भाजपा की बड़ी बैठक में 22 जुलाई को शामिल होंगे जेपी नड्डा, शाह फिर आएंगे एमपी

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तेज चल रही है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पूरी कमान अपने हाथ में ले ली है। प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए पार्टी पुरा जोर लगा रही है। केंद्रीय नेताओं के लगातार दौरे हो रहे है। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फिर भोपाल आ रहे है।

अध्यक्ष जे पी नड्डा शनिवार को यहां आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश से संबंधित वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आज यहां बताया कि अध्यक्ष जे पी नड्डा अपनी यात्रा के दौरान वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह बैठक आगामी चुनाव के संबंध में होगी। अध्यक्ष जे पी नड्डा हाल ही में यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के पहले यहां आए थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास के दौरान भी उनके साथ थे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हाल ही में यहां पर वरिष्ठ नेताओं की चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण बैठक ली है। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव हैं और भाजपा इसमें विजय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।

भाजपा के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव की भोपाल में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक टलने के बाद अब 22 जुलाई को होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। अध्यक्ष जे पी नड्डा भाजपा की प्रदेश चुनाव प्रबंधन की बैठक में शामिल होंगे। यह समिति चुनाव रणनीति बनाने में जुटी हुई है। वहीं, भाजपा ने अपने अन्य समितियों के नाम भी फाइनल कर लिए है। बैठक के बाद समिति के पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 जुलाई को प्रदेश के दौरे पर आ सकते है। शाह भोपाल में पार्टी की चुनावी तैयारियों को लिए बैठक करेंगे। वह प्रदेश नेतृत्व से अभी तक की तैयारियों की जानकारी के साथ आगामी रणनीति को लेकर मंथन कर सकते है। इसके अलावा शाह बाबा महाकाल के दर्शन भी करेंगे। हालांकि अभी शाह का दौरा फाइनल नहीं हुआ है।

CM शिवराज सिंह पहुंचे नागदा, ज‍िला बनाने की कर सकते हैं घोषणा

CM Shivraj Singh reached Nagda, can announce to make district

नागदा। सीएम शिवराज सिंह हेलीकाप्टर से नागदा पहुंचे, वे यहां विकास पर्व व हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे। मुक्तेश्वर महादेव परिसर में आमसभा हो रही है। यहां 261.14 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन का कार्यक्रम है। आमसभा के दौरान नागदा को जिला बनाने की प्रक्रिया की घोषणा कर सकते हैं।

सीएम शिवराज यहां रोड शो के माध्यम से आमजन से मिल रहे हैं। आमसभा में उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नागदा को जिला बनाने की प्रक्रिया की घोषणा कर सकते हैं।

मुक्तेश्वर महादेव परिसर में मुख्यमंत्री की आमसभा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विकास पर्व व हितग्राही सम्मेलन में 261.14 करोड़ के विकास कार्यों लोकार्पण व भूमिपूजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा 92.62 करोड़ के 98 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व 168.52 करोड़ रु. के 86 कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। इसी तरह खाचरौद नगर पालिका में 1.61 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण, सीसी कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आम, खिरनी और गुलमोहर के पौधे रोपे

Chief Minister Shivraj Singh planted saplings of mango, khirni and gulmohar
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आम, खिरनी और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ बालिका तनिष्का पाटीदार, अनुज मित्तल, मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ के संजीव कुमार गौर और डॉ. रोहित जैन ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए।
पौध-रोपण में सचिन पाटीदार, सुनील पाटीदार, मीना और श्रद्धा पाटीदार, डॉ. पी. के.जैन, नीलम जैन, संभव व राकेश जैन तथा अक्षत जैन शामिल हुए।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह का एलान, सीबीएसई के टापर्स को भी देंगे लैपटाप, 78641 विद्यार्थियों के खातों में पहुंचाए 25-25 हजार रुपये

Announcement of Chief Minister Shivraj Singh, will also give laptops to CBSE toppers, Rs 25-25 thousand transferred to the accounts of 78641 students

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में आज प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्‍साहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खाते में लैपटाप के लिए सिंगल क्लिक से प्रति विद्यार्थी 25 हजार रुपए राशि का अंतरण किया। प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाल परेड ग्राउंड पर हुए कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रतीक स्वरूप संभाग के टॉपर विद्यार्थियों को चेक प्रदान किए। इस दौरान इस दौरान मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने यह घोषणा की कि अगले साल से मप्र बोर्ड के अलावा सीबीएसई के टापर्स को भी लैपटाप दिए जाएंगे। साथ ही उन्‍होंने यह एलान भी किया कि सभी टापर्स को स्‍कूटी दी जाएगी, ताकि बच्‍चे प्रोत्‍साहित हों।
इस कार्यक्रम में माशिमंं द्वारा आयोजित सत्र 2022-23 की कक्षा-12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को लैपटाप क्रय के लिए राशि दी गई। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा राज्‍यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इन्दर सिंह परमार, जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह के अलावा स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्‍थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद भी किया। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे बेटे-बेटियो, जैसे तुम्‍हारे मम्‍मी-पापा तुम्‍हारे उज्‍ज्‍वल भविष्‍य के लिए सोचते हैं, वैसे ही मैं भी दिन-रात तुम्‍हारे भविष्‍य को सुरक्षित बनाने के लिए सोचता रहता हूं। एक जमाना था कांग्रेस का और एक आज का जमाना है। अभी मैं तीन लाख बच्चों की फीस भरवा रहा हूं। जबकि कांग्रेस ने फीस और लैपटॉप देना बंद कर आपका भविष्य अंधकारमय बनाने का पाप किया। मेरो बच्चो, कभी हताश और निराश मत होना। अगर और जरूरत होगी, तो मामा तुम्हारे लिए नई योजना भी बना देगा।Announcement of Chief Minister Shivraj Singh, will also give laptops to CBSE toppers, Rs 25-25 thousand transferred to the accounts of 78641 students
सीएम शिवराज ने कहा, आप सभी स्टूडेंट्स से सुझाव लेने के लिए पोर्टल बनवाएंगे। सुझाव दो, हम फिर किसी बहाने से मिलकर साथ बैठेंगे। मैं जब अपने भांजे-भांजियों के बीच होता हूं तो सबसे ज्यादा प्रसन्न होता हूं।

प्रदेश के कुल 78 हजार 641 विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटाप के लिए 25-25 हजार रुपये जमा किए गए हैं। प्रति विद्यार्थी 25 हजार रुपये के मान से 78 हज़ार 641 विद्यार्थियों के खातों में 196 करोड़ 60 लाख 25 हजार रुपये अंतरित किए गए।
प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्‍मान समारोह में विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़ एवं भोपाल जिले के 10 हजार 359 विद्यार्थी शामिल हैं। ये विद्यार्थी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित शैक्षणिक सत्र 2022-23 की हायर सेकंडरी परीक्षा में पहले ही प्रयास में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाए हैं। प्रदेश के प्रत्येक जिले से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एक-एक विद्यार्थी को इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम का जिलों में लाइव प्रसारण किया जा रहा, जिसमें विद्यार्थी वर्चुअल शामिल हैं।

कार्यक्रम से पूर्व, मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्‍हें भविष्‍य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी आगे की पढ़ाई में भी कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने भांजे-भांजियों से कहा कि आज आपसे मिलने आ रहा हूं। लैपटाप के लिए भांजे-भांजियों के खाते में पैसा डालना तो एक बहाना है, मुझे तो आपसे बात करने आना है। जब-जब आपको देखता और बात करता हूं, मेरा मन आनंद और प्रसन्‍नता से भर जाता है। मैं आपसे बहुत प्‍यार करता हूं, इसलिए अनेक योजनाएं हमारे प्रतिभाशाली बच्‍चों के लिए हमने बनाई हैं। लैपटाप तो पढ़ाई के काम आएगा, लेकिन जिन मेधावी विद्यार्थियों का एडमिशन अपने परिश्रम से नीट के माध्‍यम से मेडिकल कालेज में, जेईई मेंस के माध्‍यम से इंजीनियरिंग कालेज में, क्‍लैट के माध्‍यम से लॉ कालेजेज में या अन्‍य कालेजों अथवा प्रतिष्‍ठित संस्‍थानों में होगा, उनकी फीस भरने का फैसला भी हमने किया है। मेरे बच्‍चो, मैं आपकी सफलता में किसी चीज को बाधा नहीं बनने देना चाहता। धन के अभाव में कोई भी बेटा-बेटी अपने अध्‍ययन के लक्ष्‍य को पूरा न कर सके, ऐसा मैं नहीं होने दूंगा।

MP: Latest Transfers list IAS officer || बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 25 IAS अधिकारियों के तबादलें

MP Latest Transfers list IAS officer

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले तबादलों की एक और सूची जारी हुई है. इस सूची में 25 IAS अधिकारियों स्‍थानान्‍तरण किया गया हैं, विधानसभा चुनाव में इन पर बड़ी जिम्मेदारी प्रशासन की रहती है, विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा बदलाव किया गया है. राज्‍य शासन के सामान्‍य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों के स्‍थानान्‍तरण आदेश जारी किये हैं।

कृष्ण गोपाल तिवारी, अपर सचिव जल संसाधन
अजय श्रीवास्तव, अपर आयुक्त आदिवासी विकास
रानी बाटड, अपर आयुक्त शहडोल संभाग
अजय देव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत उज्जैन
जमुना भिड़े, अपर आयुक्त इंदौर
अर्पित वर्मा, सीईओ दमोह
किरोड़ीलाल मीणा, संचालक SCSIRT
अभिलाष मिश्रा, अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर
अंकिता धाकरे, अपर कलेक्टर भोपाल
अंजु अरूण कुमार, अपर कलेक्टर ग्वाालियर
अमन वैष्णव, सीईओ रतलाम
अक्षत जैन, सीईओ बैतूल
श्रेयांस कूमट, सीईओ मंडला

MP: Latest Transfers list 43 अपर एवं संयुक्‍त कलेक्‍टर स्‍तर के अफसरों के स्‍थानान्‍तरण

Latest Transfers lis

Bhopal News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले तबादलों की एक और सूची जारी हुई है. इस सूची में 43 अपर एवं संयुक्‍त कलेक्‍टर स्‍तर के अफसरों के स्‍थानान्‍तरण किया गया हैं, विधानसभा चुनाव में इन पर बड़ी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की रहती है, विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा बदलाव किया गया है. राज्‍य शासन के सामान्‍य प्रशासन विभाग ने राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्‍थानान्‍तरण आदेश जारी किये हैं। इनमें से अधिकांश ऐसे अधिकारी हैं, जो पिछले लम्‍बे समय से एक ही जिले में पदस्‍थ रहे हैं। अपर कलेक्‍टर एवं संयुक्‍त कलेक्‍टर स्‍तर के इन अधिकारियों को अन्‍यत्र जिलों में पदस्‍थ किया गया है।

पानी निकासी न होने से आम्रविहार के गेट पर भरा पानी, पहाड़ी मंदिर में शिव दर्शन जाने वाले हो रहे है परेशान

भोपाल, उपनगर में ठेकेदारों की लेटलतीफी और लापरवाही के कारण आम जनता को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हम आपको बता दें की लगातार जनप्रतिनिधियों से लेकर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण में लगी एजेंसी को जलभराव से बचाव हेतु जल निकासी की व्यवस्था के लिए नाली निर्माण और पुलियाओं को तैयार करने को कहा गया जो अब भी अधूरी है और कई स्थानों पर काम ही शुरू नहीं हुआ है दर्जनों स्थान पर जलभराव की स्थिति बन रही है।

 

अब एक मामला आम्रविहार के गेट पर जलभराव का आया है। जलभराव से आम्रविहार जनता बेहद नाराज है, बच्चे परेशान है वही पहाड़ी मंदिर पर स्थित 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित जहाँ सावन माह में आसपास के नागरिक जल चलाने और दर्शन करने जाते हैं।

हालाकि नगारिकों की शिकायत पर मोटर लगा कर ठेकेदार द्वारा पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है लेकिन पहाड़ी से आने वाला पानी नाली की व्यवस्था न होने से बार बार भर रहा है।

मार्च में पूरा होना था सर्वधर्म पुल का काम, अब अगस्त में पूरा करने का लक्ष्य

भोपाल राजधानी के पहले सिक्स लेन रोड निर्माण की सबसे बड़ी बाधा सर्वधर्म पुल लेटलतीफी का शिकार हो गया है। उपनगर कोलार क्षेत्र की लाइफ लाइन है कोलार रोड जिससे सिक्स लेन बनाया जा रहा है। अभी गोल जोड़ से कजलीखेड़ा तक सिक्स लेन तैयार किया जा चुका है। क्षेत्र के मुख्य आबादी क्षेत्र बैरागढ़ चीचली, डिमार्ट से कोलार थाने तक तरफ तीन लेन तैयार हो चुका है। अब लंबे जाम से छुटकारा मिल गया है।

वही कोलार थाने से बंजारी घाट तक निर्माण कार्य तेजी से जारी है। महाबली से मंदाकिनी तक भी कार्यं तेजी से चलता दिख रहा है।

वही सर्वधर्म पुल से भोज यूनिवर्सिटी तक भी रास्ता 14 अगस्त तक खुलने की संभावना बताई जा रही है।

सर्वधर्म पुल का निर्माण पिछड़ा, पीडब्ल्यूडी बरत रहा है नरमी

5 करोड़ से सर्वधर्म पुल का काम 6 माह पिछड़ गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्वर्धम पुल का निर्माण करने का लक्ष्य मार्च तक रखा गया था। तब कलियासोत की तलहटी में ठोस पत्थरों की कटाई में देरी और बारिश के कारण जलभराव से काम मे देरी हुई थी। जिसके बाद निर्माण की सीमा जून तक बढ़ाई गई थी। लेकिन ठेकेदार की लेटलतीफी के कारण निर्माण कार्य अब पूरा नहीं हुआ है।

अब मीडिया सूत्रों के माध्यम से ईई, पीडब्ल्यूडी ब्रिज डिपार्टमेंट जावेद शकील बता रहे है की निर्माण का लक्ष्य समय बढ़ा दिया गया है। जून तक होने वाला निर्माण अब अगस्त तक ही हो सकेगा!

रहवासी राहुल सिंह राठौड़ का कहना है पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली संदेह खड़े कर रही है, अधिकारी ठेकेदार के हित चिंतक बने हुए है। विभाग काम में देरी कर जनता का परेशान कर रहा है, जनता के लिए निर्माण कार्य का नक्शा भी उपलब्ध नही है। निर्माण कार्य मे अनियमितता हो सकती है हम मांग करते है मुख्यमंत्री जी को इसकी जांच करना चाहिए, निर्माण कार्य मे देरी क्यों?

MP Police: Transfer list of 673 inspectors released

mp-police

Bhopal News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस महकमे में निचले स्तर के तबादलों की बड़ी सूची जारी हुई है. इस सूची में 673 निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के नाम शामिल हैं, जो पुलिस अधिकारी लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ थे उन्हें दूसरे जिले में भेजा गया है.

विधानसभा चुनाव में जितनी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की रहती है, उतनी ही सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस महकमे की भी रहती है. इसी के चलते पुलिस महकमे में विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा बदलाव किया गया है. जो पुलिस अधिकारी लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ थे उन्हें दूसरे जिले में भेजा गया है.

पुलिस द्वारा जारी की गई सूची में 673 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल है. सभी पुलिस अधिकारी निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षक है. गौरतलब है कि निरीक्षकों की कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी जिम्मेदारी रहती है. विदित है कि आईपीएस अधिकारियों की सूची पहले ही जारी हो चुकी थी. इसके बाद थाना प्रभारियों की सूची बनाने का काम तेजी से चल रहा था. बुधवार को यह सूची जारी हो गई.

3 साल पूरे होने पर हो गई जिले से रवानगी

मध्य प्रदेश के दिन जिन 673 निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले हुए हैं. उनकी एक ही जिले में 3 साल से ज्यादा पदस्थ होने जा रही थी. विधानसभा चुनाव के पहले उन्हें दूसरे जिले में पदस्थ कर दिया गया है. सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र ही नए जिले में अपनी आमद दे दे, ताकि कानून- व्यवस्था में किसी प्रकार का खलल पैदा ना हो. इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी पुलिस महकमे में काफी महत्वपूर्ण पद पर होते हैं. पूरे थाने और क्षेत्र की जवाबदारी उनके ऊपर रहती है.

 

Transfer list of 673 inspectors released

Transfer list of 673 inspectors released

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लैपटॉप क्रय के लिए मेधावी विद्यार्थियों को राशि अंतरित करेंगे

Chief Minister Shivraj Singh will transfer funds to meritorious students for the purchase of laptops

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लैपटॉप क्रय के लिए मेधावी विद्यार्थियों को राशि अंतरित करेंगे

भोपाल, 19 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गुरुवार, 20 जुलाई को लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में आयोजित “प्रतिभाशाली
विद्यार्थी सम्मान समारोह” में विद्यार्थियों के बैंक खाते में लैपटाप के लिए सिंगल क्लिक से प्रति विद्यार्थी 25 हजार रुपए राशि का अंतरण करेंगे। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित सत्र 2022-23 की कक्षा-12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय के लिए यह राशि दी जाएगी। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार, जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह और स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

आयुक्त लोक शिक्षण अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल की सत्र 2022-23 की कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर में 78 हजार 641 विद्यार्थियों ने प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक अर्जित किये हैं।
प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजनान्तर्गत ये सभी विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। प्रति विद्यार्थी 25 हजार रुपए राशि के मान से
कुल 78 हज़ार 641 विद्यार्थियों के खातों में कुल 196 करोड़ 60 लाख 25 हजार रूपये की राशि अंतरित की जाएगी।

“प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह” के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल संभाग के विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़ एवं भोपाल जिले के 10 हजार 359 विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। प्रदेश के प्रत्येक जिले से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले
एक-एक विद्यार्थी इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित होंगे। वहीं शेष 47 जिलों में इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा, जहाँ इन जिलों के विद्यार्थी वर्चुअली सहभागिता करेंगे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...