मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, मांगे थे 400 करोड़ रुपये

threatened to kill Mukesh Ambani

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को धमकी भरे ईमेल भेजने वाले आरोपित को तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया है। गामदेवी पुलिस ने कहा कि आरोपी का नाम गणेश रमेश वनपारदी है। शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपित को 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी को एक बार फिर धमकी भरे ईमेल मिले हैं। जिसमें उन्हें पिछले ईमेल को अनदेखा करने पर गंभीर परिणाम भुगताने की चेतावनी दी गई है। मेल भेजने वाले ने इस बार 400 करोड़ रुपये की मांग की थी। इससे पहले 27 अक्टूबर को मुकेश अंबानी को ऐसे ही दो ईमेल भेजे गए थे। जिसमें 200 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

दो धमकी भरे ईमेल मिले

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आरआईएल चेयरमैन को 31 अक्टूबर और 1 नवंबर के बीच दो धमकी भरे ईमेल मिले। जिसमें उन्हें पिछले ईमेल को नजरअंदाज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। मेल भेजने वाले ने 400 करोड़ रुपये की मांग की। इससे पहले मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसमें पैसे न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई थी।

ईमेल के साथ फिरौती की रकम बढ़ाई

हर बार नया ईमेल भेजे जाने पर फिरौती 200 करोड़ से बढ़कर 400 करोड़ हो गई। मुंबई पुलिस ने कहा कि पिछले ईमेल का जवाब न मिलने का हवाला दिया और फिरौती की रकम बढ़ा दी। पिछले महीने पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया था। पिछले साल बिहार पुलिस ने अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दरभंगा से एक शख्स को गिरफ्तार किया था।

मप्र के रतलाम में बोले प्रधानमंत्री- गारंटी को पूरा करने की गारंटी भी देता है नरेन्द्र मोदी

gives guarantee to fulfill

 

रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मप्र में विधानसभा चुनाव प्रचार में सभाओं की शुरुआत शनिवार को रतलाम से करते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच साल तक बढ़ाने की बड़ी घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा में कहा- जो गारंटी मोदी देता है, तो उस गारंटी को पूरा करने की गारंटी भी साथ में देता है।

 

बंजली में आयोजिन जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक वक्त के खाने की कीमत गरीब ही जानता है। कोरोना के संकट काल में गरीबों को मुफ्त राशन की योजना बनाई। देश की किसी मां, पिता को अपने बच्चे को भूखा न देखना पड़े, आज मोदी इसकी गारंटी बन गया है। देश में पिछले तीन साल से गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो गरीबी से निकला हुआ है। दिसंबर 2023 में योजना का समय पूरा हो रहा है, लेकिन मोदी का निश्चय है कि आने वाले पांच साल तक 80 करो़ड़ देशवासियों को इसका लाभ मिलता रहे। गरीबों को पांच साल तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा, इससे जो पैसे बचेंगे वो जीवन की अन्य जरूरतों को पूरा करने में काम आएंगे। माता-बहनों को जो गारंटी मोदी देता है तो गारंटी पूरी करने की गारंटी भी साथ में देता है।

एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी है

मोदी ने कहा कि मप्र में भाजपा के समर्थन में चल रही यह आंधी अदभूत है। जो लोग दिल्ली में बैठकर गुणा-भाग करते रहते हैं, वे आज हिसाब भूल गए होंगे। अब चर्चा जीतने की नहीं, बल्कि भाजपा के दो तिहाई बहुमत की होगी। यह भाजपा ही है, जिसने मप्र में कृृषि का हब बनाया। देश में जब कम लोग भाजपा को जानते थे, उस समय से मप्र में भाजपा पर लोगों को भरोसा है। केंद्र में 10 साल से भाजपा सरकार है। भाजपा सरकार ने कोरोना के बड़े संकट में पिछड़ने नहीं दिया। देश ने चंद्रमा पर अपना झंडा़ बुलंद किया। आज विश्व में देश को नई पहचान मिली है, इसमें मप्र की बड़ी भागीदारी है। इसलिए एमपी के मन में मोदी व मोदी के मन में एमपी है।

कांग्रेस के नेता, डायलाग, घोषणा सब फिल्मी

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास झूठी घोषणाओं का भोंपू है। कांग्रेस के नेता, डायलाग व घोषणाएं फिल्मी है। यहां कांग्रेस के दो नेताओं के बीच कपड़े फाड़ने की कांपिटिशन चल रही है। मौका मिल गया तो जनता के कपड़े भी फाड़ेंगे। तीन दिसंबर को भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस में असली सिर फुटव्वल होगी। राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बुरा हाल किया है। कांग्रेस मतलब घोटाला, गरीबों का शोषण, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों पर अत्याचार। कांग्रेस के नेता सीएम की कुर्सी के लिए नहीं अपने-अपने बेटों के लिए लड़ रहे हैं। लड़ाई इस बात की है कि किसके बेटे का कांग्रेस पर कब्जा हो। कांग्रेस सिर्फ परिवारवाद का परचम लहरा सकती है।

मप्र में बहनों को याद करो तो मामा याद आ ही जाता है

आपका सपना ही मेरा संकल्प है। गरीब से गरीब परिवार को समर्थ बनाना, भाजपा सरकार का मिशन है। गरीब की हर चिंता का समाधान, हर छोटी जरूरत को पूरा करने में भाजपा सरकार जुटी हुई है। केंद्र में रही कांग्रेस सरकार ने गरीब को घर देने में रुचि नहीं ली। भाजपा सरकार ने देश में चार करोड़ व मप्र में पचास लाख लोगों को पीएम आवास दिए। इसमें से अधिकतर घरों की रजिस्ट्री बहनों के नाम पर हुई है। मप्र में जब भी बहन को याद करो तो मामा याद आ ही जाता है। बहनों के नाम पर पहली बार कोई सपंत्ति हुई है। लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी योजना की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है।

मेरा प्रणाम हर घर तक पहुंचाएं

मोदी ने जनसभा में लोगों से कहा कि वे उनका एक काम करें, घर-घर जाकर कहें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रतलाम आए थे, आपको प्रणाम कहा है। हर परिवार में प्रणाम पहुंचने के बाद जो आशीर्वाद मिलेगा, उससे मेरी काम की ताकत बढ़ जाएगी।

कार्तिक मास में तुलसी पूजा कर रहे हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान, खूब बरसेगा धन

Tulsi in the month of Kartik

कार्तिक माह में तुलसी पूजन का बहुत महत्व होता है। कहा जाता है कि तुलसी की पूजा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में कार्तिक माह को बहुत पवित्र माना गया है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा की जाए, तो उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। बता दें कि कार्तिक माह में भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। यहीं से सभी शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। इस माह में तुलसी पूजा करते समय कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होकर जातक पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

कार्तिक माह में तुलसी पूजा का महत्व

कार्तिक माह में दीपदान का भी बहुत महत्व है। कहा जाता है कि इस दौरान देवी लक्ष्मी भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को धन-संपत्ति का आशीर्वाद देती हैं। तुलसी को साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसी कारण से इस महीने में तुलसी पूजा को महत्व दिया जाता है। इस दौरान तुलसी का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। किसी गुरुवार के दिन भी तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।

कार्तिक माह में तुलसी की पूजा की जाती है और तुलसी विवाह भी मनाया जाता है, इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा आर्थिक लाभ मिलता है।

कार्तिक माह में प्रतिदिन सुबह तुलसी के पौधे को जल देना शुभ होता है। इसके अलावा रात के समय दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

कार्तिक माह में ब्रह्म मुहूर्त में तुलसी पूजन करना शुभ होता है। साथ ही हर मंगलवार को पौधे में जल चढ़ाने से धन लाभ होता है।

कार्तिक माह में भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी के पत्ते चढ़ाने चाहिए।

कार्तिक माह में तुलसी के पत्तों को सुबह के समय ही तोड़ना चाहिए। किसी भी समय तुलसी के पत्ते तोड़ना अपशकुन माना जाता है। इससे घर की सुख-शांति भंग होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक माह में सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा रविवार के दिन तुलसी के पौधे पर जल अर्पित नहीं करना चाहिए।

पंकज त्रिपाठी ने 60 दिनों तक खाई सिर्फ खिचड़ी, “अटल” के किरदार में ढलने के लिए की कड़ी मेहनत

Tripathi ate only Khichdi

 

इंडस्ट्री के शानदार एक्टर पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बेहतरीन एक्टिंग और जबरदस्त किरदारों से लोगों के दिलों में अपनी अलग ही जगह बना ली है। पंकज त्रिपाठी यदि किसी फिल्म में किरदार निभा रहे हैं, तो लोग उस वजह से ही फिल्म को देखने का मन बना लेते हैं। अब एक बार फिर पंकज त्रिपाठी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ में नजर आने वाले हैं। मेकर्स की ओर से जारी किए गए पोस्टर्स में पंकज, अटल बिहारी वाजपेयी के लुक में परफेक्ट लग रहे हैं। हर किरदार में ढलना पंकज का हुनर है।

 

खुद की खिचड़ी बनाकर खाते थे पंकज

अटल के किरदार में ढलने के लिए पंकज त्रिपाठी ने कितनी मेहनत की इस बारे में उन्होंने खुद बताया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि मैं अटल हूं में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाने के लिए उन्होंने काफी कुछ किया है।

जब पंकज त्रिपाठी से शूटिंग के दौरान उनके खाने और एक्टिंग को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि मैं शूटिंग के दिन खिचड़ी ही खाता हूं। फिल्म अटल की शूटिंग के पूरे 60 दिनों में सिर्फ वही खिचड़ी खाई, जो उन्होंने खुद बनाई थी। उन्होंने बताया कि इसे बाहर से नहीं मंगवाया, क्योंकि उन्हें पता था कि उसे कैसे बनाया जाता है।

दिमाग और शरीर का तालमेल जरूरी

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने इस खिचड़ी को बिना किसी तेल और मसाले के बनाया है। वह खिचड़ी में घर का बना घी, हल्दी और स्थानीय रूप से उपलब्ध सब्जियां ही मिलाते थे। इसके आगे उन्होंने बताया कि दिमाग और शरीर का तालमेल होना जरूरी है और इसके लिए उनको हल्का खाना खाना होता था।

पंकज के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर जल्द ही ‘मैं अटल हूं’ के साथ-साथ अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ और ‘स्त्री 2’ में भी नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही एक्टर को उनकी फिल्म मिमी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।

बच्चों के लिए खतरनाक है प्रदूषण, जहरीली हवा इन बीमारियों का बना रहा है शिकार

dangerous for children

दुषित हवा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है.अक्टूबर के महीने में हवा की गुणवत्ता तेजी से खराब होने लगती है जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है. ऐसे में ये दिल्ली एनसीआर और मुंबई जैसे शहरों में रहने वालों के लिए आफत बन जाता है. यह प्रदूषित हवा बड़ों से ज्यादा बच्चों को और बुजुर्गों को नुकसान पहुंचता है. हवा में नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसें और कण बढ़ते जा रहे हैं. ये वायु प्रदूषक बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालते हैं.

प्रदूषित हवा के कारण बच्चों में निमोनिया, फेफड़ों की समस्याएं, कमजोर दिल, ब्रोंकाइटिस, साइनस और अस्थमा जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है और बच्चों के फेफड़े कमजोर हो जाते हैं. इतना ही नहीं, इस प्रदूषण में सांस लेने वाले बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है जिससे वे कई प्रकार की बीमारियों का शिकार आसानी से हो जाते है.

फेफड़ों की समस्याएं 

दूषित हवा में मौजूद विषाक्त पदार्थ बच्चों के फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा हैं. प्रदूषण फेफड़ों की कार्यक्षमता को कम करता है और ऑक्सीजन के स्तर को घटाता है. इसके अलावा, प्रदूषित हवा में मौजूद कण फेफड़ों में सूजन पैदा करते हैं जिससे सांस लेने में परेशानी होती है. दूषित हवा के कारण अस्थमा, ब्रोंकाइटिस जैसी फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है. इस प्रकार प्रदूषण फेफड़ों को कमजोर करता है और बच्चों को अन्य बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील बना देता है. यही कारण है कि प्रदूषित हवा बच्चों के फेफड़ों के लिए बेहद हानिकारक है.

बच्चों में निमोनिया का कारण

दूषित हवा में मौजूद जहरीले कण और गैसें बच्चों में निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनती हैं. दूषित हवा में साँस लेने से बच्चों के फेफड़े कमजोर हो जाते हैं और वे आसानी से निमोनिया जैसी खतरनाक बीमारियों का शिकार हो जाते हैं. इसलिए, प्रदूषण निमोनिया जैसी बीमारियों का कारण बनता है.

बच्चों के विकास में बाधा 

बढ़ते प्रदूषण की वजह से हवा में नाइट्रोजन, सल्फर जैसी विषाक्त गैसों का स्तर बहुत अधिक हो गया है. जब बच्चे इस प्रदूषित हवा को सांस के जरिए अपने शरीर में लेते हैं, तो इसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य और विकास पर पड़ता है. गैसें बच्चों के दिमाग तक पहुंचकर उनके मानसिक और बौद्धिक विकास को धीमा कर देती हैं. साथ ही, शारीरिक विकास भी प्रभावित होता है.

भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य की नक्सलियों ने कर दी हत्या, चुनाव प्रचार के दौरान घटना को दिया अंजाम

BJP leader and District Panchayat

 

नारायणपुर में भाजपा नेता की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। जानकारी अनुसार भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की कोसलनार में मौत के घाट उतार दिया गया है। भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने ग्राम कौशलनार में पहुंचे थे। रतन दुबे कोसलनार इलाके से जनपद सदस्य भी थे।

कुछ दिन पहले ही मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम सरखेड़ा में गोली मारकर भाजपा नेता बिरजूराम तारम की हत्या कर दी गई। हथियारों से लैस कुछ लोगों ने घर घुसकर घटना को अंजाम दिया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में विधानसभा चुनाव के ठीक बाद नक्सलियों ने भाजपा प्रत्याशी रहे दरबार सिंह की निर्मम हत्या कर दी थी।

MP के रतलाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की योजना पांच साल तक चलेगी

Modi's announcement

 

रतलाम। रतलाम में नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की योजना अगले पांच साल तक चलाई जायगी। यह योजना तीन वर्ष से चल रही है दिसबर में पूरी होने वाली है, इसे आगे 5 साल के लिए बढ़ाया जा रहा है।

रतलाम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- कहा- ये कांग्रेस ही है जिसने आदिवासी राष्ट्रपति का विरोध किया था। भाजपा सरकार ने आदिवासी समुदाय को सम्मान दिलवाया। बिरसा मुंडा, टंट्या मामा, रानी कमलापति के नाम पर अनेक संस्थानों के नाम हैं। भाजपा के शासन में 21 वीं सदी का मध्य प्रदेश आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस हो रहा है। यहां उद्योगों के लिए नया कारीडोर बनने जा रहा है। यहां के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनते जा रहे हैं।

उन्‍होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता फिल्मी हैं। कांग्रेसियों के डॉयलोग फिल्मी हैं। कांग्रेस की घोषणाएं फिल्मी हैं। जब किरदार फिल्मी है, तो सीन तो फिल्मी होगा ही। कांग्रेस के 2 नेताओं के बीच, कपड़े फाड़ने का Compitition चल रहा है। अभी तो ये फ़िल्म का ट्रेलर है। 3 दिसंबर को भाजपा की जीत के बाद यहां कांग्रेस की असली पिक्चर दिखेगी, कांग्रेस की असली सिर-फुटव्वल होगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- इतनी बड़ी संख्या में यहां आए हैं,आप सभी का दर्शन लाभ मिला लेकिन आप सभी को मेरा एक काम करना होगा। यहां से घर-घर जाकर कहिए मोदी जी रतलाम आए थे उन्होेंने प्रणाम कहा है। घर परिवार के मुखिया,बुजुर्ग जब मुझे आशीर्वाद देते हैं तो मेरी काम करने की ताकत बढ़ जाती है।

Bairagarh news today: रामेश्वर शर्मा सुबह-सुबह पहुँचे जनता का आशीर्वाद लेने, मिल रहा है भारी समर्थन

भोपाल। हुजूर में जनसंपर्क और प्रचार का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा दिनरात सक्रिय रहकर जनता के बीच जनसंपर्क कर रहे हैं तो वहीं दूसरी और उनके कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। रामेश्वर शर्मा के समर्थन में महिलाएं भी खुलकर चुनाव प्रचार कर रहीं हैं। क्षेत्र की महिलाएं टोली बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में रामेश्वर को जिताने के लिए जनसंपर्क कर रही हैं। रामेश्वर शर्मा भी रोजाना तड़के सबेरे जनसंपर्क पर निकल जाते हैं। आज उन्होंने सुबह नवीन बस्ती भैंसाखेड़ी से अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान शर्मा ने बैरागढ़ कलां, महाकाल कॉलोनी, नई बस्ती, आदि क्षेत्रों में नागरिकों के द्वार-द्वार जाकर भाजपा को जिताने की अपील की।

शाम को यहां रहेगा जनसंपर्क

रामेश्वर शर्मा सुबह से शाम तक जनसंपर्क और बैठकों के माध्यम से जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। आज सुबह बैरागढ़ के ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क के बाद शाम को 11 मील व सीटीओ बैरागढ़ में जनसम्पर्क करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय जनता के साथ कार्यकर्ताओं से भी भेंट कर भाजपा की जीत के लिए जुटने का आह्वान करेंगे।

कोलार क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर आपके विचार आमंत्रित है।

निम्नलिखित फॉर्म में अपने विचार लिखें

RBI ने PNB और Federal Bank और 2 NBFC पर सख्त, लगाया जुर्माना, जानें वजह

RBI imposed strict fine on

 

दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक का काम देश की सभी बैंकों के कामों पर नजर रखना है। बैंक जब भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों का उल्लंघन करती हैं तो वह इन पर पेनाल्टी भी लगाती है। भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब नेशनल बैंक, फेडरल बैंक, मर्सिडीज बेंज फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और कोसामट्टम फाइनेंस लिमिडेट, कोट्टायम पर जुर्माना लगाया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि 72 लाख रुपये का पीएनबी और 30 लाख रुपये का फेडरल बैंक को पेनल्टी देनी होगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने मर्सिडीज बेंज फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 10 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा। मर्सिडीज बेंज फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर यह जुर्माना नो योर कस्टमर (KYC) 2016 के नियमों की अनदेखी करने पर लगा है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...