विश्व की सबसे सस्ती सेमीकंडक्टर चिप बनाएगा भारत : वैष्णव

semi

 

दिल्ली, देश में सेमीकंडक्टर चिप्स बनाने का पूरा ईकोसिस्टम इस तरीके से तैयार हो रहा है जिससे अगले कुछ दशकों तक भारत पूरे विश्व में सबसे सस्ते सेमीकंडक्टर चिप्स का सबसे प्रमुख आपूर्तिकर्ता होगा।संचार, इलैक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केन्द्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में अपने मंत्रालयों के कामकाज की जानकारी देते हुए पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह बात कही।संचार मंत्री ने कहा कि नौ साल पहले संचार के क्षेत्र में केवल घोटालों एवं भ्रष्टाचार की चर्चा होती थी। आज संचार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलैक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में तेज प्रगति एवं नवान्वेषण दिखायी दे रहा है। डाटा एवं ध्वनि संचार की लागत विश्व में सबसे कम है। तकनीक का लोकतंत्रीकरण हुआ है। गरीब से गरीब लोगों के हाथ में तकनीक आयी है।उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासन काल में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को खत्म करने की तैयारी हो गयी थी लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन से यह कंपनी 1500 करोड़ रुपए के मुनाफे में आ गयी है। दो लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जा चुका है। मोबाइल टावरों में काम आने वाले रेडियो उपकरणों का विनिर्माण भारत में हो रहा है और अमेरिका में निर्यात हो रहा है। देश में विकसित 4जी/5जी तकनीक विश्व भर में चर्चा में है। भारत ने 5जी तकनीक पर एक करोड़ कॉल एकसाथ करने का प्रयोग सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस स्वदेशी 5जी तकनीक के बारे में जी-7 की बैठक में दी गयी जानकारी पर तमाम बड़े देशों ने आश्चर्य व्यक्त किया।

सेमीकंडक्टर चिप्स के बारे में चर्चा करते हुए वैष्णव ने कहा कि भारत ने मोबाइल एवं अन्य डिजीटल उत्पादों के निर्यात में 105 अरब डॉलर के स्तर को पार कर लिया है। देश में सेमीकंडक्टर चिप्स उद्योग से जुड़े दो संशोधन होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर चिप्स उद्योग से जुड़ा पूरा ईको सिस्टम तैयार किया जा रहा है। सेमीकंडक्टर निर्माण में काम आने वाले 250 से अधिक बहुत संवेदनशील रसायन, फैब, अत्यंत शुद्ध तत्व आदि के विनिर्माण और प्लाज़्मा बनाने के लिए सामान्य लेज़र से अधिक पतली नैनो लेज़र बीम आदि के लिए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से यह ईकोसिस्टम तैयार हो रहा है। वास्तव में सेमीकंडक्टर निर्माण की योजना 20 साल की है। यह उद्योग 650 अरब डॉलर का है जो वर्ष 2030 तक दोगुना होने की संभावना है।संचार मंत्री ने कहा कि इस समय यदि ताईवान में चिप्स बनाने की लागत 100 रुपए है तो पश्चिम में उसकी लागत 140 से 160 तक होगी लेकिन भारत में ईकोसिस्टम बन जाने के बाद उसी चिप्स की लागत 80 रुपए से कम आयेगी। उन्होंने कहा किहाल में वह अमेरिका गये थे जहां तमाम बड़े उद्यमियों एवं कारोबारियों ने भारत की सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम बनाने की योजना की सराहना की और विश्वास जताया कि भारत इस दिशा में ताईवान एवं चीन का विकल्प बन सकेगा।उन्होंने गुजरात के धौलेरा में सेमीकंडक्टर पार्क की सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सेमीकंडक्टर पीएलआई योजना को लेकर देश के नौ राज्यों ने बेहतर काम किया है।

Kolar six lane road Bhopal : जनता के सहयोग का नाज़ायज फायदा न उठाएं, काम मे तेजी लाएं: #Rameshwar_Sharma

कोलार सिक्स लेन की कछुआ चाल पर भड़के MLA रामेश्वर शर्मा बोले 5 जगहों से काम शुरू करें।

प्रत्येक मंगलवार को होने वाली कोलार सिक्स लेन की समीक्षा बैठक में विधायक रामेश्वर शर्मा ने सिक्स लेन में हो रही लेट लतीफी पर लोक निर्माण विभाग एवं निर्माण एजेंसी बंसल ग्रुप के प्रति नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि एजेंसी जनता के सहयोग का नाजायज़ फायदा उठा रही है । जगह जगह सड़क खोद दी गयी हैं पर सड़क बनाने के लिए एजेंसी के पास पर्याप्त साधन-संसाधन ही नही है । एक प्लांट और एक सेंसर पेवर मशीन वो भी (3.5 मीटर की ) के भरोसे 15 किलोमीटर का मार्ग कैसे बनाया जाएगा ? यह तरीका ठीक नही है आज दिनांक तक एजेंसी द्वारा ट्रेफिक डायवर्सन सूचक बोर्ड नही लगाए गए, ट्रेफिक नियंत्रण के लिए एक सिंगल गार्ड नही लगाया गया, चालू मार्ग को चलने योग्य बनाने की जिम्मेदारी भी टेंडर नियमो में निहित है उसका पालन भी नही किया गया । अतिक्रमण का मलवा हटाने के लिए भी एजेंसी नगर निगम के भरोसे है उन्होंने निगम एवं अन्य विभागों की कार्यवाही के भुगतान बिल भी निर्माण एजेंसी से बसूलने को कहा । ज्ञात हो कि 222 करोड़ की लागत से बन रहे भोपाल के पहले सबसे लंबे कोलार सिक्स लेन निर्माण कार्य का भूमि पूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया था । 11 नवम्बर 2023 तक इस सिक्स लेन का कार्य पूर्ण होना है परंतु एजेंसी की कछुआ चाल को देखकर ऐसा लगता है कि नियत समय मे यह कार्य पूर्ण हो पाना मुश्किल है । सड़क निर्माण में अन्य विभागों से समन्वय की जो सबसे बड़ी परेशानी आती है वह विधायक रामेश्वर शर्मा की सक्रियता की वजह से शून्य है ।

विधायक रामेश्वर ने PWD से पूछा क्या सब ठीक चल रहा है ? अगर नही तो नोटिस दो

विधायक रामेश्वर शर्मा ने बैठक में उपस्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अवनेंद्र सिंह एवं एसडीओ दीपक भंडारी से पूछा क्या आप बंसल ग्रुप के द्वारा किये जा रहे काम से संतुष्ट है ? क्या इस गति से नियत समय मे कार्य पूरा हो सकता है ? क्या मशीनरी रोड के हिसाब से पूरी हैं ? जवाब था नही इसपर विधायक शर्मा ने बंसल ग्रुप को नोटिस देने के निर्देश दिए ।

7.5 मीटर के तीन सेंसर पेवर से करे काम, दो प्लांट और लगाएं

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 11 नवम्बर 2023 तक कार्य पूर्ण करने के लिए 7.5 मीटर के कम से कम तीन सेंसर पेवर मशीन का उपयोग करें एवं इन सेंसर पेवर के लिए कम से कम दो अतिरिक्त प्लांट स्थापित करने की जरूरत है । यह सुझाव कंसल्टेंट द्वारा भी बंसल ग्रुप को दिया गया ।

यह सड़क 35 साल के लिए है गुणवत्ता का ध्यान रखें

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भोपाल की पहली सबसे लंबी कोलार सिक्स लेन का निर्माण तेजी से हो सर्व सुविधायुक्त है साथ ही इसकी गुणवत्ता के साथ भी कोई समझौता न किया जाए । क्योंकि इस सड़क का निर्माण अगले 35 वर्षो तक के लिए किया जा रहा है ।

निगम के सीवेज चैम्बरों में सीमेंट डालकर भूले

बैठक में उपस्थित नगर निगम सीवेज विभाग के अधीक्षण यंत्री संयोष गुप्ता ने बताया कि नगर निगम 24 घण्टे सिक्स लेन के निर्माण में पूर्ण सहयोग कर रहा है परंतु उसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा लोक निर्माण विभाग से भी हमे है । श्री गुप्ता ने विधायक शर्मा से कहा की बैरागढ़ चीचली से डी मार्ट तक अनेक चैम्बरों में सीमेंट और अन्य मलवा छोड़ दिया गया जिससे लाइन जाम हो गयी । विधायक शर्मा ने कहा कि इस तरह की गैर जिम्मेदारी बिल्कुक बर्दास्त नही की जाएगी ।

पांच जगहों पर एक साथ सड़क निर्माण कार्य किया जाए

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कोलार तिराहे से गोल जोड़ तक अलग अलग पांच स्थानों पर एक साथ सड़क निर्माण किया जाए । 24 घंटे काम चले इसके लिए अलग अलग तीन टीम निर्माण एजेंसी सुनिश्चित करे । लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, नगर निगम के जल एवं सीवेज कार्य की भी अलग अलग टीम इन 24 घंटे के रोस्टर में बांटी जाए । जिससे किसी भी समय सड़क निर्माण में आने वाले किसी भी व्यवधान से समय रहते निपटा जा सके ।
दिन भर व्हाट्स ग्रुप के माध्यम से करते हैं सिक्स लेन की मॉनिटरिंग
लगभग प्रतिदिन सिक्स लेन का दौरा करने वाले विधायक रामेश्वर शर्मा के निर्देश पर कोलार सिक्स लेन का व्हाट्स एप ग्रुप बनाया गया है जिसमे लोक निर्माण विभाग, बंसल ग्रुप के अधिकारी, नगर निगम, विद्युत विभाग, राजस्व, पुलिस सहित अन्य अधिकारी जुड़े है । जो पल पल की अपनी अपनी अपडेट देते हैं इस ग्रुप में सिक्स लेन से जुड़ी छोटी से छोटी समस्या का हल त्वरित किया जाता है । विधायक शर्मा 24 घण्टे कार्य की प्रगति, अपडेट और मॉनिटरिंग करते हैं।

चीतों की सुरक्षा, संरक्षण, संवर्धन और प्रस्तावित चीता प्रोटेक्शन फोर्स के लिए केंद्र सरकार का मिलेगा हर संभव सहयोग : केंद्रीय मंत्री यादव

cheeta project

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि चीता परियोजना अंतर्गत चीता संरक्षण एवं प्रबंधन में संलग्न अधिकारी और कर्मचारियों को नामीबिया/ दक्षिण अफ्रीका अध्ययन प्रवास के लिए चयनित कर भेजा जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा चीतों की सुरक्षा, संरक्षण, संवर्धन और प्रस्तावित चीता प्रोटेक्शन फोर्स के लिए केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय संसाधन सहित हर संभव सहयोग दिया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री यादव आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मुख्यमंत्री चौहान, वन मंत्री डॉ. विजय शाह और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में चर्चा कर रहे थे।

केन्द्रीय मंत्री यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान के लिए अतिरिक्त वन रक्षक और वनपाल की व्यवस्था का आग्रह करते हुए कहा कि अधो-संरचना और मानव संसाधन दोनों आवश्यक हैं। परियोजना से संबंधित भ्रामक सूचनाएँ प्राय: सामने आती हैं। आमजन को भी प्रामाणिक जानकारी मिलना चाहिए। वर्तमान में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 7 चीते खुले वन क्षेत्र और 10 चीते अनुकूलन बाड़ों में रह रहे हैं। आगामी नवम्बर तक चीतों के लिए वैकल्पिक रहवास के तौर पर गांधी सागर अभयारण्य को भी तैयार किया जा रहा है। कूनो में भी अनुमानित क्षमता के मुकाबले अभी चीते कम हैं। चीतों की देखभाल करने वाला स्टॉफ भी परिश्रमी है। परियोजना निश्चित ही सफल होगी। मध्यप्रदेश सरकार गंभीरता से परियोजना के क्रियान्वयन के लिए कार्य कर रही है। परियोजना में फारेन एक्सपर्ट की सेवाएँ निरंतर मिल ही रही हैं। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि वे आगामी 6 जून को कूनो राष्ट्रीय उद्यान जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश चीता स्टेट है। यह प्रतिष्ठा की बात है। राज्य सरकार चीता परियोजना की सफलता के लिए प्रतिबद्ध है। प्रारंभ में ही चीता शावकों के जन्म के सर्वाइवल रेट की जानकारी दी गई थी। चीता परियोजना से जुड़ा सम्पूर्ण अमला, जज्बे के साथ कार्य कर रहा है। परियोजना की प्रगति संतोषजनक है। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि चीतों के लिए वैकल्पिक रहवास के लिए गांधी सागर अभयारण्य में आवश्यक व्यवस्थाएँ युद्ध स्तर पर पूर्ण करवाएँ। बैठक में परियोजना से पर्यटन विकास की गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। वन मंत्री डॉ. शाह ने चीता की मॉनिटरिंग में तैनात कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिक वाहन भी उपलब्ध करवाने का सुझाव दिया।
केन्द्रीय वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव सी.पी. गोयल, मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव वन जे.एन. कंसोटिया, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण नई दिल्ली, के सदस्य सचिव डॉ. एस.पी. यादव, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-प्राणी जे.एस. चौहान, अपर सचिव वन विभाग अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हाथ ठेला जब्त नहीं होगा, प्रदेश के किसी भी नगर में स्ट्रीट वेंडर्स से वसूली नहीं होगी : मुख्यमंत्री चौहान

gumthi mafia

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कहीं भी किसी भी नगर में स्ट्रीट वेंडर्स से रोज शुल्क वसूली नहीं होगी, यह तत्काल बंद की जाएगी। स्ट्रीट वेंडर्स के रजिस्ट्रेशन के लिए नाममात्र का शुल्क लिया जाएगा। आपकी जिंदगी को आसान बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। हाथठेला लगाने के लिए व्यवस्थित और उपयुक्त स्थान तैयार किए जाएंगे। गरीबों की जिंदगी में खुशियाँ लाने का प्रयास हमेशा जारी रहेगा। हाथ ठेला रोजी-रोटी का साधन है। आज मैं तत्काल प्रभाव से निर्देश दे रहा हूँ कि कोई भी हाथ ठेला जब्त नहीं होगा। इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नियम बना दिए जाएँ। जिनके पास हाथ ठेला नहीं है उनको सब्सिडी पर हाथ ठेला देने की योजना बनाई जाएगी। इसके लिए सरकार 5 हजार रूपए सब्सिडी देगी। गरीबों की तकलीफों को दूर करना शिवराज का धर्म है। मुख्यमंत्री चौहान, मुख्यमंत्री निवास पर नगरीय क्षेत्र के हाथ ठेला चालक, फेरी एवं रेहड़ी वालों की महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि स्ट्रीट वेंडर्स मेहनतकश भाई-बहन हैं। अपना खून-पसीना एक कर रोजी-रोटी कमाते हैं। आप श्रम साधक हैं, आपके बिना दुनिया नहीं चल सकती है। आप घर-घर पहुँच कर लोगों को सामान की बिक्री करते हैं। जरूरत की हर छोटी-बड़ी चीज आसानी से लोगों तक पहुँचाते हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गाँव से शहर में आने वाले गरीबों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। माफिया से छुड़ाई गई 23 हजार एकड़ जमीन पर गरीबों को पट्टा दिया जाएगा। जनता की तकलीफों को दूर करना सरकार का धर्म है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 1000 रूपए हर महीना बहनों के खाते में डाले जायेंगे। संबल योजना का लाभ मिलता रहेगा। इस योजना में महिलाओं के पोषण, बच्चों की पढ़ाई, इलाज, शादी, दुर्घटना में मृत्यु पर सहायता की व्यवस्था की गई है। सभी पात्रों को योजना में शामिल कर लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिलेगा। बारहवीं पास बच्चों को अलग-अलग संस्थाओं में काम सीखने के लिए भेजने की व्यवस्था की जाएगी। उनको काम सीखने के दौरान प्रतिमाह 8 हजार रूपए भी दिए जायेंगे। मैं आपके परिवार का सदस्य की तरह हूँ । इसलिए आपको योजनाओं का लाभ देने के लिए पंचायत बुलाई गई है। सामाजिक क्रांति लाकर स्ट्रीट विक्रेताओं की हालत को बदल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कमजोर नहीं ताकतवर बनें। इसके लिये जरूरी है कि संगठित होकर काम करें। अपना एक संगठन बनायें। हाथठेला में कचरा पेटी रखें और सोलर बेट्री लगायें। शराब नहीं पियें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर महापंचायत का शुभारंभ किया। उन्होंने पुष्प-वर्षा कर स्ट्रीट वेंडर्स का स्वागत किया। स्ट्रीट वेंडर्स की ओर से मुख्यमंत्री चौहान को तुलसी का पौधा भेंट किया गया। लाड़ली बहना योजना की पात्र बहनों ने धन्यवाद-पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री चौहान ने पीएम स्व-निधि योजना में प्रतीकस्वरूप हितग्राहियों को लाभान्वित किया। प्रदेश में योजना से कुल 51 हजार हितग्राही लाभान्वित किए गए हैं।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हाथठेला-चालक और पथ-विक्रेताओं के लिये शहरों में हॉकर्स जोन बनाये जाना चाहिये। उन्हें शासन की सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने कोरोना काल में लगातार पथ-विक्रेताओं की चिंता की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम स्व-निधि योजना लागू कर कोरोना काल में पथ-विक्रेताओं को बहुत बड़ी राहत दी। इस योजना में मध्यप्रदेश देश में नम्बर-1 है। योजना में 9 लाख 50 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इनमें से 7 लाख एक हजार पथ-विक्रेताओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है। आज पूरे प्रदेश में 51 हजार पथ-विक्रेताओं को ऋण स्वीकृति-पत्र वितरित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्टॉम्प शुल्क 2500 के स्थान पर मात्र 50 रूपये लिया जा रहा है।

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार रूपये का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाता है। पथ-विक्रेताओं से उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली जा रही है। नगरपालिक निगम भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय ने आभार माना। विधायक रामेश्वर शर्मा और श्रीमती कृष्णा गौर, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मण्डलोई और बड़ी संख्या में पथ-विक्रेता और रेहड़ी वाले उपस्थित थे।

दिल्ली में नाबालिक लड़की की निर्मम हत्या, आरोपी युवक उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Muder-delhi-

 

दिल्ली, राजधानी दिल्ली के बाहरी-उत्तरी जिले में 16 साल की एक लड़की की निर्मम हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है।पुलिस उपायुक्त राजा बंथिया ने सोमवार को बताया कि आरोपी मोहम्मद साहिल (20) को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रेफ्रिजरेटर और ए सी का मैकेनिक है। उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

पीएम मोदी ने दो अवसर पर किया दंडवत प्रणाम

पीएम मोदी ने दो अवसर पर किया दंडवत प्रणाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को संसद भवन (New Parliament Building Inauguration) की वास्तु पूजा में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी को पवित्र सेंगोल (राजदंड) सौंपा गया। सेंगोल (Sengol) ग्रहण करने से पहले पीएम मोदी ने इसे दंडवत प्रणाम किया।

यह दूसरे मौका रहा जब प्रधानमंत्री मोदी दंडवत प्रणाम करते नजर आए। इससे पहले राम मंदिर का भूमि पूजन करने अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी ने राम लला के दर्शन किए थे और उन्हें दंडवत प्रणाम किया था।

पीएम मोदी की बीजेपी-शासित राज्यों के सीएम संग हुई बैठक

पीएम मोदी की बीजेपी-शासित राज्यों के सीएम संग हुई बैठक

नये संसद भवन के उद्धाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनावों पर मंथन में जुट गये। दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक बुलाई गई। माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए ये मेगा बैठक आयोजित की गई। दरअसल रविवार को नए संसंद के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए ये सभी मुख्यमंत्री पहले से ही दिल्ली में थे। उस कार्यक्रम के समापन के फौरन बाद ये बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है। इसका धार्मिक महत्व भी होता है। सूर्य और चंद्र पर ग्रहण लगने को हिंदू धर्म, ज्योतिष में अच्छा नहीं माना जाता है। ग्रहण काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ग्रहण का देश-दुनिया पर भी काफी असर होता है। सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण जैसी घटनाओं को खगोल शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान वातावरण नकारात्मक हो जाता है, इसलिए ग्रहण काल के दौरान कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है। साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं, इनमें से एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण लग चुके हैं। अब एक-एक सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगना बाकी है।

कब लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण?

इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर शनिवार को लगने जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, यानी कि चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाएगा। साल के पहले सूर्य ग्रहण की तरह दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा। साथ ही इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। दूसरे और आखिरी सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव कुछ राशि वालों पर पड़ने वाला है।

आईपीएल के फाइनल मैच पर मौसम की मार

आईपीएल के फाइनल मैच पर मौसम की मार

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 का खिताबी मुकाबला, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। लेकिन इस फाइनल मुकाबले को बादलों की नजर लग गई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से मैदान को कवर कर दिया है। इसी वजह से टॉस में भी देरी हो रही है। माना जा रहा है कि बारिश की वजह से फाइनल मैच का समय आगे बढ़ सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी फिलहाल ड्रेसिंग रूम में हैं। टॉस को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

आलिया भट्ट की फिल्मों का आईफा में रहा दबदबा

आलिया भट्ट की फिल्मों का आईफा में रहा दबदबा

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) आईफा अवॉर्ड्स का 23वां एडिशन अबू धाबी में आयोजित किया गया। इस अवॉर्ड में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। 26 मई को आईफा रॉक्स इवेंट के दौरान कई परफॉर्मेंस भी हुई। वहीं 27 मई को विनर्स को अवाॅर्डस दिए गए। इस अवाॅर्ड में सलमान खान ने काफी सुर्खियां बटोरी है। शादी के सवाल से लेकर विक्की कौशल के वीडियो तक सलमान का नाम चर्चा में रहा। इस शानदार नाइट में दिग्गज कलाकार कमल हासन, आर माधवन, सारा अली खान, एआर रहमान, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण धवन, अनिल कपूर, विक्की कौशल, नोरा फतेही, अभिषेक बच्चन, मौनी राॅय, दीया मिर्जा, मनीष मल्होत्रा समेत कई सितारों ने शिरकत की।

इस अवॉर्ड नाइट के विनर्स की बात करें तो अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म दृश्यम 2 को बेस्ट फिल्म अवाॅर्ड दिया गया। वहीं ऋतिक रोशन को विक्रम वेधा के लिए बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड दिया गया। आईफा 2023 में आलिया भट्ट की फिल्मों का दबदबा देखने को मिला। आइए हम आपको बतातें है कि किस फिल्म और सितारों को किस कैटेगरी में अवाॅर्ड मिला।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...