महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आया

ajeet

महाराष्ट्र,05 जुलाई/ अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार के साथ बगावत करते हुए शिंदे सरकार से हाथ मिला लिया है।अजित पवार के साथ पार्टी के 59 में से 40 विधायक बताए जा रहे हैं। वहीं 5 में से 3 सांसद भी शामिल हैं। इस तरह अब शरद पवार के सामने अपनी पार्टी को बचाने की चुनौती आ गई है।
अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार देश की राजनीति का बड़ा चेहरा थे। कांग्रेस से अलग होने के बाद शरद पवार ने एनसीपी का गठन किया था। तब यह पार्टी यूपीए का हिस्सा रही है।
शिवसेना लंबे समय तक एनडीए में भाजपा की सहयोगी पार्टी रही, लेकिन पिछले चुनावों में उद्धव ठाकरे ने पाला बदल लिया। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच महाविकास अघाड़ी का गठन हुआ और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।
बाद में शिंदे समर्थक विधायकों ने बगावत कर दी और न केवल उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद गंवाना पड़ा बल्कि शिवसेना भी दो फाड़ हो गई। कभी महाराष्ट्र को चलाने वाली कांग्रेस और अपेक्षाकृत कमजोर है, वहीं भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है।

दुर्ग-भोपाल अमरकंटक भोपाल स्टेशन से 21 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी

train

भोपाल, 05 जुलाई/ दुर्ग से चलकर भोपाल स्टेशन आने वाली गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस विलंबित होने के कारण आज गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस 21 बजे भोपाल स्टेशन से गन्तव्य के लिये रवाना होगी। पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 16.00 बजे से 05.00 घंटे री-शेड्यूल होकर भोपाल स्टेशन से 21.00 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। तदनुसार मार्ग के स्टेशनों पर विलंबित हो सकती है।

शिवराज ने भारतीय फुटबॉल टीम को सैफ चेंपियनशिप जीतने पर दी बधाई

saff

भोपाल, 05 जुलाई/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चेंपियनशिप (सैफ) का फाइनल मैच जीत कर भारतीय फुटबॉल टीम को नौवीं बार स्वर्ण कप प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि ‘फुटबॉल टीम की शानदार और ऐतिहासिक विजय से हर भारतवासी गौरवान्वित है’। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और दुनिया के खेल प्रेमियों का दिल जीतते रहें।

उदाहरण बने ऐसी सजा दी जाएगी आरोपी को: शिवराज

cm

भोपाल, 05 जुलाई/ मध्यप्रदेश के सीधी जिले के वायरल वीडियो के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आरोपी को ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बने। श्री चौहान ने कल रात संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने निर्देश दिए हैं। आरोपी को कठोरतम सजा दी जाए। कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उसे ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बने।
आदिवासी युवक के ऊपर लघुशंका करने वाले भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला के घर पर बुलडोजर चला। भरी संख्या पुलिस बल तैनात किए गए हैं। 4 वर्ष बाद वायरल किया गया पेशाब कांड का वीडियो, पिता का आरोप साजिश करने वाले 4 लाख रुपये मांग रहे थे। परिवार के लोगों पर ही फंसाने का आरोप लगाया जा रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि दीनदयाल साहू ने वीडियो बनाया था। दोपहर बाद कोर्ट में पेशी होगी। वीडियो बनाने और वायरल करने वाले पर भी कार्रवाई होगी। पेन ड्राइव पुलिस ने किया जब्‍त।

राजस्व टीम एवं पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चल रहा है
राजस्व टीम ने सुबह से अवैध निर्माण जगह को चिन्हित किया है। मौके पर एंबुलेंस को बुलाया गया है। आरोपित की मां बेहोश हुई है। घर वालों का भी रो रो कर बुरा हाल है। सीधी में हुई घृणित घटना की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने राज्य कोल जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल के संयोजकत्व में 4 सदस्यीय समिति का गठन किया।

कोलार सिक्स लेन रोड निर्माण को चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में कांग्रेस, सैकड़ो मकान दुकान में तोड़फोड़ होने के बाद मांगा नक्शा

भोपाल, उपनगर कोलार की सबसे बड़ी विकास योजना कोलार सिक्स लेन रोड अब राजनीति में रंग गई है। रोड निर्माण कार्य को चलते 8 माह हो चुके है निर्माण भी 30 प्रतिशत भी नही हुआ है तो निर्माण की शुरुआत में मौन रही कांग्रेस चुनाव नजदीक आते ही रोजाना निर्माण कार्य पर टोलियां बनाकर जनता से लेकर आला अधिकारियों के बीच जा रही है।

पिछले दिनों हुई दुर्घटनाओं में 4 व्यक्तियों की मौत के बाद से निर्माण कार्य से हुई अव्यवस्था और असुविधायें अब जनता के बीच सुर्ख हो चुकी है।

 

स्कूल खुलने से बढ़ गई समस्या

उपनगर में आल सुबह से देर शाम तक स्कूल कॉलेज बसों के फेरे बढने व एक साथ स्कूलों की छुट्टी का समय होने से सड़क पर भारी दबाव देखा जा रहा है, डायवर्सन मार्गों की जानकारी के लिए संकेतिक बोर्ड न होने व ट्रफिक पुलिस के अभाव में डी मार्ट, ललिता नगर, निर्मला देवी मार्ग, कोलार पुलिस थाने के सामने, अनुपम हॉस्पिटल, गुडशेफड, बीमाकुंज, मंदाकिनी पर भारी जाम लगता है।

देर से जागी कांग्रेस

सड़क पर हुई मौतों के बाद एक्टिव हुए कांग्रेस कार्यकर्ता अब अलग अलग नेतृत्व में अव्यवस्था के मुद्दे को उठा रहे है। नरेश ज्ञानचंदानी रहवासियों से समस्याओं पर चर्चा करते देखें जाते है। अमिताभ अग्निहोत्री आरटीआई और कोर्ट के सहारे लड़ रहे है। विष्णु विश्वकर्मा अमिताभ अग्निहोत्री के साथ दुर्घटना में हुई मौतों पर कोलार थाने में कंस्ट्रक्शन कंपनी पर केस दर्ज करने ज्ञापन देने पहुँचे थे। पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने जरूर पूरी सड़क का निरीक्षण काँग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किया। वही काँग्रेस में सभी का साथ दे रहे राहुल सिंह राठौड़ भी मंगलवार भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को कोलार सिक्सलेन को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें पीडब्ल्यूडी का कोलार सिक्सलेन का नक्शा मांगा, कोलार सिक्सलेन में निरीक्षण करने का निवेदन कर कोलार सिक्सलेन में तुरंत बेरिकेटिंग, संकेतक एवं डायवर्जन बोर्ड लगाने एवं मेसर्स बंसल कंस्ट्रक्शन,भोपाल के कार्य की गुणवत्ता की जांच करने की मांग की है।

राहुल सिंह राठौड़ ने मीडिया को बताया कलेक्टर आशीष सिंह ने आश्वासन दिया है जल्द ही निरीक्षण करके एक हफ्ते के अंदर बेरिकेटिंग, संकेतक लगाकर डायवर्जन किया जाएगा और एक तरफ की अप्रोच रोड को सुधारा जाएगा, पीडब्ल्यूडी का कोलार सिक्सलेन का नक्शा भी उपलब्ध कराया जाएगा। उनके साथ ज्ञापन देने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, मोहम्मद शावर, विजय शंकर दीक्षित, सुबोध अग्रवाल पहुँचे थे।

नागरिक पत्रकार बृज लाल साहू द्वारा जारी वीडियो

 

जहां जहां चीतों का मूवमेंट वहां बनेंगे चीता मित्र, पर्यटन का बताएंगे महत्व

cheeta

ग्वालियर. 04 जुलाई/ कूनो में बसाए गए चीतों की निगरानी के लिए चीता मित्र और बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही दूसरे जिलों से लेकर राज्यों की सीमा तक पार करने वाले चीतों को नुकसान न पहुंचे इसके लिए चीता मूवमेंट एरिया में ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। उन्हें चीता मित्र बतौर चिन्हित कर बताया जाएगा कि चीता से आपके यहां पर्यटन बढ़ सकता है, इन्हें नुकसान नहीं पहुंचाना है बस सावधान रहना है।

चीतों को लेकर प्रजेंटेशन के माध्यम से यह चर्चा उप्र व मप्र के अधिकारियों के बीच हुई। कूनो में बसाए गए चीतों की सुरक्षा को लेकर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के वन अधिकारियों के बीच मंगलवार को ग्वालियर के स्थानीय होटल में सुबह 11 बजे से बैठक जारी है। कूनो पार्क से निकलकर यूपी सीमा तक चीतों के पहुंचने के कारण वहां के अधिकारियों को भी प्रोजेक्ट से जोड़ा जा रहा है, ताकि यदि ये चीता यूपी की सीमा में पहुंच जाते हैं तो वहां भी उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) चीतों की सुरक्षा के लिए उत्तरप्रदेश के अधिकारियों को उपकरण भी देगा। बैठक में दोनों राज्यों के मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक, एनटीसीए के सदस्य सचिव एसपी यादव सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं। बैठक दो सत्रों में होगी। यहां यह बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में अभी 14 चीते खुले ज्गल में हैं जिनकी निगरानी करना भी अब चुनौती जैसा है। एक चीता के लिए 12 लोगों की टीम लगी है।

40 दिनों में ही बैंकिंग सिस्टम में वापस आए 2000 रुपये के 76% नोट

2000

देश में मौजूद 2000 के नोटों का लगभग 76 फीसदी वापस बैंकों में पहुंच चुका है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 3 जुलाई को बताया कि 30 जून तक 2000 रुपये के 76 फीसदी नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। यानी इन नोटों पर चलन से वापस लेने के एलान के 40 दिनों के भीतर ही दो तिहाई से ज्यादा नोट जमा किये जा चुके हैं। इन नोटों का मूल्य 2.72 लाख करोड़ रुपये है। RBI ने विज्ञप्ति में कहा है कि 30 जून तक बाजार में 2000 रुपये के नोट का सर्कुलेशन 84 हजार करोड़ रुपये है।

बैंकिंग सिस्टम में वापस आने वाले कुल नोटों में से 87 फीसदी डिपॉजिट के रूप में हैं और शेष 13 फीसदी को बैंक में एक्सचेंज किया गया है। केंद्रीय बैंक ने जनता से बचे हुए समय में 2000 रुपये के नोटों को बदलने या जमा करने का आग्रह किया है। बता दें कि RBI ने 19 मई को 2 हजार रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने का ऐलान किया था। इन नोटों को बैंक में जमा करने या एक्सचेंज करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है।

क्यों बंद हुए 2000 के नोट?
RBI ने 19 मई को 2 हजार रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी। RBI ने कहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक की ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ के तहत 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने का निर्णय लिया गया है। RBI गवर्नर ने कहा था कि यह मूल्यवर्ग ज्यादा इस्तेमाल में नहीं है और उच्च मूल्यवर्ग के नोटों से कोलेटरल समस्याएं पैदा हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सर्वे में हमें पता चला कि 2000 रुपये के नोटों का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था।

रेखा ने फिल्मों से दूरी की वजह बतायी

rekha

मुंबई, 04 जुलाई/ बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने फिल्मो से दूरी की वजह बतायी है। रेखा लंबे अरसे से फिल्मों में नजर नही आयी है। रेखा अंतिम बार वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म सुपर नानी में नजर आयी थी। रेखा ने फिल्मों में काम नहीं करने की वजह बतायी है। रेखा ने बताया कि वह खुद को भाग्यशाली महसूस करती हैं कि जहां वह यह चुनने के लिए स्वतंत्र हैं कि वह कौन सा प्रोजेक्ट करना चाहती हैं और क्या नहीं।रेखा ने कहा कि सही प्रोजेक्ट उन्हें सही समय पर मिल जाएगा और भले ही वह कोई फिल्म साइन न करें, लेकिन उनकी सिनेमाई आत्मा उनका साथ कभी नहीं छोड़ती। रेखा ने बताया, मेरा व्यक्तित्व मेरा अपना है, लेकिन मेरा सिनेमाई व्यक्तित्व देखने वाले की नजर में है। इसलिए मैं चुनती हूं कि मैं कहां रहना चाहती हूं और कहां नहीं रहना चाहती।

7 जुलाई तक अमेजन का सुपर वैल्यू डेज़

amazon

दिल्ली 04 जुलाई/ ऑनलाइन मार्केट प्लेस अमेजन ने प्राइम डे से पहले 7 जुलाई तक सुपर वैल्यू डेज़ की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस दौरान रोज इस्‍तेमाल होने वाले ग्रोसरी और घरेलू सामान की खरीद ऑफर पर की जा सकती है। स्टेपल, पैकेज्ड फूड्स, पर्सनल केयर और बेबी एंड पेट केयर प्रोडक्‍ट और अन्य पर 45 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिल सकता है।

छंगटे, मनीषा चुने गये साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

football

दिल्ली, 04 जुलाई/ अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने लल्लिंज़ुआला छंगटे को साल का सर्वश्रेष्ठ सीनियर पुरुष फुटबॉलर चुना है, जबकि मनीषा कल्याण को साल की सर्वश्रेष्ठ सीनियर महिला फुटबॉलर के पुरस्कार से नवाज़ा गया है। एआईएफएफ ने आम सभा की वार्षिक बैठक के बाद मंगलवार को इसकी घोषणा की। साल 2022-23 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और कोचों का चयन प्रख्यात पूर्व खिलाड़ियों द्वारा किया गया, जो एआईएफएफ की कार्यकारी समिति के सह-चयनित सदस्य भी हैं।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...