कांग्रेस की वचन पत्र समिति की बैठक कमलनाथ के आवास पर

kamal

भोपाल, 13 जून/ मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर आज विधानसभा चुनाव
2023 के लिए वचन पत्र समिति की बैठक हुई। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री कमलनाथ ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा और मुकेश नायक सहित समिति के अन्य सदस्य बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वचन पत्र को अंतिम रूप देने पर विचार-विमर्श किया गया।

लाड़ली बहना योजना में एक करोड से अधिक महिलाओं का पंजीयन

ladli

भोपाल, 13 जून/ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीयन किया गया है। पात्र महिला को एक हजार रूपये का भुगतान आवेदिका के स्वयं के आधार लिंक डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाते में किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 10 जून को 1209 करोड़ 64 लाख रूपये की राशि बहनों के खातों में अंतरित की गई। जिलों के द्वारा लगातार बैंक खातों को डीबीटी इनेबल्ड किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नए डीबीटी इनेबल्ड खातों की भुगतान प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया गया है।

प्रदेश की सर्वसुविधायुक्त गोशालाओं में 1 लाख 3 हजार गोवंश

cow

भोपाल, 13 जून/ गो-संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी ने बताया है कि मुख्यमंत्री गोसेवा योजना में अब
तक पंजीकृत 1170 गोशालाएँ में एक लाख 3 हजार गोवंश का पालन किया जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार योजना में निर्मित सभी गोशालाएँ सर्वसुविधायुक्त हैं। इनमें गायों के शेड के साथ बछड़ों के लिए अलग-अलग शेड की व्यवस्था की गई है। बीमार गोवंश को सुविधायुक्त वातावरण में रखा जाता है। गोशालाओं में चारा काटने की मशीन,
ओवरहेड टैंक, सबमर्सिबल पंप और बोर के लिए एक लाख 60 हजार रूपये प्रति गोशाला के मान से सभी गोशालाओं को
अनुदान भी दिया गया है। वर्ष 2022-23 में प्रदेश की 1797 शासकीय और अशासकीय गोशालाओं के गोवंश के लिए 202 करोड़ 33 लाख की राशि जिला गोपालन एवं पशुधन संवर्धन समितियों के माध्यम से प्रदाय की गई।

दिल्ली, कश्मीर में भूकंप के झटके

earth

दिल्ली/कश्मीर, 13 जून/ दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी प्रक्षेत्र (एनसीआर) समेत कश्मीर घाटी में मंगलवार को मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके महसूस किये गये। मौसम विभाग के मुताबिक अपराह्न 13.33 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र जम्मू कश्मीर के डोडा में 33.15 उत्तरी अक्षांश और 75.82 पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से छह किलामीटर की गहराई में रहा। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कुछ स्थानों पर अफरातफरी मच गयी और भयभीत लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर चले गये। भूकंप से फिलहाल किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्टें नहीं है।

राजनाथ ने यूएनएससी में स्थायी सदस्यता पर भारत के रुख को दोहराया

raj

दिल्ली, 13 जून/ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता की
भारत की मांग को दोहराते हुए कहा कि यदि सबसे अधिक आबादी वाले देश को स्थायी सदस्य के रूप में सीट नहीं मिलना संयुक्त राष्ट्र की नैतिक वैधता की कमजोरी को परिलक्षित करती है। श्री सिंह ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र निकायों को अधिक लोकतांत्रिक और नये युग की वर्तमान वास्तविकताओं का प्रतिनिधि बनाने का समय आ गया है।
संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में भारत के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, “ भारत संयुक्त राष्ट्र शांति
अभियानों में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक रहा है। वर्ष 1950 में कोरिया में अपनी पहली प्रतिबद्धता के बाद से,
भारतीय सैनिकों ने जटिल और असहनीय शांति अभियानों की निगरानी करने के साथ ही अपने पेशेवर उत्कृष्टता को लेकर
के लिए सार्वभौमिक प्रशंसा अर्जित की है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के शांतिपूर्ण, और समावेशी दुनिया के निर्माण
के लिए अथक परिश्रम करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शांति सैँनिकों की अटूट प्रतिबद्धता,
व्यावसायिकता और बलिदान ने सभी को प्रेरित किया है। ये शांतिसैनिक संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियान स्थिरता बनाए
रखने तथा संघर्षों को रोकने और हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में शांति की बहाली की सुविधा प्रदान करने में सहायक रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि ये मिशन संघर्ष में शामिल पक्षों की सहमति से संचालित होते हैं। यह स्थानीय समुदायों या पार्टियों पर बाहर से नहीं थोपा जाता, बल्कि इसकी मांग भीतर से उठती है।
उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के बारे में भी चिंता व्यक्त की और कहा कि इससे विभिन्न अफ्रीकी और
एशियाई देशों में खाद्य संकट पैदा होने के साथ ही दुनिया में ऊर्जा संकट भी बढ़ गया है

आपदा प्रबंधन के लिए आठ हजार करोड़ रुपए की तीन योजनाओं की घोषणा की शाह ने

shah

दिल्ली, 13 जून/ सरकार ने देश में विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए जरूरी ढांचे और मौजूदा व्यवस्था तथा तंत्र को
मजबूत बनाने के लिए आठ हजार करोड़ रुपए से अधिक की तीन बड़ी योजनाओं की घोषणा की है। केन्द्रीय गृह मंत्री
अमित शाह ने मंगलवार को यहां सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता
करते हुए इन योजनाओं की घोषणा की ।
पहली योजना के तहत राज्यों में अग्निशमन सेवा के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए पां हजार करोड़ रुपये की
परियोजना शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य अग्निशमन तंत्र तथा ढांचे को अत्याधुनिक तथा पुख्ता बनाना है। दूसरी योजना
के तहत शहरी बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए सर्वाधिक जनसंख्या वाले सात महानगरों-मुंबई, चेन्नई, कोलकाता,
बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद और पुणे के लिए 2,500 करोड़ रुपये की परियोजना चलाई जाएंगी। इनसे बाढ़ से निपटने की व्यवस्था को पुख्ता बनाने के साथ-साथ ठोस समाधान की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। तीसरी योजना में भू-स्खलनशमन के लिए 17 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में 825 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय भू-स्खलन जोखिम शमन योजना शुरू की जाएगी।

जापान ने अंतरिक्ष सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय नीति को मंजूरी दी

japan

टोक्यो, 13 जून/ जापान सरकार ने देश की पहली राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ ही अंतरिक्ष उद्योग सक्रिय विकास के लिए
परिस्थितियों के निर्माण का प्रावधान की अंतरिक्ष नीति को मंजूरी दे दी है। जापानी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी
दी है।

आदिपुरुष के लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने हरियाणा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

aaa

मुंबई, 13 जून/ भूषण कुमार निर्मित और ओम राउत निर्देशित आदिपुरुष के लेखक-गीतकार मनोज मुंतशिर ने हरियाणा
के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है। मनोज मुंतशिर ने
करनाल में मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और उसके बाद देहरादून में पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और इस
फिल्म आदिपुरूष की कुछ झलकियां दिखाई जो दोनो को काफी पसंद आई। फिल्म ‘आदिपुरुष’ में 16 जून 2023 को
रिलीज होगी। इससे पहले 13 जून को न्यूयॉर्क के ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में आदिपुरुष का प्रीमियर होगा। इस फिल्म में
प्रभास,सैफ अली खान, कृति सैनन, देवदत्त गजानन नागे, सोनल चौहान, वत्सल सेठ आदि प्रमुख भूमिका में हैं।इस फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति माता सीता, सैफ अली खान लंकेश और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

शिवराज ने उद्यान में पौधे लगाये

shi

भोपाल, 13 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, कचनार और आम के पौधे रोपे। श्री चौहान के साथ यूनाइटेड नेशंस एनवायरमेंट प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक एरिक सॉल्हेम ने भी पौधे
लगाए। श्री सॉल्हेम ने मुख्यमंत्री श्री चौहान की प्रतिदिन पौध-रोपण के लिए व्यक्तिगत स्तर पर की गई पहल और वृक्षारोपण में जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए की जा रही गतिविधियों की सराहना की। पौधरोपण में यूथ ऑफ इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक शैलेश सिंघल, कोलकाता थंडर बोल्टस के चेयरमैन पवन कुमार पाटोदिया, लाइफ कोच एवं दादासाहेब फालके अवॉर्डी सुश्री आशना धानुका शामिल हुईं।

Satpuda Bhavan Bhopal: मुख्यमंत्री चौहान के निर्देश पर सतपुड़ा भवन में अग्नि दुर्घटना की जाँच के लिये उच्च स्तरीय समिति गठित

मुख्यमंत्री चौहान के निर्देश पर सतपुड़ा भवन में अग्नि दुर्घटना की जाँच के लिये उच्च स्तरीय समिति गठित

 

Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित जनजातीय विकास योजनाएँ संचालनालय में आज दोपहर 3 बजे लगी आग की जाँच के लिये उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा सतत मॉनीटरिंग भी की जा रही है। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार ने बताया कि आग प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से शुरू हुई, आग की वजह से ए.सी. का कम्प्रेशर भी फट गया और आग फैलती चली गई।

उच्च स्तरीय जाँच समिति में अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव नगरीय विकास नीरज मण्डलोई, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सुखवीर सिंह, एडीजी फायर आशुतोष राय को शामिल किया गया है। समिति जाँच के प्रारंभिक कारणों का पता कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री चौहान को सौंपेगी।

प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रह कर आग पर काबू पाने की कार्यवाही में जुटे हैं। सतपुड़ा भवन में लगी आग को बुझाने के लिये मंत्रालय फायर स्टेशन के 5, नगर निगम के 4, सीआईएसएफ (बीएचईएल) के 2 दमकल वाहनों के अतिरिक्त मण्डीदीप, रायसेन के 7 एवं वर्धमान इण्डस्ट्री का एक दमकल वाहन भी निरंतर कार्य कर रहा है। ऑर्मी के 2 फायर फायटर और 8 से 10 वाटर बाउजर भी आग बुझाने में लगे हैं।

एनडीआरएफ, एयरपोर्ट अथॉरिटी और बीएचईएल की टीम निरंतर जुटी हुई है। आग बुझाने के अत्याधुनिक उपकरणों के साथ प्रशिक्षित दस्ते द्वारा कार्य किया जा रहा है।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...