नहीं हुआ मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप, एक्टर ने लेडी लव के बर्थडे पर लुटाया बेइंतहा प्यार, लिखा- ‘हमेशा साथ दूंगा’

Malaika Arora-Arjun Kapoor's breakup

 

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर शेयर कर ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया है. आप भी देखिए एक्टर ने अपनी लेडी लव को कैसे बर्थडे विश किया है.

पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड गलियारों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सुनने को मिल रही है. लेकिन अब एक्टर ने मलाइका को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश कर इन खबरों पर विराम लगा दिया है.

अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ ये बेहद क्यूट फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. जिसमें दोनों की गजब केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इसे शेयर कर एक्टर ने लिखा – ‘हैप्पी बर्थडे बेबी..मैं हमेशा आपका साथ दूंगा..’

वहीं अर्जुन से पहले मलाइका ने अपनी कुछ सोलो तस्वीरें शेयर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. जिसको देखकर सभी ये कयास लगा रहे थे कि उनका अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया है. लेकिन अब अर्जुन ने एक बार फिर अपने बेइंतहा प्यार का सबूत दे दिया है.

बता दें कि मलाइका अरोड़ा औऱ अर्जुन कपूर पिछले काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. ऐसे में फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है.

महानवमी पर मुख्यमंत्री आवास में हुआ कन्या पूजन, सीएम शिवराज सिंह ने लाड़ली बेटियों को खुद परोसकर खिलाया भोजन

On Mahanavami, Kanya Puja

 

नवरात्रि के समापन अवसर नवमीं पर आज यानी सोमवार को राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाउस में कन्या भोज का आयोजन किया गया. इस दौरान करीब 300 से अधिक कन्याओं को भोजन प्रसादी कराया गया. सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित पत्नी साधना सिंह ने कन्याओं को भोजन प्रसादी परोसा और कन्याओं के भोजन करने के बाद उनके पैर पखारे. सीएम शिवराज सिंह के साढ़े 16 साल के कार्यकाल के दौरान पहली बार सीएम हाउस में चुनावी कन्याभोज जैसा नजारा देखने को मिला. इस दौरान भोपाल की सातों विधानसभाओं के बीजेपी प्रत्याशी मौजूद रहे.

बता दें सीएम शिवराज सिंह बीते साढ़े 16 साल के कार्यकाल के दौरान साल की दोनों ही नवरात्रि में कन्या भोज का आयोजन करते हैं. इस दौरान सीएम शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह द्वारा कन्याओं का तिलक कर हाथों से पांव पखारे जाते हैं. इसी कड़ी में आज भी सीएम हाऊस में कन्या भोज का आयोजन किया गया.

हालांकि सीएम शिवराज सिंह के कार्यकाल के दौरान पहली बार सीएम हाउस में कन्याभोज के दौरानी चुनावी नजारा नजर आया. इस दौरान भोपाल की सातों विधानसभा, जिनमें भोपाल उत्तर, भोपाल मध्य, भोपाल दक्षिण पश्चिम, नरेला, हुजूर और गोविंदपुरा सीट के प्रत्याशी कन्या पूजन में शामिल रहे. भोपाल की नारेला विधानसभा से विश्वास कैलाश सारंग, हुजूर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा, गोविंदपुरा सीट से कृष्णा गौर, उत्तर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा, ध्रूव नारायण शर्मा उपस्थित रहे.

अन्य स्थानों पर भी जारी है कन्या पूजन

चुनावी समर में नवरात्रि के अंतिम दिन नवमीं में अन्य जनप्रतिनिधियों के घर भी कन्या भोज का आयोजन किया गया. इसके अतिरिक्त देवी मंदिरों और पंडालों में विराजित देवी की प्रतिमा के सामने भी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. आयोजित भंडारे के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं.

सीएम ने गाया गाना, साधना सिंह ने किया गरबा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गाना भी गाया. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गाना गाया कि तुने मुझे बुलाया शेरावालिए, मैं आया, मैं आया ज्योता वालिए. इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ मंच पर साधना सिंह भी मौजूद रहीं. सीएम हाउस पर आयोजित कन्या भोज के दौरान गरबा नृत्य का भी आयोजन किया गया. इस दौरान गायकों ने एक से बढ़कर एक गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी, जिन पर कन्याओं ने जमकर गरबा खेला. कन्याओं का गरबा देख सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह भी अपने आपको नहीं रोक सकीं ओर वे विधायक और भोपाल की गोविंदपुरा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बनाई गईं कृष्णा गौर के साथ गरबा नृत्य करने लगीं.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन

Bishan Singh Bedi passes away

 

भारतीय क्रिकेट की टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिशन सिंह बेदी की मौत को क्रिकेट की बहुत बड़ी क्षति बताई है।

बिशन सिंह बेदी की उम्र 77 साल थी। बिशन सिंह बेदी लेफ्ट आर्म स्पिनर थे। उन्होंने भारत के लिए 1967 से 1979 तक 67 टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 266 विकेट लिए। उनका वनडे करियर काफी छोटा था। उन्होंने वनडे में 10 मैच खेले और 7 विकेट लिए।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ट्वीट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी जी के निधन से गहरा दुख हुआ। बेदी जी का शानदार करियर उनकी प्रतिभा और भारतीय क्रिकेट की प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता से चिह्नित था।

टेस्ट मैचों में की भारतीय टीम की कप्तानी

बिशन सिंह बेदी 1970 के दशक में स्पिन गेंदबाजी की चौकड़ी बेदी, प्रसन्ना, चंद्रशेखर, राघवन का हिस्सा रहे थे। बिशन सिंह बेदी का जन्म पंजाब के अमृतसर में 25 सितंबर 1946 को हुआ था। बिशन सिंह बेदी ने 22 टेस्ट मैचों में इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी।

शेयर बाजार में कोहराम, 800 अंकों से ज्यादा फिसला मिड कैप इंडेक्स, 2% गिरा स्मॉल कैप

Investors lost

 

निवेशकों को 4.28 लाख करोड़ का नुकसान

भारतीय शेयर बाजार के स्मॉल कैप और मिड कैप स्टॉक्स में गिरावट कोहराम मचा रखा है. मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में बिकवाली के चलते स्टॉक्स औंधें मुंह गिरकर ट्रेड कर रहे हैं. निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स 800 अंक नीचे जा फिसला है तो स्मॉल कैप इंडेक्स 280 अंकों से ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. शेयर बाजार में गिरावट की इस आंधी के चलते निवेशकों को 4.25 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है.

700 अंक गिरा मिड कैप स्टॉक्स

पिछले कई दिनों से मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी जा रही थी. लेकिन हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निवेशकों की ओर से इन स्टॉक्स में जोरदार बिकवाली देखी जा रही है. निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स 829 अंकों या 2.08 फीसदी की गिरावट के साथ 39,048 अंकों पर कारोबार कर रहा है. स्मॉल कैप स्टॉक्स में भारी सेलिंग के चलते निफ्टी का स्मॉल स्टॉक्स इंडेक्स 284 अंकों या 2.20 फीसदी की गिरावट के साथ 12,643 अंकों पर ट्रेड कर रहा है.

 

निवेशको को 4.28 लाख करोड़ का नुकसान

बाजार में गिरावट का हाल ये कि कुल 3884 शेयर जिसकी स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेडिंग के दौरान उसमें से 2934 स्टॉक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं तो केवल 768 स्टॉक्स में तेजी है. बीएसई पर ट्रेड कर रहे स्टॉक्स के मार्केट कैपिटलाइजेशन में इस गिरावट के चलते 4.28 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. बीएसई का मार्केट कैप 314.61 लाख करोड़ रुपये पर जा फिसला है जो पिछले ट्रेडिंग सेशन में 318.89 लाख करोड़ रुपये था.

लगातार चौथे दिन गिरा बाजार

मिड कैप स्टॉक्स पर नजर डालें तो लॉरस लैब्स 10.56 फीसदी, बैंक ऑफ इँडिया 6.02 फीसदी, टाटा टेलीर्विसेज 5.95 फीसदी, ट्राइडेंट 4.79 फीसदी, यूनियन बैंक 4.75 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. स्मॉल कैप स्टॉक्स में बीईएमएल 7.77 फीसदी, अंबर एंटरप्राइजेज 7.57 फीसदी, सीक्वेंट साइंटेफिक 10.86 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. मिड कैप स्मॉल कैप इंडेक्स के साथ सेंसेक्स निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स 255 अंकों की गिरावट के साथ 65146 अंकों पर कारोबार कर रहा है. जबकि निफ्टी 112 अंकों की गिरावट के साथ 19,430 अंकों पर कारोबार कर रहा है.

वाइट, ब्राउन या रेड राइस कौन सा अपनी डाइट में करें शामिल

white, brown or red?

 

रेड राइस एक प्रकार का चावल है जिसे अपने कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है.रेड राइस में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं. यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार है. रेड राइस में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है. यह एक ग्लूटेन-फ्री चावल है इसलिए ग्लूटेन संवेदनशील लोग भी इसे खा सकते हैं.

रेड राइस में कैलोरी कम होती है जिससे यह वजन घटाने में मदद करता है. इसमें फाइबर पाया जाता है जो पेट को भरा रखकर भूख कम करता है. रेड राइस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे यह वजन नियंत्रण में मदद करता है. इसमें प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो वजन घटाने में सहायक हैं. इन सभी कारणों से रेड राइस को वजन घटाने वाली डाइट में शामिल किया जा सकता है.

रेड राइस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए रेड राइस एक अच्छा विकल्प है. रेड राइस का सेवन करने से ब्लड शुगर स्तर कंट्रोल में रहता है जिससे डायबिटीज के रोगियों को फायदा होता है. इसे डायबिटीज डाइट में शामिल किया जा सकता है.

लाल चावल में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व हैं. लाल चावल खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं.

अगर किसी को दिल की बीमारी है तो उसके लिए लाल चावल बहुत लाभदायक है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है. लाल चावल खाने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.

भोपाल में कन्या भोज के बहाने दो मासूम बच्चियों का अपहरण, CCTV में कैद

Kidnapping of two innocent girls

 

भोपाल। शहर के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र पीरगेट स्थित कर्फ्यू वाली माता के मंदिर के पास से एक महिला आठ और एक वर्ष की बालिका को अगवा कर ले गई। बच्चियों की मां को उसने कन्या भोज में ले जाने का झांसा दिया था। शनिवार सुबह हई इस वारदात से शहर में सनसनी है। अभी तक बालिकाओं के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपित महिला का हुलिया पता चल गया है। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है।

मंदिर के पास थी लड़कियां

कोतवाली थाने के एसआइ रविंद्र कुमार चौकले ने बताया कि मुकेश आदिवासी कोहेफिजा थाने के पास बने ओवर ब्रिज के नीचे अस्थाई झोपड़ी बनाकर रहता है। मूलत: रतलाम का रहने के बारे मुकेश के परिवार में पत्नी लक्ष्मी के अलावा चार बच्चे काजल, संदीप, सोना और दीपावली हैं। रोजाना की तरह शनिवार सुबह भी मुकेश मजदूरी करने चला गया था। उसकी पत्नी बच्चों को साथ लेकर सुबह करीब नौ बजे पीरगेट स्थित कर्फ्यू वाली माता के मंदिर के पास आकर बैठ गई थी। यहां नवरात्र पर्व चलने के कारण लोग उन्हें खाना आदि दे देते हैं।

सप्तमी तिथि है गुड़िया को कुछ खिलाना चाहती हूं

सुबह 10:30 बजे लगभग 40 वर्ष की एक महिला लक्ष्मी के पास पहुंची। उसने बोला कि आज सप्तमी तिथि है गुड़िया का पास ही कुछ भोजन करना चाहती हूं। लक्ष्मी के सहमति जताने पर महिला आठ वर्षीय काजल और एक वर्ष की दीपावली को अपने साथ ले गई। जब काफी देर तक बच्चियां नहीं लौटीं तो लक्ष्मी को चिंता हुई। उसने पति को घटना की जानकारी दी। उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की, जब कुछ भी पता नहीं चला तो शाम पांच बजे थाने में सूचना दी।

पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज खंगाले

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। उससे पता चला कि मोती मस्जिद के पास से महिला बच्चियों के साथ ई रिक्शा में सवार हुई थी। इसके बाद रेतघाट पर रिक्शा से उतर गई थी। वारदात के कुछ देर पहले महिला एक युवती के साथ सड़क पर पैदल घटना स्थल के पास आती हुई दिखी है। अज्ञात महिला के खिलाफ अपहरण को केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। डीसीपी जोन-तीन,रियाज इकबाल ने बताया कि मासूम बच्चियों की तलाश में कोतवाली थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच सहित पांच थानों की पुलिस टीम को लगाया गया है।

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने दिया भाजपा से इस्तीफा

Singh resigns from BJP

 

चंबल अंचल के भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने अपने सभी पदों के साथ भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। वह स्वयं अपनी उम्मीदवारी न मिलने तथा पार्टी में उपेक्षित होने से काफ़ी समय से नाराज थे। उनके पुत्र राकेश रुस्तम सिंह ने तीन दिन पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और बसपा ज्वाइन कर ली थी। वह बसपा से मुरैना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि रुस्तम सिंह भाजपा में गुर्जर नेता थे और आईजी के पद से रिटायरमेंट लेकर भाजपा में शामिल हुए थे। वे 2003 में मुरैना विधानसभा से विधायक चुने गए थे और प्रदेश सरकार में मंत्री बने थे।

इसके बाद वे 2008 में चुनाव हार गए थे। 2014 में एक बार फिर चुनाव जीते और सरकार में मंत्री बने। इसके बाद 2018 के चुनाव में वे हार गए थे। उप चुनाव में उन्हें मौका नहीं दिया गया। इसके बाद 2023 में जब उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो उनके पुत्र राकेश सिंह ने बसपा की सदस्यता ले ली। रुस्तम सिंह ने अपना इस्तीफा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित प्रदेश संगठन मंत्री, जिला जिध्यक्ष व जिला संगठन मंत्री को भेजा है।

MP election update: मंगलवार को कमलनाथ के बंगले पर हनुमान चालीसा पाठ

 

हुजूर विधानसभा में हुए प्रत्याशी चयन से नाराज विष्णु विश्वकर्मा का आयोजन

भोपाल, सोशल मीडिया में तीन बार जिला पंचायत सदस्य रहे विष्णु विश्वकर्मा की नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक सुनवाई न होने से नाराज होकर उन्होंने अब श्रीराम सेवा पथ पर चलकर अपनी मांग उच्चस्तर तक पहुँचाने के लिए हुजूर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, आम जनता और विश्वकर्मा समाज के 18000 सदस्यों से अपील करते हुए आमंत्रण लिखा है। गौरतलब है की विष्णु विश्वकर्मा ने ही हुजूर विधानसभा के सभी खेड़ापतियों मंदिर सहित अनेकों स्थानों पर 51000 श्री हनुमान चालीसा पाठ कर काँग्रेस के लिए श्रीराममय माहौल तैयार किया है।

आमंत्रण पत्र में लिखा है

सम्मानित साथियों जय सियाराम

हुज़ूर विधानसभा 155 भोपाल के प्रत्याशी चयन पर पुनर्विचार की मांग हेतु, मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष तथा भावी मुख्यमंत्री मा. श्री कमलनाथ जी के निवास पर श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमे आप सभी साथी सादर आमंत्रित हैं।

दिनांक- 24-10-2023
दिन- मंगलवार
समय- प्रातः 08 बजे से
स्थान- मा. श्री कमलनाथ जी का बंगला 09 भारत भवन रोड, श्यामला हिल्स भोपाल।

निवेदक-
विष्णु विश्वकर्मा
अध्यक्ष
मप्र कांग्रेस सर्व विश्वकर्मा समाज कल्याण प्रकोष्ठ
पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भोपाल।
9893127163

ई रिक्शा वालो की धमाचौकड़ी, बढ़ रहे है हादसे

 

भोपाल, राजधानी की सड़कों पर जितनी टू व्हीलर नही दिखते उससे ज्यादा तो ई रिक्शा (सवारी और लोडिंग दोनों) दिखने लगे हैं, इनके लिए कोई कठोर नियम नहीं है और ना कानून। ये ना रोड देखते हैं ना ट्रेफिक, जहां मर्जी वहां घुस जाते हैं, आधे से ज्यादा रिक्शा तो नाबालिग चला रहे हैं , बचपना जानलेवा हादसे का कारण बन रहा है। कई बार देखा गया है ई रिक्शा चालक नशे में भी रहते हैं, जो ट्रैफिक पुलिस को पुलिस को मुंह चिढ़ाते हवा में उड़ते दिखाई देते है और ड्राइवर को कोई याद दिला भी दे की भैया धीरे चलाओ तो एक ही रटा रटाया जवाब दिया जाता है कि हम रोज चलते है हमें नहीं सिखाओ। पुलिस भी इन पर कार्यवाही करने से बचती है।

लेकिन नतीजा सबको मालूम है मेन रोड तो छोड़िए शहर की गलियों में तो इनकी धमाचौकड़ी चलती है। नाबालिग हादसे का कारण बन रहे है।

Huzur vidhan sabha update: हुजूर का बेटा हूँ, जरूरत पड़ी तो प्राण देकर भी बेटे का कर्तव्य निभाऊंगा – रामेश्वर शर्मा

रामेश्वर शर्मा का जनसंपर्क, युवा ले रहे सेल्फ़ी, बच्चे कह रहे जय श्री राम, महिलाओं व बुजुर्गों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।

भोपाल। हुजूर विधानसभा मेरा परिवार है, और मैं इस परिवार का बेटा हूँ। मेरे हुजूर परिवार का हर नागरिक विकास प्रिय है। वह क्षेत्र की उन्नति और प्रगति चाहता है। अपने हुजूर को विकास में नंबर-1 बनाना चाहता है। इसलिए हर नागरिक कमल खिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।यह शब्द रविवार को संत नगर, लालघाटी, गांधीनगर क्षेत्र में जनसंपर्क करने पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहे। हुजूर से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा निरंतर क्षेत्र में जनसम्पर्क कर रहे है। जनसम्पर्क के दौरान रामेश्वर शर्मा बुजुर्गों व महिलाओं के पैर छूकर उनसे संवाद करते हैं। उन्हें क्षेत्रवासियों का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। जनसंपर्क के दौरान कहीं क्षेत्र के युवा उनके साथ सेल्फ़ी लेते नजर आते हैं तो कहीं बच्चे उनसे हाथ मिलाते हुए जय श्री राम के नारे लगाते नजर आते हैं। श्री शर्मा रोजाना क्षेत्र के 50 से अधिक स्थानों पर जनता से मिलने जा रहे हैं जहां उन्हें हर वर्ग का समर्थन प्राप्त हो रहा है।

हुजूर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने जनसम्पर्क के दौरान कहा कि – मैंने भाजपा के संगठन से जनता की सेवा का भाव सीखा है। उसी भाव के साथ चाहे दिन हो या रात, सर्दी, गर्मी हो या बरसात, हर क्षण मैं अपने परिवार की सेवा के लिए तत्पर रहता हूँ। मैं सोता भी हूँ तो अपने हुजूर की तरक्की के लिए अगले दिन की प्लानिंग कर के सोता हूँ। हुजूर ने मुझे अपना बेटा बनाया है, उसी कर्तव्य को मन-वचन-कर्म से निभाता हूँ। जो भी हो, जैसा भी हो, हुजूर वासियों की सेवा में लगा रहता हूँ। तन-मन-धन से तो समर्पित हूँ ही, लेकिन जरूरत पड़ी तो प्राण देकर भी बेटे का कर्तव्य निभाऊंगा।

आज इन स्थानों पर हुआ जनसम्पर्क

रविवार को हुजूर भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने गांधी नगर एवं संत हिरदाराम नगर मण्डल के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क किया। यह जनसंपर्क काली मंदिर से प्रारंभ होकर, सावन नगर, ओम नगर, हलालपुरा स्टैंड, बीडीए कॉलोनी, जैन नगर, जानकी नगर होते हुए वार्ड क्रं. 01, वार्ड क्रं. 02, संतनगर वार्ड क्रं. 04 एवं 05, चंचल चौराहा, नेहरू मार्केट, विष्णु बंसल जी की दुकान के पास समापन हुआ।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...