अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों का सबसे ज्यादा अविश्वास एक-दूसरे पर : CM शिवराज सिंह

Those who bring no-confidence motion mistrust each other the most: CM Shivraj Singh

 

भोपाल, 08 अगस्त| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज संसद में सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जो अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं उनका सबसे ज्यादा अविश्वास एक दूसरे पर ही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यहां पौधरोपण के बाद संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि श्री राहुल गांधी को अपने आप पर विश्वास नहीं है। वो अविश्वास प्रस्ताव लाए और बोलते हुए जिस तरह की हरकत उन्होंने की, उसका वर्णन नहीं किया जा सकता, उसका गवाह पूरा देश था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी जानती है कि इस अविश्वास प्रस्ताव में कोई दम नहीं है। देश का विश्वास नरेंद्र मोदी में है। जो अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं उनका सबसे ज्यादा अविश्वास एक-दूसरे पर ही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विपक्षी दलों को एक-एक कर निशाने पर लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म ही कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन से हुआ था। अब कांग्रेस उन्हीं के साथ है। लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार एक दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते थे। अब वे भी साथ-साथ हैं। वामपंथी और कांग्रेस केरल और बंगाल में लड़े, लेकिन अब वे फिर साथ-साथ हैं। ये साथ साथ क्यों, इसलिए कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद के दाग वालों को लग रहा है कि वे अब कैसे बचें। पर जनता अब इन पर विश्वास नहीं करती।

रोज खाएं 5 ग्राम प्रीबायोटिक फूड्स, इन बीमारियों से होगा बचाव

Eat 5 grams of prebiotic foods daily, these diseases will be protected

 

प्रीबायोटिक फूड्स खाद्य पदार्थों की एक ऐसी श्रेणी है, जिनमें भरपूर फाइबर होने के साथ-साथ आंतों को फायदा पहुंचाने वाले बैक्टीरिया होते हैं। Prebiotic Foods के सेवन से पेट की आंतें स्वस्थ्य रहती है और कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। प्रीबायोटिक फूड्स गुड बैक्टीरिया को अच्छी तरह काम करने में मदद करता हैं। लहसुन, प्याज, सेब, केले, जामुन, कोको, अलसी, हरी सब्जियां के साथ मटर व बीन्स में भी प्रीबायोटिक पाया जाता है।

रोज खाएं 5 ग्राम प्रीबायोटिक

डाइटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, रोज 5 ग्राम प्रीबायोटिक्स का सेवन करना चाहिए। हालांकि, हर व्यक्ति से हेल्थ कंडीशन अलग-अलग होती है और उसी के आधार पर प्रीबायोटिक का भी सेवन करना चाहिए। प्रीबायोटिक फूड्स इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनता है। ये फूड्स शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बनाए रखने में मदद करते हैं।
प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स में अंतर
प्रोबायोटिक्स गुड बैक्टीरिया होते हैं, हमारे पेट की आंतों में पाए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर प्रीबायोटिक्स एक प्लांट फाइबर हैं, जो कि गुड बैक्टीरिया को अच्छी तरह काम करने के लिए उत्तेजित करता है।

प्रीबायोटिक फूड के लिए खाएं ये चीजें

लहसुन में प्रीबायोटिक होने के साथ रोगाणुरोधी गुण भी होते हैं। इसके अलावा प्याज भी प्रीबायोटिक फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जिसमें इनुलिन और फ्रुक्टुलिगोसेकेराइड्स शामिल हैं। वहीं पके हुए केलों में पाया जाने वाला स्टार्च भी प्रीबायोटिक फाइबर के रूप में काम करता है।

इन बीमारियों से बचाव

प्रीबायोटिक फूड्स पेट से संबंधित विकारों को दूर करने में मदद करते हैं। शरीर में कई बीमारियों की शुरुआत पेट संबंधी समस्या के कारण ही होता है। प्रीबायोटिक फूड्स के सेवन से कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, लीवर आदि से संबंधित परेशानी नहीं होती है।

जेल में चींटियों और मच्छरों ने किया इमरान खान का हाल-बेहाल, खुला वॉशरूम, सी-क्लास सुविधाएं

Ants and mosquitoes made Imran Khan miserable in jail, open washroom, C-class facilities

 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में मुश्किल हालात का सामना करना पड़ रहा है। तोशाखाना मामले में दोषी पाए जाने के बाद इमरान खान पंजाब प्रांत की अटक जेल में रखा गया है। यहां उन्हें सी श्रेणी की बैरक में रखा गया है, जहां कैदियों को कोई सुविधा नहीं दी जाती है।

इमरान खान को जिस कोठरी में रखा गया है, वहां कीड़े-मकोड़े हैं। चीटियां काट रही हैं। इमरान खान के वकील नईम हैदर ने यह जानकारी दी।

सी श्रेणी कैद में इमरान खान

वकील ने कहा, 70 वर्षीय पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष को पंजाब प्रांत की जेल में सी श्रेणी की सुविधाएं प्रदान की गई हैं। यहां ए, बी और सी श्रेणियां हैं।
ए श्रेणी में हाई प्रोफाइल कैदियों रखा जाता है और यहां सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध है। वहीं सी श्रेणी में साधारण चोरी जैसे अपराध करने वालों को रखा जाता है। इमरान खान को परेशान करने के लिए यहां रखा गया है और कोई सुविधा नहीं दी गई है। उन्हें खुले बाथरूम का उपयोग करने के लिए मजबूर किया गया है।

क्यों सलाखों के पीछे हैं इमरान खान

बता दें, इमरान खान को शनिवार को लाहौर में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके तुरंत बाद इस्लामाबाद की एक ट्रायल कोर्ट ने उन्हें तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाया और तीन साल जेल की सजा सुनाई थी।

उन्हें पंजाब प्रांत के अटक शहर में अटक जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था, जबकि अदालत ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि उन्हें रावलपिंडी की अदियाला जेल में भेजा जाए।
इमरान खान का राजनीतिक भविष्य खतरे में
अदालत का यह फैसला इमरान खान के लिए एक झटका है। इससे उनका राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ गया है।

यह फैसला तब आया है, जब पाकिस्तान में इस साल के अंत में आम चुनाव होने वाले हैं।
वर्तमान नेशनल असेंबली 12 अगस्त को अपना कार्यकाल पूरा करने वाली है।

जानें क्या है वर्चुअल आधार आईडी, ऐसे कर सकते हैं जनरेट, ये हैं फायदे

Know what is Virtual Aadhaar ID, you can generate it in this way, these are the benefits

 

आजकल अधिकांश सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जहां आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है, वहीं कई निजी कार्यों में भी आधार कार्ड का उपयोग अब बहुत जरूरी हो गया है। ऐसे में यदि आप इस बात को लेकर चिंतित है कि कहीं आपके 12 अंकों वाले आधार नंबर या उसके डेटा का कोई दुरुपयोग न कर लें तो आप Aadhaar Virtual ID (VID) का उपयोग कर सकते हैं। वर्चुअल आधार आईडी आपको अपना आधार नंबर के स्थान पर प्रमाणीकरण करने के लिए ई-नो-योर-कस्टमर (केवाईसी) सेवाओं के लिए अनुमति देता है, जिसमें आप आधार कार्ड की जानकारी शेयर करने से बच सकते हैं।

जानें क्या है वर्चुअल आधार आईडी

वर्चुअल आधार आईडी 16 अंक की एक अस्थायी संख्या होती है, जो आपके आधार कार्ड से मैप की जाती है। UIDAI की ओर से जनवरी में बताया गया था कि इस अस्थायी Virtual Aadhaar ID से कोई भी किसी का भी मौलिक आधार नंबर नहीं निकाला जा सकता है। वर्चुअल आईडी से भी प्रमाणीकरण वैसे ही किया जा सकता है, जैसा कि मूल आधार नंबर से किया जाता है। फिलहाल Virtual Aadhaar ID को UIDAI के रेजिडेंट पोर्टल के जरिए जनरेट किया जा सकता है। वर्चुअल आधार आई को कई बार जनरेट किया जा सकता है और हर बार आप इसका नंबर बदल सकते हैं।

ऐसे जनरेट करें अपना Virtual Aadhaar ID
UIDAI के होमपेज पर Virtual Aadhaar ID ​​जनरेटर पर जाएं।
यहां अपना आधार नंबर व कैप्चा कोड दर्ज करें
आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
अब आपको नया Virtual Aadhaar ID जनरेट करने या फिर से जनरेट करने का ऑप्शन मिलेगा।
यहां सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको Virtual Aadhaar ID प्राप्त हो जाएगा।

बागेश्‍वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्‍त्री ने कहा, ज्ञानवापी मस्‍जिद नहीं, मंदिर है

Pt. Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham said, Gyanvapi is not a mosque, it is a temple

छिंदवाड़ा| बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद नहीं है। इसे मस्जिद कहना बंद कर चाहिए। यह भगवान शिव का मंदिर है। शास्त्री ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जो राम का है, वह हमारा है।

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ ब्लाक के सिमरिया में रामकथा करने पहुंचे थे, जिसका सोमवार को समापन हो गया। इसके मुख्य यजमान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ थे। सिमरिया में रामकथा के आखिरी दिन दोपहर दो बजे से कथा शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चली। महा भंडारे के साथ कथा का समापन हो गया।

उधर, प्रशासनिक अमला बंदोबस्‍त को लेकर लगातार सक्रिय रहा। वहीं सांसद नकुल नाथ ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा कथा करने को लेकर कहा कि हिंदुत्व की एजेंसी भाजपा के पास नहीं है, हम भी सनातनी हैं और धार्मिक व सामाजिक आयोजन करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसमें विचारों और भावनाओं का आदर किया जाता है, हम जिस उत्साह से होली और दीपावली मनाते हैं, उसी उत्साह से ईद और क्रिसमस भी मनाते हैं।

सिद्ध सिमरिया हनुमान धाम में आयोजित तीन दिवसीय दिव्य कथा का विधि विधान से पूजन-अर्चन के साथ समापन हुआ। सांसद नकुल नाथ ने कथा के मंच से जामसांवली वाले हनुमान महाराज व सिमरिया के संकट मोचन हनुमान जी के जयकारे लगाते हुए छिंदवाड़ा सहित महाकौशल से पधारे श्रद्धालु श्रोताजनों का अभिवादन किया। बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री को प्रणाम कर उन्होंने कहा कि इस दिव्य कथा को सुनने और बागेश्वर बालाजी के चरणों में नमन करने आए अन्य जिलों और अन्य प्रदेशों के भक्तजनों की ओर से भी हमारा प्रणाम है।

नकुल नाथ ने कहा कि बागेश्वर धाम के प्रधान पंड़ित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीन दिनों में हमारी छिंदवाड़ा नगरी को सोना-सोना बना दिया है, किन्तु जब आप हमसे दूर जा रहे हैं तो सब सूना-सूना लग रहा है। आपने अपनी दिव्य कथा और बागेश्वर बालाजी की कृपा से सभी भक्तों को जो भक्ति और समरसता का संदेश दिया है, हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि उन भावनाओं का पूरा पूरा आदर और सम्मान होगा। महाराज जी हमारा छिंदवाड़ा, यहां के लोग, यहां के संस्कार और धर्म कर्म के प्रति सभी का समर्पण पूरा देश जानता है और मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे प्यार और आस्था के इन कच्चे धागों ने आपको पूरी तरह से बांध लिया है। आप छिंदवाड़ा के प्रेम को कभी नहीं भूल पाएंगे। अंत में मैं पूरे जिले की ओर से यही विनती करूंगा कि आप यहां पुनः पधारें आपकी सेवा के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे। आपने कहा है कि कथा कम से कम पांच दिनों की होनी चाहिए तो अगली बार पांच दिन का समय हमारी धर्मप्रेमी जनता को अवश्य दीजिए।

गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं – कमल नाथPt. Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham said, Gyanvapi is not a mosque, it is a temple

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दिव्य कथा में उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अभी झाबुआ से लौट रहा हूं, वहां जिक्र किया कि छिंदवाड़ा में चल रही दिव्य कथा में बागेश्वर धाम के प्रधान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आदिवासियों का सम्मान किया और आज हम सर्वधर्म का सम्मान करने जा रहे हैं। मैं हिंदू हूं यह बात गर्व से कहता हूं, किन्तु हम अन्य धर्मों का भी सम्मान करते हैं। महाराज जी मेरे छिंदवाड़ा सहित आसपास के जिलों से पधारे श्रद्धालुओं का स्वागत अभिवादन करता हूं। मेरा और आपका हनुमान जी का संबंध है, आपने मुझसे अभी छुटकारा नहीं पाया है और आगे भी नहीं पा सकते, कुछ संबंध ऐसे होते हैं जो जीवनपर्यंत बने रहते हैं। 40 सालों में मैंने जिला, प्रदेश और देश की सेवा ही की है और ऐसे कार्य किए हैं जिन्हें हमेशा जनता से सराहना ही मिली है। मुझ पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। अंत में कहा कि हमारी भूख अभी मिटी नहीं है और मिट भी नहीं सकती। अगर बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आते रहेंगे तो भूख भी थोड़ी-थोड़ी मिटती रहेगी।

निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है मध्यप्रदेश – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Madhya Pradesh is on the path of continuous progress - Chief Minister Shivraj Singh

 

भोपाल, 8 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। विकास पर्व के दौरान कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि 16 जुलाई से मध्यप्रदेश में विकास पर्व चल रहा है। अब तक हमने 7 हजार 245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। इसके साथ ही 36 हजार 348 करोड़ रुपये की 13 सिंचाई योजनाओं का भूमिपूजन किया गया है तथा 83 सीएम राइज स्कूलों का कार्य प्रारंभ हो रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि नये स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों के शिलान्यास के कार्यक्रम हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क निर्माण के 21 हजार 900 करोड़ रुपये के 1207 कार्यों के भूमिपूजन भी संपन्न हो रहे हैं। अमृत योजना के अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 28 हजार 471 करोड़ रुपये की 15 हजार 450 पेयजल समूह परियोजनाओं के भूमि पूजन जैसे अनेक विकास के काम जारी हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधरोपण के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह जानकारी दी।

नीमच के किसान सिंचाई सुविधाओं का लाभ पाकर पंजाब के किसानों को छोड़ेंगे पीछे- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

नीमच के किसान सिंचाई सुविधाओं का लाभ पाकर पंजाब के किसानों को छोड़ेंगे पीछे- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

भोपाल, 7 अगस्त | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि नीमच जिले में गांधी सागर बांध और अन्य साधनों से हर किसान के खेत तक पानी पहुँचाएंगे। यहाँ के किसान पंजाब के किसानों को पीछे छोड़ देंगे। पूर्व सरकार ने गांधी सागर बांध से किसानों को पर्याप्त सिंचाई दिलवाने पर ध्यान नहीं दिया जबकि यह असंभव कार्य नहीं था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि उनके शब्दकोष में असंभव शब्द नहीं है। शीघ्र ही 3500 करोड़ रुपए लागत की नीमच- जावद सिंचाई योजना भी प्रारंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज नीमच जिले के मनासा में विकास पर्व के कार्यक्रम में 1208 करोड़ रुपए की रामपुरा मनासा वृहद सूक्ष्म दाबयुक्त सिंचाई परियोजना के भूमि-पूजन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे थे।The farmers of Neemuch will leave the farmers of Punjab behind after getting the benefit of irrigation facilities – Chief Minister Shivraj Singh

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि नीमच-जावद सिंचाई योजना प्रारंभ की जाएगी। सभी नगर पंचायतों को 3 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। रामपुरा मनासा में महाविद्यालय भवन का निर्माण होगा। सिंचाई परियोजनाओं से छूटे हुए गाँवों को जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा, विधायक माधव मारू और दिलीप सिंह परिहार, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, स्थानीय जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। आज विकास पर्व के अंतर्गत नीमच जिले को अनेक सौगात प्राप्त हुई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि एक समय था जब नीमच जिले के लोगों को भोपाल तक आने-जाने में पूरा दिन लग जाता था। सड़कों का पता ही नहीं था। शहरों और गाँवों में बिजली नहीं होती थी। अब सरकार ने इन सब व्यवस्थाओं के साथ ही समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है। सरकार की योजनाएँ और कार्यक्रम जनता को परिवार के सदस्य मानकर संचालित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बेटियों को बचाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई गई। प्रदेश में जन्म से लेकर बिटिया के विवाह तक निरंतर राशि प्रदान की जाती है। प्रदेश में नगरपालिका और जनपद सहित संस्थाओं में बहनों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, बहनों के नाम सम्पत्ति की रजिस्ट्री पर मात्र एक प्रतिशत शुल्क के प्रावधान और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन से बेटियों और बहनों का सम्मान बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि वे स्वयं को सवा करोड़ बहनों का भाई मानते हैं। लाड़ली बहना योजना में प्रतिमाह बहनों को 3 हजार रुपए दिए लाने के लक्ष्य की पूर्ति भी की जाएगी। यह योजना बहनों को सम्मान के साथ जीने का अवसर देती है। बहनों को परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों के लिए अब विवश नहीं होना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में लाड़ली बहना सेना की सदस्य बहनें समाज की बहनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाएंगी। बहनों की आय प्रतिमाह 10 हजार रुपए तक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आज स्व-सहायता समूह की बहनें लखपति बन रही हैं। वे यूनीफार्म बनाने, पोषण आहार की पूर्ति, नल-जल योजनाओं के संचालन के बाद अब टोल टैक्स वसूली का कार्य भी करेंगी। प्रदेश में बहनों को तकलीफें दूर की जाएंगी। सरकार ने दुराचारियों को फाँसी पर लटकाने और उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने का कार्य किया है। मदिरा की दुकानों के पास बने अहाते बंद किए गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रसव के लिए बहनों को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती थी जिसे पूर्व सरकार ने बंद कर दिया था। संबल योजना और विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को मिलने वाली एक हजार रुपए की मासिक राशि देना भी रोक दिया गया था। यही नहीं मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना और तीर्थ-दर्शन योजना की राशि मिलना भी बंद हो गई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि फसल बीमा योजना की राशि भरने और किसान सम्मान निधि की राशि के भुगतान का कार्य सरकार द्वारा किया गया। उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क भी प्रदान किया जाएगा। विद्यार्थियों के दूसरे गाँव के स्कूल जाने पर साइकिल के लिए 4500 रुपए की राशि दी जा रही है। इसी तरह विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान करने की पहल भी की गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बिजली के अधिक राशि के बिलों से गरीबों को तकलीफ नहीं आने दी जाएगी। अनुदान पर ट्रांसफार्मर योजना पुन: प्रारंभ की जाएगी। एक लाख पदों की भर्ती का कार्य प्रगति पर है। पुलिस बल में 6500 भर्तियों के बाद 2500 नई भर्तियों और राज्य में सरकारी पदों पर 50 हजार नई भर्तियों का कार्य भी किया जाएगा। साथ ही अतिथि शिक्षकों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से युवाओं को ऋण और ब्याज गारंटी प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। आगामी 13 अगस्त से मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना प्रारंभ की जा रही है।

मनासा में भूमि-पूजन/लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मनासा में 1245 करोड़ 42 लाख रूपये के विभिन्न कार्यों का भूमि-पूजन और 36 करोड़ 76 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस प्रकार कुल 1282 करोड़ 18 लाख रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई। इसमें रामपुर-मनासा माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना की लागत 1208 करोड़ 89 लाख रूपये, भादवा माता कॉरिडोर 10 करोड़, उत्कृष्ट विद्यालय मनासा में स्टेडियम निर्माण 2 करोड़ 12 लाख, आत्री माताजी से आत्रीखेड़ा की सड़क 2 करोड़ 35 लाख, बड़कुआं से केशरपुरा की सड़क एक करोड़ 16 लाख, घोटापिपलिया से देवरी सोम्या की सड़क, तलाउ से बच्चाखेड़ी की सड़क एक करोड़ 13 लाख, सोनड़ी से बुरावन की सड़क एक करोड़ 13 लाख, मनासा-पड़दा, कंजार्डा रोड से कंजार्डा बाईपास की 4 करोड़ 40 लाख रूपये से बनने वाली सड़क का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अमृत-2.0 योजना में पेयजल आवर्धन योजना 7 करोड़ 15 लाख रूपये, सीसी रोड एवं डामरीकरण कार्य एक करोड़ 5 लाख, पेयजल आवर्धन योजना 2 करोड़ 61 लाख और एक करोड़ 76 लाख रूपये की लागत से बनने वाली पिपलिया-सिंघाड़िया से डोरियाखेड़ी तक की सड़क का भूमि-पूजन किया। इस प्रकार कुल 1245 करोड़ 42 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 14 करोड़ 18 लाख रूपये के रामपुरा रिंग बंड सुरक्षा कार्य, 3 करोड़ 25 लाख रूपये के नलवा से ढाणी मार्ग, 3 करोड़ 17 लाख के चपलाना से बडकुआं मार्ग, एक करोड़ 78 लाख के मनासा-रामपुरा रोड से जयसिंह का टांडा मार्ग, 2 करोड़ 56 लाख के मोया भादवा मार्ग, 3 करोड़ 36 लाख की चौकड़ी झरनेश्वर महादेव सड़क, 2 करोड़ 62 लाख की नलवा-कुंडला मार्ग से ढाणी मार्ग, एक करोड़ 29 लाख के जनपद पंचायत भवन मनासा, 3 करोड़ 53 लाख के मनासा कॉलेज में निर्मित 6 नवीन कक्षों, 50 लाख के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनासा में ब्लॉक हेल्थ यूनिट के निर्माण कार्य, 52 लाख के भाटखेड़ी से जमूनिया लासूर मार्ग कुल 36 करोड़ 76 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

रामपुर-मनासा माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना

1208.89 करोड़ की रामपुरा-मनासा माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना में रामपुरा, मनासा, नीमच एवं जावद तहसील के कुल 215 गावों की 65 हजार 400 हेक्‍टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्‍ध कराई जायेगी। इसके लिए गांधी सागर जलाशय के डूब क्षेत्र पर सेमली आंत्री एवं ग्राम बनडा पर दो पम्पिंग स्‍टेशनों का निर्माण कर, पाईप लाईन डाली जायेगी। कुल सिंचाई क्षेत्र को 30-30 हेक्‍टेयर के चक में तथा प्रत्‍येक तीस हेक्‍टेयर चक को 5-5 हेक्‍टेयर सब चक में विभाजित कर, सिंचाई के लिए जल उपलब्‍ध करवाया जायेगा। किसानों की सुविधा के लिए प्रत्‍येक तीस हेक्‍टेयर के चक पर स्‍वचलित आउटलेट मेनेजमेंट सिस्‍टम स्‍थापित किए जायेंगे, जहाँ से किसानों को निर्धारित दाब से निश्चित मात्रा में सिंचाई के लिए जल उपलब्‍ध हो सकेगा।

जन-दर्शन में उमड़ा जन-समुदाय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा मनासा में किये गये रोड-शो में जन-समुदाय उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होते हुए सभा स्थल तक पहुँचे। रोड-शो के मार्ग में नागरिकों ने पुष्पहारों के साथ पुष्प-वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत अभिनंदन किया। मनासा में बड़ी संख्या में समाज के प्रत्येक वर्ग ने हिस्सेदारी की। इनमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएँ, विद्यार्थी, किसान, व्यापारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कार्यक्रम में अन्नदूत योजना में 7 वाहनों का लोकार्पण कर हितग्राहियों को वाहनों की चाबियाँ सौंपी।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित करने के साथ ही विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बहनों द्वारा उनका कलात्मक चित्र भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 8 अगस्त को करेंगे वन भवन का लोकार्पण

Chief Minister Shivraj Singh will inaugurate Van Bhavan on August 8

 

2.91 लाख वर्ग फीट क्षेत्रफल में लगभग 180 करोड़ की लागत से बना है वन भवन

भोपाल, 7 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 8 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे तुलसी नगर, लिंक रोड क्रमांक-2 में स्थित वन भवन का लोकार्पण करेंगे। वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वन विभाग के अपर मुख्य सचिव जे.एन. कंसोटिया भी उपस्थित रहेंगे।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वन भवन 2.91 लाख वर्ग फीट में 180 करोड़ 24 लाख की लागत से निर्मित हुआ है। श्री गुप्ता ने बताया कि इस वन भवन में 100 सीटर एक ऑडिटोरियम और 50 सीटर हॉल तथा 30 सीटर हॉल बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि इस भवन में कुल 3 ब्लॉक हैं। ए-ब्लॉक में 4 तल, सी-ब्लॉक में 3 तल और ई-ब्लॉक में 4 तल हैं।

मनासा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के जन-दर्शन में नागरिकों ने सजाई श्रवण कुमार की झाँकी

Citizens decorated Shravan Kumar's tableau in Chief Minister Shivraj Singh's public darshan in Manasa

 

भोपाल, 7 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के जन-दर्शन में नागरिकों का उत्साह नए-नए रूप में देखने को मिल रहा हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान को नागरिकों ने श्रवण कुमार के रूप में नई पहचान भी दी है। नागरिकों ने न सिर्फ पुष्प-हारों और पुष्प-मालाओं से बल्कि उनके चेहरे की प्रतिकृति लिए मुखौटे लगाकर मुख्यमंत्रीCitizens decorated Shravan Kumar's tableau in Chief Minister Shivraj Singh's public darshan in Manasa
 शिवराज सिंह का स्वागत किया स्वागत किया।

मनासा में नगरवासियों द्वारा विशेष झाँकियाँ भी बनाई गईं। एक झाँकी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कंधों पर कांवर रखे हुए हैं और बुजर्ग माता-पिता को तीर्थ दर्शन के लिए ले जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में रेलों के माध्यम से तो देश के प्रख्यात धार्मिक स्थलों की यात्रा नागरिकों को कराई ही जाती है। इस वर्ष हवाई जहाज से भी तीर्थ-यात्रा कराई जा रही है।

MP में पेंशनरों का पांच प्रतिशत महंगाई राहत बढ़ाएगी सरकार, साढ़े चार लाख पेंशनरों का होगा फायदा

Government will increase five percent dearness relief of pensioners in MP, four and a half lakh pensioners will be benefited

 

भोपाल। प्रदेश सरकार राज्य के साढ़े चार लाख पेंशनरों की महंगाई राहत पांच प्रतिशत बढ़ाएगी। इसके बाद पेंशनरों को 38 प्रतिशत की दर से प्रतिमाह महंगाई राहत मिलेगी। इसका लाभ अगले माह से मिलेगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार से सहमति मिलने के बाद प्रस्ताव वित्त विभाग ने तैयार करके अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा है। प्रदेश में कर्मचारियों को 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है।

 

शिवराज सरकार ने जनवरी से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के साथ पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ाने का निर्णय लिया था। कर्मचारियों को जुलाई से इसका लाभ वेतन में मिलने लगा है और जनवरी से जून तक के अंतर की राशि का एरियर तीन किस्तों में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में मिल जाएगा।

पेंशनरों के लिए भी यही व्यवस्था लागू होनी थी लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार सहमत नहीं हुई। उसने जुलाई से पांच प्रतिशत महंगाई राहत में वृद्धि की सहमति दी है। राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 के अंतर्गत राज्य सरकार को इसके अनुरूप ही महंगाई राहत बढ़ानी होगी।

इसका प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग ने भेज दिया है और इसी सप्ताह आदेश भी जारी हो जाएंगे। पेंशनर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश दत्त जोशी का कहना है कि पेंशनर के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। एरियर की राशि पहले भी नहीं मिली। इस व्यवस्था को समाप्त होना चाहिए और जब से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़े, तब से ही पेंशनर को भी लाभ मिलना चाहिए।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...