बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाना मेरी जिंदगी का मकसद – मुख्यमंत्री चौहान

Ladli Behna Yojana madhya Pradesh

Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बहनों की जिंदगी बदल कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना मेरी जिंदगी का मकसद है। मेरी कोई भी बहन मजबूर न रहे, मजबूत बने, इसीलिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। योजना से बहनों के पास पैसों की कमी की बेबसी को दूर किया गया है। बहनों को दिए जा रहे 1000 रूपये को धीरे-धीरे बढ़ा कर 3000 रूपये किया जायेगा। मुख्यमंत्री कटनी जिले के ग्राम बंजारी स्थित रामराजा पहाड़ी पर हरिहर तीर्थ में सामुदायिक भवन और कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र भवन के भूमि-पूजन के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सच है कि रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई, दवाई और रोजगार का इंतजाम जरूरी है। लेकिन मनुष्य इससे सुखी नहीं रहता, कभी न कभी इच्छा होती है कि दुनिया से जाने के पहले चारों धाम के दर्शन हो जाये। सभी देवताओं की पूजा कर लें तो लगता है कि जीवन सफल हो गया। इसी विचार से सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना शुरू की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनता की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है। विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने सारे तीर्थ यहीं पर उतारने का पुण्य-कार्य शुरू किया है, इस पुण्य संकल्प के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ। इस परिकल्पना को मूर्त रूप देने और धरातल में उतारने के लिए जिस सहयोग की जरूरत होगी वह दिया जाएगा। सरकार द्वारा संस्कृत महाविद्यालय आदि के लिये जो भी जरूरी होगा, किया जाएगा। अच्छे काम में जनता का हमेशा सहयोग मिलता है। उन्होंने विकास और जन-कल्याण में योगदान देने का संकल्प भी लोगों को दिलाया।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिंदगी हुई बेहतर

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश के साथ ही मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। एक वैभवशाली, समृद्धशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। लोगों की जिंदगी बेहतर हुई है।

संतों का सम्मान

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संतों द्वारा कथा के माध्यम से अमृत वर्षा की जाती है। उन्होंने जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर एवं हिन्दू धर्म आचार्य सभा के अध्यक्ष स्वामी अवधेशानंद गिरि और तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री हुए भक्ति-भाव में विभोर

मुख्यमंत्री चौहान ने धर्म और अध्यात्म के माहौल में भक्ति-भाव से रामधुन का गायन किया। जन-समुदाय ने जुगलबंदी कर “राम भजन सुखदायी, ये जीवन है माटी का ढेला” गायन कर माहौल भक्तिमय बना दिया। मुख्यमंत्री ने “हरे राम हरे राम हरे कृष्ण, हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे-हरे” भजन का भी लयबद्ध गायन किया।

सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि संतों की उपस्थिति में तीर्थ क्षेत्र की स्थापना का अवसर मिल रहा है। इसी क्षेत्र में चारों धाम की यात्रा की जा सकेगी। इस क्षेत्र में जो भी कार्य करने की इच्छा होती है वह ईश्वर की कृपा से पूर्ण होती है।

विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने हरिहर तीर्थ को बनाने में सभी के आशीर्वाद और यथा-संभव सहयोग का आग्रह किया। सभा को जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने भी संबोधित किया।

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, प्रदेश के वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री और कटनी जिला प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री दयाशंकर मिश्रा और बी.एच.यू. यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति गिरीश त्रिपाठी मौजूद रहे।

 

सतपुड़ा भवन अग्निकांड: स्थापना संबंधित विभागीय कार्य होते थे जहां आग लगी, टेंडर, प्रैक्योरमेंट संबंधित कोई भी कार्य नहीं होता था

भोपाल, सतपुड़ा भवन के जिन मंजिलो में आग लगी है वहां मूलतः तीन विभाग है, आदिम जाति कल्याण विभाग, परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग

3, 4, 5वी व 6वी मंजिल में इनमें से किसी भी विभाग का टेंडर, प्रैक्योरमेंट संबंधित कोई भी कार्य नहीं होता है ।

मूलतः यहां स्थापना संबंधित विभागीय कार्य होते है ।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा कर सतपुड़ा में दुर्भाग्यपूर्ण आगजनी की घटना की जानकारी दी ।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी को आग बुझाने के प्रदेश सरकार के प्रयासों और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों (आर्मी, एयरफोर्स,भेल, सीआईएएसएफ, एयरपोर्ट एवम अन्य)से मिली मदद से भी अवगत कराया ।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

जनजातीय क्षेत्रीय विकास कार्यालय, सतपुड़ा भवन में लगी आग में कार्यालय की नस्तियाँ और उपकरण आदि सब नष्ट हो गये हैं। इस कार्यालय का अधिकांश कार्य ऑनलाइन होता है, अतः कार्य प्रभावित नहीं होगा। कार्यालय में कोई विशेष sensitive दस्तावेज संधारित नहीं होते। ये सब शासन में रहते हैं। स्थापना के दस्तावेज़ आयुक्त कार्यालय में रहते हैं, जिसका विंग पृथक है।

क्या था मामला: सोमवार को दोपहर में आग सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल पर लगी। इस मंजिल पर अनुसूचित जन‍जाति क्षेत्रीय विकास योजना का कार्यालय है। इसके बाद आग तेजी से फैली और छठी मंजिल तक पहुंच गई। चौथी,पांचवीं और छठी मंजिल पर स्‍वास्‍थ्‍य संचालनालय के कार्यालय हैं। यहां अनेकों फाइलें आग में नष्‍ट हो गई हैं। बताया जा रहा आग एसी फटने से लगी।

कोलार में जियो फाइबर इंटरनेट सुविधा बाधित, 1200 उपभोक्ता परेशान

Internet fiber line issue in kolar road bhopal

भोपाल, उपनगर में कोलार में सिक्स लेन रोड निर्माण के चलते शिफ्ट हुए बिजली के खम्बों के पर जियो फाइबर इंटरनेट लाइन को डालने में देरी के कारण लगभग 1200 मकानों का इंटरनेट बंद हो गया है।

लाइन का कार्य देख रहे जियो के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश आइस्टीन ने बताया है बिजली के खम्बों से लाइन डालकर इंटरनेट को जल्द शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। क्वालिटी होम्स में कुछ मकानों की जमीन पर पोल लगे है जिस कारण लाइन को आगे बढ़ने में बाधा आई है।

क्वालिटी होम्स निवासी सुनील मिश्रा का कहना है इस तरह की इंटरनेट लाइन का घरों के नजदीक से जाना दुर्घटना का कारण हो सकता है। संबंधित विभाग को इसका निराकरण करना होगा।

23 जून को रिलीज होगी नवाजउद्दीन सिद्दीकी की फिल्म टीकू वेड्स शेरू

sher

मुंबई, 12 जून/ बॉलीवुड अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दीकी की फिल्म टीकू वेड्स शेरू ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम
वीडियो पर 23 जून को रिलीज होगी। कंगना रनौत निर्मित टीकू वेड्स शेरू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की
मुख्य भूमिका है। कंगना रनौत ने फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ का एक नया पोस्टर रिलीज किया है।पोस्टर में नवाजुद्दीन
सिद्दीकी ग्रीन रंग की शेरवानी और बिखरे बालों में काफी यंग लग रहे हैं, वहीं अवनीत कौर पिंक रंग के अनारकली सूट के साथ हैवी ज्वेलरी, मांग टीका लगाए दिख रही हैं। पोस्टर को शेयर करते हुये कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा, “प्यार के साथ एक मजेदार और आनंदमयी राइड पर जानने के लिए कस के अपनी सीट को पकड़ लीजिये, क्योंकि टीकू और शेरू अपने बॉलीवुड के ख्वाब का पीछा करते हुए आपको लगातार हंसाने आने वाले हैं । कंगना ने बताया कि टीकू वेड्स शेरू 23 जून 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

भारत की पहली महिला रेसलर कविता देवी पर बनेगी बायोपिक

kavita

मुंबई, 12 जून/ भारत की पहली महिला रेसलर कविता देवी पर बायोपिक बनायी जा रही है। कविता देवी ने पहली भारतीय महिला रेसलर के रूप में डब्ल्यूडब्ल्यूइ में हिस्सा लिया और साबित किया कि महिलाएं किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं।
कविता देवी पर जल्द ही एक फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म के लिए कविता की जिंदगी से जुड़े राइट्स को निर्माता
प्रीति अग्रवाल ने खरीद लिए हैं। प्रीति अग्रवाल ने बताया, कविता की पूरी जिंदगी बेहद प्रेरणादायक रही है। जिंदगी के हर
मोड़ पर उन्होंने लड़ने का जज्बा दिखाया और कभी हार नहीं मानी। ऐसी धारणा रही है कि डब्ल्यूडब्ल्यूइ हमेशा से पुरुषों
का खेल रहा है। बाद में दुनिया भर की महिलाएं भी इस खेल में शिरकत करने लगीं, लेकिन इस खेल में भारतीय महिलाओं का कोई प्रतिनिधित्व नहीं था.।ऐसे में कविता ने अपनी काबिलियत से ये साबित कर दिखाया कि भारतीय महिलाओं में कितना दम है. वह आज उन बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो डब्ल्यूडब्ल्यूइ में अपना मुकाम बनाने की ख्वाहिश रखती हैं।

सन्नी देओल-अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 का टीजर रिलीज

gadar

मुंबई, 12 जून/ बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म गदर 2 का टीजर रिलीज हो गया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ फिर से सिनेमाघरो 09 जून को रिलीज हुयी है। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के सीक्वल ‘गदर 2 का टीजर रिलीज हो गया है।टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज के साथ होती है। महिला कहती है दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ…वर्ना इस बार दहेज में वो लाहौर ले जाएगा। निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, गदर 2 का टीज़र दर्शकों को यह संकेत देने के लिए था कि तारा, सकीना और जीते एक बार फिर दिल जीतने के लिए वापस आ गए हैं, हमने सोचा कि फिल्म की विरासत को जीवित रखने के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देने का यह सबसे अच्छा तरीका है।’
सनी देओल ने कहा, ‘गदर 2 अपने प्रतिष्ठित पहले भाग की विरासत को आगे बढ़ा रही है। भारत की सबसे
पसंदीदा पारिवारिक फिल्म में से एक को वापस लाने में सक्षम होना एक आशीर्वाद है। अपने दिल में फिल्म हमेशा प्यार,
साहस और देशभक्ति की एक प्रेरक महाकाव्य कहानी होगी। आशा है कि दुनिया तारा और सकीना का फिर से खुले दिल
से स्वागत करेगी। अमीषा पटेल ने कहा, “गदर: एक प्रेम कथा को मेरे जन्मदिन पर फिर से रिलीज़ किया गया और मेरा
सबसे बड़ा उपहार वह प्यार था जो हमें अपने प्रशंसकों से मिला। हमने महसूस किया कि फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी मजबूती से बसी है। गदर 2 का टीज़र तारा और सक्सेना की कहानी में एक नया अध्याय शुरू करता है और हमें पूरी उम्मीद है कि हम एक बार फिर अपने प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। गदर 2 में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की मुख्य भूमिका है। ‘गदर 2’ 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खरगोन में फैक्ट्री में हादसे में छह मजदूर झुलसे

aag

खरगोन, 12 जून/ मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के मंडलेश्वर अनु विभाग के काकड़िया में आज दोपहर अनुपयोगी टायरों से
फ्यूल ऑयल निकालने की फैक्ट्री में हादसा हो जाने के चलते छह मजदूर बुरी तरह झुलस गए। मण्डलेश्वर के एसडीएम
अनिल जैन ने बताया कि दोपहर में हुए इस हादसे में 6 मजदूर झुलस गए। उन्हें तत्काल धार जिले के धामनोद स्थित
शासकीय व निजी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां बर्न यूनिट नहीं होने के चलते घायलों को अब प्राथमिक उपचार के
उपरांत इंदौर रेफर किया जा रहा है।

विदेश में उच्च शिक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून

edu

भोपाल, 12 जून/ मध्यप्रदेश में सामान्य/अनारक्षित वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विदेश में स्नातकोत्तर एवं पीचएडी
उपाधि के लिए छात्रवृत्ति योजना 2023-24 के तहत आवेदन आंमत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून निर्धारित की गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार छात्रवृत्ति योजना में सामान्य एवं अनारक्षित वर्ग के
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शासन द्वारा उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजे जाने का प्रावधान किया गया है। इसमें मेरिट के
आधार पर विदेश में उच्च शिक्षा के लिए चयनित विद्यार्थियों, जिनके परिवार की आय पर आयकर देय नहीं है, की फीस का भार राज्य शासन द्वारा वहन किया जायेगा। इसमें 20 विद्यार्थियों को लाभांवित किए जाने का लक्ष्य है। विदेश में अध्ययन के पाठ्यक्रम के लिए चयनित आवेदन कर्ता की समस्त स्त्रोत से वार्षिक आय 8 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश के लिए आवेदनकर्ता की उम्र अधिकतम 25 वर्ष तथा पीएचडी शोध उपाधि के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष होना चाहिए।

मिस्र के लाल सागर में नौका में आग लगने बाद से तीन ब्रिटिश पर्यटक लापता

lal

काहिरा, मिस्र के लाल सागर रिसॉर्ट शहर मार्सा आलम के निकट तट पर 27 लोगों को लेकर जा रही नौका में रविवार सुबह आग लगने के बाद से तीन ब्रिटिश पर्यटक लापता हो गये। लाल सागर प्रशासन ने यहां जारी बयान में बताया कि नाव में सवार 15 में से 12 ब्रिटिश पर्यटकों, 10 मिस्र के चालक दल के सदस्यों और दो मिस्र के टूर गाइड के साथ, एक अन्य को बचा लिया गया है जबकि तीन लापता लोगों की तलाश की जा जारी है। बयान में बताया गया है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार नाव के इंजन कक्ष में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका व्यक्त की गई हैं। लाल सागर प्रशासन के महासचिव मोहम्मद बेंडरी ने बताया कि यह दुर्घटना मार्सा आलम से करीब 25 किलोमीटर उत्तर में एलफिन्स्टन क्षेत्र के तट पर हुई। बयान में बताया गया है कि पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

यमन में अल-कायदा के आतंकवादियों के हमले दो सरकारी सैनिक मारे गये

yaman

अदन, 12 जून/ यमन के शाबवा प्रांत में रविवार को अलकायदा आतंकवादियों के हमले में दो सरकारी सैनिकों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। स्थानीय सरकारी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक वाहन पर आये अल-कायदा से सम्बद्ध आतंकवादियों ने शाबवा प्रांत के अस सैद जिले में सरकार समर्थक बलों की एक चौकी पर हमला किया। उन्होंने बताया कि अल-कायदा के बंदूकधारियों ने रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड सहित भारी हथियारों से से सुरक्षा चौकी पर गोलाबारी की। उन्होंने बताया कि इस हमले में दो सैन्य वाहन नष्ट हो गए। उल्लेखनीय है कि यमन में सक्रिय अल कायदा समूह क आतंकवादी सरकार और सेना को निशाना बनाकर कई वर्षो से हमले करते आ रह हैं। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा समर्थित सरकारी बलों ने हाल के महीनों में अल-कायदा ठिकाने पर कई बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाए हैं। हालांकि सऊदी समर्थित यमन सरकारी बल देश के दक्षिणी प्रांतों के पहाड़ी क्षेत्रों में छिपे हुए आतंकवादी समूह को खत्म करने में विफल रहे हैं।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...