Dry Fruits: फायदे के लिए खाते हैं ज्यादा ड्राई फ्रूट्स तो हो सकता नुकसानदायक, जानें कितने मात्रा में खाएं

too much dry fruits

 

ड्राई फ्रूट्स जैसे – बादाम, अखरोट, किशमिश, काजू आदि का खाना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अधिक मात्रा में खाने से नुकसान भी हो सकता है. ड्राइ फ्रूट्स में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये हमारे शरीर को कई तरह के रोगों से बचाने में मदद करते हैं. इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. लेकिन ड्राई फ्रूट्स अधिक खाने से कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं. इनमें कैलोरीज की मात्रा अधिक होती है. ऐसे में आइए जानते है कि एक दिन कितनी मात्रा में ड्राईफ्रूट्स खानी चाहिए.

इसलिए, ड्राई फ्रूट्स को एक दिन में सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए. एक स्वस्थ व्यक्ति को रोज करीब 30 ग्राम ड्राइ फ्रूट्स लेने की सलाह दी जाती है. यह मात्रा आपकी दैनिक कैलोरी और पोषक तत्वों की जरूरत के हिसाब से अलग हो सकती है. इस तरह, ड्राई फ्रूट्स का सेवन सीमित मात्रा में कर, अपने डाइट में शामिल करें और उनके फायदे लें. लेकिन अधिक मात्रा में लेने से बचें ताकि किसी तरह का नुकसान न हो. ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खानें के नुकसान…

अधिक वजन बढ़ना

ड्राई फ्रूट्स जैसे – बादाम, अखरोट, किशमिश आदि में कैलोरी और वसा की मात्रा अधिक होती है. इसलिए इनके अधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है. यदि आप एक दिन में 30 से 40 ग्राम से अधिक ड्राई फ्रूट्स खाते हैं, तो आप अपनी रोजाना कैलोरी की जरूरत से कहीं अधिक कैलोरी ले रहे होते हैं. अधिक कैलोरी वजन बढ़ा सकता है.

हाई ब्लड प्रेशर

अधिक सोडियम की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. ड्राई फ्रूट्स में सोडियम की मात्रा अधिक होती है. सोडियम शरीर के लिए जरूरी खनिज है, लेकिन अधिक खाना नुकसानदायक हो सकती है.

कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है

ड्राई फ्रूट्स में वसा और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है.ज्यादा ड्राइ फ्रूट्स रोजाना खाते हैं तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है. अधिक कोलेस्ट्रॉल धमनियों को ब्लॉक करके हृदय रोगों का कारण बनता है. अधिक मात्रा में खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़कर हृदय रोग होने का खतरा रहता है.

Maa Annapurna Vrat 2023: मां अन्नपूर्णा का व्रत रखने से कुछ दिनों में ही होगा धन लाभ, जानें तिथि और महत्व

observing the fast of Maa

 

हिंदू धर्म में मान्यता है कि अन्नपूर्णा मां की पूजा करने से घर में सुख शांति का वास होता है। वह आशीर्वाद देती हैं तो घर में धन-धान्य की कभी भी कमी नहीं रहती है। घर में हमेशा अन्न के भंडार भरे रहते हैं। हर साल हिंदू धर्म में मां अन्नपूर्णा पर समर्पित एक व्रत भी है। व्रत का नाम अन्नपूर्णा व्रत है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से व्रत के बारे में बताया है कि यह कितना लाभकारी है। इस व्रत को करने से कुछ ही दिनों में लाभ प्राप्त हो जाता है।

मां अन्नपूर्णा का व्रत मार्गशीष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर पड़ता है। यह इस साल 2 दिसंबर (शनिवार) को होगा। मां अन्नपूर्णा के व्रत का समापन 17 दिनों के बाद 18 दिसंबर, दिन सोमवार को होगा।

क्या है मां अन्नपूर्णा व्रत 2023 का महत्व?

मां अन्नपूर्णा के व्रत के दौरान काशी में स्थित माता अन्नपूर्णा देवी के मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। व्रत के पहले दिन भक्त मां अन्नपूर्णा के दर्शन करते हैं। उसके बाद मंदिर में 17 गांठ के धागे को बाजू पर बांध लेते हैं। यह उनके आशीर्वाद के रूप में लिया जाता है। अगर कोई भक्त मां अन्नपूर्णा के मंदिर में जाकर दर्शन नहीं कर पाता है, वह घर पर उनके फोटो के सामने पूजा कर सकते हैं। उसके बाद 17 गांठ वाला धागा बांध सकते हैं। इस व्रत का संकल्प 17 साल, 17 महीने या 17 दिनों तक का ले सकते हैं।

IND vs AUS 5th T20I: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का आखिरी टी20 मैच कल, बारिश बन सकती है विलेन

last T20 match

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां और आखिरी टी20 मैच 3 दिसंबर (रविवार) को खेला जाएगा। यह मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में भारतीय समयानुसर शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहला और दूसरा टी20 मुकाबला जीता था। तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया था। रायपुर में खेले गए चौथे टी20 में भारत ने कंगारू को 20 रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया।

यह मैन इन ब्लू की टी20 फॉर्मेंट में 136वीं जीत रही। अब सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम बन गई है। उसने पाकिस्तान के 135 जीत को पीछे छोड़ दिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरी घरेलू टी20 सीरीज जीती है। भारतीय टीम 2019 से घरेलू मैदान में कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारी है।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु पिच रिपोर्ट

इस मैदान में अब तक 7 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 5 मुकाबले टीम इंडिया ने खेले हैं। भारत का यहां आंकड़ा अच्छा नहीं है। 5 में से 3 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां आखिरी मुकाबला 2019 में खेला गया था। जिसमें कंगारू ने 7 विकेट से मैन इन ब्लू को हराया था।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गेंदबाजों को मदद मिलती है। मैच कम स्कोर वाला रहेगा। यहां स्पिन गेंदबाजों की फिरकी देखने को मिलेगी। अगर बारिश हुई तो आउटफील्ड धीमा हो सकता है। टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला सही होगा। मैदान पर घास है। यदि बारिश नहीं हुई तो आउटफील्ड तेज रहेगा।

रविवार को कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम?

बेंगलुरु में रविवार (3 दिसंबर) को बारिश की संभावना है। सुबह बरसात की संभावना 15% और शाम को 11% है। हालांकि वर्षा से मैच रद्द होने का खतरा नहीं है। अगर मैच के दौरान बारिश हुई तो कुछ ओवरों में कटौती हो सकती है। बेंगलुरु में शाम के समय ह्यूमिडिटी 64% और 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 ड्रीम 11

यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह (कप्तान), अक्षर पटेल, ट्रैविस हेड, आरोन हार्डी, तनवीर सांघा, बेन मैकडरमोट, दीपक चाहर, जेसन बेहरेनडोर्फ।

MP Election Results 2023: कैलाश विजयवर्गीय बोले, मध्य प्रदेश में ही नहीं राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बनेगी

Vijayvargiya said, BJP government w

 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर की सबसे चर्चित विधानसभा सीट क्रमांक एक से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त दिखाई दिए। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि भाजपा ने केवल मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश का विकास किया है इसलिए जनता हमें प्यार कर रही है और हमें फिर से सरकार में ला रही है। कांग्रेस के ईवीएम पर छेड़छाड़ की आशंका के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार मान चुकी है, क्योंकि हार मानने की स्थिति में ही वह ईवीएम पर दोषारोपण करती है।

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “…जिसने जमीनी स्तर पर सर्वे किया वो कहेगा कि भाजपा की सरकार बन रही है। सिर्फ मध्य प्रदेश में ही नहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार बन रही है।” प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बात का फैसला पार्टी करती है।

कैलाश विजयवर्गीय की जीत के लिए अखंड रामायण पाठ

मतगणना के एक दिन पहले इंदौर की विधानसभा एक में कैलाश विजयवर्गीय की जीत के लिए पंचकुइयां राम मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है|

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी अखंड रामायण के पाठ में पहुंचे। इंदौर की विधानसभा एक के नतीजों पर सभी की नजर है। यहां पर कैलाश विजयवर्गीय का सामना कांग्रेस के संजय शुक्ला से है।

पीएम मोदी ने कतर के शासक से की मुलाकात, क्यों अहम है ये बैठक?

ruler of Qatar, why is

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (2 दिसंबर) को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा की. तेल समृद्ध देश में भारतीय समुदाय के कल्याण पर बात हुई.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार (2 दिसंबर) को लिखा, ”दुबई में कोप28 के इतर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद से मिलने का अवसर मिला. द्विपक्षीय साझेदारी की संभावना और कतर में भारतीय समुदाय के कल्याण को लेकर हमारी अच्छी बातचीत हुई.”

दोनों नेताओं के बीच ऐसे समय में मुलाकात हुई जब कतर में भारत के आठ पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई गई है. भारत सरकार इन लोगों की देश वापसी का प्रयास कर रही है और सजा के खिलाफ कोर्ट में अपील की है.

भारत ने क्या कहा था?

भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को कतर की एक कोर्ट ने 26 नवंबर को मौत की सजा सुनाई थी. इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि इस फैसले से वो स्तब्ध है. पूरे मामले में सभी कानूनों विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.

वहीं नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शुक्रवार (1 दिसंबर) को ही कहा था कि पूर्व नौसैनिकों को वापस लाने का भारत सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है.

मामला क्या है?

ये आठ पूर्व नौसैनिक भारतीय नागरिक अल दाहरा कंपनी में काम कर रहे थे और इन्हें पिछले साल अगस्त में जासूसी के कथित मामले में हिरासत में लिया गया था. हालांकि कतर ने अधिकारिक तौर पर आरोपों को लेकर कुछ साफ नहीं किया है.

MP Election Result 2023: मुझे मप्र के मतदाताओं पर पूरा भरोसा, बहुमत से बनेगी सरकार, कमल नाथ ने कहा

Kamal Nath said

 

भोपाल । विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर आश्वस्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शनिवार को भोपाल लौटते ही कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि मतगणना में पूरी सतर्कता से जुट जाएं। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और उम्मीदवारों से चर्चा की। मीडिया से चर्चा में कहा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। यदि भाजपा के पास इतनी सीटें हैं तो इससे बात करो, उससे बात करो, यह नाटक क्यों कर रही है।

मैं बहुमत से सरकार बनाने के प्रति आश्वस्त हूं। उन्होंने कहा कि मुझे एक्जिट पोल से कोई मतलब नहीं है। मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। निर्दलीय प्रत्याशियों से बात करने संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। बहुमत से सरकार बनेगी।

कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि डेढ़ माह पहले प्रारंभ हुई विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया रविवार को संपन्न हो जाएगी। आपने हर चरण पर मन, वचन और कर्म से पार्टी और लोकतंत्र की जो सेवा की है, वह अतुलनीय है।

इसी एकाग्रता और समर्पण से मतगणना की प्रक्रिया भी हम सबको मिलकर संपन्न करानी है। मैं भी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित रहकर मतगणना पर नजर रखूंगा और आप सबके संपर्क में रहूंगा। विश्वास रखिए विजयश्री कांग्रेस का वरण करने जा रही है

अब हमारे पास कोई गद्दार नहीं बचा

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि 130 से एक सीट कम नहीं आएगी। मतगणना के साथ ही पता चल जाएगा कि शिवराज सिंह चौहान कहां खड़े हैं। भाजपा राजनीति नहीं व्यवसाय करती है। कांग्रेस विधायकों की सेंधमारी पर उन्होंने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है। अब हमारे पास कोई गद्दार नहीं बचा है। परिणाम घोषित होने के बाद भोपाल में जुटेंगे निर्वाचित प्रतिनिधिसूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस ने मतगणना के बाद सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को भोपाल पहुंचने के लिए कहा गया है। जहां मतगणना में विवाद नहीं होगा, वहां परिणाम जल्द आ जाएंगे। रात दस बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

Crime News Kolar: सनसनी: लाश को भूसे में जलाया, आधे जले शव को नाले में दफना दिया

Crime News Bhopal: कोलार में एक युवक ने बंजारा समुदाय के अपने बचपन के दोस्त की निर्ममता से हत्या कर दी। इस वारदात से पहले युवक ने पहले दोस्त को शराब पिलाई फिर गैंती मारकर उसका कत्ल कर दिया। पैर में भी वार किए और भूसा डालकर उसे जलाकर नाले में दफना दिया। 23 नवंबर से लापता युवक की कोलार पुलिस ने तलाश शुरू की तो इस वारदात का खुलासा हुआ। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि मृतक शादी के 6 महीने बाद भी उसकी बहन से मिलने की कोशिशों में लगा था। समझाने के बाद भी नहीं माना, इसलिए मैंने उसे मार डाला।

डीसीपी जोन-4 सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि बीती 23 नवंबर की रात ये वारदात ग्राम महाबड़िया में रहने वाले 21 वर्षीय संजू सिसोदिया के साथ हुई।

परिवार ने 24 नवंबर को कोलार थाने में संजू की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जांच और पड़ताल से पता चला कि संजू को आखिरी बार इसी गांव में रहने वाले 22 वर्षीय भूरा धुर्वे के साथ देखा गया था। दोनों बचपन के दोस्त हैं। पुलिस ने भूरा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। काफी देर तक गुमराह करने के बाद खुलासा हुआ कि संजू को उसने मार डाला है। कत्ल के बाद उसने संजू का शव पहले जलाया फिर उसे पास के नाले में दफना दिया। शुक्रवार दोपहर पुलिस उसके बताए ठिकाने पर पहुंची और गड्ढा खुदवाया। अंदर संजू की अधजली लाश थी, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Indian Bullion Market: सोने में तेजी फिर से लौटी, चांदी भी उछली, कितने बढ़े भाव

Indian Bullion Market:

 

दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में 1 दिसंबर 2023 को सोने के भाव में तेजी देखने मिली है। सोने का भाव 62712 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 30 नवंबर 2023 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 105 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव 76585 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 30 नवंबर से 651 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 30 नवंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62607 रुपये थी। 1 दिसंबर की सुबह को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62712 रुपये हो गई है। इसी तरह 30 नवंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 75934 रुपये थी। 1 दिसंबर की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 76585 रुपये हो गई।

1 दिसंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62461 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 57444 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 47034 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36686 रुपये हो गई है।

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

MP Election 2023: मतगणना कल, भोपाल में पुरानी जेल परिसर के आसपास कड़ी सुरक्षा, बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, ड्राय डे घोषित

MP Election 2023:

 

भोपाल। रविवार तीन दिसंबर को पुरानी जेल परिसर में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह 08 बजे से शुरू होने वाली मतगणना के दौरान बड़ी संख्या में निर्वाचन आयोग, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ प्रत्याशी व उनके एजेंट्स भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही वाहनों की दबाव बहुत ज्यादा होगा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्ता को देखते हुए 3 दिसंबर को सुबह 6 बजे से पुरानी जेल परिसर के आसपास ट्रैफिक डायवर्सन रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि आवश्यकता नहीं होने पर वह इस मार्ग की तरफ जाने से बचें।

इन मार्गों पर बंद रहेगा आवागमन

– सीआइ कालोनी, पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, होमगार्ड टर्निंग एवं कोर्ट चौराहा से पुरानी जेल की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के दोपहिया, चार पहिया, लोक परिवहन एवं अनुमति प्राप्त वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

-स्टेट बैंक आफ इंडिया मैदा मिल के पास से सेंट्रल स्कूल क्रमांक-1, स्टेट आईटी की तरफ जाने वाले रास्ते से न्यायालय एवं जेल की तरफ जाने वाले सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

-जो वाहन जहांगीराबाद से एमपी नगर की ओर आवागमन करना चाहते हैं, वह शब्बन चौराहा, जिंसी चौराहा, बोगदा पुल, प्रभात चौराहा, सुभाष फाटक ओवर ब्रिज, मैदा मिल से बोर्ड आफिस होकर आवागमन करेंगे।

– प्रत्याशियों के एजेंट और नाश्ता-भोजन लाने वाले वाहन पुरानी जेल परिसर के मुख्य द्वार तक पहुंच सकेंगे।

इस प्रकार होगी पार्किंग व्यवस्था

– आम जनता के वाहन पंजाब नेशनल बैंक की तरफ और कोर्ट तिराहा से वल्लभ भवन मार्ग पर दोनों तरफ पार्क किए जा सकेंगे। मतगणना में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों, पत्रकार और मीडियाकर्मियों के वाहन निर्धारित स्थान जेल परिसर में पार्क होंगे।

-एजेंटों को वाहन पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे से होमगार्ड टर्निंग तक जाएंगे। इन वाहनों की पार्किंग लाल परेड ग्राउंड एवं एमएलए रेस्ट हाउस में होगी। डीबी माल की तरफ से आने वाले एजेंटों के वाहन कोर्ट तिराहा तक पहुंच सकेंगे। इनकी पार्किंग वल्लभ भवन मार्ग के दोनों तरफ होगी।

– मतगणना स्थल पहुंचने वाले प्रत्याशियों के वाहन जेल परिसर में निर्धारित स्थान पर पार्क होंगे। जहांगीराबाद की तरफ से आने वाले एजेंटों के वाहन पुलिस आईटीआई गेट तक पहुंचकर निर्धारित स्थान पर पार्क किए जाएंगे।

– इसी प्रकार मिंडोस कालोनी की तरफ से आने वाले एजेंटों के वाहन पीएनबी मुख्यालय तक पहुंचेंगे और सड़क के दोनों तरफ पार्क किए जाएंगे। आम जनता के वाहन वैकल्पिक तौर पर एमएलए रेस्ट हाउस, लाल परेड के आईटीआई ग्राउंड तथा एमवीएम ग्राउंड पर पार्क किए जा सकेंगे।

कल रहेगा शुष्क दिवस, शराब पर लगाया प्रतिबंध

जिले में मतगणना के दौरान रविवार को शराब की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने तीन दिसंबर को 24 घंटे शुष्क दिवस घोषित किया है। जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की 87 शराब दुकानों पर शराब के क्रय-विक्रय और भंडारण आदि पर प्रतिबंध लगाया है। इस दौरान जिले की परिसीमा में स्थित एवं संचालित सभी शराब दुकानों, रेस्टोरेंट बार, होटल बार, सिविलियन क्लब, सैनिक थोक कैंटीन, फुटकर कैंटीन, वाइन विक्रय के लिए स्वीकृत रिटेल आउटलेट एवं अन्य लाइसेंस केंद्र, जिंसी चौराहा स्थित देशी शराब भंडारागार और गांधीनगर स्थित विदेशी शराब भंडारागार से शराब के आयात, निर्यात, परिवहन, क्रय, विक्रय एवं प्रदाय पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने आबकारी विभाग को निर्देश दिए हैं कि उक्त आदेश का सख्ती से पालन किया जाए एवं उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

Rain Alert:बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, पहाड़ों पर हिमपात, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

Rain Alert: Low

 

उत्तर भारत में पहाड़ी राज्यों में भारी हिमपात के कारण दिल्ली-एनसीआर सहित मैदानी राज्यों में ठंड का टार्चर बढ़ गया है। भारी ठंड का कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं दक्षिण भारत की बात की जाए तो तमिलनाडु में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, चेन्नई, तेनकासी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्नियाकुमारी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अगले तीन घंटे तमिलनाडु के विल्लुपुरम, रानीपेट, कुड्डालोर, तंजावुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, तिरुवरूर,…

समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, चेन्नई, तेनकासी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्नियाकुमारी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम गरज और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में तमिलनाडु के विल्लुपुरम, रानीपेट, कुड्डालोर, तंजावुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, तिरुवरूर, रामनाथपुरम, तिरुपुर, डिंडीगुल, पुदुकोट्टई, विरुधुनगर नीलगिरी और थेनी जिलों और पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र

IMD के मुताबिक, बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र बीते 12 घंटे में उत्तर-पश्चिम की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, ये कम दबाव का क्षेत्र 2 दिसंबर तक एक गहरे दबाव में बदल सकता है और इस कारण से 3 दिसंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में बदल सकता है। उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ने के बाद 4 दिसंबर को चेन्नई और मछलीपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश और आसपास के उत्तरी तमिलनाडु तट को पार कर सकता है और इस कारण यहां भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में नहीं सुधर रही हवा की क्वालिटी

दिल्ली में लगातार हवा की गुणवत्ता का स्तर खराब बना हुआ है। दिल्ली वासियों के लिए दिसंबर की शुरुआत भी प्रदूषित हवा के साथ हुई है। एक दिन पहले की तुलना में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, लेकिन हवा की श्रेणी नहीं बदली। साल 2016 के बाद बीते साल 1 दिसंबर को सबसे ज्यादा एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 372 यानी ”बहुत खराब” श्रेणी में रहा।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...