बॉलीवुड के अफेयर्स हमेशा सुर्खियां बटोर ही लेते हैं। ऐसे कोई भी रिलेशन नहीं है, जो मीडिया से छुप पाए हों। हर समय कैमरा से घिरे होने के बावजूद भी कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा है। लव लाइफ से लेकर शादी तक इस चकाचौंध की दुनिया में इन एक्ट्रेसेस अपनी पर्सनल लाइफ छुपाकर रखी। कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिनकी लव लाइफ के बारे में जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं, लेकिन उन्होंने कभी ऑफिशियली इस बारे में बात नहीं की और ना ही कुछ शेयर किया। आज हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक सब कुछ प्राइवेट रहा है।
इलियाना डिक्रूज
बाॅलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने जब अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, तो हर कोई ये जानने के लिए एक्साइटेड था कि इलियाना के होने वाले बच्चे के पिता कौन हैं। वहीं, हाल ही में एक तस्वीर शेयर कर, उन्होंने सभी के सवालों के जवाब दे दिए हैं। वे उन तस्वीरों में डेट नाइट पर अपने मिस्टर परफेक्ट के साथ दिखाई दे रही हैं।
परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने अपने रिलेशन को काफी समय तक छुपाकर रखा। दोनों ने कभी भी इसे लेकर मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं की। इसके बाद दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस किया।
सोनम कपूर
बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने लंदन में रहने वाले बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ अपने रिलेशन को काफी समय तक छुपाए रखा था। दोनों की शादी की अचानक अनाउंसमेंट ने हर किसी को हैरान कर दिया था। सोनम और आनंद का एक बेटा है।
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने हमेशा अपने रिश्ते को एक दोस्ती की तरह की दिखाया था। मीडिया के सामने भी दोनों एक-दूसरे को दोस्त ही बताते थे। दोनों ने अचानक शादी कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। शादी के समय नेहा प्रेग्नेंट थीं। शुरुआत में उन्होंने इन खबरों का खंडन किया था।
रानी मुखर्जी ने यशराज फिल्म्स के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा की कई फिल्मों में काम किया है। इनके बावजूद रानी ने कभी उनके और आदित्य के रिश्ते पर बात नहीं की। बाद में दोनों ने विदेश में चुपचाप शादी कर अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया था। यह आदित्य चोपड़ा की दूसरी शादी थी।



पोर्ट ऑफ स्पेन, 22 जुलाई| विराट कोहली (121) के 76वें अंतरराष्ट्रीय शतक और रवींद्र जडेजा (61) एवं रविचंद्रन अश्विन (56) के अर्द्धशतकों की मदद से भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के की पहली पारी में 438 रन बनाये हैं। वेस्ट इंडीज़ ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिये हैं और वह भारत के 352 रन पीछे है। टेस्ट क्रिकेट में 29वीं बार सैकड़ा जड़ने वाले कोहली ने शुक्रवार को मैच के दूसरे दिन 206 गेंद पर 121 रन बनाये, जिसमें 11 चौके शामिल रहे। कोहली अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर (100) से सिर्फ 24 शतक दूर हैं। कोहली (28) विदेशी सरज़मीन पर सर्वाधिक सैकड़े जड़ने के मामले में भी सचिन (29) को पछाड़ने की कगार पर हैं।












