ऑटो कंपनियों की तेजी से सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े

stock-market

 

मुंबई, अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़ों की बदौलत फेड रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी बंद करने की उम्मीद में वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुझान से उत्साहित निवेशकों की ऑटो, इंडस्ट्रियल्स, कैपिटल गुड्स और यूटिलिटीज समेत सोलह समूहों में हुई लिवाली से आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी रही।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 240.36 अंक उछलकर 62787.47 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 59.75 अंक की बढ़त लेकर 18593.85 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.29 प्रतिशत चढ़कर 27,372.73 अंक और स्मॉलकैप 0.51 प्रतिशत की छलांग लगाकर 31,043.53 अंक पर रहा।इस दौरान बीएसई में कुल 3840 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2173 में लिवाली जबकि 1489 में बिकवाली हुई वहीं 178 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 25 कंपनियां हरे जबकि शेष 25 लाल निशान पर रही।बीएसई के सोलह समूह तेजी पर रहे। इस दौरान ऑटो 1.23, कमोडिटीज 0.51, सीडी 0.56, ऊर्जा 0.22, वित्तीय सेवाएं 0.31, हेल्थकेयर 0.07, इंडस्ट्रियल्स 1.07, दूरसंचार 0.09, यूटिलिटीज 0.91, बैंकिंग 0.48, कैपिटल गुड्स 1.14, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.54, धातु 0.44, तेल एवं गैस 0.18, पावर 0.57 और रियल्टी समूह के शेयर 0.27 प्रतिशत मजबूत रहे।अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.48, जर्मनी का डैक्स 0.05, जापान का निक्केई 2.20, हांगकांग का हैंगसेंग 0.84, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.54 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.07 प्रतिशत मजबूत रहा।

रुपए को मजबूत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय कारोबार में इसे प्रोत्साहन दे सरकार

swadeshi-jagaran

 

दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोगी संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने सरकार से अंतर्राष्ट्रीय कारोबार में रुपए को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा है कि पड़ोसी देशों समेत वैश्विक स्तर पर व्यापार में रुपए को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।
स्वदेशी जागरण मंच की बीते सप्ताहांत में पुणे में राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि

रुपये में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार निपटान को मंजूरी देने के ऐतिहासिक कदम के लिए सरकार को बधाई की पात्र है। सरकार को इस दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाने चाहिए।
वक्तव्य में कहा गया है कि सरकार को अधिक से अधिक देशों को व्यापार मुद्रा के रूप में रुपये का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। भारत को इसके लिए अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय समझौतें करने चाहिए। विदेशियों के लिए रुपए का प्रयोग सरल बनाने के उपाय करने चाहिए और रुपये के बाजार में अधिक तरलता प्रदान करने और व्यवसायों के लिए रुपया खाते खोलना आसान बनाया जाना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाजारों में रुपये के उपयोग को बढ़ावा देते हुए विदेशी निवेशकों को भारतीय रुपए-मूल्यवर्गित संपत्तियों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित दियाा जाना चाहिए।

जागरण मंच ने कहा है कि मजबूत रुपये का बांड बाजार कारोबारियों को निवेश विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करेगा और उनके लिए रुपये में पूंजी जुटाना आसान बना देगा। पड़ोसी देशों के साथ व्यापार में रुपये के प्रयोग को बढ़ावा देने से भारत को इन देशों के साथ व्यापार के लिए विदेशी मुद्राओं के उपयोग की आवश्यकता को कम करने में मदद मिलेगी। अन्य देशों के साथ रुपये-मूल्य वाले व्यापार के लिए एक सामान्य ढांचा विकसित करने के लिए काम किया जाना चाहिए।
जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ अश्विनी महाजन ने कहा है कि इन कदमों को उठाकर, भारत रुपये को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए अधिक व्यापक रूप से स्वीकृत मुद्रा बनाने में मदद कर सकता है। यह डॉलर पर भारत की निर्भरता को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए इसके कई लाभ हो सकते हैं। इसके अलावा भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार और भुगतान के लिए डॉलर पर अपनी निर्भरता को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए इसके कई लाभ हो सकते हैं। इसके अलावा भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार और भुगतान के लिए डॉलर पर अपनी निर्भरता कम करने में मदद कर सकता है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था को डॉलर के मूल्य में उतार-चढ़ाव से बचाने में मदद करेगा और भारत के निर्यात को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकता है।

तमन्ना भाटिया की फिल्म जी करदा का ट्रेलर रिलीज

Trailer release of Tamannaah Bhatia's film Ji Karda

 

मुंबई, जानीमानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म जी करदा का ट्रेलर रिलीज हो गया है।दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित जी करदा अरुणिमा शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित है और हुसैन दलाल और अब्बास दलाल द्वारा सह-लिखित है। आठ एपिसोड के इस शो में तमन्ना भाटिया के अलावा आशिम गुलाटी, सुहैल नय्यर, अन्या सिंह, हुसैन दलाल, सायन बनर्जी, संवेदना सुवालका, सिमोन सिंह और मल्हार ठाकर की भी अहम भूमिका है।जी करदा का ट्रेलर रिलीज हो गया है।तमन्ना भाटिया ने कहा जी करदा एक ऐसा अनुभव है जिसे लफ़्ज़ों में बयान नहीं किया जा सकता। मैं मुंबई की लड़की हूँ और इस किरदार से मैं कई लेयर्स पर खुद को जोड़ सकती हूं। किरदार को करते हुए मैं कई दफा कैमरा के बारे में भूल जाती थी कि हम सच में शूटिंग कर रहे हैं। इस हद तक मैंने इस रोल को प्ले करते हुए आनंद उठाया है। जी करदा आखिरकार अब दर्शकों की हो चुकी है।फिल्म जी करदा, बचपन के सात दोस्तों की एक दिलचस्प कहानी है, जिन्होंने सोचा था कि जब वे 30 साल के होंगे, तब उनकी जिंदगी बेहद आसान और सपनों-सी सुंदर होगी। हालांकि, 30 साल के होने पर उन्हें एहसास होता है कि उनकी जिंदगी तो परेशानियों से भरी है। वे साथ रहते हैं, प्यार करते हैं, हंसते हैं, गलतियां करते हैं, उनका दिल टूटता है, और वे थोड़े बड़े हो जाते हैं, लेकिन इस सब के बीच उन्हें लगता है कि गहरी दोस्ती और गहरे नाते भी अधूरे होते हैं और जिंदगी अबूझ पहेली की तरह है।

कक्षा 5वीं और 8वीं का संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित, 89 हजार अतिरिक्‍त विद्यार्थी उत्‍तीर्ण

result

 

भोपाल। मध्‍य प्रदेश राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र स्‍कूल शिक्षा विभाग ने इस वर्ष आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा के पुन: परीक्षण उपरांत संशोधित परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिए।

उल्‍लेखनीय है कि इन परीक्षाओं के वार्षिक परिणाम विगत 15 मई 2023 को घोषित किए गए थे। जिसमें कतिपय शालाओं के द्वारा विद्यार्थियों के प्रोजेक्‍ट अंकों की प्रविष्टि नहीं करने के कारण कुछ बच्‍चे अनुत्‍तीर्ण हुए थे। इसके साथ ही कई विद्यार्थी मात्र 1 या 2 विषयों में अनुत्‍तीर्ण थे।

संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र धनराजू एस ने बताया कि स्‍कूल शिक्षा राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) इन्‍दर सिंह परमार के दिशा निर्देशों के अनुसार विभाग ने समस्‍त 24 लाख विद्यार्थियों के डाटा विश्‍लेषण के उपरांत ऐसे लगभग 3 लाख 89 हजार से अधिक विद्यार्थियों को चिन्हित किया जो शालाओं के द्वारा प्रोजेक्‍ट अंकों की प्रविष्टि नहीं करने के कारण या मात्र 1 या 2 विषयों में अनुत्‍तीर्ण थे।

राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र ने छात्रहित में उन सभी विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों का पुन: परीक्षण करने का निर्णय लिया। 27 मई से 3 जून की अल्‍प अवधि में ऐसे 3 लाख 89 हजार 764 विद्यार्थियों की लगभग 5 लाख उत्‍तरपुस्तिकाओं का पुन: परीक्षण कर अंकों की प्रविष्टि तथा प्राप्‍ताकों का मिलान कर आवश्‍यकता होने पर सुधार किया गया।

साथ ही शालाओं को प्रोजेक्‍ट अंकों की प्रविष्टि का अवसर भी प्रदान किया गया। इस प्रक्रिया के उपरांत कक्षा 5वीं के 44 हजार 293 तथा कक्षा 8वीं के 44 हजार 751 अतिरिक्‍त विद्यार्थी उत्‍तीर्ण घोषित हुए हैं। इसके बाद सत्र 2022-23 में कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 76.09 से बढकर 80.29 प्रतिशत एवं कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 82.27 से बढकर 86.02 प्रतिशत हुआ है।

दोस्‍ती कर 27 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, संबंध बनाकर फोटो खींचे, एफआइआर दर्ज

crime women

 

भोपाल। शहर के हनुमानगंज इलाके में 27 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।आरोपित ने महिला के पति की मृत्यु के बाद दोस्ती की और बाद में उसके साथ संबंध बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसके फोटो भी खींचकर उसके बल पर संबंध बनाने की कोशिश की तो महिला ने थाने में एफआइआर करा दी।

हनुमानगंज पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय महिला गौतम नगर थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। चार साल पहले महिला के पति की मृत्यु हो गई थी, बाद में मह‍िला निजी काम करने लगी।

इस दौरान जाकिर नाम के युवक से उसकी दोस्ती हो गई। इस दौरान आरोपित ने महिला से संबंध बना लिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने महिला के साथ संबंध बनाते समय उसके फोटो भी खींच लिए थे।

उसके फोटो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करने की धमकी देकर वह दोबारा संबंध बनाना चाह रहा था। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस में कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

 

 

धरती को आने वाली पीढ़ियों के रहने लायक बनाने पौध-रोपण अवश्यक करें : मुख्यमंत्री चौहान

mukhyamantri-chouhan-1

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा है कि आज संकट में है, अगर हमने धरती माँ को बचाने के गंभीर प्रयास नहीं किए तो यह धरती आने वाली पीढ़ियों के रहने लायक नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि स्वंय के जीवन की रक्षा करना है और धरती को आने वाली पीढ़ियों के रहने लायक छोड़ना है तो पर्यावरण सम्मत, जीवन-शैली अपनानी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण सम्मत जीवन-शैली अपनाने का देश के सभी नागरिकों का आहवान किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने पर्यावरण बचाने के लिए प्रदेश के हर नागरिक से जीवन के हर यादगार अवसर, जन्म-दिन, शादी की वर्षगाँठ, बच्चों के जन्म-दिन, माता-पिता की पुण्य- स्मृति में पौध-रोपण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं भी प्रतिदिन 3 पौधे जरूर लगाता हूँ। यदि हम पेड़ लगाएंगे तो धरती हरी-भरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पेड़ लागएँ, पानी बचाएँ, पानी की एक-एक बूंद अमृत है। बिजली अनावश्यक खर्च न करें, बिजली का उत्पादन पर्यावरण को प्रदूषित करता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ई-कचरा न फैलाएँ और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को याद रखना चाहिए कि धरती केवल हमारे लिए नहीं है, सभी जीव-जंतुओं, पशु-पक्षियों और कीट-पतंगों के लिए भी है।

पाठ्य-पुस्तक में भगवान परशुराम की जीवन गाथा शामिल होगी: मुख्यमंत्री चौहान

mukhyamantri-chouhan

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में इंदौर के निकट, भगवान परशुराम की जन्म-स्थली जानापाव को अध्यात्म और पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। जानापाव एक दिव्य और भव्य केन्द्र के रूप में उभर कर आएगा। राज्य शासन ने भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश के साथ मंदिरों के पुजारियों के लिए मानदेय और संस्कृत विद्यालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों, जो धार्मिक संस्कारों को सम्पन्न करवाने में दक्ष हो रहे हैं, को प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की है। कक्षा एक से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 8 हजार और कक्षा 6वीं से 12वी तक के विद्यार्थियों को 10 हजार रूपए की राशि देने की पहल की गई है। पाठ्य-पुस्तकों में भगवान परशुराम की जीवन गाथा भी पढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान आज जंबूरी मैदान, भोपाल में ब्राह्मण महाकुंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मंदिरों की भूमि को कलेक्टर द्वारा एक वर्ष के लिए नीलाम करने के पूर्व के प्रावधान में परिवर्तन कर यह अधिकार पुजारी को दिया गया है। साथ ही मंदिर में पूजा, आराधना और आरती जैसे कार्यों के लिए पुजारी को सहयोग देना आवश्यक है। बिना कृषि भूमि क्षेत्र के मंदिरों के लिए 5 हजार रूपए की मासिक राशि प्रदान करने के साथ ही मंदिरों का सर्वे करवाने का कार्य किया जाएगा। ब्राह्मण समाज के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षा सुविधा दी जाएगी। ब्राह्मण समाज के लिए भोपाल में उपलब्धता के आधार पर भूमि का प्रबंध किया जाएगा, जिससे शिक्षण व्यवस्थाओं और सामाजिक कार्यों के लिए व्यवस्थाएँ करने में आसानी हो। पृथक आयोग या बोर्ड गठित करने के सुझाव पर भी समाज के प्रमुख व्यक्तियों से चर्चा और विचार-विमर्श के बाद आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जो ब्रह्म या ईश्वर को जान ले वह ब्राह्मण है। भारतीय जीवन-मूल्यों और संस्कृति को संरक्षित करने का कार्य ब्राह्मणों ने किया है। आज भारत के एक होने का प्रमुख कारण आदि शंकराचार्य जी द्वारा भारत को जोड़े जाने का किया गया महत्वपूर्ण कार्य है। ओंकारेश्वर में शंकराचार्य जी की प्रतिमा स्थापना और अद्वैत संस्थान स्थापित करने का कार्य चल रहा है। हमारी परम्पराएँ हों या साहित्य का क्षेत्र या विज्ञान, राजनीति, भूगोल आदि का क्षेत्र, ऐसी कोई विधा नहीं है जिसमें ब्राह्मण दक्ष नही हैं, यदि चाणक्य नहीं होते तो चंद्रगुप्त भी नहीं होते। भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन के लिए पहली गोली मंगल पाण्डे की चली थी। बिस्मिल हों या चंद्रशेखर आजाद, आजादी के लिए इन्होंने प्राण न्योछावर किए। ब्राह्मण समाज से ही टैगोर, लता दीदी और माखनलाल चतुर्वेदी हुए। ब्राह्मण समाज की प्रतिभाएँ अनेक क्षेत्र में विलक्षण कार्य कर चुकी हैं।

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि ब्राह्मण समाज निर्धन बच्चों की शिक्षा, निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह, दुर्घटना या अन्य संकट की परिस्थितियों में परस्पर सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत करे। इस भावना का विस्तार आवश्यक है। ब्राह्मण वर्ग बुद्धि,ज्ञान और चरित्र की शक्ति के उपयोग से विभिन्न क्षेत्र में सफल हुआ है। आज समाज के बंधुओं द्वारा युवाओं को मद्यपान न करने और अन्य अवगुणों से बचने के लिए निरंतर मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी के कल्याण की कामना करता है। हमारा दायित्व है कि समाज के ऐसे लोगों को शिक्षित करें जो अर्थ के अभाव में शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं।

सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण वर्ग ने धर्म और संस्कृति के संरक्षण और शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आदि शंकराचार्य ने राष्ट्र को एक सूत्र में बांधा। आध्यात्मिक क्षेत्र में समाज का योगदान निरंतर मिल रहा है। विजयराघवगढ़ में भगवान परशुराम जी की 108 फीट प्रतिमा की स्थापना की पहल की गई है। सुमित पचौरी ने ब्राह्मण समाज की ओर से 11 सूत्री सुझाव-पत्र पढ़ा। कार्यक्रम को स्वामी सदानंद सरस्वती, शंकराचार्य द्वारका शारदा पीठ ने भी संबोधित किया।

पत्रकार विनोद तिवारी और श्रीमती पूर्वा त्रिवेदी ने संचालन किया। मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत कर स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया। पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक और पी.सी. शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, दैनिक स्वदेश के प्रधान संपादक राजेंद्र शर्मा और सुरेंद्र तिवारी, ब्राह्मण समाज के अनेक प्रतिष्ठित जन उपस्थित थे।

रेल दुर्घटना अत्यंत गंभीर, जांच में कोई दोषी पाया गया तो बख्शा नहीं जाएगा: मोदी

modi

 

दिल्ली/ बालासोर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार की शाम हुई भीषण रेल दुर्घटना को ‘अत्यंत गंभीर’ बताया और कहा कि इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने दुर्घटना स्थल पर राहत कार्य की समीक्षा करने और अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने के बाद बालासोर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस दुर्घटना से सीख लेकर नागरिकों की सुरक्षा के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाएगा।मोदी ने अधिकारियों को घायलों और उनके परिजनों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया है और कहा है कि शोक संतप्त परिजनों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।ओड़िशा के बालासोर के बहनगा बाज़ार रेलवे स्टेशन के निकट हुई ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई और 800 से अधिक यात्री घायल हुए हैं जिनमें 56 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।प्रधानमंत्री ने कहा, “ सरकार के लिए ये घटना अत्यंत गंभीर है, हर प्रकार की जांच के निर्देश दिए गए हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसको सख्त से सख्त सजा होगी, उसे बख्शा नहीं जाएगा। ”उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, “ विश्वास है कि हम इन घटनाओं से भी बहुत कुछ सीखेंगे और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपनी व्‍यवस्‍थाओं को और भी आगे बढ़ाएंगे। ”
रेल दुर्घटना अत्यंत गंभीर, जांच में कोई दोषी पाया गया तो बख्शा नहीं जाएगा: मोदीरेल दुर्घटना अत्यंत गंभीर, जांच में कोई दोषी पाया गया तो बख्शा नहीं जाएगा: मोदीनयी दिल्ली/ बालासोर, 03 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार की शाम हुई भीषण रेल दुर्घटना को ‘अत्यंत गंभीर’ बताया और कहा कि इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने दुर्घटना स्थल पर राहत कार्य की समीक्षा करने और अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने के बाद बालासोर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस दुर्घटना से सीख लेकर नागरिकों की सुरक्षा के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाएगा।मोदी ने अधिकारियों को घायलों और उनके परिजनों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया है और कहा है कि शोक संतप्त परिजनों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।ओड़िशा के बालासोर के बहनगा बाज़ार रेलवे स्टेशन के निकट हुई ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई और 800 से अधिक यात्री घायल हुए हैं जिनमें 56 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।प्रधानमंत्री ने कहा, “ सरकार के लिए ये घटना अत्यंत गंभीर है, हर प्रकार की जांच के निर्देश दिए गए हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसको सख्त से सख्त सजा होगी, उसे बख्शा नहीं जाएगा। ”उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, “ विश्वास है कि हम इन घटनाओं से भी बहुत कुछ सीखेंगे और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपनी व्‍यवस्‍थाओं को और भी आगे बढ़ाएंगे। ”

सिर्फ एक बंदा काफी है का ट्रेलर तेलुगू और तमिल में रिलीज

manoj-vajpayee

 

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ का ट्रेलर तेलुगू और तमिल में रिलीज कर दिया गया है।मनोज बाजपेयी स्टारर ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’23 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई।इसकी व्यूअरशिप ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह फिल्म पिछले एक साल में सभी भाषाओं में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जी5 ऑरिजनल फिल्म बन गई है।‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें मनोज बाजपेयी वकील पी.सी सोलंकी की भूमिका में हैं।सिर्फ एक बंदा काफी है के जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म को तेलुगू और तमिल भाषा में भी रिलीज करने का फैसला किया है। इस फिल्म के तेलुगू और तमिल वर्जन का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस फिल्म को 07 जून 2023 को इन दोनों भाषाओं में भी ओटीटी रिलीज किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान के निर्देश पर जारी है भू-माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही

bhu-mafiya

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर रतलाम जिले में भू-माफिया के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को शहर की सूरज मल जैन कॉलोनी के समीप 34 पीड़ितों को उनके भू-खंडों पर कब्जा दिलाया गया, जो लंबे समय से अपने भू-खंड पर कब्जा न मिलने से परेशान थे।

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले द्वारा विस्तृत छानबीन कर उनके वास्तविक खरीदारों को भू-खंडों पर कब्जा दिलाया गया। अपने भू-खंड पाकर प्रसन्न नागरिकों ने मुख्यमंत्री चौहान को धन्यवाद दिया, जिनके सुशासन एवं निर्देश पर पीड़ितों को न्याय मिला और वे अपने भू-खंड पर पुन: काबिज हो सके। बताया गया कि वर्ष 1994 से लेकर उसके बाद तक की अवधि में एहसान मुकाती द्वारा विभिन्न खरीदारों को भू-खंड तो बेचे गए, परंतु भू-खंड का कब्जा नहीं दिया गया था।

शिवराज मामाजी के नाम पर रखेंगे कॉलोनी का नाम

भू-खंड का कब्जा मिलने पर लाभार्थी आशीष पाटीदार ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई का ही परिणाम है कि हम लोगों को अपने प्लाट पर कब्जा मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नाम पर अपनी कॉलोनी का नाम रखेंगे।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...