डोनेटस्क, 15 जून/ यूक्रेन की सेना ने डोनेटस्क शहर में 20 रॉकेट दागे हैं। यह जानकारी यूक्रेन के युद्ध अपराधों से संबंधित
मुद्दों पर डोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) के संयुक्त केंद्र नियंत्रण एवं समन्वय (जेसीसीसी) के प्रतिनिधि कार्यालय ने
दी है। कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र इकाइयों ने तड़के 04:50 बजे डोनेट्स्क (पेत्रोव्स्की जिला) के
कुराखोव्का एमएलआरएस से 20 रॉकेट दागे। उल्लेखनीय है कि डोनेट्स्क और लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक की अपील पर
रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था। इसके जवाब में पश्चिमी देशों ने रूस पर
विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगाए हैं।
यूक्रेन ने डोनेटस्क में दागे 20 रॉकेट
यूनान में जहाज डूबने से 78 की मौत
एथेंस, 15 जून/ यूनान के पेलोपोनिसे में प्रवासियों को लेकर जा रहे जहाज डूबने से कम से कम 78 लोगों की मौत हो गयी,
जबकि 104 लोगों को बचा लिया गया है। यूनान की मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। ईआरटी न्यूज चैनल की रिपोर्ट
के मुताबिक यह घटना भूमध्य सागर में सबसे घातक प्रवासी जलपोतों के दुर्घटनाग्रस्त होने में से एक है। इंटरनेशनल
ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने कहा कि जहाज में कम से कम 400 प्रवासी सवार थे, जबकि जीवित बचे लोगों का
अनुमान है कि इसमें 700 प्रवासी सवार थे। बचाए गए प्रवासियों को कथित तौर पर पेलोपोनिसे के दक्षिणी भाग में स्थित
कलामाता के बंदरगाह पर भेजा गा है। बचाए गए लोगों से मिलने के लिए यूनान की राष्ट्रपति कतेरीना सकेलोपोलू ने
कलामाता पहुंचीं। बाद में दिन में यूनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री इओनिस सरमास ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
की। आधिकारिक बयान में कहा गया, “प्रधानमंत्री ने यूनान के पश्चिम में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में आज के दुखद जलपोत
दुर्घटना के पीड़ितों के लिए बुधवार 14 जून रात 9:00 बजे से शनिवार 17 जून रात 9:00 बजे तक तीन दिन के राष्ट्रीय शोक
की घोषणा की है। ”
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक मरीज की मौत
दिल्ली, 15 जून/ देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत हुयी है, जिससे मृतकों का आंकड़ा
बढ़कर 5,31,893 हो गया है। इसी अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 81 घटकर 2,067 रह गयी है। इस बीच देश में
कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 210 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में
2,20,67,31,925 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के
मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,93,186 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का
आंकड़ा 186 बढ़कर 4,44,59,226 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान मिजोरम में सक्रिय मामलों की
संख्या में 15 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, सिक्किम में दो, झारखंड, महाराष्ट्र और राजस्थान में क्रमशः एक-एक मामले
बढ़े हैं।
पिछले 24 घंटे में अन्य राज्य अरुणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश,
जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, ओडिशा, पुड्डुचेरी, पंजाब, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर
प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी देखी गयी है। इसी अवधि छत्तीसगढ़ में एक मरीज की मौत हुयी है।
धनखड़ 17 जून को चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान करेंगे
धनखड़ 17 जून को चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान करेंगे
दिल्ली 15 जून/ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 17 जून को चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान करेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने
गुरुवार को यहां बताया कि जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की ओर से
आयोजित एक पुरस्कार वितरण समारोह में यह पुरस्कार दिए जाएंगे। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग
ने 11 श्रेणियों को शामिल करते हुए चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 के लिए संयुक्त विजेताओं सहित कुल 41 विजेताओं
की घोषणा की है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी के साथ-साथ कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार
से सम्मानित किया जाएगा।
सर्वश्रेष्ठ राज्य का प्रथम पुरस्कार मध्य प्रदेश को प्रदान किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार ओडिशा के
गंजम जिले को दिया जाएगा। तेलंगाना में भद्राद्री कोठागुडेम जिले के जगन्नाधपुरम ग्राम पंचायत को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत से
सम्मानित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय का पुरस्कार चंडीगढ़ नगर निगम को दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ मीडिया
का पुरस्कार हरियाणा के एडवांस वाटर डाइजेस्ट प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम को दिया जाएगा। जमीयतपुरा प्राइमरी स्कूल,
मेहसाणा, गुजरात को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार दिया जाएगा। परिसर उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान श्री माता वैष्णो देवी
तीर्थ स्थल बोर्ड रियासी, जम्मू-कश्मीर को प्रदान किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ उद्योग का पुरस्कार बरौनी ताप विद्युत केंद्र,
बेगूसराय, बिहार को मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूह (एनजीओ) का पुरस्कार अर्पण सेवा संस्थान, उदयपुर, राजस्थान को मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ का पुरस्कार संजीवनी पियाट सहकारी मंडली लिमिटेड, नर्मदा, गुजरात को दिया
जाएगा और कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग का पुरस्कार हिंदुस्तान कम्प्यूटर्स
लिमिटेड (एचसीएल) टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, नोएडा, उत्तर प्रदेश को प्रदान किया जाएगा।
भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर नए शिखर छू रहा : शिवराज
भोपाल, 15 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर नए शिखर छू रहा है
और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री श्री
मोदी की अद्वितीय नेतृत्व क्षमता का ही यह सुफल है कि आज भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर नए शिखर को छू रहा है। बीते नौ
साल में मोदी सरकार ने पूरे भारत में सड़कों का जाल बिछाते हुए लगभग 54 हजार किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण
किया है। इसके अलावा सड़क, रेलवे, जलमार्ग के साथ-साथ हवाई परिवहन पर भी विशेष ध्यान देते हुए हवाई अड्डों की
संख्या को 74 से बढ़ाकर 148 कर दिया है।
शिवराज ने गायिका शारदा के निधन पर दुख जताया
भोपाल, 15 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रख्यात गायिका शारदा राजन आयंगर के निधन पर दुख
व्यक्त किया है। श्री चौहान ने कहा कि शारदा जी ने अपनी संगीत साधना और गायन की विशिष्ट शैली से गीत- संगीत
प्रेमियों को आनंदित किया। चार-पांच दशक पहले गाए गए उनके गीत आज भी सुने और गुनगुनाए जाते हैं। तितली उड़ी
उड़ जो चली…, चले जाना जरा ठहरो…, वो परी कहां से लाऊं…, जब भी ये दिल उदास होता है… जैसे गीतों से वे सदैव याद
की जाएंगी।
विधायक रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharam) ने कोलार सिक्स लेन का दौरा किया, निर्माण में तेजी पर फोकस, पुराने खम्बे जल्द से जल्द हटाने के निर्देश
भोपाल, बुधवार की देर शाम विधायक रामेश्वर शर्मा ने कोलार सिक्स लेन (kolar six lane road) के निर्माण कार्य का दौरा लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, जल संसाधन , विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में किया । इस दौरान विधायक शर्मा का फोकस सिक्स लेन के निर्माण कार्य मे तेजी लाने पर रहा । कोलार गेस्ट हाउस kolar guest house से विधायक शर्मा ने चुना भट्टी चौराहा, भोज विश्व विद्यालय के सामने, मंदाकनी चौराहा, बीमा कुंज, बंजारी, सी आई हाइट्स, कोलार थाना के सामने, डी मार्ट चौराहे तक कोलार सिक्स लेन के विभिन्न कार्यो का अवलोकन किया ।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बिजली के जिन पोलो से शिफ्टिंग हो चुकी है उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए जिससे सड़क निर्माण में ओर तेजी आ सके साथ ही पुलियों के निर्माण के लिए आवश्यक हो तो ट्रेफिक डायवर्सन कर निर्माण में तेजी लायी जाए । विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बंजारी से कोलार थाने के बीच अत्यधिक ट्रेफिक दवाब का क्षेत्र है यहां निर्माण में ओर अधिक तेजी लानी होगी । विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पानी की पाइप लाइन जहां जहां शिफ्ट हो चुकी है वहाँ सड़क निर्माण में तेजी लायी जाए ।
गौशालाओं में समस्या का निवारण करेंगे जिले के सक्षम अधिकारी
भोपाल, 14 जून/ मध्यप्रदेश में गौशालाओं में संरक्षित गौवंश के पीने के पानी और गौशालाओं में सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अब संबंधित जिले के सक्षम अधिकारियों की होगी। स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड की कार्य- परिषद की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। बैठक में संचालक पशुपालन डॉ. आरके मेहिया, प्रबंध संचालक कुक्कुट विकास निगम एचबीएस भदौरिया, संयुक्त संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास एमएल त्यागी, पीएस पटेल और रजिस्ट्रार बीएस शर्मा मौजूद थे।
सतपुडा भवन में अग्निकांड मामले पर समिति ने किया दौरा
भोपाल, 14 जून/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन में 12 जून को लगी आग के मामले को लेकर गठित जांच समिति ने आज आग प्रभावित क्षेत्र का तीसरी बार दौरा किया। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति ने सतपुडा भवन के पश्चिम विंग की तीसरी से छठी मंज़िल का तीसरी बार दौरा किया गया। इस दौरान 14 सैंपल फ़ोरेंसिक जाँच के लिए एकत्र किए गए। ये सभी सैंपल राज्य स्तरीय फ़ोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री, सागर को जाँच के लिए भेजे गए हैं। जांच के बाद एकत्रित सैंपल सील बंद कर सुरक्षित रखे जाने के निर्देश दिए गए।
एमपी के जिलों में 30 जून तक हो सकेंगे ट्रांसफर
भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बुधवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में
जिले के अंदर के स्थानांतरण 15 से 30 जून तक किए जाने का निर्णय लिया गया। हाई सेकंडरी स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया, बहनों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। 9000 विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी। इसके साथ-साथ अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा को छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपये करने के प्रस्ताव को अनुमति दी गई।
शिवराज कैबिनेट द्वारा सहकारी नीति 2023 का अनुमोदन किया गया। इसमें नए क्षेत्रों में सहकारी समितियां गठित कर
रोजगार के अवसर बढ़ाने पर ध्यान दिया गया है। साथ ही सहकारी समितियों के चुनाव समय पर हो इसके लिए प्रक्रिया में
सुधार किया जाएगा। वर्तमान में सहकारी समितियों के सशक्तीकरण के लिए निवेश को प्रोत्साहित किया जाएगा जिलों में
कोर ग्रुप बनाए जाएंगे जो निवेश की संभावनाओं को तलाशेंगे। बैठक में नवीन हवाई पट्टी निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी
दी गई। सिंगरौली में निजी जनभागीदारी से नवीन हवाई पट्टी का निर्माण किया जाएगा।
कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 लाख रुपये तक के निर्माण कार्य पंचायतें करेंगी। अभी यह कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के माध्यम से कराया जाता था। इसके साथ ही पंचायतों को दो-दो नए काम करने की स्वतंत्रता भी देने का निर्णय लिया गया है। अधूरे काम पूरा करने को पंचायतों द्वारा प्राथमिकता दी जाए, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। हैंडपंप मैकेनिकों को अब प्रति हैंडपंप 75 रुपये के स्थान पर सौ रुपये मानदेय मिलेगा। इसके लिए अधिकतम सीमा 120 हैंडपंप रहेगी।
बैठक में इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई कि नर्मदा नदी के ओंकारेश्वर जलाशय पर 600 मेगावाट क्षमता की फ्लोटिंग
सोलर पर योजना से उत्पादित बिजली शासन द्वारा खरीदी जाएगी। इसके भुगतान की गारंटी परियोजना विकास को राज्य
सरकार द्वारा दी जाएगी।














