67 वर्ष के हुये सनी देओल

Sunny Deol turns 67

 

मुंबई, 19 अक्टूबर | बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सनी देओल आज 67 वर्ष के हो गए। 19 अक्टूबर 1956 को जन्में सनी देओल को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता धर्मेन्द्र हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता थे। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण सनी अक्सर अपने पिता के साथ शूटिंग देखने जाया करते थे इस वजह से उनका भी रुझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेता बनने के ख्वाब देखने लगे। सनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के मशहूर ओल्ड बेव थियेटर में अभिनय की शिक्षा पूरी की।

सनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत अपने पिता की निर्मित फिल्म ‘बेताब’ से की। वर्ष 1983 में राहुल रवैल के निर्देशन में युवा प्रेम कथा पर बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। फिल्म ‘बेताब’ की सफलता के बाद सनी को ‘सोहनी महिवाल’, ‘मंजिल मंजिल’, ‘सनी’, ‘जबरदस्त’ जैसी फिल्मों में काम करने का अवसर मिला लेकिन इनमें से कोई फिल्म टिकट खिड़की पर कामयाब नहीं हो सकी। वर्ष 1985 में सनी को एक बार फिर राहुल रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अर्जुन’ में काम करने का अवसर मिला जो उनके सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में सनी ने एक ऐसे युवा की भूमिका निभाई जो राजनीति के दलदल में फंस जाता है। फिल्म की सफलता के साथ ही सनी देओल एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खोई हुई पहचान बनाने में कामयाब हो गए।

फिल्म अर्जुन की सफलता के बाद सनी देवोल की छवि एंग्री यंग मैन स्टार के रूप में बन गई। इस फिल्म के बाद निर्माता निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों में सनी देओल की इसी छवि को भुनाया। इन फिल्मों में ‘सल्तनत’,’डकैत’,’यतीम’, ‘इंतकाम’,’पाप की दुनिया’ जैसी फिल्में शामिल हैं। वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म ‘घायल’ सनी के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए सनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

बालाघाट में चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान कार से मिले 4.18 लाख

check post in Balaghat

 

 

बालाघाट। विधानसभा आम निर्वाचन की आचार संहिता लागू होने के बाद जांच के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आचार संहिता के दौरान जांच टीम को चार लाख 18 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। इस चुनाव में यह पहला प्रकरण है।

4 लाख 18 हजार रुपये से भरा बैग बरामद

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिरकारी डा. गिरीश कुमार मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने संयुक्त रूप से अंतरराज्यीय चेक पोस्ट मोवाड़ का निरीक्षण किया था। अधिकारियों के निरीक्षण के कुछ देर बाद टीएसआइ पंकज जैन, पीसीओ भरतलाल नारनोटे ने मोवाड़ नाके पर वाहन क्रमांक सीजी-04 एनजी-9507 की जांच करते हुए 4 लाख 18 हजार रुपये से भरा बैग बरामद किया।

जिनके पास से रकम बरामद हुई है, वह व्यापारी हैं

आरटीओ अनिमेश गढ़पाले ने बताया कि महाराष्ट्र के तुमसर की ओर से मोवाड़ स्थित चौकी से गोविंद राव कोपरानी के बैग से 500-500 की 771 नोट, 200-200 तथा 100-100 के 103-103 नोट और 50-50 के 32 नोट बरामद किए गए हैं। जब्त राशि का पंचनामा बनाया गया तथा वाहन में सवार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, जिनके पास रकम बरामद हुई है, वह व्यापारी हैं।

एसएसटी टीम को जांच के दौरान कार से 4.18 लाख रुपये मिले हैं। एसएसटी के प्रभारी अधिकारी द्वारा उक्त राशि को कलेक्ट्रेट की लेखा शाखा में जमा करा दिया है। जिनके पास से पैसे बरामद हुए हैं, वो अधिकारियों को पैसे कहां से आए और कहां ले जा रहे थे आदि जानकारी देंगे। ये आचार संहिता का उल्लंघन है।

अभिषेक चौधरी, एसडीओपी, वारासिवनी।

Huzur vidhan sabha election : सपा ने राहुल मारण को बनाया उम्मीदवार

भोपाल, मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची घोषित हुई।

भोपाल मध्य विधानसभा से महिला जिला अध्यक्ष शमा तनवीर को बनाया प्रत्याशी

नरेला विधानसभा से प्रदेश प्रवक्ता शमशुल हसन को बनाया प्रत्याशी

17 नवंबर को नरेला इतिहास रचेगा और फिर कमल खिलेगा : विश्वास सारंग

भोपाल। नरेला विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार विश्वास कैलाश सारंग के चुनाव कार्यालय का अशोका गार्डन स्थित परिहार चौक पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ किया गया। कार्यालय का शुभारंभ मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भोपाल मेयर मालती राय मौजूद रही।

पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं : विश्वास सारंग

अपने संबोधन की शुरुआत मंत्री विश्वास सारंग ने भारत की जय के नारे के साथ की। उन्होंने कहा सौभाग्य का मौका है कि चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा जी मौजूद है। उन्होंने कहा, 2008 में जब मैं नरेला विधानसभा में आया तब ना आप मुझे जानते थे ना मैं आपको जानता था। नरेला विधानसभा कहां से शुरू होती है और कहां खत्म होती है ये मुझे नहीं पता था। मैंने कहा था एक नहीं हर एक विधायक होगा।
नरेला एक विधानसभा नहीं एक परिवार होगी और विश्वास सारंग एक नेता नहीं आपका बेटा और भाई होगा। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं जो उन्होंने एक बार और मुझे नरेला विधानसभा की जनता का सेवा करने का मौका दिया।

भाजपा ने प्रदेश कक तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया : विश्वास सारंग

भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव लड़ने व जिंदाबाद और मुर्दाबाद के नारों की राजनीति नहीं करता, बल्कि वह एक विचार के पोषण के लिए राजनीति के क्षेत्र में काम करता है। हम कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की सेवा करना चाहिए तो हमें चुनाव लड़ना भी पड़ेगा, जितना भी पड़ेगा, सरकार बनाने भी पड़ेगी और सरकार में आकर इस जनता की सेवा भी करनी पड़ेगी। इसी लक्ष्य को लेकर हम राजनीति के क्षेत्र में काम करते हैं। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में विगत 18 सालों में लगातार सेवा की है। माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस मध्य प्रदेश की तस्वीर और तगदिर बदलने का काम किया है। हमें याद है जब मध्यप्रदेश में मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह की सरकार थी तब मध्य प्रदेश में ना ही बिजली, थी ना ही सड़क थी, ना ही पीना था और ना ही कानून व्यवस्था थी। मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य हुआ करता था। फिर करवट बदली और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्य प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है।

उन्होंने कहा, जब से मोदी प्रधानमंत्री बने अटैक से लेकर कटक तक और कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक यह देश खड़ा हो गया। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो इस देश में काम हुआ है वह आज तक किसी प्रधानमंत्री की सरकार में नहीं हुआ। कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया तीन तलाक हटाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। सबके लिए सम्मान की बात है कि पूरे विश्व में भारत का नाम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे सम्मान के साथ लिया जाता है।

विश्वास सारंग ने कहा, प्रदेश में और देश में यदि विकास की गंगा बह रही है तो उसकी सबसे मोटी धारा विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा में लाई। नरेला विधानसभा वही विधानसभा है जहां एक समय पीने का पानी नहीं हुआ करता था। 21-21 दिन में टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई हुआ करती थी। 2008 में मैंने कहा था आपका प्यार दुलार विश्वास मुझे मिलेगा तो एक-एक घर में नल से पानी दिलवाऊंगा। हमने एक-एक घर में नर्मदा का जल पहुंचाया, रोड़ों का जाल बिकवाया, फ्लाईओवर बनवाए। एक समय जरा सी बारिश में नरेला विधानसभा में पानी भर जाता था बाढ़ जैसी स्थिति हो जाती थी, दो बार मैंने नाव चला कर लोगों की जान बचाई। लेकिन आज मुझे फक्र होता है कि देश में शायद नरेला विधानसभा पहली ऐसी विधानसभा है जिसका खुद का ड्रेनेज और सीवेज सिस्टम है। पिछले 5 सालों से 1 इंच भी पानी नरेला क्षेत्र में नहीं भरता।

मैने नरेला को परिवार बनाया

मंत्री सारंग ने कहा, रेलवे ट्रैक के बाजू में बसी नरेला विधानसभा में हमने फ्लाईओवर की सीरीज बिछा दी। हमने यहां 7 फ्लाईओवर बनवाए। रोजगार से लेकर युवाओं के कल्याण, महिला सशक्तिकरण से लेकर हर एक क्षेत्र में काम किया। मेरे लिए यह महत्वपूर्ण नहीं है की मैने कितने किलोमीटर की सड़क बनवाई, नाली और पानी की लाइन डलवाई। मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है की मैने नरेला को एक परिवार बनाया। यहां की हर एक जनता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करती है। पूरा नरेला परिवार चुनाव लड़ रहा है। विगत 3 कार्यकाल में मैं कोशिश की है कि जनता की सेवा कर सकूं। हम संकल्प लेकर आगे बढ़े हैं कि नरेला को इस देश की नंबर एक सीट बनाएंगे। भाजपा का कार्यकर्ता पूरे तन मन धन के साथ एक बार फिर से नरेला में कमल खिलाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को नरेला इतिहास रचेगा।

नरेला बनाएगा जीत का रिकॉर्ड : वीडी शर्मा

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए, नरेला से भाजपा प्रत्याशी विश्वास सारंग को भारी मतों से जिताने और नरेला में जीत का रिकॉर्ड बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, नवरात्रि के पर्व पर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हुआ है। पिछले तीन चुनाव से विश्वास सारंग क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं, उन्हें 50% से भी अधिक वोटों से नरेला में विजय बनाना है। वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें संकल्प लेकर के काम करना है। केवल भाषण देने से नहीं होगा, एक-एक परिवार में जाकर बात करनी होगी। सभी कार्यकर्ता प्रदेश के एक-एक बूथ पर जाकर भारतीय जनता पार्टी की 20 साल की सरकार में हुए विकास को पहुंचाए। प्रत्येक बूथ पर माइक्रो मैनेजमेंट करें। नरेला विधानसभा का कार्यकर्ता सक्षम है, उन्हें अपने बूथ को B से A ग्रेड में लाना है।

डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए आयाम बनाएं

उन्होंने कहा, डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम बनाएं। मोदी और शिवराज की सरकार ने हर गरीब के जीवन को बदलने का काम किया है। गरीबों के चेहरे पर खुशी कैसे आए यह काम भाजपा ने किया है। मध्यप्रदेश में 15 महीने जो करप्शन नाथ की सरकार बनी थी उसमें उन्होंने क्या किया था कार्यकर्ता ये जनता से पूछें। उन्होंने कहा इन लोगों ने (कांग्रेस) तुष्टिकरण कि राजनीति करने का काम किया। जब यह लोग वोट मांगने आए तब उनसे पूछे कि 15 महीने की सरकार में गरीब कल्याण के लिए क्या किया? क्यों गरीब कल्याण की योजनाओं को बंद किया?

 

कांग्रेस की मुसीबत बनी गुटबाजी, टिकट वितरण के बाद सतह पर आई कलह

Factionalism became a problem for Congress

 

भोपाल। विधानसभा चुनाव जीतने का दावा कर रही कांग्रेस की आंतरिक स्थिति अब ढकी-छिपी नहीं रही। टिकट वितरण के बाद गुटबाजी सतह पर आ गई है। कई सीटों पर हंगामा भी हुआ। कार्यकर्ताओं को समझाने के बजाए कांग्रेस के बड़े नेताओं कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के बीच मतभेद सड़क पर आ गए।

कई सीटों की यही कहानी

मामला सिर्फ शिवपुरी सीट का नहीं है बल्कि कुछ और भी सीटें हैं, जहां यही कहानी है। गोटेगांव सीट से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति का टिकट काटने का कारण राहुल गांधी के सर्वे में नाम न होना बताया गया है, जबकि पार्टी के प्रादेशिक नेता इससे असहमत हैं।

एनपी के मामले में यह दलील

कहा जा रहा है कि एनपी कांग्रेस में बड़ा दलित चेहरा हैं इसलिए उन्हें रास्ते से हटाया गया है। इधर, मालवांचल की जिन आदिवासी सीटों की बदौलत कांग्रेस की सरकार बनी थी, वहां भी टिकट वितरण से नाराजगी है। टिकट वितरण में कांतिलाल भूरिया के समर्थकों को प्रत्याशी बनाए जाने से आलीराजपुर-झाबुआ में आदिवासी नाराज हैं।

भूरिया के बेटे विक्रांत को दिया टिकट

झाबुआ से भूरिया के बेटे विक्रांत को टिकट मिला है। गौरतलब है कि भूरिया को आदिवासी चेहरा होने के कारण कांग्रेस ने चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष भी बनाया था, इसके बाद से ही उनके गृह जिले और आसपास के क्षेत्र में नाराजगी बढ़ रही है।

आदिवासी राजनीत‍ि गर्म

कांग्रेस में इन दिनों आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासी राजनीति गर्म है। खासतौर से कांग्रेस के आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया के क्षेत्र झाबुआ और आलीराजपुर में बेहद नाराजगी है। जोबट से वर्ष 2018 में कलावती भूरिया विधायक चुनी गई थी लेकिन कोविड में निधन होने से वहां उपचुनाव हुआ और सुलोचना रावत चुनाव जीत गईं।

सेना महेश को मिल गया टिकट

जोबट से आलीराजपुर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक भूरिया टिकट की दौड़ में थे लेकिन कांग्रेस ने सेना महेश पटेल को टिकट दे दिया। सेना आलीराजपुर नगरपालिका अध्यक्ष भी हैं। दीपक ने इससे नाराज होकर इस्तीफा दे दिया। सेना के देवर आलीराजपुर से मुकेश पटेल को दोहराया है। एक ही परिवार में दो टिकट देने से आदिवासी भी नाराज हैं।

जेवियर की जगह विक्रांत को टिकट

इधर, जेवियर मेढ़ा झाबुआ से टिकट मांग रहे थे लेकिन कांग्रेस ने वहां विक्रांत भूरिया को टिकट दे दी। दरअसल, इस सीट में वर्ष 2018 में भाजपा के गुमान सिंह डामोर चुनाव जीते थे। बाद में वह सांसद चुने गए तो उपचुनाव कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया जीत गए। जेवियर मेढ़ा इस सीट से 2008 में विधायक रहे हैं, इस आधार पर वे टिकट मांग रहे थे। अब मेढ़ा खुलकर कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं और चुनाव में बागी होकर ताल ठोंकने का एलान भी कर रहे हैं।

इसाई वोट भी कांग्रेस से खफा

पार्टी नेताओं का कहना है कि मेढ़ा के पार्टी छोड़ने से इसाई वोट भी कांग्रेस से खफा है। मेढ़ा ने भी विक्रांत भूरिया के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इसी तरह नागौद से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह ने पार्टी छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया। पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। उन्होंने भी गुटबाजी को लेकर आरोप लगाया है। टीकमगढ़ के खरगापुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग रहे अजय यादव ने भी पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए संगठन में पिछड़ा वर्ग और कार्यकर्ताओं की पूछपरख न होने का आरोप लगाते हुए न्याय यात्रा प्रारंभ कर दी है।

कांग्रेस बड़ा परिवार, गुटबाजी नहीं : कमल नाथ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ का कहना कि पार्टी में गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है। कांग्रेस बड़ा परिवार है। चार हजार आवेदन आए थे। सबको तो टिकट नहीं मिल सकता है। टिकट वितरण में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हैं, सहमति बनाते हुए प्रत्यशियों का चयन किया गया है। जो नाराज हैं, वे भी हमारे अपने हैं। सबसे चर्चा हो रही है और हम सबका लक्ष्य एक है और वह भाजपा के कुशासन से मध्य प्रदेश की मुक्ति का है।

भोपाल जिले में 41 दिन में जुड़े 1,19,604 मतदाता, अब बनेंगे 15 नये मतदान केंद्र

1,19,604 voters joined in 41 days

 

भोपाल । जिले में विधानसभा चुनाव से पहले एक अगस्त से 11 सितंबर तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया है। इस दौरान सातों विधानसभा क्षेत्र में लगभग एक लाख 19 हजार 604 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इस पुनरीक्षण के दौरान जिले के एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक हो गई है। इसी वजह से अब जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्वाचन आयोग को 15 नये मतदान केंद्र बनाने की अनुमति लेने के लिए पत्र लिखा है। ऐसे में अब जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 2034 से बढ़कर 2049 हो जाएगी।

पुनरीक्षण के दौरान 169 केंद्रों के बदल गए मतदाता

मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान जिले के 169 मतदान केंद्रों के मतदाताओं में बदलाव किया है। इन मतदाताओं को इधर-उधर शिफ्ट किया गया है। इसमें नये मतदान केंद्र, भवन परिवर्तित, मतदाता शिफ्टिंग शामिल हैं। इधर, जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान केंद्रों में हुए बदलाव की जानकारी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दे दी गई है। मतदाता चुनाव के पहले ही अपने मतदान केंद्र के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

एक केंद्र पर 1500 से अधिक मतदाता नहीं होना चाहिए

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1500 मतदाता होना चाहिए, लेकिन नाम जोड़ने और काटने के अभियान के तहत कुछ केंद्रों पर यह संख्या अधिक हो गई है। वहीं सात मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम होने से उनको खत्म कर दिया गया है जबकि 21 नये मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसी तरह 67 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जिनके भवन जर्जर हालत में थे, उनके मतदाता भी दूसरे केंद्रों पर शिफ्ट किए गए हैं। इस तरह 74 अन्य केंद्रों के मतदाताओं को भी यहां से वहां किया गया है।

इन मतदान केंद्रों पर 1500 से अधिक मतदाता

हुजूर विधानसभा क्षेत्र

नयापुरा – 1548
बर्रई स्प्रिंग वैली स्कूल – 1540
हिनोतिया कंफर्ट स्कूल – 1548
बर्रई सेंट फ्रांसिस कटारा – 1556
आदमपुर छावनी माध्यमिक शाला – 1631

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र

मतदान केंद्र का नाम – मतदाता संख्या

शासकीय मा.शा मालीखेड़ी – 1618
शासकीय मा.शा खेजड़ा – 1635
बावड़िया कला – 1555
सलैया हायर सेकंडरी बावड़िया – 1551

दक्षिण- पश्चिम विधानसभा क्षेत्र

बरखेड़ी कला कोपल हाइ सेकंडरी – 1674
पुलिस पब्लिक स्कूल नेहरू नगर – 1596

मध्य विधानसभा क्षेत्र

राज्य विपणन संघ जहांगीराबाद – 1563
बरखेड़ी लक्ष्मीगंज मंडी – 1597

मतदान केंद्रों की विधानसभावार संख्या

विधानसभा – मतदान केंद्र

गोविंदपुरा – 369
हुजूर – 343
नरेला – 330
बैरसिया – 270
मध्य – 243
उत्तर – 246
दक्षिण -पश्चिम – 233
कुल – 2034

इनका कहना है

सवा महीने चले मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। इससे कुछ केंद्रों पर नियमानुसार 1500 से अधिक मतदाता हो गए हैं, जिससे नये मतदान केंद्र बनाने के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। जल्द ही केंद्रों की संख्या बढ़कर 2049 होगी।

– आशीष सिंह, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, भोपाल

छिंदवाड़ा के सर्वांगीण विकास के लिए नगर से भाजपा का विधायक आवश्यक – विवेक बंटी साहू

भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 21,18,22 में किया जनसंपर्क

CHHINDWARA NEWS। भाजपा जनसेवा के लिए राजनीति करती है। भाजपा समाज के सभी वर्ग के कल्याण और सभी वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह बात ज़िला भाजपा अध्यक्ष और छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार विवेक बंटी साहू ने जनसंपर्क के दौरान कही। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 21 जनता कॉलोनी, 18 गीतांजली, सुकलुढाना कॉलोनी, एवं वार्ड क्र. 22 सोनाखार इमलिया बोहता क्षेत्र में आमजन से सघन जनसंपर्क कर आगामी चुनावों में जिले एवं प्रदेश के विकास के लिए पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की । श्री साहू ने कहा कि छिंदवाड़ा के सर्वांगीण विकास के लिए छिंदवाड़ा की जनता को नगर के बेटे को चुनकर विधानसभा भेजना होगा जिससे उनकी आवाज विधानसभा तक पहुंचे । श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस छिंदवाड़ा को परिवारवाद की राजनीति की भेंट चढ़ा रही है । जनसंपर्क के दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन विधानसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के साथ चल रहे है । जनसंपर्क के दौरान समस्त क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मातृशक्ति द्वारा विभिन्न स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का तिलक लगाकर, आरती उतारकर एवं पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया जा रहा है जो लाडली बहनों का पुनः भाजपा सरकार बनाने के संकल्प एवं उत्साह को व्यक्त कर रहा था । जनसंपर्क में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, भाजपा नेता शिव मालवी, अभिलाष गोहर, महामंत्री राजकुमार बघेल, बलराम साहू, चन्द्रपाल पटेल, सत्येन्द्र ठाकुर, अनुज मल्होत्रा, नितिन मरकाम, शिवा सरसवार, मयूर पटेल, संतोष पटेल, अतुल सराठे, संतोष जैन सरल, जया विश्वकर्मा, नीलू क्षेत्री, भारती जैन, अनिता शुक्ला, अनिता वात्री, भागवंती सूर्यवंशी, दीपक लोमटे, मंगल पटेल, सुनील डेहरिया, ममता ठाकुर, राम बानखेड़े, अनुसूईया साहू विकास वर्मा, राहुल पाल, अतुल सराठे, शुभम नागवंशी, विवेक चौहान सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे ।

भोपाल में पहली बार कोलार के आकाश में चन्द्रयान आतिशबाजी के साथ प्रदर्शित होगा रावण दहन कार्यक्रम

 

भोपाल। कोलार हिन्दू उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश के सबसे बड़े दशहरा पर्व की तैयारीयां चालू हो गई हैं। समिति से सचिव रविन्द्र यती ने बाताया की संस्था द्वारा विगत 20 वर्षों से लगातार इस आयोजन को आयोजित कर रही है। इस वर्ष भी प्रदेश का सबसे बड़ा और ऊंचे रावण के पुतले का दहन कोलार दशहरा मैदान में किया जाएगा। जयपुर के कारीगर रावण, मेघनाथ एवं कुंभकरण के पुतलों का भी निर्माण पिछले 1 माह से चालू हो गया है, जो अब अंतिम चरण में है। जिसमें तीनों पुतले आकार लेने लगे हैं।

इस बार भोपाल के इतिहास में पहली बार कोलार के आकाश में चन्द्रयान अतिशबाजी के साथ प्रदर्शित होगा, जो सभी दर्शकों का मन मोह लेगा। दशहरा के इस बार के आयोजन लाखों की संख्या में शहरवासियों के आने की संभावना है। मैदान में महिलाओं, बच्चों, वीआईपी एवं वीवीआईपी व्यक्तियों के बैठने की लिए अलग से व्यवस्था मैदान में की जाएगी। पूरे मैदान में प्रकाश की व्यवस्था के लिए टॉवर लगा कर पूरे मैदान को प्रकाशित किया जाएगा। मैदान में कई अलग अलग से टॉवर बना कर एलईडी की बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिसमें कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मैदान में स्पेशल स्राउंडिंग साउन्ड की व्यमवस्था भी की जाएगी। पार्कींग की अत्याआधुनिक व्यवस्था की जा रही है, जिसमें आम जनमान एवं वीआईपी की अलग-अलग पार्किंग व्यनवस्था होगी जिसे प्रकाशित भी किया जावेगा। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ संस्था के कार्यकर्ता भी मैदान में जिम्मेदारी निभाने के लिए तैनात रहेंगे।

कार्यक्रम को व्यवस्थित, सुंदर बनाने के लिए अलग-अलग कार्य समितियों का गठन किया गया है जिसमें अध्य‍क्ष – महेश मीना उपाध्यक्ष – अजय त्रिपाठी, सुनील सिंह, राजीव शर्मा, आदित्य नरोलिया, राजीव दीक्षित, सतीश वर्मा कोषाध्यक्ष – अखिलेश शुक्ला
सहसचिव – भगवानदास विश्वकर्मा, सुरेन्द्र सिंह विष्ट, नितिन सक्सेना, पार्थ पाटीदार प्रवक्ता – हरीश यादव व्यवस्था प्रमुख – संतोष सेन, बजरंग भगत, सरदार सिंह पटेल, ग्रजेश कटारे, अनुज गौर मीडिया प्रमुख – संजीव मिश्रा, सुभाष अय्यर, दिलीप पाण्डेय
प्रचार प्रमुख – अवतार सिंह मठारू, नरेश पाटीदार, विकास जैन, अशोक मीना, दीपक दामोदर मीडिया प्रभारी – राजकुमार मिश्रा, प्रकाश वर्मा, संदीप श्रीवास्तव सोशल मिडिया प्रभारी – संदीप सिंह परिहार, रोहित मिश्रा, रवि यादव महिला संयोजन समिति – श्रीमती ममता राय, श्रीमती दीपिका नरोलिया, श्रीमती साधना श्रीवास्तव, श्रीमती आराधना तोमर, श्रीमती पूजा चौकसे युवा संयोजन समिति – सुरेन्द्रर शुक्लार, हेमन्तल प्रजापति, धनराज नायडू, पलाश साहू, विजय श्रीवास, राज मारण प्रचार प्रसार समिति – शिव जडि़या, अमर परयानी, योगेश घोड़के

Huzur Vidhan sabha 2023: रामेश्वर शर्मा का 14 घण्टे चल रहा है जनसम्पर्क, हर गली हर मोहल्ले में जनता में उत्साह

भोपाल। भोपाल की हुजूर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी बने रामेश्वर शर्मा का ताबड़तोड़ जनसंपर्क जारी है। विधायक रामेश्वर शर्मा रोजाना क्षेत्र के 50 से अधिक स्थानों पर जनसंपर्क कर नागरिकों से मिल रहे हैं। प्रत्याशी घोषित होने के बाद उन्होंने अब तक हुजूर के 250 से अधिक स्थानों पर जनसंपर्क कर लिया है। विधायक शर्मा का शेड्यूल सुबह 8 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चल रहा है। जहां वह भोजन भी क्षेत्र के नागरिकों के साथ ही कर रहे हैं।मंगलवार को हुजूर के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क करने के बाद बुधवार को वह कोलार के वार्ड – 80 और 81 में जनता का आशीर्वाद लेने पहुंचे। जहां जनता ने उत्साहपूर्वक उनका जोरदार अभिनंदन किया। कई स्थानों पर नागरिकों ने फूलों की बरसात के साथ ढोल और आतिशबाजी कर रामेश्वर शर्मा के प्रत्याशी बनाए जाने का जश्न मनाया।

भाजपा ने जनता को सशक्त किया इसलिए जनता कमल को शक्तिवान बना रही है। – रामेश्वर शर्मा

जनसंपर्क के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हम जहाँ भी जा रहे हैं वहां के नागरिक भरपूर आत्मीयता और उत्साह के साथ हमारे साथ आ रहे हैं। ये सब वो नागरिक हैं जिन्होंने हुजूर में बदलाव के साक्षी बने हैं। जिन्होंने हुजूर की तस्वीर को बदलते देता है। जिनके गांव-घर तक आज पक्की सड़क पहुंची है, जिन्हे गांव से शहर आने में बेहतर कनेक्टिविटी के कारण अब देर नहीं लगती। ये सब विकास पसंद लोग हैं जो चाहते हैं कि हुजूर के विकास की यह यात्रा अनवरत चलती रहे। जिनका सपना रामेश्वर शर्मा के सपने जैसे हुजूर को विकास में नंबर-1 बनाने का है, वह सब भाजपा के साथ हैं। मैंने तो बस 10 साल में सेवा ही की है, इसलिए जनता मुझे सेवा का फल अवश्य देगी। हुजूर में फिर से कमल खिलेगा। जिस तरह भाजपा की योजनाएं नागरिकों को सशक्त बनाती है, उसी तरह नागरिक मिलकर कमल को शक्तिवान बनाएंगे।

कोलार के इन स्थानों पर किया जनसंपर्क

जनसंपर्क के क्रम में बुधवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने कोलार के वार्ड-80 व 81 के नागरिकों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने सर्वधर्म ए-सेक्टर, दामखेड़ा, अमरनाथ कॉलोनी, अम्बेडकर नगर, साईनाथ कॉलोनी, आशीर्वाद कॉलोनी, संजय नगर, आम्र विहार, गरीब नगर, वंदना नगर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनता के साथ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ रहे।

19 अक्टूबर को यहां करेंगे जनसंपर्क

आज विधायक रामेश्वर शर्मा हुजूर के वार्ड – 82 व 83 में जनसंपर्क के लिए जाएंगे। जनसंपर्क का यह क्रम प्रातः 08:30 बजे वार्ड 83 के फाइन फेस – 3 से प्रारंभ होगा। जो देर रात तक वार्ड-82 स्थित विशाल मेगामार्ट पर पूरा होगा। इस दौरान रामेश्वर शर्मा लगभग 72 स्थानों पर नागरिकों से आशीर्वाद लेने जाएंगे।

MP Congress:- आचार संहिता के उल्लंघन की तुरंत शिकायत के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेेस ने जारी किये हेल्पलाईन नंबर

Bhopal News | मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश भर में कहीं भी हो रही आचार संहिता के उल्लंघन के तुरंत शिकायत करने के लिए हेल्प नंबर जारी किये हैं जो 24 घंटे सेवा में उपलब्ध रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि 9039014141, 8982714141, 9039241414 और 8982494141 मोबाईल नंबर कांग्रेस पार्टी ने जारी किये हैं। इन नंबरों पर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत तुंरत दर्ज करायी जा सकेगी। यह सभी फ़ोन नम्बर्स कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के लिए हेल्प लाईन नम्बर्स हैं, जो 24 घंटे चालू रहेंगे। साथ ही प्रदेश के सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया गया है कि इन उक्त नंबरों को आप अपने माध्यम से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं तक पहुंचाए, जिससे आचार संहिता के किसी भी प्रकार के उल्लंघन की शिकायत तुरंत दर्ज की जा सके और चुनाव आयोग से कार्यवाही के लिए शिकायत दर्ज करायी जा सके।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...