भगवान महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश दो माह के लिए बंद

mahakal

उज्जैन, 28 जून/ मध्यप्रदेश के उज्जैन में श्रावण मास में देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक स्तर पर तैयारिया शुरु कर दी गई है। भगवान महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर पूरी तरह पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आगामी दो माह के लिए गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

दतिया हादसे के मृतकों के परिजन को चार-चार लाख की सहायता राशि

datiya

भोपाल, 28 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया जिले में लोडिंग वाहन के पानी में गिरने की घटना में पाँच लोगों के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की है। श्री चौहान ने कहा कि वे स्थानीय प्रशासन से सतत् संपर्क में हैं एवं जो लापता हैं, उनकी सर्चिंग जारी है।

30 जून की सफारी के बाद बंद होंगे बांधवगढ़ के गेट, एक अक्टूबर को खुलेंगे

tiger

उमरिया,28 जून/ जून के आखिरी दिन शाम की सफारी के बाद प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के साथ बांधवगढ़ टाइगर
रिजर्व के गेट भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। पार्क के कोर जोन में अब तीन महीने तक पर्यटकों की चहलकदमी नहीं होगी, जिससे बाघों को एकांतवास का आनंद मिल सकेगा। हालांकि इस दौरान बांधवगढ़ के बफर में सफारी शुरू रहेगी और बफर में घूमने वाले पर्यटक रैनी सीजन में भी सफारी का आनंद उठा सकेंगे।

बाघों का संसर्ग काल
वर्षकाल में पार्क बंद करने की कई वजह होती हैं जिसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण वजह यह बताई जाती है कि इस समय बाघ बाघिन साथ रहते हैं। इस दौरान बाघ और बाघिन ज्यादा खुंखार हो जाते है यही कारण है कि उनके एकांत में पर्यटकों की वजह से खलल न पड़े इसलिए पार्क बंद कर दिया जाता है। वन्य प्राणी प्रेमी नरेन्द्र बगडि़या का कहना है कि वर्षाकाल के तीन महीने पार्क पूरी तरह से बंद रखा जाना चाहिए ताकि वन्य प्राणी सुकून के साथ रह सकें।
जंगल के अंदर कच्चे रास्तों पर पर्यटकों के वाहन चलते हैं। बारिश के दौरान कच्चे रास्ते वाहनों के लिए अनुकूल नहीं रहते।
बारिश के दौरान जंगल के अंदर वाहनों के कच्चे रास्तों में फंसने से किसी तरह का कोई हादसा न हो जाए इसका भी भय
बना रहता है। यह भी एक कारण है कि बारिश के दौरान जंगल के अंदर सफारी नहीं कराई जाती और पर्यटन को बंद कर दिया जाता है।

बफर में होगी सफारी
एक जुलाई से मध्यप्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व बंद हो रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी जंगल में वनराज को सुकून नहीं मिल
सकेगा। इसकी वजह यह है कि प्रदेश में सभी पार्क के कोर जोन भले ही पर्यटकों के लिए बंद हो रहे हैं लेकिन बफर जोन
बारिश में भी खुले रहेंगे। इतना ही नहीं जिन पार्कों के बफर जोन में नाइट सफारी होती है वहां बारिश में भी नाईट सफारी
पूर्ववत जारी रहेगी।

एमपी के छह जिलों में मेडिकल कालेज खोलने के प्रस्‍ताव को मंजूरी, ट्रांसफर की तारीख 7 जुलाई तक बढ़ाई

mama

भोपाल,28 जून/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जिला स्तर पर अधिकारी कर्मचारियों के तबादले अब सात जुलाई तक करने की अनुमति दी गई। यह अवधि अभी 30 जून निर्धारित थी। बैठक में लाडली बहना सेना के गठन के बारे में चर्चा की गई। यह कार्य 15 जुलाई से 15 अगस्त तक किया जाएगा। 10 जुलाई से लाडली बहना कार्यक्रम फिर प्रारंभ होगी, जिसमें 21 वर्ष की महिलाओं को योजना में शामिल किया जाएगा। जुलाई के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत कार्यक्रम होंगे।

छह नए मेडिकल कालेज खुलेंगे
प्रदेश के खरगोन, धार, भिंड , बालाघाट, टीकमगढ़ और सीधी जिले में नवीन चिकित्सा महाविद्यालय खोलने का निर्णय भी
कैबिनेट में लिया गया। प्रत्येक महाविद्यालय में 100-100 सीट एमबीबीएस की रहेंगी। इन कालेजों के खुलने के बाद प्रदेश में 30 मेडिकल कालेज हो जाएंगे। भाजपा की सरकार आने से पहले प्रदेश में कुल पांच मेडिकल कालेज हुआ करते थे।

गुलाब बेच रही बच्ची को देखकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

ami

मुंबई, 28 जून/ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ट्रैफिक के बीच गुलाब बेच रही एक बच्ची को देखकर भावुक हो
गये। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, कि भारी बारिश में एक छोटी बच्‍ची ट्रैफिक के बीच अपने परिवार का पेट
भरने के लिए फूल बेच रही थी। अमिताभ ने कहा, मैं बड़ी देर से बच्‍ची को देख रहा था कि, कैसे वह कार की खिड़की के
पास जाकर फूल खरीदने को बोल रही हैं। काफी कोशिश के बाद किसी भी गाड़ी वाले ने बच्‍ची से फूल नहीं लिया। यह
दृश्य मैं काफी देर से देख रहा था। अमिताभ ने कहा मैंने उस बच्‍ची को अपने पास बुलाया और गुलाबों की कीमत पूछे बिना बच्‍ची को पैसे देकर उससे गुलाब ले लिए। मेरे पास इस ब्लॉग पर कहने के लिए और कुछ नहीं है, लेकिन कई लोगों को खिलाने की लिए मे‍हनत कर रही उस बच्‍ची का चेहरा याद है।

सेंसेक्स 64 हजार और निफ्टी 19 हजार अंक के पार

sensex

मुंबई 28 जून/ वैश्विक बाजार के मजबूत रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई दमदार लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स 64
हजार और निफ्टी 19 हजार अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर के पार पहुंच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी
सूचकांक सेंसेक्स दोपहर बाद करीब 600 अंक की छलांग लगाकर अबतक के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर 64 हजार अंक के
मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 64050 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी नए रिकॉर्ड स्तर 19,011.25 पर पहुंच गया। इस दौरान टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, रिलायंस और एलटी जैसी दिग्गज कंपनियों में करीब तीन प्रतिशत तक की तेजी रही। साथ ही बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई।

देश भर में कल सांख्यिकी दिवस मनाया जायेगा

chandra

दिल्ली 28 जून/ सांख्यिकी और आर्थिक नियोजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दिवंगत प्रोफेसर प्रशांत चंद्र
महालनोबिस के सम्मान में गुरूवार को देश भर में ‘सांख्यिकी दिवस’ मनाया जायेगा। इसका उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक
योजना और नीति निर्माण में सांख्यिकी की भूमिका और महत्व के बारे में प्रोफेसर (दिवंगत) महालनोबिस से प्रेरणा लेने के
लिए विशेष रूप से युवा पीढ़ी में जागरूकता पैदा करना है।
इस वर्ष सांख्यिकी दिवस का मुख्य कार्यक्रम यहां स्कोप कन्वेंशन सेंटर, स्कोप कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड में आयोजित
किया जा रहा है। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव लक्ष्मण करंदीकर,भारत के मुख्य सांख्यिकीविद् डॉ. जी. पी. सामंत भी इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रालयों तथा विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के भी इसमें भाग लेने की संभावना है। सांख्यिकी दिवस हर वर्ष समसामयिक राष्ट्रीय महत्व के विषय पर मनाया जाता है। इस बार का विषय ‘सतत विकास लक्ष्यों की निगरानी के लिए राष्ट्रीय संकेतक ढांचे के साथ राज्य संकेतक ढांचे का तालमेल’ है। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में मंत्रालय के अधिकारी विषय पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति देंगे जिसके बाद विशेषज्ञ संबोधित करेंगे। स्नातकोत्तर छात्रों के लिए आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता 2023 के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

मोदी ने जीईएम पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को बधाई दी

jem

दिल्ली 28 जून/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकारी खरीद पोर्टल जीईएम इंडिया पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को
उल्लेखनीय योगदान के लिए बधाई दी है। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा था
कि जीईएम इंडिया पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को क्रेता-विक्रेता गौरव सम्मान समारोह 2023 में मान्यता दी गई है और उन्हें पुरस्कृत किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने क्रेता-विक्रेता गौरव सम्मान समारोह 2023 हासिल किया है। यह पुरस्कार कार्यक्रम वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस द्वारा आयोजित किया गया था। श्री गोयल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,“जीईएम इंडिया पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बधाई। ऐसे प्रयास समृद्धि और आत्मनिर्भरता की ओर भारत की यात्रा को मजबूती प्रदान करते हैं।”

मोदी ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को बधाई

modi

दिल्ली 28 जून/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्लिन में विशेष ओलंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले
तथा 76 स्वर्ण पदक सहित 202 पदक जीतने वाले एथलीटों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, “ बर्लिन में विशेष ओलंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले और 76 स्वर्णपदक सहित 202 पदक
जीतने वाले हमारे असाधारण एथलीटों को बधाई। उनकी सफलता में हम समावेशिता की भावना का उत्सव मनाते हैं और
इन विलक्ष्ण एथलीटों की दृढ़ता की सराहना करते हैं।”

नरसिंहपुर जिले में बारिश का क्रम जारी

baadh

नरसिंहपुर, 28 जून/ मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पिछले दो दिनों से बारिश का क्रम जारी रहने से आम जनजीवन
प्रभावित हुआ है और कुछ स्थानों पर सड़क यातायात भी अवरुद्ध हुआ है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंगलवार और
बुधवार की दरम्यानी रात को जोरदार बारिश के कारण जिले के नदी नाले उफान की स्थिति में आ गए हैं। नरसिंहपुर से
जबलपुर जाने वाले स्टेट हाइवे मार्ग पर बेलखेडी गांव के पास एक स्थानीय नदी के पुल के ऊपर लगभग दस फी पानी बहने से मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। पुल पर आज सुबह से ही पानी बह रहा है।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...