टेबल हटाते समय रेस्टोरेंट कर्मचारी का पैर फिसला, सिर के बल गिरने से मौत

employee's foot slipped

 

इंदौर । विजय नगर थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट कर्मचारी पैर फिसलने के कारण सिर के बल फर्श पर गिर गया, जिसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कर्मचारी टेबल रखते समय गिरते हुए दिखाई दे रहा है।

पुलिस के मुताबिक, स्कीम 54 स्थित मिस्टर रेस्टोरेंट में काम करने वाले 18 वर्षीय रवि पुत्र जगदीश की मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब 11.30 बजे की है। जब रेस्टोरेंट बंद कर रहे थे। वह सामान हटा रहा था, तभी टेबल हटाने के दौरान पैर फिसला और वह सिर के बल फर्श पर गिर गया और बेसुध हो गया। आसपास मौजूद लोग उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

स्वजन ने लगाया यह आरोप

स्वजन का आरोप है कि रेस्टोरेंट से नजदीक बांबे अस्पताल था, लेकिन मैनेजमेंट उसे दूसरे अस्पताल लेकर गए। यदि वहां लेकर जाते तो उसकी जान बच जाती। रवि अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है।

सोने की कीमत में जारी है गिरावट का दौर

Gold price continues to decline

 

दिल्ली। देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। उधर अमेरिकी डालर की कीमत लगातार बढ़ने का असर भी सोने की कीमतों पर देखा जा रहा है। कांन्ट्रैक्ट एमसीएक्स में 24 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम का रेट अब 58,907 रुपये पर पहुंच गया है। उधरी चांदी की कीमत में भी 71,538 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

सोने का रेट लगातार गिर रहा है

सितंबर के पहले हफ्ते में सोने और चांदी के रेट में लगातार गिरावट आ रही है। 24 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। एमसीएक्स में तीन हफ्तों में यह पहला हफ्ता रहा जब सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की के रेट समिति दायर में है। सोने का रेट 1,918 डालर प्रति औंस वहीं चांदी का रेट 22.91 डालर प्रति औेंस पर पहुंच चुका है।

इस वजह से गिर रहा सोने का भाव

सोने की कीमत में आ रही गिरावट की वजह को डालर की बढ़ती कीमत और ग्लोबल इश्यू बताए रहे हैं। अमेरिकी डालर का इंडेक्स अब 105 अंक तक आ गया है। डालर में आ रही इस तेजी की वजह अमेरिकी अर्थव्यवस्था में आ रही मजबूती को बताया जा रहा है।

अमेरिकी फेड की ब्याज दर का दिखेगा असर

अमेरिका फेड की मीटिंग होने तक गोल्ड एक सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। इसमें अमेरिकी फेड की ब्याज दर सबसे अहम मानी जा रही है। यह एक बार फिर से ब्याज दर बढ़ने को लेकर कोई फैसला लिया जा सकता है।

बच्चे के पेट में भी बार-बार कीड़े हो जाते हैं तो ये हो सकते हैं कारण

worms in the child's stomach

 

पेट में कीड़े होने पर सोते समय बच्चों और बड़ों दोनों की ही मुंह से लार टपकती है…….

अक्सर कई बार बच्चों के पेट में अचानक से तेज दर्द उठता है और फिर शांत हो जाता है। आपके दवा देने के बाद भी वही परेशानी बार -बार होती है तो समझ ले कि आपके बच्चों के पेट में कीड़े हैं। बच्चे के पेट में कीड़े की वजह भी उन्हें पेट दर्द का शिकार बनाती है और अगर पेट में कीड़े की परेशानी को ठीक न किया जाए तो बच्चे की सेहत भी नहीं बनती और बच्चा बार-बार बीमार पड़ जाता है।

पेट में कीड़े होने पर सोते समय बच्चों और बड़ों दोनों की ही मुंह से लार टपकती है। समय रहने इनका इलाज ना किया जाए, और नजरअंदाज करने पर ये कीड़े पेट में घाव तक कर देते हैं। कृमिरोग या पेट में कीड़ा दूषित आहार एवं खराब जीवनशैली के कारण ही होता है।

जो लोग खुले में बनने वाला भोजन या दूषित भोजन करते हैं उन्हें ही कृमिरोग होने की अधिक संभावना रहती है। भोजन करने से पहले हाथ न धोना, गन्दा और बासी भोजन करना तथा अधिक आराम करना इस प्रकार की जीवनशैली के कारण कृमि रोग होता है।

अगर आपके बच्चे के पेट में भी बार-बार कीड़े हो जाते हैं तो आपको कुछ उपायों को जरूर जानना चाहिए। जिसमें भोजन करने से पहले हार्थों को अच्छी प्रकार धोना, खुले में बनने वाला भोजन परहेज करना, पीने के लिए साफ जल का प्रयोग करना, नल के पानी को उबाल कर फिर ठण्डा कर पीना, कच्ची सब्जियां और कच्चे मांस का सेवन न करने की है। वहीं कृमि हो जाने पर एमेंडाजोल दवा का डक्टर की सलाह के बाद लेना चाहिए।

वास्तु के अनुसार घर में कपूर जलाने से दूर होती है नेगेटिविटी, आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

burning camphor

 

कपूर पूजा पाठ में इस्तेमाल किया जाने वाला धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी बहुत ही पवित्र माना जाता है| कपूर की खुशबू से घर का वातावरण शुद्ध होता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ता है| वास्तु के अनुसार, घर में इसे रखने से नेगेटिव एनर्जी बाहर निकलती है और धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है| वास्तु शास्त्र में कपूर के कुछ उपाय बताए गए हैं जिनसे सुख-समृद्धि और घर में पैसे का आगमन बढ़ता है|

आर्थिक स्थिति बनेगी मजबूत

जीवन में कर्ज से छुटकारा पाने और धन लाभ के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कपूर जलाएं. इससे मां लक्ष्मी की कृपा परिवार पर बनेगी|

शादीशुदा जिंदगी बनेगी खुशहाल

यदि आपकी शादीशुदा जिंदगी में किसी तरह का कलह कलेश या मनमुटाव रहता है तो सोते समय तकिए के नीचे थोड़ा सा कपूर रख दें. अगले दिन इस कपूर को जलाएं. इससे आपके घर में हमेशा शांति रहेगी और पति-पत्नी के बीच का कलह-कलेश भी दूर होगा|

पैसे की कमी होगी दूर

मान्यताओं के अनुसार, रात में सारा किचन का काम खत्म करके रोज एक चांदी की कटोरी में थोड़ा कपूर और लौंग जला दें, इससे घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी|

पितृदोष होगा दूर

पितृदोष दूर करने के लिए घर के बाथरुम में रोज कपूर की 2 टिक्कियां रखें, मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को करने से पितृदोष दूर होगा|

नेगेटिव एनर्जी होगी दूर

घर के ऐसे कमरे में जो रोज इस्तेमाल नहीं करता उसमें हफ्ते में कम से कम एक बार कपूर की धूनी जलाएं, इससे कमरे में मौजूद सारी नेगेटिव एनर्जी दूर होगी|

करियर में मिलेगी तरक्की

घर के सदस्यों की तरक्की के लिए कपूर जरुर जलाएं| सबसे पहले कपूर घी में डुबोएं इसके बाद सुबह शाम इसे अपने घर में जलाएं| मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से आपकी तरक्की के रास्ते खुलते हैं|

बलूचिस्तान में छह फुटबॉल खिलाड़ियों का अपहरण

players kidnapped in Balochistan

 

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रहे थे सिबी

पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के डेरा बुगती जिले में छह फुटबॉल खिलाड़ियों के अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक डेरा बुगती के डिप्टी कमिश्नर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डेरा बुगती और सुई निवासी ये खिलाड़ी ऑल पाकिस्तान चीफ मिनिस्टर गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग राउंड में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को सिबी जा रहे थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने डेरा बुगती की कच्ची नहर के जानी बैर इलाके में खिलाड़ी के वाहनों को रोक लिया और बंदूक की नोक पर फुटबॉलरों को अपने साथ ले गए। इन खिलाड़ियों में आमिर बुगती, फैसल बुगती, सोहेल बुगती, यासर बुगती और शेराज़ बुगती शामिल हैं। बलूचिस्तान के कार्यवाहक गृह मंत्री मीर जुबैर अहमद जमाली ने कहा कि अपहृत खिलाड़ियों को जल्द से जल्द ढूंढने के लिए सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है।

कार्यवाहक आंतरिक मंत्री सरफराज बुगती ने बताया कि खिलाड़ियों को ढूंढने के लिए अभियान छेड़ा गया है तथा फ्रंटियर कोर, डिप्टी कमिश्नर, कमिश्नर और लेवीज़ फोर्स की टीमें उनका पता लगाने के लिए काम कर रही हैं।

छत्रपति शिवाजी का ‘वाघ नख’ ब्रिटने से आएगा वापस

'Wagh Nakh

 

वाघ नख का उपयोग अफजल खान पर विजय पाने के लिए किया गया था

दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली में हुई जी-20 समिट में भारत को एक बड़ा गिफ्ट मिला है। देश की ऐतिहासिक धरोहर छत्रपति शिवाजी का वाघ नख ब्रिटेन से वापस भारत आएगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने यह जानकारी साझा करते हुए इसे एक बड़ी कामयाबी बताया है।

जी-20 समिट के दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जानकरी दी कि भारत की गौरवशाली विरासत वापस लौट रही है, अब आप इतिहास बनते देखने के लिए तैयार रहिए। मराठा राजा छत्रपति शिवाजी का वाघ नख ब्रिटेन से वापस आने वाला है। संस्कृति मंत्रालय ने खुशी जताते हुए कहा कि देश के अपनी ऐतिहासिक धरोहर को वापस पा लिया है। छत्रपति शिवाजी का इस वाघ नख का उपयोग अफजल खान पर विजय पाने के लिए किया था।

अक्टूबर में लंदन जाएंगे अधिकारी

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(एएसआई) के अधिकारी अक्टूबर माह की पहली तारीख को लंदन जा रहे हैं। इस दौरान वे वहां शिवाजी के वाघ नख को वापस लाने के लिए एक एमओयू पर साइन करेंगे। अभी यह वाघ नख ब्रिटेन में विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में है।

200 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरों को वापस लाए

केंद्र सरकार 9 वर्षों के अंदर विदेश से 240 ऐतिहासिक धरोहरों को वापस लेकर आई है। इसके साथ ही करीब 72 कलाकृतियों को उनके देशों को भी सौंपा जा रहा है। वापस लाई गई ऐतिहासिक धरोहरों में भगवान नटराज की 1100 वर्ष पुरानी मूर्ति के साथ नालंदा संग्रहालय से गायब हुई 12वीं सदी की भगवान बुद्ध की मूर्ति भी शामिल है।

जी-20 समिट का समापन, भारत ने ब्राजील को सौंपी अध्यक्षता

G-20 summit concludes

 

राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन का समापन हो गया। रविवार को समिट का दूसरा दिन था। तीसरे चरण की बैठक के बाद भारत ने ब्राजील को अध्यक्षता सौंपी। पीएम मोदी के संबोधन के साथ ही समिट का समापन हो गया। पहला दिन कई मायनों में ऐतिहासिक रहा और इससे भी बड़ी बात यह रही कि सभी बड़े फैसलों में भारत (Bharat) की भूमिका बहुत अहम रही। बैठक के सफल आयोजन की दुनियाभर में तारीफ हो रही है।

समापन भाषण में पीएम ने कही ये बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भारत के पास है। इन दो दिनों में आप सभी ने बहुत सारे सुझाव दिए, प्रस्ताव रखे। हमारा कर्तव्य है कि जो सुझाव मिले हैं, उनकी एक फिर से समीक्षा की जाए, ताकि यह देखा जा सके कि उनकी प्रगति को कैसे तेज किया जा सकता है। मेरा प्रस्ताव है कि नवंबर के अंत में हम जी-20 का एक वर्चुअल सत्र आयोजित करें। हम इस शिखर सम्मेलन में तय किए गए विषयों की समीक्षा उस वर्चुअल सत्र में कर सकते हैं। मुझे आशा है कि आप सभी वर्चुअल सत्र में जुड़ेंगे। इसके साथ, मैं जी 20 शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा करता हूं।

पीएम मोदी ने उठाया UNSC की स्थायी सदस्यता का मुद्दा

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की स्थायी सदस्यता का मुद्दा भी उठाया। पीएम मोदी ने कहा कि स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ना चाहिए। वक्त के साथ विस्तार जरूरी है। बता दें, भारत UNSC का अस्थायी सदस्य है और हमें स्थायी सदस्य बनाए जाने की लगातार मांग उठ रही है। सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन हैं।

भारत ने ब्राजील को सौंपी अध्यक्षता

जी-20 समिट के दूसरे दिन हुई बैठक के बाद भारत ने ब्राजील को अध्यक्षता सौंप दी। इसके बाद पीएम मोदी ने सभी राष्ट्र प्रमुखों का संबोधन किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे

planted saplings

 

भोपाल , 10 सितम्बर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, गुलमोहर और गूलर के पौधे रोपे। पौधा-रोपण में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया तथा खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सामाजिक कार्यकर्ता अनूप दुबे और जुझार सिंह राजपूत ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। उनके परिजन एवं परिचित आनंद त्यागी, संजय दुबे, धर्मेंद्र सोनी, वैभव गर्ग, पवन पाटीदार, मोहन राजपूत, जितेंद्र परमार, सुश्री वंदना व श्वेता ने भी पौधा-रोपण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सर्वश्री सुनील राठौड़, सोनू वर्मा, कल्याण सिंह, विनय शर्मा और गोविंद राठौड़ ने भी पौधे लगाए।

टीचर ने फटकारा तो पिता को आत्महत्या का मैसेज भेजकर लापता हुआ 9वीं का छात्र

reprimanded by teacher

 

पुलिस ने खोजकर स्वजन को सौंपा

भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के निजी स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं के छात्र ने सहपाठी के साथ धक्का-मुक्की कर दी। शिकायत मिलने पर शिक्षक ने छात्र को फटकारते हुए टीसी थमाने की धमकी दे डाली। इसके बाद तनाव में आ गए छात्र ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद पिता को खुदकुशी करने जाने का मैसेज भेजा और लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन पता करते हुए छात्र को नादरा बस स्टैंड से सकुशल खोज निकाला। समझाइश देने के बाद पुलिस ने उसे स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

धक्कामुक्की के बाद सहपाठी ने टीचर से की थी शिकायत

ईंटखेड़ी थाना प्रभारी दुर्जन सिंह बरकड़े ने बताया कि ग्राम दुपाड़िया निवासी सत्यनारायण शर्मा स्वयं का व्यवसाय करते हैं। उनका 15 वर्ष का बेटा जगदीशपुर में एक निजी स्कूल में 9वीं में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर को स्कूल के मध्याह्न अवकाश के समय उसने अपने सहपाठी को धक्का दे दिया। इससे उसके कपड़ों में कीचड़ लग गया। सहपाठी ने घटना की शिकायत अपने शिक्षक से कर दी। शिक्षक ने छात्र को शनिवार को पिता को साथ लेकर आने और टीसी ले जाने की बात कहकर फटकार लगा दी।

तनाव में पिता को कर दिया मैसेज

इससे छात्र तनाव में आ गया और स्कूल की छुट्टी होते ही छात्र ने अपने मोबाइल से पिता को खुदकुशी करने जाने का मैसेज भेजा और गायब हो गया। वह किसी का फोन भी रिसीव नहीं कर रहा था। मैसेज मिलते ही बदहवास स्वजन स्कूल पहुंचे। अनहोनी की आशंका से स्कूल प्रबंधन भी सकते में आ गया। वे लोग थाने पहुंचे और घटना के बारे में बताया। पुलिस ने तत्काल छात्र की तलाश शुरू कर दी।

बस स्टैंड के पास मिली लोकेशन

साइबर सेल की मदद से छात्र की लोकेशन का पता लगाकर उसे नादरा बस स्टैंड के पास से खोज निकाला। काउंसलिंग करने के बाद छात्र को स्वजन को सौंप दिया गया। समझाइश के बाद छात्र ने भी भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करने की बात कही है।

पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने थामा कांग्रेस का दामन, कमल नाथ ने दिलाई सदस्यता

Kamal Nath gives him membership

टीकमगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष व बीजेपी नेता श्याम रत्न भक्ति तिवारी भी हुए कांग्रेस में शामिल

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ नेताओं के दलबदल का सिलसिला तेज हो गया है। इसमें नया नाम जुड़ा है भाजपा के पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा का, जिन्होंने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह रविवार दोपहर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे थे। यहां पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

दो बार विधायक व नपा अध्यक्ष रहे हैं

गौरतलब है कि नर्मदापुरम की राजनीति में खासा दखल रखने वाले गिरिजाशंकर शर्मा दो बार विधायक रह चुके हैं। वह नर्मदापुरम के मौजूदा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा सीतासरन शर्मा के बड़े भाई हैं। वह दो बार नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

टीकमगढ़ में भी भाजपा को झटका

नर्मदापुरम के साथ-साथ टीकमगढ़ में भी भाजपा को झटका लगा है। टीकमगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष व बीजेपी नेता श्याम रत्न भक्ति तिवारी और जिला पंचायत सदस्य मोहिनी तिवारी ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...