बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

sports

मुंबई, 03जुलाई/ भारतीय महिला टीम हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय और टी20 सीरीज खेलने के लिए रवाना होने वाली है। टीम के इस दौरे के लिए बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में तीन स्‍टार खिलाडि़यों को शामिल नहीं किया गया है।
बता दें कि भारतीय महिला टीम एक बार फिर बिना कोच के 3 वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज बांग्‍लादश के खिलाफ खेलेगी। भारत का यह दौरान को 9 से 22 जुलाई तक चलेगा।
इस टीम में दाएं हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह के साथ विकेटकीपर ऋचा घोष और युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल को शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि श्रेयंका ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनका चयन कैरेबियन प्रीमियर लीग के लिए किया गया है।

भारतीय टी20 टीम स्‍क्‍वॉड
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, एस मेघना, अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी और मिन्नू मणि।

आज दिखाई देगा बक मून, क्यों खास हैं जुलाई में होने वाली ये खगोलीय घटना

moon

भोपाल, 03 जुलाई/ आज देशभर में गुरु पूर्णिमा पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसके अलावा जुलाई माह में आज गुरु पूर्णिमा को सुपर मून भी दिखाई देगा, जिसे Buck Moon भी कहा जाता है। Buck Moon के दौरान चंद्रमा पहले की तुलना में काफी बड़ा और चमकीला दिखाई देगा क्योंकि चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के करीब होगी। सोमवार, 3 जुलाई को सुबह 7:38 बजे के बाद चंद्रमा का आकार बढ़ने लगेगा।

हिरण के सींगों का प्रतीक है Buck Moon
नासा की रिपोर्ट के अनुसार पूर्णिमा 03 जुलाई को चंद्रमा की रोशनी तेजी होती जाएगी। आगामी तीन दिनों में चंद्रमा पूर्ण रूप से दिखाई देगा। बक मून को नए सींगों का प्रतीक माना जाता है, जो हिरण के माथे पर उभरते हैं। कुछ स्थानों पर इसे थंडर मून, हे और विर्ट मून भी कहा जाता है। गर्मियों में बार-बार आने वाले तूफानों के कारण मूल अमेरिकी इसे सैल्मन मून, रास्पबेरी मून और थंडर मून भी कहते हैं।
नासा के मुताबिक “सुपर मून” शब्द खगोलशास्त्री रिचर्ड नोल द्वारा 1979 में गढ़ा गया था। हिंदू, बौद्ध और जैन समुदायों में पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन को गुरु की सम्मान के लिए समर्पित किया गया है।
गुरु पूर्णिमा का त्योहार व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले वेदों की शिक्षा महर्षि वेदव्यास ने ही दी थी इसलिए हिन्दू धर्म में उन्हें प्रथम गुरु का दर्जा दिया गया है। यही वजह है कि गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।

दलिया फाइबर से भरपूर, वजन कम करने वालों के लिए बेहतरीन फूड है

daliya

भोपाल, 03 जुलाई/ अधिकांश लोग आजकल अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही के कारण बढ़ते मोटापे की समस्या से काफी परेशान हैं। ऐसे में दलिया नियमित खाना आपकी मोटापे की समस्या को कम कर सकता है। दलिया खाने से जहां शरीर दिनभर ऊर्जावान बना रहता है, वहीं यह फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यदि आप भी मोटापा कम करना चाहते हैं तो इन 5 तरह के दलिया का सेवन कर सकते हैं –

बाजरा दलिया
बाजरा फाइबर का समृद्ध स्रोत है, इसके नियमित सेवन से जहां शरीर का वजन कम होता है और पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है। बाजरा पाचन में भी काफी आसान होता है।

ओट्स का दलिया खाएं
यदि आप अपने दिन की शुरुआत ओट्स का दलिया खाकर करते हैं तो यह भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ओट्स का दलिया कम समय में तैयार हो जाता है और पेट भी देर तक भरा हुआ महसूस होता है।

वेज मसाला दलिया
कई लोगों को दलिया का टेस्ट पसंद नहीं होता है ऐसे में आप वेज मसाला दलिया ट्राई कर सकते हैं। दलिया में गाजर, मटर और बींस जैसी सब्जियां मिलाने से इसकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

चिकन ओट्स दलिया
यदि आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं तो दालिया में चिकन भी मिला सकते हैं। चिकन ओट्स दलिया को वेट लॉस जर्नी में शामिल कर सकते हैं। यह वजन घटाने के लिए शानदार ऑप्शन है। स्वाद के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

दलिया पोंगल
यह दलिया चावल और मूंग दाल से बनाया जाता है। दक्षिण भारत में खूब खाया जाने वाला यह व्यंजन फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। दलिया पोंगल वजन कम करने वालों के लिए बेहतरीन फूड है। इसके साथ कई तरह की जायकेदार चटनी भी परोसी जाती है।

रूसी सेना ने यूक्रेनी बलों पर मिसाइल हमले किए

masco

मॉस्को, 03 जुलाई/ रूस के विमानों ने यूक्रेनी बलों की जनशक्ति और उपकरणों पर मिसाइल और बम हमले शुरु किए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा ‘युग’ समूह की सेनाओं के विमान ने लिसिचांस्क, सोलेडर-आर्टेमोव्स्क और अलेक्जेंड्रोव-कलिनिव्का दिशाओं में दुश्मन जनशक्ति तथा उपकरणों पर रॉकेट और बम हमले किए।’ उन्होंने बताया कि यूक्रेन की 53वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड के कमांड चौकी पर रूसी टॉरनेडो-एस मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम के चालक दल ने हमला किया। प्रवक्ता ने बताया कि रूसी सेना ने क्रास्नोय गांव के पास एक यूक्रेनी गोला-बारूद डिपो को नष्ट कर दिया। इसके अलावा, जवाबी लड़ाई के दौरान, एक वाहन, एक ग्वोज्डिका स्व-चालित होवित्जर और एक मेस्टा-बी टोड होवित्जर नष्ट हो गए।

मध्य प्रदेश में अब हिंदी में भी एमबीए की पढ़ाई इसी सत्र से

mba

भोपाल 03जुलाई/ मध्य प्रदेश में विद्यार्थी अब हिंदी में भी एमबीए कर सकेंगे। राजधानी भोपाल के अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विवि में इसी सत्र से एमबीए का पाठ्यक्रम हिंदी में शुरू किया जा रहा है। देश के चुनिंदा विश्वविद्यालयों को छोड़कर एमबीए की पढ़ाई अंग्रेजी भाषा में ही कराई जाती है। यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है, जो हिंदी भाषा में एमबीए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। इसके लिए विवि ने आल इंडिया काउंसिल आफ टेक्निकल एजुकेशन (एआइसीटीई) को प्रस्ताव भेजकर अनुमति ले ली है। पाठ्यक्रम में इस सत्र से 120 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय अगले सत्र से मेडिकल में डिप्लोमा कोर्स भी हिंदी भाषा में शुरू करेगा। इसकी भी तैयारियां की जा रही हैं।

प्रति सेमेस्टर 18 हजार रुपये फीस
एमबीए पाठ्यक्रम के लिए प्रति सेमेस्टर 18 हजार रुपये फीस ली जाएगी। शीघ्र ही विश्वविद्यालय इसके लिए आनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करेगा। एक साल के पाठ्यक्रम की किताबें हिंदी भाषा में तैयार कर ली गई हैं। 11 विषयों में होगी पीएचडी – विश्वविद्यालय इस सत्र से 11 विषयों में पीएचडी कराएगा। इसमें कामर्स मैनेजमेंट, रसायनशास्त्र, भौतिकी, चित्रकला, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, शिक्षा, भूगोल, विधि, बाटनी, इतिहास शामिल हैं। इनमें चार-चार सीटों पर परीक्षा के माध्यम से प्रवेश लिए जाएंगे। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए इस सत्र से एमबीए पाठ्यक्रम हिंदी में शुरू किया जा रहा है। अगले सत्र से मेडिकल में डिप्लोमा कोर्स भी हिंदी में शुरू किया जाएगा।

नक्सलियों ने किया चार वाहनों को आग के हवाले

car

नारायणपुर, 03 जुलाई/ नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना से 500 मीटर की दूरी पर दो वाहनों पर आजगनी की घटना सामने आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि खदान से लौह अयस्क लेने आई दो ट्रक के साथ एक पिकअप और एक जेसीबी मशीन को नक्सलियों के द्वारा आग लगाई गई हैं। तीन दर्जन के करीब हथियारबंद नक्सलियों ने रविवार देर रात छोटेडोंगर थाने से लगभग 500 मीटर की दूरी पर ओरछा मार्ग के छोटेडोंगर नयापारा में मांइस की वाहनों में आग लगाया हैं। घटना के बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए जिसके बाद आसपास के लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। कोई बड़ी क्षति नहीं हुई हैं।

शिवराज ने दी गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

guru

भोपाल, 03 जुलाई/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समस्त प्रदेशवासियों को गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि जीवन को सार्थक बनाने वाले गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का आज विशेष दिन है। इस अवसर पर सभी गुरुजनों को सादर नमन। उन्होंने कहा कि गुरुजनों के ज्ञान के प्रकाश से सबका जीवन सदैव रोशन रहे, यही प्रार्थना है।

गठबंधन नहीं, ठगबंधन है ये : शिवराज

shiv

भोपाल, 03 जुलाई/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों सामने आई विपक्षी दलों की एकता और
उसके बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए आज कहा कि ये गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन है। श्री चौहान ने संवाददाताओं से इस संबंध में कहा, जैसी करनी, वैसी भरनी। ये सब कर्मों का परिणाम है। महाराष्ट्र में शिवसेना और राकांपा जैसा विपक्ष लगभग खत्म है। देश अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे खड़ा है। बाकी जगह भी अब देखते हैं क्या होता है।

पंडित भीमाशंकर शास्त्री ने समाज को जागृत करने का कार्य किया-शिवराज

bhima

भोपाल, 03 जुलाई/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पंडित भीमाशंकर शास्त्री, भागवत कथा के मर्मज्ञ हैं। सामाजिक, धार्मिक और रचनात्मक कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान हैं। श्री चौहान मंदसौर के मंडी प्रांगण में हो रहे गुरुदेव भीमाशंकर शास्त्री की कथा में निवास कार्यालय समत्व से वर्चुअली सम्मिलित हुए तथा गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन, श्रमदान, मंदिरों के विकास जैसे कार्यों से समाज को जागृत करने का उल्लेखनीय कार्य किया है। पं. शास्त्री बाल विवाह को सामाजिक अपराध मानते हैं और अपनी हर कथा में लोगों से नशे से दूर रहने की बात को दोहराते हैं।

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी: शिवराज

cm

भोपाल, 03 जुलाई/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को उद्योग उन्मुख नई तकनीक और प्रक्रियाओं में दक्षता लाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे उन्हें सहजता से रोजगार प्राप्त हो सकेगा। यह योजना युवाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाएगी। श्री चौहान आज यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में युवा आवेदकों के लिये पंजीयन प्रक्रिया के शुभारंभ के राज्य-स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। यह कार्यक्रम 4 जुलाई को दोहपर 12 बजे भोपाल के रवीन्द्र भवन में होगा। इसमें एमएमएसकेवाय पोर्टल का शुभारंभ होगा और पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री, कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद भी करेंगे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल‍ सिंह बैंस सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...