Huzur Vidhansabha: कांग्रेस पार्टी कोलार में रख रही है बूथ केंद्रों पर नजर, राहुल सिंह राठौड़ कर रहे है केंद्रों का निरीक्षण

 

भोपाल, कोलार उपनगर 155- हुजूर विधानसभा के नगर निगम भोपाल के जोन 18 के वार्ड 82 और 80 के मतदान केंद्रों में जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने पहुंचकर मौजूद बीएलओ से विस्तृत चर्चा करते देखे गये, राहुल राठौड़ ने बताया की बूथ की मतदाता सूची को देखकर जानकारी लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड 82 एवं 80 के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया है।

राहुल ने कहा कोलार क्षेत्र में आमजनता के ज्यादा से ज्यादा नाम जुड़वाने एवं समस्याओं में सहयोग के कार्य में कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी मतदान केंद्र में तैनात रहेंगे और आम जनता की परेशानियों को लेकर अधिकारियों से प्रतिदिन चर्चा की जा रही है ताकि निष्पक्षता से आमजनता के नाम जुड़े, उन्होंने कहा कि कोलार क्षेत्र में भाजपा द्वारा अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है और कुछ नाम भी जुड़वाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता द्वारा किया जा रहा है इसलिए कांग्रेस की पूरी नजर मतदाता सूची के कार्य में है,भाजपा के हर षड्यंत्र को कांग्रेस जनता के सामने मजबूती से लाएगी और हुजूर विधानसभा जीतकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

कार्य  स्थल में अनुपस्थिति मिले बीएलए

Milestone के बूथ न.201 पर बीएलए संतोष सिंह गंगवार नही थे और पुष्प विद्यालय के बूथ न.198 पर कोई नहीं था जब इसके सुपरवाइजर मेघराज मिश्रा से बात की तो उनने फोन नही उठाया इसकी सूचना तहसीलदार आलोक पारे को दी।

राठौड़ के साथ मंडलम अध्यक्ष बबलू खान,विजय शंकर दीक्षित,अश्विन अहिरवार मौजूद थे।

Transfer in MP: डीएसपी बदले, 22 पेज की तबादला सूची जारी #MPpolice

MP Police Department

राज्य शासन ने चुनाव पूर्व जिलों में पदस्थ राज्य पुलिस सेवा (state police service) स्तर के अधिकारियों की बड़ी सर्जरी की है। 252 डीएसपी या कार्यवाहक डीएसपी को इधर से उधर तबादला कर दिया है। इसमें भोपाल-इंदौर (bhopal-indore)ही नहीं लगभग अधिकांश जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं। चुनिंदा अधिकारियों के नाम सूची में दिए जा रहे हैं और विस्तृत जानकारी के लिए 22 पेज की तबादला सूची भी आपकी सुविधा के लिए दी जा रही है। देखिये आप या आपके परिचित किन अधिकारी को कहां स्थानांतरित किया गया है।

पंकज दीक्षित (Pankaj Dixit)को डीएसपी इंदौर सांवरे से एसडीओपी बैरसिया भोपाल, सुरेश कुमार दामेल (Suresh Kumar Damel)को एसीपी चूना भट्टी भोपाल से एसडीओपी बरेली रायसेन, संजय सिंह पंवार (Sanjay Singh Panwar) को एसीपी नगरीय पुलिस भोपाल से एसीपी नगरीय पुलिस इंदौर, बिट्टू शर्मा भटेले (Bittu Sharma Bhatele) को एसीपी संपत्ति-अपराध भोपाल से डीएसपी रेल भोपाल, राकेश मोहन शुक्ला (Rakesh Mohan Shukla)को डीएसपी खरगोन से डीएसपी महिला सुरक्षा रतलाम, उमेश कुमार तिवारी (Umesh Kumar Tiwari)एसीपी शाहजहांनाबाद नगरीय पुलिस भोपाल से एसडीओपी सिरोंज विदिशा, शिवपाल सिंह कुशवाह (Shivpal Singh Kushwaha)कार्यवाहक एसीपी अपराध नगरीय पुलिस भोपाल से कार्यवाहक एसीपी न्यायलयीन एक नगरीय पुलिस इंदौर, राकेश सिंह बघेल (Rakesh Singh Baghel) डीएसपी पीेचक्यू से एसीपी हनुमानगंज नगरीय पुलिस भोपाल, राजीव जांगले (Rajeev Jangle) कार्यवाहक एसडीओपी बरेली रायसेन से कार्यवाहक सीएसपी मुरार ग्वालियर, अजय राणा (Ajay Rana) कार्यवाहक डीेसपी पीएचक्यू से कार्यवाहक एसडीओपी छिंदवाड़ा, डॉ. सलील शर्मा (Dr.Salil Sharma) कार्यवाहक डीएसपी पीएक्यू से कार्यवाहक एसडीओपी खजुराहो छतरपुर जैसे प्रमुख राज्य पुलिस सेवा केअधिकारी सूची में शामिल हैं।

सनी देओल की गदर 2 फिल्म कब रिलीज होगी?

gader-movie

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर ने आज से करीब 22 साल पहले सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में सनी देओल के हैंडपंप उखाड़ने के सीन से लेकर उनके हर एक्शन सीन को लोगों ने तालियां बजाई थीं। अब सनी देओल एकबार फिर से गदर का दूसरा पार्ट गदर 2 लेकर आ गए हैं। यह फिल्म

 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

  फैंस में भी इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं गदर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म के साथ साथ ओएमजी 2 भी रिलीज हो रही है, तो इस फिल्म की भी एडवांस बुकिंग खुल गई है।

गदर की असली कहानी क्या है…

15 जून 2001 को रिलीज हुई फिल्म गदर: एक प्रेम कथा सिनेमा के इतिहास में बेहतरीन फिल्मों में शुमार की जाती है. फिल्म की दमदार कहानी से लेकर कलाकारों की एक्टिंग, डायलॉग, गाने हर चीज़ उम्दा थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया लेकिन क्या आप गदर की असली कहानी से वाकिफ हैं? चलिए आपको बताते हैं…

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ उस समय की बहुचर्चित फिल्मों में से एक थी. फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में थे. ‘गदर’ में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय की प्रेम कहानी को दिखाया गया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म की कहानी असल घटना से प्रेरित थी. लोग कहते है यह कहानी है बूटा सिंह और जैनब की और बात है सन 1947 की, यह वह समय था जब देश बंटवारे की आग में जल रहा था.

बताया जाता है कि एक दिन बूटा अपने खेत में काम कर रहा था तभी उसने देखा कि कुछ लड़के, एक लड़की के पीछे पड़े हैं.बिलकुल फ़िल्मी अंदाज़ में वह लड़की दौड़ती-भागती बूटा से मदद मांगती है और बूटा द्वारा मदद करने के साथ ही दोनों की मोहब्बत का सिलसिला चल पड़ता है.दोनों आगे चलकर शादी कर लेते हैं और उन्हें एक बच्ची होती है.

हालांकि कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब भारत-पाकिस्तान बंटवारे में पाकिस्तान जा चुके जैनब के घर वालों को उनकी बेटी के बारे में पता चलता है. जिसके बाद जैनब को कुछ दिनों तक भारत के एक रिफ्यूजी कैंप में रखने के बाद पाकिस्तान भेज दिया जाता है और बूटा और उसकी बेटी यहीं हिंदुस्तान में रह जाते हैं.

आगे चलकर जैनब और बूटा की कहानी तब और दर्दनाक मोड़ ले लेती है, जब बूटा अपनी पत्नी को खोजता हुआ पाकिस्तान जा पहुंचता है और यह पाता है कि जैनब अब किसी और की हो चुकी है.बूटा की लाख मिन्नतों के बावजूद जैनब उसके साथ हिंदुस्तान वापस लौटने से मना कर देती है. जैनब के इस तरह ना कहने से आहत बूटा, लाहौर में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे देता है. आपको बता दें कि लाहौर के मियां साहिब कब्रिस्तान में आज भी बूटा की मज़ार मौजूद है.

संकष्ट चतुर्थी पर राहु-केतु का अशुभ प्रभाव, ये उपाय दूर करेंगे बाधाएं

Inauspicious effects of Rahu-Ketu on Sankashta Chaturthi, these measures will remove obstacles

 

संकट को हरने वाली चतुर्थी संकट चतुर्थी कहलाती है। संस्कृत में संकष्टी शब्द का अर्थ है कि कठिन परिस्थिति से बचना। अगर किसी भी प्रकार का दुख हो तो उससे छुटकारा पाने के लिए चतुर्थी का व्रत करना चाहिए और भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं। हालांकि इस वर्ष संकष्ट चतुर्थी पर पंचक का ग्रहण है। साथ ही राहु-केतु का प्रभाव भी संकष्ट चतुर्थी पर पड़ रहा है। ऐसे में 4 अगस्त को सुबह 5.44 मिनट से दोपहर 12.45 मिनट तक पूजा न करें।

राहु-केतु के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए क्या करें?
संकष्टी चतुर्थी के दिन ग्रहों के दोष और अशुभ प्रभावों को दूर करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। गणपति बप्पा के मंत्र का निरंतर जाप करना चाहिए।

ग्रह दोष दूर करने के लिए क्या करना चाहिए?
संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश को प्रसन्न करने और ग्रह दोषों से मुक्ति पाने के लिए व्रत रखें। साथ ही ‘ओम गं गणपतये नमः’ का जाप करें। इससे सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।

95 वर्षीय भगवानी देवी के उत्साह से आश्चचर्यचकित हुयी शिल्पा शेट्टी

Shilpa Shetty was surprised by the enthusiasm of 95-year-old Bhagwani Devi

 

मुंबई, 03 अगस्त| इंडियाज़ गॉट टैलेंट सीज़न 10 में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करते हुए 95 साल की भगवानी देवी ने साबित कर दिया है कि उम्र तो बस एक नंबर है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का बहुचर्चित रियलिटी शो, इंडियाज़ गॉट टैलेंट, एक ऐसा मंच है जो हमारे देश की विविध प्रतिभाओं के लिए नए अवसरों के रास्ते खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ‘विजयी विश्व हुनर हमारा’ के मूलमंत्र के साथ, इस इंटरनेशनल फॉर्मेट ने पहले हफ्ते में ही अपने शानदार प्रदर्शन और प्रतिभागियों के बेमिसाल हुनर पर ढेर सारी तारीफें बटोर ली हैं।

इस वीकेंड, दर्शक इतिहास रचते हुए देखेंगे जहां 6 प्रतिभागी गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास करेंगे। हरियाणा की 95 वर्षीय शॉट पुटर भगवानी देवी यह साबित कर दिया है कि जब किसी के सपनों को पूरा करने की बात आती है तो उम्र महज एक नंबर है। भगवानी देवी के जुनून पर हैरानी जताते हुए जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कहा, 95 साल की उम्र में, आपने शतक पूरा कर लिया है। मैं ज़िंदगी को लेकर आपके उत्साह से आश्चर्यचकित हूं। मैं चाहती हूं कि उस उम्र में हम भी ऐसे ही हों। भगवानी देवी के पोते और उनके कोच विकास डागर ने कहा, 95 साल की उम्र में इंडियाज़ गॉट टैलेंट में दादी की भागीदारी उन लाखों भारतीय महिलाओं के सपनों का सबूत है जो अपने सपनों को सच करने की हिम्मत रखती हैं। सक्रिय जीवनशैली बनाए रखने और शारीरिक रूप से फिट रहने की उनकी लगन ने उन्हें सबसे उम्रदराज शॉट थ्रोअर के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के इस बेमिसाल चैलेंज को स्वीकार करने के काबिल बनाया है। इंडियाज़ गॉट टैलेंट के मंच पर होना एक अविश्वसनीय अनुभव था। मेरी दादी दूसरों को अपने सपनों को अपनाने और असाधारण हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।’ इंडियाज़ गॉट टैलेंट सीजन 10 पर, इस वीकेंड रात 9.30 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

जीएसटी काउंसिल की बैठक संपन्न, ऑनलाइन गेमिंग पर 28% GST के फैसले पर लगी मुहर

GST Council meeting concludes, 28% GST on online gaming approved

 

जीएसटी काउंसिल की 51वीं बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर 28% टैक्स को जारी रखने का फैसला लिया गया है। तय हुआ कि एंट्री लेवल पर face value पर ही 28 पर्सेंट टैक्स लगेगा। बता दें कि पिछली बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर 28% लगाने का फैसला लिया गया था। इस फैसले का लगातार विरोध किया जा रहा था। बैठक में तीन राज्यों दिल्ली, गोवा और सिक्किम ने 28% दर को रिव्यू करने की मांग उठाई। काफी विचार-विमर्श के बाद इसे लागू रखने का फैसला लिया गया।

पिछले महीने हुआ था फैसला

जीएसटी काउंसिल की पिछले महीने हुई बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ में दांव पर लगाई जाने वाली पूरी राशि पर 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाने का निर्णय किया गया था। बुधवार की बैठक में इस फैसले के क्रियान्वयन के तौर-तरीकों पर चर्चा की जानी थी। लेकिन तीन राज्यों में इस पर फिर से विचार करने की मांग उठाई गई। काउंसिल की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत जीएसटी की दर एक अक्टूबर से लागू हो जाएगी। लागू होने के छह महीने बाद एक बार फिर से इस पर रिव्यू किया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय और राज्य कानूनों में जरूरी बदलाव के बाद ऑनलाइन गेमिंग पर नया कर एक अक्टूबर से प्रभाव में आ जाने की संभावना है।

कई अन्य फैसले

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुए इस वर्चुअल बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में विदेशी गेमिंग कंपनियों पर भी सख्ती करने पर सहमति बनी है। अब ऑफशोर कम्पनियों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बैठक के बाद राजस्व सचिव, संजय मल्होत्रा ने कहा कि सट्टेबाजी पहले से ही जीएसटी के दायरे में है और टैक्स तगाने का ये मतलब नहीं ये कानूनी तौर पर वैध है। सट्टा और जुआ अवैध है और कर के दायरे में आता है। ऑनलाइन गेमिंग पर कर लगाने से उन राज्यों में ऑनलाइन गेम वैध नहीं हो जाएगी, जिन्होंने उन पर प्रतिबंध लगा रखा है।

घर में इन चीजों को कभी न रखें खाली

never keep these things empty in the house

 

वास्तु शास्त्र में ऐसे कई नियमों के बारे में बताया गया है, जिनका पालन करने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। कई बार जाने-अनजाने में हम ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसका बुरा प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। वास्तु में बताए गए नियमों का पालन करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। साथ ही घर में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें कभी खत्म नहीं होने देना चाहिए। इन चीजों के खत्म होने से पूरे घर को दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। घर की आर्थिक स्थिति पर ये चीजें सीधा प्रभाव डालती हैं। आइए, जानते हैं कि वे चीजें कौन-सी हैं।

अनाज

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी अनाज खत्म नहीं होने देना चाहिए। घर में अनाज का भंडार खत्म होने से नकारात्मकता आती है, साथ ही ये अपमान का कारण बनते हैं। चावल और गेहूं को विशेष तौर पर कभी खत्म न होने दें, ऐसा करने मां अन्नपूर्णा हमेशा प्रसन्न रहती हैं।

पानी के बर्तन

घर में कभी भी पीने के पानी रखने वाला बर्तन और बाथरूम में बाल्टी खाली ना रखें। पानी के खाली पात्र रखने से घर में नकारात्मकता और कंगाली आती है। साथ ही ऐसे परिवार को मानहानि का सामना करना पड़ता है। पानी का पात्र हमेशा भरकर रखें। रात के समय इन्हें विशेष तौर पर भरकर रखें। इसके अलावा पानी भरने के पात्र टूटे-फूटे या खराब नहीं होने चाहिए।

तिजोरी

घर की तिजोरी या फिर आपका पर्स कभी खाली न रहने दें। थोड़े से पैसे उसमें जरूर रखें। पर्स या तिजोरी में थोड़ा-बहुत पैसा रखना जरूरी है। इन चीजों का खाली रहना अपशकुन का कारण बनता है। ये घर पर की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डालते हैं। मां लक्ष्मी भी नाराज होती हैं। वहीं, तिजोरी में गोमती चक्र, कौड़ी और शंख रखना बहुत शुभ होता है।

आज के समय में सबसे बड़ी समस्या बन गई है तनाव, ये है इसे कम करने के ज्योतिष उपाय

Stress has become the biggest problem in today's time, this is astrological remedy to reduce it

 

तनाव आजकल की सबसे बड़ी समस्या बनता जा रहा है। अधिक भागदौड़ और एक दूसरे से आगे निकलने होड़ में हर कोई किसी न किसी प्रकार के तनाव में जी रहा है। किसी को अच्छी नौकरी नहीं मिलने का तनाव हैए तो किसी को व्यापार-व्यवसाय ठीक से नहीं चलने का तनाव है। कोई घर.परिवार के झगड़ों से तनाव में है तो किसी को बाहरी जीवन में किसी बात को लेकर तनाव है।

यहां तक कि अब कम उम्र के बच्चों में भी तनाव की समस्या होने लगी है। तनाव होने के निजी और कार्यक्षेत्र से संबंधित कई कारण हो सकते हैंए लेकिन कई बार ग्रहों की स्थिति सही न होने के कारण भी तनाव और मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैंए जिनको करने से तनाव से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं

तनाव कम करने के ज्योतिष उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसारए यदि किसी व्यक्ति को तनाव की समस्या है तो उनके लिए चांदी के आभूषण लाभदायक साबित हो सकते हैं। चांदी को चंद्रमा की धातु माना गया है और चंद्रमा मन का कारक होता है। कहा जाता है कि चांदी की चीजें पहनने से शीतलता प्राप्त होती है। इससे धीरे.धीरे तनाव दूर होने लगता है और शांति प्राप्त होती है।

साथ ही यदि किसी की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में हो तो भी व्यक्ति को तनाव और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए नियमित भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। शिव जी की पूजा से चंद्रमा अनुकूल होता है और तनाव से राहत मिलती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसारए यदि किसी को तनाव की समस्या हो तो सोमवार के दिन चांदी में द्विमुखी रूद्राक्ष जड़वाकर धारण करना चाहिए। रूद्राक्ष धारण करने से मन शांत होने के अलावा और भी कई फायदे होते हैं।

इसके अलावा चंद्रमा को मजबूत करने के लिए प्रत्येक सोमवार या किसी भी माह की पूर्णिमा तिथि को चावलए दूधए मिश्रीए चंदन की लकड़ीए चीनीए खीरए सफेद वस्त्रए चांदी आदि का क्षमतानुसार दान करना चाहिए।

तनावमुक्ति के लिए चंद्र ग्रह को ठीक करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में प्रतिदिन चांदी के गिलास से पानी पीना प्रारंभ करें। मान्यता है कि जल और चांदी दोनों पर चंद्र का अधिकार होता है। इसलिए चांदी के गिलास से पानी पीने से चंद्र को मजबूती मिलती है और व्यक्ति तनाव मुक्त रहता है।

पचास साल बाद 11 अगस्त को चंद्रमा के लिए उड़ान भरेगा रूस का यान

Fifty years later, on August 11, Russia's vehicle will fly to the moon

 

व्लादिवोस्तोक, 3 अगस्त| लगभग 50 वर्षों बाद 11 अगस्त की सुबह रूस का पहला चंद्रयान लूना-25 चंद्रमा के लिए उड़ान भरेगा। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में लॉन्च की तारीख 11 अगस्त तय की गई है। एजेंसी के मुताबिक सोयुज-2.1बी रॉकेट फ्रेगेट ऊपरी चरण और स्वचालित स्टेशन के साथ अमूर ओब्लास्ट में स्थित वोस्तोचन कोस्मोड्रोम से मास्कों के समय के अनुसार सुबह 2:10 बजे (अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार 10 अगस्त को रात 23.10 बजे) उड़ान भरेगा।

इससे पहले रूस का पिछला चंद्रयान यान लूना-24 साल 1976 में लॉन्च किया गया था। इसका रिटर्न कैप्सूल लगभग 170 ग्राम चंद्र मिट्टी को पृथ्वी पर वापस लाया था। लूना-25 में रिटर्न कैप्सूल नहीं है। उम्मीद है कि यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला इतिहास का पहला स्टेशन बन जाएगा। मिशन का मुख्य कार्य सॉफ्ट लैंडिंग की प्रौद्योगिकियों का परीक्षण और आंतरिक संरचना का अध्ययन तथा पानी सहित संसाधनों का पता लगाना है। प्रक्षेपण और रॉकेट से अलग होने के बाद ऊपरी चरण स्वचालित स्टेशन को चंद्रमा की उड़ान के प्रक्षेप पथ पर भेजेगा। साढ़े चार दिनों के बाद स्टेशन चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा और दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने से पहले कई बार अपनी कक्षा बदलेगा। स्टेशन का वैज्ञानिक कार्य एक वर्ष तक चलने की उम्मीद है।

दिल्ली सर्विस बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी, पढ़िए क्या कहा अमित शाह ने

Discussion on Delhi Service Bill continues in Lok Sabha, read what Amit Shah said

 

दिल्ली। लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पर गुरुवार को चर्चा शुरू हो गई। सुबह के हंगामा के बाद करीब 2 बजे जब कार्यवाही शुरू हुई तो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला अध्यक्षता करते नजर आए। उन्होंने चर्चा की शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को मौका दिया।

अमित शाह ने बताया कि किस तरह सरकार को यह अध्यादेश सदन में लाने और कानून बनाने का अधिकार है। दिल्ली के लिए संसद कानून बना सकता है। दिल्ली एक संघ शासित राज्य है। दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं है।

दिल्ली सेवा बिल पर अमित शाह ने कही ये बातें

यह अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट के आदेश को संदर्भित करता है, जो कहता है कि संसद को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से संबंधित किसी भी मुद्दे पर कानून बनाने का अधिकार है।

दिल्ली सेवा बिल पर सरकार को टीडीपी का साथ

लोकसभा में बिल पारित करवाना केंद्र सरकार के लिए जरा भी मुश्किल भरा नहीं होगा। इस बीच, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) से भी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका लगा है। TDP ने बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन करने का फैसला किया है।

पीएम मोदी का बचाव नहीं: सभापति जगदीप धनखड़

मणिपुर हिंसा पर चर्चा और प्रधानमंत्री को राज्यसभा में बुलाए जाने पर सभापति जगदीप धनखड़ और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बीच बहस हो गई। मल्लिकार्जुन खरगे ने सवाल किया कि मणिपुर बहस पर विपक्ष की मांग पर सभापति पीएम का बचाव क्यों कर रहे हैं?

इस पर सभापति ने जवाब दिया, “मुझे पीएम का बचाव करने की जरूरत नहीं है। मुझे किसी का बचाव करने की जरूरत नहीं है। मुझे संविधान और आपके अधिकारों की रक्षा करने की जरूरत है। नेता प्रतिपक्ष की ओर से इस तरह की टिप्पणी बहुत अच्छी नहीं है।”

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...