50 वर्ष के हुये सोनु निगम

Sonu Nigam turns 50

मुंबई, 30 जुलाई| बॉलीवुड के जानेमाने पार्श्वगायक सोनु निगम आज 50 वर्ष के हो गये। सोनू निगम का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद शहर में 30 जुलाई 1973 को हुआ। उनके पिता माता-पिता गायक थे। बचपन से ही सोनू निगम का रूझान संगीत की ओर था और वह भी अपने माता-पिता की तरह गायक बनना चाहते थे। इस दिशा में शुरुआत करते हुए उन्होने अपने पिता के साथ महज तीन वर्ष की उम्र से स्टेज कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दियाSonu Nigam turns 50
 ।

सोनू निगम 19 वर्ष की उम्र में पार्श्वगायक बनने का सपना लेकर अपने पिता के साथ मुंबई आ गये। यहां उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा ।अपने जीवन यापन के लिये वह स्टेज पर मोहम्मद रफी के गाये गानो के कार्यक्रम पेश किया करते थे । इसी दौरान प्रसिद्ध कंपनी टी.सीरीज ने उनकी प्रतिभा को पहचान उनके गाये गानो का एलबम ..रफी की यादें ..निकाला । सोनू निगम ने पार्श्वगायक के रूप में अपने सिने करियर की शुरूआत फिल्म ..जनम ..से की लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म प्रदर्शित नहीं हो सकी। लगभग पांच वर्ष तक वह मुंबई में पार्श्वगायक बनने के लिये संघर्ष करने लगे ।आश्वासन तो सभी देते लेकिन उन्हें काम करने का अवसर कोई नही देता था ।

इस बीच सोनू निगम ने बी और सी ग्रेड वाली फिल्मों में पार्श्वगायन किया लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा।सोनू निगम के कैरियर के लिये 1995 अहम वर्ष साबित हुआ और उन्हें छोटे पर्दे पर कार्यक्रम ..सारेगामा ..में होस्ट के रूप में काम करने का अवसर मिला ।इस कार्यक्रम से मिली लोकप्रियता के बाद वह कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये । इस बीच उनकी मुलाकात टी.सीरीज के मालिक गुलशन कुमार से हुयी जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचान करके अपनी फिल्म ..बेवफा सनम ..में पार्श्वगायक के रूप में काम करने का मौका दिया ।इस फिल्म में उनके गाये गीत ..अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का..उन दिनों श्रोताओ के बीच क्रेज बन गया । फिल्म और गीत की सफलता के बाद वह पार्श्वगायक के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये ।बेवफा सनम की सफलता के बाद सोनू निगम को कई अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गये . जिनमें दिल से .सोल्जर .आ अब लौट चले .सरफरोश .हसीना मान जायेगी और ताल जैसी बड़े बजट की फिल्में शामिल थी।इन फिल्मों की सफलता के बाद उन्होंने सफलता की नयी बुलंदियों को छुआ और एक से बढक़र एक गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । सोनू निगम को वर्ष 1997 में अनु मलिक के संगीत निर्देशन में बार्डर फिल्म में पार्श्वगायन करने का अवसर मिला ।

इस फिल्म में उन्होंने “ संदेशे आते है” गीत के जरिये अपने ऊपर लगे मोहम्मद रफी के क्लोन के ठप्पे को सदा के लिये मिटा दिया ।वर्ष 1997 में ही सोनू निगम को शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ..परदेस ..में पार्श्वगायन करने का अवसर मिला ।नदीम श्रवण के संगीत निर्देशन में उन्होने..ये दिल दीवाना ..गीत गाकर न सिर्फ अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया बल्कि युवाओं के बीच क्रेज भी बन गये । सोनू निगम अब तक दो बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये जा चुके है । सबसे पहले उन्हे 2002 में फिल्म साथिया के ..साथिया ..गाने के लिये सर्वश्रेष्ठ गायक का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया । इसके बाद 2003 में फिल्म कल हो ना हो के गीत ..कल हो ना हो ..के लिये भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के फिल्म फेयर पुरस्कार के साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया ।उन्होंने हिन्दी के अलावा उर्दू.अंगेजी .तमिल.बंगला. पंजाबी. मराठी.तेलुगू.भोजपुरी.कन्नड़ उडि़या और नेपाली फिल्मों के गीतों के लिये भी अपना स्वर दिया है । बहुमुखी प्रतिभा के धनी सोनू निगम ने कई फिल्मों में अभिनय भी किया है। उन्होनें प्यारा दुश्मन .कामचोर .उस्तादी उस्ताद से .बेताब .हमसे है जमाना और तकदीर जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया है और जानी दुश्मन एक अनोखी प्रेम कहानी .लव इन नेपाल तथा काश आप हमारे होते जैसी फिल्मों में भी बतौर अभिनेता के रूप में काम कर दर्शको को मंत्रमुग्ध किया है । सोनू निगम पार्श्वगायन के अलावा सामाजिक उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाते रहे है और कई कल्याणकारी संगठनों से सदस्य के रूप में जुड़े हुए है। इनमें कैंसर रागियों.कुष्ठ रोगियों और अंधों के कल्याण के लिये चलायी जाने वाली संस्था खास तौर पर उल्लेखनीय है । इसके अलावा सोनू निगम ने कारगिल युद्ध और भूकंप से पीड़ित परिवारों और बच्चों के उत्थान के लिये चलायी जाने वाली संस्था ..क्रेआन ..में भी सक्रिय योगदान दिया है।

फेड रिजर्व के निर्णय, वाहन बिक्री के आंकड़े और तिमाही नतीजों का बाजार पर रहेगा असर

Fed Reserve's decision, vehicle sales figures and quarterly results will affect the market

 

मुंबई 30 जुलाई| अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी करने से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली के दबाव में बीते सप्ताह आधे प्रतिशत से अधिक टूटे घरेलू शेयर बाजार पर अगले सप्ताह फेड के निर्णय, जुलाई के वाहन बिक्री आंकड़े और कंपनियों की पहली तिमाही के नतीजे का असर रहेगा। बीते सप्ताह बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 524.09 अंक अर्थात 0.79 प्रतिशत का गोता लगाकर सप्ताहांत पर 66160.20 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 108.8 अंक यानी 0.55 प्रतिशत लुढ़ककर 19636.20 अंक पर आ गया।

वहीं, समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली हुई। इससे मिडकैप 612.54 अंक की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 30159.82 अंक और स्मॉलकैप 402.2 अंक की तेजी लेकर 34548.86 अंक पर पहुंच गया। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने एक बार फिर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे बेहतर रिटर्न पाने की उम्मीद में बीते सप्ताह एफआईआई ने घरेलू बाजार में बिकवाली की। फेड के इस निर्णय का असर बाजार पर अगले सप्ताह भी देखा जा सकता है।

एफआईआई ने जुलाई में अबतक जहां 14623.18 करोड़ रुपए की शुद्ध लिवाली की वहीं फेड रिजर्व की ओपन मार्केट कमेटी के ब्याज दर में बढ़ोतरी करने के बाद बीते सप्ताह गुरुवार को 3979.44 करोड़ और शुक्रवार को 1023.91 करोड़ यानी महज दो दिन में बाजार से कुल 5003.35 करोड़ रुपए निकाल लिए। इससे बाजार दबाव में रहा। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर अगले सप्ताह जुलाई में वाहनों की हुई बिक्री के आंकड़े आने वाले हैं। इस पर बाजार की नजर रहेगी। साथ ही अगले सप्ताह एसबीआई, मारुति, भारती एयरटेल, गेल, पावर ग्रिड, सन फार्मा, भेल, इंडिगो, आईओबी, डाबर, इक्रा और लूपिन समेत कई दिग्गज कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के परिणाम जारी होने वाले हैं। अगले सप्ताह बाजार की दिशा निर्धारित करने में इन कारकों को महत्वपूर्ण भूमिका होगी। होटल कारोबार के डिमर्जर से आईटीसी के शेयरों में करीब चार प्रतिशत की गिरावट ने शेयर बाजार का मिजाज बिगाड़ दिया, जिससे सोमवार को सेंसेक्स 299.48 अंक लुढ़ककर 66,384.78 अंक और निफ्टी 72.65 अंक टूटकर 19,672.35 अंक पर आ गया।

वहीं, विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर एशियन पेंट्स समेत सत्रह दिग्गज कंपनियों में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट के दबाव में मंगलवार को सेंसेक्स 29.07 अंक फिसलकर 66,355.71 अंक पर आ गया जबकि निफ्टी 8.25 अंक बढ़कर 19,680.60 अंक पर पहुंच गया। अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी करने की संभावना से विश्व बाजार में आई गिरावट के बावजूद सथानीय स्तर पर मजबूत तिमाही परिणाम की बदौलत एलटी, आईटीसी, रिलायंस समेत उन्नीस कंपनियों में हुई लिवाली से बुधवार को सेंसेक्स 351.49 अंक की तेजी लेकर 66,707.20 अंक और निफ्टी 97.70 अंक उछलकर 19,778.30 अंक हो गया। अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों में उम्मीद के अनुरूप चौथाई प्रतिशत की बढ़ोतरी करने से वैश्विक बाजार में तेजी रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर आज जुलाई के मासिक वायदा सौदा निपटान के दिन ऑटो, तेल एवं गैस और ऊर्जा समेत तेरह समूहों में हुई बिकवाली गिरिवर को सेंसेक्स 440.38 अंक लुढ़ककर 66,266.82 अंक और निफ्टी 118.40 अंक का होता लगाकर 19,659.90 अंक पर आ गया। इसी तरह वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं, आईटी और टेक समेत सात समूहों में हुई बिकवाली से शुक्रवार को सेंसेक्स 106.62 अंक गिरकर 66,160.20 अंक और निफ्टी 23.70 अंक फिसलकर 19,636.20 अंक रह गया।

टीम इंडिया की दूसरे वनडे में शर्मनाक हार पर मुख्य कोच द्रविड़ का बड़ा बयान

Head coach Dravid's big statement on Team India's humiliating defeat in second ODI

 

बारबाडोस, 30 जुलाई| भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में कोच राहुल द्रविड़ ने रोहित और विराट को आराम दिए जाने के फैसले के पीछे एशिया कप से पहले कुछ खिलाड़ियों को परखने की वजह बताया। द्रविड अब एकदिवसीय (वनडे) श्रृंखला के स्कोर को 1-1 से बराबर करने की ‘गलती’ को नहीं दोहराना चाहते हैं। उन्होंने का कि भारत इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में घरेलू मैदान पर 2023 विश्व कप की तैयारी कर रहा है। इसलिए ‘बड़ी तस्वीर’ को ध्यान में रखते हुए किसी तरह की गलती का नहीं दोहराना चाहते।

इंदौर में महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए कमल नाथ और दिग्विजय सिंह, कही ये बड़ी बात

Kamal Nath and Digvijay Singh participated in the program of Mahila Congress in Indore, said this big thing

 

इंदौर। रविवार सुबह कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंचे और बाणगंगा स्थित बाणेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसके अलावा कन्हैया कुमार सहित कई पूर्व मंत्री राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

बाणगंगा में बाणेश्वर धाम पर भगवान महादेव का अभिषेक करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह होटल रेडिसन पहुंचे। यहां उन्होंने शहर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

कमल नाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मुझे प्रभावित किया था। उन्होंने बांग्लादेश युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना किया। तब मैं पढ़ रहा था। कमल नाथ ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के केवल 10 फीसद केस ही सामने आते हैं, 90 फीसद सामने नहीं आते। यदि वे सामने आ गए तो सोचिये क्या होगा। प्रश्न यह है कि ऐसा हुआ क्यों? क्योंकि माहौल ठीक नहीं। कानून बनाने से कुछ नहीं होगा. सोच बदलना होगी।

दिग्विजय सिंह बोले, कुछ पार्टी के लोग पास्को कानून को भी बदलना चाहते हैं, यह मानसिकता का मामला है। इस मामले में संवेदनशील होना होगा।Kamal Nath and Digvijay Singh participated in the program of Mahila Congress in Indore, said this big thing

शोभा ओझा बोलीं, मप्र महिला अत्याचार के मामले में नंबर वन है, यह चिंता का कारण है। कमल नाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद जब पहली बार पुलिस से मिले तो उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार पर जीरो टोलरेंस की पॉलिसी होगी।

विभा पटेल बोली, राजीव गांधी आरक्षण लागू नहीं करते तो मैं राजनीति में नहीं आती। हमारे परिवार की सोच बदले तो महिलाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व मंत्रियों, समाज सेवियों और पर्यावरण प्रेमियों के साथ किया पौध-रोपण

Chief Minister Shivraj Singh planted saplings with former ministers, social workers and environment lovers

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज श्यामला हिल्स स्मार्ट उद्यान में पूर्व मंत्री जयंत मलैया और अजय विश्नोई के साथ पौध रोपण किया। पर्यावरण प्रेमी नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता पौध-रोपण में शामिल हुए। आज पीपल, करंज आम और नीम के पौधे लगाए गए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ भोपाल, हरदा और नरसिंहपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए। इनमें सुरेश कुमार चौहान, आशीष चौहान, संजय सिंह, सुमन चौहान, जया चौहान, प्रणव शर्मा, सुरेश सेंगर, सतीश शर्मा, अरुणा शर्मा, सुनील चौहान, सरोज चौहान, देवराज चौहान, प्रदीप रघुवंशी, हरिशंकर शर्मा, अंकुर मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी, सुरेंद्र चौहान, राजेंद्र खरे, ओमप्रकाश खरे, सुबोध सिंह, आभा खरे, रामेश्वरी खरे, सव्यसिंह पटेल और सिद्धार्थ पटेल शामिल हैं। इन सभी ने पौधरोपण के साथ श्रमदान भी किया।

जानापाव पहुंचे अमित शाह, यहां आने वाले देश के पहले गृह मंत्री

Amit Shah reached Janapav, the first Home Minister of the country to come here

 

महू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को इंदौर दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर करीब दो बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। इंदौर में सभा लेने के पहले वे एयरपोर्ट से ही जानापाव के लिए रवाना हो गए। इसी के साथ शाह का नाम जानापाव जाने वाले देश के पहले गृहमंत्री के रूप में दर्ज हो गया। इससे पहले कभी कोई गृहमंत्री जानापाव नहीं आया है।

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर करीब सवा दो बजे जानापाव पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने जनकेश्वर महादेव का अभिषेक किया। इसके बाद नवनिर्मित परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। यहां पूजन-अर्चन के बाद शाह इंदौर के लिए रवाना हो गए।

Amit Shah reached Janapav, the first Home Minister of the country to come here
शाह के दौरे से पहले इन मार्गों को रखा था बंद

अमित शाह के दौरे के चलते मानपुर से पीथमपुर और पीथमपुर से मानपुर की ओर जाने वाले मार्ग प्रभावित हुए। सुबह 9 से 3 बजे तक जानापाव पर पूरी तरह आवाजाही बंद रही। तीन बजे के बाद कावड़िए जल भरने के लिए जानापाव जा सकेंगे। सुबह 9 से 3 बजे तक मानपुर से पीथमपुर की ओर जाने वाले वाहनों को लेबड़ फोरलेन होते हुए बेटमा की ओर परिवर्तित किया गया। वहीं पीथमपुर से मानपुर जाने वाले वाहनों को सागौर कुटी होते हुए डायवर्ट किया गया। इस दौरान छोटे वाहनों की आवाजाही जारी रही।

ट्विटर मुख्यालय को नए एक्स लोगो से सुसज्जित

Twitter HQ gets new X logo

 

सैन फ्रांसिस्को, 30 जुलाई| अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में ट्विटर के मुख्यालय की छत पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के चल रहे ब्रांड लोगो के बदलाव कार्यक्रम के हिस्से के रूप में एक विशाल ‘एक्स’ चिन्ह दिखाई दिया है। अमेरिकी अरबपति उद्यमी एलोन मस्क द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में इसे दिखाया गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के अधिकारियों ने एक शिकायत दर्ज की और चिन्ह की स्थापना की जांच शुरू की है। शिकायत में कहा गया कि ऐसे कार्यों के लिए सुरक्षा कारणों के चलते पहले अनुमति की आवश्यकता होती है। सोमवार को ट्विटर ने अपने लोगो को नीले पक्षी से बदलकर काले और सफेद एक्स लोगो में बदल दिया। श्री मस्क ने निर्दिष्ट किया कि नया लोगो “हम सभी में मौजूद उन खामियों का प्रतीक है जो हमें अद्वितीय बनाती हैं।”

पलट गया तेल से भरा टैंकर, लगा जाम ग्रामीण टूट पड़े तेल लूटने

Tanker filled with oil overturned, villagers broke down to loot oil

 

भिंड। भिंड जिले के मिहोना में बालाजी मंदिर के पास रविवार सुबह खाद्य तेल से भरा हुआ टैंकर पलट गया। टैंकर तो पलटा ही और जाम लगा। लेकिन ग्रामीण भी टैंकर में भरे तेल को लूटने के लिए टूट पड़े। कोई बाल्टी, कोई डिब्बा, तो कोई कैन लेकर टैंकर से तेल भरने का प्रयास करने लगे। हालांकि जाम लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तेल लूटने के लिए पहुंचे ग्रामीणों को भगाने के लिए हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा।

भिंड। भिंड जिले के मिहोना में बालाजी मंदिर के पास रविवार सुबह खाद्य तेल से भरा हुआ टैंकर पलट गया। टैंकर तो पलटा ही और जाम लगा। लेकिन ग्रामीण भी टैंकर में भरे तेल को लूटने के लिए टूट पड़े। कोई बाल्टी, कोई डिब्बा, तो कोई कैन लेकर टैंकर से तेल भरने का प्रयास करने लगे।

हुआ यूंकि रविवार सुबह मिहौना के बालाजी मंदिर के पास तेल से भरा हुआ टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से उसका तेल भी फैलने लगा। टैंकर पलटने से रोड पर दोनों तरफ जाम लग गया। तेल के टैंकर के पलटन की सूचना पास के ही गांव में भी पहुंच गई। वैसे ही ग्रामीण बर्तन लेकर तेल लूटने के लिए मौके पर पहुंच गए। मौके पर हजारों की भीड़ तेल लूटने के लिए टूट पड़ी। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम तो खुलवाया ही। साथ ही तेल लूटने के लिए पहुंचे लोगों को भी मौके से भगाया।

मध्यप्रदेश में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति घोषित, अनुभवी नेताओं के हाथ कमान

BJP's election management committee declared in Madhya Pradesh, command in hands of experienced leaders

भोपाल, 30 जुलाई| मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी तरह चुनावी बिगुल फूंकते हुए सर्वाधिक अहम मानी जाने वाली प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति और घोषणापत्र समिति घोषित कर दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी तैयारियों समेत दो प्रवासों के बाद घोषित की गईं इन समितियों में अनुभवी नेताओं को मुख्य तौर पर अहमियत दी गई है।BJP's election management committee declared in Madhya Pradesh, command in hands of experienced leaders

चुनाव प्रबंधन समिति में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पूर्व में ही संयोजक घोषित किया जा चुका था, जबकि कल देर रात घोषित घोषणापत्र समिति का प्रमुख पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को बनाया गया है। प्रदेश भाजपा की ओर से देर रात दी गयी जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की है, जिसमें श्री शर्मा के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल और राज्य के अनेक मंत्रियों एवं पूर्व मंत्रियों को शामिल किया गया है। इक्कीस सदस्यीय इस समिति में मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह, सांसद राकेश सिंह, गजेंद्र पटेल, गणेश सिंह और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, रामपाल सिंह, नारायण सिंह कुशवाह, उमाशंकर गुप्ता, विधायक प्रदीप लारिया और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को स्थान दिया गया है। समिति के आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शामिल हैं। इसके अलावा घोषणापत्र समिति के प्रमुख के रूप में पूर्व मंत्री जयंत मलैया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है और एक तरह से उनकी संगठन में सक्रिय तौर पर वापसी हुयी है। इसके सह प्रमुख पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा होंगे।

इस समिति के कुल 19 सदस्यों में पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, अजय विश्नोई, ओमप्रकाश सकलेचा, लाल सिंह आर्य, लता वानखेड़े, ओमप्रकाश धुर्वे, सुमेर सिंह सोलंकी, डी डी उइके, राज्यवर्धन सिंह, अजय प्रताप सिंह, कवींद्र कियावत, दीपक विजयवर्गीय, एस एन एस चौहान, अतुल सेठ, मनोज पाल यादव, पुष्यमित्र भार्गव और डॉ विनोद मिश्रा शामिल हैं।

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा भी की है। दस संभागों के सभी 57 संगठनात्मक जिलों में जिला संयोजकों की नियुक्ति की गयी है। राज्य में इस वर्ष नवंबर दिसंबर माह में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है और उसके शीर्ष नेताओं के दौरे लगातार इस राज्य में हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में चार बार किया मध्य प्रदेश का जिक्र

 

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में चार बार मध्य प्रदेश का जिक्र किया। सबसे पहले उन्होंने शहडोल में 100 कुओं के जरिए बारिश में वाटर रिचार्जिंग का जिक्र किया। इसके बाद उज्जैन में अलग-अलग शैलियों में बन रही पुराणों पर आधारित पेंटिंग के बारे में बताया। अमेरिका द्वारा भारत को लौटाई गई मूर्तियों में एक मूर्ति का नाता मध्य प्रदेश से है यह भी प्रधानमंत्री ने बताया। वहीं फिर एक बार शहडोल जिले के विचारपुर गांव जिसे मिनी ब्राजील के नाम से जाना जाता है उसका जिक्र करते हुए बताया कि कैसे यह गांव नशे से मुक्त होकर फुटबाल से प्रेम करने लगा।

उज्जैन में बन रहे चित्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडिया कार्यक्रम मन की बात में उज्जैन में बन अलग-अलग शैली के चित्रों का जिक्र किया गया। उन्होंने कहा कि एक प्रयास इन दिनों उज्जैन में चल रहा है। यहां देशभर के 18 चित्रकार, पुराणों पर आधारित आकर्षक चित्रकथाएं बना रहे हैं। ये चित्र, बूंदी शैली, नाथद्वारा शैली, पहाड़ी शैली और अपभ्रंश शैली जैसी कई विशिष्ट शैलियों में बनेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि, इन्हें उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा, यानि कुछ समय बाद, जब आप उज्जैन जाएंगे, तो, महाकाल महालोक के साथ-साथ एक और दिव्य स्थान के आप दर्शन कर सकेंगे।

Prime Minister Narendra Modi mentioned Madhya Pradesh four times in Mann Ki Baat program
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में कहा, ”कुछ दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर एक अद्भुत क्रेज दिखा। अमेरिका ने हमें 100 से ज्यादा दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियां वापस लौटाई हैं। इस खबर के सामने आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर इन कलाकृतियों को लेकर खूब चर्चा हुई। युवाओं में अपनी विरासत के प्रति गर्व का भाव दिखा। भारत लौटीं ये कलाकृतियां 2500 साल से लेकर 250 साल तक पुरानी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इन दुर्लभ चीजों का नाता देश के अलग-अलग क्षेत्रों से है। ये टेरोकोटा, स्टोन मेटल और लकड़ी के इस्तेमाल से बनाई गई हैं। इनमें से कुछ तो ऐसी हैं, जो आपको, आश्चर्य से भर देंगी। आप इन्हें देखेंगे, तो देखते ही रह जाएंगे। इनमें 11वीं शताब्दी का एक खुबसूरत सेंड स्टोन स्कल्पचर भी आपको देखने को मिलेगा। ये नृत्य करती हुई एक ‘अप्सरा’ की कलाकृति है, जिसका नाता, मध्य प्रदेश से है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...