जिला व जनपद पंचायत अध्‍यक्ष, सरपंच के मानदेय बढ़ाने को शिवराज कैबिनेट की मंजूरी

cm

भोपाल। मप्र विधानसभा का इन दिनों मानसून सत्र चल रहा है। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज जी की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश विधानसभा के कैलाश समिति कक्ष क्रमांक-1 में कैबिनेट की बैठक वंदे मातरम् गायन के साथ प्रारंभ हुई। इस कैबिनेट बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष और सरपंच के मानदेय और वाहन भत्ता बढ़ाने को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने इस प्रस्‍ताव को भी स्‍वीकृति दी कि अब दो करोड़ से कम शुल्क राशि संग्रहण वाले टोल प्लाजा पर महिला स्वसहायता समूह शुल्क राशि वसूल करेंगे।

इसके साथ-साथ शिवराज कैबिनेट द्वारा प्रदेश में 08 नवीन महाविद्यालयों की स्थापना, दो महाविद्यालयों में नवीन संकाय शुरू करने और 3 महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर के संकाय प्रारंभ करने को भी स्वीकृति प्रदान की। महाविद्यालयों में 489 नवीन पद सृजन की भी स्वीकृति दी गई। बैठक के दौरान मध्यप्रदेश क्षमता निर्माण नीति-2023 का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा कैबिनेट ने ग्राम रोजगार सहायक के मानदेय में वृद्धि पर अतिरिक्त व्यय राशि 274.95 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की।

मानसून सत्र के दूसरे दिन भी हंगामा, सदन की कार्यवाही अनिश्‍चित काल के लिए स्‍थगित

vidhansbha

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन भी सदन में जमकर हंगामा हुआ। आदिवासी उत्‍पीड़न, महंगाई, भ्रष्‍टाचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर विपक्षी विधायकों ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा करना शुरू कर दिया। बार-बार हंगामे की स्‍थिति को देखते हुए विधानसभा अध्‍यक्ष ने दोपहर बाद सदन की कार्यवाही अनिश्‍चितकाल के लिए स्‍थगित करने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही पांच दिन का मानसून सत्र महज दो दिन में ही खत्‍म हो गया। 15 जुलाई तक चलना था सदन। इस बीच अनुपूरक बजट भी हंगामे के बीच ही हुआ पारित।

कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के पहले पूरक कार्यसूची भी लायी गयी और सभी महत्वपूर्ण विधेयकों को पेश करने के साथ ही उन्हें पारित कराने की औपचारिकता पूरी की गयी। इस दौरान सदन में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्य अध्यक्ष के आसन के समक्ष पहुंचकर लगभग आधा घंटे तक नारेबाजी करते रहे, जिससे कुछ भी साफ तौर पर सुनायी नहीं दिया। विपक्षी सदस्य सीधी कांड के जरिए आदिवासियों पर अत्याचार, श्री महाकाल लोक निर्माण में कथित भ्रष्टाचार और भोपाल स्थित प्रमुख सरकारी इमारत सतपुड़ा भवन में आग लगने जैसी घटनाओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। वहीं संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा और कुछ अन्य मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक भी सरकार के पक्ष में बोलते हुए दिखे।

इससे पहले मानसून सत्र के दूसरे दिन भी एक कांग्रेसी विधायक ने विरोध प्रदर्शन का अनूठा तरीका अपनाया। विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे कांग्रेस के अदिवासी विधायक फुंदेलाल मार्को सिर पर टोपी और कंबल का कोट पहनकर पहुंचे। उन्‍होंने सत्‍ताधारी दल भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी विधायक सत्‍ता के नशे में हैं। कभी भी हमारे ऊपर पेशाब कर सकते हैं। इसीलिए हमने यह तरीका अपनाया है।

बता दें कि मंगलवार को मानसून सत्र के पहले दिन रैगांव से कांग्रेस विधायक सब्‍जियों के आसमान छूते दामों पर लोगों का ध्‍यान आकृष्‍ट करने और महंगाई पर विरोध जताने के लिए टमाटर, मिर्ची की माला पहनकर विधानसभा पहुंची थीं।

मप्र: विस का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन भी सदन में जमकर हंगामा हुआ। आदिवासी उत्‍पीड़न, महंगाई, भ्रष्‍टाचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर विपक्षी विधायकों ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा करना शुरू कर दिया। बार-बार हंगामे की स्‍थिति को देखते हुए विधानसभा अध्‍यक्ष ने दोपहर बाद सदन की कार्यवाही अनिश्‍चितकाल के लिए स्‍थगित करने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही पांच दिन का मानसून सत्र महज दो दिन में ही खत्‍म हो गया। 15 जुलाई तक चलना था सदन। इस बीच अनुपूरक बजट भी हंगामे के बीच ही हुआ पारित।
कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को ने किया अनूठा विरोध प्रदर्शन
इससे पहले मानसून सत्र के दूसरे दिन भी एक कांग्रेसी विधायक ने विरोध प्रदर्शन का अनूठा तरीका अपनाया। विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे कांग्रेस के अदिवासी विधायक फुंदेलाल मार्को सिर पर टोपी और कंबल का कोट पहनकर पहुंचे। उन्‍होंने सत्‍ताधारी दल भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी विधायक सत्‍ता के नशे में हैं। कभी भी हमारे ऊपर पेशाब कर सकते हैं। इसीलिए हमने यह तरीका अपनाया है।

यह भी पढ़ेंबता दें कि मंगलवार को मानसून सत्र के पहले दिन रैगांव से कांग्रेस विधायक सब्‍जियों के आसमान छूते दामों पर लोगों का ध्‍यान आकृष्‍ट करने और महंगाई पर विरोध जताने के लिए टमाटर, मिर्ची की माला पहनकर विधानसभा पहुंची थीं।

स्कूल संचालक पर होगी कार्यवाई अगर किसी विशेष दुकान या संस्थान से ही स्कूल सामग्री लेने का बोला तो

कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को दिए निर्देश

School aadesh

भोपाल जिले में धारा 144 में प्रतिबंधात्मक आदेश क्रियाशील है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि जिले में धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी हैं जिसके अंतर्गत कोई भी शिक्षण संस्थान, स्कूल, विद्यालय अपने विद्यार्थियों को किसी विशेष संस्थान, दुकान से पुस्तक, किताब और स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए दबाव नहीं डालेगा और ना ही ऐसे किसी भी प्रकार के निर्देश देगा। यदि किसी स्कूल,संस्थान के विरुद्ध किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो उसके प्रति अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

प्रदेशभर के मजदूर वर्ग को साधेंगे CM शिवराज सिंह, सीहोर में होगा अनुग्रह सहायता राशि वितरण

CM Shivraj Singh will help the working class across the state, distribution of ex-gratia assistance will be done in Sehore

 

चुनावी साल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हर वर्ग को साधने का प्रयास कर रहे हैं. अब इसी कड़ी में सीएम शिवराज सिंह अब मजदूर वर्ग को साधने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना और मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल की अनुग्रह सहायता राशि के वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम कल 12 जुलाई को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित होने जा रहा है. इस दिन जिला स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन भी आयोजित होगा. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का रोड-शो भी आयोजित होगा.
आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह संबल योजना तथा मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक कर डीबीटी के माध्यम से करेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने आष्टा में कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की. बैठक में उन्होंने कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों की अधिकारियों से जानकारी ली और वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. कार्यक्रम में वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों की बैठक व्यवस्था, पेयजल और शौचालय के साथ ही पार्किंग, आगमन, निर्गम, बैरिकेटिंग, यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए.

अधिकारियों को सौपे दायित्व
जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में कलेक्टर सिंह ने आष्टा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम तथा जिला स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की. कलेक्टर सिंह ने कहा कि आष्टा में 12 जुलाई को अनुग्रह सहायता राशि के वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम तथा जिला स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रोड.शो के माध्यम से शामिल होंगे. राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का बेहतर ढंग से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने संबंधित विभागों को प्रदर्शनी लगाने के भी निर्देश दिए.

लाडली बह सक्रिय कराएंनों के खातों को

लाडली बहना योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिन महिलाओं के खाते डीबीटी नही होने, आधार लिंक नहीं होने, खाता निष्क्रिय होने के कारण पैसे नहीं आए हैं, उन महिलाओं को बैंकों में पहुंचाकर खातों को सक्रिय कराएं, ताकि महिलाओं को योजना से लाभान्वित किया जा सके.

तीन दिन में दूसरा दौरा
बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चुनावी साल में अपने गृह जिले सीहोर पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का तीन दिन में अपने गृह जिले सीहोर का यह दूसरा दौरा है. 9 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंहअपनी बुदनी विधानसभा के भैरुंदा पहुंचे, जहां आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए थे, अब 12 जुलाई को सीहोर जिले के आष्टा में सीएम शिवराज सिंह राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं.

सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग भारत में शुरू

Pre-booking of Samsung's new foldable smartphone starts in India

सैमसंग ने जुलाई में आयोजित होने वाले ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ इवेंट का ऐलान कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 इवेंट को दक्षिण कोरिया में 26 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। सैमसंग ने अभी तक नेक्स्ट-जेनरेशन गैलेक्सी ज़ेड सीरीज के फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। लेकिन उममीद है कि Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 स्मार्टफोन अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च होंगे। अब इवेंट से पहले कंपनी ने देश में पांचवी जेनरेशन के सैमसंग फोल्डेबल फोन की प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर आने वाले गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5 के लिए रिजर्वेशन लेना शुरू कर दिया है। इच्छुक ग्राहक सैमसंग की वेबसाइट, ऐमजॉन इंडिया और फ्लिपकार्ट पर 1,999 रुपये देकर अपकमिंग फोल्डेबल फोन को प्री-रिजर्व कर सकते हैं। देशभर में सैमसंग के एक्सक्लूसिव स्टोर और बड़े रिटेल आउटलेट पर भी इन फोन को प्री-बुक किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार 26 जुलाई को शाम 4.30 बजे होगी। इस इवेंट को कंपनी की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। सैमसंग ने अभी तक इवेंट में लॉन्च किए जाने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं दी है। ALSO READ मात्र 999 रुपये वाले जियो भारत 4G फोन की बिक्री आज से शुरू, जानें कहां बिकेगा स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को कंपनी 5,000 रुपये तक बेनिफिट देने का वादा किया है। इसके अलावा, सैमसंग शॉप ऐप से नए फोल्डेबल हैंडसेट लेने पर दो प्रतिशत लॉयल्टी पॉइन्ट्स भी मिलेंगे। कंपनी दो या दो से ज्यादा प्रोडक्ट लेने पर ग्राहकों को 5 प्रतिशत का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। यूजर्स नेक्स्ट-जेनरेशन गैलेक्सी वॉच और गैलेक्सी टैब एस9 सीरीज के टैबलेट को भी प्री-बुक कर सकते हैं।
आने वाले दिनों में सैमसंग अपनी नेक्स्ट जेनरेशन डिवाइसेज से जुड़ी और जानकारी शेयर कर सकती है। गैलेक्सी टैब एस9 सीरीज टैबलेट और गैलेक्सी वॉच 6 के साथ फोल्डेबल फोन के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

लैंडस्लाइड की वजह से लेह हिमाचल बॉर्डर पर तीन दिन से फंसे शिवपुरी के 12 तीर्थयात्री

12

शिवपुरी| लेह हिमाचल बॉर्डर पर शिवपुरी के १२ यात्री फंस गए,सभी यात्री अमरनाथ की यात्रा कर लेह मनाली होते हुए शिवपुरी आ रहे थे। तभी रास्ते में लेह मनाली बॉर्डर सरचु टॉप बरालचाला के पास 15 हज़ार फुट पर बर्फबारी और लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो जाने से फंस गए। ये सभी यात्री तीन दिन से फसे हुए है।

ये सभी यात्री जिस ढावे से राशन ले रहे थे उसका भी राशन ख़त्म होने लगा है। ये यात्री मनाली से 180 किमी पहले फसे है। मनाली में भी अधिक बारिश होने से कई सड़क टूट गई है और कई पुल बह गए है। लेह तरफ़ वापस जाने बाला रास्ता भी बर्फ़बारी होने से रुक गया है। यात्री अनिल शर्मा ने बताया कि यहां पीआरओ का कहना है की अभी 4 दिन और इंतज़ार करना पड़ सकता है। लगातार हो रही बारिश से परेशानी और बड़ती जा रही है। फंसे यात्रियों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शासन प्रशासन से मदद की मांग की है। शिवपुरी के अनिल शर्मा अन्नी पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष, पारम सिंह रावत पूर्व जनपद अध्यक्ष, रोहित मिश्रा, ट्विंकल जोशी, लकी रावत, कृष्णा खंडेलवाल, विनोद रावत, शिवम् गुप्ता, मयंक जैन, लाखन रावत, सुमित श्रीवास्तव, पवन धाकड़ आदि वहां फसे हुए हैं।

अमित शाह के हाथों में होगी विधानसभा चुनाव की मुख्य कमान, भोपाल में लेंगे तैयारियों पर बैठक

shah

भोपाल| मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मुख्य कमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में होगी। चुनावी तैयारियों को परखने और भाजपा पदाधिकारियों को चुनावी जीत का गणित समझाने के लिए शाह मंगलवार को भोपाल आ रहे हैं। उनके साथ मप्र विधानसभा चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव भी भोपाल आ रहे हैं।

वे शाम साढ़े सात बजे राजधानी आएंगे और देर रात पौने 12 बजे दिल्ली लौट जाएंगे। शाह इस दौरान कोरग्रुप सहित पदाधिकारियों की बैठक होगी। बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर पर अब तक की गई चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। वर्ष 2023 मेें जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, उनमें से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य की मुख्य जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी गई है, वहीं राजस्थान की बागडोर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संभालेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को भोपाल में केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में होने वाली पहली बैठक में प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों की चुनावी तैयारियों पर चर्चा होगी। खासतौर से जिन 103 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस व अन्य दलों का कब्जा है, उन सीटाें बारे में विस्तार से चर्चा होगी।
इन सीटों पर प्रदेश भाजपा ने अब तक क्या काम किया है और वहां कांग्रेस की कमजोरियां क्या हैं, ऐसी जानकारियों के साथ संगठन द्वारा बैठक के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके साथ ही शाह भाजपा द्वारा कराए गए अलग-अलग सर्वे पर भी बातचीत किए जाएगी।
इन सभी मुद्दों के लिए संगठन स्तर पर अलग-अलग टोली तैयार की गई हैं, शाह सभी टोलियों के साथ अलग- अलग बैठेंगे। इसमें बूथ स्तर पर तैयारी, वोट प्रतिशत 51 करने के अब तक किए गए प्रयास, बाहरी राज्यों से आए विस्तारकों की रिपोर्ट पर चर्चा होंगी। एक बैठक वे राज्य स्तरीय कोरग्रुप के साथ भी लेंगे। माना जा रहा है कि उनका यह पहला चुनावी दौरा फिलहाल फीडबैक तक सीमित रहेगा।
शाह के भोपाल दौरे का ऐलान भले ही अचानक हुआ हो, लेकिन मप्र में के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी भोपाल में पहले से मौजूद हैं। इनमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव शामिल हैं।
चार घंटे रहेंगे भोपाल में
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल में चार घंटे बिताएंगे। वे सवा सात बजे भोपाल स्टेट हेंगर पहुंचेंगे। लगभग साढ़े सात बजे से रात साढ़े 11 बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में वे लगातार बैठकें करेंगे। पौने बारह बजे वे भोपाल स्थित स्टेट हेंगर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पार्टी सूत्रों ने यह भी कहा कि हो सकता है बैठकें लंबी चलने पर उनका कार्यक्रम आगे भी बढ़ सकता है।

वंदेमातरम पर कांग्रेस के रुख को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने जताया दु:ख

vande

भोपाल, 11 जुलाई| मध्यप्रदेश विधानसभा में आज अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ‘वंदेमातरम’ गीत को लेकर कांग्रेस के रुख पर दु:ख जताते हुए कहा कि परंपरानुसार वंदमातरम गायन के दौरान सभी सदस्य शांत हो जाते हैं, लेकिन अनुरोध के बाद भी कांग्रेस के सदस्य शांत नहीं हुए। इसके पहले प्रदेश विधानसभा के मानसूत्र सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरु होते ही कांग्रेस के सदस्य सीधी मामले को लेकर हंगामा करने लगे। इसी दौरान अध्यक्ष श्री गौतम ने अनुरोध किया कि सबसे पहले वंदेमातरम गायन होने दिया जाए। कांग्रेस के सदस्य इसके बाद भी शांत नहीं हुए। अध्यक्ष के लगातार अनुरोध के बाद कांग्रेस के सदस्य शांत हुए और वंदेमातरम गायन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

ख़ास है हरी मिर्च, नियमित सेवन करने से पेट की बीमारियों से छुटकारा

chili

आजकल की खराब लाइफस्टाइल सेहत को बिगाड़ने के लिए काफी है. इसका एक बड़ा गलत खान-पान भी है. अनहेल्दी लाइफस्टाइल होने से पेट से लेकर हार्ट तक की बीमारियों का खतरा बढ़ता है. ऐसे में कई ऐसी साधारण सी चीजें हैं जिनका नियमित सेवन करने से सेहत को दुरुस्त रखा जा सकता है. इन्हीं में एक हरी मिर्च (green chilli) भी है. हालांकि कई लोग मानते हैं कि अधिक मिर्च-मसाले वाली सब्जी सेहत को नुकसान पहुंचाती है. लेकिन आपको बता दें कि, बेशक अधिक किचन मसाला आपको नुकसान करे, पर हरी मिर्च खाने से आपको फायदा होगा. आप चाहें तो सब्जी में लाल मिर्च की जगह हरी मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं.

हरी मिर्च खाने के 5 चमत्कारी लाभ
हार्ट को हेल्दी रखे: हरी मिर्च का सेवन हार्ट के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. मिर्च का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी लाल मिर्च की जगह हरी मिर्च का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है. बता दें कि, हरी मिर्च ट्राइग्लिसराइड्स कंट्रोल करने में भी मदद करती हैं, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस जैसी बीमारियां होने का खतरा कम होता है.

डायबिटीज में फायदेमंद: डायबिटीज के मरीजों के लिए हरी मिर्च के सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. नियमित रूप से दिन में एक मिर्च खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है. बता दें कि, हरी मिर्च में पाया जाने वाला कैप्साइसिन एंटीडायबिटिक के तौर पर काम करता है. ऐसे में यदि डायबिटीज रोगी हरी मिर्च को अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो हाई ब्लड शुगर से बच सकते हैं.

इम्यूनिटी बढ़ाए: बॉडी के कमजोर इम्यून पावर को बूस्ट करने के लिए हरी मिर्च का सेवन फायदेमंद हो सकता है. बता दें कि, हरी मिर्च में बीटा कैरोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है. यह एक खास तरह का एंटीऑक्सीडेंट है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है. इसके अलावा मिर्च में मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है.

पाचन क्रिया सुधारे: हरी मिर्च विटामिन सी अच्छा स्रोत मानी जाती हैं. ऐसे में इनका सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है. इसके साथ ही मिर्च खाने से मुंह में लार ज्यादा बनती है, जिसमें एंजाइम होते हैं. ये एंजाइम पाचन क्रिया को अधिक सक्रिए बनाने में मदद करते हैं. यदि किसी को पाचन से जुड़ी समस्या रहती है, तो वह अपनी डाइट में लाल मिर्च की जगह हरी मिर्च का सेवन कर सकता है.

वजन कंट्रोल करे: शरीर का मोटापा कम करने के लिए भी हरी मिर्च का सेवन किया जा सकता है. इसके लिए आपको अपनी डाइट से लाल मिर्च को कम करना होगा. बता दें कि, हरी मिर्च आपके मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाती हैं, जिससे शरीर का वजन कम करने में मदद मिलती है. इसके अलावा हरी मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो त्वचा होने वाली कील व मुहांसों को दूर करने में मदद करती हैं|

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...