दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पेरिस पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ शानदार स्वागत

PM Modi arrives in Paris on a two-day official visit, received a warm welcome at the airport

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पेरिस पहुंचे। पेरिस एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने पीएम मोदी की अगवानी की और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर पीएम मोदी को बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

पीएम मोदी का कार्यक्रम
पीएम मोदी गुरुवार की शाम के करीब 7:30 बजे पीएम मोदी सीनेट पहुंचेंगे और सीनेट के अध्यक्ष गेराड लार्चर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न के साथ बैठक करेंगे। रात करीब 11 बजे पीएम मोदी पेरिस के प्रतिष्ठित ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद देर रात 00:30 बजे, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की ओर से आयोजित एक निजी रात्रिभोज के लिए एलिसी पैलेस पहुंचेंगे।

विकास यात्रा में पीछे छूटे लोगों के बारे में भी विचार करें उच्च शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी : मुर्मू

Higher education students should also think about the people left behind in the journey of development: Murmu

ग्वालियर, 13 जुलाई| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज उच्च शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे विकास यात्रा में पीछे छूट गए समाज के लोगों के बारे में भी सोचें क्योंकि दूसरों की सहायता करने से स्वयं की क्षमताओं का भी विकास होता है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (आईआईआईटीएम) के चौथे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहीं थीं।

इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित थे। ग्वालियर के इस संस्थान में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी स्मरण किया। उन्होंने देश के विकास में उनके योगदान को रेखांकित किया। श्रीमती मुर्मू ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि उनके अपेक्षा है कि वे विकास यात्रा में पीछे रह गए लोगों के बारे में भी विचार करेंं क्योंकि दूसरों की सहायता करने से स्वयं की क्षमताओं का भी विकास होता है। अपने कथन के समर्थन में उन्होंने कहा कि ये उनका स्वयं का अनुभव भी है। विद्यार्थी वंचित वर्ग की सहायता करें। उन्होंने एक गुरु की भांति विद्यार्थियों को जीवन मंत्र देते हुए कहा कि हम जिस रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं, उसे समय-समय पर परखें भी। हो सकता है कि कुछ साल बाद ये अहसास हो कि हम जिस रास्ते पर बढ़ रहे हैं, वो हमारे लिए ठीक नहीं है, ऐसे में निर्णय लेने में पीछे नहीं हटें।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में ये स्पष्ट है कि विद्यार्थी परंपराओं से जुड़ें और इसके साथ ही तकनीक को भी अपनाएं। इसके साथ ही उन्होंने इस संंस्थान के संदर्भ में कहा कि ये संस्थान उत्कृष्ट केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है। संस्थान में स्थानीय समुदाय की सहायता के लिए भी गतिविधियां संचालित होती हैं। ये संतोष की बात है कि संस्थान इस प्रकार देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है। साथ ही उन्होंने संस्थान के प्रबंधन को संबोधित करते हुए कहा कि ये खुशी की बात है कि ज्यादा विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हो गया है, लेकिन जिनका नहीं हुआ है, उनकी क्षमताओं को कम नहीं आंका जाए। इस अवसर पर श्रीमती मुर्मू ने ग्वालियर को सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बताते हुए कहा कि ये शहर प्रदेश के सबसे सुंदर शहरों में से एक है, जो अपने महल, मंदिरों और किले के चलते बहुत प्रसिद्ध है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि मराठों द्वारा किए गए संघर्ष में सिंधिया वंश का उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि 20वीं सदी में आधुनिक उद्योगों को बढ़ावा देने में भी सिंधिया परिवार का सक्रिय योगदान रहा है। श्रीमती मुर्मू ने संस्थान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक और उपाधि भी वितरित कीं। इसके पहले राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और मंत्री सिंधिया ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु अपने एकदिवसीय प्रवास के तहत आज दोपहर यहां पहुंचीं थीं। उन्होंने इसके पहले यहां स्थित ‘जय विलास पैलेस’ के संग्रहालय का अवलोकन किया और वहीं उनके सम्मान में आयोजित भोज में भी शामिल हुईं।

नासा मना रहा है वेब स्पेस टेलीस्कोप के विज्ञान के पहले वर्ष का जश्न

NASA is celebrating the Webb Space Telescope's first year of science

लॉस एंजिल्स, 13 जुलाई| अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) टेलीस्कोप के विज्ञान का पहला वर्ष पूरा होने का जश्न मनाने के लिए बुधवार को जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा ली गई एक छोटे तारे नुमा क्षेत्र की एक नई छवि जारी की है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने पृथ्वी से लगभग 15,00,000 किलोमीटर दूर अपने स्थान से अंतरिक्ष के निर्वात में वैज्ञानिक संचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया है। दुनिया की सबसे शक्तिशाली वेधशाला ने संचालन के अपने पहले वर्ष में वही किया है जो उसे करने का काम सौंपा गया था।

तिरुपति मंदिर पहुंच ISRO वैज्ञानिकों ने की पूजा, 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से होगी लॉन्चिंग

ISRO scientists worship after reaching Tirupati temple, launching from Sriharikota on July 14

तिरुपति : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से पहले बृहस्पतिवार की सुबह तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की. देश के महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन के तहत चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा. मंदिर पहुंचे वैज्ञानिक दल में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे, जिनके बृहस्पतिवार सुबह मंदिर पहुंचने की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर आ गए.
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक अधिकारी ने भी उनके मंदिर पहुंचने की पुष्टि की हैटीटीडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘जी हां, इसरो का दल तिरुमला आया लेकिन हमारी जनसंपर्क शाखा ने उनके दौरे को कवर नहीं किया.

उन्होंने बताया कि मंदिर के अधिकारी उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों और केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के दौरे में व्यस्त थे.

अधिकारी ने बताया कि इसरो के अधिकारी आम तौर पर मंदिर में अपने दौरे को जनता की नजरों से दूर ही रखते हैं.मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद इसरो वैज्ञानिकों की टीम ने कहा, ‘यह चंद्रमा पर हमारा मिशन चंद्रयान-3 है. 14 जुलाई को प्रक्षेपण होना है.’ चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ भी मंदिर में पूजा करने पहुंचे.

उन्होंने कहा, “भारत 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे अपना तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. मैं प्रार्थना करता हूं कि सब कुछ ठीक से हो जाए और यह 23 अगस्त के बाद किसी भी दिन चंद्रमा पर उतर जाए.”इससे पहले, इसरो ने बुधवार को चंद्रयान-तीन मिशन के लिए ‘मिशन तत्परता समीक्षा’ (एमआरआर) पूरी कर ली.

राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक ट्वीट में कहा, ‘(एमआरआर) बोर्ड ने प्रक्षेपण को अधिकृत कर दिया है. उल्टी गिनती गुरुवार दोपहर 1 बजे से शुरू होगी.’ अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस सप्ताह प्रक्षेपित किये जाने वाले चंद्रयान-3 मिशन के लिए संपूर्ण प्रक्षेपण तैयारी और प्रक्रिया का 24 घंटे का ‘प्रक्षेपण पूर्वाभ्यास’ भी किया.

चंद्रयान-3 मिशन का प्रक्षेपण 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा और इसके लैंडर के चंद्रमा की सतह पर 23 या 24 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है.

चंद्रयान-3 मिशन सितंबर 2019 में भेजे गए चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है, जिसके चंद्र सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने की संपूर्ण क्षमता प्रदर्शित करने की उम्मीद है.

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-2 मिशन के दौरान लैंडर के ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में सफलता नहीं मिल पाई थी और इस लिहाज से चंद्रयान-3 मिशन को भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है.

चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान, जिसे एलवीएम-3 (प्रक्षेपण यान मार्क-3) (पहले जीएसएलवी एमके-3 के रूप में जाना जाता था) द्वारा प्रक्षेपित किया जाएगा. यह तीन मॉड्यूल- प्रणोदन, लैंडर और रोवर का एक संयोजन है. रोवर चंद्र सतह का अध्ययन करेगा और यह लैंडर के अंदर लगा है.

कांग्रेस का आरोप पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली हुई…..गृहमंत्री का जवाब बोले-पर्चियों पर नौकरी देने वाले……..

Congress alleges rigging in Patwari recruitment exam..... Home Minister's reply said- job givers on slips........

 

मप्र में इन दिनों पटवारी चयन परीक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बसपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए विधायक संजीव सिंह कुशवाह के कॉलेज में हुई पटवारी चयन परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाए। इस मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह ने भी गड़बड़ी के आरोप लगाए। लगातार इस परीक्षा को लेकर विपक्ष के हमलों के बाद अब सरकार की ओर जवाब आया है। मप्र सरकार के प्रवक्ता और प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पर्चियों पर नौकरियां देने वाले लोग विश्व की आधुनिकतम परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

भोपाल में अपने आवास पर मीडिया से चर्चा में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कांग्रेस कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव रुदाली कर रहे हैं। इनकी कांग्रेस पार्टी का अशोकनगर का प्रवक्ता इसी पटवारी परीक्षा में फेल हो गया। उसके तथ्यहीन तर्को को तथ्य बनाकर पेश कर रहे हैं। ये(कांग्रेस) पर्चियों पर नौकरी देने वाले लोग, विश्व की आधुनिकतम चयन परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। और सीरीज में झूठ बोल रहे हैं। नौजवानों के मनोबल को तोड़ रहे हैं।

पूरा रिकॉर्ड लिखित में क्यों नहीं मांगते-नरोत्तम
गृहमंत्री ने कहा- मैं आपके सामने झूठ की श्रंखला को लाना चाहता हूं। जो यह सात टॉपर है इनमें से किसी ने भी एक ही शिफ्ट में परीक्षा नहीं दी। सबने अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा दी है। कमलनाथ, अरुण यादव एक- एक सवाल और एक- एक जवाब का, एक – एक क्लिक रिकॉर्ड होती है। ये सब रिकॉर्ड में है। आप मांगो तो.. पूरा रिकॉर्ड क्यों नहीं मांगते हैं? क्योंकि आपका झूठ सामने आ जाएगा। आपको जो भी चाहिए लिखित में दीजिए। जुबानी जमा खर्च मत करिए।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कितना शर्मनाक है कि इस देश में हिंदी में दस्तखत करने पर कांग्रेस सवाल उठा रही है। कमलनाथ जी सवाल उठा रहे हैं। उनकी जवानी जो लुटियंस में निकली है इटालियन संस्कृति में रंग बस गए हैं। हिंदुस्तान में और मध्य प्रदेश में मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में होने लगी। वहां हिंदी में दस्तखत नहीं होंगे तो क्या इटालियन में दस्तखत होंगे। अगला झूठ भी सुनिए कांग्रेस के लोगों ने आरोप लगाया कि हिंदी में दस्तखत करने वालों के 25 में से 25 नंबर आए। यदि आप मार्कशीट देते तो आपको पता लग जाता है कि एक के भी 25 में 25 नंबर नहीं आए कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है। ये प्रदेश को बदनाम करने की कांग्रेस कोशिश कर रही है।

कांग्रेस ने जारी किया वीडियो
पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बीच मप्र कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पटवारी चयन परीक्षा के सात टॉपर स्टूडेंट़्स के बीजेपी विधायक के कॉलेज से पास होने का दावा किया गया।

अरुण यादव ने 10 सवालों के जरिए पटवारी परीक्षा पर उठाए सवाल
बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने संयुक्त रुप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में हाल ही में ग्रुप-2, सब ग्रुप-4, पटवारी एवं अन्य पदों के लिए हुई परीक्षा में भाजपा नेताओं के निर्देश एवं देखरेख में जमकर धांधली हुई है, जिससे काबिल युवक-युवतियां चयनित होने के बजाय, भाजपा जिन्हें चाहती थी, उन्हें चयनित करवाया गया एवं मध्य प्रदेश फिर एक बार अपनी व्यापमं व्यवस्था के तहत काबिल युवाओं की भर्ती से महरूम रह गया।

शिवराज से स्वामी ऋषभ देवानंद जी ने की भेंट

Swami Rishabh Devanand met Shivraj

भोपाल, 13 जुलाई| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से श्री कृष्णायन गो-रक्षा शाला, ग्वालियर के स्वामी ऋषभ देवानंद जी महाराज ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। गो-रक्षा शाला के श्री हरि ओमानंद तथा श्री हृदयानंद जी भी साथ थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अंगवस्त्रम् पहनाकर तथा श्रीफल भेंटकर स्वामी जी का अभिवादन किया। स्वामी ऋषभ देवानंद जी ने मुख्यमंत्री को पुस्तक श्रीकृष्णायन भेंट की।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश में गो-रक्षा और गो-सेवा के लिए जारी गतिविधियों की जानकारी दी तथा कहा कि गो-रक्षा शाला आदर्श रूप में गो-शालाएँ संचालित करे। इससे प्रदेश के गो-पालकों को प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त हो।

दो बच्‍चों को जहर देकर पति-पत्‍नी ने फांसी लगाकर दी जान, आनलाइन कंपनी के चंगुल में फंसकर कर्ज में डूबा था परिवार

Husband and wife hanged themselves by poisoning their two children.

 

भोपाल| आनलाइन ठगी का शिकार होकर एक दंपती ने गुरुवार तड़के अपने दो बच्चों सहित अपनी जान दे दी। मामला शहर के रातीबड़ क्षेत्र की शिव विहार कालोनी का है। दरअसल 38 वर्षीय भूपेंद्र विश्वकर्मा ने 35 वर्षीय पत्नी रितु के साथ फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले उन्होंने अपने नौ और तीन वर्षीय बेटों को कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मौत की नींद सुला दिया।
जानकारी के अनुसार भूपेंद्र ने अप्रैल में कोलंबिया की एक कंपनी सीएसवायओएनएलएलईएमडाटकाम में आनलाइन काम शुरू किया था। यह कंपनी टीआरपी बढ़ाने का काम करने का दावा करती है। काम शुरू करने के बाद कुछ दिन तक फायदे देने के बाद कंपनी ने भूपेंद्र को अधिक मुनाफा का लालच दिया और उनकी कमाई के रुपये सहित घर की पूरी पूंजी लगवा दी। इसके बाद एक एप के जरिये एग्रीमेंट करवाकर लोन भी दिलवा दिया। इसके बाद कथित कंपनी 17 लाख रुपए मांगने लगी। भूपेंद्र ने मना किया तो ठगों ने जो उनके मोबाइल फोन और लैपटाप से निजी वीडियो, फोटो हासिल कर लिए थे, वह उनके मोबाइल फोन में मौजूद कांटेक्टस को भेज दिए।

इसके बाद भूपेंद्र इतने परेशान हो गए कि आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इससे पहले उन्होंने चार पेज का एक सुसाइड नोट लिखा जो तड़के चार बजे अपनी भतीजी को भी वाट्सएप पर भी भेजा। इससे पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ सेल्फी भी ली।

अंतिम संस्कार एक साथ करने की अंतिम इच्छा
पुलिस को मौके से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें घर के बाकी सदस्‍यों से इस कृत्‍य के लिए माफी मांगी गई है और लिखा है कि शायद हमारे जाने के बाद सब अच्छा हो जाएगा। साथ ही निवेदन किया गया है कि हमारे जाने के बाद मेरे परिवार वालों को लोन के लिए परेशान न किया जाए। रिश्‍तेदारों या सहकर्मियों को भी परेशान न किए जाने का जिक्र है। साथ ही सुसाइड नोट में सभी का एक साथ सामूहिक दाह संस्‍कार करने और पोस्‍टमार्टम न किए जाने की भी इच्‍छा व्‍यक्‍त की गई है।

जयविलास पैलेस में राष्ट्रपति ने लिया सात्विक भोजन का जायका

The President tasted Satvik food at Jai Vilas Palace

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जयविलाश पैलेस में पहुंचकर पहले गैलरी, संग्रहालय सहित कपड़ा बनाने वाले हथकरघा देखे और यहां काम करने वालों से बात की। साथ ही महल में मौजूद छात्रों व छाताओं से बात की और उन्हें उपहार दिए। इसके बाद उन्होंने जयविलास पैलेस में 19 तरह के सात्विक भोजन का जायका भी लिया। उनके लिए विशेष तौर से सात्विक भोजन तैयार किया गया था। इनमें नेपाली साग से लेकर दालमा, संतुला, जीरा मूंग दाल छिलका, पनीर मखाना, भुट्टा कीस आदि तैयार किए गए थे। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद विवेक शेजवलकर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जयविलास पैलेस पहुंची और यहां पर संग्रहालय व गैलरी को देखा। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्रों व छात्राओं से बात की। साथ ही उन्हें चॉकलेट सहित अन्य उपहार भी दिए। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई लोग मौजूद थे। राष्ट्रपति करीब 2.40 बजे ट्रिपल आइटीएम जाएंगी। जहां दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एयरपोर्ट से जयविलास पैलेस पहुंची। यहां पर उनकी आगवानी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स परिवार की। जयविलास पैलेश के पोर्च से लेकर अंदर तक जगह जगह नृत्यकलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर स्वागत किया। जयविलाश पैलेस में जय विलास पैलेस में हिंद स्वराज गैलरी का अवलोकन किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ में रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ग्वालियर अपने निर्धारित समय पर पहुंच गई हैं। जयविलास पैलेस में प्रदर्शनी सहित अन्य चीजों को देखने व भोजन के बाद वे ट्रिपल आईटीएम के लिए रवाना होंगी। जहां पर दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आम, महुआ और नीम के पौधे रोपे

Chief Minister Shivraj Singh planted mango, mahua and neem saplings

भोपाल , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आम, महुआ और नीम के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ उज्ज्वल भारत अभियान के डॉ. स्वामी देव स्वरूपानंद, स्वर्णकार समाज इन्दौर के सर्वश्री ओमप्रकाश सोनी, राकेश सोनी, प्रहलाद सोनी और धीरज सोनी ने पौधे लगाए। मुख्यमंत्री के साथ इंग्लिश फाउंडेशन स्कूल मंडीदीप के विद्यार्थियों ने भी पौध-रोपण किया। स्कूल के अखिलेश भार्गव, सोनल दीक्षित, विद्यार्थी कुमारी अल्पना दुबे, अमिशा राय, हर्षिता झा और तनिष्क रघुवंशी पौध-रोपण में शामिल हुए। सीहोर जिले के रहटी और बुधनी से आए सर्वश्री गजराज सिंह, भगवत सिंह, सुरेश चौहान, शिव चौहान, धर्मेन्द्र चौहान और भरत सिंह ने भी पौधे रोपे। सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री उमंग सोनी, श्री झमकलाल चौधरी और श्री सदानंद मारु भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत

President Smt. Draupadi Murmu warmly welcomed at Gwalior airport

 

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का ग्वालियर के वायुसेना विमानतल पर आत्मीय स्वागत हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर ग्वालियर में उनका आत्मीय स्वागत किया।
विमानतल पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के आगमन पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
संभागीय आयुक्त दीपक सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल सहित वायुसेना के अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु की अगवानी की।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु विमानतल पर जन-प्रतिनिधियों से भेंट के पश्चात ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये रवाना हुईं।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...