मंगलवार के दिन जरूर करें हनुमानाष्टक का पाठ, जीवन में व्याप्त कष्टों से मिलेगा छुटकारा

Hanumanashtak on

 

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की आराधना के लिए समर्पित होता है। कहा जाता है कि मंगलवार के दिन राम भक्त हनुमान जी की सच्चे मन से आराधना की जाए, तो जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में इस खास दिन पर हनुमान जी के निमित्त व्रत जरूर करना चाहिए। साथ ही सुबह पवित्र होकर बजरंगबली के मंदिर जाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जो लोग हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाते हैं और हनुमानाष्टक का पाठ करते हैं, उनके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

 

|| हनुमानाष्टक पाठ||

बाल समय रवि भक्षी लियो तब,

तीनहुं लोक भयो अंधियारों।

ताहि सों त्रास भयो जग को,

यह संकट काहु सों जात न टारो।

देवन आनि करी बिनती तब,

छाड़ी दियो रवि कष्ट निवारो।

को नहीं जानत है जग में कपि,

संकटमोचन नाम तिहारो ॥॥

बालि की त्रास कपीस बसैं गिरि,

जात महाप्रभु पंथ निहारो।

चौंकि महामुनि साप दियो तब,

चाहिए कौन बिचार बिचारो।

कैद्विज रूप लिवाय महाप्रभु,

सो तुम दास के सोक निवारो ॥॥

अंगद के संग लेन गए सिय,

खोज कपीस यह बैन उचारो।

जीवत ना बचिहौ हम सो जु,

बिना सुधि लाये इहाँ पगु धारो।

हेरी थके तट सिन्धु सबे तब,

लाए सिया-सुधि प्राण उबारो ॥ ॥

रावण त्रास दई सिय को सब,

राक्षसी सों कही सोक निवारो।

ताहि समय हनुमान महाप्रभु,

जाए महा रजनीचर मरो।

चाहत सीय असोक सों आगि सु,

दै प्रभुमुद्रिका सोक निवारो ॥॥

बान लाग्यो उर लछिमन के तब,

प्राण तजे सूत रावन मारो।

लै गृह बैद्य सुषेन समेत,

तबै गिरि द्रोण सु बीर उपारो।

आनि सजीवन हाथ दिए तब,

लछिमन के तुम प्रान उबारो ॥॥

रावन जुध अजान कियो तब,

नाग कि फाँस सबै सिर डारो।

श्रीरघुनाथ समेत सबै दल,

मोह भयो यह संकट भारो ।

आनि खगेस तबै हनुमान जु,

बंधन काटि सुत्रास निवारो ॥ ॥

बंधू समेत जबै अहिरावन,

लै रघुनाथ पताल सिधारो।

देबिन्हीं पूजि भलि विधि सों बलि,

देउ सबै मिलि मन्त्र विचारो।

जाये सहाए भयो तब ही,

अहिरावन सैन्य समेत संहारो ॥॥

काज किये बड़ देवन के तुम,

बीर महाप्रभु देखि बिचारो।

कौन सो संकट मोर गरीब को,

जो तुमसे नहिं जात है टारो।

बेगि हरो हनुमान महाप्रभु,

जो कछु संकट होए हमारो ॥॥

॥ दोहा ॥

लाल देह लाली लसे,

अरु धरि लाल लंगूर।

वज्र देह दानव दलन,

जय जय जय कपि सूर ॥

Indore Crime News: मां के शव के साथ कर रहा था हैवानियत, रहवासियों ने बनाया वीडियो, बेटा गिरफ्तार

On the question of

 

इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर में मां के शव के साथ बेटे ने हैवानियत की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। वीडियो दिखाने पर उसने घटना स्वीकारी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल में रखवाया गया है।

डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक, घटना पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर की है। निरंजनपुर क्षेत्र में रहने वाली 65 वर्षीय वृद्धा लंबे समय से बीमार थी। उसकी पसलियों में पानी भर चुका था। बेटी और दामाद ने दो दिन पूर्व एमवाय अस्पताल में भर्ती करवा दिया। शुक्रवार शाम वृद्धा का नाती अस्पताल गया और खाना खिलाकर लौट आया। बेटी ने भाई को देखभाल के लिए वहां छोड़ रखा था। देर रात उसने वृद्धा को घर ले जाने की जिद की और छुट्टी करवाकर आटो रिक्शा से ले आया। वृद्धा की मौत भी हो गई। करीब दो बजे वह मां को विनोबा नगर ले गया और शव के साथ हैवानियत की।

 

रहवासियों ने पुलिस अफसरों को भेजा वीडियो

टीआइ जेपी जमरे के मुताबिक, आरोपित को युवक ने देख लिया था। उसने दूर से घटना का वीडियो बना लिया। परिचित एसआइ को वीडियो भेजा तो रात में ही पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिसवालों ने आरोपित को पकड़ लिया। उसकी मनोस्थिति ठीक नहीं है। वह पुलिसवालों को गुमराह करता रहा। शाम को वृद्धा की बेटी थाने पहुंची तो पूरी घटना सामने आई। अफसर भी पूछताछ करने थाने पहुंच गए। पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर के मुताबिक, शव के साथ हैवानियत करने पर धारा-297 के तहत केस दर्ज किया गया है।

MP Election Result: सीएम बनने के सवाल पर बोले शिवराज, पार्टी तय करेगी कहां काम करना है, मै पद के बारे में नहीं सोचता

On the question of

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला है। इसके बाद अब प्रदेश में मुख्यमंत्री के फेस को लेकर भी चर्चा होने लगी है। जहां एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने के आसार है तो वहीं अन्य नामों काे लेकर भी अटकलों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच सीएम शिवराज ने उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने काे लेकर बयान दिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भाजपा तय करेगी कि मुझे कहां काम करना है, मै मुख्यमंत्री पद के बारे में नहीं सोचता हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन पर कहा कि भाजपा दक्षिण में भाजपा मजबूत हो रही है, किसी को इस गठबंधन पर यकीन नहीं है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रबल दावेदार

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में तमाम अटकलों के बीच भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी ने 163 सीटें अपने नाम की है। पार्टी की इस जीत के पीछे की वजह लाड़ली बहना योजना और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरों को बताया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी चुनाव में काफी पसीना बहाया था। उन्होंने करीब 116 सभाएं की थी। वहीं जब भाजपा को बड़ी जीत मिली है, ऐसे में शिवराज सीएम पद के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

एग्जिट पोल को नकारा

चुनाव परिणाम से पूर्व जब कुछ एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में नहीं रहे थे। तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इन्‍हें खारिज कर दिया था और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने का दावा किया।

जीत की अगली ही सुबह कोलार सिक्स लेन का निरीक्षण करने पहुँचे रामेश्वर शर्मा

 

जितनी बड़ी जीत उतनी बड़ी जिम्मेदारी के साथ विधायक रामेश्वर शर्मा फिर मैदान में

विकास और हिंदुत्व के साथ चुनावी मैदान में उतरे विधायक रामेश्वर शर्मा ने रिकॉर्ड वोट लगभग एक लाख वोटो से जीतने की अगली सुबह ही तमाम प्रशासनिक अमले के साथ कोलार सिक्स लेन (Kolar Six Lane) का निरीक्षण करने निकल पड़े। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जनता ने जितनी बड़ी जीत दी है उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी के साथ काम करना है। जनता का मत रूपी आशीर्वाद मेरे ऊपर एक ऋण है इस ऋण को चुका तो नहीं सकता पर सेवा के संकल्प को पूरा करने में कोई कसर नहीं रहने दूँगा।

ये निर्देश दिये

विधायक रामेश्वर शर्मा ने निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिये।

-सर्वधर्म पुल से कोलार तिराहे के बीच हिस्से के निर्माण में तेज़ी
-स्ट्रीट लाइट के काम में तेज़ी
-सिक्स लेन की सभी एप्रोच रोड का निर्माण कम से कम 50 मीटर तक का कार्य सिक्स लेन के निर्माण के साथ साथ करें।
-ड्रेनेज सिस्टम एवं नाला नाली के निर्माण के लिए अलग से टीम बनायें

समन्वय के साथ काम करें जनवरी तक का लक्ष्य

विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिये की सभी विभाग समन्वय के साथ जनवरी के लक्ष्य के साथ तेज़ी से काम करें। ज्ञात हो कि गोल जोड़ से डी मार्ट तक 8 किलोमीटर तक सिक्स लेन का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब कोलार तिराहे से भी कार्य में तेज़ी लायी जाएगी।

Sensex-Nifty: 3 राज्यों में भाजपा की जीत से शेयर बाजार में आएगी आंधी, सोमवार को टूट जाएगा रिकॉर्ड!

victory in 3 states will

 

चुनाव के परिणामों का असर शेयर मार्केट पर पड़ता है। इसके संकेत चुनाव रिजल्ट से पहले दिखने लगते थे। जहां बीएसई का बाजार कैपिटलाइजेशन चार ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया था। अब तीन राज्यों में भाजपा सरकार बन रही है। इन परिणामों से सोमवार को शेयर बाजार में उछाल हो सकता है।

सेंसेक्स-निफ्टी में रचा इतिहास

सेंसेक्स के बाद निफ्टी ने नया मुकाम बीते दिनों हासिल किया। विधानसभा चुनावों से पहले निफ्टी ने रिकॉर्ड हाई लेवल हासिल किया। 1 दिसंबर को निफ्टी 395.40 अंक उछलकर 20,225.80 पर पहुंच गया। 29 नवंबर को बीएसई का मार्केट कैप 4.1 ट्रिलियल पहुंच गया था। साथ ही शेयर बाजार शीर्ष 5 बाजार की सूची में शामिल हो गया।

रिजल्ट से पहले दिखे संकेत

चुनाव रिजल्ट पहले पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी अच्छे उछाल के बाद क्लोज हुए थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बीएसई सेंसेक्स 492.75 अंक की बढ़त लेते हुए 67,481.19 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50,134.75 अंक की तेजी के साथ 20,267.90 के लेवल पर बंद हुआ। चुनाव रिजल्ट से पहले हुआ उछाल हफ्ते पहले कारोबारी दिन सोमवार (4 दिसंबर) को नए रिकॉर्ड बना सकता है। बीते सप्ताह मिडकैप में तीन फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में दो फीसदी की तेजी रही। एक्सिस बैंक निफ्टी का शीर्ष गेनर रहा। इसमें 9.5 फीसदी की तेजी रही थी।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, विधानसभा चुनाव परिणामों का इंतजार जनता के साथ शेयर बाजार को था। इसमें सामने आने वाले नतीजे बाजार को प्रभावित करेंगे। अब बीजेपी तीन राज्यों में सरकार बना रही है। ऐसे में शेयर मार्केट में इसका असर पड़ेगा। चुनाव नतीजे शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे।

Greedflation: क्या है ‘ग्रीडफ्लेशन’ जिसकी चपेट में हैं ब्रिटेन के बाजार, कंपनियां फायदा बना रही पर लोग हुए परेशान

'Greedflation', Britain's markets are

 

Greedflation Effect: ब्रिटेन इन दिनों ‘ग्रीडफ्लेशन’ की चपेट में है. इसके चलते महंगाई की मार झेल रही जनता परेशान है. ब्रिटेन की कम्पटीशन एंड मार्केट्स अथॉरिटी (CMA) ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए तेजी से बढ़ते इस ट्रेंड पर चिंता जताई है. आइए समझते हैं ये ग्रीडफ्लेशन आखिर क्या बला है.

क्या है ग्रीडफ्लेशन

सीएमए ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है. इसके अनुसार ब्रिटेन में कंपनियां तेजी से ग्रीडफ्लेशन को बढ़ावा दे रही हैं. इसके चलते दैनिक उपभोग की वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं और लोगों की जेब पर तगड़ी चोट लग रही है. सीएमए के मुताबिक देश में काम कर रही बड़ी ग्रॉसरी कंपनियां अनावश्यक रूप से विभिन्न उत्पादों की कीमतों में इजाफा करती जा रही हैं. जबकि उनकी लागत इतनी नहीं बढ़ी है. इसे अथॉरिटी ने ग्रीडफ्लेशन का नाम दिया है. यानि बेवजह बढ़ी हुई लागत दिखाकर अतिरिक्त मुनाफा कमाना.

महंगाई का असर बताकर बढ़ाती हैं दाम

ग्रीडफ्लेशन को ग्रीड (लालच) और इंफ्लेशन (महंगाई) को मिलाकर बनाया गया है. जब कंपनियां बिना किसी जरूरत के नकली तरीके से कीमतों में इजाफा करने लगती हैं तो उसे ग्रीडफ्लेशन कहा जाता है. कंपनियां इसे महंगाई का असर बताती हैं और इसके नाम पर अतिरिक्त मुनाफा बनाती हैं. मगर, मुनाफा कमाने के इस गलत तरीके का उपभोक्ताओं पर बहुत बुरा असर पड़ता है. उन्हें महंगाई बढ़ने के नाम पर अतिरिक्त पैसा चुकाना पड़ता है जबकि महंगाई उतनी बढ़ी हुई नहीं होती है.

दो तिहाई ब्रांडों ने बढ़ाईं बेतरतीब कीमतें

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो साल में लगभग दो तिहाई ब्रांडों ने ग्रीडफ्लेशन को बढ़ावा दिया. इनमें बच्चों के उत्पाद बनाने वाली, बेक्ड बींस, मेयोनीज और पालतू जानवरों के फ़ूड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां शामिल हैं. इन कंपनियों ने बिना वजह कीमतें बढ़ाईं और खाद्य पदार्थों की महंगाई दर में इजाफा कर दिया.

बिजली, गैस और फर्टिलाइजर की वजह से भी बढ़े दाम

हालांकि, रिपोर्ट से पता चला है कि फ़ूड और ग्रॉसरी सेगमेंट में कीमतें बढ़ने की वजह बिजली, गैस और फर्टिलाइजर की बढ़ते रेट भी हैं. इसका असर कंपनियों पर पड़ा है. मगर, इसके अनुपात में उन्होंने काफी ज्यादा रेट बढ़ाए हैं. सीएमए ने कहा कि यह ग्रीडफ्लेशन का ही असर है. इससे लोगों का बजट खराब हुआ है. अथॉरिटी ने 10 कैटेगरी में इसकी जांच की जिसमें पता चला कि पिछले दो साल में बेबी मिल्क के दाम 25 फीसदी तक बढ़ चुके हैं. यही वजह है कि ब्रिटेन में महंगाई दर ऐतिहासिक रूप से बढ़ी हुई है. अक्टूबर, 2023 में यह 10.1 फीसदी पर थी. सीएमए ने कहा कि ब्रिटिश सरकार को जल्द ही इस ग्रीडफ्लेशन को लेकर कड़े नियम बनाने होंगे वर्ना संकट आ सकता है.

MP Seats Result 2023: एमपी में नरोत्तम मिश्रा समेत शिवराज कैबिनेट के ये 12 मंत्री चुनाव हारे, बीजेपी ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

ministers of Shivraj cabinet

 

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को दो तिहाई बहुमत मिल गया है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रदेश की 230 विधानसभा सीट में से बीजेपी के उम्मीदवार 159 सीट जीत चुके हैं जबकि चार सीट पर आगे चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस ने अब तक 63 सीट पर जीत दर्ज की है और वह तीन सीट पर आगे चल रही है. भाजपा मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने के साथ ही अपने विधायकों की संख्या बढ़ाने में सफल रही जबकि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के 12 मौजूदा मंत्री को हार का मुंह देखना पड़ा.

जिन अन्य प्रमुख मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा उनमें अटेर से अरविंद भदोरिया, हरदा से कमल पटेल और बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन शामिल हैं. इनके अलावा हारने वाले मंत्रियों में बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया, बदनावर से राजवर्धन सिंह, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह, अमरपाटन से रामखेलावन पटेल, पोहरी से सुरेश धाकड़ और परसवाड़ा से रामकिशोर कावरे शामिल हैं. एक अन्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी को खरगापुर से हार का सामना करना पड़ा.

एमपी चुनाव में हारे हुए मंत्रियों की लिस्ट

दतिया से डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा
हरदा से कमल पटेल
बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया
बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल
अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया
बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव
बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन
ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह
अमरपाटन से रामखेलावन पटेल
पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे
पोहरी से सुरेश धाकड़
खरगापुर से राहुल सिंह लोधी

राज्य में बीजेपी रिकॉर्ड मतों के साथ सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. सीएम शिवराज सिंह ने बंपर जीत के लिए जनता का धन्यवाद किया है. उन्होंने इस जीत का श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व को दिया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “इस बार की विजय बहुत बड़ी है. कुछ लोगों ने कहा कि सत्ता विरोधी लहर है और कुछ ने कहा ‘कांटे की टक्कर है लेकिन ना कांटा मिला ना टक्कर’.

MP Weather: भोपाल व इंदौर में बूंदाबांदी के आसार, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में भी छाए रहेंगे बादल

Chances of drizzle in

 

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से वातावरण में नमी आ रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवाओं का रुख भी पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल छाए हुए हैं। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर संभाग के जिलों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के दक्षिणी भाग पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध बनी हुई है। दक्षिणी राजस्थान पर हवा के ऊपर बना चक्रवात अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर पहुंच गया है।

रात के तापमान में गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन मौसम प्रणालियों के असर से नमी आ रही है। इसके अतिरिक्त हवाओं का रुख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी भी मिल रही है। इस वजह से बादल बने हुए हैं।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर संभाग के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि अब दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज होगी, जबकि रात के तापमान में कुछ गिरावट भी हो सकती है।

Bhopal Election result 2023: भाजपा को 5 सीट, कांग्रेस को 2 सीट

 

भोपाल: 3 दिसंबर 2023

विधानसभा निर्वाचन- 2023 में भोपाल जिले से 7 विधानसभा क्षेत्र की पुरानी जेल परिसर स्थित मतगणना केंद्र पर हुई मतो की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

भोपाल जिले से 7 विधानसभा से भाजपा की 5 सीट एवं कांग्रेस-2 सीटों पर प्रत्याशी विजयी घोषित हुए हैं।

संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निग अधिकारियों ने रविवार को भोपाल जिले की 7 विधानसभा के प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

155- विधानसभा क्षेत्र हुजूर से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रतिद्वंदी श्री नरेश ज्ञानचंदानी को हराकर भाजपा प्रत्याशी श्री रामेश्वर शर्मा 97910 वोटो से जीते,

149 – विधानसभा क्षेत्र बैरसिया से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रतिद्वंदी श्रीमती जयश्री हरिकिरण को हराकर भाजपा प्रत्याशी श्री विष्णु खत्री 25397 वोटों से जीते।

153 – विधानसभा क्षेत्र भोपाल मध्य से भाजपा प्रत्याशी प्रतिद्वंदी श्री ध्रुवनारायण सिंह को हराकर कांग्रेस से श्री आरिफ मसूद 15891 वोटो से जीते,

150 – विधानसभा भोपाल उत्तर भाजपा के प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी श्री आतिफ आरिफ अकील 26987 वोटो से जीते।

154 – विधानसभा गोविंदपुरा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिद्वंदी श्री रविंद्र साहू झूमरवाला को हराकर भाजपा प्रत्याशी से श्रीमती कृष्णा गौर 106668 वोटो से जीती।

151 – विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिद्वंदी श्री मनोज शुक्ला को हराकर भाजपा प्रत्याशी श्री विश्वास सारंग 24569 वोटो से जीते।

152- विधानसभा क्षेत्र भोपाल दक्षिण पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिद्वंदी श्री पीसी शर्मा को हराकर भाजपा प्रत्याशी श्री भगवान दास सबनानी 15833 वोटो से जीते।

MP Election Result Live Score (update)

1 Sabalagadh (3) Smt. Sarla vijendra Rawat 66787 9805 19/19
2 Sumawali(5) AIDAL SINGH KANSANA 72508 16008 22/22
3 Dimani (7) NARENDRA SINGH TOMAR 79137 24461 19/19
4 Bhind (10) NARENDRA SINGH KUSHWAH 66420 14146 15/15
5 Lahar (11) AMBRISH SHARMA “GUDDU” 75347 12397 19/19
6 Mehgaon(12) RAKESH SHUKLA 87153 22010 18/18
7 Gwalior(15) PRADHUMAN SiNGH TOMAR 104775 19140 15/15
8 Bhitarwar(18) MOHAN SINGH RATHORE 97000 22354 13/13
9 Sewda(20) PRADEEP AGRAWAL 43834 2558 12/12
10 Karera(23) KHATIK RAMESH PRASAD 99304 3103 20/20
11 Shivpuri(25) DEVENDRA KUMAR JAIN ‘PATTE WALE’ 112324 43030 19/19
12 Pichhore(26) PREETAM LODHI 121228 21882 19/19
13 Kolaras (27) MAHENDRA RAMSINGH YADAV KHATORA 108685 50973 19/19
14 Guna (29) PANNA LAL SHAKYA 114801 66454 19/19
15 Chanderi(33) JAGANNATH SINGH RAGHUWANSHI 85064 21768 17/17
16 Mungaoli(34) BRAJENDRA SINGH YADAV 77062 5422 21/21
17 Khurai (36) BHOOPENDRA SINGH 106436 47325 19/19
18 Surkhi(37) GOVIND SINGH RAJPUT 83551 2178 21/21
19 Deori(38) BRIJBIHARI PATERIYA”GUDDA BHAIYA” 94932 27223 19/19
20 Rehli(39) GOPAL BHARGAVA 130916 72800 22/22
21 Naryoli(40) Er. PRADEEP LARIYA 88202 14412 20/20
22 Sagar (41) SHALENDRA KUMAR JAIN 74769 15021 18/18
23 Banda(42) VEERENDRA SINGH LODHI 90911 34751 21/21
24 Jatara(44) KHATIK HARISHANKAR 75943 11216 19/19
25 Niwari(46) ANIL JAIN 54186 17157 14/14
26 Maharajpur(48) KAMAKHYA PRATAP SINGH (TEEKA RAJA) 76969 26617 20/20
27 Chandla(49) AHIRWAR DILEEP 69668 15491 19/19
28 Rajnagar(50) ARVIND PATERIYA 69698 5867 18/18
29 Chhatarpur(51) LALITA YADAV 77687 6967 19/19
30 Bijawar(52) BABLU RAJESH SHUKLA 88223 32462 19/19
31 Pawai(58) PRAHLAD LODHI 106411 22043 24/24
32 Gunnaor(59) RAJESH KUMAR VERMA 77196 1160 20/20
33 Panna (60) Brijendra Pratap Singh 96668 17910 21/21
34 Raigaon(62) Pratima Bagri 77626 36060 19/19
35 Nagod(64) NAGENDRA SINGH 70712 17369 20/20
36 Maihar(65) SHRIKANT CHATURVEDI 76870 21394 17/17
37 Rampur-Baghelan(67) VIKRAM SINGH (VICKY) 85287 22581 18/18
38 Sirmour(68) DIVYARAJ SINGH 54875 13790 18/18
39 Teonthar(70) SIDDHARTH TIWARI ‘RAJ’ 61082 4746 17/17
40 Mauganj(71) PRADEEP PATEL 70119 7174 18/18
41 Deotalab(72) GIRISH GAUTAM 63722 24386 20/20
42 Mangawan(73) ENGINEER NARENDRA PRAJAPATI 78754 31912 21/21
43 Rewa(74) RAJENDRA SHUKLA 77680 21339 18/18
44 Gurh(75) NAGENDRA SINGH 68715 2493 19/19
45 Chitrangi(79) RADHA RAVINDRA SINGH 105410 59879 21/21
46 Singrauli(80) RAM NIWAS SHAH 74669 37977 20/20
47 Devsar(81) RAJENDRA MESHRAM 88660 22454 21/21
48 Beohari(83) SHARAD JUGLAL KOL 102816 26482 25/25
49 Jaisinghnagar(84) MANISHA SINGH 114967 37951 22/22
50 Jaitpur(85) JAISINGH MARAVI 107698 31705 23/23
51 Kotma(86) DILIP JAISWAL 65818 22788 16/16
52 Anuppur(87) BISAHU LAL SINGH 77110 20419 16/16
53 Bandhavgarh(89) SHIVNARAYAN GYAN SINGH (LALLU BHAIYA) 89954 23711 20/20
54 Manpur(90) MEENA SINGH 86089 25265 23/23
55 Barwara(91) DHIRENDRA BAHADUR SINGH DHIRU 112916 50993 22/22
56 Vijayraghavgarh(92) SANJAY SATYENDRA PATHAK 98010 24346 20/20
57 Murwara(93) SANDEEP SHRIPRASAD JAISWAL 89652 24903 21/21
58 Bahoriband(94) PRANAY PRABHAT PANDEY (GUDDU BHAIYA) 94817 23622 22/22
59 Patan (95) AJAY VISHNOI 113223 30255 17/17
60 Bargi(96) NEERAJ SINGH LODHI 109506 39957 18/18
61 Jabalpur Uttar(98) ABHILASH PANDEY 88419 22655 18/18
62 Jabalpur Cantt.(99) ASHOK ISHWARDAS ROHANI 76966 30045 16/16
63 Jabalpur Paschim(100) RAKESH SINGH 96268 30134 17/17
64 Panagar(101) SUSHIL KUMAR TIWARI (INDU BHAIYA) 119071 40541 18/18
65 Sihora(102) SANTOSH VARKADE 101777 42772 18/18
66 Mandla(107) SAMPATIYA UIKEY 113135 15947 20/20
67 Seoni(115) DINESH RAI MUNMUN 116795 18418 17/17
68 Gotegaon(118) MAHENDRA NAGESH 91737 47788 19/19
69 Narsingpur(119) PRAHLAD SINGH PATEL 110226 31310 19/19
70 Tendukheda (120) VISHWANATH SINGH “MULAM BHAIYA” 83916 12347 16/16
71 Gadarwara(121) UDAY PRATAP SINGH 111811 56529 17/17
72 Multai(129) CHANDRASHEKHAR DESHMUKH 96066 14842 15/15
73 Amla(130) Dr. Yogesh Pandagre 86726 12118 14/14
74 Betul(131) HEMANT VIJAY KHANDELWAL 109183 15533 17/17
75 Ghoradongri(132) GANGA SAJJAN SINGH UIKEY 103710 4213 18/18
76 Bhainsdehi(133) MAHENDRA SINGH KESHAR SINGH CHOUHAN 97938 8230 18/18
77 Seoni-Malwa(136) PREMSHANKAR KUNJILAL VERMA 103882 36014 21/21
78 Hoshangabad(137) DR. SITA SARAN SHARMA 73161 15506 18/18
79 Sohagpur(138) VIJAYPAL SINGH 103379 1762 20/20
80 Pipariya(139) THAKURDAS NAGWANSHI 107372 30523 20/20
81 Udaipura(140) NARENDRA SHIVAJI PATEL 124279 42823 19/19
82 Bhojpur(141) SURENDRA PATWA 119289 40779 18/18
83 Sanchi (142) DR. PRABHURAM CHOUDHARY 122960 44273 19/19
84 Vidisha (144) MUKESH TANDAN 99246 26810 20/20
85 Basoda(145) HARISINGH RAGHUWANSHI “BADDA” 98722 27667 19/19
86 Kurwai(146) HARI SINGH SAPRE 102343 26069 22/22
87 Sironj(147) UMAKANT SHARMA 97995 27682 19/19
88 Shamshabad(148) SURYA PRAKASH MEENA 87234 19264 18/18
89 Berasia(149) VISHNU KHATRI 107844 25397 17/17
90 Bhopal Dakshin-Paschim(152) BHAGWANDAS SABNANI 76689 15833 17/17
91 Govindpura(154) KRISHNA GAUR 173159 106668 20/20
92 Huzur(155) RAMESHWAR SHARMA 177755 97910 18/18
93 Budhni(156) SHIVRAJ SINGH CHOUHAN 164951 104974 22/22
94 Ashta (157) GOPAL SINGH ENGINEER 118750 7903 20/20
95 Ichhawar(158) KARAN SINGH VERMA 103205 16346 20/20
96 Sehore(159) SUDESH RAI 105997 37851 19/19
97 Narsinghgarh(160) MOHAN SHARMA 113084 31915 20/20
98 Biaora(161) NARAYAN SiNGH PANWAR 117846 36211 21/21
99 Rajgarh (162) AMAR SINGH YADAV 104032 22539 20/20
100 Khilchipur(163) HAJARILAL DANGI 105694 13678 21/21
101 Sarangpur(164) GOTAM TETWAL 97095 23054 18/18
102 Agar(166) MADHAV SINGH (MADHU GEHLOT) 102176 13002 22/22
103 Shajapur (167) ARUN BHIMAWAD 98960 28 20/20
104 Shujalpur(168) Inder Singh Parmar 96054 13660 19/19
105 Kalapipal(169) GHANSHYAM CHANDRAVANSHI 98216 11765 19/19
106 Sonkatch(170) Dr. RAJESH SONKAR 108869 25437 21/21
107 Dewas(171) GAYATRI RAJE PUAR 117422 26956 21/21
108 Hatpipliya(172) MANOJ NARAYANSINGH CHOUDHARI 89842 4142 19/19
109 Khategaon(173) AASHISH GOVIND SHARMA 98629 12542 21/21
110 Bagali(174) MURLI BHAWARA 105320 7779 23/23
111 Mandhata (175) NARAYAN PATEL 80880 589 18/18
112 Harsud(176) KUNWAR VIJAY SHAH 116580 59996 19/19
113 Khandwa(177) KANCHAN MUKESH TANVE 109067 38049 19/19
114 Pandhana (178) CHAYA MORE 123332 28816 22/22
115 Nepanagar (179) MANJU RAJENDRA DADU 113400 44805 22/22
116 Burhanpur(180) ARCHANA DIDI 100397 31171 21/21
117 Badwah(182) SACHIN BIRLA 90467 5499 18/18
118 Maheshwar(183) RAJKUMAR MEV 94383 5919 18/18
119 Khargone(185) BALKRISHN PATIDAR 101683 13765 19/19
120 Pansemal(189) SHYAM BARDE 97181 13442 16/16
121 Alirajpur(191) CHOUHAN NAGAR SINGH 83764 3723 19/19
122 Petlawad(195) NIRMALA DILEEPSINGH BHURIA 101512 5647 23/23
123 Dharampuri(200) KALUSINGH THAKUR 84207 356 19/19
124 Dhar (201) Neena Vikram Verma 90371 9694 17/17
125 Depalpur (203) MANOJ NIRBHAY SINGH PATEL 95577 13698 18/18
126 Indore-1(204) KAILASH VIJAYVARGIYA 158123 57939 20/20
127 Indore-2(205) RAMESH MENDOLA 169071 107047 15/15
128 Indore-3(206) GOLU SHUKLA RAKESH 73541 14757 15/15
129 Indore-4(207) MALINI LAXMANSINGH GAUR 118870 69837 16/16
130 Indore-5(208) MAHENDRA HARDIA 144733 15671 19/19
131 Dr.Ambedkar Nagar -Mhow (209) USHA BABU SINGH THAKUR 102989 34392 20/20
132 Rau(210) MADHU VERMA 151672 35522 23/23
133 Sanwer(211) TULSIRAM SILAWAT 151048 68854 20/20
134 Nagada-Khachrod(212) DR. TEJBAHADUR SINGH CHAUHAN 93552 15927 20/20
135 Ghatiya(215) SATISH MALVIYA 96236 17666 20/20
136 Ujjain Uttar(216) ANIL JAIN KALUHEDA 93535 27513 19/19
137 Ujjain Dakshin(217) DR. MOHAN YADAV 95699 12941 21/21
138 Badnagar(218) JITENDRA UDAY SINGH PANDYA 80728 36693 17/17
139 Ratlam Rural(219) MATHURA LAL DAMAR 102968 34324 18/18
140 Ratlam City(220) CHETANYA KASYAP “BHAIYYAJI” 109656 60708 19/19
141 Jaora(222) RAJENDRA PANDEY “RAJU BHAIYA” 92019 26021 20/20
142 Alot(223) DR. CHINTAMANI MALVIYA 106762 68884 19/19
143 Malhargarh(225) JAGDISH DEVDA 115498 59024 21/21
144 Suwasra(226) Dung Hardeepsingh 124295 22669 22/22
145 Garoth (227) CHANDAR SINGH SISODIYA 108602 18107 20/20
146 Manasa (228) ANIRUDDHA (MADHAV) MAROO 90980 18987 18/18
147 Neemuch(229) DILIP SINGH PARIHAR 105290 26283 20/20
148 Jawad(230) OMPRAKASH SAKHLECHA 60458 2364 16/16

@@@

1 Gwalior South(17) NARAYAN SiNGH KUSHWAH 82317 2536 18/18
2 Chachoura(30) PRIYANKA PENCHI 92274 53376 17/21
3 Pathariya (54) LAKHAN PATEL 75863 13461 19/21
4 Damoh (55) JAYANT MALAIYA 112278 51351 21/21
5 Jabera (56) DHARMENDRA BHAV SINGH LODHI 72249 15883 23/23
6 Hatta(57) Smt Umadevi Lalchand Khatik 106546 57021 22/22
7 Chitrakoot(61) SURENDRA SINGH GAHARWAR 58009 6670 19/19
8 Sidhi(77) Riti Pathak 87109 35143 18/20
9 Sihawal(78) VISHWAMITRA PATHAK 87085 16478 20/20
10 Dhauhani(82) Kunwar Singh Tekam 82063 3321 19/19
11 Shahpura(103) OMPRAKASH DHURWEY 84702 5725 25/26
12 Lanji (109) RAJKUMAR KARRAHE 101005 2773 19/19
13 Waraseoni(112) PRADEEP AMRATLAL JAISWAL (GUDDA) 78259 46 18/18
14 Katangi(113) GAURAV SINGH PARDHI 85950 21931 19/19
15 Barghat(114) KAMAL MARSKOLE 111614 17585 18/18
16 Narela(151) VISHVAS SARANG 123488 24199 16/16

@@@

1 Sheopur(1) BABU JANDEL 96844 11130 24/24
2 Vijaypur(2) RAMNIWAS RAWAT 69646 18059 24/24
3 Jaura(4) PANKAJ UPADHYAY 89253 30281 22/22
4 Morena(6) DINESH GURJAR 73695 19871 18/18
5 Ambah(8) DEVENDRA RAMNARAYAN SAKHWAR 80373 22627 21/21
6 Ater (9) HEMANT SATYADEV KATARE 69542 20228 14/14
7 Gohad (13) Keshav Desai 69941 607 20/20
8 Gwalior Rural(14) SAHAB SINGH GURJAR 79841 3282 13/13
9 Gwalior East (16) DR SATISH SIKARWAR 100301 15353 16/16
10 Bhander(21) PHOOL SINGH BARAIYA 82043 29438 13/13
11 Pohari (24) KAILASH KUSHWAH 99739 49481 19/19
12 Bamori(28) RISHI AGRAWAL 93708 14796 20/20
13 Raghogarh(31) JAIVARDHAN SINGH 95738 4505 20/20
14 Ashok Nagar (32) HARIBABOO RAI 86180 8373 20/20
15 Bina(35) ADV. NIRMLA SAPRE 72458 6155 17/17
16 Prithvipur(45) NITENDRA BRAJENDRA SINGH RATHORE 85739 1831 14/14
17 Malhara(53) BAHIN RAMSIYA BHARTI 89053 21532 20/20
18 Amarpatan(66) Dr. RAJENDRA KUMAR SINGH 80949 6490 20/20
19 Churhat(76) AJAY ARJUN SINGH 97517 27777 21/21
20 Pushprajgarh(88) PHUNDELAL SINGH MARKO 68020 4486 20/20
21 Jabalpur Purba(97) LAKHAN GHANGHORIA 95673 27741 17/17
22 Bichhiya (105) NARAYAN SINGH PATTA 89222 11065 17/17
23 Niwas(106) CHAINSINGH WARKADE 99644 9723 19/19
24 Baihar (108) SANJAY UIKEY 90142 551 16/16
25 Paraswada(110) Madhu Bhau Bhagat 100992 25948 19/19
26 Balaghat (111) ANUBHA MUNJARE 108770 29195 18/18
27 Keolari(116) RAJNEESH HARVANSH SINGH 122814 33760 17/17
28 Lakhnadon(117) YOGENDRA SINGH BABA 114519 18621 20/20
29 Junnardeo(122) SUNIL UIKEY 83377 3210 20/20
30 Amarwara(123) KAMLESH PRATAP SHAH 109765 25086 21/21
31 Saunsar(125) VIJAY REVNATH CHORE 92509 11542 18/18
32 Chhindwara(126) KAMAL NATH 132302 36594 22/22
33 Pandhurna(128) NEELESH PUSARAM UIKEY 90944 10457 19/19
34 Timarni(134) ABHIJEET SHAH (ANKIT BABA) 76554 950 18/18
35 Silwani(143) DEVENDRA PATEL 95935 11454 20/20
36 Bhopal Uttar(150) ATIF ARIF AQUEEL 96125 26987 16/16
37 Bhopal Madhya(153) ARIF MASOOD 82371 15891 18/18
38 Susner(165) BHAIRON SINGH ” BAPU ” 97584 12645 22/22
39 Bhikangaon(181) SMT JHUMA DR DHYANSINGH SOLANKI 92135 603 19/19
40 Kasrawad(184) SACHIN SUBHASHCHANDRA YADAV 102761 5672 19/19
41 Bhagwanpura(186) KEDAR CHIDABHAI DAWAR 99043 12167 20/20
42 Sendhawa(187) MONTU SOLANKI 106136 1677 15/15
43 Rajpur(188) BALA BACHCHAN 100333 890 17/17
44 Badwani(190) RAJAN MANDLOI 101197 11172 17/17
45 Jobat(192) SENA – MAHESH PATEL 80784 38757 19/19
46 Thandla(194) VEERSINGH BHURIYA 105197 1340 22/22
47 Sardarpur(196) PRATAP GREWAL 86114 4128 21/21
48 Gandhwani(197) UMANG SINGHAR 98982 22119 20/20
49 Kukshi (198) Baghel Surendra Singh Honey 114464 49888 20/20
50 Badnawar(202) BHANWARSINGH SHEKHAWAT “BABU JI” 93733 2976 18/18
51 Mahidpur(213) DINESH JAIN BOSS 75454 290 19/19
52 Tarana(214) MAHESH PARMAR 75819 2183 17/17
53 Mandsour (224) VIPIN JAIN 105316 2049 20/20

@@@

1 Dabra(19) SURESH RAJE 84717 2267 19/19
2 Datia(22) BHARTI RAJENDRA 88977 7742 13/13
3 Tikamgarh(43) YADVENDRA SINGH (JAGGU BHAIYA) 83397 9118 19/19
4 Khargapur(47) CHANDA-SURENDRA SINGH GOUR 83739 8117 21/21
5 Satna(63) DABBU SIDDHARTH SUKHLAL KUSHWAHA 70638 4041 20/20
6 Semariya(69) ABHAY MISHRA 56024 637 19/19
7 Dindori(104) OMKAR SINGH MARKAM 83569 12087 20/23
8 Churai(124) CHOUDHARY SUJEET MERSINGH 80825 8134 20/20
9 Parasia(127) SOHANLAL BALMIK 87149 1792 18/18
10 Harda(135) DR. RAMKISHORE DOGNE 94553 870 20/20
11 Jhabua(193) DR. VIKRANT BHURIA 103151 15693 26/26
12 Manawar(199) Dr. Hiralal Alawa 90229 708 19/19

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...