कटनी में प्रसव के समय जच्चा-बच्चा की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Katni News

 

कटनी, जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला व उसके पेट में पल रहे नवजात की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद उसके स्वजनों ने जिला अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला की हालत पहले से गंभीर थी और समुचित इलाज उपलब्ध कराने के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के अनुसार शाहनगर निवासी ललित बाई चौधरी पति अनिल चौधरी 22 वर्ष को प्रसव पीड़ा हाेने पर स्वजन शाहनगर अस्पताल लेकर गए थे। जहां से उसे कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। प्रसव के दौरान महिला व उसके पेट में नवजात की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद स्वजनों ने आरोप लगाया कि ललिता को पीड़ा अधिक होने के बाद भी काफी देर तक अंदर नहीं जाने दिया गया और दर्द अधिक होने के कारण प्रसूता की मौत हो गई। उन्होंने ड्यूटी में मौजूद नर्सों पर भी इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने शव का पीएम कराया है और मर्ग कायम किया है। मामले को लेकर सिविल सर्जन डा. यशवंत वर्मा का कहना है कि महिला शाहनगर से आई थी, तभी उसका बीपी बढ़ा हुआ था और हालत गंभीर थी। उसका इलाज किया गया और उसके दौरान उसे बचाया नहीं जा सका।

मादा चीता आशा को ट्रैक कर रही कूनो वन मंडल की टीम पर बूराखेड़ा गांव में ग्रामीणों का हमला

cheetah project in kuno national park

श्योपुर, कूनो नेशनल पार्क से निकलकर शिवपुरी जिले की पोहरी रेंज में आई मादा चीता आशा को ट्रैक कर रही कूनो वन मंडल की टीम पर बूराखेड़ा गांव में ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने टीम को मवेशी चोर समझ लिया। मारपीट में एक वनकर्मी को चोट आई है। इस दौरान एक-दो हवाई फायर भी ग्रामीणों की ओर से किए। पुलिस ने वनकर्मियों की शिकायत पर 10-15 अज्ञात लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार मादा चीता आशा कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकलकर शिवपुरी की तहसील पोहरी के सामान्य वन मंडल की रेंज में पहुंच गई। इसे ट्रैक करने में लगी टीम गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब एक बजे बूराखेड़ा गांव पहुंची। टीम में पवन अग्रवाल, विकेश गुर्जर, हुकुम सिंह यादव सहित पांच लोग थे जो बूराखेड़ा तालाब के पास आशा की निगरानी कर रहे थे।

रात करीब चार बजे मौसम खराब होने से टीम गाड़ी में बैठ गई। इस दौरान टीम को टार्च की रोशनी और गोली चलने की आवाज आई। टीम के सदस्य कुछ समझ पाते उसके पहले ग्रामीणों ने लाठियां बरसाकर उनकी गाड़ी फोड़ दी। वनकर्मियों से मारपीट भी की गई जिसमें एक को ज्यादा चोट आई हैं। टीम के सदस्यों ने भागकर खुद को बचाया।

सूचना मिलने पर पोहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हमले में वनरक्षक पवन अग्रवाल को चोट आई है उसका मेडिकल कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले दिनों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। रात में टीम ने दो-तीन चक्कर काटे थे जिससे उनके मवेशी चोर होने का संदेह हुआ। इसके चलते यह घटना हो गई।

आशा गर्भवती इसलिए अधिक सतर्कता

बताया जा रहा है कि आशा गर्भवती भी है इसलिए टीम अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। शुक्रवार दोपहर तक उसकी लोकेशन झिरी गांव के आसपास बनी हुई थी।

इनका कहना है…

आशा चीता अभी पोहरी में सामान्य वन मंडल की रेंज में है। उसकी मानीटरिंग कर रही टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था जिसमें एक वन रक्षक घायल हुआ है। थाने में मामला दर्ज करा दिया है।

पीके वर्मा, डीएफओ कूनो वन मंडल

चीता ट्रैकिंग टीम पर ग्रामीणों ने सुबह चार बजे हमला किया था। फिलहाल अज्ञात 10-15 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों के भी कथन ले रहे हैं उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

– मनीष यादव, एसडीओपी पोहरी।

 

राष्ट्रपति ने राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन और यहाँ के लोगों को स्नेहपूर्ण आतिथ्य के लिए हृदय से धन्यवाद दिया

 

रांची, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि राजभवन रांची के सुंदर परिसर में आकर मुझे बहुत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।राष्ट्रपति दिल्ली रवाना होने से पहले राज भवन रांची के विजिटर बुक में लिखा की यहाँ पर प्रवेश करते ही इस भवन में बिताए छः वर्षों की मधुर स्मृतियों फिर से जीवंत हो गई।राष्ट्रपति ने लिखा कि मैं झारखंड के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन और यहाँ के लोगों को मेरे स्नेहपूर्ण आतिथ्य के लिए हृदय से धन्यवाद देती हूँ ।यहाँ की टीम के सभी सदस्यों और कर्मचारियों को सराहना करती है‌। जिनसे मिलकर मुझे ऐसा लगा मैं अपने घर वापस आयी हूँ।राष्ट्रपति ने लिखा कि उन सभी के उज्जवल भविष्य के लिए मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाये ।

 

करियर की शुरुआत में बी ग्रेड फिल्मों में अदाकारी के दम पर फैंस के दिल जीता

hot indian bollywood actress

 

अभिनय की दुनिया में अभिनेत्रियां अपनी दमदार अदाकारी के दम पर फैंस के दिल पर राज करती हैं। वहीं, कई एक्ट्रेस फिल्मों में अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाती हैं और अपनी पहचान बनाती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में बी ग्रेड फिल्मों में काम किया और भर भरकर बोल्ड सीन्स दिए। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने एक समय बी ग्रेड फिल्मों में अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाया था।

hot bollywood actress b grade movie

कटरीना कैफ
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कटरीना कैफ का। कटरीना ने एक समय बी ग्रेड फिल्मों में काम किया था। अभिनेत्री ने साल 2000 में फिल्म ‘बूम’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में कटरीना ने अभिनेता गुलशन ग्रोवर के साथ जमकर इंटीमेट सीन दिए थे।

नेहा धूपिया
इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस नेहा धूपिया का है। नेहा कई फिल्मों में बेहद बोल्ड सीन्स दे चुकी हैं। साथ ही एक समय उन्होंने भी बी ग्रेड फिल्मों में काम किया था। नेहा धूपिया साल 2005 में रिलीज हुई बी ग्रेड फिल्म ‘शीशा’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में नेहा के बोल्ड सीन्स देख फैंस के भी होश उड़ गए थे।

अर्चना पूरन सिंह
कपिल शर्मा शो में खुलकर ठहाके लगाने वालीं अर्चना पूरन सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। करियर की शुरुआत में अर्चना ने भी बी ग्रेड फिल्मों में जमकर बोल्डनेस का तड़का लगाया। अर्चना साल 1994 में आई बी ग्रेड फिल्म ‘रात के गुनाह’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में अर्चना ने भर भरकर बोल्ड सीन्स दिए थे।

ममता कुलकर्णी
गुजरे जमाने की हॉट अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भी बी ग्रेड फिल्मों में बोल्ड सीन्स का तड़का लगाने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। ममता साल 2000 में आई फिल्म ‘डिवाइन टेंपल खजुराहो’ में नजर आई थीं, जिसमें वह बोल्डनेस से तहलका मचाती नजर आई थीं।
प्रीति झंगियानी
एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने साल 2006 में आई बी-ग्रेड फिल्म ‘हसीना’ में काम किया था। इस फिल्म में प्रीति ने अपने बोल्ड अंदाज से काफी लाइमलाइट बटोरी थीं। फिल्म में प्रीति के बोल्ड और इंटीमेट सीन्स ने तहलका मचा दिया था।

क्या इस बार भी चैंपियन बन जाएगी चेन्नई की टीम? महेंद्र सिंह धोनी के पक्ष में बन रहा अनोखा संयोग

gujarat titans vs chennai super kings 2023

आईपीएल के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स की पहुंच गई है। वह रिकॉर्ड 10वीं बार खिताबी मुकाबले में उतरेगी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम रविवार (28 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। फाइनल में उसका सामना मुंबई इंडियंस या गुजरात टाइंटस से होगा। मुंबई और गुजरात के बीच शुक्रवार (26 मई) को क्वालिफायर-2 खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम दो दिन बाद चैंपियन बनने के लिए उतरेगी।

क्वालिफायर-1 में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस को चेन्नई ने मंगलवार (23 मई) को 15 रन से हराया था। चेन्नई की चार मैचों में गुजरात पर यह पहली जीत थी। इससे पहले तीनों मैच में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा था। चार बार चैंपियन बनने वाली चेन्नई की टीम ने इस सीजन में शानदार वापसी की। वह पिछले सीजन में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। धोनी की कप्तानी में इस बार टीम ने पहले प्लेऑफ में जगह बनाई और फिर खिताबी मुकाबले में पहुंच गई।

रोहित की बराबरी करने उतरेंगे धोनी
चेन्नई के फैंस से इस बात की दुआ कर रहे हैं कि उनकी टीम पांचवीं बार चैंपियन बन जाए। धोनी की कप्तानी में इस टीम ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चैंपियन बनी है। धोनी सबसे ज्यादा बार आईपीएल जीतने वाले दूसरे कप्तान हैं। उनसे ज्यादा खिताब रोहित शर्मा ने जीते हैं। रोहित ने मुंबई को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाया है। धोनी के पास इस बार उनकी बराबरी करने का मौका होगा।

चेन्नई के पक्ष में ये संयोग
आईपीएल में प्लेऑफ फॉर्मेट की शुरुआत 2011 में हुई थी। उससे पहले शीर्ष चार टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच होते थे। प्लेऑफ फॉर्मेट आने के बाद चेन्नई की टीम तीन बार खिताब जीती। संयोग से हर बार वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी। ऐसे में इस बार भी फैंस को यह उम्मीद है कि चेन्नई अपने इस अनोखे रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी।
2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) पहले स्थान पर थी। उसके 14 मैच में 19 अंक थे। चेन्नई के 14 मैच में 18 अंक थे। इसके बाद क्वालिफायर-1 में दोनों का मुकाबला हुआ। चेन्नई आरसीबी को हराकर फाइनल में पहुंची। वहां उसने आरसीबी को हराकर खिताब पर किया।
2018 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई के 14-14 मैचों के बाद 18-18 अंक थे। बेहतर नेट रनरेट के आधार पर हैदराबाद पहले स्थान पर था। चेन्नई ने क्वालिफायर-1 में उसे हरा दिया। फिर फाइनल में भी दोनों टीमें आमने-सामने हुईं। वहां चेन्नई ने जीत हासिल की।
2021 में दिल्ली कैपिटल्स 20 अंकों के साथ पहले पायदान पर रही थी। चेन्नई के 18 अंक थे। चेन्नई ने क्वालिफायर-1 में दिल्ली कैपिटल्स को हराया। उसने फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर चौथी बार खिताब पर कब्जा किया।

मादा चीता “ज्वाला” के 2 शावक की हुई मृत्यु

kuno-cheetah-project

 

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता “ज्वाला” के 2 शावक की मंगलवार की शाम को मृत्यु हो गई है। इसी दिन सुबह एक शावक की मृत्यु हो गई थी।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) जे.एस.चौहान ने बताया कि 23 मई 2023 को एक शावक की मृत्यु पश्चात शेष 03 शावक एवं मादा चीता “ज्वाला” की पालपुर में तैनात वन्य-प्राणी चिकित्सकों और मॉनीटरिंग टीम द्वारा दिन भर लगातार निगरानी की गई। दिन में चीता ज्वाला को सप्लीमेंट फूड दिया गया। दोपहर बाद निगरानी के दौरान शेष 03 शावक की स्थिति सामान्य प्राप्त नहीं हुई। मंगलवार 23 मई का दिन सर्वाधिक गर्म दिन भी रहा।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक चौहान ने बताया कि तीनों शावक की असामान्य स्थिति और गर्मी को देखते हुए प्रबंधन एवं वन्य-प्राणी चिकित्सकों की टीम ने तत्काल तीनों शावकों को रेस्क्यू कर उपचार किया गया पर 2 शावक की स्थिति अधिक खराब होने से बचाया नहीं जा सका। एक शावक को गंभीर हालत में गहन उपचार एवं निगरानी में पालपुर स्थित चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। मादा चीता ज्वाला स्वस्थ है, जिसकी सतत निगरानी की जा रही है।

मादा चीता “ज्वाला” हैण्ड रियर्ड चीता है जो पहली बार माँ बनी है। चीता शावकों की उम्र लगभग 8 हफ्ते की है। इस अवस्था में चीता शावक सामान्यत: जिज्ञासु होते है एवं माँ के साथ लगातार चलते है। चीता शावकों ने लगभग 8-10 दिन पहले ही माँ के साथ घूमना शुरू किया था। चीता विशेषज्ञों के अनुसार अफ्रीका में सामान्यत: चीता शावकों का जीवित रहने का प्रतिशत बहुत कम रहता है। स्टेंडर्ड प्रोटोकाल के तहत पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

मुख्यमंत्री चौहान झाबुआ और गौरीहार छतरपुर के सामूहिक विवाह सम्मेलनों में वर्चुअली शामिल हुए

CM Madhya Pradesh

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बहन-बेटियाँ हमारे लिए देवियाँ हैं। जहाँ बहन-बेटियाँ सुखी हैं, वहाँ समाज सुखी होगा। बेटियों को बोझ नहीं वरदान समझा जाए, इसीलिए प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना लागू की गई है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पंचायतों और नगरीय निकाय निर्वाचन में आरक्षण तथा महिलाओं के नाम अचल संपत्ति की रजिस्ट्री में विशेष छूट की व्यवस्था की गई। महिलाओं का जीवन आसान बनाने के लिए ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना भी लागू की गई है। मुख्यमंत्री चौहान झाबुआ जिले की जनपद पंचायत राणापुर और झाबुआ तथा छतरपुर जिले की जनपद पंचायत गौरीहार में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में हो रहे सामूहिक विवाह सम्मेलनों में निवास कार्यालय से वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने परिणय-सूत्र में बंध रहे झाबुआ जिले के राणापुर जनपद के 217 और झाबुआ के 195 तथा गौरीहार के 310 जोड़ों को शुभकामनाएँ दी।

मुख्यमंत्री चौहान ने नव-विवाहित वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह एक संस्कार है, यह आत्माओं का बंधन और जन्म-जन्म का साथ है। उन्होंने कामना की कि नव-विवाहित दंपत्ति प्रेम से रहें, दोनों परिवारों का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाएँ, सातों वचन निभाएँ और समाज के कल्याण में योगदान भी दें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नव-विवाहिताओं को लाड़ली बहना से जोड़ने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा भी वर्चुअली शामिल हुए। झाबुआ, राणापुर तथा गौरीहार में हुए सम्मेलनों में स्थानीय जन-प्रतिनिधि और वर-वधु पक्ष के परिजन उपस्थित रहे।

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

share-baajar

 

मुंबई, वैश्विक बाजार में गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर दूसंचार, इंडस्ट्रियल्स, कैपिटल गुड्स, रियल्टी और टेक समेत 14 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 98.84 अंक चढ़कर 61872.62 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 35.75 अंक की बढ़त लेकर 18321.15 अंक पर पहुंच गया।इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.36 प्रतिशत की तेजी लेकर 26,584.54 अंक और स्मॉलकैप 0.27 अंक बढ़कर 30,014.82 अंक पर रहा।

लोकतंत्र को कमजोर करने वाला है विपक्ष का रवैयाः योगी

yogi

लखनऊ, नए संसद भवन के उदघाटन को लेकर कांग्रेस समेत कुछ अन्य विपक्षी दलों के रवैये की भर्त्सना करते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष की अनर्गल बयानबाजी देश में लोकतंत्र को कमजोर करने वाली है।
योगी ने कहा “ स्वतंत्र भारत के इतिहास में 28 मई की तिथि एक गौरवशाली क्षण के रूप में दर्ज होने जा रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारत के लोकतंत्र के प्रतीक नए संसद को देश को समर्पित किया जाएगा जो कि एक गौरवशाली क्षण होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों द्वारा जिस प्रकार की टिप्पणियां व बयानबाजी हो रही हैं वह अत्यंत दुखद, गैरजिम्मेदाराना और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली हैं।”

 

उन्होने कहा कि भारत न केवल दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, बल्कि लोकतंत्र की जननी के तौर पर भी विश्व में जाना जाता है। दुनिया के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की इस छवि को एक नई पहचान दी है। मगर विपक्ष का ये बयान लोकतंत्र को कमजोर करने वाला है। विपक्ष के इस कुत्सित प्रयास को पूरा देश देख रहा है और विपक्ष की इस हरकत को कभी स्वीकार नहीं करेगा।
नई संसद भवन के औचित्य को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए योगी ने कहा कि नया संसद भवन आज की आवश्यकताओं के अनुरूप है। यह आगामी 100 वर्ष के विजन को लेकर बना है और इसमें परंपरा और आधुनिकता का समावेश है। यह दूरदर्शी तरीके के साथ बनाई गई है और हर एक पार्लियामेंटेरियन को प्रॉपर स्पेस और हर प्रकार की सुविधा मिल सके, इस बात को ध्यान में रखा गया है। यही कारण है कि आमजन की आवाज को सुनने का एक महत्वपूर्ण मंच बनने जा रही यह संसद दुनिया में एक आदर्श स्थापित करने का अवसर दे रही है। मगर विपक्ष की इस प्रकार की बयानबाजी अत्यंत क्षोभकारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब देश के प्रधानमंत्री इस प्रकार के किसी उद्घाटन कार्यक्रम के साक्षी बन रहे हों। इससे पहले पार्लियामेंट एनेक्सी का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी द्वारा किया जा चुका है। वहीं, पार्लियामेंट लाइब्रेरी का शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा किया गया था। इसके अलावा और भी कई उदाहरण हैं। इतने उदाहरण होने के बावजूद विपक्ष द्वारा जिस प्रकार इस गरिमामयी कार्यक्रम का साक्षी बनने के ऐतिहासिक क्षण को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, उसे देश और देश की जनता-जनार्दन कतई स्वीकार नहीं करेगी। हम अपील करेंगे कि सभी लोगों को इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बनना चाहिए और भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के आह्वान के साथ इस ऐतिहासिक पल में सम्मिलित होना चाहिए।

नीति आयोग संचालन परिषद को संबोधित करेंगे मोदी

modi

दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नीति आयोग की संचालन परिषद की आठवीं बैठक को संबोधित करेंगे जिसका मुख्व विषय ‘विकसित भारत – 2047: टीम इंडिया की भूमिका’ होगा।नीति आयोग ने गुरुवार को यहां बताया कि इस बैठक में आठ प्रमुख विषयों विकसित भारत- 2047, एमएसएमई पर बल , बुनियादी ढांचा और निवेश, अनुपालन कम करना, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल विकास, और क्षेत्र विकास तथा सामाजिक बुनियादी ढांचे के लिए गति शक्ति पर चर्चा की जाएगी।प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्रियों की भागीदारी होगी। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल, पदेन सदस्यों के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्य भी मौजूद रहेंगे।नीति आयोग का कहना है कि दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में, भारत अपने आर्थिक विकास के पथ पर है जहां यह अगले 25 वर्षों में तेज विकास का लक्ष्य हासिल कर सकता है। इसके लिए बैठक में प्रारुप तैयार करने का प्रयास होगा।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...