विष्णु विश्वकर्मा ने हुजूर विधानसभा में कांग्रेस के प्रचार को दी रफ्तार

 

भोपाल, हुजूर विधानसभा में जय जय कमलनाथ के नारे के साथ कांग्रेस से हुज़ूर प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी के लिए जनता से वोट मांग रहे विष्णु विश्वकर्मा ने युवाओं को जोड़ रहे है और उन्हें विश्वास दिला रहे है कि मध्यप्रदेश का भविष्य है कमलनाथ आएंगे, युवाओं के भविष्य को सबरेंगे। 70% रोजगार पर मध्यप्रदेश के युवाओं का अधिकार होगा।

वोट की अपील करते हुए गांव गांव धूम रही है टीम विष्णु विश्वकर्मा मित्रमंडल युवाओ को रोजगार, नारी सम्मान, 100 यूनिट बिजली बिल माफ, 200 यूनिट हाफ, किसान को कर्ज मुक्त,5 हॉर्स पॉवर बिजली फ्री, विजली बिल माफ, फसल के समर्थन मूल्य 2600 प्रति क्विंटल, खाद पर सब्सिडी, प्रत्येक परिवार का 25 लाख तक स्वस्थ बीमा होगा, ग्रामीण क्षेत्र में मकान के लिए 2.50 लाख एवं बेटी विवाह 1 लाख एक हज़ार, सभी का राशन घर घर तक पहुंचाने वाला वचन, विष्णु विश्वकर्मा जनता को बता रहे है हर वर्ग का सम्मान होगा।

टीम विष्णु विश्वकर्मा ने बताया शुक्रवार को हुज़ूर विधानसभा के 11 मील सहारा से प्रारम्भ कर बंगरासिया, बगरोदा से अमझरा, पड़रिया, झागरिया, लगभग 25 गाँव का दौरा किया। ग्रामीण जनता कांग्रेस को समर्थन दे रही है!

अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा ने राजमणि को निलंबित किया

 

भोपाल, प्रेस नोट से मिली जानकारी अनुसार मप्र कांग्रेस सर्व विश्वकर्मा समाज कल्याण प्रकोष्ठ के सतना जिलाध्यक्ष राजमणि विश्वकर्मा को विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान लगातार कांग्रेस संगठन एवं कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध काम किया जा रहा था। राजमणि विश्वकर्मा द्वारा विरोधी दल के गमछे पहनकर तथा विरोधी दल के प्रत्याशी को सहयोग करने को संगठन ने कदाचार मानते हुए गंभीरता से कठोर कार्यवाही की है। इस पार्टी विरोधी कृत्य को देखते हुए मप्र कांग्रेस सर्व विश्वकर्मा समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा के निर्देश पर राजमणि विश्वकर्मा को तत्काल “मप्र कांग्रेस सर्व विश्वकर्मा समाज कल्याण प्रकोष्ठ के सतना जिलाध्यक्ष” पद से निलंबित किया कर दिया है।

हुजूर में जेपी नड्डा व हेमंत बिस्वा सरमा का रोड शो, रामेश्वर के समर्थन में सभा करेंगे।

भोपाल। हुजूर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा का विधानसभा में जनसम्पर्क जोर शोर से जारी है। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी क्षेत्र में निरंतर जनसम्पर्क कर नागरिकों से मिल रहे है और उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। स्थानीय नागरिक भी रामेश्वर शर्मा का स्वागत कर रहे है, उन्हें आशीर्वाद प्रदान कर रहे है। जनसम्पर्क के क्रम में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा नें हुजूर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम लखापुर, पाटनिया, रतनपुर, रसूलिया पठार, बरखेड़ा सालम, बकानिया, रेलवे स्टेशन टपरा, इमलिया कॉलोनी, लोधी मोहल्ला खामखेड़ा में जनसम्पर्क कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।

 

जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी नें कहा कि देश एवं क्षेत्र की जनता भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्य को जानती है। मैं पिछले 10 वर्षों से क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहा हूँ। इसलिए जनता का स्नेह और आशीर्वाद हमारे साथ है। हम दिन प्रतिदिन कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच रहते हैं। जनता के सुख-दुख में साथ बने रहते हैं। हमने हुजूर में विकास और तरक्की का नया इतिहास लिखा है, इसलिए अब जनता हुजूर में भाजपा की जीत का नया इतिहास बनाएगी।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व असम मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा की सभा व रोड शो आज

आज हुजूर में भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा सभा व रोड शो करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा नीलबड़ में सभा को संबोधित कर नागरिकजनों से संवाद करेंगे तो वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संत जी की कुटिया से संतनगर तक रोड शो के उपरांत सभा को संबोधित करेंगे।

शनिवार को इन कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे रामेश्वर शर्मा

भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा शनिवार को आलोक धाम मैरिज गार्डन कोलार में वार्ड क्रमांक 83 की बैठक, श्रद्धा मैरिज गार्डन में वार्ड क्रमांक 2 की बैठक, सनसिटी गार्डन लालघाटी में वार्ड क्रमांक 06 की बैठक, संतनगर में वार्ड क्रमांक 04 व 05 की बैठक, शगू गार्डन भौंरी जोड़ में वार्ड क्रमांक 03 की बैठक, बुद्धभूमि महाविहार गोल्डन बुद्ध प्रतिमा चूना भट्टी में कठिन चीवर दान समारोह कार्यक्रम में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

सबनानी के लिए रामेश्वर ने किया जनसंपर्क, एक दूसरे को दी जीत की अग्रिम बधाई

विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी के लिए जनसंपर्क किया। सबनानी शुक्रवार को विधायक रामेश्वर शर्मा के पत्रकार कॉलोनी स्थित निवास पहुँचे जहां उनका विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्त्व में स्थानीय नागरिको, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनन्दन किया गया। यहाँ रामेश्वर शर्मा की धर्म पत्नी संगीता शर्मा ने भगवान दास सबनानी का विजय तिलक किया एवं रामेश्वर शर्मा ने भगवा अंग वस्त्र उढ़ाकर जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ दी।

तद् उपरांत विधायक रामेश्वर शर्मा ने सबनानी के साथ जनसंपर्क किया। रामेश्वर शर्मा ने कहा की विकास और जनकल्याण के लिए भाजपा को दिया गया आपका एक एक वोट बहुमूल्य है। आपका एक एक वोट देश को ओर मज़बूत करेगा। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार के लिये एक एक सीट जीतना महत्वपूर्ण है इसलिए जैसा आशीर्वाद आपने मुझे हमेशा दिया है वैसा ही आशीर्वाद दक्षिण पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी को प्रदान करें।

एक दूसरे को दी प्रचंड जीत की शुभकामनाएँ

विधायक रामेश्वर शर्मा के निज निवास पहुँचे भगवान दास सबनानी ने एक दूसरे को प्रचंड जीत की शुभकामनाएं दी। विधायक रामेश्वर ने उपस्थित दक्षिण पश्चिम विधानसभा कार्यकर्ताओं से सबनानी को जिताने के लिए जुट जाने का आवाहन किया तो वहीं सबनानी ने भी विधायक रामेश्वर शर्मा को बड़ी जीत हेतु शुभकामनाएँ दी। ज्ञात हो कि विधायक रामेश्वर शर्मा लगातार तीसरी बार हुजूर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी है वही दक्षिण पश्चिम विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में भगवान दास सबनानी मैदान में हैं।

 

एक दूसरे के वोटर हैं भगवानदास और रामेश्वर

हुजूर विधानसभा के पंचवटी कॉलोनी निवासी भगवान दास और दक्षिण पश्चिम विधानसभा की पत्रकार कॉलोनी निवासी रामेश्वर शर्मा एक दूसरे के विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं। हुज़ूर से प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा दक्षिण पश्चिम विस में पत्रकार कॉलोनी में निवास करते हैं । जबकि भगवान दास सबनानी हुज़ूर विधानसभा क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में निवास करते हैं ।

Chanderi News:- स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

चंदेरी:- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोकनगर एवम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोकनगर के निर्देशन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रीना सिंह राठौड़ द्वारा विधान सभा निर्वाचन 2023 में नगरीय क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूकता हेतु लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं इसी क्रम में आज सहयोगी संस्था गुलाबचंद वेलफेयर समिति के द्वारा चंदेरी सदर बाजार में स्कूल छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। नपा अधिकारी रीना सिंह राठौर के साथ गुलाबचंद वेलफेयर समिति की सचिव श्रीमती शिल्पी जैन एवं मित्रम शिक्षा जन कल्याण समिति शहडोल की सदस्य श्रीमती भारती गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें चंदेरी शहर के विभिन्न स्कूलों द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी गई जिसमें श्री पदम कीर्ति जैन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन खुशी गिरि एवं ममता राजपूत ग्रुप ने किया वहीं कुमकुम रैकवार, समीरा बानो ग्रुप द्वारा मतदान जागरूकता को लेकर डांस प्रस्तुत किया जो काफी सराहनीय रहा शिक्षक अनिल जैन शिक्षक रुक्मणी सेन, बरखा वानो, एवं शिक्षिका भारती गौर के द्वारा कार्यक्रम की तैयारी कराई गई।शासकीय मांडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं सिद्धि गुप्ता, नैंसी गुप्ता सहित अन्य छात्राओं ने ग्रुप में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया, जो काफी सराहनीय रहा इस कार्यक्रम को तैयार करने में मॉडल स्कूल की शिक्षिका नूरजहां एवं शिक्षक शिव प्रताप नरवरिया का विशेष योगदान रहा वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा बुंदेली लोकगीत मतदाता जागरूकता का मंचन किया गया जिसमें अंजलि लोधी, कामिनी लोधी ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी वही सनोवर बानो द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर भाषण प्रस्तुत किया गया इसके साथ ही वंदना यादव, नेहा यादव, रुचि जैन सहित अन्य छात्राओं ने मिलकर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया उनकी तैयारी में स्कूल की शिक्षिकाएं श्रीमती सुरभि जैन एवं श्रीमती अलका जैन श्रीमती सुनीता साध कुमारी नीतू सोनी का विशेष योगदान रहा वही शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन नंदिनी ओझा, रानी ओझा ग्रुप द्वारा किया गया एवं प्राची चौहान, रौनक साध द्वारा गीत का गायन किया गया इस कार्यक्रम को तैयार करने में प्रमुख भूमिका शिक्षक श्री मुनाफ अंसारी एवं शिक्षिका निधि बबेले की रही कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुरभि जैन एवं मनीष दुबे शिक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में गुलाब चंद वेलफेयर समिति की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

हुजूर ने बेटे का मान दिया, रामेश्वर जान देने के लिए भी तत्पर रहेगा – रामेश्वर शर्मा

भोपाल। चुनाव की तारीखें पास आते ही हुजूर विधायक व भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा का वृहद जनसंपर्क चालू हो गया है। निरंतर जारी जनसम्पर्क के दौरान रामेश्वर शर्मा क्षेत्रवासियों से भेंट कर संवाद करते नजर आते हैं। भाजपा प्रत्याशी ने गुरुवार को हुजूर के ग्राम पंचायत महावड़िया, कालापानी, गोल, अमरावत कलां, सुरैया नगर एवं रानी पिपलिया, बंगरसिया, बगरोदा, झागरिया खुर्द, वार्ड क्रमांक 80, 81, 82, 83, 84, में लाड़ली बहना सम्मेलन के माध्यम से वृहद जनसंपर्क किया। इस दौरान हर पंचायत में आसपास के क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएँ शामिल हुईं। गुरुवार को श्री शर्मा ने विभिन्न स्थानों पर घर-घर जनसंपर्क भी किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत बावड़िया खुर्द, बांसिया, अमझरा, नया बाईपास खजूरी खुर्द, अंशुल विहार वार्ड क्रमांक 84, राजवेद कॉलोनी, मधुवन सिटी, टैगोर वार्ड में पहुँच कर स्थानीय नागरिकों से जनसंवाद किया तथा भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

लाड़ली बहनों से संवाद करते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – हुजूर की हर बहन मुझे वर्षों से राखी बांध रही है। मैं भी अपनी बहनों से किया हर वचन निभाता हूँ। मेरी बहनों ने मुझे हर चुनाव भरपूर समर्थन देकर मेरे हाथ मजबूत किए हैं, इसलिए मैं उनकी उन्नति और प्रगति का कार्य कर पाया हूँ। बहनों ने मिलकर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दिया तो आज उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण काम हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे हुजूर परिवार ने जब विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी थी तभी मैंने यह प्रण कर लिया था कि हर परिवारजन को सुविधाजनक जिंदगी उपलब्ध कराकर उनके चेहरों को कमल की तरह खिलाउंगा। आज मुझे खुशी है कि मैं यह पुण्य काम कर पाया। मेरे हुजूर परिवार ने मुझे बेटे का मान दिया है, आवश्यकता पड़ी तो इस परिवार के लिए जान देने के लिए भी तत्पर रहूँगा।

शुक्रवार को इन स्थानों पर रहेगा जनसम्पर्क

भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के द्वारा शुक्रवार को हुजूर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम लखापुर, पाटनिया, रतनपुर, रसूलिया पठार, बरखेड़ा सालम, बकानिया, रेलवे स्टेशन टपरा, इमलिया कॉलोनी, लोधी मोहल्ला खामखेड़ा में जनसम्पर्क किया जाएगा

दतिया में सीएम शिवराज ने कहा- जो दुनिया में नहीं हुआ, वो मैंने मध्य प्रदेश में किया

CM Shivraj said in Datia

 

दतिया। दतिया पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जो दुनिया में कहीं नहीं हुआ, मैंने मध्य प्रदेश में किया। मैंने अपने खातों में पैसे ट्रांसफर करने का फैसला किया। बहनों मेरी बहनों के खाते में हर महीने पैसे ट्रांसफर होते हैं ये सिर्फ पैसे नहीं हैं, बल्कि ये आपका सम्मान है जो मैंने आपको दिया है। सीएम ने कहा बहनें कहती हैं कि खातों में जब से पैसे आने लगा तब से घर में मान-सम्मान बढ़ गया है।

लाड़ली बहना योजना पर सीएम का फोकस

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरुवार को जिले की कोलारस, शिवपुरी और नरवर विधानसभा में भाजपा के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबंधित किया। चुनावी सभाओं में शिवराज सिंह चौहान के भाषण के केंद्र में लाड़ली बहना योजना ही रही। इसके साथ ही शिवराज ने सरकार बनने पर किसानों की सब्सिडी खत्म कर सीधे पूरी राशि खाते में डालने की घोषणा भी कर दी।

कमलनाथ ने बंद की योजनाएं

कोलारस में शुरुआत में ही शिवराज ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा और कहा कि मामा के रिश्ते से प्रियंका गांधी को बड़ी तकलीफ है। उन्होंने कहा कि प्रियंका जी रिश्ते बनाए नहीं जाते हैं, अंदर से बनते हैं। शिवराज ने कहा कि मैं देखता था कि गरीब बहनें छोटी-छोटी चीजों के लिए परेशान हो जाती थीं इसलिए आपको याद होगा इसी कोलारस में सहरिया समाज की महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये डालने की घोषणा की थी। कमलनाथ ने इसे बंद कर दिया था। इस बार मेरे मन में आया कि सभी बहनों का भला करना है।

गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी उमंग सिंघार के प्रचार वाहन से शराब जब्त, तीन पर प्रकरण दर्ज

Liquor seized from campaign v

 

गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी उमंग सिंघार केअ नुमति प्राप्त प्रचार वाहन से बीती रात को ग्राम अवल्दामना से शराब जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने उमंग सिंघार सहित सीताराम केशरिया तथा सचिन मूलेवा के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इधर इस मामले में सिंघार ने जबलपुर हाईकोर्ट से राहत ली है। इसे षड्यंत्र बताते हुए मामले में स्टे प्राप्त कर लिया है। इसके तहत सिंघार की गिरफ्तारी व जांच प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लग गई है।

चुनाव आचार संहिता के चलते विशेष रूप से आयोग की मंशानुसार गठित दलों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बीती रात को मनावर विधानसभा के ग्राम अवल्दामान की चौपाटी पर पुलिस ने एक वाहन को रोक। जो की उमंग सिंघार के अनुमति प्राप्त प्रचार वाहन था।

इसकी जांच की गई तो उसमें अवैध रूप से शराब भरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में का क्रमांक जीजी 18 एम 1920 को जब्त कर लिया है। साथ ही अवैध रूप से रखी गई शराब को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने सिंघार सहित सीताराम और सचिन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

इधर इस मामले में सिंघार के अभिभाषक विभोर खंडेलवाल ने बताया कि यह एक षड्यंत्र किया गया है। हमने इस आधार पर जबलपुर हाईकोट में एक आवेदन प्रस्तुत किया था। जिस पर कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से राहत दी है।

इसके तहत इस मामले में पुलिस आगे जांच नहीं कर सकेगी। साथ ही इस मामले में सिंघार की गिरफ्तारी भी नहीं की जा सकती है। अगली सुनवाई अब 21 नवंबर 2023 को होंगी।

कैलाश विजयवर्गीय बोले- राहुल को आरती उतारना तक नहीं आता, प्रियंका को प्रत्याशी का नाम नहीं पता

Kailash Vijayvargiya said

 

इंदौर। कांग्रेस को आभास हो गया है कि वह चुनाव हार रही है। यही वजह है कि दिग्विजय सिंह ईवीएम पर सवाल उठाने लगे हैं। इन्हीं ईवीएम से कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश में चुनाव हुए थे। वहां कांग्रेस ने कोई सवाल नहीं उठाया। कांग्रेस को समझ में आ गया है कि अब उसकी दुकान बंद होने वाली है। यही वजह है कि वह बहाने तलाशने लगी है। राहुल गांधी को तो यह तक नहीं पता कि आरती कैसे उतारते हैं। वे उल्टी आरती उतारने लगते हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रत्याशी के समर्थन में रोड़ शो करती हैं, लेकिन उन्हें प्रत्याशी का नाम तक पता नहीं होता।

यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को इंदौर में पत्रकारों से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का न विकास पर विश्वास है, न चुनाव आयोग पर। जब कांग्रेस को लगने लगा कि हार हो रही है तो उसके नेता ईवीएम और आयोग पर सवाल उठाने लगे। दिग्विजय सिंह कहते हैं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में ईवीएम से चुनाव नहीं होते। ये दोनों देश भारत से अभी बहुत पीछे हैं।

पाकिस्तान के प्रति कांग्रेस का प्रेम समझ से परे

विजयवर्गीय ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हमारे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और पाकिस्तान में भुखमरी बढ़ी है। इस बात पर विचार करना चाहिए कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही पाकिस्तान की हालत क्यों बिगड़ी। पाकिस्तान के प्रति कांग्रेस को प्रेम क्यों रहता है, यह समझ के बाहर है।

हलफनामे में राम को काल्पनिक क्यों बताया था?

विजयवर्गीय ने कमल नाथ को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वे कह रहे हैं कि राम मंदिर सिर्फ भाजपा का नहीं है बल्कि सबका है। वे उस वक्त कहां गए थे जब 25 वकीलों की टीम सुप्रीम कोर्ट में रामायण को उपन्यास बता रही थी। कांग्रेस की सरकार ने कोर्ट में दिए हलफनामे में राम को काल्पनिक क्यों बताया था। विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस तो चुनावी हिंदू है। उनकी नीयत और नीति ऐसी है कि अब कांग्रेस पर तरस आने लगा है। मीडिया से चर्चा में राष्ट्रीय पैनलिस्ट राकेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू, आलोक दुबे, नरेंद्र सलूजा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू उपस्थित थे।

स्मृति बोलीं- कांग्रेसी कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे… सुन लो 22 जनवरी, जगह राम मंदिर

Smriti said - Congressmen

 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्टार प्रचारक मध्य प्रदेश में अपने भाषणों में सनातन, अयोध्या और रामसेतु जैसे भावनात्मक मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने भी बुधवार को अपनी चुनावी सभाओं में इन तीनों मुद्दों को उठाया.

जबलपुर में बीजेपी की स्टार प्रचारक और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा “हमारे पूर्वजों ने धर्म के लिए धैर्य का परिचय दिया पर कांग्रेस के पास सत्ता आई तो गांधी परिवार ने कोर्ट में पीटीशन लगाई कि रामसेतु तो है ही नहीं. मतलब भगवान राम का अस्तित्व ही नहीं है और भगवान राम का चमत्कार देखो जिसने कोर्ट में उनके अस्तित्व को नकारा, आज वही परिवार मंदिर-मंदिर घूम रहा है.”

स्मृति ईरानी ने क्या कहा

उन्होंने कैंट विधानसभा क्षेत्र के बड़ा पत्थर में बीजेपी प्रत्याशी अशोक रोहाणी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि ऐसे लोगों को आगामी 17 तारीख को अपने वोट की ताकत से सबक सिखाना है. ईरानी ने कहा कि कांग्रेसी बीजेपी के लोगों का उपहास उड़ाते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नही बताएंगे. अब तो हमने भगवान रामलला का मंदिर भी बनवा लिया और 22 जनवरी की तारीख भी बता दी. जिस दिन 500 से अधिक वर्षो से मंदिर के बाहर रहे हमारे रामलला भव्य मंदिर में विराजेंगे. यह पुण्य कार्य हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा होगा.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इंडी (I.N.D.I.A) गठबंधन के नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतेश कुमार ने बिहार में महिलाओं के लिए ऐसी अभद्र टिप्पणी की है, न उसको मैं बोल सकती हूं न आप सुन सकते हैं. उनके बयान पर कांग्रेस के नेताओ को सांप सूंघ गया है. किसी भी नेता का कोई बयान नहीं आया और मध्य प्रदेश में तो कांग्रेस के नेता महिलाओं को माल कहते हैं.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...