कन्या पूजन को नौटंकी कहने पर दिग्विजय पर भड़के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, खरगे-सोनिया से मांगा जवाब

Kanya Pujan a gimmick

 

भोपाल। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच नवरात्र के दौरान कन्या पूजन को लेकर भी अब सियासत शुरू हो गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महानवमी के मौके पर सीएम हाउस में कन्या भोज का आयोजन करते हुए कन्याओं के पैर पखारे थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिवराज को सबसे बड़ा नौटंकीबाज कह दिया था। मंगलवार को इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर करारा पलटवार किया।

उन्हें बेटियों के सम्मान से भी तकलीफ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बेटियों की पूजा सनातन का संस्कार है। दिग्विजय सिंह उसे नाटक-नौटंकी कह रहे हैं। सनातन और शिवराज का विरोध करते-करते दिग्विजय इतने निचले स्तर पर पहुंच गए कि उन्हें बेटियों के सम्मान से भी तकलीफ होने लगी है। पूरा देश बेटियों का भंडारा कर रहा है, उनकी पूजा कर रहा है- क्या यह नौटंकी है?

बहन-बेटी को टंच माल कहने वाले कभी बेटियों का सम्मान नहीं कर सकते

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आगे कहा कि मैंने भी बेटियों की पूजा की, मैं तो रोज बेटियों की पूजा करता हूं। लेकिन दिग्विजय जी, आप बेटियों की पूजा को नाटक नौटंकी कहते हैं। आप जैसी घटिया सोच वाले बेटियों की पूजा और सम्मान सहन नहीं कर पाते। मैं बेटियों और बहनों की पूजा करता रहूंगा, जिससे समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच और सम्मान बड़े। बहनों की पूजा के लिये नैतिक साहस चाहिए और ये वही कर सकता है जिसमें भारतीय संस्कार हों। बहन-बेटियों को टंचमाल और आइटम कहने वाले कभी बेटियों का सम्मान नहीं कर सकते।

खरगे-सोनिया दें जवाब

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से जवाब मांगा और कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया जी को जवाब देना चाहिए कि क्या वे भारत में बेटियों की पूजा के खिलाफ हैं? कांग्रेस अपना स्टैंड साफ करें क्या वो बहन, बेटियों की पूजा के खिलाफ है?

राज्‍य सरकार ने डिप्‍टी कलेक्‍टर निशा बांगरे का त्‍यागपत्र किया मंजूर

government accepted the resignation

 

भोपाल। मध्‍य प्रदेश सरकार ने डिप्‍टी कलेक्‍टर निशा बांगरे का त्‍यागपत्र मंजूर कर लिया है। उल्‍लेखनीय है कि मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व निर्देश के पालन में राज्य शासन की ओर से अभिवचन (अंडरटेकिंग) दिया गया था कि डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के विरुद्ध लंबित विभागीय जांच और उनके इस्तीफे पर सोमवार तक निर्णय ले लिया जाएगा।


मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने इस अभिवचन को अभिलेख (रिकार्ड) पर लेते हुए मामले की अगली सुनवाई दशहरा अवकाश के बाद 27 अक्टूबर को नियत कर दी थी। इस निर्णय पर कांग्रेस नेता विवेक तन्‍खा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अब निशा को अपनी आगे का रास्ता के बारे में सोचना पड़ेगा। कांग्रेस अपना उम्मीदवार अमला बैतूल से एक दिन पूर्व घोषित कर चुकी है।

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस ने आमला से मनोज मालवे को अपना प्रत्याशी कल घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित आमला सीट से मनोज मालवे को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

कांग्रेस ने आमला सीट पर प्रत्याशी की घोषणा राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी निशा बांगरे के लिए अब तक रोके रखी थी, लेकिन निशा के इस्तीफे पर प्रदेश सरकार की ओर से तब कोई निर्णय न लिए जाने से कांग्रेस ने आखिरकार प्रत्याशी घोषित कर दिया था।

पहाड़ी मंदिर ग्राउंड में जलेगा 51 फिट का रावण

 

भोपाल, उपनगर कोलार में आम्र विहार कॉलोनी स्थित नये दशहरा मैदान में आज माँ पहाड़ा वाली सेवा समिति द्वारा विजयदशमी पर भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन होगा जिसमें 51 फिट का रावण, 41 फिट के कुम्भकरण मेघनाद के पुतले दहन किये जायेंगे साथ ही 1 घंटे की रंगारंग आतिशबाजी होगी।

कोलार के इंग्लिश विला कॉलोनी में मिली अगवा बच्चियां

 

आशंका है कि मानव तस्करी के लिए बच्चियों को किडनैप किया गया

Crime News: भोपाल के कर्फ्यू वाली माता मंदिर से कन्या भोज के लिए अगवा की गई दोनों बच्चियों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है, पुलिस शनिवार शाम से इन बच्चियों को तलाश रही थी, पुलिस के लिए चुनौती बन गए इस मामलें ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी, दोनों बच्चियों को बरामद करने के बाद परिजनों सहित पुलिस ने भी चैन की सांस ली है, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बच्चियों को अगवा करने वाली दोनों महिलाओं को खोजना शुरू किया, पुलिस को लगातार कई जगह छापे मारने के बाद सफलता मिली, बताया जा रहा है कि कोलार की इंग्लिश विला से दोनों महिलाओं सहित युवक की भी गिरफ्तारी हुई है,यहां दो अन्य बच्चे भी मिले हैं। पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

यह हरियाणा का गैंग बताया जा रहा है, पुलिस ने बच्चियों को अगवा करने के मामलें में सहयोग करने वाले एक परिवार को भी हिरासत में लिया है, वही पुलिस ने 1 कार और 1 स्कूटी भी बरामद की है, पुलिस को आशंका है कि मानव तस्करी के लिए बच्चियों को किडनैप किया गया है इन्हे बेचने की तैयारी की जा रही थी उससे पहले ही आरोपी पुलिस के हाथ चढ़ गए। आरोपियों ने पहचान छिपाने दोनों बच्चियों के बाल काट कर उन्हे गंजा कर दिया था, पकड़े गए मुख्य आरोपियों में अर्चना नाम की महिला है जो हरियाणा की रहने वाली है वही उसका पति निशांत है जो भोपाल में रहता है निशांत मूलतः केरल का रहने वाला है, वही इस मामलें में पुलिस ने कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

यह था मामला

पुलिस के अनुसार बच्चियों का पिता मुकेश आदिवासी कोहेफिजा थाने के पास बने ओवर ब्रिज के नीचे अस्थाई झोपड़ी बनाकर रहता है। मूलत: रतलाम का रहने वाले मुकेश के परिवार में पत्नी लक्ष्मी के अलावा चार बच्चे काजल, संदीप, सोना और दीपावली हैं। रोजाना की तरह शनिवार सुबह भी मुकेश मजदूरी करने चला गया था। उसकी पत्नी बच्चों को साथ लेकर सुबह करीब नौ बजे पीरगेट स्थित कर्फ्यू वाली माता के मंदिर के पास आकर बैठ गई थी। यहां नवरात्र पर्व चलने के कारण लोग उन्हें खाना आदि दे देते हैं। शनिवार को भी माँ दोनों बेटियों को लेकर मंदिर पहुंची जहां वह मंदिर के बाहर ही बैठ गई इसी दौरान सुबह 10:30 बजे लगभग 40 वर्ष की एक महिला लक्ष्मी के पास पहुंची। उसने बोला कि आज सप्तमी तिथि है गुड़िया का पास ही कुछ भोजन करना चाहती हूं। लक्ष्मी के सहमति जताने पर महिला आठ वर्षीय काजल और एक वर्ष की दीपावली को अपने साथ ले गई। जब काफी देर तक बच्चियां नहीं लौटीं तो लक्ष्मी ने आसपास मौजूद भीख मांगने वाले लोगों से बात की सभी ने उसे बच्चों को ले जाने वाली महिला के बारे में कोई पहचान होने से इंकार कर दिया, जिसके बाद लक्ष्मी को चिंता हुई। उसने पति को घटना की जानकारी दी। उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की, जब कुछ भी पता नहीं चला तो शाम पांच बजे थाने में सूचना दी। पुलिस ने बच्चियों की और उन्हे ले जाने वाली दोनों महिलाओं की जानकारी देने वालों के लिए 30 हजार रुपये की राशि घोषित की थी।

विजय दशमी उत्सव:- कोलार उपनगर में शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन

 

भोपाल, उपनगर कोलार में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विजयादशमी उत्सव पर उपनगर में शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम मंगलवार को सुबह 8.30 बजे स्थान डी के 2 मैदान, स्वप्निल नर्सरी के पीछे, 40 बंगलों के पास, कोलार रोड में उपस्थिति से निकलेगा।

कार्यक्रम में आग्नेयास्त्र एवं तलवार आदि पूर्णतः वर्जित हैं।

सुबह टहलते समय Wagh Bakri Tea Group के कार्यकारी निदेशक पर कुत्तों का हमला, निजी अस्पताल में हुई मौत

Wagh Bakri Tea

 

आवारा कुत्तों के हमलों में कई लोगों की मौत की खबरें हम सुनते रहते हैं। आज आवारा कुत्तों के हमलों में बाघ बकरी टी ग्रुप के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई (49) की मौत हो गई। पराग घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे। पराग को कुत्तों के हमले के बाद गुजरात के अहमदाबाद शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

15 अक्टूबर की सुबह पराग देसाई घर से बाहर टहलने के लिए निकले। इस दौरान सड़क पर मौजूद आवारा कुत्ते उनके पीछे पड़ गए। पराग ने कुत्तों से बचने की कोशिश की, लेकिन वह सड़क पर फिसल कर गिर पड़े। वह गंभीर घायल हो गए। परिजनों को जैसे ही सूचना मिली वह उन्हें शेल्बी अस्पताल लेकर पहुंचे। उसके बाद उन्हें सर्जरी के लिए जाइडस अस्पताल भेजा गया। जाइडस अस्पताल में उनकी 23 अक्टूबर को मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुन उद्योग जगत में शोक है।

IAS transfar list: 4 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना

भोपाल, मप्र में 4 IAS की नई पदस्थापना की गई है। वीएस कोलसानी,एमडी जल निगम, नरेंद्र सूर्यवंशी MD मप्र बीज निगम, वंदना शर्मा उपसचिव वाणिज्य कर,  शिवराज वर्मा उपसचिव नगरीय विभाग

विजयादशमी पर करें रामरक्षा स्तोत्र का पाठ, भगवान राम दूर करेंगे हर कष्ट

Recite Ramraksha Stotra

 

सनातन धर्म में विजयादशमी का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। देशभर में तैयारियां चल रही हैं। दशहरा पर भगवान राम की पूजा करने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस शुभ दिन पर भगवान श्री राम की पूजा करते हैं, उनके जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। इस त्योहार में भगवान राम की पूजा को लेकर भी सभी की अलग-अलग मान्यताएं हैं। दशहरा पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। साथ ही रामचरित मानस या राम रक्षा स्तोत्र का पाठ भी करना चाहिए। इस स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होता है।

”विनियोग”

अस्य श्रीरामरक्षास्त्रोतमन्त्रस्य बुधकौशिक ऋषिः ।

श्री सीतारामचंद्रो देवता ।

अनुष्टुप छंदः। सीता शक्तिः ।

श्रीमान हनुमान कीलकम ।

श्री सीतारामचंद्रप्रीत्यर्थे रामरक्षास्त्रोतजपे विनियोगः ।

”अथ ध्यानम”

ध्यायेदाजानुबाहुं धृतशरधनुषं बद्धपदमासनस्थं,

पीतं वासो वसानं नवकमल दल स्पर्धिनेत्रम् प्रसन्नम ।

वामांकारूढ़ सीता मुखकमलमिलल्लोचनम्नी,

रदाभम् नानालंकारदीप्तं दधतमुरुजटामण्डलम् रामचंद्रम ॥

”राम रक्षा स्तोत्र”

चरितं रघुनाथस्य शतकोटि प्रविस्तरम् ।

एकैकमक्षरं पुंसां महापातकनाशनम् ॥॥

ध्यात्वा नीलोत्पलश्यामं रामं राजीवलोचनम् ।

जानकीलक्ष्मणोपेतं जटामुकुटमण्डितं ॥॥

सासितूणधनुर्बाणपाणिं नक्तंचरान्तकम् ।

स्वलीलया जगत्त्रातुमाविर्भूतमजं विभुम् ॥॥

रामरक्षां पठेत प्राज्ञः पापघ्नीं सर्वकामदाम् ।

शिरो मे राघवः पातु भालं दशरथात्मजः ॥॥

कौसल्येयो दृशो पातु विश्वामित्रप्रियः श्रुति ।

घ्राणं पातु मखत्राता मुखं सौमित्रिवत्सलः ॥॥

जिह्वां विद्यानिधिः पातु कण्ठं भरतवन्दितः ।

स्कन्धौ दिव्यायुधः पातु भुजौ भग्नेशकार्मुकः ॥॥

करौ सीतापतिः पातु हृदयं जामदग्न्यजित ।

मध्यं पातु खरध्वंसी नाभिं जाम्बवदाश्रयः ॥॥

सुग्रीवेशः कटी पातु सक्थिनी हनुमत्प्रभुः ।

उरु रघूत्तमः पातु रक्षःकुलविनाशकृताः ॥॥

जानुनी सेतुकृत पातु जंघे दशमुखांतकः ।

पादौ विभीषणश्रीदः पातु रामअखिलं वपुः ॥॥

एतां रामबलोपेतां रक्षां यः सुकृति पठेत ।

स चिरायुः सुखी पुत्री विजयी विनयी भवेत् ॥॥

पातालभूतल व्योम चारिणश्छद्मचारिणः ।

न द्रष्टुमपि शक्तास्ते रक्षितं रामनामभिः ॥॥

रामेति रामभद्रेति रामचंद्रेति वा स्मरन ।

नरौ न लिप्यते पापैर्भुक्तिं मुक्तिं च विन्दति ॥॥

जगज्जैत्रैकमन्त्रेण रामनाम्नाभिरक्षितम् ।

यः कण्ठे धारयेत्तस्य करस्थाः सर्वसिद्धयः ॥॥

वज्रपञ्जरनामेदं यो रामकवचं स्मरेत ।

अव्याहताज्ञाः सर्वत्र लभते जयमंगलम् ॥॥

आदिष्टवान् यथा स्वप्ने रामरक्षामिमां हरः ।

तथा लिखितवान् प्रातः प्रबुद्धो बुधकौशिकः ॥॥

आरामः कल्पवृक्षाणां विरामः सकलापदाम् ।

अभिरामस्त्रिलोकानां रामः श्रीमान स नः प्रभुः ॥॥

तरुणौ रूपसम्पन्नौ सुकुमारौ महाबलौ ।

पुण्डरीकविशालाक्षौ चीरकृष्णाजिनाम्बरौ ॥॥

फलमूलाशिनौ दान्तौ तापसौ ब्रह्मचारिणौ ।

पुत्रौ दशरथस्यैतौ भ्रातरौ रामलक्ष्मणौ ॥॥

शरण्यौ सर्वसत्वानां श्रेष्ठौ सर्वधनुष्मताम् ।

रक्षःकुलनिहन्तारौ त्रायेतां नो रघूत्तमौ ॥॥

आत्तसज्जधनुषाविषुस्पृशा वक्ष याशुगनिषङ्गसङ्गिनौ ।

रक्षणाय मम रामलक्ष्मणावग्रतः पथि सदैव गच्छताम ॥॥

सन्नद्धः कवची खड्गी चापबाणधरो युवा ।

गच्छन् मनोरथान नश्च रामः पातु सलक्ष्मणः ॥॥

रामो दाशरथी शूरो लक्ष्मणानुचरो बली ।

काकुत्स्थः पुरुषः पूर्णः कौसल्येयो रघूत्तमः ॥॥

वेदान्तवेद्यो यज्ञेशः पुराणपुरुषोत्तमः ।

जानकीवल्लभः श्रीमानप्रमेयपराक्रमः ॥॥

इत्येतानि जपन नित्यं मद्भक्तः श्रद्धयान्वितः ।

अश्वमेधाधिकं पुण्यं सम्प्राप्नोति न संशयः ॥॥

रामं दुर्वादलश्यामं पद्माक्षं पीतवाससम ।

स्तुवन्ति नामभिर्दिव्यैर्न ते संसारिणो नरः ॥॥

रामं लक्ष्मणपूर्वजं रघुवरं सीतापतिं सुन्दरं,

काकुत्स्थं करुणार्णवं गुणनिधिं विप्रप्रियं धार्मिकम ।

राजेन्द्रं सत्यसंधं दशरथतनयं श्यामलं शांतमूर्तिं,

वन्दे लोकाभिरामं रघुकुलतिलकं राघवं रावणारिम ॥॥

रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे ।

रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः ॥॥

श्रीराम राम रघुनन्दनराम राम,

श्रीराम राम भरताग्रज राम राम ।

श्रीराम राम रणकर्कश राम राम,

श्रीराम राम शरणं भव राम राम ॥॥

श्रीराम चन्द्रचरणौ मनसा स्मरामि,

श्रीराम चंद्रचरणौ वचसा गृणामि ।

श्रीराम चन्द्रचरणौ शिरसा नमामि,

श्रीराम चन्द्रचरणौ शरणं प्रपद्ये ॥॥

माता रामो मत्पिता रामचन्द्रः स्वामी,

रामो मत्सखा रामचन्द्रः ।

सर्वस्वं मे रामचन्द्रो दयालुर्नान्यं,

जाने नैव जाने न जाने ॥॥

दक्षिणे लक्ष्मणो यस्य वामे च जनकात्मज ।

पुरतो मारुतिर्यस्य तं वन्दे रघुनन्दनम् ॥॥

लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथं ।

कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये ॥॥

मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम ।

वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीराम दूतं शरणं प्रपद्ये ॥॥

कूजन्तं रामरामेति मधुरं मधुराक्षरम ।

आरुह्य कविताशाखां वन्दे वाल्मीकिकोकिलम ॥॥

आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम् ।

लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम् ॥॥

भर्जनं भवबीजानामर्जनं सुखसम्पदाम् ।

तर्जनं यमदूतानां रामरामेति गर्जनम् ॥॥

रामो राजमणिः सदा विजयते,

रामं रमेशं भजे रामेणाभिहता,

निशाचरचमू रामाय तस्मै नमः ।

रामान्नास्ति परायणं परतरं,

रामस्य दासोस्म्यहं रामे चित्तलयः,

सदा भवतु मे भो राम मामुद्धराः ॥॥

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे ।

सहस्त्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने ॥॥

मध्य प्रदेश में आक्रामक तेवर में अखिलेश यादव

aggressive attitude

 

 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सियासी दल जोर-आजमाइश में लगे हुए हैं. इस बीच सोमवार (23 अक्टूबर) को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एमपी के मिर्ची बाबा उर्फ राकेश दुबे से मुलाकात की. अखिलेश यादव ने मिर्ची बाबा को एमपी विधानसभा चुनाव 2023 में एक विशेष सीट से चुनाव लड़ने के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

संभावना जताई जा रही है कि मिर्ची बाबा सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की मुख्य प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) भी मध्य प्रदेश में अब तक 46 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है. 22 अक्टूबर को सपा ने एमपी चुनाव के लिए 12 और प्रत्याशियों का ऐलान किया था.

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में शामिल समाजवादी पार्टी एमपी में कांग्रेस के साथ राज्य स्तर पर एकसाथ आने में कामयाब नहीं हो सकी है. इसे लेकर दोनों के बीच वार-पलटवार भी काफी हुए.

अखिलेश-वखिलेश से छिड़ी थी जुबानी जंग

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के एक बयान के बाद से समाजवादी पार्टी भड़की हुई है. दोनों दलों के बीच जुबानी जंग में ‘अखिलेश-वखिलेश’ से होते छुटभैय्या नेता के बाद अब दोस्त पर आकर थमती नजर आ रही है. हालांकि, इसके बाद कांग्रेस और सपा में गठबंधन पर कोई बात बनती नहीं दिख रही है.

 

एमपी विधानसभा चुनाव 2018 में कैसा रहा था सपा का प्रदर्शन?

चुनाव आयोग की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, 2018 के मध्य प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 52 प्रत्याशियों को सियासी दंगल में उतारा था. सपा को केवल एक ही सीट पर जीत हासिल हुई थी. वहीं, इनमें से 45 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी.

पांच सीटों पर सपा आई थी सेकेंड

भले ही 52 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली समाजवादी पार्टी के 45 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी. इसके बावजूद सपा एमपी चुनाव में पांच विधानसभा सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी थी. आसान शब्दों में कहें तो उसने पांच सीटों पर कांग्रेस को भी पछाड़ दिया था. 2018 में सपा को 1.30 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे.

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से किया था गठबंधन

2018 के एमपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ गठबंधन किया था. जीजीपी को गोंड आदिवासियों की राजनीति करने वाली पार्टी के तौर पर देखा जाता है.

बिजावर सीट पर मिली थी जीत

2018 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बिजावर विधानसभा सीट पर जीत हासिल हुई थी. सपा के प्रत्याशी रहे राजेश शुक्ला ने 36714 वोटों के अंतर से बीजेपी के उम्मीदवार पुष्पेंद्र नाथ पाठक मात दी थी. गौरतलब है कि कांग्रेस ने बिजावर विधानसभा सीट से भी अपना प्रत्याशी उतारा है.

I.N.D.I.A. के सामने अखिलेश का P.D.A. फॉर्मूला!

अखिलेश यादव 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए बनाए गए विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. में शामिल हैं, लेकिन वह अपनी अलग सियासी रणनीति भी जाहिर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि होगा 24 का चुनाव, PDA का इंकलाब.

समाजवादी पार्टी का PDA फॉर्मूला पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक समुदाय के वोटों की राजनीति के सहारे अपनी सियासी जमीन तैयार करने वाला माना जा रहा है. सियासी जानकारों का मानना है कि इस फॉर्मूले से यूपी में सपा वोटरों पर अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश करेगी.

पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

health suddenly deteriorated

 

भोपाल। भाजपा नेता व प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जवाहर चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें माइनर हार्ट अटैक आया है। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उपचार के बाद उमाशंकर गुप्ता की हालत में सुधार है। उनके हृदय में दो ब्लाकेज निकले हैं। डाक्टर ने स्टेंट डाला है। फिलहाल उन्हें अस्पताल के आइसीयू में रखा गया है। डाक्टरों ने उन्हें फिलहाल पूरी तरह आराम करने और तनाव नहीं लेने की सलाह दी है।

टिकट कटने के बाद समर्थकों ने किया था विरोध प्रदर्शन

गौरतलब है कि उमाशंकर गुप्ता भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर टिकट के दावेदार थे। हालांकि पार्टी ने भगवानदास सबनानी की इस सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद रविवार को उमाशंकर गुप्ता के समर्थकों ने रविवार को पार्टी दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन भी किया था। 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में उमाशंकर गुप्ता इसी सीट पर चुनाव में कांग्रेस के पीसी शर्मा से पराजित हो गए थे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...