मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पौधे लगाकर बालक-बालिकाओं ने मनाया अपना जन्मदिन

Boys and girls celebrated their birthday by planting saplings with Chief Minister Shivraj Singh

भोपाल, 5 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आम, गुलमोहर और करंज के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ बालक अमरेंद्र सिंह, बालिका प्रकृति चौहान, हिमांशु अग्रवाल और निधि सिंह ने अपने जन्मदिवस पर पौधे रोपे।Boys and girls celebrated their birthday by planting saplings with Chief Minister Shivraj Singh

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पुष्पा सिंह, रेनू यादव, श्वेता जैन, और मोनिका यादव ने भी पौधे लगाए। ग्वालियर की निशा निरंजन, तृषा पराई, निरंजन नितिन, डॉक्टर पंकज श्रीवास्तव, भोजपुर के महंत पवन गिरी, शैलेंद्र गिरी, पवन तिवारी, ब्यावरा राजगढ़ के विष्णु दांगी, राजेश विश्वकर्मा और राधे दांगी पौधरोपण में शामिल हुए।

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 21 जनवरी से, तीन दिन चलेगा

 

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अगले साल 21, 22 और 23 जनवरी की तारीख तय की है। ट्रस्ट के सदस्यों ने पूर्व में कहा था कि वे इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधिकारिक निमंत्रण भेजेंगे। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को बताया कि राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह अगले साल जनवरी के तीसरे सप्ताह में होगा। इसके लिए जनवरी की 21 से 23 जनवरी की तारीखें तय की गई हैं।

भाजपा के पास नहीं बचे कार्यकर्ता पैसा देकर कार्यकर्ताओं की चुनावी फौज खड़ी करना चाहती हैं:- विवेक त्रिपाठी

यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से युवाओं को प्रलोभन दे रही है शिवराज सरकार

युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने यूथ इंटर्नशिप कार्यक्रम पर युवाओं को प्रलोभन देने के आरोप लगाए

भोपाल – चुनावी साल में मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने योजनाओं और घोषणाओं की झड़ी लगा दी हैं। शिवराज सरकार वोटर्स को प्रलोभन देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। शिवराज सरकार के वादों पर विपक्ष लगातार हमलावर है। लाड़ली बहना योजना से लेकर सिखो कमाओं योजना सभी योजनाओं को युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने चुनावी जुमला बताते हुए योजनाओं में प्रचार प्रसार पर करोड़ों रुपए स्वाहा करने का आरोप लगाया यूथ इंटर्नशिप कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा सरकार लगभग 50 करोड़ से ज्यादा रूपए स्वाहा करने वाली हैं ।
विवेक त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत जनसेवा मित्र के रूप में चयनित किए गए युवाओं को प्रलोभन दे रही है। शिवराज सरकार चुनावी स्टाइपेंड देकर प्रदेश के युवाओं को युवा मोर्चा और संगठन से जुड़ने का प्रलोभन दे रही हैं। भाजपा सरकार के पास युवा कार्यकर्ताओं की भारी कमी हो गई, इसलिए शासकीय पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। हालांकि, शिवराज सरकार का यह हथकंडा कभी कामयाब नहीं होगा

त्रिपाठी ने आगे कहा, भाजपा सरकार ने 5 हजार युवाओं को छ: महीने के लिए पहले रखा था अब फिर 5 हजार युवाओं को रखा है ऐसे में भाजपा सरकार ने 10 हजार युवाओं को यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से चुनावी स्टाइपेंड देकर भाजपा सरकार की चुनावी फौज मध्यप्रदेश में उतार रहीं लेकिन मध्यप्रदेश के युवा विरोधी नीतियों को जनता अच्छे से समझ चुकी हैं आगामी विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश का युवा और जनता इसका जवाब देगी ।

Bhopal Metro Recruitment 2023 Apply Online, Last Date 17 August

bhopal-metro-recruitment

Bhopal Metro Recruitment Online Form 2023 has been issued by Madhya Pradesh Metro Rail Corporation Limited on the website. All the candidates who like the government job can see the Document of Bhopal Metro Recruitment Notification 2023. Eligible and interested candidates can apply for this job before the last date. Candidates read this article till the end to get Bhopal Metro Recruitment 2023 dates, eligibility, age limit, fees, application and other information.

Please read the document given below and take the following information

– Bhopal Metro Recruitment Post
– Bhopal Metro Recruitment No. Of Post
– Bhopal Metro Recruitment Eligibility
– Bhopal Metro Recruitment Salary
– Bhopal Metro Recruitment Fees
– Bhopal Metro Recruitment Age Limit
– Bhopal Metro Recruitment Selection Process
– Bhopal Metro Recruitment How to Apply
– Bhopal Metro Recruitment Date Bhopal Metro Recruitment  Bhopal Metro Recruitment  Bhopal Metro Recruitment  Bhopal Metro Recruitment  Bhopal Metro Recruitment  Bhopal Metro Recruitment
– Bhopal Metro Recruitment 2023 Apply Online

Link:- https://mpmetrorail.com/career

The application has been made live on the MP online portal.
Click the link -> https://iforms.mponline.gov.in

प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए सीएम जनसेवा मित्र रचेंगे नया इतिहास – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

CM Janseva Mitra will create a new history for the progress and development of the state - Chief Minister Shivraj Singh

भोपाल, 4 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि छह महीने पहले जिन बेटे-बेटियों का चयन मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र के रूप में किया गया था, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। ये सभी युवा इतिहास रचेंगे। स्वामी विवेकानंद कहते थे तुम केवल साढ़े तीन हाथ के हाड़-मांस के पुतले नहीं हो, तुम अनंत शक्तियों का भंडार हो। दुनिया में हर काम आप कर सकते हैं। युवा प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए नया इतिहास रचने में सहयोग करें। जो काम आपको मिला है, वह अपने आप को तराशने और बनाने और सीखने का कार्य है। इसे पूरी गंभीरता से करें। अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने की कोशिश करें। लाड़ली बहना योजना सहित अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं में भरपूर सहयोग करें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंहआज लाल परेड ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बूट कैंप बैच-2 में सीएम जनसेवा मित्रों को संबोधित कर रहे थे। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुष्प-वर्षा कर युवाओं का स्वागत किया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी, सीईओ राघवेन्द्र कुमार सिंह, लोकेश शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

लोगों की सेवा भगवान की पूजा मानकर करें, तो आनंद की प्राप्ति होगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आप मेरी आँख और कान हैं। आपको जो ग्राम पंचायत कार्य करने के लिए दी गई हैं, उस पंचायत में लगातार भ्रमण करें। सभी से विनम्रता से बात कर योजनाओं के बारे में समझाइश दें। कार्य को पूरा करने के लिए दिल में तड़प रखकर बेहतर प्रयास करें। कार्य करने के पीछे सकारात्मक दृष्टिकोण होना चाहिए। लोगों की सेवा भगवान की पूजा मानकर करें, तो आनंद की प्राप्ति होगी।

देश-दुनिया के राज्यों में मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाना है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक समय सड़कों की हालत खराब थी। बिजली भी बहुत कम आती थी। पीने के पानी, सिंचाई की व्यवस्था भी नहीं थी। म.प्र. बीमारू राज्य था। आज प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रूपये से बढ़कर एक लाख 40 हजार रूपए हो गई है। बिजली का उत्पादन 2900 मेगावॉट से बढ़कर 28 हजार मेगावॉट हो गया है। लगभग 47 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था हो गई है। सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है। प्रदेश का बजट भी बढ़ा है। हम सीएम राइज स्कूल बना रहे हैं। मध्यप्रदेश को आगे ले जाना है। देश-दुनिया के राज्यों में मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाना है।

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का शुभारंभ 13 अगस्त को

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में उच्च शिक्षा और विदेश में अध्ययन की फीस राज्य सरकार भरवा रही है। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का शुभारंभ 13 अगस्त को होगा। युवाओं को काम सीखने के दौरान 8 हजार रूपये प्रतिमाह भी दिए जाएँगे। यह इंटर्नशिप योजना आपको कई अनुभव सिखायेगी। प्रदेश में बेटा और बेटियों का भेदभाव समाप्त करने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई गई। बेटियों के हित में कई कदम उठाए गए हैं। बहनों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई गई है।

मध्यप्रदेश को आगे ले जाने में युवाओं का मिले पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सीएम जनसेवा मित्र सभी योजनाएँ लागू करवाने में मदद करें। सीएम जनसेवा अभियान में लोगों की सेवा करके उनकी जिंदगी बदलना है। आप लोगों की जिंदगी बेहतर बनाओ, आपकी जिंदगी बनाने का काम हम करेंगे। मुझे आप पर पूरा विश्वास है। मध्यप्रदेश को आगे ले जाने में आपका पूरा सहयोग मिले। आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।

युवा ही देश का निर्माण करते हैं – मंत्री भदौरिया

सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में सुशासन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। युवाओं को काम देने का कार्य किया जा रहा है। युवाओं के लिए सीएम जनसेवा अभियान से जोड़कर उन्हें लोगों की सेवा का बड़ा काम दिया गया है। युवा ही देश का निर्माण करते हैं।

सीएम फेलोज़ को उपलब्ध कराई जायेंगी गाड़ियाँ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सीएम फेलोज़ को लोगों के बीच पहुँचने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे वे आसानी से अपने दौरे कर सकें। मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों को ऑनलाइन कार्य के लिए 200 रूपये का मोबाइल डाटा पैक डलवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने युवाओं के सवालों के दिए जवाब

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से पाँच जनसेवा मित्रों ने संवाद करते हुए सवाल पूछे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सहजता से सवालों के जवाब दिए। इंदौर के जन सेवा मित्र कु. रितिका चौहान ने पूछा कि आपके मन में बेरोजगारी भत्ता देने का विचार क्यों नहीं आया? इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हम युवाओं को घोंसला नहीं पंख देने का कार्य कर रहे हैं, जिससे वे ऊँची उड़ान भर सकें। इसीलिए प्रदेश में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना शुरू की गई है। मंडला की कु. उर्वशी राय ने सवाल किया कि आपका अपनी इतनी व्यवस्तताओं के बीच तनावमुक्त रहने का मंत्र क्या है? मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि तनावमुक्त रहने के लिए योगा और मेडिटेशन बहुत आवश्यक है। साथ ही आप अपना काम करते रहें, फल की इच्छा नहीं करें, तो तनावमुक्त रहा जा सकता है। सतना जिले के युवा अमर भारती पटेल ने पूछा कि जब आप पहली बार मुख्यमंत्री बने, तब आपके सामने कौन-कौन सी चुनौतियाँ थीं ? मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना तब प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क, अस्पताल, स्कूल, सिंचाई और रोजगार के साधन का अभाव था। अब इन सभी बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम करते हुए मध्यप्रदेश आगे बढ़ा और आत्मनिर्भर बना है। रतलाम की कु. तनीषा चोपड़ा ने सवाल किया कि युवावस्था में आपके प्रेरणा-स्त्रोत कौन थे? मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि मेरे प्रेरणा-स्त्रोत स्वामी विवेकानंद, भगवत गीता, श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हैं। गुना जिले के ऋषभ रघुवंशी ने पूछा कि आप अपने विभिन्न कार्यक्रमों में इतनी व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों से जरूर मिलते हैं, आपके इस विनम्र स्वभाव से हम क्या सीख सकते हैं? मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि व्यस्तता चाहे जितनी भी हो, आप समय निकाल सकते हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने युवाओं के साथ गाया गीत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जनसेवा मित्रों के कार्यक्रम में युवाओं के बीच पहुँचकर “ओ नदिया चले, चले रे धारा-चंदा चले चले रे तारा तुझको चलना होगा” गीत युवाओं और कलाकारों के साथ गाया। जन सेवा मित्रों ने पर्यावरण पर केन्द्रित नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न प्रस्तुतियाँ दीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वी.सी. के माध्यम से अशोकनगर, खण्डवा, जबलपुर, विदिशा से जुड़े जन सेवा‍मित्रों के परिजनों से बातचीत की। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान की पुस्तक ‘अग्रसर’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पाँच जन-सेवा मित्रों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।

कृषि उपज मण्डी की उत्तम व्यवस्था से किसानों को फसलों का उचित मूल्य : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Farmers get fair price for their crops due to the excellent arrangement of agricultural produce market: Chief Minister Shivraj Singh

 

भोपाल , 4 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कृषि उपज मण्डी की उत्तम व्यवस्था से किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल पा रहा है। यह सब आप सबके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि मण्डी समितियों ने जिन्सों की आवक और मण्डी की आय में अब तक की सर्वाधिक वृद्धि हासिल की है। मैं प्रदेश के सभी किसानों और मण्डी बोर्ड की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज प्रशासन अकादमी में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के स्वर्ण-जयंती महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन और कन्या-पूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, राज्य नीति एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया, श्री गौरीशंकर बिसेन, राज्य कृषि विपणन बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू दादू, दर्शन सिंह चौधरी ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मूलत: हम सभी किसान हैं। मैंने खेती-किसानी की है और हल-बक्खर चलाया है। अत: किसानों के दुख-दर्द और परेशानियाँ समझते हैं। सरकार किसानों के कल्याण और उन्हें उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिये निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बोर्ड के शेष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का भी आमेलन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसानों को हर तरह की सुविधाएँ दी जा रही हैं। किसान अब एमपी फार्म एप के माध्यम से अपनी कृषि उपज को अपने घर, खेत अथवा गोदाम कहीं से भी आसानी से विक्रय कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक तौल-काँटे से लेकर बोली लगाने के लिये सरकारी कर्मचारी तक की व्यवस्था को पारदर्शी बनाया गया है। किसानों को अपने खेत-खलिहानों से ही फसल बेचने की सुविधा दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बोर्ड के अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि मण्डी में जो नीलामी होती है, उसमें 2 प्रतिशत से अधिक कमीशन न काटा जाये।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बोर्ड की 50 वर्ष की सफल यात्रा के लिये सभी संबंधितों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी बोर्ड निरंतर किसानों के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिये कार्य करता रहेगा।

केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश दिन दूनी-रात चौगुनी प्रगति कर रहा है। मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर निरंतर कृषि कर्मण अवार्ड जीत रहा है। यह हमारे प्रदेश के किसानों के परिश्रम का प्रतिफल है। कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि सरकार ने किसानों को कई सौगातें दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किसान को अतिरिक्त आय अर्जित हो रही है। कार्यक्रम में हम्मालों और तुलावटियों को सम्मानित भी किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जुन्नारदेव एवं पांढुर्णा रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करेंगे वर्चुअल

Prime Minister Narendra Modi will virtually inaugurate renovation and beautification of Junnardeo and Pandhurna railway stations

 

छिंदवाड़ा। रविवार दिनांक 06 अगस्त सुबह 10.30 बजे देश के रेलवे के इतिहास में पहली बार 26 प्रदेशों के 506 स्टेशनों जिसमें मध्यप्रदेश की 16 लोकसभा क्षेत्र के 34 स्टेशनों का नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण का लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल करेंगे इसी के अंतर्गत हमारे छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव स्टेशन का नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य हेतु 25 करोड़ 50 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है इसी प्रकार पांढुर्णा स्टेशन का नवीनीकरण एवं सांंदर्यीकरण कार्य हेतु 16 करोड 7 लाख़ रूपये स्वीकृत किए गए है ।

उक्त स्टेशनों के लोकार्पण कार्यक्रम में जुन्नारदेव में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व विधायक नत्थनशाह कवरेती, जिला महामंत्री परमजीत विज उपस्थित रहेंगे इसी प्रकार पांढुर्णा लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शेषराव यादव, जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, अनिल कुमरे जी के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे ।

Huzur vidhansabh:- दीपड़ी भोपाल से रामदेवरा रूणिचा राजस्थान के लिए निकली पदयात्रा

 

भोपाल, जय बाबारी के उद्घोष के साथ हुजूर विधानसभा क्षेत्र की खुशहाली, सुख समृद्धि के लिए 1000 किमी की पद यात्रा भोपाल नगर निगम के वार्ड 85 में आने वाले दीपड़ी से रामदेवरा रूणिचा राजस्थान के लिए शुरू हुई। ये यात्रा 1 माह में बाबा रामदेवरा पहुंचेगी। श्री रामदेव सेवा समिति दीपड़ी से विश्कर्मा परिवार द्वारा सेवक संतोष विश्वकर्मा और सेवकगण ने 1000 किमी की पद यात्रा धूमधाम से दीपड़ी से शुरू की। यात्रा 4 सितम्बर को रूणिचा रे नाथ रामसा पीर के दरबार में राजस्थान रामदेवरा पहुंचेगी। सेवादार विष्णु विश्वकर्मा एवं समस्त विश्वकर्मा परिवार दीपड़ी ने यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा शुभारंभ में शामिल हुए।

रवींद्र भवन में स्‍वतंत्रता, समानता और विश्‍व-बंधुत्‍व के वैचारिक महाकुंभ का ‘उन्मेष’

'Unmesh' of the ideological Mahakumbh of freedom, equality and world-fraternity at Rabindra Bhavan

 

भोपाल। राजधानी के आसमान पर छाए बादल और दिन भर भिगोती रहीं फुहारों के बीच देश भर के कोने-कोने से लेकर धरती के अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों से आए साहित्यकार जब रवींद्र भवन की छत के नीचे जुटे तो राजनीतिक सीमाएं परे छूट गईं। देश और विश्वभर के लिए साहित्य और संस्कृति की चुनौतियों से लेकर भाषा और भावों पर गहन विमर्श का दौर शुरू हो गया। लेखक, कवियों ने जिन भी मुद्दों पर चर्चा की, उसका केंद्रीय भाव रहा विश्व बंधुत्व, समानता, दूसरों की स्वतंत्रता के आदर के साथ ऐसे बेहतर समाज की रचना जो मनुष्यों के साथ-साथ पशु-पक्षियों, जीवों से लेकर प्रकृति के सहअस्तित्व को स्वीकार करता हो।

साहित्यकार जब डाक्टर होता है तब संवेदना के अलग स्तर पर होता है

चिकित्सक साहित्यकारों से एक प्रश्न अक्सर पूछा जाता है, साहित्यकार होना चिकित्सा में कैसे काम आता है। समाज में पत्रकार, इंजीनियर से लेकर प्रत्येक पेशे के लोग साहित्यकार होते हैं। ऐसे ही डाक्टर साहित्यकार होते हैं। जब कोई चिकित्सक साहित्यकार, चिकित्सक की भूमिका में होता है तब संवेदना के स्तर पर उपचार की चुनौतियों, जीवन बचाने के संघर्ष में मदद मिलती है। यह विचार चिकित्सकों का साहित्य सत्र में चिकित्सक साहित्यकारों ने साझा किए। सत्र का संचालन पंकज शुक्ला ने किया। अध्यक्षता प्रसिद्ध चिकित्सक उपन्यासकार ध्रुव ज्योति वोरा ने की। इस मौके पर डा. आरती बैलारी ने कहा कि चिकित्सा की पुस्तकों को पढ़कर पहले हमारे लेखन की शैली विवरणात्मक हुआ करती थी, मगर धीरे-धीरे जब साहित्य पढ़ना और फिर मनन कर लिखना शुरू किया तो हमारे लेखन में मानवतावाद आ गया और हम मानवीय पहलुओं पर लिखने लगे। मेरा प्रथम प्रेम चिकित्सा एवं साहित्य दोनों ही है। किसी एक को भी मैं अपने जीवन से नकार नहीं सकती।

दिल्ली के प्रो. ब्रजेश शर्मा ने कहा कि साहित्यकार के पास वह साहस होता है कि वो ज्वलंत मुद्दों पर भी अपनी लेखनी चला सकता है और वो कथाएं जो जन-जन में बसती हैं, उनको लोक के सामने ला सकता है। डा. अभिजीत तरफदर ने बताया कि चिकित्सक साहित्यकार के जीवन में साहित्य आस-पास से ही प्रस्फुटित होता है, क्योंकि वो प्रतिदिन न जाने कितनी जिंदगियों के बारे में करीब से जान पाता है। साहित्य से हम स्वयं को परिभाषित करते हैं और बेहतर इंसान बनते हैं।

हमें हमेशा विविधताओं का सम्मान करना चाहिए

कर्नाटक की डा. कावेरी नंबिसेन ने बताया कि एक शल्य चिकित्सक के हाथ में जहां एक जीवन की जिम्मेदारी होती हैं। वहीं साहित्यकार की लेखनी में जाने कितनी पीढ़ियों के जीवन की जिम्मेदारी होती है। हमें हमेशा विविधताओं का सम्मान करना चाहिए। साहित्य का चिकित्सक के जीवन में बहुत महत्व होता है। वरिष्ठ चिकित्सक एवं उपन्यासकार डा. ध्रुव ज्योति वोरा ने कहा कि हमारे जीवन का अनुभव हमें हमेशा प्रेरित करता है कि हम साहित्य के द्वारा सार्वभौमिक सच सभी के समक्ष प्रस्तुत करें।

जिन भाषाओं से देश की राजभाषा बनी उन्हें खारिज कर दिया है

‘मेरे लिए स्वतंत्रता का अर्थ? ’ सत्र में प्रसिद्ध राजस्थानी कवि, आलोचक अर्जुनदेव चारण ने कहा कि स्वंतत्रता एक ऐसा शब्द है। इसके अनुशासनों में अलग-अलग अर्थ मिलते हैं। 1947 के बाद हमारे देश में भाषा का परिदृश्य बना है उसमें बहुत सी महत्वपूर्ण भाषाएं एक तरह से हासिए पर डाल दी गई हैं। जिन भाषाओं से हमारी देश की राजभाषाओं का निर्माण हुआ है। वह भाषाएं इन 75 वर्षों में खारिज कर दी गई हैं। हम जब भी राजस्थानी की संवैधानिक मान्यता की बातें करते हैं तो हमारे सामने एक बड़ा प्रश्न खड़ा किया जाता है कि इससे हिंदी का अहित होगा। भाषाओं से हम अपनी पहचान की बात करते हैं। आजादी के 75 वर्षों के बाद आज उन भाषाओं पर बात करना जरूरी हो गया है।

गांव में आजादी और स्वतंत्रता के शब्द नहीं थे

प्रसिद्ध कवि प्रयागराज के बद्री नारायण ने कहा कि जब मैं गांव में रहता था तब आजादी और स्वतंत्रता शब्द नहीं सुना था। वह शब्द हमारे जीवन में था ही नहीं। क्योंकि जीवन था, सोशल नार्म थे। उस आधार पर हम लोग काम करते थे। हर चीज की छूट थी। लेकिन स्वतंत्रता शब्द वहां के जीवन में नहीं था। जब हम शहर जाकर स्कूल में पढ़ने गए, तब वहां आजादी की लड़ाई और स्वतंत्रता शब्द सुनने को मिले। यह शब्द हमें पढ़ने के दौरान मिले। जो हमारे जीवन में आस्तित्विक शब्द नहीं थे। यानी जब हमारी चेतना जगती है तब हमें इस तरह के शब्दों की जरूरत होती है।

देश के क्षेत्रों में भाषाओं का नजरिया बदल जाता है

महाराष्ट्र से आए साहित्यकार शरणकुमार लिम्बाले ने कहा कि हिंदी का हित और अहित को लेकर हमेशा बहस होती है। मुझे लगता है कि हिंदी पट्टी में भाषा को लेकर उत्तर भारत और दक्षिण भारत का अलग-अलग दृष्टिकोण है। उत्तर भारत हिंदी को क्रेंद में रखकर सोचता है और दक्षिण भारत अंग्रेजी को। मैं मराठी का लेखक हूं और जब मेरी किताब हिंदी में आई तब मुझे लगा कि राष्ट्रीय भाषा में मेरी किताबें आई हैं तो मैं राष्ट्रीय लेखक बन गया हूं। लेकिन यह मेरा सोचना गलत था। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में भाषाओं का नजरिया बदल जाता है।

CM शिवराज सिंह 10 अगस्त को रीवा से लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्‍त करेंगे ट्रांसफर

CM Shivraj Singh will transfer the third installment of Ladli Bahna scheme from Rewa on August 10.

 

रीवा। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मऊगंज में लाड़ली बहना योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी 10 अगस्त का दिन रीवा के लिए ऐतिहासिक होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस दिन लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्‍त बहनों के खातों में डालेंगे। इस कार्यक्रम को गरिमामय एवं ऐतिहासिक बनाने में सभी अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण व सम्मान की रक्षा की योजना है। इस योजना से प्राप्त होने वाली एक हजार रुपए की राशि महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति में सहायक हो रही है।

जो भी दिक्कतें आ रही हों उसका स्थानीय स्तर से निराकरण करें

उन्होंने उन सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी जिन्होंने अथक मेहनत कर इस योजना की पात्र महिलाओं का पंजीयन करते हुए उनके बैंक खातों का आधार से लिंक कराने व डीबीटी कराया जिससे सभी महिलाओं के खातों में उक्त राशि आ सकी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं का द्वितीय चरण में पंजीयन किया जा रहा है। इसमें जो भी दिक्कतें आ रही हों उसका स्थानीय स्तर से निराकरण करें तथा शासन स्तर से समस्या के निराकरण के लिए वह स्वयं प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रथम किश्त की राशि जिन हितग्राहियों के खातों में किन्ही कारणों से नहीं पहुंची है उस समस्या का भी निराकरण तत्काल कराएं।

जिले में चार लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में राशि पहुंच चुकी है

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ सौरभ सोनवणे ने बताया कि जिले में चार लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में राशि पहुंच चुकी है। द्वितीय चरण में पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कार्य प्रगति पर है। उन्होंने इस कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों के पंजीयन कार्य में और गति दें ताकि रीवा में आयोजित होने वाले 10 अगस्त के कार्यक्रम से पूर्व शत-प्रतिशत हितग्राहियों का पंजीयन हो सके।

10 अगस्त के कार्यक्रम के लिए घर-घर जाकर आमंत्रण भी दिया जाएगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के 10 अगस्त के रीवा प्रवास से पूर्व उत्साह का प्रगटीकरण जिले में हो इसके लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। 6 अगस्त से 9 अगस्त तक जिले में हस्ताक्षर अभियान, धन्यवाद ज्ञापन, वॉल पेंटिंग, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताएं तथा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 10 अगस्त के कार्यक्रम के लिए घर-घर जाकर आमंत्रण भी दिया जाएगा।

मऊगंज की 82 ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण में 29714 लाड़ली बहनों का पंजीयन

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मऊगंज महावीर जाटव ने बताया कि मऊगंज जनपद की 82 ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण में 29714 लाड़ली बहनों का पंजीयन हो चुका है। इनमें से लगभग पाँच सौ हितग्राहियों के खातों में किन्ही कारणों से राशि नहीं पहुंची है जिसका निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक द्वितीय चरण में 350 लाड़ली बहनों का पंजीयन किया गया है। सभी ग्राम पंचायतों में लाड़ली बहना सेना का गठन हो चुका है। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास प्रतिभा पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह चंदेल, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र शुक्ला, अखिलेश सिंह, मन्नू गुप्ता, जनसंपर्क सहायक मध्यप्रदेश विधानसभा पुष्पेन्द्र गौतम सहित महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जनपद तथा ग्राम पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...