दिल्ली, 06 जुलाई/ दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने गुरुवार को कहा कि उसने अपनी मूल्यवान संपदा को किसी भी प्रकार के अतिक्रमण और अनधिकृत कब्जे से बचाने और उसकी सुरक्षा करने के लिए संपदा संरक्षण समिति का गठन किया है। एक अधिकारी ने कहा , “अपने विभिन्न परिसरों में 500 एकड़ से ज्यादा विशाल भूमि क्षेत्र के साथ, एम्स दिल्ली अतिक्रमण और अनधिकृत कब्जे के खिलाफ अपनी मूल्यवान संपदा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। एम्स निदेशक द्वारा इसकी रक्षा करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।” अधिकारी ने कहा कि समिति का प्रारंभिक कार्य एम्स संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए, समिति प्रत्येक माह अपने सभी परिसरों का नियमित निरीक्षण करेगी। समिति का उद्देश्य भूसंपदा के उपयोग की बारीकी से निगरानी करते हुए अतिक्रमण और अनधिकृत कब्जे को प्रभावी रूप से रोकना है। अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा, समिति को वैधानिक एजेंसियों, पुलिस और जिला प्रशासन के साथ सहयोग एवं समन्वय करने का अधिकार होगा। यह सहयोग समिति को किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या अनधिकृत कब्जे को हटाने या रोकने के लिए उचित कार्रवाई करने में सक्षम बनाएगा। इस बीच, एम्स (दिल्ली) के निदेशक डॉ एम श्रीनिवास ने एक बयान में कहा , “एम्स अपनी संपदा की सुरक्षा एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य संपदा संरक्षण समिति की स्थापना करके अपनी मूल्यवान भूमि की सुरक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें रोगियों, चिकित्सा पेशेवरों और अनुसंधान कार्यों के लिए संरक्षित करना है।”
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























