कांग्रेस ने नहीं किया है शिवराज के संबंध में ट्वीट, ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे – कमलनाथ

Congress has not tweeted

 

भोपाल, 11 अक्टूबर | मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के संबंध में हुई एक अप्रिय सोशल मीडिया पोस्ट के संदर्भ में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि ईश्वर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को दीर्घायु दे और कांग्रेस ने उनके संबंध में कोई पोस्ट नहीं की है। कमलनाथ ने एक्स पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को संबोधित करते हुए पोस्ट किया, ‘ईश्वर आपको दीर्घायु दे। मेरी समझ में यह नहीं आता कि आपको हर चीज के पीछे कांग्रेस पार्टी ही क्यों नजर आती है? कांग्रेस पार्टी की ओर से वैसा कोई भी ट्वीट नहीं किया गया है,जैसा कि आप जिक्र कर रहे हैं। अगर आपको वाकई लगता है कि आपके खिलाफ किसी ने ट्वीट किया है तो आप उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करिए।’ इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को संबोधित करते हुए कहा, ‘श्राद्ध पक्ष में आपको टिकट आपकी पार्टी ने दिया है, कांग्रेस पार्टी ने नहीं दिया है।

आप बखूबी जानते हैं कि आपके व्यक्तिगत दुश्मन आपकी पार्टी में बैठे हैं और आपका अहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। दूसरों पर झूठे आरोप लगाने से अच्छा है, अपनी पार्टी में अनुशासन स्थापित करें। ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु जीवन प्रदान करे।’ कल सोशल मीडिया पर ‘विद कांग्रेस’ नाम के एक हैंडल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के संदर्भ में एक अप्रिय पोस्ट की गई थी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पितृ पक्ष के दौरान पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने को लेकर अप्रिय बात कही गई थी। इस पोस्ट को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने आहत होकर भावुक प्रतिक्रिया दी थी।

मंडी व्यापारी के केबिन से पलक झपकते दो लाख हुए चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Two lakh rupees

 

बुधवार की दोपहर नगर स्थित अनाज मंडी से दिनदहाड़े चोरों ने एक मोटी रकम पर हाथ साफ कर रफू चक्कर हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जानकारी के अनुसार अनाज व्यापारी मंडी संघ के अध्यक्ष दिलीप सुराणा के प्रतिष्ठान सुराणा ट्रेडर्स से चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया, जहां वे 22 सेकंड में 2 लाख से ज्यादा की राशि को चोरी करने में सफल हुए।

देखते-देखते चोरों ने हाथ किया साफ

व्यापारी सुराना केबिन से सटे हुए गोदाम में पड़े अनाज को देखने और हम्मालो से वार्तालाप करने गए हुए थे। इस दौरान पहले से रेकी कर रहे दो चोरों ने बारी-बारी से गल्ले से पांच पांच सौ रुपए की गड्डी पर हाथ साफ कर रफू चक्कर हो गए। जब व्यापारी ने किसानों को पैसे देने के लिए गल्ला देखा तो उन्हें समझ आया कि गल्ले से पैसे चोरी हो चुके हैं। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खागाले गए और चोरी की घटना सामने आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मामला कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है

उज्जैन दुष्कर्म पीड़िता को अस्पताल से मिली छुट्टी, सतना में परिवार को सौंपा गया

Ujjain rape victim discharged

 

उज्जैन दुष्कर्म पीड़िता इंदौर के एमटीएच अस्पताल में कई दिन चले उपचार के बाद स्वस्थ हो गई। पीड़िता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया और जिसके बाद उज्जैन पुलिस ने उसे सतना जिले में परिवार के पास पहुंचा दिया है। 26 सितंबर से भर्ती पीड़िता को डिस्चार्ज किए जाने से पहले सोमवार को अस्पताल में हुई मेडिकल बोर्ड की बैठक में उसे पूरी तरह से स्वस्थ बताया गया। उज्जैन में आटो चालक ने इस 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।

डाक्टरों और स्टाफ ने मनाया किशोरी का जन्मदिन

पीड़िता की देखभाल के लिए 20 डाक्टर सहित अन्य स्टाफ पूरे समय मौजूद रहा। किशोरी के कक्ष के बाहर पुलिस का पहरा रहा। डाक्टरों के अलावा किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। डाक्टरों और स्टाफ ने पांच अक्टूबर को अस्पताल में किशोरी का जन्मदिन भी मनाया था। केस इंचार्ज डॉ. निलेश दलाल ने बताया कि पीड़िता को मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे डिस्चार्ज कर दिया है। अब वह बिल्कुल स्वस्थ है। ठीक से खाना भी खा रही है और बात भी कर रही है।

ये है पूरा मामला

उज्जैन में 15 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ था। वह उज्जैन की गलियों में खून से लथपथ अर्धनग्न अवस्था में मदद की मांगती रही। कुछ लोगों ने उसे पैसे भी दिए। बाद में एक पंडितजी ने बच्ची को कपड़े दिए और पुलिस को सूचना दी थी। बाद में बालिका से पूछताछ के बाद रिक्शा चालक भरत सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 को उत्तराखंड में, दर्शन-पूजन के साथ करेंगे कार्याें का लोकार्पण, शिलान्यास

12th in Uttarakhand

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और वहां दर्शन-पूजन तथा कुछ अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा 4,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े आठ बजे पिथौरागढ़ जिले के जोलिंगकोंग पहुंचेंगे, जहां वह पार्वती कुंड में पूजा और दर्शन करेंगे और वहां पवित्र आदि-कैलाश की पूजा करेंगे।

प्रधानमंत्री साढ़े नौ बजे पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे, जहां वह स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे और स्थानीय कला और उत्पादों पर प्रकाश डालने वाली एक प्रदर्शनी देखेंगे। वह सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों के साथ भी बातचीत करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अल्मोड़ा जिले में 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर पहुंचेंगे, जहां वह जागेश्वर धाम में पूजा और दर्शन करेंगे। जागेश्वर धाम में लगभग 224 मंदिर शामिल हैं। वहां से प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे, जहां वह ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल जैसे क्षेत्रों में लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया जाना है उनमें ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित 76 ग्रामीण सड़कें और 25 पुल ; 9 जिलों में बीडीओ कार्यालयों के 15 भवन; केंद्रीय सड़क निधि के तहत निर्मित तीन सड़कें ; अल्मोडा पेटशाल – पनुवानौला – दन्या (एनएच 309बी) और टनकपुर – चल्थी (एनएच 125) पर दो सड़कों का उन्नयन; पेयजल की तीन परियोजनाएं , 132 केवी पिथौरागढ-लोहाघाट (चंपावत) पावर ट्रांसमिशन लाइन; उत्तराखंड में 39 पुल और देहरादून में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) की इमारत विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित उत्तराखंड आपदा रिकवरी परियोजना शामिल है।

इनके अलावा प्रधानमंत्री द्वारा इस दौरे में शिलान्यास की जाने वाली योजनाओं में 21,398 पॉली-हाउस के निर्माण की योजना , सघन सेब के बगीचों की खेती के लिए एक योजना; एनएच सड़क उन्नयन के लिए पांच परियोजनाएं; राज्य में आपदा प्रबंधन की तैयारियों और मजबूती के लिए पुलों का निर्माण, देहरादून में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का उन्नयन, बलियानाला, नैनीताल में भूस्खलन की रोकथाम के लिए कदम और आग, स्वास्थ्य और वन से संबंधित अन्य बुनियादी ढांचे में सुधार; राज्य भर के 20 मॉडल डिग्री कॉलेजों में छात्रावास और कंप्यूटर लैब का विकास; सोमेश्वर, अल्मोडा में 100 बिस्तरों वाला उप जिला अस्पताल; चंपावत में 50 बिस्तरों वाला अस्पताल ब्लॉक; हल्दवानी स्टेडियम, नैनीताल में एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड; रुद्रपुर में वेलोड्रोम स्टेडियम; जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा), हाट कालिका (पिथौरागढ़) और नैना देवी (नैनीताल) मंदिरों सहित मंदिरों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना; हलद्वानी में पेयजल की व्यवस्था हेतु परियोजनाएँ और सितारगंज, उधम सिंह नगर में 33/11 केवी उपकेंद्र का निर्माण का कार्य शामिल है।

‘मामा का श्राद्ध’ वाली पोस्ट से सीएम शिवराज सिंह के पुत्र आहत, कार्तिकेय बोले- दया करूं या गुस्सा

hurt by 'Mama's Shraddha'

 

भोपाल। इंटरनेट मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का फोटो लगे ‘मामा का श्राद्ध’ लिखी एक पोस्ट बहुप्रसारित हो रही है। इसे लेकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई ही है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय सिंह भी इससे बेहद आहत हैं। उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इंटरनेट मीडिया पर भावुक टिप्पणी की है। इंटरनेट मीडिया के ‘विद कांग्रेस’ पेज पर वायरल की जा रही इस पोस्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की फोटो के साथ ‘मामा का श्राद्ध’, श्राद्ध में भाजपा ने दिया शिवराज मामा को टिकट जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।

कार्तिकेय ने पूछा- अपने बच्चों से आंख मिला पाएंगे?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय ने जवाबी पोस्ट में लिखा है- ‘समझ नहीं आ रहा कि आप (पोस्ट करने वालों) पर दया करूं या गुस्सा?, गुस्से में तो हूं, आखिर मेरे जीवित पिता के श्राद्ध की बात आप कर रहे हैं। मुझे तरस भी आप लोगों पर आता है कि कांग्रेसी कितना नीचे गिर चुके हैं। क्या आपको लगता हैं कि इसके लिए ईश्वर आपको माफ करेगा? चुनाव तो चार दिन के हैं, ऐसी घटिया हरकत के बाद क्या आप लोग अपने बच्चों से आंख मिला पाएंगे?’

प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा- घटिया टिप्पणी

भाजपा प्रवक्ता ने कहा- उनको तो हम सब की उम्र भी लग जाए वहीं, प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए कहा है- कांग्रेसियों शर्म आनी चाहिए, एक किसान पुत्र, साधारण परिवार से आए मुख्यमंत्री को लेकर इस तरह की घटिया टिप्पणी कर रहे हो। जो व्यक्ति प्रदेश की 8.5 करोड़ जनता की पिछले 18 वर्षों से रात-दिन सेवा कर रहा है, गरीब कल्याण के लिए काम कर रहा है, प्रदेश की लाड़ली बहनों को सशक्त बनाने के लिए अनवरत काम कर रहा है, उनको लेकर कांग्रेसियों की इतनी घटिया सोच। ऐसा लिखकर तुमने सिर्फ उनका अपमान ही नहीं किया है, बल्कि प्रदेश की 8.5 करोड़ जनता का भी अपमान किया है।

दिल्ली में आज भारत – अफगानिस्तान मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट

India-Afghanistan match

 

क्रिकेट विश्व कप में आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) का मुकाबला होगा। चेन्नई के विपरीत यहां की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल बताई जा रही है। ICC ODI World Cup 2023 का यह नौवां मुकाबला है जो दोपहर 2 बजे शुरू होगा।

IND vs AFG: दोनों टीमें का विश्व कप में दूसरा मुकाबला

यह ICC वनडे विश्व कप 2023 में दोनों टीमों का दूसरा मैच है। अपने पहले मैच में भारत ने 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट (52 गेंद शेष रहते हुए) से हराया था।

इस तरह अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक खेले तीन वनडे मैचों में से दो में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच टाई रहा है।

वहीं, अफगानिस्तान ने अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को धर्मशाला में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जहां उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

IND vs AFG: संभावित

भारत: (1) रोहित शर्मा (कप्तान), (2) ईशान किशन, (3) विराट कोहली, (4) श्रेयस अय्यर, (5) केएल राहुल (विकेटकीपर), (6) हार्दिक पांड्या, (7) ) रवींद्र जडेजा, (8) आर अश्विन, (9) कुलदीप यादव, (10) जसप्रित बुमरा, (11) मोहम्मद सिराज।

अफगानिस्तान: (1) रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), (2) इब्राहिम जादरान, (3) रहमत शाह, (4) हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), (5) मोहम्मद नबी, (6) नजीबुल्लाह जादरान, (7) अजमतुल्लाह उमरजई, (8) राशिद खान, (9) नवीन-उल-हक, (10) मुजीब उर रहमान, (11) फजलहक फारूकी

दिल्ली में आज बारिश की कोई आशंका नहीं है। दिनभर भरपूर धूप रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान 36 डिग्री से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। दिन में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में लगभग 9 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने की उम्मीद है। बादल छाने की संभावना शून्य प्रतिशत है।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल है। यहां की आउटफील्ड तेज है और बाउंड्री छोटी। इसके अलावा, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच स्पिनरों को मदद करती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीमों के लिए पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है।

Direct Tax Collection: मौजूदा वित्त वर्ष में 18% के उछाल के साथ 11.07 लाख करोड़ रुपये रहा डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, 1.50 लाख करोड़ का रिफंड जारी

Direct Tax Collection

Direct Tax Collection: वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 में एक अप्रैल 2023 से लेकर 9 अक्टूबर 2023 तक के लिए डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का डेटा जारी किया है. इस अवधि के दौरान ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 11.07 लाख करोड़ रुपये रहा है जो कि बीते वित्त वर्ष के समान अवधि के मुकाबले 17.95 फीसदी है. इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक एक अप्रैल 2023 से लेकर 9 अक्टूबर 2023 के दौरान टैक्सपेयर्स को 1.50 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया जा चुका है.

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के डेटा के मुताबिक रिफंड को छोड़ दें तो कुल डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 9.57 लाख करोड़ रुपये रहा है जो कि बीते साल के समान अवधि के मुकाबले 21.82 फीसदी ज्यादा है. डायपरेक्ट टैक्स कलेक्शन का आंकड़ा वित्त वर्ष 2023-24 के बजट अनुमान का 52.50 फीसदी है.

डेटा के मुताबिक ग्रॉस रेवेन्यू कलेक्शन (Gross Revenue Collection) के लिहाज से कॉरपोरेट इनकम टैक्स (Corporate Income Tax) का ग्रोथ रेट 7.30 फीसदी रहा है जबकि पर्सनल इनकम टैक्स (Personal Income Tax ) 29.53 फीसदी रहा है जबकि पर्सनल इमकम टैक्स में सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स को जोड़ दें तो कुल पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन का ग्रोथ रेट 29.08 फीसदी रहा है.

रिफंड को एजस्ट करने के बाद कॉरपोरेट इनकम टैक्स (CIT) कलेक्शन का ग्रोथ रेट 12.39 फीसदी रहा है. वहीं पर्सनल इनकम टैक्स में रिफंड को एडजस्ट करने के बाद पर्सनल इनकम टैक्स का ग्रोथ रेट 32.51 फीसदी रहा है. और इसमें एसटीटी को जोड़े दें ग्रोथ रेट 31.85 फीसदी रहा है. इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक एक अप्रैल 2023 से लेकर 9 अक्टूबर 2023 के दौरान टैक्सपेयर्स को 1.50 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया जा चुका है.

 

चुनाव से पूर्व मां गंगा की गोद में ऋषिकेश पहुंचे सीएम शिवराज, संतों से करेंगे मुलाकात

Before the elections,

 

भोपाल, ऋषिकेश। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। यहां वह परमार्थ निकेतन में एक दिवसीय प्रवास करके स्वामी चिदानंद सरस्वती समेत कई संतों से भेंटकर आशीर्वाद लेंगे।

 

गंगा तट पर किया पौधारोपण

मंगलवार सुबह सीएम शिवराज पुण्य सलिला गंगा के तट पर पहुंचे और अपने नियमित पौधारोपण संकल्प के तहत पौधा लगाया। शिवराज ने यहां पर क्रोटन का पौधा रोपा। इसके बाद वह गंगातट पर कुछ देर एकांत में बैठे रहे और चिंतन-मनन किया। सीएम शिवराज ने इसकी तस्वीर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट की और लिखा – माँ गंगा भारतीय संस्कृति का पुण्य प्रवाह; यही संस्कृति भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन करायेगी।

इससे पहले सोमवार को सीएम शिवराज के उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर उत्तराखंड सरकार की ओर से वित्त व संसदीय कार्य, शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया।

इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में देश का सबसे सशक्त नकल विरोधी कानून, सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण, यूनिफार्म सिविल कोड, धर्मांतरण कानून, भ्रष्टाचार पर प्रहार जैसे महत्वपूर्ण कदमों के लिए राज्य सरकार की प्रशंसा की। कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे पहाड़ी राज्य को वर्ष 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल कराने का संकल्प सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान हैं। शिवराज ने यह भी कहा कि इनवेस्टर समिट का आयोजन और उसके लिए देश ही नहीं, विदेश के भी उद्योगपतियों के साथ अभी तक करीब 39 हजार करोड़ रुपये का एमओयू साइन करना राज्य के विकास के लिए दूरगामी सोच का प्रतीक है।

बातचीत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जब भी चुनाव की घोषणा होती है तो वह देवभूमि में अवश्य आते हैं और यहां संत समाज का आशीर्वाद लेते हैं।

कुसल मेंडिस ने की पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर कुटाई, विश्व कप में जड़ा श्रीलंका के लिए सबसे तेज शतक

Kusal Mendis thrashed Pakistani bowlers, scored the

 

श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने पाकिस्तान के खिलाफ 65 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह वनडे विश्व कप में श्रीलंका के लिए सबसे तेज शतक है। उन्होंने समरविक्रमा के साथ शानदार साझेदारी की और टीम के स्कोर में योगदान दिया। कुसल (122 रन) पर हसन अली की गेंद पर इमाम-उल-हक को कैच थमा बैठे। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 6 छक्के लगाए।

कुसल मेंडिस से पहले श्रीलंका के लिए तेज शतक का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम था। उन्होंने 2015 विश्व कप में 79 गेंदों में शतक लगाया था। अब ये रिकॉर्ड कुसल ने अपने नाम कर लिया है।

वनडे विश्व कप में श्रीलंका के बल्लेबाजों द्वारा सबसे तेज शतक

कुसल मेंडिस 65 गेंदों पर- श्रीलंका vs पाकिस्तान- हैदराबाद, 2023 (122 रन)

कुमार संगकारा 70 गेंदों पर- श्रीलंका vs इंग्लैंड- वेलिंगटन, 2015 (नाबाद 117 रन)

कुमार संगकारा 73 गेंदों पर- श्रीलंका vs बांग्लादेश- मेलबर्न, 2015 (नाबाद 105 रन)

वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक

एडेन मार्कराम 49 गेंदों पर- साउथ अफ्रीका vs श्रीलंका- दिल्ली, 2023 (108 रन)

केविन ओ’ब्रायन 50 गेंदों पर- आयरलैंड vs इंग्लैंड – बेंगलुरू, 2011 (113 रन)

ग्लेन मैक्सवेल 51 गेंदों पर- ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका- सिडनी, 2015 (102 रन)

एबी डिविलियर्स 52 गेंदों पर- ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज- सिडनी, 2015 (नाबाद 162 रन)

मध्‍य प्रदेश के 16 अधिकारी कराएंगे अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव

16 officers of Madhya

 

भोपाल। मध्य प्रदेश के 16 आइएएस अधिकारी तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मिजोरम में विधानसभा चुनाव कराएंगे। इन्हें चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षक बनाया है और उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इन सभी को नामांकन समाप्ति से पहले इन्हें संबंधित जिले में पहुंचना होगा।

पांच राज्‍यों के लिए 900 पर्यवेक्षक

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कराने के लिए 900 पर्यवेक्षक नियुक्ति किए हैं। इसके लिए अलग-अलग राज्यों से आइएएस, आइपीएस और आइआरएस अधिकारियों का चयन किया गया है।

अधिकारी अब चुनाव आयोग के नियंत्रण में

प्रदेश से 16 अधिकारी अब चुनाव आयोग के नियंत्रण में काम करेंगे। इनमें स्वतंत्र कुमार सिंह, श्रीकांत भनोत, सतेन्द्र सिंह, कृष्णदेव त्रिपाठी, चंद्रमौली शुक्ला, सतीश कुमार एस, पंकज जैन, चंद्रमोहन ठाकुर, रोहित सिंह, राजीव रंजन मीना, रत्नाकर झा, सोमेश मिश्रा और एस कृष्ण चैतन्य शामिल हैं।
अजय गुप्ता और सोनिया मिश्रा का नाम भी पर्यवेक्षक के लिए भेजा गया था लेकिन बाद में इनमें के स्थान पर गौतम सिंह, संजय मिश्रा और शिल्पा गुप्ता को भेजा गया है। इन सभी पर्यवेक्षकों की छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के साथ बैठक भी हो चुकी है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...