कनाडा विवाद में भारत को मिला श्रीलंका का साथ, पढ़िए क्या कहा पड़ोसी देश ने

got support from Sri Lanka

 

दिल्ली। भारत और कनाडा के बीच जारी विवाद में श्रीलंका का रुख सामने आ गया है। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने इस मामले में भारत का साथ दिया है। अली साबरी ने कहा कि कनाडा ने भारत के खिलाफ बिना सबूत आरोप लगाए हैं।

विदेश मंत्री ने समाचार एजेंसी ANI से चर्चा में कहा, “कनाडा, भारत विरोधी आतंकियों का सुरक्षित ठिकाना बन गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बिना सबूत भारत पर आरोप लगाए हैं। ऐसा करना उनकी आदत बन गया है।”

इस बीच, भारत में निवर्तमान श्रीलंकाई उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोडा ने कहा है कि कनाडा के आरोपों पर भारत की प्रतिक्रिया दृढ़ और दो टूक रही है और कोलंबो इस मामले पर नई दिल्ली का समर्थन करता है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीलंका के लोगों को आतंकवाद के कारण नुकसान हुआ है और उनका देश आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस रखता है।

भारत के खिलाफ कनाडा के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि भारत की प्रतिक्रिया बिल्कुल सटीक रही है। हम इस मामले में भारत का समर्थन करते हैं। मैं 60 साल का हूं, अपने जीवन के 40 साल, हमने श्रीलंका में आतंकवाद के विभिन्न रूपों का सामना करते हुए बिताए हैं। मैंने आतंकवाद के कारण कई दोस्तों और सहयोगियों को खो दिया है। किसी भी रूप में आतंकवाद का समर्थन नहीं किया जा सकता है। ”

मध्यप्रदेश भाजपा में पॉलिटिकल आपातकाल

 

यकायक मध्यप्रदेश की राजनीति में सोमवार को राजनीतिक बादलों ने रुख बदल लिया है, कांग्रेस की तैयारी को चारों खाने चित करने भाजपा ने मध्यप्रदेश के अपने सभी राजनीतिक पॉवर हाउस एक साथ चुनावी मैदान में उतार दिया है।

7 सांसद, 3 केंद्रीय मंत्री समेत एक महासचिव को मैदान में कांग्रेस से मुकाबला करने भेजा है।

भाजपा की दूसरी लिस्ट में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को टिकिट दिया गया तो वही अमित शाह के सबसे नज़दीकी माने जाने वाले भाजपा महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर से उतार दिया है। भाजपा से बड़े नामों के मैदान में आने बाद राजनीति विशेषज्ञों का सवाल है कांग्रेस की शिवराज सरकार की रीति नीति पर आक्रमण रणनीति से क्या भाजपा को जमीनी स्तर पर भारी नुकसान हो रहा है? 2018 के परिणाम और उसके बाद लगातार मुख्यमंत्री शिवराज का जनता के बीच गिरा लोकप्रियता ग्राफ भाजपा के अज्ञात रणनीतिकारों से छुप नहीं पाया? विशेषज्ञ कहते है भाजपा के जमीनी नेताओं का कांग्रेस से सीधा सम्पर्क कमजोर करने और मध्यप्रदेश में आक्रमकता बढ़ाने, जनता का विश्वास पुनः मुख्यमंत्री शिवराज से हटा कर भाजपा की नीति रीति से जोड़ने ये आपातकाल लागू किया गया।

सूत्रों का कहना है अपने और अन्य गैर माध्यम से हुए सर्वे से भाजपा भयभीत है राहुल गांधी का स्टेटमेंट “छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश” में हम सरकार बना रहे है। कमलनाथ का कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद स्वीकर न कर कहना में मध्यप्रदेश नही छोडूंगा। कांग्रेस के मजबूत इरादे बताते ये दांव भाजपा में भय को बढ़ने वाले साबित हुए और  रणनीतिकारों को भाजपा मध्यप्रदेश में आपातकाल लगा चुनावी प्रबंधन अज्ञात हाथों में लेना पड़ा।

gaming and casino firm को GST Department का 16,822 करोड़ रुपये के Tax Notice

Tax Notice Delta Corp

Delta Corp के शेयरों में आया भूचाल

Delta Corp Shares: डेल्टा कॉर्प लिमिटेड (Delta Corp Ltd) के शेयरों में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. गेमिंग और कसीनो कारोबार (gaming and casino firm) में जुड़ी हुई कंपनी के शेयरों में आज भूचाल मच गया है. कंपनी को जीएसटी विभाग (GST Department) की तरफ से 16,822 करोड़ रुपये के टैक्स नोटिस (Tax Notice) मिला है. यह मांग जुलाई 2017 से मार्च 2022 के बीच की अवधि के लिए है.

17.50 फीसदी फिसला डेल्ट कॉर्प का शेयर

आज कंपनी के शेयर 17.50 फीसदी यानी 30.70 रुपये की गिरावट के साथ 144.70 रुपये के लेवल पर है. आज कंपनी के शेयरों में लोअर सर्किट लग गया है. पिछले सत्र में डेल्टा कॉर्प का मार्केट कैप 4692.69 करोड़ रुपये था.

क्या है शेयर का RSI?

डेल्टा कॉर्प का सापेक्ष शक्ति सूचकांक (RSI) 34.3 पर है, जो दर्शाता है कि यह न तो ओवरसोल्ड और न ही ओवरबॉट क्षेत्र में कारोबार कर रहा है. डेल्टा कॉर्प के शेयर 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहे हैं.

11,140 करोड़ का जारी हुआ नोटिस

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, 11,140 करोड़ रुपये का नोटिस डेल्टा कॉर्प के खिलाफ जारी किया गया है. इसके अलावा जुर्माना को मिलाकर कंपनी को 16822 करोड़ रुपये का भुगतान करना है. बता दें 5,682 करोड़ रुपये का दूसरा नोटिस इसकी तीन सहायक कंपनियों – कैसीनो डेल्टिन डेन्जोंग, हाईस्ट्रीट क्रूज़ और डेल्टा प्लेज़र क्रूज़ के खिलाफ जारी किया गया.

डेल्टा कॉर्प कसीनो के कारोबार में लगी हुई

Delta Corp कंपनी कसीनो के ऑपरेशन में लगी हुई है. इसके अलावा कंपनी रियल एस्टेट, गेमिंग, हॉस्पिटैलिटी और अन्य कारोबार में लगी हुई है. कंपनी अपने गेमिंग और हॉस्पिटैलिटी बिजनेस को DELTIN ब्रांड के तहत चला रही है. कंपनी के पास गोवा में तीन कैसीनो हैं, जिनमें डेल्टिन रोयाल, डेल्टिन जेएक्यूके और डेल्टिन कैरावेला शामिल हैं.

कंपनी ने दी जानकारी

कंपनी ने कहा है कि कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों को कानूनी रूप से सलाह दी गई है कि उपरोक्त सभी नोटिस और टैक्स मांगें मनमानी और कानून के विपरीत हैं, और कंपनी और उसकी सहायक कंपनियां ऐसी टैक्स मांगों और संबंधित कार्यवाहियों को चुनौती देने के लिए उपलब्ध सभी कानूनी उपायों का पालन करेंगी.

Reliance-HDFC ने डुबोया पैसा, 8 टॉप कंपनियों का Market Cap घटा

Market Cap

TATA की कंपनी ने भरी निवेशकों की झोली… 1000 करोड़ की कमाई,

बीता सप्ताह शेयर बाजार (Share Market) में लिस्टेड शीर्ष कंपनियों के लिए अच्छा नहीं रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड टॉप-10 में से आठ कंपनियों के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और ये करीब 2 लाख करोड़ रुपये कम हो गया. इस दौरान जहां टाटा ग्रुप की कंपनी TCS ने अपने शेयरहोल्डर्स को ताबड़तोड़ कमाई कराई, तो वहीं मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank के निवेशकों को तगड़ा घाटा हुआ है.

8 टॉप कंपनियों का MCap इतना घटा

पीटीआई के मुताबिक, बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (BSE Sensex) में 1,829.48 अंक या 2.69 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वहीं नेशनल स्टॉक का निफ्टी (NSE Nifty) 518.1 अंक या 2.56 फीसदी फिसला. इस अवधि में BSE Top-10 Firms में से आठ कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,28,690.56 करोड़ रुपये घट गया. इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में गिरावट आई, तो वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) की मार्केट वैल्यू बढ़ी.

MP Vidhan Sabha Election : मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी

MP Election 2023 BJP Candidate List

 

भोपाल। मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। भाजपा केंद्रीय मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते सहित सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाएगी। कई सांसद, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय कद के नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतारा गया।

पार्टी ने श्‍योपुर से दुर्गालाल विजय, मुरैना से रघुनाथ कंसाना, दिमनी से नरेन्‍द्र सिंह तोमर, लहार से अमरीश शर्मा गुड्डू और भितरवार से मोहन सिंह राठौर को टिकट दिया है।

डबरा से इमरती देवी, सेवढ़ा से प्रदीप अग्रवाल, करैरा से रमेश खटीक, राघोगढ़ से हिरेंद्र सिंह बंटी बना, देवरी से बृजबिहारी पटेर‍िया, राजनगर से अरविंद पटेरिया, सतना से गणेश सिंह, मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी, सीधी से रीती पाठक, सिंहावल से विश्‍वामित्र पाठक, कोतमा से दिलीप जायसवाल, जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह, डिंडौरी से पंकज टेकाम, निवास से फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते और कटंगी से गौरव पारधी को टिकट दिया है।

MP Election 2023 BJP Candidate List  MP Election 2023 BJP Candidate ListMP Election 2023 BJP Candidate List

हर गारंटी के पूरे होने की गारंटी है मोदी: नरेंद्र मोदी

Modi in Bhopal

 

कुनीति, कुशासन और करप्शन कांग्रेस की पहचान

भोपाल। आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस है, जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र में पं. उपाध्याय जी का चिंतन ही समाहित है। हमारी योजनाओं के मूल में यही भावना है। इसी चिंतन ने आज गरीबों, महिलाओं, शोषितों, वंचितों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का सबसे बड़ा लाभार्थी बना दिया है। 50 साल पहले कांग्रेस ने गरीबी दूर करने का नारा दिया, लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया। दूसरी तरफ, भाजपा सरकार के पांच सालों में ही देश के 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं। ये मोदी की गारंटी का नतीजा है। जब मोदी गारंटी देता है, भाजपा गारंटी देती है, तो वो जमीन पर उतरती है, हर व्यक्ति तक पहुंचती है। मोदी हर गारंटी के पूरे होने की गारंटी है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में आए लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य पार्टी नेताओं ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस जंग लगा लोहा, उसके पास भविष्य की सोच नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत जंग लगे लोहे के समान हो गई है। उसके पास भविष्य की सोच नहीं है और न ही भविष्य को देखने का सामर्थ्य तथा देशहित को समझने की क्षमता बची है। कांग्रेस को विकसित भारत के हर प्रोजेक्ट में खोट नजर आता है। उसने डिजिटल इंडिया की आलोचना की, लेकिन आज भारत के यूपीआई से पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध है। आधुनिक सड़कों, चौड़े हाईवे, एक्सप्रेस वे की कांग्रेस आलोचना करती है। देश में वंदे भारत जैसी ट्रेनें चल रही हैं, स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है, बुलेट ट्रेन की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन कांग्रेस को यह सब नहीं पच रहा, वह इनकी भी आलोचना करती है। भाजपा की सरकार ने देश का भव्य संसद भवन बनाया, जिसकी पूरा देश तारीफ कर रहा है, लेकिन कांग्रेस इसका पहले दिन से विरोध कर रही है और कांग्रेस के लोग आज भी नकारात्मकता फैला रहे हैं। देश कोई भी उपलबधि हासिल करे, कांग्रेस को पसंद नहीं। देश का नाम रोशन हो, इज्जत बढ़े, मान-सम्मान बढ़े तो हर भारतीय को गौरव होता है, लेकिन कांग्रेस को इससे गर्व की अनुभूति नहीं होती। मोदी ने कहा कि पूरा देश आज समृद्धि के लिए परिश्रम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस देश को 20 वीं सदी में ले जाना चाहती है। वह न खुद बदलना चाहती है और न देश को बदलने देना चाहती है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, फिर दिवालिया और अब तो पार्टी चलाने का ठेका ही दूसरों को दे दिया है। कांग्रेस ऐसी कंपनी बन गई है,जो हर चीज आउटसोर्स कर रही है। उसे चलाने का ठेका अरबन नक्सलियों के पास है और पार्टी का हर कार्यकर्ता यह महसूस कर रहा है कि कांग्रेस खोखली हो चुकी है।

कांग्रेस की पहचान कुनीति, कुशासन और करप्शन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में बीते 20 सालों से भाजपा की सरकार है। महाकुंभ में उपस्थित कार्यकर्ताओं और प्रदेश के मतदाताओं में बड़ी संख्या ऐसे सौभाग्यशाली युवाओं की है, जिन्होंने कांग्रेस की सरकार नहीं देखी। इन युवाओं ने प्रदेश की लाचार कानून व्यवस्था नहीं देखी, खस्ताहाल सड़कें नहीं देखी और अंधेरे में जीने की मजबूरी नहीं देखी। लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस ने एक साधन संपन्न प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया। कुनीति, कुशासन और करप्शन कांग्रेस की पहचान बन गए। मोदी ने कहा कि मैं आज के नौजवानों को यह बता देना चाहता हूं कि अगर उनके माता-पिता या दादा-दादी अभावों में जीये हैं, तो इसकी वजह कांग्रेस है। उन्हें मुसीबतें झेलने पर मजबूर करने वाली कांग्रेस ही है। उन्होंने कहा कि देश को आज जो सम्मान मिल रहा है, वह पहले भी मिल सकता था, लेकिन कांग्रेस एक परिवार को गौरव बढ़ाने में लगी रही। कांग्रेस ने लोकतंत्र को परिवार तंत्र बना दिया। कांग्रेस की राजनीति गरीबी, अभावों और मुश्किलों में ही फलती-फूलती है। कांग्रेस गरीबों को तरसाती रही और वोट देने वालों को ही लाभ पहुंचाती रही। कांग्रेस ने देश को जानबूझकर गरीब बनाए रखा और लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान के चक्कर में उलझाए रखा। मोदी ने कहा कि जो मुश्किलें पिछली पीढ़ियों ने झेली, वो आपके बच्चों को न झेलना पड़े, इसके लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है।

कांग्रेसियों के लिए गरीबों की बस्ती यानी पिकनिक स्पॉट

प्रधानमंत्री मोदी कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले कांग्रेस के नेताओं के लिए गरीब का जीवन एडवेंचर टूरिज्म की तरह है। उनके लिए गरीब की बस्ती पिकनिक स्पॉट और वीडियो लोकेशन है। गरीब किसान का खेत उनके लिए फोटो सेशन का मैदान है। कांग्रेस ने अतीत में भी देश की गरीबी का मजाक उड़ाया और आज भी उसकी मानसिकता वही है, वह उसी पुराने ढर्रे पर चल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी का मिजाज, मेहनत और मिशन कांग्रेस से अलग है। हमारे लिए देशवासियों से बड़ा कुछ भी नहीं। मोदी ने कहा कि मैं अभावों में रहा हूं, लेकिन देश को अभाव में नहीं रहने दूंगा। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन उपलबध कराने, गरीबों के इलाज की व्यवस्था करने और अभावों की चिंता दूर करने का अवसर कांग्रेस के पास भी था, लेकिन उन्होंने इसके लिए कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना, किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से लोगों का जीवनस्तर उठाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि पहले जिन लोगों को छोटा समझा जाता था, उनके जीवन में बड़े बदलाव लाने का प्रयास भाजपा कर रही है, उनके जीवन को गुणवत्ता पूर्ण बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा और कांग्रेस के इस अंतर को प्रत्येक बूथ तक ले जाएं, हर व्यक्ति को समझाएं।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने पूरी की बहनों को दी गई गारंटी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी ने बहनों को जो गारंटी दी थी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करके उस गारंटी को पूरा कर दिया है। लेकिन मैं बहनों को सावधान करना चाहता हूं कि कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन ने मजबूरी में इस विधेयक का समर्थन किया है। गठबंधन में वही लोग शामिल हैं, जिन्होंने पिछले 30 सालों में इसे पारित नहीं होने दिया। इन्होंने संसद में हंगामा किया, बिल फाड़ दिया और स्पीकर पर हमला किया। उनको इस अधिनियम का समर्थन इसलिए करना पड़ा, क्योंकि देश के माता-बहनें अब जाग गई हैं। वो इतनी सशक्त हो गई हैं कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन प्रस्ताव का विरोध करने की हिम्मत नहीं कर पाए। इन्होंने कई दशकों तक शासन किया, अगर चाहते तो वो भी ऐसा कानून बना सकते थे, लेकिन नहीं बनाया। इसका मतलब है इनकी नीयत में खोट है और ये घमंडिया गठबंधन मौका मिलते ही माताओं, बहनों को धोखा देने को तैयार है। गठबंधन के लोग बौखला गए हैं और अब ये नारी शक्ति को बांटने की कोशिश करेंगे। मोदी ने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने से रोकने का प्रयास किया। उन्हें बार-बार अपमानित करते हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने सेना में बेटियों की एंट्री को रोके रखा। मुझे वो काम आजादी के इतने सालों बाद करना पड़ रहा है, क्योंकि इनकी नीयत ठीक नहीं थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि यदि इनकी नीयत ठीक होती तो क्या मुझे करोड़ो टॉयलेट बनाना पड़ते? क्या माताएं-बहनें धुएं में जिंदगी गुजारने को मजबूर होतीं? उन्होंने कहा कि अगर ये महिला हितैषी होते, तो हमारी बहनों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना नहीं पड़ता।

जंबूरी मैदान में आयोजित हुआ मध्यप्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकुंभ

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सोमवार को जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ मध्यप्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा राजनैतिक आयोजन बन गया है। इस महाकुंभ में पूरे प्रदेश के 64523 बूथों से आए लाखों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जितने लोग कार्यक्रम में शामिल थे, उतने ही लोगों सड़कों पर भी उपस्थित रहे। इसके बावजूद यह कार्यक्रम पूरी तरह अनुशासित रहा। कहीं कोई अव्यवस्था दिखाई नहीं दी। इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों की उपस्थिति आयोजन की विशेषता रही। प्रधानमंत्री जी जब कार्यक्रम स्थल पर आए, तो उनका स्वागत नारी शक्ति ने ही किया। प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए जिस तरह से मध्यप्रदेश के हर कोने से भाजपा कार्यकर्ता और लोग आये, वह अभूतपूर्व है। भोपाल का जंबूरी मैदान पहली बार इतने बड़े जनसैलाब का गवाह बना। प्रधानमंत्री मोदी जी का अभिनंदन करने और उन्हें सुनने बड़ी संख्या में महिलाएं रैली में शामिल हुई वह अभूतपूर्व है। लोगों के आने का क्रम इतना चलता रहा कि रैली शुरू होने के बाद भी भोपाल में प्रवेश वाली हर सड़क मोदीमय और भाजपामय नजर आ रही थी।

प्रधानमंत्री मोदी जी रथ पर सवार होकर पहुंचे आमजन के बीच

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित हो रहे कार्यकर्ता महाकुंभ में मंच के सामने रथ पर सवार होकर पहुंचे। रथ पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा साथ थे। रथ आमजन के बीच पहुंचा तो दोनों ओर जनसमुदाय से भरा पंडाल मोदी-मोदी के जयकारों से गूंज उठा। मोदी जी ने हाथ जोड़कर आमजन का अभिवादन स्वीकार किया।
महिला सरपंच से लेकर सांसद व मंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए किया मोदी जी का अभिनंदन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लाये गये नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लिए महाकुंभ में उपस्थित पार्टी की महिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों सरपंच से लेकर सांसद व मंत्री व विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बड़ी पुष्प माला से स्वागत कर महिला शक्ति की ओर से अभिनंदन पत्र भेंट किया। प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया, सु उषा ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक श्रीमती ललिता यादव, प्रदेश महामंत्री व सांसद सु कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री डॉ. लता वानखेडे, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, श्रीमती नंदिनी मरावी, श्रीमती संगीता सोनी, विधायक श्रीमती मालिनी गौड, पिछडा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर श्रीमती मालती राय, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, श्रीमती अमिता चपरा, श्रीमती निर्मला बारेला, श्रीमती तनु कुलदीप राठौर, श्रीमती मनुप्रिया विनीत यादव, सु भक्ति शर्मा, श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, श्रीमती सोनम मरावी स्वागत में मौजूद थी।

सामाजिक संगठन एवं समाजों ने किया कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत

कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश भर के कोने-कोने प्रदेश के 64,523 बूथों से शामिल होने आए भाजपा कार्यकर्ताओं का भोपाल में स्वागत किया गया। आयोजन स्थल मार्ग एवं शहर में सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न समाज के लोगों ने स्टॉल लगाकर कार्यकर्ताओं के ऊपर पुष्पवर्षा पर कर भव्य स्वागत किया।

दो महीने पार्टी को अपना अमूल्य समय देकर दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंः शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। आने वाले पांच वर्षों में मध्यप्रदेश भारत का नंबर वन राज्य बनेगा। आपके बढ़ते हुए उत्साह को देखकर आज कह सकता हॅू कि भारतीय जनता पार्टी फिर दो तिहाई बहुमत से मध्यप्रदेश में सरकार बनायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताआें से आव्हान किया कि चुनाव में सिर्फ दो माह शेष हैं, यह दो महीने भारतीय जनता पार्टी को चुनाव प्रचार के लिए दीजिए। अपने बूथ पर हम भारी बहुमत से भाजपा को जिताएंगे, यह संकल्प लेकर यहां से जायें। उन्हांने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारी मॉ है और प्रत्येक कार्यकर्ता को दूध की लाज रखनी है और अपने बूथ को जिताकर फिर से सरकार बनानी है। हमें आने वाले विधानसभ चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है और 2024 में मोदी जी को 29 में से 29 सीटें जीतकर मध्यप्रदेश से उनके गले में 29 कमल की माला पहनानी है। उन्हांने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्प ले कि प्रत्येक बूथ जीतेंगे, विधानसभा जीतेंगे और भारत को भारी बहुमत से विजयी बनाकर एक वैभवशाली, गौरवशाली और समृद्ध भारत के निर्माण में हम सहयोगी बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने काले दौर में मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था, उस कलंक को मिटाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। कांग्रेस के शासनकाल में 60 हजार किलोमीटर टूटी-फूटी गड्ढों वाली सड़क होती थी, आज प्रदेश में शानदार 5 लाख किलोमीटर सड़कें बनाई गईं हैं। कांग्रेस के समय दो-तीन घंटे बिजली आती थी और बिजली का उत्पादन 2900 मेगावाट था। आज प्रदेश में 29 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश में तेजी से विकास किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नई संसद के शुभारंभ के पहले दिन ही महिला सशक्तिकरण कानून बनाकर 33 प्रतिशत बहनों को लोकसभा एवं राज्यसभा में आरक्षण दिया है। यह ऐतिहासिक काम इसलिए संभव हुआ है कि मोदी है तो मुमकिन है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर मोदी जी ने इतिहास बनायाः विष्णुदत्त शर्मा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जी-20 देशों की सफलतापूर्वक अध्यक्षता की एवं देश में महिलाओं की 50 प्रतिशत आबादी के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर 33 प्रतिशत आरक्षण देकर इतिहास बनाने का काम किया है। प्रधानमंत्री जी आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर भोपाल आए हैं, सभी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन करता हॅू। उन्होने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार को प्रतिपादित कर गरीब कल्याण की योजनाओं से गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है। प्रधानमंत्री जी ने 25 जून को मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान दिया था, उस बूथ सशक्तिकरण के अभियान को कार्यकर्ताओं की महाशक्ति ने जमीन पर उतारने का संकल्प पूरा किया है। आज मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 44 लाख परिवारों को पक्का मकान और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 3 करोड़ 60 लाख परिवारों को मुफ्त इलाज मिला है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं लाड़ली बहना योजना संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन की सरकारों द्वारा चलाये गये गरीब कल्याण के महाअभियान से 1 करोड़ 36 लाख गरीब गरीबी रेखा से ऊपर आएं हैं। प्रधानमंत्री जी ने प्रदेश के विकास को ताकत दी है और गरीब का जीवन बदलने का जो अभियान चलाया है, इसलिए आज लाखों लाख कार्यकर्ता मोदी जी का आशीर्वाद लेने के लिए यहां उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव एवं 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इतिहास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तैयार हैं। संचालन प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सु कविता पाटीदार ने किया।

मंच पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, वीरेन्द्र कुमार खटीक, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, महाराष्ट्र के सहप्रभारी जयभानसिंह पवैया, सांसद राकेश सिंह, पार्टी क प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र शुक्ला सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी मंच पर उपस्थित थे।

कनाडा में 30 भारतीय कंपनियों का 6.6 अरब कनाडाई डॉलर का निवेश, समेटा कारोबार तो हिल जाएगी इकॉनमी

India Canada LIVE Highlights

 

भारत की दिग्गज कंपनियों टीसीएस, विप्रो और इंफोसिस ने कनाडा की इकॉनमी में भारी निवेश किया हुआ है। कनाडा में ये कंपनियां हजारों लोगों को रोजगार दे रही हैं। अगर ये कंपनियां कनाडा से अपना कारोबार समेटती हैं तो वहां की इकॉनमी पर असर पड़ने के साथ हजारों लोगों के सामने रोजगार की समस्या खड़ी हो जाएगी। भारत की इन प्रमुख कंपनियों ने कनाडा के वैंकूवर, कैलगरी और टोरंटो में अपने सेंटर खोले हुए हैं। इधर भारत और कनाडा के बीच तनाव अभी कम होता नजर नहीं आ रहा है।

अभी हाल ही में आनंद महिंद्रा के महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने कनाडा में अपनी सब्सिडियरी कंपनी रेसन एयरोस्पेस कॉरपोरेशन का ऑपरेशन बंद कर दिया है। जेएसडब्ल्यू स्टील ने भी कनाडा की टेक रिसोर्सेज के साथ होने जा रही एक डील को स्लोडाउन कर दिया है।

भारतीय आईटी कंपनियों ने कनाडा में बड़ा निवेश किया हुआ है। टोरंटो में विप्रो लिमिटेड विप्रो एडब्ल्यूएस लॉन्च पैड सेंटर चलाती है। वहीं टीसीएस का भी कनाडा में बड़ा कारोबार है। इससे कनाडा की इकॉनमी को भी फायदा हो रहा है।

इंफोसिस ने अपनी अमेरिकी इकाई इंफोसिस पब्लिक सर्विसेस (IPS) की एक सब्सिडियरी बनाई है। कनाडा के ऑपरेशंस का हेडक्वार्टर ओटावा में हैं, जहां कंपनी का ऑफिस 10 हजार वर्ग फुट से ज्यादा बड़े एरिया में फैला है।

भारतीय उद्योग परिसंघ यानी सीआईआई की इस साल मई में जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कंपनियों ने कनाडा में 6.6 अरब कनाडाई डॉलर यानी 40,500 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का निवेश किया हुआ है। इन कंपनियों में हजारों लोग नौकरी कर रहे हैं।

कनाडा में 30 भारतीय कंपनियों ने 6.6 अरब कनाडाई डॉलर का निवेश किया हुआ है। इससे कनाडा के 8 प्रांतों में 17,000 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। भारतीय कंपनियों ने कनाडा में अनुसंधान व विकास कार्यों पर 70 करोड़ कनाडाई डॉलर से ज्‍यादा का निवेश किया है। सीआईआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वेक्षण में शामिल 85 फीसदी कंपनियों ने भविष्य के इनोवेशंस के लिए फंडिंग बढ़ाने की उम्मीद जताई थी।

Latest Crime News : 04 वर्ष के बच्‍चे की जघन्‍य सनसनीखेज हत्‍या मामलें में आरोपिया सुनीता सोलंकी को आजीवन कारावास की सजा

 

भोपाल, kolar road bhopal के जघन्‍य-सनसनी प्रकरण ग्राम चीचली बैरागढ, कोलार में नाबालिक 04 वर्ष के बच्‍चे की जघन्‍य सनसनीखेज हत्‍या मामलें में आरोपिया सुनीता सोलंकी को आजीवन कारावास की सजा संभागीय जनसम्‍पर्क अधिकारी मनोज त्रिपाठी ने बताया शनिवार को न्‍यायालय (8वें अपर सत्र न्‍यायाधीश)  बलराम यादव, के द्वारा ग्राम चीचली बैरागढ, कोलार में नाबालिक 04 वर्ष के बच्‍चे की जघन्‍य सनसनीखेज हत्‍या मामलें में आरोपिया  सुनीता सोलंकी को धारा 302, 363 भादवि में दोष सिद्ध पाते हुये आरोपिया सुनीता सोलंकी को धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास व 1000रूपये व धारा 363 भादवि में 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000रूपये का अर्थदंड का निर्णय पारित किया है । उक्‍त प्रकरण में शासन द्वारा की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्रीमती वर्षा कटारे, श्री विजय कोटिया द्वारा पैरवी की गई है।

घटना का संक्षिप्‍त  विवरण :-
घटना ग्राम चीचली बैरागढ, कोलार की है।  दिनांक 14/07/2019 को नारायण मीणा का नाती उम्र 04 वर्ष घर के बाहर खेल रहा था, शाम को वापस नहीं आया, जिसको 14/07/2019 से 16/07/2019 तक ढूंढा गया, जो नहीं मिला । पुलिस द्वारा मामलें में मर्ग कायमी की गई। पडोस में खाली पडे अमर सिंह के मकान में दिनांक 16/07/2019 को बदबू आने पर पुलिस द्वारा घर का ताला तोडकर व आस-पास के लोगों के साथ घर में जाकर देखा गया तो एक बच्‍चे की अधजली लाश मिली, जिसको नारायण सिंह मीणा द्वारा अपने नाती (वरूण) के रूप मे पहचान की गई। मौके से पुलिस द्वारा महिला के बाल जप्‍त किये गये एवं अन्‍य जप्तिया की गई। साथ घटना स्‍थल से एक गेहूं की लाईन जो सुनीता सोलंकी के घर तक गई थी, उस लाईन के सहारे सुनीता के सोलंकी के घर गये, जहां पर एक टंकी में गेहूं रखे हुऐ थे और उसके आसपास कीटनाशक दवाई रखी मिली थी जिसे पुलिस द्वारा जप्‍त किया गया था। संदेह के आधार पर आरोपिया सुनीता सोलंकी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपिया सुनीता सोलंकी व उसका पुत्र (अपचारी बालक) को अभिरक्षा में लिया गया, जिससे पूछताछ की गई, पूछताछ में सुनीता सोलंकी के द्वारा पुरानी रंजिस को लेकर मृतक वरूण का अपहरण कर उसे चींटी मार दवा खिलाकर मार दिया और उसे गेंहू की टंकी में अपने घर में बंद कर दिया , दिनांक 16/07/2019 को अमर सिंह के सूने पडे मकान में ले जाकार उसे जला दिया । मौके से जप्‍त किये महिला के बाल का डीएनए मिलान एवं सुनीता सोलंकी के घर से जप्‍त की गई कीटनाशक दवा के रेपर से लिऐ गये फिंगर प्रिंट की एफ एस एल से जांच पश्‍चात, डीएनए एवं फिंगर प्रिंट के मिलान व अभियोजन द्वारा प्रस्‍तुत अन्‍य साक्ष्‍यों के आधार पर अभियोजन ने अपना मामला प्रमाणित कया जिस कारण आरोपितया सुनीता सोलंकी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई ।
धारा 363 भादवि में कायमी कर विवचेना के दौरान आरोपिया के विरूद्ध धारा 363, 364, 302, 201, 34 भादवि का मामला पाये जाने से अभियोग पत्र न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किया गया था। आरोपिया सुनीता सोलंकी के पुत्र (अपचारी बालक) के संबंध में अभियोग पत्र बाल न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किया गया।

Vivo T2 Pro 5G हुआ लॉन्च, 64MP कैमरा और AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ गजब का है डिजाइन

Vivo T2 Pro 5G

 

वीवो ने अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो मिड रेंज बजट में आता है. Vivo T2 Pro 5G में कंपनी ने AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. इसमें Full HD+ डिस्प्ले मिलता है. ये स्मार्टफोन हाल में लॉन्च हुए iQOO Z7 Pro 5G का रिब्रांडेड वर्जन है.

 

स्मार्टफोन (वीवो टी2 प्रो 5जी) में पंच होल कटआउट वाला कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है. इसमें डुअल कैमरा सेटअप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 16MP का सेल्फी कैमरा, MediaTek Dimensity प्रोसेसर मिलता है. आइए जानते हैं इन फोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.

Vivo T2 Pro 5G की कीमत

वीवो टी2 प्रो 5जी को दो रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है. इसके 8GB + 128GB मॉडल की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है. 8GB + 256GB वेरिएंट के दाम 24,999 रुपये है. वीवो ने बताया है कि T2 Pro 5G की सेल 29 सितंबर 2023 से Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी. कंपनी डिस्‍काउंट और ऑफर्स भी पेश कर रही है|

फीचर्स

वीवो टी2 प्रो 5जी में OIS एंटी-शेक सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल बोकेह कैमरा है. फोन में रियर पर Aura Light मिलती है जिसके साथ कंपनी का दावा है कि रेगुलर फ्लैश की तुलना में 9 गुना बेहतर लाइट जेनरेट होती है. फोन से 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है. हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वीवो टी2 प्रो 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G610 MC4 GPU मिलता है.

हैंडसेट में सिक्यॉरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन यूएसबी टाइप-सी ऑडियो के साथ आता है और डस्ट व स्प्लैश रेजिस्टेंट (IP52) है. वीवो टी2 प्रो 5जी का डाइमेंशन 164.10×74.80×7.36mm और वजन 175 ग्राम है. कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

वास्तु के अनुसार घर में पानी के बर्तन, पानी की टंकी रखने का ये है सही स्थान

right place to keep water

 

वास्तु शास्त्र में पानी, आग, हवा, आकाश और पृथ्वी तत्वों से जुड़ी अलग-अलग दिशाओं के बारे में बताया गया है. यदि इसके मुताबिक चीजें घर में ना बनाई जाए तो वास्तु दोष पैदा होने लगता है. घर की किस दिशा में पानी का स्थान होना चाहिए इससे जुड़े नियमों के बारे में भी वास्तु शास्त्र में बताया गया है. जल का स्थान या टंकी घर में कौन सी जगह पर होनी चाहिए इस बारे में वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं. आइए जानते हैं कि घर में पानी की टंकी या पानी का स्थान कहां पर होना चाहिए.

यहां रखें पानी का टैंक

पानी का टैंक रखने की सही दिशा उत्तर-पूर्व मानी जाती है. इस दिशा में पानी की टंकी रखने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ मिलता है. इसके अलावा उत्तर दिशा में टैंक रखने से घर में सुख शांति बनी रहती है.

धन में होगी वृद्धि

पश्चिम दिशा में पानी का स्थान बनाना भी शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, यहां पर पानी का स्थान बनवाने से धन में वृद्धि होती है.

कुआं और ट्यूबवेल की सही दिशा

दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा में कुआं और ट्यूबवेल नहीं बनवाना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ट्यूबवेल और कुआं बनाने के लिए सही दिशा उत्तर-पूर्व मानी जाती है. यहां पर इन्हें बनवाने से वास्तु का संतुलन बना रहता है.

यहां न रखें पानी

दक्षिण पूर्व दिशा में पानी का टैंक कभी भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह दिशा अग्नि की मानी जाती है आग और पानी के मेल के कारण घर में वास्तु दोष पैदा हो सकता है. घर के सदस्य बीमार रहने लगते हैं और पैसों का खर्च भी बढ़ने लगता है. ऐसे लोग मानसिक तनाव से भी जूझने लगते हैं.

इस बात का भी रखें ध्यान

इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि घर में बाथरुम, रसोई, पानी की टंकी या फिर किसी भी नल से पानी नहीं टपकना चाहिए. नल से पानी टपकने के कारण घर में नेगेटिव एनर्जी आती है और व्यक्ति को पैसे की तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...