दिल्ली 16 जून/ पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उच्च वर्ग को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को बाजार में नए प्रीमियम उत्पाद पेश किये। योग गुरू बाबा रामदेव ने यहां कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पतंजलि फूड्स लिमिटेड के नये प्रीमियम उत्पादों को पेश करते हुए कहा कि न्यूट्रेला मैक्स मिलेट्स के रागी चोको सीरियल्स, रागी बिस्किट, 7-ग्रेन बिस्किट, डाइजेस्टिव बिस्किट, न्यूट्रेला मैक्स नट्स सहित 14 उत्पादों को बाजार में उतारा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उच्च वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए हेल्थ बिस्कुट, न्यूट्रेला के बाजरे से बने उत्पाद और
प्रीमियम सूखे मेवों को बाजार में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में पहले विदेशी कंपनियों का कब्जा था बिस्कुट से लेकर घी, तेल, आटा और चावल समेत पूरी रसोई का सामान विदेशी कंपनियों से मिलता था लेकिन पतंजलि के उत्पादों ने आज पूरी स्थिति ही बदल दी है। घर-घर में पतंजलि का सामान देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब हमने कहा था कि पतंजलि यूनिलीवर को पीछे छोड़ देगी तब किसी ने विश्वास नहीं किया। अभी यही कंपनी हमसे आगे है लेकिन पतंजलि बहुत जल्द यूनिलीवर को पीछे छोड़ देगी। उन्होंने कहा कि कैपिटल मार्केट में एक संन्यासी ने पहली बार कंपनी की लिस्टिंग कराई। पतंजलि एक बड़ी कंपनी बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पतंजलि का टर्नओवर करीब 45 हजार करोड़ रुपये है। कंपनी दुनिया के 100 देशो में करीब दो अरब लोगों तक पहुंच बनाये हुए है। उन्होंने कहा, “हमने कई विदेशी कंपनियों को शीर्षासन कराकर भारतीय बाजार से विदा कर दिया है।” इस मौके पर योग के महत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के लिए योग जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस ‘युग के लिए योग’की आवश्यकता है।
नए प्रीमियम उत्पाद बाजार में उतारे पतंजलि ने
चीन में भूकंप के तेज झटके चीन में भूकंप के तेज झटके
हांगकांग, 16 जून/ चीन के टोंगा क्षेत्र में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी। स्थानीय समयानुसार 08:11 पर टोंगा क्षेत्र में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 23.5698 डिग्री दक्षिणी अक्षांश और 175.8816 डिग्री पश्चिमी देशांतर पर जमीन की सतह से 22.034 किमी की गहराई में रहा।
अमेरिका ,मिस्र की पांच दिवसीय यात्रा पर जायेंगे मोदी
दुनिया को अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में एकजुट करता है योग: मोदी
दिल्ली 16 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि योग विश्व को अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में एकजुट
करता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 21 जून को आयोजित योग समारोह में हिस्सा लेने जा रहे श्री
मोदी ने शुक्रवार को इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी के एक ट्वीट का उत्तर देते हुए यह बात
कही।
इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए ऐप
दिल्ली 16 जून/ आईआईटी और इंजीनियरिंग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने इंजीनियरिंग करने के इच्छुक युवाओं के लिए फैक्टऐप.इन की शुरुआत की है जिसमें कॉलेज एवं विषय के चयन संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी। अखिल भारतीय प्रतिभा उत्थान अभियान-एबीपीयूए के सचिव शशांक चतुर्वेदी ऐप लांच के मौके पर आज यहां बताया कि इसके जरिए छात्रों की विषय तथा कॉलेज चयन संबधी दुविधा का समाधान हो सकेगा।
बस दुर्घटना में दो की मौत, पांच गंभीर
नरसिंहपुर 16 जून/ मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आज प्रयागराज से इंदौर जा रही बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो
गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुआतला पुलिस थाना के डोगरगांव सरसला गांव के बीच तडके चार बजे बनारस से इंदौर
जा रही बस ओवरटेक के कारण ट्रक से टकरा गया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है, वही पांच लोग
गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल लाया गया है। मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है।
नगरपालिका उपचुनाव के परिणाम घोषित
भोपाल, 16 जून/ मध्यप्रदेश में पिछले दिनों संपन्न नगरपालिका उपचुनाव के आज घोषित परिणामों में सात पार्षद पद
भारतीय जनता पार्टी और छह कांग्रेस के खाते में गए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सागर की बिलहरा एवं बांदरी,
मुरैना की जौरा, सतना की कोटर, छिंदवाड़ा जिले की छिंदवाड़ा, शहडोल की बुढ़ार और नीमच की रतनगढ़ नगरपालिका
पर पार्षद पद के लिए हुए उपनिर्वाचन में भाजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है।
छिंदवाड़ा से जनता ने कांग्रेस को आइना दिखाना शुरु किया : शर्मा
भोपाल, 16 जून/ मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की छिंदवाड़ा नगरपालिका का एक पार्षद पद आज भारतीय जनता पार्टी के खाते में जाने पर पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा से जनता ने कांग्रेस को आइना
दिखाना शुरु कर दिया है। छिंदवाड़ा कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ का गृह क्षेत्र है। वहां के एक पार्षद पद
पर आज भाजपा ने जीत हासिल की है।
संगठन के सुझाव और सर्वे के हिसाब से टिकट दिए जाएंगे: कमलनाथ
बड़वानी, 16 जून/ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि स्थानीय संगठन की राय और सर्वे रिपोर्ट के हिसाब से आगामी विधानसभा चुनावों के टिकट दिए जाएंगे। श्री कमलनाथ ने आज बड़वानी जिले के पाटी में पत्रकारों से चर्चा में आगामी विधानसभा में उम्मीदवार चयन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि स्थानीय संगठन की राय और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर टिकट प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो वर्तमान विधायक जीतने की स्थिति में नहीं रहेगा उसे सर्वे रिपोर्ट दिखाकर स्पष्ट मना कर दिया जाएगा। 2018 में पार्टी से बगावत कर निर्दलीय लड़े प्रत्याशियों को टिकट दिए जाने को लेकर कहा कि ‘नवंबर में चुनाव हुए थे और वह उस समय कुछ महीने पूर्व ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने थे, इसलिए हो सकता है कि प्रत्याशी चयन में त्रुटि हुई हो।
भोपाल में क्राफ्ट बाजार आज से शुरु
भोपाल, 16 जून/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन और वस्त्र मंत्रालय
आंध्रप्रदेश द्वारा क्राफ्ट बाजार प्रारंभ हुआ। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भोपाल में गोहर महल में क्राफ्ट बाजार का
आयोजन आज से 25 जून तक आयोजित होगा। क्राफ्ट बाजार का शुभारंभ कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य
सचिव मनु श्रीवास्तव और आंध्र प्रदेश की प्रमुख सचिव श्रीमती के. सुनीता ने किया।














