MP Election 2023: भोपाल जिला जेल में मतगणना को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम, टेबल बढ़ाने को मिली मंजूरी

Elaborate arrangements for

 

भोपाल। जिले में सात विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती को अब सिर्फ दो दिन का समय शेष बचा हुआ है। इससे पहले गुरुवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने जिला जेल मतगणना स्थल का डेढ़ घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम से लेकर मुख्य द्वार तक की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचन आयोग को भेजे गए टेबल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जिससे विधानसभावार टेबल लगाने की व्यवस्था को भी उन्होंने देखा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश कुमार गोस्वामी, नोडल मतगणना संदीप केरकेट्टा सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे ।

स्ट्रांग रूम और सुरक्षा व्यवस्था को देखा

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने विधानसभा क्षेत्र अनुसार बनाए गए स्ट्रांग रूम को देखा और उन्हीं के हिसाब से की गई मतगणना स्थल एवं टेबल लगाने का भी जायजा लिया। उन्होंने मतगणना कक्षों में जाकर डाक मतपत्र की गणना और दो हजार 29 ईवीएम मशीनों के मतों की गिनती के लिए की जा रही तैयारियों को देखा। वहीं एसीपी अवधेश कुमार गोस्वामी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके अलावा कलेक्टर ने सभी आरओ को मतगणना के संबंध में विभिन्न निर्देश दिए, जिससे मतगणना के दौरान किसी तरह की कोई समस्या न खड़ी हो।

कैमरे लगाने का काम पूरा, अलग बनाए रास्ते

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविशंकर राय ने बताया कि विधानसभा मतगणना के दौरान कुल 32 कैमरे अब लगाए जाते रहे हैं। इस बार आयोग के निर्देशानुसार इनकी संख्या बढ़ाकर 73 कर दी गई है। जिससे अब स्ट्रांग रूम से ईवीएम की स्थिति स्पष्ट दिखाई देगी। वहीं ईवीएम के परिवहन करने के लिए अलग रास्ते बनाए गए हैं। इसके अलावा राजनीतिक दलों के लिए भी अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। जिससे उनके प्रत्याशी और प्रतिनिधियों का आमना -सामना न हो ।

उत्तर व बैरसिया के पहले आएंगे परिणाम

एडीएम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि टेबल बढ़ाने के प्रस्ताव को आयोग ने मंजूरी दे दी है। अब उत्तर और बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में 16 -16 टेबल लगाई जाएंगी। इनके डाक मतपत्रों की गिनती जल्द होकर परिणाम आ जाएंगे। जबकि दक्षिण-पश्चिम और गोविंदपुरा में अधिक डाक मतपत्र होने से इनके परिणाम में समय लगेगा। हालांकि साढ़े आठ बजे से सातों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम की गिनती शुरू कर दी जाएगी। इसीलिए डाक मतपत्र और ईवीएम के लिए अलग-अलग टेबल लगाई गई हैं ।

एक नजर में सात विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना व्यवस्था

विधानसभा – ईवीएम टेबल – डाक मतपत्र टेबल – चरण

नरेला – 21 – 02 – 16
हुजुर – 20 – 03 – 18
गोविंदपुरा – 20 – 04 – 19
बैरसिया – 16 – 02 – 17
उत्तर – 16 – 02 – 16
दक्षिण-पश्चिम -14 – 05 – 17
मध्य – 14 – 03 -18

इनका कहना है

मतगणना को लेकर हर तरह की व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी हैं। इसको लेकर निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं देखीं और आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। वर्षा से बचाव के लिए टेंट लगाए गए हैं, उचित प्रकाश व्यवस्था कराई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
– आशीष सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर, भोपाल

LPG Price: 5 राज्यों के चुनाव खत्म होते ही बढ़ गए गैस के दाम, जानें कितने महंगे हुए आज से LPG सिलेंडर

Gas prices increased a

 

देश के 5 राज्यों में कल विधानसभा चुनाव पूरा हो गया और आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. ये बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई है और इसके रेट में 21 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है. आज 1 दिसंबर 2023 से आपको राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1796.50 रुपये चुकाने होंगे जबकि इससे पिछले महीने एलपीजी गैस के दाम 1775.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर थे.

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम से नहीं हुई छेड़छाड़

सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है. आम रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को ना तो राहत मिली है और ना ही कोई बदलाव इनके गैस सिलेंडर के रेट पर किया गया है. तो जानिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कितने बढ़ा दिए हैं.

जानें आपके शहर में आज से गैस सिलेंडर के नए दाम क्या हैं

दिल्ली 1796.50 रुपये
कोलकाता 1908.00 रुपये
मुंबई 1749.00 रुपये
चेन्नई 1968.50 रुपये

पिछले महीने 100 रुपये महंगा हुआ था कमर्शियल गैस सिलेंडर

पिछले महीने की पहली तारीख यानी 1 नवंबर को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया था. एलपीजी के ये दाम 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर बढ़े थे. 1 नवंबर को देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया था और इस त्योहारी दिन लोगों को महंगाई का झटका लगा था. एक अक्टूबर को एलपीजी 1731.50 रुपये पर थी जबकि 1 नवंबर को इसके रेट 101.50 रुपये महंगे हुए थे और ये 1833 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया था. इसके बाद 16 नवंबर को कमर्शियल गैस के दाम कम हुए थे और ये 57.05 रुपये सस्ता होकर 1775.50 रुपये पर आ गया था.

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से क्या असर होगा

कमर्शियल गैस के महंगा होने का असर असर खाने-पीने की इंडस्ट्री और रेस्टोरेंट कारोबार पर ज्यादा दिखेगा. आम जनता के लिए बाहर खाना-पीना और महंगा होने वाला है और उनकी आउटिंग पर होने वाला बजट महंगा होगा.

1 December 2023: आज से बदल गए नया सिम कार्ड खरीदने के नियम

Rules for buying a

 

दिसंबर 2023 से कई ऐसे नियमों में बदलाव हुआ है, जिनका असर आम आदमी पर पड़ेगा। जो अहम बदलाव हुए हैं, उनमें से एक सिम कार्ड से भी जुड़ा है। अब नया सिम कार्ड खरीदना आसान नहीं होगा। सरकार ने कई बातें अनिवार्य कर दी हैं।

What Are The New SIM Card Rules?

टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है कि वे अपनी हर फ्रेंचाइजी, वितरक और पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) एजेंट का भी रजिस्ट्रेशन करें। इसका मकसद यही है कि एजेंटों को अवांछित तत्वों और अवैध गतिविधियों में लगे लोगों को सिम कार्ड जारी करने से रोका जा सके।

यदि पीओएस एजेंट नए नियमों का पालन करने में विफल रहता है, तो उसे बर्खास्त किया जा सकता है या तीन साल की ब्लैकलिस्ट का सामना करना पड़ सकता है।

सिम कार्ड यूजर के लिए 1 दिसंबर से डिजिटल नो योर कस्टमर या ई-केवाईसी भी अनिवार्य कर दिया गया है। प्रत्येक सिम कार्ड खरीद के लिए डिजिटल सत्यापन जरूरी है।

 

सिम रिप्लेसमेंट के मामले में केवाईसी प्रक्रिया को इनकमिंग और आउटगोइंग एसएमएस सुविधाओं के 24 घंटे के भीतर पूरा करना होगा। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य आधार का दुरुपयोग रोकना भी है।

सिम कार्ड खरीदने की व्यवस्था में बदलाव क्यों

दूरसंचार विभाग ने 1 दिसंबर 2023 से नए सिम कार्ड नियम लागू किए हैं। वैसे नए सिम दिशानिर्देशों की घोषणा 1 अगस्त 2023 को की गई थी। इन नियमों को 1 अक्टूबर तक लागू किया जाना था, लेकिन इसमें देरी हुई।

नए सिम कार्ड नियमों का उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकना और नकली सिम से जुड़े घोटालों से निपटना है। धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए ये नियम पूरे देश में लागू किए गए हैं। सरकार ने नकली सिम कार्ड के कारण होने वाले घोटालों को देखते हुए यह कदम उठाया और इन नियमों को तोड़ने पर जुर्माना और कारावास सहित दंड लगाया है।

Difference between exit polls and opinion poll

Assembly election exit polls

एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में अंतर क्या हैं ?

 

क्या है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे है, जो मतदान वाले दिन किया जाता है। वोटिंग वाले दिन जब मतदाता वोट डालकर बूथ से बाहर आता है तो वहां अलग-अलग सर्वे करने वाली एजेंसी और न्‍यूज चैनल मौजूद होते हैं। ये मतदाता से मतदान को लेकर सवाल पूछते हैं। उनके जवाब से पता चलता है कि लोगों ने किस राजनीतिक दल को वोट दिया है।

मतदाताओं के जवाब से ही अंदाजा लगाया जाता है कि जनता किस पर भरोसा कर रही है। यह सर्वे हर विधानसभा की अलग-अलग पोलिंग बूथों पर किया जाता है। एग्जिट पोल में सिर्फ वोटर्स को ही शामिल किया जाता है। यह भी पहले से तय नहीं होता है कि किस मतदाता से सवाल पूछा जाएगा।

ओपिनियन पोल क्या होता है?

ओपिनियन पोल भी एक सर्वे है, जो चुनाव से पहले कराया जाता है। ओपिनियन पोल में सभी लोगों को शामिल किया जाता है, फिर चाहे वो वोटर हो या नहीं। इस पोल में क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों पर बातचीत करके जनता का मूड जानने की कोशिश की जाती है कि जनता किस पार्टी से नाराज है और किससे संतुष्ट है।

भारतीय मुद्रा पर श्री महाकाल महालोक की छवि पर विचार को लेकर वित्त मंत्रालय ने लिखा पत्र

Finance Ministry

 

आगामी किसी भारतीय मुद्रा पर श्री महाकाल महालोक की छवि पर विचार के लिए वित्त मंत्रालय ने रिजर्व बैंक आफ इंडिया को पत्र लिखा है। यह पत्र उज्जैन के एक नागरिक द्वारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र के जवाब में लिखा गया है।

श्री महाकाल महालोक की वैश्विक स्तर पर ख्‍याति

गत वर्ष 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री ने उज्जैन में श्री महाकाल महालोक का शुभारंभ किया था। इसके बाद वैश्विक स्तर पर इसकी ख्याति पहुंची। देश-विदेश से लोग श्री महाकाल महालोक को देखने, सैर करने उज्जैन पहुंचने लगे। इसकी छवि भारतीय मुद्रा पर अंकित हो, इसके लिए उज्जैन के एक वरिष्ठ साहित्यकार ने पहल की है।

साहित्‍यकार ने लिखा है पत्र

साहित्यकार संतोष सुपेकर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को श्री महाकाल महालोक को भारतीय मुद्रा पर प्रकाशित करने के लिए एक पत्र लिखा। इस पर वित्त मंत्रालय ने रिजर्व बैंक को श्री महाकाल महालोक को भारतीय मुद्रा पर प्रकाशित करने पर विचार करने के लिए कहा है।

केंद्रीय संचारमंत्री अश्विनी वैष्णव को भी पत्र लिखा

इसके अतिरिक्त सुपेकर ने केंद्रीय संचारमंत्री अश्विनी वैष्णव को भी पत्र लिखकर डाक टिकट पर भी श्री महाकाल महालोक की छवि अंकित करने की मांग की है। एक आम नागरिक के प्रयासों को यदि इस संबंध में स्थानीय जन प्रतिनिधियों का सशक्त सहारा मिल जाए तो शहर का नाम विश्वभर में प्रसिद्ध हो सकता है।

दिग्विजय सिंह ने भिंड कलेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके ट्रांसफर के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है

written a letter to the

 

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने बुधवार को भिंड (Bhind) कलेक्टर को हटाने की मांग की है. दिग्विजय सिंह ने भिंड के कलेक्टर पर ये आरोप लगाया है कि उन्होंने मध्य प्रदेश चुनाव में निर्वाचन ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को मतपत्र जारी नहीं किए और उन्हें मताधिकार से वंचित रखा. इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने इस विषय में मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है.

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे अपने पत्र में आरोप लगाए हैं कि भिंड जिले की लहार सीट पर घोर अनियमितताएं हुई हैं. दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि यहां 500 से ज्यादा लोग जो चुनाव ड्यूटी में लगे थे, उन्हे डाक मतपत्र जारी ही नहीं किए गए. कांग्रेस नेता ने कहा कि जिन सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव संचालन में लगाई गई, उन्हें डाक मतपत्र जारी होने थे, लेकिन 500 से ज्यादा सरकारी सेवक जिन्होंने फॉर्म-12 के तहत आवेदन किया, उन्हें डाक मतपत्र ही जारी नहीं हुए.

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि 11 नवंबर को इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन इस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई. इसके चलते 500 से अधिक कर्मचारी अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित रह गए. इतना ही नहीं पूर्व सीएम ने ये भी आरोप लगाया कि वोटिंग के दिन कांग्रेस के पोलिंग एजेंट्स को मदान केंद्रों के अदंर जाने की इजाजत नहीं दी गई. कुछ बूथ पर जो एजेंट्स अंदर थे, उन्हें पीठासीन अधिकारियों और सुरक्षाबलों ने बाहर निकाल दिया.

दिग्विजय सिंह ने मांग की है कि भिंड कलेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनका ट्रांसफर किया जाए. साथ ही काउंटिंग वाले दिन लहार सीट पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जाएं. लहार सीट से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता डॉक्टर गोविंद सिंह मैदान में हैं, जबकि बीजेपी ने यहां से अबरीश शर्मा को टिकट दिया है.

Ragi in Winters: सर्दियों में बेहद फायदेमंद है रागी, इस तरह करें अपनी डाइट में शामिल

Ragi in Winters: Ragi

 

इस समय देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ठंड भी पड़ रही है। कई लोगों को ठंड का मौसम काफी पसंद होता है। ठंड के मौसम में हमारे पहनावे और खान-पान दोनों में बदलाव हो जाता है। ऐसे कई सारे फूड्स हैं, जिन्हें ठंड के मौसम में अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इन फूड्स का सेवन शरीर को अंदर से गर्म बनाए रखने में मदद करता है। रागी भी इन्हीं फूड्स में से एक मानी जाती है। रागी पोषक तत्वों से भरपूर है, इसमें मिनरल, प्रोटीन और डाइटरी फाइबर मौजूद रहता है। रागी को फिंगर बाजरा के तौर पर भी जाना जाता है।

रागी की खेती हजारों साल पहले से भारत में की जा रही है। इतना ही नहीं, प्राचीन ग्रंथों में भी रागी का उल्लेख किया गया है। सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए रागी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रागी को अपनी डाइट में किस तरह शामिल किया जा सकता है।

रागी डोसा

आप रागी को डोसे के रूप में भी अपना डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह साउथ इंडियन फूड ग्लूटेन फ्री और प्रोटीन का बड़ा स्रोत होता है। रागी डोसा बनाने के लिए आप रागी को पानी, प्याज, हरा धनिया और मसालों के साथ मिलाकर पीस लें। इसके बाद पैनकेक की तरह इसे बना लें।

रागी मिल्कशेक

रागी को मिल्कशेक के रूप में भी अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। यह काफी स्वादिष्ट होता है। सर्दियों में आप पकी हुई रागी का मिल्क शेक बनाकर पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप पकी हुई रागी, दूध केला और शहद आदि को मिलाकर पी सकते हैं।

रागी पॉप्सिकल

सर्दियों में आप रागी पॉप्सिकल भी ट्राई कर सकते हैं। आइस पॉप मोल्ड में रागी के आटे के साथ नारियल का दूध, चीनी और एक चम्मच वेनिला अर्क को मिलाएं। अब इन्हें फ्रिज में रखें। कुछ समय बाद इस टेस्टी पॉप्सिकल का लुत्फ उठाएं।

रागी सलाद

रागी को सलाद के रूप में भी आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। रागी का सलाद बनाने के लिए आप पकी हुई रागी, शिमला मिर्च, ककड़ी और टमाटर जैसी सब्जियों को एक साथ मिला लें। इसमें आप स्वाद के लिए थोड़ा-सा नींबू भी डाल सकते हैं।

रागी पैनकेक

रागी पैनकेक भी काफी टेस्टी लगते हैं। फूले हुए और पौष्टिक पैनकेक बनाने के लिए रागी के आटे को अंडे, छाछ और तेल के साथ मिलाएं। इसमें मिठास के लिए आप ताजे फल और मेपल सिरप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रदेश के विकास में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी, सबका मिला साथ

development of the state

 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरुवार को अपने वर्तमान कार्यकाल की अंतिम कैबिनेट बैठक में कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाने के बाद बहनों के लिए कुछ करने की तड़प मन में थी। रात को निर्णय लिया और नर्मदा जयंती के अवसर पर सुबह लाड़ली बहना योजना की घोषणा कर दी। मुख्य सचिव को बताया और उन्होंने योजना को जमीन पर उतारने में दिन-रात एक कर दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हम सबने मिलकर प्रदेश के हित में कई काम किए। इस अवसर पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को विदाई दी गई। इसके पूर्व आयोजित विदाई कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह एक पड़ाव है कोई अंत नहीं। काम करते रहेंगे और सक्रियता बनी रहेगी। आनंद विभाग को उन्होंने अपनी प्रमुख उपलब्धि बताया। बैठक में नव नियुक्त मुख्य सचिव वीरा राणा उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री ने उपलब्धियां गिनाई

बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की गईं हैं। ग्लोबल स्किल पार्क, फ्लोटिंग सोलर प्लांट, मेट्रो रेल का भोपाल और इंदौर में ट्रायल रन, जनजातीय क्षेत्रों में पेसा एक्ट का क्रियान्वयन, महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए गए कार्य विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। उन्होंने लाड़ली बहना, सीएम राइज स्कूल का विशेष तौर पर उल्लेख किया। वहीं, मुख्य सचिव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी योजना के लिए धन की कमी नहीं आने दी। जो भी कार्य सौंपा, उसका क्रियान्वयन समय सीमा में सुनिश्चित किया।

हमारे मुख्यमंत्री ऐतिहासिक हैं, नवाचार दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा बने

गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमने पौने चार वर्ष ऐतिहासिक काम किया। हमारे मुख्यमंत्री ऐतिहासिक हैं। इतने लंबे समय तक प्रदेश में कोई मुख्यमंत्री नहीं रहा। कोरोना काल के समय हम सरकार में आए थे। कठिन परिस्थितियों में मजदूरों की सेवा से लेकर अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने में दिन-रात एक किए। गरीब कल्याण और लाडली बहना जैसी योजनाएं लेकर आए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कई नवाचार हुए, जिन्हें पूरे देश ने स्वीकार किया है।

प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना तीन दिसंबर को होगी। गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मेरा एग्जिट पोल आप अभी सुन लीजिए, भारतीय जनता पार्टी 125 से लेकर 150 सीटों पर चुनाव जीतेगी। वहीं, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बहुमत के साथ हमारी सरकार बनेगी।

तनाव, दबाव और प्रभाव में नहीं आए बैंस

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के विदाई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्होंने तनाव, दबाव और प्रभाव में आए बिना काम किया। अपनी बात हमेशा तर्क के साथ रखते थे। एक अधिकारी वे होते हैं जो हम काम में मना करते हैं और दूसरे वे जो रास्ता निकालने में विश्वास करते हैं, बैंस दूसरी श्रेणी के ही अधिकारी हैं। मेरा उनका साथ लंबा है। वहीं, बैंस ने कहा कि मैं सेवानिवृत्त जरूर हो रहा हूं परंतु मैं आप सबके बीच ही हूं, क्योंकि आप सब ही मेरा परिवार हैं और परिवार कभी छूटते नहीं हैं, उनसे विदाई नहीं होती। मेरी किसी बात से किसी को दुख पहुंचा हो तो माफी मांगता हूं।

ये कहां आ गए हम, यूं ही साथ चलते-चलते

कैबिनेट बैठक में जब डा.नरोत्तम मिश्रा प्रदेश में विकास की यात्रा की उल्लेख कर रहे थे, तब लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने गाना गुनगुनाते हुए कहा कि ये कहां आ गए हम, यूं ही साथ चलते-चलते। इस पर कुछ मंत्रियों ने पूरा गाना गाने के लिए कहा तो वे बोले कि इतना ही आता है।

चुनाव नतीजे से 3 दिन पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव, वीरा राणा ने संभाला एमपी मुख्य सचिव का चार्ज

Big change at administrative

 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में अब महज 3 दिन शेष बचे हैं. 3 दिसंबर को परिणाम आने के साथ यह तय हो जाएगा कि प्रदेश की सत्ता पर कौन काबिज होगा. बहरहाल परिणाम से तीन दिन पहले प्रदेश के प्रशासनिक सिस्टम में बड़ा फेरबदल हुआ है. गुरुवार 30 नवंबर को प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सेवानिवृत्त हो गए हैं, जबकि नए मुख्य सचिव के रूप में वीरा राणा को नियुक्त किया गया है, उन्होंने ने चार्ज भी संभाल लिया है.

प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के रिटायरमेंट के मौके पर आयोजित विदाई समारोह के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इकबाल सिंह की खासियत बताते हुए कहा कि अपने लिए जिये तो क्या जिये, देश-समाज के लिए जीना ही जीना है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यही इकबाल सिंह बैंस ने कर दिखाया है. वहीं पूर्व सीएस बैंस ने कहा कि यह एक पड़ाव है, कोई अंत नहीं. काम करते रहेंगे, सक्रियता बनी रहेगी. बता दें दो बार इकबाल सिंह बैंस को मिले 6-6 महीने के एक्सटेंशन के बाद गुरुवार (30 दिसंबर) को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया.

इस सरकार की आखिरी कैबिनेट

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश सरकार नए टर्म की शुरुआत हुई थी, लेकिन साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ गई थी. सिंधिया गुट ने बीजेपी का सपोर्ट किया और मध्य प्रदेश में दोबारा शिवराज सिंह की अगुवाई में बीजेपी की सरकार बनी. कार्यकाल खत्म होने से पहले मध्य प्रदेश सरकार की ये आखिरी कैबिनेट की बैठक थी. वल्लभ भवन में बुलाई गई बैठक में सभी मंत्रियों के साथ सीनियर अधिकारियों को भी बुलाया गया था. कैबिनेट का कोई एजेंडा नहीं था. हालांकि कांग्रेस ने इस बैठक को लेकर आपत्ति जताई थी.

वीरा राणा के हाथों मुख्य सचिव का चार्ज

आज यानी बुधवार (30 नवंबर) से मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव की कमान माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष वीरा राणा के हाथों में आ गई है. उनकी नियुक्ति का आदेश बुधवार रात 8.30 बजे जारी हुआ था. साल 1988 बैच की आईएएस ऑफिसर वीरा राणा मार्च 2024 में रिटायर होने वाली हैं. खास बात है कि वीरा राणा प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव हैं. इससे पहले मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव के रुप में निर्मला बुच को नियुक्त किया गया था, मध्य प्रदेश सरकार में उनका कार्यकाल सिंतबर 1991 से जनवरी 1993 तक था.

घर के बाहर सो रहे युवक की हत्या का प्रयास, गर्दन पर किया वार

Attempt to murder a

 

बुरहानपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के बक्खारी गांव में बुधवार रात एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या के प्रयास की घटना सामने आई है। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल जगदीश महार उम्र 32 वर्ष बुधवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहा था। रात करीब पौने बारह बजे दो बाइक से तीन अज्ञात लोग पहुंचे और धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

 

शोर मचाने पर जागे स्‍वजन

जगदीश के शोर मचाने पर परिवार को लोग जाग गए। जिसके चलते आरोपित वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया है, लेकिन अब तक हमलावरों का सुराग नहीं मिला है। घायल जगदीश के पिता श्रीराम महार की शिकायत पर अज्ञात तीन हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

निर्माणाधीन भवन से गिर कर मजदूर की मौत

शाहपुर थाना क्षेत्र के रायगांव में गुरुवार सुबह निर्माणाधीन भवन से गिर कर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुबह 11 बजे के आसपास सलीम कालोनी बुरहानपुर निवासी रविंद्र मोरे उम्र 45 वर्ष भवन निर्माण संबंधी कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे जा गिरा। सिर में गंभीर चोट आने पर साथी मजदूर उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचे। जहां डा. नबील अहमद खान ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है। मजदूर की मौत में भवन स्वामी की लापरवाही थी अथवा नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...