दिल्ली 06 जुलाई/ नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफुई रियो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बुधवार को मुलाकात की और पूर्वोत्तर राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने कल केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर राज्य के लोगों की चिंताओं से अवगत कराया। श्री रियो ने गुरुवार को एक ट्वीट में लिखा, ‘राज्य के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। यूसीसी और पूर्वी नागालैंड के संबंध में राज्य के नागरिकों की चिंताओं पर चर्चा की।’ मुख्यमंत्री ने श्री शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘एक महान राजनेता, मैं मुद्दों को समझने और राज्य को निरंतर समर्थन देने में उनकी बुद्धिमत्ता के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।’ प्रतिनिधिमंडल में शामिल नागालैंड के उपमुख्यमंत्री वाई पैटन, ने एक ट्वीट में बैठक के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, ‘मैं हमारे राज्य के मुद्दों के प्रति उनके अटूट धैर्य और सहानुभूतिपूर्ण समझ के लिए अमित शाह जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं।’ वह हमारी बैठक का प्राथमिक फोकस थे।’ श्री पैटन ने कहा, ‘उनका निरंतर समर्थन और समर्पण वास्तव में सराहनीय है।’
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























