ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर खेलने की प्रेरणा मिलती है : विराट कोहली

virat-kohali

लंदन, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजी विराट कोहली ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले कहा है कि ऑस्ट्रेलिया का कौशल और “प्रतिस्पर्धी रवैया” उन्हें बेहतर खेलने के लिए प्रेरित करता है।कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा, “वह (ऑस्ट्रेलिया की) मानसिकता मुझे अच्छे से समझ आती है। इतने प्रतिस्पर्धी लोग, 11 के 11 एक ही दिशा में सोचते हैं। उन्हें पता है कि मैच में क्या चल रहा है। उन्हें जहां मौका मिलता है उसका फायदा उठाने के बारे में सोचते हैं। ऐसी टीम के खिलाफ मेरी प्रेरणा और बढ़ जाती है।”

अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म ज्योति की शूटिंग शुरू

akshra-singh

 

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म ज्योति की शूटिंग शुरू हो गयी है।उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में लालबाबू पंडित के निर्देशन में फ़िल्म ‘ज्योति’ की शूटिंग शुरू कर दी गयी है।ज्योति नारीप्रधान फ़िल्म है जिसमें अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म ज्योति के किरदार के बारे में बात करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि उनका किरदार ही इस फ़िल्म की जान है और आने वाले समय मे यह फ़िल्म नारीप्रधान फिल्मों में एक मिसाल के रूप में जानी जाएगी।निर्देशक लालबाबू पंडित ने बताया कि ज्योति बड़े बजट की फ़िल्म है । लगभग एक करोड़ की लागत से यह फ़िल्म बन रही है और शूटिंग को लखनऊ, बाराबंकी सहित आसपास के तमाम लोकेशन्स को एक्सप्लोर किया जाएगा । हमारा तकनीकी पक्ष बेहद मजबूत है और उसके जरिये हम एक बेहतरीन फ़िल्म बनाने जा रहे हैं ।रिकॉल प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ज्योति के निर्माता प्रदीप दारूका हैं। वहीं ज्योति के लेखक अरविंद तिवारी और फ़िल्म के निर्देशक लालबाबू पंडित हैं। फ़िल्म ज्योति में गीत संगीत कृष्णा बेदर्दी ने दिया है। ज्योति में अक्षरा और विक्रांत के अलावा जे नीलम, अमित शुक्ला,बीना पांडेय, पुण्यदर्शन गुप्ता,राजेन्द्र मिश्रा, बलराम पांडेय,सोनू पांडेय, धामा वर्मा और निशा तिवारी की भी अहम भूमिका है।

देश में कोरोना के 123 नये मामले

corona

 

दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 123 नये मामले सामने आये है, जो पिछले कुछ दिनों की तुलना में बेहद कम हैं और इसी अवधि में एक व्यक्ति मौत हो गयी।इस बीच, देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 615 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,67,13,866 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,91,880 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 192 घटकर 3,001 रह गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,884 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 314 बढ़कर 4,44,56,995 पर पहुंच गया है।देश में पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में सक्रिय मामलों की संख्या में दो की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, त्रिपुरा और तेलंगाना में एक-एक मामला बढ़ा है।पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, महाराष्ट्र, नागालैंड, ओडिशा, पुड्डुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है। इसके अलावा राजस्थान में इस बीमारी से एक मरीज की मौत हुई है।

दमोह जिला शिक्षा अधिकारी पर भाजपा नेताओं ने फेंकी स्‍याही

district-damoh

 

दमोह, जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा पर मंगलवार दोपहर कुछ भाजपा नेताओं ने स्याही फेंक दी। उनका कहना था कि शहर के गंगा जमुना स्कूल में जब हिजाब विवाद की शुरुआत हुई थी, उस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने आनन फानन में जांच कर स्कूल को क्लीन चिट दे दी थी।
जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर वे अपने कार्यालय से निकल रहे थे। तभी कुछ लोगों ने पहले उनका वाहन रुकवाया और अचानक स्याही फेंक दी।

मिश्रा का कहना है कि गंगा जमुना स्कूल के मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। इस मामले में न मुझे जांच सौंपी गई और न मैंने कोई रिपोर्ट दी है। इस पूरे मामले की जांच कमेटी को दी गई है। स्याही फेंकने वालों में से कुछ के चेहरे मैंने देखे है। इनके कुछ बिल पेंडिंग थे। इन्होंने बिल देरी से जमा किया था, इसलिए भुगतान लैप्स हो गया। संभवत: बदले की भावना से ही यह किया गया होगा। कार्रवाई को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि वह अभी इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे।

सनातन का अपमान होने पर दिया जवाब

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित गोलू बजाज का कहना है कि गंगा जमुना स्कूल प्रबंधन ने सनातन धर्म का अपमान किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने पैसे लेकर मामले को रफा-दफा किया है। इसलिए उनका मुंह काला करके हमने जवाब दिया है। भाजपा नेता मोंटी रैकवार का कहना है कि उन्होंने जिस तरह से जांच की थी, उससे समस्त हिंदू समाज आक्रोशित था। इसलिए उन पर स्याही फेंकी गई है।

छात्र बोले जबरदस्ती पढ़ाई जाती थी नमाज

छात्राओं ने बताया कि स्कूल के अंदर जबरदस्ती नमाज पढ़ाई जाती थी और हिजाब पहनाया जाता था। जो हिजाब पहनकर नहीं जाती थीं उन्हें डांट पड़ती थी और पिटाई भी होती थी। कई प्रकार की दुआएं अंदर पढ़ाई जाती थीं जब किसी व्यक्ति की मौत होती थी तब स्कूल में नमाज होती थी और छात्रों से नमाज कराई जाती थी जिस पर नमाज पढ़ते नहीं बनती थी उसकी पिटाई होती थी। किसी की मौत होने पर कहा जाता था कि इस व्यक्ति को जन्नत नसीब हो रही है।

अरुण, उदय और प्रभात में पढ़ने के बाद, छह साल की उम्र में MP के सरकारी स्कूलों में मिलेगा बच्चों को प्रवेश

eduction

 

भोपाल, राज्य सरकार शासकीय स्कूलों में प्रवेश के प्रविधानों में परिवर्तन करने जा रही है। नई शिक्षा नीति में भारत सरकार प्री-प्राइमरी स्कूलों की अवधारणा पर काम कर रही है। इसे देखते हुए राज्य सरकार छह साल से अधिक उम्र के बच्चों को ही पहली कक्षा में प्रवेश देगी।

तैयार हो रहा है प्रस्‍ताव

स्कूल शिक्षा विभाग इस आशय का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। अभी पांच साल की उम्र में प्रवेश देने का प्रविधान है। इससे बच्चा 17 साल की उम्र में हायर सेकंडरी की पढ़ाई पूरी कर लेता है। प्रवेश की उम्र में परिवर्तन से बच्चों को एक साल ज्यादा पढ़ना पड़ेगा।

अब प्री-प्राइमरी पढ़ाने का प्रविधान

नई शिक्षा नीति में प्री-प्राइमरी पढ़ाने का प्रविधान किया गया है। इसके माध्यम से सरकार बच्चों को नैतिक शिक्षा की पढ़ाई करवाएगी। इसमें अरुण, उदय और प्रभात नाम से कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

वर्तमान व्यवस्था में संशोधन का प्रस्ताव

इनमें तीन साल की उम्र में बच्चे को प्रवेश दिया जाएगा और तीनों कक्षाओं की पढ़ाई पूरी होते-होते बच्चे की उम्र छह साल हो जाएगी। तब उसे पहली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र ने इस तरह वर्तमान व्यवस्था में
संशोधन का प्रस्ताव दिया है।

प्रदेश में पहली से आठवीं कक्षा की पढ़ाई और परीक्षा की जिम्मेदारी राज्य शिक्षा केंद्र संभालता है। नौवीं से 12वीं कक्षा की पढ़ाई का जिम्मा लोक शिक्षण संचालनालय और परीक्षा की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा मंडल संभाल रहा है। ऐसे में प्री-प्राइमरी कक्षाओं की जिम्मेदारी कौन संभालेगा, उसे लेकर एक राय अभी नहीं बन पाई है।

दरअसल, प्रदेश में निजी प्री-प्राइमरी स्कूलों के पंजीयन और देखरेख का जिम्मा महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपा गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी कहते हैं कि ये कक्षाएं भले ही सरकारी स्कूलों में संचालित हों पर प्री-प्राइमरी स्कूल चलाने का हमारे यहां प्रविधान नहीं है इसलिए जिन्हें पहले से जिम्मेदारी है, वही संभालेंगे।

भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी : शिवराज

BJP will win more than 200 seats in madhya pradesh vidhansabha election 2023

 

झाबुआ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी।झाबुआ प्रवास पर आए चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि प्रदेश में भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी। पार्टी इस बार 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का 150 सीटों पर जीतने का दावा पार्टी का ख्याली पुलाव है। पार्टी जीत के सपने देख रही है। चौहान ने कहा कि भाजपा में किसी प्रकार की कोई उठापटक नहीं है।वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बोल रहे हैं, जो देशद्राेह की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन इनके कारण विदेशों में देश की छवि धूमिल नहीं किया जाना चाहिये।मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना सेना बनाने के पीछे उनका मकसद प्रदेश मेें सामाजिक क्रांति लाना है। इससे महिलाओं में जागरूकता आयेगी और विकास की योजनाओं पर निगरानी रखी जा सकेगी।

भारत एक जीवंत लोकतंत्र: अमेरिका

US white house statement on rahul gandhi speech

अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। व्हाइट हाउस ने कहा कि कोई भी दिल्ली जाकर खुद इसे देख सकता है। बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं और वहां वह अपने बयानों में भारत में लोकतंत्र को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। इसी को लेकर कुछ पत्रकारों ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत के लोकतंत्र से जुड़े सवाल किए। हालांकि, जॉन किर्बी नेने भारत में लोकतंत्र की चिंताओं को खारिज कर दिया।

पीएम मोदी का अमेरिका दौरा अहम
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस के समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा कि ‘भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और हम उम्मीद करते हैं कि लोकतांत्रिक संस्थानों की मजबूती को लेकर चर्चा आगे भी होती रहेगी।’ जॉन किर्बी ने कहा कि ‘हम अपने दोस्तों के साथ अपनी चिंताओं को जाहिर करते हुए शर्माते नहीं हैं। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए बेहद अहम है।’

‘भारत के साथ बढ़ रहा रक्षा सहयोग’
किर्बी ने कहा कि ‘भारत कई स्तरों पर अमेरिका का मजबूत सहयोगी है। उन्होंने कहा कि शंगरी-ला सम्मेलन में भी डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन ने एलान किया था कि भारत के साथ रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा। दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ रहा है, साथ ही भारत हिंद-प्रशांत महासागर की सुरक्षा के लिए गठित क्वाड का अहम सहयोगी है। ऐसी कई वजह है, जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि भारत ना सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों बल्कि बहुपक्षीय संबंधों के लिहाज से भी अमेरिका के लिए अहम सहयोगी है।’ आगामी पीएम मोदी के दौरे पर दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।

अमेरिकी सांसद उत्साहित
पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। यह प्रधानमंत्री का पहला राजकीय दौरा होगा। मोदी अमेरिका में संसद के दोनों सदनों के साझा सत्र को संबोधित करेंगे। इसे लेकर अमेरिका के भारतीय मूल के सांसद और कई अन्य सांसद काफी उत्साहित हैं। पीएम मोदी को भेजे गए आमंत्रण पत्र में लिखा गया है कि अमेरिकी सदन के दोनों सदनों की तरफ से, यह हमारे लिए सम्मान की बात होगी कि आप 22 जून 2023 को सदन के संयुक्त सत्र को संबोधित करें। इस आमंत्रण पर केविन मैक्कार्थी, सीनेट के नेता चक शूमर, मिच मक्कॉनेल, हकीम जेफ्री के भी हस्ताक्षर हैं। पीएम मोदी के सदन को संबोधित करने को लेकर कई अमेरिकी सांसद उत्साहित हैं

भारत अमेरिका के रक्षा उद्योग सहयोग के रोडमैप को अंतिम रूप दिया

India-US Defense Industry Cooperation Roadmap Finalized

 

दिल्ली, भारत और अमेरिका ने रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग बढाने के संबंध में एक रोड़मैप को आज अंतिम रूप दे दिया जो अगले कुछ वर्षों तक इस दिशा में मार्गदर्शन करेगा।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सोमवार को यहां द्विपक्षीय बैठक की जिसमें इस संबंध में सहमति बनी। श्री आस्टिन दो दिन की यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे थे।बैठक के बाद रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि दोनों पक्षों के बीच बैठक गर्मजोशी तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। दोनों पक्षों ने बातचीत के दौरान द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इसका मुख्य जोर औद्योगिक क्षेत्र में सहयोग बढाने के उपायों की पहचान करना था।दोनों मंत्रियों ने मजबूत आपूर्ति श्रंखला बनाने के तरीकों का पता लगाने पर भी बातचीत की। दोनों पक्षों ने नयी प्रौद्योगिकियों का मिलकर विकास करने और मौजूदा तथा नयी प्रणालियों के सह उत्पादन के अवसरों का पता लगाने पर भी बात की। इसके अलावा उन्होंने रक्षा क्षेत्र के स्टार्ट अप के बीच सहयाेग बढाने की संभावनाओं पर भी बात की। इन सब लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उन्होंने भारत- अमेरिका रक्षा औद्योगिक सहयोग के एक रोड़मैप को अंतिम रूप दिया जो अगले कुछ वर्षों तक इस दिशा में मार्ग दर्शन करेगा।द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने बहुआयामी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की और संपर्क प्रक्रिया को बनाये रखने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ‘डिफेंस स्पेस’ के बारे में हाल ही में हुए संवाद का भी स्वागत किया। हिन्द प्रशांत क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता बनाये रखने के परस्पर हितों के मद्देनजर उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर भी चर्चा की।प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान , रक्षा सचिव गिरधर अरमाने , रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अध्यक्ष डा समीर वी कामत तथा रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।शिष्टमंडल स्तर की बैठक से पहले तीनों सेनाओं की टुकड़ी ने श्री आस्टिन को सलामी गारद पेश की।

देश में कोरोना के 173 नये मामले

corona

 

दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 173 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इसी अवधि में एक मरीजों की मौत हुई है।इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 111 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,67,13,251 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,91,756 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 150 घटकर 3,193 रह गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,882 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 322 बढ़कर 4,44,56,681 पर पहुंच गया है।देश में पिछले 24 घंटों के दौरान मिजोरम में सक्रिय मामलों की संख्या में नौ की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में पांच, गुजरात में तीन, हरियाणा और कर्नाटक में दो-दो, मेघालय और राजस्थान में क्रमशः एक-एक मामले बढ़ा है।पिछले 24 घंटे में अन्य राज्य बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर , केरल, लदाख, महाराष्ट्र, नागालैंड,ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, तेलंगाना, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है। इसी अवधि में दिल्ली में एक मरीज की मौत हुई है।

भारत के डिजिटल उत्पाद पूरे विश्व के लिए: पाल

Digital products of India for the whole world: Pal

दिल्ली, नीति आयोग के सदस्य स्वास्थ्य डाॅ. वी के पाल ने कहा है किभारत के डिजिटल उत्पाद पूरे विश्व के लिए हैं तथा नवाचार को प्रोत्साहन देकर डिजिटल स्वास्थ्य अंतराल को घटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।डॉ. पॉल ने सोमवार को हैदराबाद में जी-20 स्वास्थ्य कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक के दूसरे दिन संबोधित करते हुए कहा कि भारत की डिजिटल अवसंरचना और क्षमताएं वैश्विक आर्थिक विकास और मानव विकास की समर्थक हैं।उन्होंने कहा कि दक्षिण विश्व में भारत सार्वभौमिक स्वास्थ्य की सहायता के लिए डिजिटल समाधान और नवाचार को बढ़ावा देकर डिजिटल स्वास्थ्य विभाजन को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।डॉ. पाल ने आयुष्मान भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य टेलीमेडिसिन और मोबाइल एप्लिकेशन जैसी पहलों के माध्यम से लोगों तक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं पहुंचाता है। उन्होंने कहा, “आइए हम एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें, जहां डिजिटल स्वास्थ्य उपकरणों और सेवाओं का एक व्यापक पैकेज सभी के लिए सुलभ हो, जहां 2035 तक डिजिटल स्वास्थ्य सभी के लिए हो।”

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...