MP में विद्यार्थियों से रिश्वत में लिया मुर्गा, स्कूल में ही पका कर शिक्षकों ने की मुर्गा-शराब पार्टी

Chicken taken in bribe from students in MP, teachers cook chicken and drink party in school itself

बुरहानपुर। जिले के आदिवासी विकासखंड खकनार के सोनुद गांव में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक शाला के शिक्षकों का एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जो विभाग के साथ ही पूरे सिस्टम को कठघरे में खड़ा करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में स्कूल के प्रधान पाठक और दो शिक्षक स्कूल में ही मुर्गा-शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं।Chicken taken in bribe from students in MP, teachers cook chicken and drink party in school itself

स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के मुताबिक शुक्रवार को शिक्षकों ने कुछ विद्यार्थियों को प्रवेश देने के बदले बतौर रिश्वत मुर्गा मंगाया और दोपहर पौने तीन बजे ही स्कूल की छुट्टी कर दी। इसके बाद स्कूल के मध्याह्न भोजन कक्ष में ही मुर्गे को पकाया गया।

वहीं पर शिक्षकों ने मुर्गा-शराब पार्टी कर डाली। इंटरनेट मीडिया पर पार्टी और छात्राओं के बयान वाले वीडियो बहु प्रसारित होने के बाद कलेक्टर भव्या मित्तल तक मामला पहुंचा तो उन्होंने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा है कि इस तरह शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने नहीं दिया जा सकता। संबंधित शिक्षकों को निलंबित कर जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में नवल राठौर स्कूल के प्रधान पाठक हैं और अरुण पंधारे व सिखराम पवार शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं।

शराब पीकर स्कूल आते हैं शिक्षक

स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा दीपाली मोहन, रानी अनार व ग्रामीण पवन पवार सहित अन्य लोगों ने बताया कि कथित शिक्षक अक्सर शराब पीकर ही स्कूल पहुंचते हैं और विद्यार्थियों के साथ गाली गलौज भी करते हैं। इनके न तो स्कूल आने का कोई समय निर्धारित है और न जाने का समय तय है। ग्रामीणों ने कई बार शिक्षकों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे किसी की नहीं सुनते। गांव के लोगों ने ऐसे शराबी शिक्षकों को तत्काल हटाने और योग्य शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है।

इनका कहना है

सोनुद स्कूल का मामला संज्ञान में आया है। घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा के मंदिरों को अपवित्र नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की गारंटीशुदा मासिक आय योजना

IndiaFirst Life Insurance launches Guaranteed Monthly Income Plan

 

बैंक ऑफ बड़ौदा और आंध्रा बैंक द्वारा प्रवर्तित इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस ने आज एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, लिमिटेड प्रीमियम प्रोडक्ट- गारंटीड मंथली इनकम प्लान की शुरुआत की। यह योजना बचत को बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई है, जो एक साथ ग्राहकों को आय और वित्तीय सुरक्षा का संयोजन प्रस्तुत करती है। इस प्लान की लॉन्चिंग पर टिप्पणी करते हुए इंडिया फर्स्ट लाइफ के डिप्टी सीईओ श्री रुषभ गांधी ने कहा, “हमारी उम्मीदें और हमारी आकांक्षाएं अक्सर हमारे वित्तीय स्वास्थ्य पर आधारित होती हैं।

सुनिश्चित मासिक आय के साथ, हमें अपने सपनों और लक्ष्यों को आगे बढ़ाने का लचीलापन मिलता है। इसे देखते हुए, इंडियाफर्स्ट लाइफ ने अपने ग्राहकों के लिए एक निश्चित मासिक आय के माध्यम से अपनी जीवन शैली को बनाए रखते हुए, अपने जीवनकाल में अपने परिवार को एक लाइफ कवर के साथ सुरक्षा प्रदान करने वाली एक गारंटीकृत मासिक आय योजना पेश की है। इंडिया फर्स्ट लाइफ गारंटीकृत मासिक आय योजना एक ग्राहक को यह चुनने की अनुमति देती है कि वह आवश्यक प्रीमियम भुगतान करने के बाद मासिक भुगतान कब से प्राप्त करना चाहता है। पॉलिसी की अवधि के दौरान एक जीवन कवर भी मिलता है, चाहे ग्राहक प्रीमियम का भुगतान कर रहा हो, या अद्वितीय अंतर वर्षों का लाभ उठा रहा हो या भुगतान प्राप्त कर रहा हो। इसके अलावा, उसे वार्षिक बोनस का लाभ भी मिलता है, जो कि परिपक्वता पर देय है। श्री रुषभ गांधी आगे कहते हैं, ‘‘इस योजना से ग्राहकों को कई जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, क्योंकि इसका एक अच्छा पहलू यह है कि यह प्लान उन्हें गारंटीशुदा रिटर्न का सुरक्षा कवर प्रदान करता है।‘‘

मासिक आय भुगतान के माध्यम से पैसे का मूल्य वार्षिक प्रीमियम के 105 प्रतिशत से 125 प्रतिशत के बीच, मासिक भुगतान के आश्वासन के साथ।
प्रीमियम भुगतान वर्षों के पूरा होने पर या कुछ वर्षों के इंतजार के बाद गारंटीकृत मासिक राशि प्राप्त करने का विकल्प।
प्रीमियम भुगतान आवृत्ति, पॉलिसी अवधि के विकल्प और भुगतान मोड के विकल्प के माध्यम से व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप योजना में परिवर्तन करने का लचीलापन।
ग्राहक को परिपक्वता पर देय वार्षिक बोनस का लाभ उठाने का भी विकल्प।
ग्राहक अपने द्वारा भुगतान किए गए प्रीमियमों और अपने द्वारा हासिल फायदों के लिए लागू कर कानूनों के अनुसार लाभ प्राप्त करते हैं।

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के बारे मेंः
625 करोड़ रुपये की पेड-अप शेयर पूंजी के साथ मुम्बई में मुख्यालय वाली इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस देश की सबसे नई और आधुनिक जीवन बीमा कंपनियों में से एक है। इसे भारत के दो सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों – बैंक ऑफ बड़ौदा और आंध्र बैंक ने जोखिम, धन और निवेश प्रबंधन में ब्रिटेन की अग्रणी कंपनी लीगल एंड जनरल के साथ मिल कर विकसित किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की इंडियाफर्स्ट में 44 फीसदी की हिस्सेदारी है, जबकि आंध्र बैंक और लीगल एंड जनरल क्रमशः 30 फीसदी और 26 फीसदी के हिस्सेदार हैं। समझने में सरल और आसान उत्पादों को समुचित कीमत पर लाते हुए और अच्छी सेवाओं के बूते अपनी अलग जगह बनाने का भरोसा इंडियाफर्स्ट की थाती है। आज, भारत में इंडियाफर्स्ट लाइफ पूरे देश में 1000 से अधिक शहरों और कस्बों में 10,000 से अधिक पॉइंट ऑफ सेल के जरिए अपनी उपस्थिति बना चुकी है।

एशियाई खेलों में पहली बार हिस्सा लेगी भारतीय सॉफ्टबॉल टीम

Indian softball team to participate in Asian Games for the first time

 

दिल्ली, 01 अगस्त| चीन के हांग्झोउ में 23 सितंबर से होने वाले एशियाई खेलों में भारत पहली बार सॉफ्टबॉल के खेल में प्रतिस्पर्धा करेगा। भारतीय सॉफ्टबॉल संघ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एशियाड में हिस्सा लेने के लिये 16-सदस्यीय महिला टीम का चयन किया गया है। टीम चयन के लिये संभावितों की सूची के लिये परीक्षणों के बाद जून-जुलाई में दो सप्ताह के कोचिंग कैंप और परीक्षणों का आयोजन किया गया था। इस टीम में तीन अतिरिक्त खिलाड़ियों को भी चुना गया है।

मणिपुर यौन हिंसा मामले में पीड़ितों का बयान दर्ज करने पर लगी रोक

Ban on recording statement of victims in Manipur sexual violence case

 

दिल्ली, 01 अगस्त| उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को निर्देश दिया कि वह मंगलवार को सुनवाई पूरी होने तक मणिपुर यौन हिंसा वायरल वीडियो मामले की दो बलात्कार पीड़िताओं से न तो बातचीत करे और न ही उनके बयान दर्ज करे। शीर्ष अदालत ने इस मामले में पीड़ित महिलाओं की याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई की थी और आगे की सुनवाई के लिए आज (मंगलवार) अपराह्न दो बजे का समय मुकर्रर की थी।

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता बन वाली तीन सदस्यीय पीठ ने दो पीड़ित महिलाओं की ओर से इस मामले में किए गए ‘विशेष उल्लेख’ पर मौखिक रूप से आदेश जारी किया। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने पीठ की ओर से मौखिक आदेश में कहा, ‘चूंकि शीर्ष अदालत मंगलवार को दोपहर दो बजे मामले की सुनवाई करने वाली है। इस वजह से बेहतर होगा कि सीबीआई आज मंगलवार की सुनवाई से पहले उन महिलाओं के बयान दर्ज न करे। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ के समक्ष कहा कहा कि अगर सीबीआई इस मामले में तुरंत बयान दर्ज नहीं करती है तो पीड़ितों का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल हम (सरकार) पर निष्क्रियता का आरोप लगाएंगे और कहेंगे कि हम अपना कर्तव्य नहीं निभा रहे हैं। सिब्बल ने सोमवार को शीर्ष अदालत के समक्ष सरकार की कथित निष्क्रियता के खिलाफ याचिका दायर करने दोनों महिलाओं का पक्ष रखा था। उच्चतम न्यायालय ने मणिपुर जातीय हिंसा के दौरान राज्य में चार मई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को कहा था कि इस दलील के साथ इसे (घटना को) सही नहीं ठहराया जा सकता कि ऐसी घटनाएं अन्य जगहों (राज्यों) पर भी हुई हैं।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की तीन सदस्यीय पीठ ने मणिपुर में दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामले में ‘जीरो एफआईआर’ (जिसमें आमतौर पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाती है) 18 मई को दर्ज करने पर भी सवाल खड़े किए‌थे।

पीठ ने राज्य सरकार की ओर से पेश सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता से कई सवाल पूछे थे। पीठ ने पूछा घटना के बाद 14 दिनों तक वहां की पुलिस क्या कर रही थी? तत्काल प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई? पुलिस को इसमें क्या दिक्कत थी? न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामले को भी मणिपुर के साथ सुनवाई करने की अधिवक्ता बांसुरी स्वराज दलील पर पीठ ने अपना रुख स्पष्ट किया। अधिवक्ता ने हस्तक्षेप याचिका दायर कर दोनों राज्यों से संबंधित मामलों की सुनवाई मणिपुर के साथ करने की गुहार लगाई थी। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने अधिवक्ता की दलील पर कहा था, ‘इस में इनकार नहीं किया जा सकता कि पश्चिम बंगाल (और छत्तीसगढ़ ) में भी महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं, लेकिन यहां (मणिपुर) मामला अलग है। यहां हम सांप्रदायिक हिंसा और इसमें में महिलाओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा के मामले पर सुनवाई कर रहे हैं। मणिपुर में जो हुआ उसे हम यह कहकर उचित नहीं ठहरा सकते कि कुछ इसी तरह की घटना कहीं (पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़) और हुई।’ पीठ की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने में देरी को लेकर पूछे गए सवालों पर श्री मेहता ने राज्य सरकार का पक्ष रखा था। उन्होंने शीर्ष अदालत को बताया कि वीडियो वायरल (दो निर्वस्त्र महिलाओं से संबंधित) होने के 24 घंटे के भीतर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उस थाने में 20 प्राथमिकी दर्ज की गईं। इसी प्रकार राज्य भर में 6000 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने मणिपुर के आपत्तिजनक वीडियो 19 जुलाई 2023 को वायरल होने के मामले में पिछले सप्ताह स्वत: संज्ञान लेते हुए कड़ी चेतावनी के साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। केंद्र सरकार ने 27 जुलाई को अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि हिंसा और महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई हैं। केंद्र सरकार ने इसके साथ ही हिंसा से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई किसी अन्य राज्य में कराने की भी गुहार शीर्ष अदालत से लगाई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लोकमान्य तिलक की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Chief Minister Shivraj Singh paid tribute to Lokmanya Tilak on his death anniversary

भोपाल, 1 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महान स्वाधीनता सेनानी और स्वराज की भावना को भारत के जन-जन में स्थापित करने वाले लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण किया।

CM शिवराज सिंह ने पीपल, करंज और गुलमोहर के पौधे रोपे

CM Shivraj Singh planted saplings of Peepal, Karanj and Gulmohar

 

भोपाल, 1 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, करंज और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सुपर मेमोरी पावर गर्ल बेटी अनायका पाठक ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया।

अनायका का नाम उनकी स्मरण शक्ति के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। संजय शर्मा और मयंक अग्निहोत्री ने भी अपने जन्म-दिवस पर परिजन और परिचित के साथ पौधे रोपे।

सांप ने डंसा तो उसे मार दिया, नागिन ने घर तक युवक का पीछा किया, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

The snake bitten and killed him, the serpent followed the young man to the house, died before reaching the hospital

 

गोरमी | भिंड जिले की मेहगांव तहसील के करकेपुरा गांव में खेत में मवेशियों को भगाने पहुंचे एक युवक को सांप ने डंस लिया। इसके बाद युवक ने लाठी मारकर सांप को मार दिया। सांप की मौत के बाद नागिन युवक के पीछे पड़ गई। इस वजह से युवक भागते हुए अपने घर पहुंचा। वहीं नागिन भी पीछा करते-करते घर तक पहुंच गई। युवक ने सांप के डंसने और नागिन के द्वारा पीछा करने की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने नागिन को भी मार दिया। अानन-फानन में युवक को गोरमी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया, लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई।

वर्ष 1976 में आई नागिन फिल्म की कहानी करकेपुरा गांव मे हुई घटना की याद दिलाती है। इस फिल्म में नाग की मौत के बाद नागिन बदला लेने के लिए नाग की हत्या करने वाले लोगों के पीछे पड़ जाती है। बता दें कि 28 वर्षीय नरेंद्र पुत्र गुलाब सिंह लोधी निवासी करके का पुरा सोमवार को घर से एक किमी दूर स्थित खेत में मवेशी भगाने के लिए गया था। युवक के हाथ में लाठी थी। खेत में बेसहारा मवेशी भगाते समय नरेंद्र के पैर में सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने बाद युवक ने लाठी मारकर सांप को मार दिया। लेकिन सांप की मौत के बाद झाड़ियों में छिपी नागिन युवक के पीछे पड़ गई। युवक भागते हुए अपने घर पहुंचा। नरेंद्र ने सांप के डंसने और नागिन के पीछा करने की बात घर के सदस्यों को बताई। जब घर के सदस्यों ने बाहर जाकर देखा तो नागिन फन फैलाए हुए बैठी थी। इसके बाद नरेंद्र के भाई ने लाठी उठाकर नागिन को भी मार दिया। घर के सदस्य नरेंद्र को गोरमी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। अस्पताल से रेफर होने के बाद नरेंद्र के परिवार के सदस्यों ने किसी बाबा के यहां पहुंचकर झांड़फूंक भी कराई। इसके बाद भी जब आराम नहीं मिला तो परिवार के सदस्या ग्वालियर के लिए रवाना हुए, लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पहले ही नरेंद्र ने दम तोड़ दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक के एक डेढ़ साल का बच्चा भी है।

 

झाड़फूंक में चली जाती है जान

सर्पदंश के अधिकांश मामलों में ग्रामीण डाक्टर की बजाए झाड़फूंक करने वाले के पास पहुंच जाते हैं। यदि सांप जहरीला नहीं हुआ तो व्यक्ति ठीक हो जाता है और लोगों को लगता है कि झाड़फूंक से उसकी तबीयत ठीक हो गई। वहीं सांप के जहरीला होने पर व्यक्ति की मौत हो जाती है। ऐसा ही कुछ करके पुरा में सर्पदंश के मामले में हुआ। बारिश के चलते इन दिनों जहरीले जीव-जंतू नजर आने लगे हैं। कभी-कभी उनका इंसानों से सामना जानलेवा तक हो जाता है। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

सर्पदंश के मामले में ये करें

सांप या अन्य कोई जहरीला जीव काट ले तो सबसे पहले घाव को अच्छे से धो लें। सांप के काटने वाले स्थान के ऊपर प्रेशर बैंड का इस्तेमाल करें और लकड़ी के सहारे कपड़ा बांध कर खून को शरीर में फैलने से रोकें। घाव पर ड्रेसिंग न करें और दंश का शिकार व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाएं, जहरीला सांप जब भी डंसता है तो उस स्थान पर दांत के चार निशान दिखेंगे। बिना जहर वाला सांप जब भी डंसता है तो उस स्थान पर केवल दांत के दो निशान दिखाई देंगे। जहरीले सांप के ऊपरी जबड़े में दांत होते हैं। यह दो बड़े दांत विषग्रंथी से जुड़े होते हैं। जब सांप डंसता है तो इनके माध्यम से वह जहर व्यक्ति के शरीर में अंदर छोड़ता है, घरों के आस-पास की जंगली घास समय-समय पर कटवाते रहें। घर और दुकानों में रखे कबाड़ को इकट्ठा न होने दें। छोटे-छोटे गड्ढ़ों और दरारों को बंद करें। खेत और पर्यटन स्थलों पर जाते समय सावधान रहें। घर की नालियों के मुहाने पर जाली लगाएं।

CM शिवराज सिंह दो अगस्त को बाबा बैजनाथ धाम में विकासात्मक कार्यों का भूमिपूजन करेंगे

CM Shivraj Singh will perform Bhumi Pujan for developmental works at Baba Baijnath Dham on August 2.

 

भोपाल| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि आगर-मालवा और मंदसौर में दो अगस्त को होने वाले कार्यक्रम बेहतर ढंग से आयोजित हों। आगर-मालवा में बाबा बैजनाथ धाम में विकासात्मक कार्यों का भूमि-पूजन की तैयारियां समय पर और सही ढंग से की जाये। सभी कार्यक्रमों में जन-प्रतिनिधियों से समन्वय किया जाये। CM शिवराज सिंह वीडियो कान्फ्रेंसिंग से मंदसौर और आगरमालवा में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर रहे थे। संबंधित जिलों के कलेक्टर्स वीसी से वर्चुअली जुड़े।

CM शिवराज सिंह ने कहा कि आगरमालवा में 2 अगस्त को दोपहर 11 बजे बाबा बैजनाथ धाम में विकासात्मक कार्यों का भूमिपूजन के साथ जनदर्शन यात्रा, विकास पर्व एवं महिला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। महिला सम्मेलन, लाड़ली बहना महा-सम्मेलन के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था कर ली जाए।

मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत CM शिवराज सिंह एक लाख हितग्राहियों को करेंगे लाभांवित

CM Shivraj Singh will benefit one lakh beneficiaries under Pradhan Mantri Awas Yojana (Urban) on Tuesday

 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मंगलवार को दोपहर तीन बजे रवीन्द्र भवन भोपाल से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में एक लाख से अधिक हितग्राहियों को वर्चुअली हितलाभ वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कार्यक्रम में 70 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश और 30 हजार से अधिक हितग्राहियों को 300 करोड़ रुपये की प्रथम, द्वितीय और तृतीय किस्त की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित करेंगे।

भूपेंद्र सिंह भी रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री लाभार्थियों से सीधा संवाद भी करेंगे। इस दौरान नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन मध्य प्रदेश, यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और क्षेत्रीय चैनल्स के जरिए किया जाएगा।

योजना के बारें में जानें

इस योजना में केंद्र सरकार देश के सबी निम्न वर्गों, पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और मध्यम वर्ग के लोगों को जिनके पास कच्चे मकान या फिर खुद का मकान नहीं है, उनको खुद का पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए आर्तिक सहायता दी जाती है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के नाम से जानी जाती है और शहरी क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के नाम से जानी जाती है।

प्रदेश चुनावी हवा की चपेट में #MPelection2023

 

रोशन नेमा (Roshan Nema), भोपाल

सूबे में विधानसभा चुनाव सम्भवतः नवंबर माह में होने है, आने वाले महीने त्यौहारों से भरे होंगे। जिसमें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, संगठन शक्ति के पर्व गणेश उत्सव, नवरात्र वही सामजिक तानेबाने को मजबूत करने वाले त्यौहार रक्षाबंधन और दीपावली भी इसी बीच आना है।

प्रदेश के प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस अपने लोक लुभावन घोषणा और वचन के साथ जनता के बीच होंगे।

सूबे में चल रही चर्चा और भाजपा में मची जल्दबाजी साफ संकेत दे रही है ये चुनाव कठिन मुकाबले वाला होगा। अमित शाह के लगातार हो रहे दौरे कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे है वही कमनलनाथ का अनुभव चुनावी तानों का जाल बुन रहा है। कांग्रेस में गुटबाजी थमी दिख रही है। एक दर्जन से ज्यादा प्रदेश स्तरीय कांग्रेस नेता क्षेत्रों में बंटकर चुनावी रण मजबूत कर रहे है।

वही भाजपा अपनी परंपरा अनुसार विभिन्न समितियां बनाकर चुनावी प्रबंधन व्यवस्था चालू कर चुकी है। वही शिवराज सरकार पूरी ताकत के साथ जनता का विश्वास बढाने हर मोर्चे पर सक्रिय है।

दोनों ही प्रमुख दल के कट्टर कार्यकर्ता अब गली मोहल्ले, नुक्कड़ पर अपनी पार्टी की खूबी और नेताओं की प्रशंसा में सक्रिय हो गये है।

जिसका प्रभाव युवाओं की बैठकों में दिखने लगा है किसान कर्ज माफी, मुआवजे, गैस सिलेंडर का रेट, बहनों को प्रतिमाह मिलने वाली राशि, सड़क, पानी, फसलों की कीमत और रोजगार के लिए पलायन प्रमुख मुद्दा है।

वही वरिष्ठ जनता के बीच महिलाओं के साथ हो रहा अपराध, विकास कार्य, महंगाई और भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दा बना हुआ है।

ग्रामीण अंचलों में अभी भी वरिष्ठ नागरिकों की मूल चिंता चिकित्सा, शिक्षा और रोजगार के लिए युवाओं का पलायन है।

चुनावी पंडितों के अनुसार जुलाई माह तक आये आधा दर्जन सर्वे काँग्रेस में उत्साह बढ़ने वाले है पर बारिश का मौसम खत्म होते ही आंकड़ों में परिवर्तन की सम्भवना को नकारा नहीं जा सकता।

आगामी समय में आप पार्टी की सक्रियता चौकाने वाली हो सकती है, जयस का आदिवासियों के साथ हुई घटनाओं पर मौन चुनाव में रहस्य बढ़ा रहा है।

 

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...