मोदी कल मध्यप्रदेश में, वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

modi

भोपाल, 26 जून/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल अपने मध्यप्रदेश के एकदिवसीय प्रवास के दौरान राजधानी भोपाल से दो वंदे
भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के साथ भारतीय जनता पार्टी के लाखों बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। आधिकारिक
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी शहडोल जिले के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। शहडोल में वीरांगना रानी
दुर्गावती गौरव यात्राओं का समापन होगा और रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी
शहडोल में राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन की लांचिंग और पीवीसी आयुष्मान कार्डों के वितरण का शुभारंभ
भी करेंगे।
इसके पहले वे भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर दो वंदे भारत ट्रेन, भोपाल-इंदौर और भोपाल -जबलपुर को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के नागरिक, रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुन सकें, ऐसे इंतजाम किए जाएँ। प्रधानमंत्री श्री मोदी शहडोल में राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य, जनजातीय कार्य, आयुष मंत्रालय और देश के 17 राज्यों के प्रतिनिधि ऑनलाइन शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के 20 जनजातीय बहुल जिलों के 89 विकास खण्ड के करीब 3 हजार हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स के 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को सिकल सेल जेनेटिक काउन्सलिंग कार्ड का वर्चुअली वितरण किया जाएगा। इन कार्डों में सिकल सेल एनीमिया के परीक्षण के बाद उसकी रिपोर्ट होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी सिकल सेल ऑपरेशन गाइड-लाइन का अनावरण, नेशनल सिकल सेल पोर्टल एवं डेश बोर्ड का भी शुभारंभ करेंगे। सिकल सेल मेनुअल का भी अनावरण होगा।
कार्यक्रम का प्रदेश के 25 हजार 500 से अधिक स्थानों पर सीधा प्रसारण होगा। इनमें प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र के साथ सिविल अस्पताल, जिला अस्पताल, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, चिकित्सा महाविद्यालय, शहरी स्थानीय निकाय
और नगर निगम मुख्यालय शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन संबंधी फिल्म का प्रदर्शन
होगा। प्रधानमंत्री, ग्रामीणों एवं जन-प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे और सामूहिक भोज में भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री
शहडोल में पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण योजना का शुभारंभ करेंगे। देश में पहली बार प्रदेश में 3 करोड़ 57 लाख
आयुष्मान हितग्राहियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री द्वारा योजना के शुभारंभ के बाद ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में
पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके लिए पंचायत स्तर पर आयुष्मान ग्राम सभा होगी, जिसमें आयुष्मान
हितग्राहियों के नाम पढ़े जाएंगे। नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इसके
अतिरिक्त प्रधानमंत्री श्री मोदी शहडोल में शाम को ‘लखपति दीदियों’ से संवाद करेंगे। महिला स्व-सहायता समूह में जिन
महिलाओं की वार्षिक आय एक वर्ष में एक लाख रुपये से अधिक होती है, उन्हें लखपति दीदी कहा जाता है। इन महिलाओं ने मेहनत और परिश्रम से अपनी आर्थिक स्थिति सुधारी है। मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू हुआ है, कई ग्राम सभाओं ने तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया है, ऐसी ग्राम सभाओं से भी प्रधानमंत्री श्री मोदी का संवाद होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी शहडोल के आस-पास गाँव-गाँव में सक्रिय फुटबाल क्लबों के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे। साथ ही जनजातीय समाज के मुखियाओं से भी चर्चा करेंगे।

पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखायेंगे मोदी

modi

दिल्ली 26 जून/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मध्य प्रदेश में भोपाल के रानी कमलापति पहुंचेंगे और वहां आयोजित
कार्यक्रम में पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखायेंगे। श्री मोदी जिन पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखायेंगे उनमें
रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत , खजुराहो-भोपाल-इंदौर-वंदे भारत , मडगांव-मुंबई वंदे भारत , धारवाड़-बेंगलुरू वंदे भारत और हटिया-पटना वंदे भारत शामिल हैं।

विदेश यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की

modi

दिल्ली 26 जून/ अमेरिका और मिस्र की यात्रा से लौटने के अगले दिन ही सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां वरिष्ठ
कैबिनेट मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। श्री मोदी रविवार की रात ही मिस्र से स्वदेश से लौटे थे। बैठक में श्री मोदी
के अलावा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण,शहरी कार्य एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के
अलावा अन्य मंत्रियों तथा प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा और अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। समझा जाता है कि प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ दोनों देशों की यात्रा से संबंधित जानकारी साझा की। सूत्रों के अनुसार इससे
पहले श्री शाह ने प्रधानमंत्री को मणिपुर की ताजा स्थिति और वहां सामान्य स्थिति के लिए उठाये जा रहे कदमों से अवगत
कराया । श्री शाह ने शनिवार को मणिपुर की स्थिति के बारे में एक सर्वदलीय बैठक में चर्चा की थी।

शहडोल में सीएम शिवराज का अलग ही अंदाज देखने को मिला

 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को शहडोल दौरे पर थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 27 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम सबंधी तैयारियों का जायजा लिया। सीएम शिवराज की संवेदनशीलता के तो सभी कायल हैं लेकिन तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात सीएम का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जो भावनात्मक भी है और हृदयस्पर्शी भी, यही बात उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है।

Mukhymantri madhya pradesh

मजदूरों के बीच पहुँचे सीएम

कार्यक्रम सबंधी तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात मुख्यमंत्री शहडोल के पकरिया गांव में भरी दोपहरी में मजदूरों को काम करते देख उनके बीच पहुँच गए। सीएम को अपने बीच देख काम कर रहे मजदूरों के चेहरों पर खुशी और आनन्द का ठिकाना न रहा। उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। सीएम ने मजदूर भाई-बहनों से चर्चा कर उनके हाल चाल जान आत्मीय संवाद किया। मजदूरी कर रही बहनों से संवाद कर लाड़ली बहना योजना के बारे में जानकारी ली और फिर मजदूरों के साथ सीएम ने फोटो भी खिचाईं।

Shivraj singh chouhan Madhya Pradesh mukhymantri

सीएम ने पूछा- अम्मा कैसे दिए जामुन

सड़क के किनारे बैठकर जामुन बेच रही महिला को देख सीएम खुद को रोक न सके। पैदल सड़क पार कर जामुन बैच रही अम्मा के पास पहुँचे, जामुन भी चखे और उनके हाल चाल भी जाने। जितनी खुशी और प्रसन्नता अम्मा के चेहरे पर झलक रही थी, उतने ही खुश दिखे मुख्यमंत्री। इस बीच सीएम ने वहाँ छोटे- छोटे बच्चों से भी संवाद किया।

Shivraj singh chauhan in shahdol

फुटबॉल खेलते बच्चों के बीच मुख्यमंत्री

बच्चे मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे, तभी सीएम भी उनके बीच पहुँच गए, फुटबॉल खेलते बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। उनके परिवार और खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। बच्चों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। इसी बीच गाँव में सड़क किनारे खड़ी महिलाओं के बीच पहुँच, आजीविका मिशन की बहनों से संवाद किया। महिलाओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी ली और कहा की बहनों हमें गरीब नहीं रहना, लखपति बनना है। इस अवसर पर सीएम ने बहनों से लाड़ली बहना योजना के सबंध में बात कर उनके खुश रहने की कामना की।

एक ही दिन चलनी है भोपाल से दो वंदे भारत एक्सप्रेस

vande

भोपाल, 25 जून/ भोपाल से दो वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा 27 जून से शुरू होनी है। एक वंदे भारत एक्सप्रेस रानी
कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर के बीच चलेगी। इस ट्रेन में रेलवे ने बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। चेयरकार श्रेणी में
उक्त दूरी के लिए 1055 रुपये व एक्जीक्यूटिव श्रेयरकार श्रेणी में सफर करने के लिए 1880 रुपये चुकाने होंगे। वहीं भोपाल से इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अब तक रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) पर फीड नहीं किया है, जिसके कारण बुकिंग शुरू नहीं हुई है। संभावना है कि रविवार रात तक उक्त ट्रेन में भी बुकिंग शुरू हो जाएगी।

दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारणी

– भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस (20912):- यह ट्रेन भोपाल से शाम 7.25 बजे रवाना होगी, जो रात 9.35 बजे उज्जैन व रात 10.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।

– इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस (20911):- यह ट्रेन इंदौर से सुबह 6.30 बजे चलकर सुबह 7.15 बजे उज्जैन और सुबह 9.35 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।

– रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20173):- यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से शाम सात बजे चलकर शाम 7.51 बजे नर्मदापुरम, रात 8.15 बजे इटारसी, रात 9.15 बजे पिपरिया, रात 10.15 बजे नरसिंहपुर और रात 11.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

– जबलपुर-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस (20174):- यह ट्रेन सुबह छह बजे जबलपुर से चलकर, सुबह 6.55 बजे नरसिंहपुर, सुबह 7.55 बजे पिपरिया, सुबह 8.55 बजे इटारसी, सुबह 9.23 बजे नर्मदापुरम और सुबह 10.35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

दिल्ली पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून

dehli

दिल्ली 25 जून/ दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को दिल्ली पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि रविवार को
दिल्ली पहुंचा मानसून मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों, मुंबई, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। राजस्थान,हरियाणा, उत्तराखंड के शेष भाग और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भाग और जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कुछ और भाग में भी मानसून पहुंच गया है। अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों और जम्मू-कश्मीर के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

अमेरिका में पुल ढहने से मालगाड़ी नदी में गिरी

ame

लॉस एंजिलिस, 25 जून/ अमेरिका के मोंटाना प्रांत में पुल के कुछ हिस्से ढहने से मालगाड़ी येलोस्टोन नदी में गिर गयी।
अधिकारियों ने रविवार को कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की जानकारी नहीं है। काउंटी की
आपदा और आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, यह घटना मोंटाना के स्टिलवॉटर काउंटी में येलोस्टोन नदी को पार करने
वाले रेल पुल पर स्थानीय समयानुसार लगभग छह बजे हुई। विभाग ने अपने फेसबुक पेज पर कहा,“पुल ढह गया, और
येलोस्टोन नदी में कई रेल डिब्बे गिर गये हैं। हमने पटरी से उतरने का कारण निर्धारित नहीं किया है।” अधिकारियों ने
शुरू में कहा कि मालगाड़ी से कम से कम सात डिब्बे, जिनमें गर्म डामर की तीन डिब्बे और पिघले हुए सल्फर की चार
डिब्बे शामिल थीं, नदी में गिर गईं।
अधिकारियों ने कहा,“प्रारंभिक मूल्यांकन से पता चलता है कि क्षतिग्रस्त रेल डिब्बों में पिघला हुआ सल्फर और डामर था।”
विभाग ने एक अपडेट में कहा,“ठंडे तापमान के संपर्क में आने पर दोनों पदार्थ तेजी से जम जाते हैं।” इसके अलावा
सोडियम हाइड्रोसल्फेट ले जाने वाली दो डिब्बे भी सूची में शामिल हैं। विभाग ने कहा कि परिचालन का वर्तमान फोकस
आपात स्थिति का सुरक्षित रूप से जवाब देना, सभी रिलीज को नियंत्रित करना और प्रभावों को कम करना है। मोंटाना के
मछली, वन्यजीव और पार्क विभाग ने कहा कि रीड पॉइंट और कोलंबस के बीच ट्विन ब्रिज रोड के पास येलोस्टोन नदी में
ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण येलोस्टोन और स्टिलवॉटर नदियों के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया है। येलोस्टोन नदी येलोस्टोन नेशनल पार्क से होकर उत्तर की ओर बहती है, जो अमेरिका के सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। यह घटना देश में हाल ही में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटनाओं के बाद सामने आई है।

पूरे प्रदेश में छाया मानसून, झमाझम वर्षा के आसार

mp

भोपाल,25 जून/ अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से मानसून को जबरदस्त ऊर्जा मिलने लगी है। इससे मानसून के तेजी से आगे बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार दोपहर तक पूरे मध्य प्रदेश में मानसून छा गया है।

सोमवार से प्रदेश के कई जिलों में झमाझम वर्षा का दौर शुरू होने के भी आसार हैं। रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला
तीन-चार दिन तक चल सकता है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सीधी में 44.2, सतना में 42.3, रीवा में 31.6, रतलाम में 25.4, गुना में 22.4, खजुराहो में 18.8, दतिया में 11.8,छिंदवाड़ा में 11.6,खरगोन में 9.8, धार में 6.8, इंदौर में 4.9, सिवनी में 2.8,उज्जैन में 2.4, ग्वालियर में 2.2,भोपाल में 1.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। राजगढ़ मे बूंदाबांदी हुई।

युवाओं के लिए जरूरी खबर, हर महीने मिलेंगे 8 हजार रुपए

cm

भोपाल, शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षित करने और स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर 8000 रुपए से लेकर 10000 रुपए तक प्रतिमाह वेतन भी दिया जाएगा. इस योजना के लिए रिजस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं.

सीखो कमाओ योजना
मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की शुरुआत में प्रेदश के 1 लाख युवाओं को लाभ दिया जाएगा. 18 से 29 साल के युवा
इस योजना का लाभ पाने के लिए पात्र हैं. 5वीं से लेकर 12वीं पास, ITI पास और उच्च शिक्षा ले चुके युवा इस योजना का लाभ पाने के लिए अपना पंजीयन कर सकते हैं. इसके लिए युवकों को ऑफिशियल वेबसाइट
https://mmsky.mp.gov.in/ विजिट करना होगा.

15 जुलाई से होगा प्लेसमेंट
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद राज्य शासन और प्रशिक्षण देने वाली
संस्थाओं के बीच 31 जुलाई को अनुबंध होगा. 1 अगस्त से ओजेटी ऑन द जॉब प्रशिक्षण शुरू होगा. जो युवा 5वीं से लेकर 12वीं पास हैं उन्हें बतौर स्टाइपेंड 8000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे. इसके अलावा ITI पास युवा को 9000 रुपए और डिग्री या उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले युवकों को 10 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे. स्टाइपेंड का 75% राज्य शासन द्वारा दिया जाएगा, जबकि 25% राशि प्रतिष्ठान के ओर से दी जाएगी.

इस दिन खाते में आएगी राशि
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का लाभ पाने वाले युवाओं के खाते में पहली बार प्रशिक्षण का स्टाइपेंड 1 सितंबर को
आएगा क्योकिं उनकी ट्रेनिंग 1 अगस्त से शुरू होगी.

ऐसे करें अपना रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के ऑफिशियल पोर्टल https://mmsky.mp.gov.in/ पर जाएं.
अब MMSKY पोर्टल पर अभ्यर्थी पंजीयन पर क्लिक करें
आवश्यक निर्देश एवं पात्रता से सबंधित जानकारी ध्यान से पढ़ें
यदि आप पात्रता पात्र अभ्यर्थी है तो अपना समग्र आईडी दर्ज करें
समग्र आईडी में पंजीकृत मोबाइल नं. पर भेजे गए OTP से मोबाइल नंबर का सत्यारन करें
आपकी समग्र से जानकारी आ जाएगी और एप्लीकेशन सबमिट करने पर SMS से यूजरनाम एवं पासवर्ड प्राप्त होगा
इस यूजरनाम और पासवर्ड से लॉग इन करें और अपनी शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें. साथ ही मांगे गए डॉक्यूमेंट भी अपलोड करे अब अपना कोर्स और ट्रेनिंग के लिए स्थान चुनें
कोर्स की सूची योजना के पोर्टल व https://ssdm.mp.gov.in/ पर उपलब्ध है

देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये काम, देवी-देवता होंगे प्रसन्न

11

25 जून/ हिंदू धर्म में देवशयनी और देवउठनी एकादशी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। देवशयनी एकादशी के दिन
भगवान विष्णु योग निद्रा में जाते हैं। इसी दिन से चातुर्मास की शुरुआत होती है। वहीं देवउठनी एकादशी के दिन भगवान
विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इन दोनों ही एकादशी को बेहद खास माना जाता है। देवशयनी एकादशी आषाढ़ महीने के
शुक्ल पक्ष की एकादशी को होती है। इस साल देवशयनी एकादशी 29 जून को मनाई जाने वाली है। इसे हरिशयनी
एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन कुछ खास कार्य जरूर करने चाहिए। इससे देवी-देवता प्रसन्न होकर अपनी कृपा
बरसाते हैं।

इस दिन से शुरू होगी
हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व है। देवशयनी एकादशी के दिन किए गए उपायों से भगवान विष्णु और मां
लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल देवशयनी एकादशी तिथि की शुरुआत 29 जून
2023 की सुबह 03 बजकर 18 मिनट से होगी और 30 जून 2023 की सुबह 02 बजकर 42 मिनट पर देवशयनी एकादशीसमाप्त हो जाएगी।
देवशयनी एकादशी के दिन व्रत जरूर करें। साथ ही भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा में विष्णु जी को तुलसी जल अर्पित
करें। ध्यान रखें कि एकादशी से पहले ही तुलसी तोड़कर रख लें। एकादशी और रविवार के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने या
तुलसी का पौधा छूने की मनाही होती है। इस दिन तुलसी के पौधे को जल भी न दें।

मां लक्ष्मी की पूजा
देवशयनी एकादशी के दिन मां लक्ष्मी की भी पूजा करें। साथ ही भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख से जलाभिषेक करें।
इससे भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती
है।

एक रुपए का सिक्का
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान एक रुपए का सिक्का विष्णु जी की फोटो के पास रख दें। पूजा के बाद इस सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। साथ ही
धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...