विजयादशमी पर कोलार के बंजारी दशहरा मैदान में 105 फीट के रावण का दहन

 

भोपाल, खचाखच भरा हुआ दशहरा मैदान, चारों ओर भीड़ का नजारा, कई लोग मैदान के बाहर खड़े होकर अपने बच्चों को कंधे पर उठाकर रावण दहन और आतिशबाजी का नजारा दिखा रहे थे, आसपास बनी पहाड़ियों पर खड़े होकर भी लोग रावण दहन का नजारा देखने के लिए व्याकुल थे। हजारों की भीड़ दोनों हाथ उठाकर जयकारे लगा रही थी, जिसकी गूंज पूरे क्षेत्र में थी। लोग रावण दहन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और तकरीबन पौने दस बजे श्रीराम ने मंच से अग्नि बाण चलाया और दशानन के एक-एक सिर जलते हुए जमीन पर गिने लगे। यह दृश्य था कोलार के बंजारी दशहरा मैदान में आयोजित प्रदेश के सबसे बड़े (105 फीट ) रावण दहन का। कोलार हिन्दू उत्सव समिति, दैनिक भास्कर और विक्रमादित्य महाविद्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के हजारों लोग साक्षी बने। शाम होते ही दशहरा मैदान में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भीड़ का आलम यह था कि खचाखच भरे मैदान के साथ घरों की छतों और दूर पहाड़ी पर खड़े होकर लोग रावण दहन और आतिशबाजी का नजारा देखने के लिए एकत्रित थे। मंच से श्रीराम ने अग्निबाण छोड़ा, जो रावण को जाकर लगा। इसके बाद 105 फीट ऊंचा रावण का पुतला धूं-धूं कर जलने लगा। दस शीश वाले रावण का एक-एक सिर जमीन पर गिरने लगा और पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इसके पहले 61 फीट मेघनांद और 65 फीट के कुंभकर्ण के पुतलों का भी दहन किया गया। साथ ही चंद्रयान-3 सफल परीक्षण का प्रतिरूप के सफल परीक्षण का प्रतिरूप दिखाया गया। इस मौके पर रामेश्वर शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हिंउस के अध्यक्ष महेश मीना, सचिव रवीन्द्र यती, अखिलेश शुक्ला, राजीव शर्मा, राजीव दीक्षित, सुनील सिंह, आदित्य नारोलिया, हरीश यादव, बजरंग भगत, ममता राय, आराधना तोमर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमां

रावण दहन के बाद रंगारंग आतिशबाजी जयपुर और बांदा के कलाकारों द्वारा की गई, जिन्होंने चक्कर, फ्लावर सहित रंग बिरंगी आसमानी आतिशबाजी की। आतिशबाजी का यह दौर देर रात तक चलता रहा। इसी प्रकार मंच से डिजिटल आतिशबाजी का लुफ्त भी लोगों ने उठाया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति रावण दहन के पूर्व दिल्ली, मुंबई और स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित समूह नृत्य, भजनों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी, इसके साथ ही भजन गायकों द्वारा श्रीराम जानकी बैठे है मेरे सीने में, दुनिया चले ना श्रीराम के बिना, रामजी की निकली सवारी सहित अनेक भजनों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी प्रकार नाट्यश्री के कलाकारों ने समूह नृत्य, महिषासुर मर्दिनी की आकर्षक प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

पुरस्कार वितरण, सम्मान समारोह, ट्रायसाइकिल वितरण
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने भगवान श्रीराम की महाआरती की। इस मौके पर पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धेय विजेश लूणावत युवा पुरस्कार खिलाड़ी आशी चौकसे के परिजनों को सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान दो दिव्यांगजन आकाश दुबे और योगेंद्र कुमार को आयोजन समिति की ओर से ट्रायसाइकिल भेंट की गई।

हुज़ूर प्रत्याशी चयन विवाद: कमलनाथ के बंगले पर हनुमान चालीसा पाठ कर विष्णु विश्वकर्मा ने जताया विरोध

भोपाल। पीसीसी चीफ कमलनाथ के आवास के बाहर 3 घंटे तक लगातार हनुमान चालीसा पाठ कर हुज़ूर विधानसभा 155 के प्रत्याशी चयन पर पुनर्विचार की मांग पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा द्वारा की गई।

विष्णु विश्वकर्मा ने कहा कर्नाटक में हनुमान कृपा से बनी है सरकार मध्य प्रदेश मे भी गदा ही चलेगी!

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को दोबारा सीएम बनाने तथा मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के संकल्प को लेकर विगत 3 जनवरी 2023 से हुज़ूर में 51 हज़ार हनुमान चालीसा पाठ विष्णु विश्वकर्मा के नेतृत्व में किये जा रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि विष्णु विश्वकर्मा लंबे समय से हुज़ूर से टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं और जिला पंचायत के सदस्य भी रहे हैं, पार्टी ने उनको टिकट न देकर कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय किया है।

चुनावी गणित

मध्यप्रदेश में 30 लाख विश्वकर्मा समाज के वोट है,1 टिकिट देने से पूरा विश्वकर्मा समाज प्रदेशभर में कांग्रेस से जुड़ेगा।

विष्णु विश्वकर्मा बोले कांग्रेस को हुजूर विधानसभा टिकट में पुनर्विचार करना चाहिए।

राजस्थान से ड्रग्स लाकर इंदौर में युवाओं को बेचते थे, दो तस्कर गिरफ्तार

bring drugs from Rajasthan

 

इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 204 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है। ये तस्कर राजस्थान से ड्रग्स लाकर इंदौर में युवाओं को बेचते थे।

क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाणगंगा क्षेत्र में नमकीन क्लस्टर वाली गली एमआर-4 पर दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। क्राइम ब्रांच व थाना बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपित चिंटू उर्फ चींटी वर्मा निवासी भागीरथपुरा और आकाश उर्फ मोनी भाटी निवासी भागीरथपुरा को गिरफ्तार किया। इनके पास से 204 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। दोनों ही आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थाना क्षेत्र में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। ये आरोपित ब्राउन शुगर की सप्लाई कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाते थे।

इस साल अब तक इतनी ड्रग्स पकड़ी

बता दें कि वर्ष 2023 में अब तक पुलिस ने 78 प्रकरणों में 147 आरोपितों के कब्जे से दो किलो 686.65 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। इसी प्रकार आठ प्रकरणों में नौ आरोपितों से 216 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की। चार प्रकरणों में सात आरोपितों से चार किलो 444 ग्राम चरस, 27 प्रकरणों में 42 आरोपितों के कब्जे से 58 किलो 882 ग्राम गांजा, एक एक प्रकरण में दो आरोपितों से 14 ग्राम स्मैक, 250 ग्राम अफीम, 4065 अल्प्राजोलम, 4.300 किग्रा डोडाचूरा जब्त किया है।

सुरखी से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

registered against BJP

 

सागर। सागर जिले के सुरखी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के विरुद्ध आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामले में रिटर्निग अधिकारी सुरखी के प्रतिवेदन के आधार पर राहतगढ़ थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सागर को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसकी रिटर्निंग अधिकारी एवं वीवीटी के माध्यम से जांच कराई गई। जांच के उपरांत रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 23 अक्टूबर 2023 को पुलिस थाना राहतगढ़ में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के संबंध में शिकायत की गई थी।

इन धाराओं में दर्ज हुआ प्रकरण

शिकायत में वाट्सएप से प्राप्त वीडियो की जांच वीवीटी से करवाई गई तथा एआरओ से जांच प्रतिवेदन लिया गया। इस प्रतिवेदन के आधार पर आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन होना पाया गया है। इस पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 एवं आइपीसी की धारा-188 के अंतर्गत एफआइआर दर्ज की गई है।
प्रचार के दौरान 25 लाख रुपये देने की बात कही

दरअसल सुरखी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह वह चुनाव में सबसे ज्यादा वोट लाने वाले पोलिंग बूथ को 25 लख रुपये इनाम की घोषणा करते हुए नजर आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश-राजस्थान में टिकट को लेकर BJP और कांग्रेस में कलह, कमलनाथ के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ

between BJP and Congress over ticket in Madhya

 

मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनावी की जोर-शोर से चल रही तैयारियों के बीच कांग्रेस और बीजेपी के वर्करों का विरोध प्रदर्शन पिछले कई दिनों से जारी है. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता और नेताओं के समर्थक अपने नेता को टिकट नहीं देने पर नाराजगी जता रहे हैं.

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के आवास के बाहर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई सीटों पर उम्मीदवारों को बदलने को लेकर हनुमान चालीसा पाठ करा. हुजूर सीट से इन्होंने उम्मीदवार बदलने की मांग की. पार्टी ने यहां से नरेश ज्ञानचंदानी को मैदान में उतारा है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता विष्णु विश्वकर्मा ने कहा कि टिकट सर्वे के आधार पर नहीं दिया गया.

 

राजस्थान में इन सीटों पर हो रहा विरोध प्रदर्शन

राजस्थान में बीजेपी की दूसरी लिस्ट आने के बाद समर्थकों और टिकट की दावेदारी कर रहे लोगों ने राजसमंद, उदयपुर, कोटा और श्रीगंगानगर सहित कई जगहों पर विरोध किया. राजसमंद की कुंभलगढ़ सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह राठौड़ के खिलाफ विरोध करते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे.

पीटीआई से बात करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य नाथूलाल गुर्जर ने कहा, ” जिन्होंने भी टिकट देने का फैसाल लिया वो जमीनी स्थिति नहीं जानते. वहीं श्रीगंगानगर से जयदीप बिहानी को टिकट देने से नाराज विनीता आहूजा निर्दलीय चुनाव लड़ाने का ऐलान किया.

मध्य प्रदेश में भी हुआ विरोध

मध्य प्रदेश में सत्ताधारी दल बीजेपी और कांग्रेस दोनों के वर्करों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह मुरैना से टिकट नहीं मिलने के बाद बीजेपी छोड़ दी और बसपा में शामिल हो गए. बसपा ने उनके बेटे को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है.

शुजालपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि यहां से रामवीर सिंह सिकरवार की जगह योगेंद्र सिंह उर्फ बंटी बना को टिकट दिया जाए. वहीं कांग्रेस ने सोमवार (23 अक्टूबर) को आमला सीट से मनोज मल्वे को चुनावी मैदान में उतारा. ऐसे में कांग्रेस राज्य की सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. बता दें कि मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर 17 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि गिनती तीन दिसंबर को होगी.

रणवीर सिंह ने करण जौहर को कह डाला ‘ठरकी अंकल’, सीक्रेट पर्सनल लाइफ के खोले कई राज

Karan Johar 'Tharki Uncle',

 

मोस्ट कंट्रोवर्शियल चैट शो एक बार फिर शुरू होने वाला है। इस शो में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी शामिल होते हैं और अपनी लाइफ से जुड़े सीक्रेट्स रिवील करते हैं। आप समझ ही गए होंगे कि हम किस शो की बात कर रहे हैं। करण जौहर का फेमस शो कॉफी विद करण जल्द ही अपने आठवें सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है। यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस बार शो के पहले मेहमान फेमस कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण होंगे। हाल ही में इस शो का प्रोमो लीक हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि रणवीर, करण को ठरकी अंकल कह रहे हैं।

ठरकी अंकल के जवाब में रणवीर ने कही ये बात

दरअसल, एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी किया गया है, जो कि करण जौहर के शो का प्रोमो है। इस प्रोमो में रणवीर ने ये भी बताया कि उन्होंने दीपिका को शादी से तीन साल पहले ही प्रपोज कर दिया था और सीक्रेटली इंगेज हो गए थे। करण, दीपिका और रणवीर की तारीफ करते हुए कहते हैं कि वे दोनों साथ में स्मोकी हॉट लग रहे हैं। इस पर रणवीर सिंह कहते हैं, ठरकी अंकल। इसके बाद करण जवाब देते हैं, तुझसे तो मैं बाद में बात करूंगा। इन बातों पर दीपिका जोर-जोर से हंसने लगती हैं। करण कपल से पूछते हैं कि आप सीक्रेटली इंगेज थे। रणबीर जवाब में कहते हैं, “साल 2015 में मैंने इसे प्रपोज किया था।”

पहले ही सगाई कर चुके थे रणवीर-दीपिका

“इससे पहले कि कोई और आ जाए, मैं जाकर चप्पल रख देता हूं।” तभी दीपिका कहती हैं, “एडवांस बुकिंग।” साथ ही करण ने दीपिका पादुकोण से ये भी सवाल किया कि किसके साथ उनकी स्क्रीन पर केमिस्ट्री अच्छी लगती है। इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं कि ऋतिक के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी जमती है। वे उनके साथ मूवी भी करने जा रही हैं। बता दें कि ऋतिक और दीपिका साथ में ‘फाइटर’ फिल्म करने जा रहे हैं। दोनों पहली बार इस फिल्म से स्क्रीनी शेयर करेंगे। ‘फाइटर’ फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी। कॉफी विद करण 8, 26 अक्टूबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

फ्रोजन फूड खाने से हो सकती है कई घातक बीमारियां हो जाएं सावधान

Eating frozen food

 

फ्रोजन फूड का लंबे समय तक या अधिक मात्रा में सेवन करने से कई प्रकार की खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. आइए जानते हैं यहां आजकल लोगों की व्यस्त जिंदगी के कारण फ्रोजन और पैकेज्ड फूड का चलन बढ़ गया है. लेकिन इनमें ट्रांस फैट और अधिक सोडियम होता है. जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.

शोधों से पता चला है कि लम्बे समय तक फ्रोजन फूड खाने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. फ्रोजन मीट का रोज खाने से पेट के कैंसर यानि पैनक्रिएटिक कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.

जब हम फ्रोजन फूड खाते हैं तो शरीर में इस स्टार्च को ग्लूकोज में बदल दिया जाता है.इस ग्लूकोज की अधिकता से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है.

फ्रोजन फूड में कैलोरी और वसा की मात्रा अधिक होती है. इसके सेवन से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है. फ्रोजन फूड खाने के बाद शरीर को जल्दी भूख लगने लगती है जिससे अतिरिक्त कैलोरी का सेवन हो जाता है. यह मोटापे और तेजी से वज़न बढ़ने का कारण बन सकता है. हमें फ्रोजन फूड का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.

फ्रोजन फूड में ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा देती है. ट्रांस फैट सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है. बढ़ा हुआ खराब कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है. इससे धमनियों में जमाव होने लगता है और हृदयाघात का खतरा बढ़ जाता है. हमें फ्रोजन फूड का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए.

कल खुल रहा है 840 करोड़ रुपये का आईपीओ, पैसे लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

IPO worth Rs 840

 

आईपीओ में पैसे लगाने वालों के लिए एक बार फिर सुनहरा मौका है. दरअसल, ब्लू हेल्थकेयर अपना आईपीओ लेकर आ रहा है. यह इश्यू बुधवार यानी 25 अक्टूबर, 2023 से खुलने वाला है और इसमें आप 27 अक्टूबर, 2023 तक सब्सक्राइब कर सकते हैं. अगर आप भी इसमें निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इस आईपीओ के डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं. जानते हैं इसके डिटेल्स.

क्या है आईपीओ का प्राइस बैंड?

ब्लू जेट हेल्थकेयर ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर दिया है. यह 329 रुपये से लेकर 346 रुपये के बीच तय किया गया है. वहीं सभी शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर तय की गई है. वहीं आईपीओ के जरिए कंपनी कुल 840.27 करोड़ रुपये इकट्ठा करना चाहती है. इस आईपीओ में आपको कम से कम 43 शेयरों का लॉट बुक करना होगा. इस आईपीओ में सफल निवेशकों को 1 नवंबर, 2023 को शेयर अलॉट किए जाएंगे. वहीं रिफंड के पैसे भी इस दिन ही लौटाए जाएंगे. इसके अलावा शेयरों की लिस्टिंग 6 नवंबर, 2023 को होगी. यह लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर होगा.

एंकर निवेशकों से जुटाई गई इतनी राशि

बुधवार को रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ खुलने से पहले ब्लू जेट हेल्थकेयर ने कुल 22 एंकर निवेशकों के जरिए 252.08 करोड़ रुपये जुटाए हैं. कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इन निवेशकों को कुल 346 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 72,85,548 शेयर जारी किए गए हैं. इन एंकर निवेशकों में से ICICI Prudential Funds, Government Pension Fund Global, HDFC Mutual Fund, Nippon Life India, Aditya Birla Sun Life Insurance, HSBC Global Investment Funds आदि जैसे निवेशक शामिल हैं.

ब्लू जेट हेल्थकेयर कंपनी के डिटेल्स जानें

ब्लू जेट हेल्थकेयर के वित्तीय स्थिति की बात करें तो कंपनी का पिछले साल शुद्ध लाभ सालाना के आधार पर 181.59 करोड़ रुपये से घटकर 160.03 करोड़ रुपये हो गया थाय वहीं कंपनी ने नेट प्रॉफिट की बात करें तो यह अप्रैल से जून 2023 की तिमाही के आधार पर 44.12 करोड़ रुपये रहा है..

चक्रवाती तूफान हामून का असर, 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कैसे होगा रावण दहन

Impact of Cyclonic Storm Hamon

 

दिल्ली। एक तरफ जहां पूरे देश में विजयादशमी के पर्व की धूम है, वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश का खरता मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IND) ने मंगलवार सुबह बताया कि चक्रवाती तूफान हामून (Cyclone Hamoon) खतरनाक हो जा रहा है। इसके कारण भारत के 7 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। यहां पढ़िए अपने राज्य की वेदर रिपोर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवात हामून बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।

मौसम विभाग ने अपने एक्स हेंडल पर कहा, चक्रवाती तूफान के उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने की आशंका है। इसके कारण बुधवार (25 अक्टूबर) दोपहर के आसपास बांग्लादेश के खेपुपारा और चटगांव के बीच लैंडफाल होने की संभावना है।

चक्रवात के कारण भारत के सात राज्यों को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, और मछुआरों को भी 25 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में न जाने के लिए कहा गया है। जिन राज्यों में अलर्ट घोषित किया गया है, वे हैं – ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, असम और मेघालय।

दिवाली से पहले चक्रवाती तूफानों का डबल अटैक

इस बीच, ‘तेज’ नामक एक और चक्रवात अरब सागर में उठा है। यह तूफान रविवार को अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया। आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, तेज चक्रवाती तूफान यमन तट को पार कर गया है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।

रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आया हार्ट अटैक, सुरक्षा अधिकारियों को जमीन पर पड़े मिलने का दावा

Russian President Vladimir Putin

 

मास्को। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हार्ट अटैक आने का दावा क्रेमलिन के एक पूर्व अधिकारी के टेलीग्राम चैनल पर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि क्रेमलिन के गार्ड्स को पुलिस कमरे के फर्श पर गिरे मिले थे। पुतिन की हालत को देख डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। उसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।

पुतिन की बीमारी के बारे में सरकार या मीडिया एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। एक टेलीग्राम चैनल जनरल SVR है जिसने यह जानकारी साझा की है। यह टेलीग्राम चैनल रूस के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल का है। टेलीग्राम चैनल पर बताया गया कि पुतिन के कुछ सुरक्षा अधिकारियों को कमरे से गिरने की आवाज आई। सुरक्षा अधिकारी कमरे में गए, तो पुतिन फर्श पर पड़े हुए थे। पुतिन के बगल में टेबल और उस पर रखा सामान भी जमीन पर गिरा हुआ था। राष्ट्रपति पुतिन के सुरक्षा में मौजूद डॉक्टरों को बुलाया गया। चैनल ने दावा किया कि डॉक्टरों ने देखा कि पुतिन का शरीर ऐंठ रहा था और उनकी आंखें ऊपर की तरफ चढ़ गईं थीं। डॉक्टरों की देखरेख में अब पुतिन की हालत में सुधार है।

पुतिन की सर्जरी होने का दावा

टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीर की मानें तो व्लादिमीर पुतिल कैंसर सहित अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा कि पुतिन का इन सर्दियों के बाद जीवित रहना मुश्किल है। इस चैनल ने इस अप्रैल को दावा किया था कि पुतिन को साफ दिखाई नहीं देता है। पुतिन को सिर में दर्द भी है। पुतिन ने दावा किया कि पुतिन को एक सर्जरी भी हुई है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...