किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, हाथ में हसिया और सिर पर गमछा बांधकर की धान की कटाई

reached among the farmers

 

कांग्रेस नेता और लोकसभा सदस्‍य राहुल गांधी छत्‍तीसगढ़ दौरे पर हैं। छत्‍तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी सुबह-सुबह अचानक किसानों के बीच पहुंच गए। नवा रायपुर के कटिया गांव में राहुल गांधी ने किसानों के साथ मुलाकात की। इतना ही नहीं राहुल गांधी वहां सिर पर गमछा बांधकर और हसिया लेकर धान की कटाई की। राहुल गांधी ने वहां किसानों के साथ बातचीत की और धान कटाई की जानकारी ली। राहुल गांधी ने धान काटते हुए यह फोटो इंटरनेट मीडिया एक्‍स पर पोस्‍ट किया।

राहुल गांधी ने अपने पोस्‍ट में लिखा है, किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल है। आगे पोस्‍ट में उन्‍होंने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम के बारे में भी बताया। और कहा, छत्‍तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के बेहतरीन काम से यहां के किसानों को भारत में सबसे खुशहाल बनाया। राहुल गांधी ने आगे लिखा- एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे।

– धान पर MSP ₹2,640/क्विंटल

– 26 लाख किसानों को ₹23,000 करोड़ की इनपुट सब्सिडी

– 19 लाख किसानों का ₹10,000 करोड़ का कर्ज़ा माफ

– बिजली का बिल आधा

– 5 लाख कृषि मज़दूरों को ₹7,000/वर्ष

इस दौरान उनके साथ मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्‍वज साहू, विधानसभा अध्‍यक्ष चरणदास महंत भी मौजूद थे।

बतादें यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी अचानक आम लोगों के बीच गए हो। इससे पहले भी राहुल गांधी कभी किसानों के साथ तो कभी कुली और ड्राइवर के साथ ट्रक की सवारी करते नजर आए।

दिवाली पर जमकर होगी खरीदारी! देश में करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान

shopping on Diwali

भारत में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. यह त्योहार लोगों के साथ ही व्यापारियों के लिए भी खुशियां लेकर आता है. इस दिवाली व्यापारियों को बड़े मुनाफे की उम्मीद है. एक रिपोर्ट का अनुमान है कि देश के बाजारों में करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये के व्यापार होने की उम्मीद है.

कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के 30 शहरों में व्यापारी संगठनों के जरिए कराये गये एक सर्वे की समीक्षा में दिखा है कि इस साल व्यापारियों ने बड़े पैमाने पर ग्राहकों की मांग और पसंद को पूरा करने के लिए व्यापक तैयारी की है.

सर्वे में 3.5 लाख करोड़ व्यापार की उम्मीद 

इस साल देश भर में रक्षा बंधन, गणेश पूजा, नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा पर ग्राहकों ने खुलकर खरीदारी की है, उसे देखने से ऐसा लगता है कि इस बार त्योहारी सीजन का व्यापार 3.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल के मुताबिक, दिवाली के अवसर पर करीब 65 करोड़ कस्टमर कारोबार करते हैं. अगर औसतन हम प्रति व्यक्ति 5500 रुपये की खरीद को देखें तो यह 3.5 लाख करोड़ के व्यापार को पार कर जाएगा.

इन चीजों की सबसे ज्यादा सेल होने की उम्मीद 

देश में इस त्योहार पर केवल 500 रुपये या उससे कम खरीदारी करने वाले लोग है. वहीं हजारों और लाखों खर्च करने वालों की भी कमी नहीं है. खंडेलवाल ने कहा कि खासकर गिफ्ट आइटम्स, मिठाई नमकीन, ड्राई फ्रूट,इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, वस्त्र, आभूषण, कपड़ा, बर्तन, क्राकरी, मोबाइल, फर्नीचर, फर्निशिंग, रसोई के उपकरण, घर सजाने का सजावटी सामान, फुटवियर, सौंदर्य प्रसाधन, कास्मेटिक्स, कंप्यूटर उपकरण, स्टेशनरी, बिजली का सामान, फल, फूल और पूजा सामग्री आदि चीजों की ज्यादा बिक्री की संभावना है.

सर्विस सेक्टर में भी बढ़ेगा कारोबार 

इसके अलावा, सर्विस सेक्टर में होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हाल, कैटरिंग, इवेंट मैनेजमेंट, कैब सर्विस, डिलीवरी सेक्टर, कलाकारों आदि में भी कारोबार बढ़ेगा. खंडेलवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए वोकल फॉर लोकल से चीनी प्रोडक्ट की मांग तेजी से घटी है.

चीनी प्रोडक्ट नहीं खरीदना चाहते कस्टमर्स 

उन्होंने कहा कि इस साल के त्योहारी सीजन में चीन का कोई भी सामान बाजारों में नहीं बिकेगा. देश भर में व्यापारियों ने त्योहारों से बिकने वाला कोई भी प्रोडक्ट ऑर्डर नहीं किया है और अब कस्टमर चीनी प्रोडक्ट खरीदना नहीं चाहते हैं.

केरल में IED से किया गया ब्लास्ट, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

IED blast in Kerala

कोच्चि | केरल के कोच्चि में रविवार सुबह करीब 9.30 बजे एक कन्वेंशन सेंटर में धमाका हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, 10 मिनट के अंतराल में 4-5 धमाके हुए। जिस स्थान पर धमाके हुए वह क्रिश्चियन कन्वेंशन सेंटर है। इस सभागार को 3 दिन के लिए बुक किया गया था। रविवार को प्रार्थना सभा का तीसरा दिन था। इसमें शामिल होने के लिए आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में ईसाई जुटे थे। जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। केंद्र सरकार लगातार नजर रखे हुए है। माना जा रहा है कि इस घटना के कई पहलू सामने आ सकते हैें।

घायलों पर ताजा अपडेट

गणेश मोहन, आरएमओ, कलामासेरी मेडिकल कॉलेज ने बताया,  ‘अभी हमारे पास बर्न आईसीयू में 10 मरीज हैं, जिनमें से 2 वेंटिलेटर पर हैं, और 1 और गंभीर है। सभी को पर्याप्त उपचार दिया गया है।’

केरल ब्लास्ट से जुड़े बड़े खुलासे

डीजीपी ने बताया कि आईईडी से ब्लास्ट किया गया है। अमोनियम नाइट्रेट और टाइमर की मदद से ब्लास्ट को अंजाम दिया गया है। मौके से तार और टाइमर मिले हैं।

इस बीच, दिल्ली, यूपी और मुंबई में अलर्ट जारी कर दिया गया है। केरल से सटे राज्यों में भी अलर्ट है।

आतंकवाद की चपेट में केरल: भाजपा

केरल में हुए धमाकों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अल्फोंस केजे का कहना है, ”कई धमाके हुए हैं। स्थिति बेहद गंभीर है। मैं लंबे समय से चेतावनी दे रहा हूं कि केरल में वामपंथी आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं। केरल में यह बहुत लंबे समय से हो रहा है। आज केरल आतंकवाद की चपेट में है। इसे रोकना होगा।”

केरल में फिलिस्तीन समर्थक रैली में हमास नेता के संबोधन पर भड़की भाजपा

भाजपा नेता अनिल एंटनी ने कहा, ‘केरल में पिछले कुछ वर्षों में बहुत सारे कट्टरपंथी संगठनों का उदय देखा गया है। अब केरल में कम्युनिस्ट पार्टी का शासन है। कांग्रेस पार्टी और मुस्लिम लीग दो प्रमुख विपक्षी दल हैं। ये तीनों I.N.D.I.A. गठबंधन का हिस्सा हैं। कल केरल में एक आतंकवादी नेता एक विशाल भीड़ को वर्चुअली संबोधित कर रहा था। .भाजपा इन सभी गतिविधियों की कड़ी निंदा करती है। पिछले कुछ महीनों में एनआईए ने केरल में कई जांच की हैं। एक बार फिर एनआईए को इसमें एक्शन लेना होगा।

दिल्ली से NSG की टीम रवाना

दिल्ली से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम को केरल के लिए रवाना कर दिया गया है।

केरल के डीजीपी का बयान

केरल के डीजीपी डॉ शेख दरवेश ने बताया, ‘सुबह लगभग 9:40 बजे जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में एक विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोगों का इलाज चल रहा है। कन्वेंशन सेंटर में ईसाइयों का क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था। हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। अतिरिक्त डीजीपी भी रास्ते में हैं। मैं भी जल्द ही मौके पर पहुंचूंगा। हम पूरी जांच कर रहे हैं, हम पता लगाएंगे कि इसके पीछे कौन है और सख्त कार्रवाई करेंगे।’

मुंबई में हाई अलर्ट

केरल ब्लास्ट के बाद मुंबई भी अलर्ट पर है। यहां यहूदी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अमित शाह रख रहे नजर

पूरे घटनाक्रम पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नजर है। मध्य प्रदेश दौरे पर गए अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री से बात की है। साथ ही केंद्र सरकार ने हर संभव मदद की बात कही है।

केरल पुलिस को IED ब्लास्ट के सबूत मिले हैं।

सबूतों की जांच के लिए NSG की बम स्क्वायड टीम रवाना

घायलों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

7 की हालत गंभीर बताई गई है।

आशंका है कि IED से ब्लास्ट किया गया है।

स्थानीय पुलिस भी जांच में जुटी है।

DGP मौके पर पहुंच गए हैं।

जिस समय ब्लास्ट हुआ, उस समय फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे थे केरल के मुख्यमंत्री

कोच्चि में जिस समय ब्लास्ट हुआ, उस समय केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन दिल्ली में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन में सीताराम येचुरी समेत कई वाम नेताओं ने हिस्सा लिया।

इस दौरान विजयन ने कहा, ‘हम यहां फिलिस्तीनी लोगों का समर्थन करने और गाजा में उनके खिलाफ चल रहे अमानवीय नरसंहार का विरोध करने के लिए जुटे हैं। अपनी जमीन के लिए लड़ने वाले फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के बजाए भारत सरकार इजरायल का समर्थन कर रही है। यह वास्तव में चौंकाने वाला है कि सरकार इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में चर्चा से भी दूर रही’

क्या यहूदियों को बनाया गया निशाना

आशंका जताई गई है कि यह यहूदियों को निशाना बनाकर किया गया आतंकी हमला हो सकता है। कारण यह है कि आज की सभा में कुछ यहूदियों के मौजूद होने का बात कही जा रही है। हालांकि अभी इस पर आधिकारिक बयान  नहीं आया है।

हुजूर विधानसभा से राहुल मारन 30 अक्टूबर को भरेंगे नामांकन

भोपाल, विधानसभा चुनाव 2023 में हुजूर विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी के लिए राहुल मारन 30 अक्टूबर को भरेंगे नामांकन।

गौरतलब है की बरखेड़ी कला निवासी 33 वर्षीय राहुल मारन पूर्व में भाजपा किसान मोर्चे से मंडल अध्यक्ष भी रहे है और व्यवस्था से नाराज होकर चुनावी समर में उतर रहे है। राहुल मारन स्नातक पास है और पीजीडीसीए डिप्लोमाधारी है, व्यवसाय कृषि है। हुजुर विधानसभा के स्थानीय निवासी हैं। 15 वर्षों का सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव है।

Kolar News: नरेश ज्ञानचन्दानी 29 अक्टूबर को कोलार में करेंगे जनसंपर्क

 

भोपाल, Huzur Vidhan sabha में आने वाले उपनगर कोलार के वार्ड 82 और वार्ड 83 में कांग्रेस से विधानसभा प्रत्याशी नरेश ज्ञानचन्दानी का जनसंपर्क कार्यक्रम की जारी हुआ है, सेवादल कार्यकर्ता बृजलाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया की कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचन्दानी 29 अक्टूबर के जनसंपर्क सर्वधर्म बी सेक्टर से शुरू होकर ललिता नगर, नयापुरा तक रहेगा।

ठंड के मौसम में त्वचा के रुखेपन से बचना है तो इन बातों पर करें अमल

avoid dryness of skin

 

इंदौर। ठंड का मौसम त्वचा के लिए बड़े मुश्किल वाले दिन होते हैं। इन दिनों में त्वचा में रुखापन आ जाता है। इससे बचाव के लिए नहाने के तीन मिनट के भीतर ही मोइश्चराइजर क्रीम लगा लेना चाहिए। इससे रुखापन दूर हो जाएगा।

त्वचा रोग विशेषज्ञ का कहना है कि कई लोग ठंडा मौसम होने के चलते नहाने के लिए अत्यधिक गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, जो कि त्वचा के लिए नुकसानदायक होता है। ठंड से बचाव के लिए घंटों तक धूप में बैठे रहते हैं, इसके कारण एलर्जी होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए धूप में बैठना भी हो तो सनस्क्रीन लगाकर ही बैठें।

ज्यादा देर तक धूप में न बैठें

कई लोगों को ठंड में त्वचा काली होने की समस्या होती है। यह भी धूप में अधिक देर तक बैठने के कारण होता है। ठंड में त्वचा की अच्छी सेहत के लिए हरी सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। वहीं सुगंधित मोइश्चराइजिंग क्रीम का उपयोग करने से हमें बचना चाहिए। ठंड में बच्चे भी धूप में खेलने जा रहे हैं तो उन्हें पूरी बांह के कपड़े पहनाकर भेजें या फिर सनस्क्रीन लगाकर भेजें।

विशेषज्ञों की सलाह से करें क्रीम का इस्तेमाल

कई लोग त्वचा संबंधित समस्या के लिए बिना विशेषज्ञों की सलाह के ही क्रीम का इस्तेमाल करने लग जाते हैं। इसके कारण त्वचा संबंधित रोग बढ़ जाता है। लोगों को इस बात के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है कि हमेशा विशेषज्ञों की सलाह से ही कोई क्रीम का उपयोग करें।

मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उतारे 40 स्टार प्रचारक

Congress fielded 40

भोपाल। भाजपा के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने स्टार प्रचारों में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी समेत 40 बड़े नेताओं को शामिल किया है. स्टार प्रचारों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक का नाम शामिल है.

सचिन पायलट और कन्हैया कुमार भी स्टार प्रचारक

स्टार प्रचारों में एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, नेता प्रतिपक्ष डा गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल शामिल हैं। कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व मंत्री अरुण यादव, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, राजस्थान के दिग्गज नेता सचिन पायलट, युवा नेता कन्हैया कुमार को भी मध्य प्रदेश में स्टार प्रचारक बनाया है।

स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को भी जगह दी गई है, लेकिन पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह का नाम शामिल नहीं है.

इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज के साथ मारपीट, जूनियर डाक्टर सस्पेंड

treatment in Indore's

 

इंदौर। एमवाय अस्पताल में इलाज कराने आए एक मरीज के साथ जूनियर डाक्टर ने मारपीट कर दी। अस्पताल प्रबंधन ने डाक्टर को सस्पेंड कर दिया है। बताया जाता है कि मरीज सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था और इलाज के लिए अस्पताल आया था। डाक्टर ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन बाद में पता चला कि वह एचआइवी पाजिटिव है तो जानकारी छुपाने पर नाराज जूनियर डाक्टर आकाश कौशल ने उसे कई थप्पड़ मारे।

मरीज के परिजन उसके सड़क हादसे में घायल होने पर इलाज के लिए उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डाक्टर ने उसका तुरंत उपचार शुरू किया, लेकिन जब डाक्टर कौशल को पता चला कि वह एचआइवी पाजिटिव है तो वे नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि इलाज शुरू करने के पहले मरीज ने उन्हें इसकी जानकारी क्यों नहीं दी। नाराज डाक्टर आपा खो बैठे और स्ट्रेचर पर लेटे मरीज को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने लगे। शनिवार को मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जूनियर डाक्टर आकाश कौशल को सस्पेंड कर दिया।

जांच के लिए बनाई समिति

एमवाय अस्पताल के डीन डा. संजय दीक्षित का कहना है कि जूनियर डाक्टर की अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया गया है। संभागायुक्त के निर्देश के बाद आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष ने जूनियर डाक्टर कौशल को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एमजीएम मेडिकल कालेज ने मामले में जांच समिति बनाई है, जो तीन दिन में जांच प्रतिवेदन सौंपेगी।

कुछ घंटों में लगने जा रहा साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण, भूलकर भी न करें ये गलतियां

last lunar eclipse

चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023, शनिवार के दिन लग रहा है, इस दिन संयोग से शरद पूर्णिमा है.आइये जानते हैं चंद्र ग्रहण के दिन किन चीजों की सावधानी बरतें.

चंद्र ग्रहण के दिन गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा अपना ख्याल रखना चाहिए. इस दिन चंद्र दर्शन ना करें. ऐसा करने से आपके होने वाले बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है.

चंद्र ग्रहण के दौरान खाना पकाने और भोजन करने से बचे. ग्रहण के दौरान खाना बनाना और खाना खाना शुभ नहीं होता, कोशिश करें इस दौरान भोजन ना करें.

ग्रहण के दौरान घर मंदिर की तस्वीरों को ढक दें, सूतक काल लगने के बाद ही हमें अपने मंदिर को ढक देना चाहिए. सूतक काल में भगवान की पूजा करना शुभ नहीं होता है.

ग्रहण के दिन कोशिश करें जरुरतमंद लोगों की आर्थिक सहायता जरुर करें. उनको जरुरत की चीजें दान में दें. खाना, पैसा या सूखा खाना अवश्य दें.

ग्रहण के दिन किसी भी शुभ काम या नए काम की शुरुवात ना करें. ग्रहण के दिन ऐसा करना बिलकुल भी शुभ नहीं होता है.

चंद्र ग्रहण के दिन पूजा और साधना करना विशेष फलदायी होता है. इस दिन भगवान की साधना करें, मंत्र जाप करें और कोशिश करें अपना ज्यादातर समय मौन रहकर निकाले, इसी में भलाई है.

इजरायली हमले में हमास का एयरफोर्स चीफ अबू रकाबा ढेर, 7 अक्टूबर के नरसंहार की रची थी साजिश

killed in Israeli attack,

 

इजरायल हमास युद्ध के 22वें दिन आज इजरायली सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। इजरायली सेना ने दावा किया है कि उन्होंने हमास एयरफोर्स के चीफ अबू रकाबा को मार गिराया है। इजरायली सेना ने यह भी दावा किया है कि अबू रकाबा हमास ने ही यूएवी ड्रोन पैराग्लाइडर के जरिए 7 अक्टूबर के नरसंहार की योजना तैयार की थी। अबू रकाबा ने ही पैराग्लाइडर के जरिए इजरायल में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों की कमान संभाली थी और IDF चौकियों पर ड्रोन हमले की साजिश रची थी।

गाजा में लगातार बिगड़ रहे हालात

इजरायल की ओर से लगातार हो रही बमबारी के कारण गाजा में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेबियस ने भी खुलासा किया है कि WHO ने गाजा में अपने स्टाफ, हेल्थ वर्कर और अन्य सहयोगियों के साथ संपर्क खो दिया है। लगातार कोशिश के बाद भी गाजा क्षेत्र में विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्टाफ से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संबोधन में घेब्रेयसस ने कहा, “हमने गाजा में अपने कर्मचारियों, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और जमीन पर हमारे बाकी मानवीय सहयोगियों के साथ संपर्क खो दिया है। हम सभी नागरिकों की तत्काल सुरक्षा और पूर्ण मानवीय पहुंच का आग्रह करते हैं।”

 

बेहद खराब हालात में 20 लाख से ज्यादा लोग

वहीं दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र आईसीईएफ के कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने भी कहा है कि संयुक्त राष्ट्र ICEF का गाजा में अपने सहयोगियों से संपर्क टूट गया। उन्होंने भी कहा कि हमने गाजा में अपने सहयोगियों के साथ संपर्क खो दिया है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि गाजा में 20 लाख से अधिक लोगों की मानवीय स्थिति अकल्पनीय परिणामों के साथ पतन का सामना कर रही है।

इजराइल के अश्कलोन शहर पर हमला

इस पूरी घटनाक्रम के बीच इजरायल ने कहा है कि वह हमास के खिलाफ अपने सैन्य अभियान का विस्तार करेगा। रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि इजरायल की ओर से जमीनी कार्रवाई तेज होने के बाद गाजा के आसमान विस्फोटों की आवाज गूंज रही है। चारों और धुआं ही धुआं देखा जा रहा है। इजराइल के अश्कलोन शहर पर भी मिसाइलें दागी गईं। . इजराइल के साथ सीमा क्षेत्र के गाजा क्षेत्र में शुक्रवार की रात भारी गोलाबारी हुई, क्योंकि इजरायली सेना ने एन्क्लेव में अपने सैन्य अभियान का विस्तार किया।

भूमिगत अड्डो में छिपे हैं हमास के आतंकी

इधर इजरायली सेना ने दावा किया है कि हमास की आतंकी भूमिगत सुरंगों में छुपे हुए हैं और अंडरग्राउंड सुरंगों से ही आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इजराइल ने कहा है कि गाजा शहर में स्थित शिफा अस्पताल के नीचे बने भूमिगत अड्डे से हमास की कार्रवाई को संचालित किया जा रहा है और तमाम आतंकी अस्पताल में छिपे हुए हैं। इजरायली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हागेरी ने कहा गाजा पट्टी के इस सबसे बड़े अस्पताल के नीचे हमास के कई ब्लॉक हैं, जिनसे उसकी बहुत सारी गतिविधियां चलती हैं। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी हमास पर अस्पतालों को को आतंकी गतिविधियों का केंद्र बनाने का आरोप लगाया था।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...