सिवनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का रोड शो शुरू, 87.48 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य की देंगे सौगात

Chief Minister Shivraj Singh's roadshow begins in Seoni, will gift development work worth more than Rs 87.48 crore

सिवनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विकास पर्व यात्रा के तहत सिवनी आगमन हुआ है। तेज वर्षा के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिवनी पहुंचे और गणेश मंदिर में उन्होंने पूजन किया। इसके बाद विकास पर्व के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का रोड शो शुरू हुआ है। छिंदवाड़ा चौक से विशाल रोड शो मठ मंदिर रोड से मठ स्कूल, दुर्गा चौक होते हुए नगर पालिका के सामने से बस स्टैंड, बस स्टैंड पेट्रोल पंप के पास से सोमवारी चौक के सामने से दलसागर तालाब के मुख्यघाट के सामने पहुंचेगा। यहां यह रोड शो आम सभा में परिवर्तित हो जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जिले की ऐतिहासिक धरोहर राजा दलपत शाह के दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के भूमि पूजन सहित जिले के अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

इन विकास कार्यों की मिलेगी सौगात
विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। इसमें 9.40 करोड़ की लागत से निर्मित 17 किमी माल्हनवाड़ा से खैररांजी मार्ग, 1.15 करोड़ की लागत से निर्मित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन बरघाट, 3.53 करोड़ लागत से निर्मित शासकीय महाविद्यालय बरघाट में छह अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, 1.31 करोड़ की लागत से ग्वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन व आवास गृहों का निर्माण, 1.30 करोड़ की लागत से सिवनी नगरीय निकाय के पांच प्रमुख सड़कों का कायाकल्प के तहत डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा।

32.76 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल धनौरा का निर्माण
32.76 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल धनौरा का निर्माण, 28.60 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल मुर्गहाई का निर्माण, 16.63 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट सिवनी का निर्माण, 2.87 करोड़ की लागत से 8.542 किमी लम्बा सिवनी–मंडला (लोपा) से परासपानी मार्ग का निर्माण, 1.12 करोड़ की लागत से 3.88 किमी लम्बा सिवनी-मंडला (लोपा) से पलारी मार्ग निर्माण, 1.84 करोड़ की लागत से छह बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहाई का निर्माण कार्य, 53.28 करोड़ की लागत से अमृत 2.0 के अंतर्गत सिवनी जलावर्धन योजना का निर्माण व विस्तार कार्य, 7.44 करोड़ की लागत से दल सागर तालाब में फाउंटेन लाइट व साउंड सिस्टम कार्य व 126.21 करोड़ की लागत से सिवनी शहर से गुजरने वाले पुराने एनएच सात पर 630 मीटर रेलवे ओवर ब्रिज व 12.67 किमी की लंबाई टूलेन सड़क के स्थान पर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा।

व्यापम घोटाले में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के आरोपित को सात साल का कारावास

Seven years imprisonment to the accused of police constable recruitment exam in Vyapam scam

 

भोपाल। राजधानी की विशेष अदालत सीबीआइ (व्यापम प्रकरण) ने मंगलवार को व्यापम घोटाले में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के एक आरोपित जितेंद्र टांक को सात वर्ष की सजा से दंडित किया है। उस पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

फैसला मंगलवार को विशेष न्यायाधीश नीतिराज सिंह सिसोदिया ने सुनाया। शासन की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित दलौदा, ज़िला मंदसौर में पुलिस आरक्षक के पद पर पदस्थ था।

इस मामले में आरक्षक पर फर्जी दस्तावेज लगाने के साथ ही परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने एवं अपने स्थान पर किसी और को परीक्षा में शामिल कराने के आरोप लगे थे।

मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल, भोपाल द्वारा अप्रैल 2013 में उक्त पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा में आरोपित का पुलिस आरक्षक के रूप में चयन हुआ था। शिकायत होने पर एसटीएफ ने मामला दर्ज किया था।

सेंसेक्स पहली बार 67 हजार अंक के पार

Sensex crosses 67 thousand mark for the first time

मुंबई 19 जुलाई| अमेरिका में उम्मीद से अधिक मजबूत तिमाही परिणाम आने से वैश्विक बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एसबीआई, टाटा स्टील और विप्रो समेत 20 कंपनियों में हुई लिवाली की बदौलत शेयर बाजार ने आज फिर नया रिकॉर्ड कायम किया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 302.30 अंक की उड़ान भरकर पहली बार 67 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 67,097.44 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 83.90 अंक की तेजी लेकर 19,833.15 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.63 प्रतिशत की छलांग लगाकर 29,607.74 अंक और स्मॉलकैप 0.61 प्रतिशत की तेजी लेकर 34,036.41 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3537 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1998 में लिवाली जबकि 1413 में बिकवाली हुई वहीं 126 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 31 कंपनियां हरे जबकि शेष 19 लाल निशान पर रही। बीएसई में 17 समूहों में तेजी रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.41, ऊर्जा 0.55, एफएमसीजी 0.43, वित्तीय सेवाएं 0.60, हेल्थकेयर 0.51, इंडस्ट्रियल्स 0.83, दूरसंचार 1.05, यूटिलिटीज 1.22, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.66 और पावर समूह के शेयर 0.81 प्रतिशत मजबूत रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 1.54, जर्मनी का डैक्स 0.28, जापान का निक्केई 1.24 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.03 प्रतिशत चढ़ गया जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में 0.33 प्रतिशत की गिरावट रही।

शिवराज की अध्यक्षता में हुई निवेश संवर्धन समिति की बैठक

Investment Promotion Committee meeting chaired by Shivraj

 

भोपाल, 19 जुलाई| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में निवेश संवर्धन पर मंत्रि-परिषद समिति की बैठक समत्व भवन में संपन्न हुई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बैठक में प्रदेश में निवेश के इच्छुक उद्योग समूहों के प्रस्तावों तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा सकने वाली सुविधाओं के बारे में विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अमर शहीद मंगल पाण्डे की जयंती पर किया नमन

Chief Minister Shivraj Singh paid tribute to Amar Shaheed Mangal Pandey on his birth anniversary.

Chief Minister Shivraj Singh paid tribute to Amar Shaheed Mangal Pandey on his birth anniversary.
भोपाल, 19 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अमर शहीद मंगल पाण्डे की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

देश में आजादी की लड़ाई का शंखनाद करने वाले अमर शहीद मंगल पाण्डे का जन्म 19 जुलाई 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था। शहीद मंगल पाण्डे ने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल इंफेन्ट्री के सिपाही थे। उन्हें आजादी की लड़ाई के नायक के रूप में सम्मान दिया जाता है। भारत के स्वाधीनता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर भारत सरकार द्वारा शहीद मंगल पाण्डे के सम्मान में वर्ष 1984 में डाक टिकट जारी किया गया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बरगद, जामुन और कदम्ब के पौधे रोपे

Chief Minister Shivraj Singh planted saplings of Banyan, Jamun and Kadamba

भोपाल, 19जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, जामुन और कदंब के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ शुजालपुर के 8 वर्षीय बालक विनायक परमार ने पौधा लगाया। विनायक, थैलेसीमिया की बीमारी से पीड़ित थे।Chief Minister Shivraj Singh planted saplings of Banyan, Jamun and Kadamba

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पहल पर स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि उपलब्ध करा कर उनका इलाज बेंगलुरु के मजूमदार शॉ अस्पताल में कराया गया, अब वे स्वस्थ हैं। बालक विनायक और उनके परिजन संतोष परमार, कोमल परमार, चुनचुन और महेंद्र ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार माना और पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ अशोक चौहान, दीपक चौहान, प्रहलाद चौहान, शिव चौहान, सुश्री वैष्णवी, पूजा, पूनम आदि ने भी पौधे रोपे। विनय शर्मा और कुमारी प्रतीति ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और जन-प्रतिनिधि भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

महाकाल सवारी के दौरान थूकने वालों के मकान तोड़ने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचा बुलडोजर

Bulldozer arrived with drums and drums to break houses of spitters during Mahakal ride

 

सावन के दूसरे सोमवार को निकली महाकाल की सवारी पर छत से थूकने वाले आरोपित के घर बुधवार सुबह प्रशासन का बुलडोजर चला। इसके पहले प्रशासन और पुलिस की टीम ढोल-नगाड़ों के साथ बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने पहुंची। पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई है।

एक युवक और दो नाबालिगों द्वारा भक्तों के ऊपर थूकने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपित युवक को अदालत में पेश कर जेल भेजने का आदेश दिया गया है वहीं नाबालिगों को बाल संरक्षणगृह भेजा है। इनके मकानों के अवैध निर्माण पर आज कार्रवाई हो रही है।

पुरुषोत्तम मास के अधिपति हैं श्री हरि इसलिए यह मास उन्हीं के नाम पर

Shri Hari is the ruler of Purushottam month, so this month is named after him.

पुरुषोत्तम मास के अधिपति हैं श्री हरि इसलिए यह मास उन्हीं के नाम पर

मंगलवार से अधिक मास मलमास या पुरुषोत्तम मास प्रारंभ हो गया है। पुरुषोत्तम मास का बुधवार को दूसरा दिन है। यह मास 16 अगस्त को समाप्त होगा। अधिक मास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है क्योंकि इसके स्वामी स्वयं श्री हरि विष्णु है। पुरुषोत्तम भगवान विष्णु का ही एक नाम है। इस मास में श्री हरि की पूजा होती है और श्रीमद् भागवत कथा व शिवपुराण सुनने के साथ मथुरा वृंदावन का विशेष महत्व है। अधिक मास में शादी-ब्याह ग्रह प्रवेश यज्ञोपवीत संस्कार इत्यादि करना निषेध है।

क्या होता है पुरुषोत्तम मास
ज्योतिषाचार्य पं. रवि शर्मा ने बताया कि एक चंद्र वर्ष 354 दिन व एक सौर वर्ष 365 दिन का होता है (जिसे सामान्य भाषा मे एक वर्ष कहते है)। इस प्रकार चंद्र वर्ष और सौर वर्ष में लगभग 11 दिन का अंतर होता है। इस अंतर को पूरा करने के लिए प्रत्येक तीसरे वर्ष (11 गुणा 3=33) अधिक मास या पुरुषोत्तम मास होता है। जब इस अधिक मास का अधिपति कोई देवता बनने को तैयार नहीं हुआ तब भगवान शिव ने श्री हरि विष्णु से आग्रह किया कि वे इस अधिक मास के अधिपति बन जाए, भगवान विष्णु ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया और इस मास को अपने सर्वाधिक प्रिय ब्रज क्षेत्र में बसाया। इसमें भगवान विष्णु की आराधना व भागवत कथा श्रवण करना बेहद फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस मास में किए गए धार्मिक कार्य पूजा-पाठ का फल अधिक मिलता है। पुराणों के अनुसार पुरुषोत्तम मास के समय सभी तीर्थ क्षेत्र ब्रजमंडल में निवास करते हैं, साथ ही ब्रज मंडल में योगेश्वर कृष्ण की लीला स्थली मथुरा वृंदावन गोकुल बरसाना इत्यादि की तीर्थ यात्रा करने का विशेष महत्व है। ओम नमो भगवते वासुदेवाय द्वादश अक्षर मंत्र का जाप करना चाहिए। अधिक मास में इस मंत्र का जप करने से साधक पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है और पापों का शमन होता है। इस बार श्रावण मास में पुरुषोत्तम मास जुड़ गया, जिससे इस शिव भगवान विष्णु की पूजा करने से दोनों का आशीर्वाद मिलेगा।

इस माह श्री विष्णु नाम का जाप व श्रीमद् भागवत कथा कराना, श्रवण करना विशेष फलदायी
हिरण्यकश्यप का वध भी इसी मास में हुआ था भगवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री ने बताया कि सनातन धर्म में पुरुषोत्तम मास का विशेष महत्व है। श्री हरि का एक नाम पुरुषोत्तम मास भी है। इसलिए इनके नाम से जाना जाता है, क्योंकि अधिक मास के आधिपति भगवान विष्णु है। भक्त प्रहलाद पर अत्याचार करने वाले उनके पिता हिरण्यकश्यप ने ब्राह्म जी का तप कर प्रसन्न कर वरदान मांगा था कि 12 माह में किसी भी दिन न नर के हाथों व नारायण व किसी देवता के मेरा हाथों में वध हो। हिरण्यकश्यप का कल्याण के लिए इस अतिरिक्त मास का निर्माण हुआ था। दो साल बाद यह तीसरे वर्ष में पड़ता है। हिरण्यकश्यप का मुक्ति देने के बाद भक्त प्रहलाद को वरदान दिया था कि इस मास में जो भी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन और पूजा-अर्चना के साथ जप करेगा, उस पर मेरी सदैव कृपा रहेगी।

चुनाव से पहले शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, प्रत्येक विधानसभा में होंगी “विधायक कप” खेल प्रतियोगिताएं

Shivraj government's big decision before elections, "MLA Cup" sports competitions will be held in every assembly

 

Shivraj government's big decision before elections, "MLA Cup" sports competitions will be held in every assembly

मप्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं शिवराज सरकार जनता के पास विकास पर्व के माध्यम से पहुँच रही है तो कांग्रेस के नेता सभाओं और दौरों के माध्यम से मतदाता को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं, हालाँकि जनता के मुद्दे गायब हैं, दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर माहौल बनाने में जुटे हैं ।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मंशानुसार खेल गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार और खेलों में जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से युवाओं को सहभागी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 27 जुलाई से 13 अगस्त के मध्य ‘विधायक कप’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ‘विधायक कप’ के अंतर्गत संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक की अनुशंसा अनुसार कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं टेबल-टेनिस में से जो भी खेल उस क्षेत्र में प्रचलित हो, उनमें से एक खेल का चयन कर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन पर एक लाख रूपये की राशि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिये व्यय किया जाएगा।

मप्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, प्रदेश की शिवराज सरकार जनता के बीच पहुंचकर अपनी सरकार के काम याद दिला रही है और विकास पर्व के माध्यम से विकास की नई सौगातें दे रही है, इसी बीच सरकार ने एक और फैसला लिया है, अब प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 27 जुलाई से “विधायक कप” खेल प्रतियोगिता आयोजित करेगी।

27 जुलाई से 13 अगस्त 2023 के बीच “विधायक कप” खेल प्रतियोगिता
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार खेल गतिविधियों के प्रचार-प्रसार और खेलों में जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से युवाओं को सहभागी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 27 जुलाई से 13 अगस्त 2023 के बीच “विधायक कप” खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रत्येक विधानसभा में एक लाख रुपये की राशि होगी खर्च
“विधायक कप” के अंतर्गत संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक की अनुशंसा अनुसार कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं टेबल-टेनिस में से जो भी खेल उस क्षेत्र में प्रचलित हों, उनमें से एक खेल का चयन कर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस पर प्रत्येक विधानसभा में एक लाख रुपये की राशि व्यय की जायेगी।

चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर करंट फैलने से 15 की मौत, कई जख्मी

15 killed, many injured due to electrocution at Namami Gange project site in Chamoli

 

चमोली में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में कार्य के दौरान हादसा हुआ।
चमोली। उत्तराखंड के चमोली में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। अलकनंदा नदी के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर कंरट लगने से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग जख्मी हुए हैं। मृतक संख्या बढ़ सकती है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।

राज्‍य आपदा परिचालन केंद्र (एसडीआरएफ) की डीआइजी रिधिम अग्रवाल ने 15 की मौत की पुष्टि कर दी है।
सहयोगी प्रकाशन दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली करंट दौड़ने से यह हादसा हुआ। 20 से अधिक झुलसे हैं ।
पहले ट्रांसफर्मर फटा, जिसके बाद करंट सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में फैल गया। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार घटना के समय लगभग 24 लोग मौके पर उपस्थित थे। 14 घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।
राहत तथा बचाव कार्य जारी है। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...