मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिवनी में करेंगे 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

Chief Minister Shivraj Singh will do Bhumi Pujan and inaugurate development works worth Rs 100 crore in Seoni

 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि विकास पर्व के अंतर्गत सिवनी जिले के भ्रमण के दौरान 19 जुलाई को 100 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मेरे भ्रमण से जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचे और गरीब, असहाय लोगों की समस्याओं को निराकरण हो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जनता में उत्साह हो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सिवनी जिले के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर रहे थे। बैठक में जनप्रतिनिधि, आयुक्त और कलेक्टर वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जनता ही मेरी भगवान है। मैं सिवनी की जनता की पूजा करने आ रहा हूँ। उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित हो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि रोड शो का रूट और कार्यक्रम की तैयारियाँ जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर पूर्ण की जाएं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिवनी में सीएम राइज स्कूल धनोरा एवं मुर्गहाई, क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट सिवनी, सिवनी मंडला (लोपा) से परासपानी मार्ग, सिवनी- मंडला से पलारी मार्ग और 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहाई के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भ्रमण के दौरान माल्हनबाड़ा से खैररांजी मार्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन निर्माण बरघाट, शासकीय महाविद्यालय बरघाट में 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य, ग्राम ग्वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं आवास गृहों का निर्माण और सिवनी नगरीय क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों का डामरीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

महादेव पानी हादसे में किशोर के साथ एक महिला की भी हुई थी मौत़

A woman also died along with the teenager in the Mahadev Pani accident.

 

भोपाल से सटे रायसेन जिले के पर्यटन स्थल महादेव पानी में 17 वर्षीय विधान सेन के साथ भोपाल की 27 वर्षीय सबा हुसैन भी पानी के बहाव में बह गई थी। विधान के बाद देर रात उसका शव स्वजनों ने तलाश किया। वह अपने पति और रिश्तेदारों के साथ घूमने गई थी। विधान के साथ सबा के शव का भी सोमवार को हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में पोस्टमार्टम कर उसके स्वजनों के सुपुर्द किए गए। इस दौरान उसके स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों के शव दो-दो किमी तक बह गए थे।

रात आठ बजे के करीब मिला शव
27 साल की सबा भी सेहतगंज में हादसे का शिकार हुई। वह पति समीर हुसैन और भाई-भाभी के साथ सेहतगंज में घूमने गई थी। अचानक पानी बढ़ने से वह बह गई। रात साढ़े 8 बजे उसका शव मिला था। सबा की शादी आठ साल पहले समीर से हुई थी। उसका सात साल का एक बेटा है। सबा की मौत से उसकी मां और पति के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मां बिलखती हुई हमीदिया अस्पताल में पहुंची। वहीं, पति समीर को स्वजन संभाल रहे थे। सबा का शव भी स्वजनों और लोगों की मदद से तलाशा गया।

बहाव बढ़ा और वह आंखों सामने बह गई
पति समीर ने बताया कि पानी का अचानक बहाव बढ़ गया और सबा बह गई। उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर सके। प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं आई। स्थानीय लोग ही बचाने आगे आए थे। कई लोग पानी में फंसे थे। हम भी दो से तीन घंटे तक फंसे हुए थे।हम लोगों की मदद से तलाश कर पाए।

शासन-प्रशासन की लापरवाही
विधान के ममेरे भाई गुलाब सेन ने बताया कि महादेव पानी में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। रेस्क्यू आपरेशन भी बंद कर दिया था। यदि रात में तेज बारिश होती तो शव आगे चला जाता। प्रशासन ने हमसे सुबह 6 बजे से रेस्क्यू करने की बात कही थी, लेकिन हम विधान को तलाशते रहे, जो हमें रात 1.30 बजे दो से ढाई किलोमीटर दूर मिला। इसके बाद हम हमीदिया आए थे। विधान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

महाकाल सवारी के दौरान छत पर खड़े युवकों ने भक्तों पर थूका, तीन गिरफ्तार, तोड़े जा सकते हैं मकान

During the Mahakal ride, the youth standing on the roof spit on the devotees, three arrested, houses may be demolished

उज्जैन| सावन के दूसरे साेमवार को निकली बाबा महाकाल की सवारी में शामिल भक्तों पर थूकने का मामला सामने आया है। छत पर खड़े वर्ग विशेष के तीन युवकों ने भक्तों पर थूका। वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन के सूत्रों के अनुसार आरोपितों के मकान तोड़ने की कार्रवाई भी की जाएगी।

एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल की सवारी निकल रही थी। सवारी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टंकी चौक पहुंची थी। यहां बहुमंजिला भवन पर तीन युवक खड़े हुए थे। सवारी के गुजरने के दौरान युवकों द्वारा नीचे खड़े भक्तों पर थूका गया।

नीचे खड़े कुछ युवकों ने इस करतूत का मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसमें युवक थूकते हुए और कुल्ला करते हुए नजर आ रहे है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बहुप्रसारित हो गया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्‍ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सावन लोट निवासी भेरूगढ़ नाका चौराहा की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाने पर हुआ हंगामा
मामले की जानकारी लगने पर हिंदूवादी संगठन के सदस्य खाराकुआं थाने पर एकत्र हो गए और जमकर नारेबाजी की। इस पर भारी पुलिस बल थाने पर पहुंच गया। लोगों की मांग थी कि आरोपितों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी ओर अन्‍य पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे और एएसपी आकाश भूरिया, सीएसपी ओपी मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा।

इन धाराओं में दर्ज किया केस
एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि महाकाल सवारी के दौरान भजन मंडली एवं ढोल नगाड़ा बजाने वाले कुछ लोग सवारी में गुजर रहे थे, जिनके ऊपर एक मकान के ऊपर से कुछ युवकों द्वारा पानी पीकर थूका गया। इस परथाना खाराकुआं में धारा 295 ए , 153 ए , 505 , 296 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। तत्काल तीन संदिग्ध युवकों को तत्काल हिरासत में लेकर कठोरतम कार्रवाई की जा रही है।

स्कूल चले हम अभियान के तहत वैश्य महासम्मेलन की संभागीय प्रभारी सुधा सोनी सुक्लूढाना स्कूल में हुई शामिल

 

छिंदवाड़ा। स्कूल चलें हम, कार्यक्रम के तहत, शा, उ, मा, विद्यालय सुक्लूढाना छिंदवाड़ा में, वैश्य महासम्मेलन की संभागीय प्रभारी एवं स्वर्णकार महिला मंडल की संथापिका, समाज सेविका श्रीमती सुधा विनेश सोनी ने बालेंटियर के रूप में रजिस्ट्रेशन कर, कक्षा 10वीं के छात्र छात्राओं को हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का शिक्षण कराया साथ ही 11वीं 12वीं के बच्चों को,भविष्य की अच्छी नींव कैसे तैयार की जाये, इस विषय पर छात्र छात्राओं को प्रेरित किया, श्रीमती सोनी ने बच्चों को खाद्य सामग्री भी वितरित की । स्कूल के बच्चों सहित शिक्षिका श्रीमती किरण सोनी एवं शालेय स्टॉफ ने श्रीमती सुधा सोनी का आभार व्यक्त किया और दुबारा आने का निवेदन भी किया। वैश्य महासम्मेलन की संभागीय अध्यक्ष और स्वर्णकार महिला मंडल की सयोजिका श्रीमती किरण सोनी जो शिक्षिका होने के साथ साथ समाज सेविका भी है, उन्होंने 17 जुलाई से 19 जुलाई तक सरकार द्वारा चलाए गए अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा की। श्रीमती सुधा सोनी ने बताया कि वालेंटियर जो बच्चो को स्कूल में पढ़ाने जा रहे है उन्हे भी बच्चों द्वारा एवं स्कूल स्टाफ द्वारा बहुत सम्मान दिया जाता है। मुझे भी बच्चों को पढ़ाने में बहुत अच्छी अनुभूति हुई। यह जागरूकता का अभियान समय समय पर अवश्य चलाना चाहिए। यह अभियान बहुत शानदार और रूचिपूर्ण कार्यक्रम है। श्रीमती सुधा सोनी ने कहा कि पढ़ाई के तरीके में थोड़े परिवर्तन से और नए लोगो से मिलकर बच्चों को प्रेरणा मिलती है बच्चो में उत्साह का संचार होता है और पढ़ाई में बच्चों की अभिरुचि बढ़ती है।

उज्जैन घटना: पुलिस प्रशासन से मांग करता हूँ की एफआईआर नही इनके घर पर बुलडोजर चले: रामेश्वर शर्मा

भोपाल -उज्जैन में सोमवार को एक इमारत की छत से महाकाल की सवारी के दौरान थूकने और पानी का कुल्ला कर देने के मामले में आरोपियों के खिलाफ सांप्रदायिक भावना को ठेस पहुंचाने और सद्भाव बिगाड़ने समेत पांच धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. घटना के विरोध में सैकड़ों लोगों ने थाने के सामने पहुंचकर काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया.

एक इमारत की छत पर चढ़े कुछ शरारती तत्व सड़क से गुजर रही महाकाल की सवारी के दौरान थूक रहे थे. सवारी समारोह में मौजूद श्रद्धालुओं और ढोल-नगाड़े वालों ने घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए.

दोषियों पर भड़के रामेश्वर शर्मा

उज्जैन की घटना को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है विधायक शर्मा वीडियो में कहते नजर आ रहे जिन छतों से थूका गया, कुल्ला किया है, उन छतों को तोड़ा जाए….

 

आखिर ये सावन में उज्जैन को जलाना चाहते है…..

बाबा महाकाल की सवारी के दौरान इस तरह की घटना बहुत ही निदनीय है…..

अकबर बाबर की सोच रखने वाले लोगो पर सख्त कर्रवाई होना चाहिए……

पुलिस प्रशासन से मांग करता हूँ की fir नही इनके घर पर बुलडोजर चले……

 

वीडियो में दिखा विकास, कोलार सिक्स लेन रोड गोल जोड़ से कजलीखेड़ा

भोपाल, कहते है रास्ता सही हो तो मंजिल जल्द मिल जाती है हम बात करते है कोलार सिक्स लेन रोड की हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने चुनावी वर्ष में वो साहस दिखाया जिसकी कल्पना करने से भी राजनीतिक भयभीत हो जाते है वोट बैंक का डर कार्य करने से रोक देता है। वही रामेश्वर शर्मा ने भोपाल की सबसे बड़ी सबसे पहली सिक्स लेन सड़क बनाने का संकल्प लिया और अब परिणाम धरातल पर भी दिख रहा है।

रसूखदारों का बेतरतीब निर्माण और अतिक्रमण जो इस कार्य में सबसे बड़ी बाधा था, अपनों का नुकसान दुःख देने वाला था। मौसम की मार, पीडब्ल्यूडी का बेमन सा साथ, नगर निगम के अमले की कमी कार्य के लिए एक बड़ी चुनौती थी वाबजूद जनता अब निर्माण की प्रगति देखकर विधायक के निर्णय के पुरजोर समर्थन में खड़ी है।

सोशल मीडिया में सोमवार देर रात वायरल हो रहा वीडियो बता रहा है जनता खुश है वो क्षेत्र की तैयार हो रही उपलब्धि पर गर्व कर रही है अब कहने भी लगी है हमारा कोलार बनेगा भोपाल की उन्नति का द्वार

कोलार सिक्स लेन आकार लेने लगी है। गोलजोड़ से कजलीखेड़ा तक दो किमी सड़क का काम लगभग पूरा हो गया है। इस सड़क ड्रोन से लिया गया वीडियो वायरल हो रहा है चारो तरफ हरियाली दिख रही है। सड़क के सेंट्रल व्रज पर पौधा रोपण के बाद हरियाली और बढ़ेगी।

पार्षदों के एक साल पूरे, सीखने में गुजरा साल

भोपाल, नगर निगम चुनाव 2022 को हुए पूरे एक साल हो गये है, 2022 जुलाई में हुए चुनाव के बाद से कोलार उपनगर में आने वाले वार्ड 80, 81, 82, 83 और 84 में उम्मीद जागी थी की क्षेत्र में चार इंजनों के साथ बेहतर कार्य होगा। जनता को मूल आवश्यकताओं के लिए आईएसबीटी और माता मंदिर स्थित नगर निगम ऑफिसों की दौड़ खत्म होगी पर ऐसा हुआ नहीं।

बात करें पार्षदों की तो वार्ड 83 के पार्षद रविन्द्र यति को छोड़ अन्य पार्षद जनता के बीच खास प्रभाव नही बना सके है। कोलार क्षेत्र में आने वाले अन्य वार्ड ऑफिस पार्षद पीए और कार्यकर्ताओं द्वारा चलते देखें गये।

पार्षदों ने पूरा साल भर धार्मिक आयोजनों में आना जाना, सोशल मीडिया पोस्ट में गुजरा। जमीनी विकास कार्यों के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा पर ही निर्भरता बनी रही।

जलभराव, सीवेज, सड़क और सफाई जैसी अनेकों शिकायत सीएम हेल्पलाइन और विधायक के हस्तक्षेप के बाद ही समाधान तक पहुँची। स्ट्रीट लाइट भी पूरे शहर में हुए बदलवा के कारण ही बदली गई।

जनता कहती है कई बार हुई पार्षदों से चर्चा में सामने आया है की योजनाओं को समझने और उनके क्रियान्वयन में पार्षद मार्गदर्शन खोजते रहते है।

उदाहरण के लिए पूरे कोलार क्षेत्र में व्यापारियों के लिए मात्र दो सुलभ शौचालय वर्तमान में संचालित हो रहे है। क्षेत्र के अंदरूनी हिस्सों में अतिक्रमण बढ़ गया। गार्डन उजड़े पड़े है। सड़को के किनारे नालियां नहीं है जो जलभराव का मूल कारण है। टैक्सदाता दुकानदार अतिक्रमण के कारण से परेशान है। साफ सफाई के लिए सफ़ाई कर्मियों की कमी। बार बार पेय जलप्रदाय में बाधा। पेड़ो की कटाई।

झंडा दिवस पर दान राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

Donations on Flag Day demonstrate commitment to the nation: Governor Mangubhai Patel

झंडा दिवस पर दान राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

भोपाल, 17 जुलाई| राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि झंडा दिवस पर दान, राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन है। कभी संपन्न और समृद्ध लोग राष्ट्र की रक्षा के लिए जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों, उनके परिजनों के सहयोग के लिए आगे आएं। अमृत काल में भारत माता के लाड़ले बहादुर बेटों और बेटियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता झंडा दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक राशि का दान देकर प्रदर्शित करें। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, जनरल ऑफिसर कमांड हेडक्वार्टर मध्य भारत एरिया जबलपुर लेफ्टिनेंट जनरल एम.के. दास, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजभवन में समामेलित विशेष निधि राज्य प्रबंधन समिति की 22वीं वार्षिक बैठक के बाद समिति
के पदाधिकारियों, सैनिक कल्याण के अधिकारियों और दानदाताओं को संबोधित कर रहे थे। समामेलित विशेष निधि में 1
लाख रुपए से अधिक राशि का दान देने वाले 14 व्यक्तिगत और संस्थागत दान दाताओं एवं 3 संभागों के आयुक्त और 36 जिलों के कलेक्टरों को राज्यपाल के सम्मान से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि गत वर्ष जन-सहयोग से 3 करोड़ 24 लाख 64 हज़ार से अधिक राशि का संग्रहण
उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने वेब पोर्टल द्वारा क्यू.आर. कोड के माध्यम से राशि प्राप्त किए जाने के मध्यप्रदेश सैनिक
कल्याण बोर्ड के प्रयासों की सराहना की। आशा व्यक्त की कि क्यू.आर. कोड से राशि ट्रांसफर होने की सुविधा बड़ी संख्या में दानदाताओं को निधि में दान देने में सक्षम बनाएगी। छोटी से छोटी राशि के भी दान सुगमता से दिए जा सकेंगे। समाज के सभी समर्थ, समृद्ध व्यक्तियों को पूर्व सैनिकों और परिजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ और सहयोगात्मक तरीके से जमीनी स्तर पर भी प्रयास करने चाहिए। इसके लिये राशि संग्रहण के कार्यक्रम आदि भी किए जा सकते हैं।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित संभागायुक्त नर्मदापुरम श्रीमन शुक्ला, कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह और
रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान किए। स्वागत उद्बोधन और आभार प्रदर्शन संचालक
सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अरुण नायर ने किया। संचालन कमांडर उदय सिंह ने किया।

शीला बालकृष्ण देशमुख इंदौर ने राशि 5 लाख रुपए, निर्मला शर्मा भोपाल ने राशि 3 लाख रुपए, क्षेत्रीय प्रबन्धक सेंट्रल
बैंक ऑफ़ इंडिया सागर 1 लाख 59 हज़ार 851 रुपए, अजीत समदड़िया रीवा 1 लाख 50 हज़ार रुपए, अंजना सूरी रीवा 1 लाख 11 हज़ार रुपए, क्षेत्रीय महाप्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक भोपाल वृत्त 1 लाख 11 हज़ार रुपए, राकेश अग्रवाल उज्जैन 1 लाख 1 हज़ार रुपए, वल्लभ भाई पटेल इंदौर ने 1 लाख 1 हज़ार रुपए, कमला तिवारी छिंदवाड़ा ने 1 लाख रुपए, निर्मला विद्या प्रसाद वर्मा इंदौर ने राशि 1 लाख रुपए, सुनील सिंह रीवा ने 1 लाख रुपए, मैनेजिंग डायरेक्टर, जे. पी. थर्मल पॉवर प्लांट बीना ने 1 लाख रुपए, प्रबन्धक (एच आर) भारत-ओमान रिफाइनरी आगासोद बीना ने 1 लाख रुपए और अध्यक्ष मध्यप्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति की 1 करोड़ रुपए की सहयोग राशि निधि में प्राप्त हुई। लक्ष्य से अधिक राशि एकत्रित करने वाले संभागों में नर्मदापुरम, उज्जैन और भोपाल शामिल हैं। लक्ष्य से अधिक एकत्रित करने वाले जिलों में अलीराजपुर, हरदा, दतिया, टीकमगढ़, छिंदवाडा, सागर, दमोह, सतना, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, बैतूल, नीमच, ग्वालियर, भोपाल, अनूपपुर, आगर मालवा, रीवा,खरगौन, मण्डला, सिवनी, मन्दसौर, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, धार, जबलपुर, सीहोर, इन्दौर, शहडोल, कटनी, शिवपुरी, देवास, गुना, नर्मदापुरम और रायसेन जिला शामिल हैं।

समामेलित विशेष निधि राज्य प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम के पूर्व समामेलित विशेष निधि की राज्य प्रबंध समिति की बैठक में
विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। सैनिक कल्याण से सम्बंधित विभिन्न विषय पर चर्चा की गई। वार्षिक
बजट का अनुमोदन किया गया।

मप्र में विधानसभा चुनाव से पहले 29 ट्रेनों से बुजुर्गों को तीर्थ यात्राएं कराएगी शिवराज सरकार

Before the assembly elections in MP, Shivraj government will take 29 trains for pilgrimage to the elderly

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा और कांग्रेस मतदाताओं को साधने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रे हैं। इसी नजरिए से शिवराज सरकार तीर्थ दर्शन यात्राएं दो अगस्त से प्रारंभ कर रही है। इसमें खासबात यह है कि जिन क्षेत्राें में कांग्रेस की पकड़ मजबूत है, उन जिलों के बुजुर्गों को इसमें प्राथमिकता दी गई है।

15 अक्टूबर तक चलेगी यात्रा
ऐसे जिलों में विंध्य के रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली, शहडोल, अनुपपुर, उमरिया सहित कमल नाथ के छिंदवाड़ा को शामिल किया गया है। जाहिर है कि सीधी के पेशाब कांड के बाद से विंध्य में भाजपा को नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेशभर के तीर्थ दर्शन यात्रियों को रेल से यात्रा कराई जाएगी। यह यात्रा 15 अक्टूबर तक चलेगी। मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना का कार्यक्रम जारी कर दिया है। योजना के तहत 29 तीर्थ दर्शन ट्रेन चलाई जाएंगी।

27 जुलाई से आवेदन आमंत्रित
सभी कलेक्टरों को आवेदन लेने और तीर्थ यात्रा की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। रामेश्वर के लिए पहली यात्रा के लिए आवेदन 27 जुलाई से आमंत्रित किए जाएंगे। अंतिम तीर्थ यात्रा 10 अक्टूबर को जगन्नाथपुरी के लिए रवाना होगी। इसके लिए आवेदन 29 सितंबर से लिए जाएंगे। पहली ट्रेन इंदौर से रवाना होगी।

ये रहा कार्यक्रम
2 अगस्त को इंदौर, धार, शाजापुर और नर्मदापुरम के बुजुर्गों को लेकर रामेश्वर के लिए रवाना होगी
2 अगस्त को सिवनी,बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल के यात्रियों को लेकर द्वारका जाएगी
7 अगस्त को मुरैना, ग्वालियर, दतिया के यात्रियों को लेकर कामाख्या के लिए जाएगी
10 अगस्त को अनूपपुर, शहडोल, उमरिया के यात्रियों को लेकर द्वारका के लिए रवाना होगी
इंदौर-उज्जैन, विदिशा के यात्रियों को लेकर काशी (वाराणसी) जाएगी
16 अगस्त को मुरैना-ग्वालियर-निवाड़ी के तीर्थ यात्रियों को लेकर काशी (वाराणासी) के लिए रवाना होगी
16 अगस्त को झाबुआ-अलीराजपुर-उज्जैन-भोपाल के यात्रियों को लेकर जगन्नाथपुरी
18 अगस्त को बालाघाट, सिवनी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर के तीर्थ यात्रियों को लेकर काशी (वाराणासी)
छतरपुर, टीकमगढ़, विदिशा के तीर्थ यात्रियों को लेकर द्वारका जाएगी
24 अगस्त को छिंदवाड़ा, सिवनी, सीहोर और विदिशा के तीर्थ यात्रियों को लेकर अयोध्या जाएगी
24 अगस्त को उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच के तीर्थ यात्रियों को हरिद्वार रवाना होगी
31 अगस्त को उमरिया, कटनी, जबलपुर के तीर्थ यात्रियों को लेकर 31 अगस्त को शिर्डी जाएगी
31 अगस्त को इंदौर, उज्जैन, शिवपुरी के तीर्थ यात्रियों को लेकर अमृतसर जाएगी
1 सितंबर को ग्वालियर, दतिया के तीर्थ यात्रियों को लेकर नागपुर जाएगी
5 सितंबर को रतलाम, मंदसौर और नीमच के तीर्थ यात्रियों को लेकर जगन्नाथपुरी के लिए रवाना होगी
6 सितंबर को बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, नर्मदापुरम के यात्रियों को लेकर कामाख्या जाएगी
8 सितंबर रीवा, सीधी, सतना, पन्ना और जबलपुर के तीर्थ यात्रियों को लेकर रामेश्वर
13 सिंतबर को शाजापुर, आगरमालवा, राजगढ़, गुना के यात्रियों को काशी (वाराणासी) जाएगी
14 सितंबर को बैतूल, नर्मदापुरम, उज्जैन के तीर्थ यात्रियों को लेकर द्वारका जाएगी
16 सितंबर को भोपाल, रायसेन, सीहोर और बैतूल के यात्रियों को लेकर रामेश्वर जाएगी
19 सितंबर को गुना, अशोकनगर और दमोह के यात्रियों को लेकर जगन्नाथपुरी जाएगी
22 सितंबर को छिंदवाड़ा, भोपाल, सीहोर के यात्रियों को लेकर द्वारका जाएगी
24 सितंबर को सिंगरौली, सीधी, कटनी, सतना के लिए यात्रियों को लेकर कामाख्या जाएगी
27 सितंबर को रीवा, सतना, जबलपुर, डिंडोरी के यात्रियों को लेकर जगन्नाथपुरी जाएगी
30 सितंबर को छिंदवाड़ा, भोपाल, रायसेन, विदिशा के यात्रियों को कामाख्या लेकर जाएगी।
2 अक्टूबर को शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर के यात्रियों को लेकर जगन्नाथपुरी जाएगी
5 अक्टूबर को दमोह, सागर, विदिशा के यात्रियों को लेकर द्वारका के लिए रवाना होगी
8 अक्टूबर को खंडवा, खरगौन, हरदा, बैतूल के यात्रियों को लेकर रामेश्वरम के लिए रवाना होगी
10 अक्टूबर को राजगढ़, शाजापुर, भोपाल के यात्रियों को लेकर जगन्नाथपुरी जाएगी

श्रावण सवारी में दो रूपों में भक्‍तों को दर्शन देने निकले भगवान महाकाल

Lord Mahakal came out to give darshan to the devotees in two forms during the Shravan ride

उज्जैन| ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से सोमवार को श्रावण मास में भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकलना आरंभ हो गई है। महाकाल की दूसरी सवारी में भी बड़ी संख्‍या में भक्‍तों का सैलाब उमड़ रहा है।

चंद्रमौलेश्वर और मनमहेश रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे
भगवान महाकाल की श्रावण सवारी में भक्तों को भगवान महाकाल के दो रूपों में दर्शन हो रहे हैं। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर व हाथी पर मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले हैं।

शाम चार बजे हुई सवारी की शुरुआत
महाकाल मंदिर से शाम चार बजे शाही ठाठ-बाट के साथ सवारी शुरू हुई। निर्धारित मार्गों से होकर भगवान की पालकी मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी।
यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। पूजन पश्चात सवारी पुन: मंदिर के लिए रवाना होगी। सोमवार को सोमवती अमावस्या का महापर्व भी है। सुबह शिप्रा व सोमतीर्थ स्थित सोमकुंड में पर्व स्नान होगा।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...