शिवपुरी में बेटे की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर विधवा से सामूहिक दुष्कर्म

In Shivpuri, gang rape

 

शिवपुरी । बदरवास थानांतर्गत ग्राम पिपरौदा के जंगल में दो भाइयों ने एक विधवा महिला के बेटे की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एक 35 वर्षीय विधवा महिला का बेटा रोजाना की तरह रविवार को मवेशी चराने के लिए जंगल में गया था। पीड़िता बेटे को खाना देने के लिए गई थी, तभी रास्ते में सिद्ध स्थान के पास उसे पिपरौदा निवासी दो भाई भास्कर गुर्जर और भगवान सिंह गुर्जर मिले। दोनों ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे।

पीड़िता के अनुसार जब वह चिल्लाई तो उसका बेटा उसकी आवाज सुनकर वहां आ गया। बेटे ने विरोध किया तो आरोपित भास्कर गुर्जर ने उसकी कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़िता को भगवान सिंह गुर्जर जंगल में ले गया व उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता के अनुसार इसके बाद भगवान गुर्जर ने बेटे की गर्दन पर कुल्हाड़ी रख दी व भास्कर गुर्जर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई जिस पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

नवरात्र में बॉलीवुड के इन शानदार गानों पर खेलें गरबा

Play Garba on these

 

Navratri 2023 Garba Songs- नवरात्र का पर्व शुरू हो चुका है। हर साल इस खास त्योहार पर हर जगह धूम देखने को मिलती है। नवरात्र के आते ही सभी गरबा खेलने की तैयारी करने लगते हैं। गरबा करने के लिए गुजराती गानों के साथ-साथ बॉलीवुड गानों का भी क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। आज हम आपके लिए फेस्टिव सीजन का जोश और बढ़ाने वाले गानों की लिस्ट लेकर आए हैं। ये गाने आपकी गरबा नाइट में चार चांद लगा देंगे।

नगाड़ा संग ढोल बाजे

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला का यह गाना हर खास मौके पर काफी पसंद किया जाता है। यह एक सुपरहिट सॉन्ग है। नवरात्र के समय इस गाने का क्रेज और भी बढ़ जाता है। श्रेया घोषाल और उस्मान मीर की आवाज में यह गाना गरबा करने के लिए परफेक्ट है।

ढोलिडा

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म लव यात्री लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म से आयुष शर्मा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हर बार गरबा के दौरान ढोलिडा गाना जरूर सुनने को मिलता है। इस गाने के वीडियो में भी स्टार्स गरबा खेलते दिखा रहे हैं। गाने को नेहा कक्कड़, पलक मुच्छल, उदित नारायण और राजा हसन ने गाया है।

उड़ी-उड़ी जाए

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म रईस का यह गाना काफी फेमस है। इस फिल्म में शाहरुख खान, माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आए हैं। इस शानदार गाने को सुखविंदर, भूमि त्रिवेदी, करसन सगाठिया ने गाया है।

सनेडो

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म मेड इन चाइना में राजकुमार राव और मौनी राॅय लीड रोल में दिखाई दिए थे। यह एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन मिखिल मुसाले ने किया है। यह गाना गुजराती लोकगीतों से प्रेरित है। गरबा के दौरान यह गाना खूब सुनने को मिलता है। इसे मीका सिंह, निकिता गांधी और बेनी दयाल ने अपनी आवाज दी है।

बूम पाडी

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म मजा मा का यह गाना ‘बूम पाडी’ गरबा उत्सव के दौरान जरूर बजाया जाता है। इस गाने को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिला है। गाने में बाॅलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित गरबा की धुन पर नाचते दिखाई दे रही हैं।

सुन सजन

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म सत्यप्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर अपना खासा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इसके गाने सुन सजनी गरबा लवर्स के लिए परफेक्ट है। गरबा फंक्शन के दौरान यह गाना एक अलग ही जोश भर देगा।

कांग्रेस 18 अक्टूबर को जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

Congress may release the first list

 

राजस्थान। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान में पहले 23 नवंबर को चुनाव होने थे, जिसको बाद में बढ़ाकर 25 नवंबर कर दिया गया। भाजपा ने राजस्थान में 41 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के संकेत दे दिए हैं। कांग्रेस नेता और राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि 18 अक्टूबर को कांग्रेस की पहली लिस्ट आ सकती है।

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी ने बताया कि 18 अक्टूबर को सीईसी की बैठक के बाद राजस्थान में उम्मीदवारों की पहली सूची निकाल दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन उनके पिछले रिकॉर्ड और उनके बैकग्राउंड के आधार पर किया गया है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया, “परसों(18 अक्टूबर) हमारी CEC की बैठक है। उम्मीद है कि उस दिन हम ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर देंगे|

शहडोल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बोले- मध्य प्रदेश मेरा मंदिर, जनता मेरी भगवान

people are my God.

 

शहडोल । शहडोल के कंकाली देवी मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह में मां कंकाली देवी की पूजा अर्चना की। सभा के पहले कन्या पूजन एवं एक महिला के पैर धोकर मुख्यमंत्री ने महिला सम्मान का संदेश दिया। उन्‍होंने अंतरा गांव में सभा को संबोधित किया। कहा -जनता की सेवा ही मेरे लिए मां की पूजा है। मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है मध्य प्रदेश में रहने वाली जनता मेरी भगवान है जनता का पुजारी शिवराज सिंह चौहान है।

कांग्रेस वाले मुझसे बड़े परेशान हैं कई लोग तो बोल रहे हैं कि मामा का श्राद्ध हो गया

कांग्रेस वाले मुझसे बड़े परेशान हैं कई लोग तो बोल रहे हैं कि मामा का श्राद्ध हो गया। मैंने कहा भैया कर लो श्राद्ध मामा ऐसे नहीं जाने वाला मरने के बाद भी राख के ढेर से फिर से जिंदा हो जाऊंगा। कहा – एक महीने मेरे प्रचार का काम करो, 5 साल तक हम आपकी सेवा करेंगे। आप एक महीने हमारा प्रचार करो हम तस्वीर बदल देंगे तकदीर भी बदल देंगे। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चुनावी पहला दौरा था।

मुख्यमंत्री बोले-मन से अपने पूरे परिवार के लिए मांग कर आया हूं

कंकाली मैया की जय से सीएम ने भाषण की शुरुआत की, दोनों हाथ जोड़कर बोले-राम-राम सबको प्रणाम।मुख्यमंत्री बोले- कंकाली मैया की कृपा आप सब पर बरसती रही मां से यही प्रार्थना करते हैं। मन से अपने पूरे परिवार के लिए मांग कर आया हूं पूरा मध्य प्रदेश की जनता मेरा परिवार है। आपका मंगल हो आपका कल्याण हो इसीलिए तो तुम्हारा भाई मुख्यमंत्री बनकर तुम्हारी सेवा करता रहे। कंकाली मैया आशीर्वाद की ऐसी कृपा करना कि मेरी जनता के दुख दर्द ना रहे उनके पांव में कांटा भी ना करें, कांटा भी न लगे।

जैतपुर विधान सभा क्षेत्र का दौरा

मुख्‍यमंत्री जैतपुर विधान सभा क्षेत्र के भाटिया गांव में स्थित मां सिंह वाहिनी के दरबार पहुंचे। यहां पूजा अर्चना करने के बाद चुनावी सभा को संबोधित किया। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिले में यह पहला दौरा रहा। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में सुरक्षा को लेकर पुलिस तैयारियों में लगी रही।

मामा के पास पैसे के कोई कमी नहीं है

जब धर्मात्मा राज करते हैं तो परमात्मा भी प्रसन्न रहते हैं। पैसे की कोई कमी नहीं आएगी। सब के मकान बनेंगे। कांग्रेस ने कुछ नहीं किया केवल बातें करती है। आजकल वह कह रहे हैं कि बच्चों की पढ़ाई पैसे देंगे। बेटियों और बेटों की साइकिल भी मामा ने दी कमल नाथ ने तो साइकिल तक देना बंद कर दिया था। शहडोल को एक कस्बा बनाकर रख दिया था। इसको सुंदर संभाग बनाने का काम मामा ने बनाया। सारी चीजे बताना नहीं चाहता इंजीनियरिंग कॉलेज मेडिकल कॉलेज सब कुछ। शहडोल में हवाई अड्डा बनवाऊंगा यहां बहुत जरूरी है विकास की जितनी चीज हैं सबको पूरा करूंगा।

बेटा चिंता मत करना तुम्हारा मामा जिंदा है खुशबू की संपूर्ण व्यवस्था मामा करेगा

खुशबू कोल को मंच पर बुलाकर कहा -बेटा चिंता मत करना तुम्हारा मामा जिंदा है खुशबू की संपूर्ण व्यवस्था मामा करेगा। उल्लेखनीय है की खुशबू कोल के माता-पिता का देहांत हो गया था। मुख्यमंत्री इसलिए नहीं होता है कि सत्ता के सिंहासन पर बैठकर आनंद उठाओ जनता की बेहतर से बेहतर सेवा करता हूं इसलिए मैं मुख्यमंत्री हूं।जनता की सेवा ही मेरे लिए मां की पूजा है। मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है मध्य प्रदेश में रहने वाली जनता मेरी भगवान है जनता का पुजारी शिवराज सिंह चौहान है। आज मैंने अपनी बहन के पांव पखारे जल को माथे से लगाया मैं इसलिए करता हूं कि पूरे समाज में यह संदेश जाए की मां बहन बेटी के सम्मान के बिना दुनिया नहीं चल सकते। बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे। चल ही नहीं सकती पूरी दुनिया बेटियों के बिना।

 

प्रदेश की आधी सीटों पर केवल बहना चुनाव लड़ेंगी

लाड़ली बहना योजना मैंने इसलिए बनाई ताकि मेरी गरीब बहने जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है ऐसी बहनों को हजार रुपए की भी दिक्कत होती थी हाथ फैलाने पड़ ते थे कई बार तो पैसा मिलते नहीं थे। इसीलिए मैंने यह लाड़ली बहना योजना चलाई ताकि मेरी बहनों को किसी तरह की दिक्कत ना हो। मेरी बहनों में तुम्हारा सगा भाई हूं। एक करोड़ 32 लाख मेरी बहनें हैं। बहनें बोलती हैंं कि अब तो घर में मेरी इज्जत बढ़ गई है।

3000 कर दूंगा तब मुझे चैन मिलेगा

कांग्रेसी आजकल बहुत परेशान है बोल रहे हैं कि सीएम बोलता है यह तो चुपके से पैसा डाल देगा तो मैंने कहा भैया पैसा में डाल रहा हूं तुमको दिक्कत क्या है। पैसे का इंतजाम कर रहा हूं चुपचाप 1500 डाल दूंगा और यही नहीं रुकूंगा इसके बाद साढ़े 1700 इसके बाद 2000 फिर 2500 फिर 2750 बाद में 3000 कर दूंगा तब मुझे चैन मिलेगा।

दो प्रसिद्ध देवी मंदिरों में जाकर मत्था टेकें

मुख्यमंत्री दो प्रसिद्ध देवी मंदिरों में जाकर मत्था टेकें। मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर जयसिंहगनर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम अंतरा में स्थिति कंकाली मंदिर परिसर के पास सभा की तैयारी की गई है।

डेमेज कंट्रोल करने की कोशिश

भारतीय जनता पार्टी ने दो विधान सभा क्षेत्रों जैतपुर और जयसिंहनगर में प्रत्याशियों की घोषणा की है।पार्टी में ही प्रत्याशी को लेकर पनप रहे डेमेज को कंट्रोल करने के लिए मुख्यमंत्री का दौरा हो रहा है।पार्टी सूत्रों के अनुसार जयसिंहनगर प्रत्याशी लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नहीं है,जिसका असर चुनाव में पड़ सकता है।यह बात मुख्यमंत्री तक भी पहुंच गई है।

 

चार बार के विधायक रहे रसाल सिंह ने भाजपा से दिया इस्तीफा, टिकट कटने से थे नाराज

Four-time MLA Rasal

 

मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होते ही बीजेपी से इस्तीफों का दौर भी शुरू हो गया। रविवार को भी भाजपा को चंबल में एक बड़ा झटका लगा है और टिकट न मिलने से नाराज चल रहे चार बार के विधायक ने बीजेपी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे सोमवार को लहार में आयोजित होने वाले बहुजन समाज पार्टी के सदस्य ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक बसपा का दामन थाम सकते हैं।

रविवार को पूर्व विधायक रसाल सिंह ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रसाल सिंह टिकट न मिलने से नाराज चल रहे थे और रविवार को उन्होंने अपना इस्तीफा लिख दिया। अपने इस्तीफे में रसाल सिंह ने लिखा है “मैंने भाजपा संगठन के एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया। सदैव संगठन के हित में कार्य किया लेकिन चूंकि संगठन ने पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले नेता को बढ़ावा देकर बिना किसी को सुने चुनावी रण में उतारकर पार्टी के लोकतंत्र की हत्या की है। ऐसे में मेरा उनके लिए प्रचार करना मेरे स्वाभिमान के साथ न्याय नहीं होगा। इसलिए मैं तत्काल प्रभाव से भाजपा संगठन की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”

सीएम के दौरे से पहले इस्तीफा

रसाल सिंह भिंड की लहार विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने यहां अंबरीष शर्मा गुड्डू को प्रत्याशी घोषित किया है। अंबरीष शर्मा की टिकट घोषित होने के बाद से ही रसाल सिंह नाराज चल रहे थे। बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने लहार पहुंचे थे। सीएम के दौरे से ठीक पहले पूर्व विधायक रसाल सिंह का इस्तीफा दिया जाना चंबल में भाजपा पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

चार बार के विधायक हैं रसाल सिंह

रसाल सिंह उमा भारती के समर्थक बताए जाते हैं। वर्ष 1972 में रसाल सिंह को पहली बार जनसंघ की तरफ से चुनाव लड़ते हुए भिंड जिले की रौन विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे, इसके बाद साल 1977 में भी जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने।

वर्ष 1998 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर रौन विधानसभा सीट से जीत दर्ज कराई और फिर जीत का यह सिलसिला बीजेपी के टिकट पर ही साल 2003 में भी बरकरार रहा। चार बार रौन विधानसभा सीट से विधायक रह चुके रसाल सिंह भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष भी रहे हैं, इसके अलावा वे नगर पालिका भिंड के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2008 में परिसीमन के बाद रौन विधानसभा को खत्म कर दिया गया और रौन विधानसभा के क्षेत्र को लहार और मेहगांव विधानसभा सीट में मिला दिया गया।

ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी, 2028 के लॉस एंजिल्स गेम्स में होंगे टी-20 मैच

Cricket returns to Olympics after 128

 

भारत में आयोजित इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (IOC) में बड़ा फैसला लिया गया है। क्रिकेट समेत पांच अन्य खेलों को ओलंपिक में शामिल किया गया है। अब 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले भी होंगे।

ओलंपिक में टी-20 के मुकाबले खेले जाएंगे। 2028 ओलंपिक में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। होस्ट कंट्री होने के कारण अमेरिका ने यहां अपने आप स्थान मिल जाएगा। आखिरी बार साल 1900 में ओलंपिक में क्रिकेट खेला गया था।

ये नए पांच खेल हुए शामिल

बेसबॉल/सॉफ्टबॉल
क्रिकेट (टी20)
फ्लैग फुटबॉल
लैक्रोस
स्क्वैश

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड ने शुक्रवार को 2028 लॉस एंजिल्स खेलों में क्रिकेट को शामिल करने की सिफारिश कर दी थी। इसके बाद से क्रिकेट का ओलंपिक में शामिल होना तय माना जा रहा था। सोमवार को वोटिंग के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई।

आईओसी के दो सदस्यों ने क्रिकेट को शामिल करने का विरोध किया, जबकि एक ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

वियतनाम में मंकीपॉक्स के छह नये मामले

Six new cases of monkeypox

 

हनोई, 16 अक्टूबर | दक्षिणी वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर में एक सप्ताह में मंकीपॉक्स के छह और मामले सामने आने से इनकी कुल संख्या 19 हो गयी है। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हो ची मिन्ह सिटी मंकीपॉक्स के 12 मामलों को अलग इलाज कर रहा है, जिनमें से सभी की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। मंकीपॉक्स वियतनाम में एक बी समूह संक्रामक रोग है। हो ची मिन्ह सिटी के स्वास्थ्य विभाग ने सितंबर 2022 में पहला मामला सामने आने के बाद से, रोग नियंत्रण केंद्र और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को समुदायों के बीच रोकथाम और नियंत्रण को मजबूत करने का आदेश दिया है।

दिग्विजय सिंह का कांग्रेस छोड़ने का फर्जी पत्र वायरल, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- आखिरी सांस तक रहेंगे

Digvijay Singh's fake letter

 

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता छोड़ने का फर्जी त्यागपत्र रविवार को इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने लगा। इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए दिग्विजय सिंह ने साइबर क्राइम के तहत कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई शिकायत

वायरल फर्जी त्यागपत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित है। इसमें विधानसभा चुनाव में रविवार को घोषित पार्टी प्रत्याशियों को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए दिग्विजय सिंह की ओर से पार्टी पर अपनी उपेक्षा किए जाने की बात भी लिखी गई है। इस मामले में कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा, इंटरनेट मीडिया के समन्वयक योगेंद्र सिंह परिहार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया ने पुलिस के साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई। कहा कि दिग्विजय सिंह की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से उनका फर्जी त्यागपत्र बहुप्रसारित किया गया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पर आरोप

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेयी पर यह फर्जी त्यागपत्र तैयार कराने और उसे इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करने का आरोप भी लगाया। वहीं, इस आरोप को झूठा बताते हुए वाजपेयी ने कहा कि सवाल पूछने पर कांग्रेस आरोप लगाने लगती है। उधर, पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने शिकायत को जांच में ले लिया है। पुलिस उपायुक्त श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा कि मामले में शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।

दिग्विजय बोले- आखिरी सांस तक रहेंगे कांग्रेस में

फर्जी त्यागपत्र के इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने के बाद एक्स पर की अपनी पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसके लिए भाजपार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। 1971 में उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ली थी और आखिरी सांस तक कांग्रेस में ही रहेंगे। वह इस मामले में कार्रवाई करा रहे हैं।

टीसीएस भर्ती घोटाला, 16 कर्मचारियों पर गिरी गाज, आईटी कंपनी ने 6 वेंडरों पर लगा दी रोक

TCS recruitment scam

 

देश की सबसे बडी आईटी कंपनी टीसीएस ने भर्ती घोटाले को लेकर अब बड़ी कार्रवाई की है. कंपनी ने हाल ही में प्रकाश में आए घोटाले को लेकर अपने 16 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जबकि 6 वेंडरों के ऊपर रोक लगा दी है. कंपनी ने रविवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी.

कुल 19 कर्मचारियों पर कार्रवाई

टाटा समूह की आईटी कंपनी ने कार्रवाई के बारे में रविवार की देर शाम में बयान जारी किया. कंपनी ने कहा कि भर्ती घोटाले की जानकारी मिलने के बाद उसकी गहराई से जांच की गई. जांच में कंपनी ने पाया कि भर्ती घोटाले में उसके 19 कर्मचारी संलिप्त थे. उनमें से 16 कर्मचारियों को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया, जबकि 3 कर्मचारियों को रिसोर्स मैनेजमेंट यूनिट से हटा दिया गया.

वेंडरों, उनके मालिकों पर एक्शन

टीसीएस ने अपने कर्मचारियों के अलावा कुछ वेंडरों पर भी कार्रवाई की है. कंपनी ने 6 वेंडरों, उनके मालिकों और उनके साथ जुड़े लोगों को टीसीएस के साथ कोई भी बिजनेस करने से प्रतिबंधित कर दिया. दरअसल भर्ती घोटाले की जानकारी जब सामने आई थी, तब पता चला था कि टीसीएस के कुछ वेंडर उसके कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर सांठगांठ करते हुए नौकरियों के मामले में धांधली कर रहे हैं.

जून 2023 में सामने आया मामला

इस गड़बड़ी का आरोप ऐसे समय सामने आया था, जब के कृतिवासन ने टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद की जिम्मेदारी संभाली ही थी. उन्हें सीईओ का पद संभालते ही इस बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ गया. टीसीएस ने मामला खुलने के बाद सख्त रुख अख्तियार किया था. यह मामला जून 2023 में सामने आया था और उसी समय कंपनी ने जांच शुरू कर दी थी.

करीब 4 महीने तक चली जांच

करीब 4 महीने चली जांच के बाद टीसीएस ने अब जाकर कार्रवाई की है. कंपनी ने कहा है कि जांच में किसी प्रमुख मैनेजर के शामिल होने का पता नहीं चला है. यह मामला कंपनी के साथ फ्रॉड का नहीं है. इस भर्ती घोटाले से कंपनी क ऊपर कोई वित्तीय देनदारी भी नहीं पड़ी है. टीसीएस ने कहा कि वह आने वाले समय में अपने कॉरपोरेट गवर्नेंस को और बेहतर बनाने पर काम करेगी. इसके लिए रिसोर्स मैनेजमेंट टीम में लोगों को नियमित अंतराल पर स्थानांतरित करना और सप्लायर मैनेजमेंट में एनालिटिक्स को बेहतर बनाना शामिल है.

सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज

Deepika Padukone's first look

 

मुंबई, 16 अक्टूबर | बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट ‘सिंघम अगेन’ लेकर आने वाले हैं। सिंघम अगेन में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी।फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण की एंट्री होने जा रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म में लेडी सिंघम बनी दीपिका पादुकोण अपने लुक से तहलका मचा रही हैं।

रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में दीपिका पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दीपिका खून से लथपथ हंसते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक आदमी के मुंह में रिवॉल्वर डाल रखी है और दूसरे हाथ से उसके बाल पकड़ रखे हैं।

फोटो को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा ‘नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए हमारे पुलिस जगत के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी शक्ति शेट्टी से। मेरी लेडी सिंघम, दीपिका पादुकोण’। इसके साथ ही दीपिका ने कैप्शन में लिखा पेश है शक्ति शेट्टी।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...