एक और सिंधिया समर्थक नेता ने की घर वापसी, रघुराज धाकड़ कांग्रेस में शामिल

Another pro-Scindia leader returns home, Raghuraj Dhakad joins Congress

 

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व दलबदल का खेल जोर पकड़ रहा है। इसी सिलसिले में गुरुवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेता रघुराज सिंह धाकड़ ने कांग्रेस में घर वापसी कर ली। वह वर्ष 2020 में ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए थे। शिवपुरी के कोलारस में रहने वाले रघुराज सिंह धाकड़ समाज के प्रमुख नेता हैं। भोपाल में कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ ने अपने आवास पर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। धाकड़ गुरुवार सुबह बड़ी संख्‍या में अपने समर्थकों के साथ गाड़ियों का काफिला लेकर कोलारस से भोपाल पहुंचे थे। सिंधिया समर्थक रहे यादवेंद्र सिंह यादव और बैजनाथ यादव पहले ही कांग्रेस में घर वापसी कर चुके हैं।

इसके साथ-साथ गुरुवार को चंदेरी से जयपाल सिंह यादव और यदुराज सिंह यादव ने भी समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह इन सभी नेताओं के साथ कमल नाथ के आवास पहुंचे थे|

16 अगस्त को होगा पुरुषोत्तम मास का समापन, यह संयोग बढ़ाएगा शुभता

Purushottam month will end on August 16, this coincidence will increase auspiciousness

 

16 अगस्त का दिन हिंदू धर्म के अलावा अन्य संप्रदाय के लिए खास रहेगा। इस दिन अधिकमास का समापन होगा। वहीं, स्नान-दान अमावस्या रहेगी। साथ ही मलयाली समाज के कर्कीडम का अंतिम दिन होगा। इसके अलावा पारसी नववर्ष की शुरुआत होगी। विशेष बात यह है कि बुधवार होने से इस दिन श्रीगणेश पूजा भी होगी। श्रावण के चलते भगवान शिव की आराधना पहले से ही चल रही है।

पूजा-अर्चना के लिए दिन फलदायी

ज्योतिषियों का कहना है कि 16 अगस्त को बुधवार पड़ रहा है। इस दिन अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके स्वामी बुध है। बुधवार के अधिपति भगवान गणेश हैं। अमावस्या के अधिपति शनि देव हैं। शनि बुध के मित्र हैं। इन सभी संयोग के चलते यह दिन पूजा-अनुष्ठान के लिए फलदायी रहेगा।

शिवजी को कनेर का फूल चढ़ाएं

16 अगस्त को स्नान-दान की अमावस्या होने से इस दिन भगवान शिव, गणेश जी के अलावा पितरों की पूजा, तर्पण और दान करना विशेष फलदायी रहेगा। इस दिन महादेव को बेल पत्र व कनेर के फूल, भगवान गणपति को दूर्वा और भगवान विष्णु को गेंदा फूल अर्पित करना उत्तम रहेगा। अमावस्या तिथि दोपहर 03.10 बजे तक रहेगी।

बारिश में कान के इन्फेक्शन से हैं परेशान तो जरूर आजमाएं ये घरेलू उपाय

If you are worried about ear infection in the rain then definitely try these home remedies

 

बारिश के मौसम में कान व नाक रोगों से बचाव के लिए उंगली या तिनका नहीं डालना चाहिए।बारिश के मौसम में कानों को इन्फेक्शन से बचाने के लिए हल्का गुनगुना सरसों का तेल 2-4 बूंद डालें।15 दिन में एक बार सरसों का तेल कानों में डाला जाता है तो इससे बहरेपन का भय भी नहीं रहता है।

बारिश के मौसम में कान में बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन होना आम बात है। आमतौर देखा जाता है कि कान में फंगल इन्फेक्शन बच्चों में ज्यादा होता है और इस कारण बच्चों को कान में दर्द भी होता है। बारिश में बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन बड़े लोगों में भी हो सकता है और सुनाई देने में समस्या आती है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। यहां जानते हैं आयुर्वेदाचार्य डॉ. अजीत मेहता के बताएं कुछ घरेलू नुस्खों से बारे में।

कान में डालें सरसों का गुनगुना तेल

बारिश के मौसम में कानों को इन्फेक्शन से बचाने के लिए हल्का गुनगुना सरसों का तेल 2-4 बूंद डालें। कानों में सरसों का तेल डालने से मैल उगल कर बाहर आ जाता है। यदि 15 दिन में एक बार सरसों का तेल कानों में डाला जाता है तो इससे बहरेपन का भय भी नहीं रहता है।

सरसों का तेल दूर करता है बुढ़ापा

यदि कोई व्यक्ति रोज कानों में गुनगुना सरसों का तेल डालकर कुछ देर आराम करता है तो शरीर पर वृद्धावस्था के लक्षण तेजी से दिखाई नहीं देते हैं। गर्दन के अकड़ जाने का रोग उत्पन्न नहीं होता और न ही बहरापन होता है।

सरसों के तेल से तेज होती है श्रवण शक्ति

25 ग्राम सरसों के तेल में लहसुन की डालकर गर्म कर लें। इसके बाद तेल को छान लें। इस तेल को एक बार कान में डाल दिया जाय तो श्रवण शक्ति तेज होगी तथा कान निरोगी हो जाते हैं। सरसों का तेल नेत्र ज्योति भी बढ़ाता है और आंखों का दर्द दूर करता है।

इन बातों की रखें सावधानी

कान और नाक के छिद्रों में उंगली या तिनका डालने से घाव होने या संक्रमण पहुंचने का खतरा रहता है। बारिश के मौसम में कान व नाक रोगों से बचाव के लिए उंगली या तिनका नहीं डालना चाहिए। ज्यादा दर्द होने पर तत्काल किसी विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए।

‘डॉन 3 में काम कर अमिताभ बच्चन और शाहरूख खान को गर्व महसूस कराउंगा : रणवीर सिंह

Will make Amitabh Bachchan and Shah Rukh Khan proud by working in 'Don 3': Ranveer Singh

 

मुंबई, 10 अगस्त| बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह ‘डॉन 3 में काम कर अमिताभ बच्चन और शाहरूख खान को गर्व महसूस करायेंगे। वर्ष 1978 में प्रदर्शित फिल्म डॉन में अमिताभ बच्चन ने डॉन का किरदार निभाया था। फरहान अख्तर ने शाहरूख खान को लेकर डॉन का रीमेक बनायी।डॉन की सफलता के बाद डॉन का सीक्वल बनाया गया। फरहान अख्तर अब डॉन का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं। डॉन 3 में रणवीर सिंह डॉन का किरदार निभाते नजर आयेंगे। डॉन 3 का टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग रणवीर की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ रणवीर को खरी-खरी सुनाते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह का कहना है कि वह समझते हैं यह एक बड़ी जिम्मेदारी है उनकी जगह पर होना और उन्हें उम्मीद है कि वह शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को भी, गर्व महसूस कराएंगे। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की कुछ फोटोज के साथ पोस्ट लिखा है।रणवीर सिंह ने लिखा- ‘भगवान! मैं ऐसा करने का सपना बहुत-बहुत लंबे समय से देख रहा था। बचपन में सभी की तरह इन फिल्मों से प्यार हुआ, इन फिल्मों को देखा, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान हिंदी सिनेमा के गोट हैं।बचपन में बड़े होकर उनके जैसा बनने का सपना देखा, यही लोग वजह थे कि मैं एक एक्टर और ‘हिंदी फिल्म हीरो’ बनना चाहता था। मेरी जिंदगी में उनके प्रभाव और असर को कम नहीं आंका जा सकता है। उन्होंने मुझे एक इंसान और एक्टर के तौर पर शेप किया है। उनकी लीगेसी को आगे लेकर जाना मेरे बचपन के सपने जैसा है। रणवीर सिंह ने लिखा, ‘डॉन डायनेस्टी का हिस्सा होना, मैं समझता हूं कि यह कितनी बड़ी जिम्मेदारी है। मैं उम्मीद करता हूं कि ऑडियंस मुझे मौका देगी और मुझपर प्यार बरसाएगी, जैसे उन्होंने बीते कई सालों में अनगिनत किरदारों पर बरसाया। थैंक्यू फरहान और रितेश मुझपर विश्वास करने के लिए और मुझे यह सम्मान देने के लिए. मैं उम्मीद करता हूं कि आपके विश्वास पर खरा उतर सकूंगा।मेरे दो सुपरनोवा, द बिग बी और एस आर के, मैं उम्मीद करता हूं कि आपको गर्व महसूस कराऊंगा, और मेरी प्यारी ऑडियंस, हमेशा की तरह, वादा करता हूं…कि मैं आपको एंटरटेन करने के लिए अपना बेस्ट दूंगा…डॉन में डॉन की तरह. आपके प्यार के लिए शुक्रिया…।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने माँ नर्मदा के पूजन-अर्चन से की दिन की शुरूआत, अमर कंठेश्वर शिव का किया रुद्राभिषेक

Chief Minister Shivraj Singh started the day by worshiping Mother Narmada, performed Rudrabhishek of Amar Kantheshwar Shiva

 

भोपाल, 10 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अनूपपुर प्रवास के दौरान आज दिन की शुरूआत सावन के पवित्र महीने में मां नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना से की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मां नर्मदा के दर्शन के साथ ही मंदिर परिसर में अमर कंठेश्वर शिव का रुद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश की उन्नति, समृद्धि तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। कोल जनजाति आयोग के अध्यक्ष राम लाल रौतेल, पूर्व विधायक सुदामा सिंह, दिलीप जायसवाल, रामदास पुरी और हीरा सिंह उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमरकंटक में लगाये 75 पौधे

Chief Minister Shivraj Singh planted 75 saplings in Amarkantak under Meri Mati Mera Desh program

 

भोपाल, 10 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अनूपपुर प्रवास के दौरान आज आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूरे होने पर पवित्र नगरी अमरकंटक में 75 पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक के विद्यार्थियों ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजातियों के 75 पौधे रोपे। उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के रूप में मेरी माटी मेरा देश अभियान 9 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसरों में शिलाफलकम (स्मारक) की स्थापना, भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, देश की एकता को सृदढ़ करने और अपने कर्तव्य निभाने जैसी पंच प्रण की शपथ, वसुधा वंदन के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों के आसपास पौधरोपण, वीरों के वंदन और राष्ट्रीय ध्वज फहराने व राष्ट्रगान जैसी गतिविधियां की जाना है। पौधरोपण में आयुक्त शहडोल संभाग राजीव शर्मा, एडीजीपी शहडोल डी.सी सागर, कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, पूर्व विधायक सुदामा सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने फिर दिया 1.25 करोड़ से ज्यादा बहनों को तोहफा, खातों में 1-1 हजार रुपये ट्रांसफर

Chief Minister Shivraj Singh again gave gifts to more than 1.25 crore sisters, transfer of Rs 1-1 thousand to their accounts

रीवा। आज एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का रथ कालेज चौराहा से शिल्पी प्लजा पहुंचा। जनदर्शन मेगा रोड शो के दौरान लोगों में भारी उत्साह है। जनदर्शन के दौरान अस्पताल चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगोंं पर पुष्प वर्षा की। जल्‍द ही 1.25 करोड़ बहनों के खाते में 1209 करोड़ रुपये जारी करेंगे। अनूपपुर जिले के पोडी हेलीपैड से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर सैनिक स्कूल हेलीपैड पहुंचे। कालेज चौराहा स्थित विवेकानंद पार्क पहुंचकर विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जनदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विकास रथ पर सवार होकर जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के विभिन्न वर्गों तथा आमजनों से संवाद किया।

लाड़ली लक्ष्मी बेटियों तथा विद्यार्थियों से संवाद करेंगेChief Minister Shivraj Singh again gave gifts to more than 1.25 crore sisters, transfer of Rs 1-1 thousand to their accounts

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कालेज चौराहे में लाड़ली लक्ष्मी बेटियों तथा विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री खिलाड़ियों, व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों, स्वसहायता समूह के सदस्यों भूतपूर्व सैनिकों, सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से जनदर्शन के दौरान भेंट करेंगे। जनदर्शन के दौरान सरपंच संघ, रोजगार सहायक संघ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ, आशा कार्यकर्ताओं तथा खिलाड़ियों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का अभिनंदन किया जाएगा।

 

विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों तथा लाड़ली बहना सेना से भी संवाद करेंगे

 

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों तथा लाड़ली बहना सेना से भी संवाद करेंगे। जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंहके रथ के आगे लाड़ली बहना सेना चलेगी। जनदर्शन का कार्यक्रम का समापन अस्पताल चौराहे में होगा। अस्पताल चौराहा में मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके जनदर्शन का समापन करेंगे।

प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि जारी करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एसएएफ मैदान पहुंचकर लाड़ली लक्ष्मी बहना योजना के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह153 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि जारी करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं हितग्राहियों के हितलाभ का वितरण करेंगे। समारोह की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दोपहर बाद 3.10 बजे एसएएफ ग्राउण्ड से हेलीकाप्टर द्वारा सागर के लिए प्रस्थान करेंगे।

विकास पर्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रीवा को देंगे कई निर्माण कार्यों की सौगातें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एसएएफ मैदान में आयोजित लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे। विकास पर्व में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री रीवा जिले को 20 बड़े निर्माण कार्यों की सौगातें देंगे। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 153.317 करोड़ रुपए के 20 निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इस दौरान 67.62 करोड़ रुपए की लागत के दस कार्यों का शिलान्यास एवं 85.697 करोड़ रुपए की लागत के दस कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज रीवा में 153.317 करोड़ के कार्यों का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 10.94 करोड़ से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रहट में 30 बिस्तरों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 4.26 करोड़ के शासकीय माधव सदाशिव राव गोलवलकर डिग्री कालेज में 6 व्याख्यान कक्ष निर्माण का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय में पीजी सीट्स वृद्धि अन्तर्गत 35.45 करोड़ से बालक एवं बालिका छात्रावास निर्माण तथा 93 लाख से कोल सामुदायिक भवन निर्माण एवं 2.09 करोड़ से जिला पंचायत के अतिरिक्त भवन निर्माण का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 1.89 करोड़ रुपए के रीवा-सिरमौर मेनरोड से गरगन टोला मार्ग निर्माण, 4.23 करोड़ के सिरमौर मेन रोड से मलैहान टोला वाया तिवरियान टोला से सगरा मार्ग निर्माण, 92 लाख से रीवा-मनकहरी-मझियार रोड से हरिहरपुर एप्रोच मार्ग निर्माण, 3.82 करोड़ रुपए से जेपी मोड़ से ग्राम दुआरी, तुर्कहा-बनकुइयाँ रोड से सच्चा नगर करहिया रेलवे स्टेशन कार्य का शिलान्यास करेंगे।

सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समारोह में 2.67 करोड़ से आईडीपी योजनान्तर्गत शासकीय स्वामी विवेकानंद कालेज त्योंथर के नवीन निर्माण व जीर्णोद्धार कार्य, 1.25 करोड़ से माधव सदाशिव राव गोलवलकर कालेज रीवा में नवीन निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य तथा 3.02 करोड़ रुपए से शासकीय कन्या पीजी कालेज में नवीन निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री 3.864 करोड़ से जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय में 100 सीटर बालिका छात्रावास भवन, 66.8 करोड़ से श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय में छात्रावास भवन, 2.15 करोड़ से एनएच 37 से उकठा-कंचनपुर सड़क तथा 1.65 करोड़ से निर्मित मढ़ी से उमरी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

लाड़ली बहना योजना हमारी रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति का माध्यम बनी

लाड़ली बहना योजना की हितग्राही रीवा निवासी मालती वर्मा को तीसरी किश्त का इंतजार है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उनके खाते में एक हजार रुपये की तीसरी किश्त की राशि ऑनलाइन भेजेंगे। मालती बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि हमारी रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति में सहायक हो रही है। वह कहती हैं कि इससे पहले मुझे छोटी-मोटी जरूरतों के लिए दूसरे के सामने हाथ फैलाना पड़ता था। अब वह समस्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दूर कर दी है। अब मैं भी आर्थिक रूप से सक्षम हो गई हूँ। इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को ह्मदय से धन्यवाद।

लाड़ली बहना योजना से अर्चना की गृहस्थी की छोटी-मोटी आवश्यकताओं की पूर्ति होने लगी

लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए सौगात बन गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज रीवा से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योजना की तीसरी किश्त बैंक खातों में अंतरित करेंगे, जिसका बहनों को बेसब्री से इंतजार है। पुराने बस स्टैण्ड की निवासी अर्चना वर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि इस योजना की राशि से हमारी गृहस्थी की छोटी-छोटी आवश्यकताएँ पूरी हो रही हैं। अब हम भी आर्थिक तौर पर सशक्त हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंहकरेंगे हितलाभ का वितरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रीवा प्रवास के दौरान लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में मंच से विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लक्ष्मी स्वसहायता समूह की मनीषा साकेत एवं समूह की सदस्यों को लिफ्ट मिक्चर मशीन एवं सेटरिंग व्यवसाय के लिए 5.56 लाख के हितलाभ, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनान्तर्गत मंजू पाण्डेय को 9 लाख के ट्रेडर्स वक्र्स एवं पीएम स्वनिधि तृतीय चरण ऋण में पूजा गुप्ता को पूजन सामग्री व्यवसाय के लिए 50 हजार के हितलाभ का वितरण करेंगे।

थोड़ी देर में पीएम मोदी देंगे अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का जवाब

PM Modi will answer the debate on no confidence motion in a while

थोड़ी देर में पीएम मोदी देंगे अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का जवाब

नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का जवाब प्रधानमंत्री ही देते हैं। पीएम मोदी शाम 4 बजे बोलेंगे।

दिल्ली। मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का आज तीसरा और आखिरी दिन है। चर्चा जारी है। बारी-बारी से सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग अपनी बात रख रहे हैं। शाम को प्रधानमंत्री जवाब देंगे। विपक्ष पहले दिन से मणिपुर हिंसा मामले में प्रधानमंत्री के बयान की मांग कर रहा है। ऐसे में पीएम मोदी क्या कहते हैं, इस पर पूरे देश की नजर है। पीएम मोदी के जवाब के बाद मतदान होगा। हालांकि सरकार के पास निचले सदन में पूर्ण बहुमत है। वैसे बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर हिंसा मामले में सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया है।

वोटिंग के समय मौजूद नहीं रहेगा विपक्ष
पीएम मोदी के भाषण के बाद विपक्ष सदन का बहिष्कार कर देगा। इस तरह संशय है कि वोटिंग होगी या नहीं।

अविश्वास प्रस्ताव पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

मोदी सरकार की उपलब्धि यह है कि उन्होंने देश भर में अल्पसंख्यकों के लिए भय का माहौल पैदा कर दिया है।
देश में डर का माहौल बनाया जा रहा है। मणिपुर के सीएम को क्यों नहीं हटाया जा रहा है।
इन्होंने अब ‘क्विट इंडिया’ का नाम दिया है। अगर पता होता कि यह नारा एक मुस्लिम ने दिया है तो इसका उपयोग नहीं करते।

अधीर रंजन चौधरी का सुनने के लिए सदन में रहेंगे पीएम मोदी

समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोलेंगे, तब प्रधानमंत्री सदन में मौजूद रहेंगे।

अविश्वास प्रस्ताव पर निर्मला सीतारमण का भाषण

निर्मला सीतारमण ने कहा, “जब पीएम मोदी ने सेंगोल को लोकसभा में इसके उचित स्थान पर बहाल किया, तो यह एक मुद्दा बन गया। इसे मुद्दा बनाया जाना तमिलों का अपमान है। सेंगोल को दशकों तक नजरअंदाज किया गया। सेंगोल इतिहास में कहीं खो गया था और किसी संग्रहालय में रखा था। काशी तमिल संगमम ने दिखाया कि कैसे तमिलनाडु और काशी के बीच बहुत गहरे संबंध हैं। पहली बार आपने संयुक्त राष्ट्र में तमिल को उद्धृत करते हुए सुना। ‘मन की बात’ में पीएम ने कई बार तमिल का इस्तेमाल किया है।“

अविश्वास प्रस्ताव पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।
मोदी सरकार की नीतियों से यह संभव हुआ है।
पिछली सरकारों ने गरीबी हटाओ का नारा दिया।
वास्तव में मोदी सरकार ने गरीबी हटाने का काम किया।
पहले कहते थे, ‘ऐसा होगा’, हमारे राज में कहा जाता है ‘ऐसे हो गया’

4 बजे बोलेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 बजे विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देंगे। समाचार एजेंसी ANI ने यह जानकारी दी है।

लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। इस कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 12 बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

मंत्री राजकुमार रंजन सिंह को बोलने का मौका क्यों नहीं दिया गया: कांग्रेस

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह को मणिपुर मुद्दे पर सदन में बोलने का मौका क्यों नहीं दिया गया। राजकुमार रंजन सिंह के निजी आवास को मणिपुर में जला दिया गया था।

मणिपुर सीएम का इस्तीफा हो: गौरव गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “पूरा देश जानता है कि मणिपुर के सीएम ने राज्य को दो हिस्सों में बांट दिया है और यह उनकी विफलता के कारण है कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हुए हैं और बच्चे राहत शिविरों में रह रहे हैं। इतना सब होने के बाद भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री को क्लीन चिट दे दी है। देश की जनता की मांग है कि मुख्यमंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए।’

पीएम मोदी के संबोधन से ज्यादा उम्मीद नहीं: प्रेमचंद्रन

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी के जवाब पर रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के सांसद एन. प्रेमचंद्रन ने कहा, “केंद्र सरकार मणिपुर हिंसा से निपटने में बुरी तरह विफल रही है। कल के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री ने भी मूल मुद्दे को नजरअंदाज करने की कोशिश की, इसलिए हमें प्रधानमंत्री से भी ज्यादा उम्मीद नहीं है।”

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी ने कहा, ”राहुल गांधी हर दिन अपनी हरकतों से बार-बार भारत के लोगों को दिखा रहे हैं कि वह किसी भी तरह से संसद में रहने के लायक नहीं हैं। कल संसद में एक बार फिर उन्होंने अपना असली चरित्र दिखाया। उन्हें अपने व्यवहार के लिए जल्द से जल्द माफी मांगनी चाहिए।”

अमित शाह के संबोधन पर उदित राज की प्रतिक्रिया

लोकसभा में मणिपुर मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री के भाषण पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “अमित शाह के भाषण में कुछ भी नहीं था, यह लोगों को भ्रमित करने का प्रयास था। वीडियो वायरल होने तक पीएम ने मणिपुर पर एक शब्द भी नहीं बोला। ऐसा लगता है कि अमित शाह और बीजेपी का मणिपुर से कोई संबंध नहीं है।“

मणिपुर पर अमित शाह ने दिया हर सवाल का जवाब

बुधवार को अमित शाह ने बहस में हिस्सा लेते हुए मणिपुर जातीय हिंसा पर विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया।
मणिपुर में सभी पक्षों से शांति की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वहां हुई घटनाएं शर्मनाक हैं, लेकिन उस पर राजनीति करना उससे भी ज्यादा शर्मनाक है।

उन्होंने राहुल गांधी के मणिपुर दौरे में चूड़चंदपुर सड़क मार्ग से जाने की जिद को राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि मणिपुर पर हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।
लगभग दो घंटे के अपने भाषण में शाह ने कहा कि वह मणिपुर में शांति लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हिंसा भड़कने के बाद हालात की खुद निगरानी कर रहे हैं।
गृह मंत्री ने बताया कि मणिपुर से हिंसा की खबरें आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो बार उन्हें सुबह चार बजे और 6.30 बजे फोन किया था। जबकि विपक्ष कह रहा है कि मोदी जी को मणिपुर की कोई चिंता ही नहीं है।

हमने लगातार तीन दिनों तक चौबीसों घंटे काम किया। हमने चार मई को ही 16 वीडियो कान्फ्रेंस कीं और 36 हजार केंद्रीय बलों को तत्काल भेजा और वायुसेना के विमानों का इस्तेमाल किया।
चार मई तक वहां डीजीपी, मुख्य सचिव बदलने के साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई थी। धीरे-धीरे हिसा में कमी आ रही है।

प्रधानमंत्री मोदी आज देंगे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लोकसभा में उपस्थित रहेंगे और अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देंगे। लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिह ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री के जवाब के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया जाएगा। इसमें सरकार को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि भाजपा और उसके सहयोगियों को मिलाकर सरकार के पास पूर्ण बहुमत है।

हुजूर विधानसभा में रिकॉर्ड 51000 हनुमान चालीसा पाठ सितंबर में होंगे पूरे

 

भोपाल, श्री हनुमान चालीसा के 51000 पाठ करने का संकल्प हुजूर विधान सभा में चल रहा है इसी संकल्प के अंतर्गत श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर 11 मील वार्ड क्रमांक 85 में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ विष्णु विश्वकर्मा मित्र मंडल द्वारा किया गया ! विष्णु विश्वकर्मा ने बताया यह क्रम निरंतर चलता रहेगा ! आप भी सहभागी बने क्षेत्र की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सहयोग से पाठ चल रहे है ! ये क्रम सितम्बर माह में पूरा हो जायेगा।

भारतीय युवा कांग्रेस के 63 वें स्थापना दिवस पर कमलनाथ ने किया ध्वज वंदन

भोपाल, भारतीय युवा कांग्रेस के 63 वें स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस भोपाल ग्रामीण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ध्वज वंदन कर ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में कमलनाथ सहित कांग्रेस पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर कमलनाथ के समक्ष ग्रामीण भोपाल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गोपील कोटवाल के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र से आये युवाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविन्द सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, श्रीमती विभा पटेल, गुरमीत सिंह मंगू, अवनीश भार्गव, अरुण श्रीवास्तव, अनोखी पटेल, राजकुमार सिंह,अवनीश बुंदेला युवा कांग्रेस के शादाफ खान, अंकित भारद्वाज,साजिद खान लकी तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...