हैदराबाद, 13 मई/ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मार्करम ने टॉस के बाद कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। विकेट
अच्छा दिख रहा है, थोड़ा रूखा रहने की उम्मीद है। आशा है कि हम अच्छा स्कोर खड़ा कर सकेंगे और उन पर दबाव बना सकेंगे। दोपहर के मैचों में पिच बहुत ज्यादा नहीं बदलती। हम रोमांचक स्थिति में हैं, उम्मीद है कि इन परिस्थितियों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे। एक बल्लेबाजी हरफनमौला (सनवीर सिंह) को टीम में शामिल किया गया है।” सुपर
जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने कहा, “हमने भी पहले बल्लेबाजी ही की होती, लेकिन मुझे गेंदबाजी करने से भी कोई ऐतराज़ नहीं है। यह सीज़न हमारे लिये उतार-चढ़ाव भरा रहा है। हमें अच्छी क्रिकेट खेलने की जरूरत है, सिर्फ यही मायने रखता है। विकेट अच्छा है और पूरे मैच में एक जैसा ही रहेगा। हमारी टीम में (दीपक) हुड्डा और मोहसिन (खान) की जगह प्रेरक (मांकड़) और युद्धवीर (सिंह) टीम में आये हैं।” लखनऊ सुपर जायंट्स एकादश : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टॉइनिस, निकोलस पूरन, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह चरक, आवेश खान।
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
कर्नाटक चुनाव में जीत से कांग्रेस मुख्यालय पर जश्न
13 मई/ कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं, मिठाई बंट रही है, ढोल बज रहे हैं, कार्यकर्ता नाच रहे हैं और यहां कांग्रेस मुख्यालय में ज़बरदस्त जश्न का मौहाल है। कांग्रेस मुख्यालय के अंदर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है और बाहर सड़क पर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी कर खुशियां मना रहे हैं। कई कार्यकर्ता बजरंगबली के रूप में मुख्यालय में पहुंचे हुए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है की इस बजरंगबली के नाम पर
भाजपा ने कर्नाटक के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया उसे कर्नाटक की जनता समझ गई थी और उसने भाजपा
को नकारा है। मुख्यालय में मौज़ूद पार्टी नेता कुमारी शैलजा ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा , “पहले हिमाचल के
लोगों ने और अब कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। इन दोनों राज्यों में जनता ने भगवान के नाम पर वोट
हासिल करने की चेष्टा को नकारा है।”
पार्टी नेता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा “भाजपा के लिए उसके ब्रह्मास्त्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विफल हो गए ने है। उन्होंने
जनता को गुमराह करने का प्रयास किया था और कर्नाटक की जनता ने उन्हें इसका करारा जवाब दिया है।” संचार
विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कर्नाटक चुनाव परिणामों को कांग्रेस की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी हार
करार दिया है। कांग्रेस विचार विभाग की जय शुक्ला ने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी की कर्नाटक विधानसभा में जीत को
संघर्ष और विकास की जीत बताया है। कांग्रेस ने कर्नाटक की जीत को पार्टी नेता राहुल गांधी की मेहनत का परिणाम बताने के लिए उन पर एक वीडियो बनाया है जिसमे उन्हें ‘निरंतर चलते रहने वाला’ नेता बताया गया है। पार्टी ने अपने
अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इस 50 सेकंड के वीडियो को पोस्ट किया है। इसमें श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान
उनके साथ आये विभिन्न वर्गों के लोगों की क्लिप है
‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में काम करेंगे अल्लू अर्जुन
मुंबई, 13 मई/ दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में काम करते नजर आ
सकते हैं। बॉलीवुड निर्देशक आदित्य धर की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ पिछले 5 सालों से रुकी पड़ी है।
पहले इस फिल्म में विक्की कौशल को साइन किया गया था। लेकिन कुछ कारणों से बात नहीं बन पाई। चर्चा है कि अब इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन का चयन किया गया है। आदित्य धर की फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ मेगा बजट की फिल्म है। इस फिल्म में अश्वत्थामा को एक सुपरहीरो की तरह दिखाया जाएगा जिसके पास ऐसी अद्भुत शक्तियां होगी। वह कभी भी मर नहीं सकता है। यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी। द इम्मोर्टल अश्वत्थामा को जियो स्टूडियों प्रोड्यूस कर रहे हैं।मेकर्स और अल्लू अर्जुन के बीच में कई चीजों पर बात हो चुकी हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो अल्लू अर्जुन ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में काम करते नजर आ सकते हैं।
मेरे महबूब मेरे सनम में नजर आयेगी विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की जोड़ी
मुंबई, 13 मई/ विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की जोड़ी फिल्म मेरे महबूब मेरे सनम में नजर आयेगी। करण जौहर निर्मित फिल्म मेरे महबूब मेरे सनम में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की मुख्य भूमिका है।विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एनी विर्क ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।इस रोमांटिक-कॉमेडी को 25 अगस्त 2023 को रिलीज किया जाएगा। जब फिल्म की शूटिंग हो रही थी तब फिल्म का नाम रौला था लेकिन अब का टाइटल बदल कर ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ कर दिया गया है।
अब मध्यप्रदेश के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता : कमलनाथ
भोपाल, 13 मई/ कर्नाटक चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस के आला नेतृत्व को बधाई प्रेषित करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि अब पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कमर कस ले। श्री
कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत के लिए वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और
अपनी भारत जोड़ो यात्रा से देश में नई क्रांति का संचार करने वाले राहुल गांधी सहित कर्नाटक के सभी नेता, कार्यकर्ताओं
और जनता को हार्दिक बधाई देते हैं। कर्नाटक की जीत ने दिखा दिया है कि जनता सच्चाई का साथ देती है।
MP Board Exam Result 2023:: 10वीं-12वीं का 25 मई, 5वीं 8वीं का परीक्षा परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में होगा जारी
भोपाल, माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की कक्षा 10वीं- 12वीं और राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) द्वारा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित कक्षा 5वीं 8वीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के अंक पोर्टल पर अपलोड करने और मेरिट लिस्ट तैयार करने का काम भी जल्द पूरा जाएगा। जिसके बाद मंडल 25 से 27 मई तक परिणाम जारी कर सकता है। वहीं सूत्रों की माने तो राज्य शिक्षा केंद्र भी मई के तीसरे सप्ताह तक 5वीं व का परीक्षा परिणाम जारी कर देगा।
10वीं-12वीं के करीब 19 लाख विद्यार्थी 10वी 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में प्रदेशभर से करीब 19 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसके लिए 36:19 सेंटर प्रदेश भर में बनाए गए थे। इस तरह करीब एक करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है। 10वीं-12वीं की परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए मंडल ने उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करवा दिया था। कई विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। हर मूल्यांकन केन्द्र में प्रतिदिन करीब 300 से 350 शिक्षक कॉपी जांचने में लगे हैं। राजधानी में दोनों कक्षाओं की करीब 2-2 लाख कॉपियां चेक होना है, इसमें से करीब 1 लाख 60 हजार कॉपियां चेक हो चुकी हैं। यहां प्रतिदिन 300 से 350 शिक्षक कॉपियां चेक करने पहुंच रहे हैं। हालांकि प्रदेश के कुछ सेंटरों की स्थिति ठीक नहीं है।
5-8वीं के करीब 24.72 लाख विद्यार्थी राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) द्वारा 5-8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर 25 मार्च से शुरू की गई थी परीक्षा के लिए प्रदेश में 12,214 और भोपाल जिले में 201 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा में प्रदेश के 1 लाख 13 हजार 422 सरकारी, निजी स्कूल और मदरसों के करीब 24.72 लाख विद्यार्थी परीक्षा शामिल हुए। इसमें 87,793 सरकारी स्कूल, 24,565 निजी स्कूल और 1064, मदरसे हैं। वहीं, राजधानी में इनकी संख्या 72 हजार रही 12 साल बाद बोर्ड पैटर्न पर हुई पांचवीं-आठवीं की परीक्षा में इस बार सरकारी के साथ निजी स्कूल और मदरसों को शामिल किया गया। 427 निजी स्कूलों के 18 हजार 320 बच्चों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार पृथक से भाषा विषय के प्रश्नक पत्र तैयार किए गए। परीक्षाओं के संचालन के लिए विभाग ने अलग एक आईटी पोर्टल तैयार किया गया है। इसी पोर्टल के माध्यम से मूल्यांकन कार्य सहित अंक सूची प्रदान करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इस वेबसाइट पर दिखेगा MP Board Exam का result
https://mpbse.nic.in/
मध्यप्रदेश में पशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा को मुख्यमंत्री शिवराज ने दिखाई हरी झंडी
भोपाल, 12 मई/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने गौ समेत अन्य पशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा की शुरुआत
करते हुए आज कहा कि गौवंश की गणना होगी और अपर कलेक्टर स्तर का एक अधिकारी जिले की गौशालाओं के प्रबंधन और समस्याओं के समाधान के लिए अलग से नियुक्त कर दिया जाएगा। श्री चौहान यहां आयोजित ‘गौ रक्षा संकल्प सम्मेलन एवं 406 चलित पशु चिकित्सा इकाइयों के लोकार्पण’ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे संतों और ऋषियों ने ‘आत्मवत सर्वभूतेषु’ का मंत्र दिया, जो केवल मनुष्यों के लिए नहीं है। इसमें गौमाता, पशु-पक्षी और पेड़ पौधे भी सम्मिलित हैं। इसी दर्शन और चिंतन पर हमारा देश सदैव चला है।
युवक ने किशोरी को गोली मार कर की आत्महत्या
मुरैना, 12 मई, मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आज दोपहर एक युवक ने अपनी कथित प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद
को गोली मार ली, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जौरा पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी किशोरी (14)
को विजय प्रजापति (23) ने गोली मार दी।
आज सतना दौरे पर रहेंगे शिवराज
सतना, 12 मई/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सतना के रामनगर में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे लाड़ली बहना सम्मेलन में महिलाओं से संवाद करेंगे और भू अधिकार पत्र वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री आज 222 करोड़ 23 लाख रु. के 76 विकासकार्यों का शिलान्यास और 64 करोड़ 62 लाख रु. के 68 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस प्रकार वे कुल 286.87 करोड़ रु. के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के अंतर्गत नौ हजार सात पट्टों का वितरण करेंगे।
सीबीएसई की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित
दिल्ली 12 मई/ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिये। सीबीएसई की 10 वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत रहा तथा जवाहर नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों के परिणाम सभी स्कूलों में सबसे उत्कृष्ट रहे। सीबीएसई के अनुसार त्रिवेंद्रम 99.91 प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र रहा है। इसके बाद बेंगलुरु 99.18 प्रतिशत, चेन्नई 99.14 प्रतिशत, अजमेर 97.27 प्रतिशत और पुणे 96.92 प्रतिशत का स्थान रहा। गत 14 फरवरी से शुरू हुई और 21 मार्च को संपन्न 10वीं की परीक्षा में कुल 21,86,485 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इसी के साथ ही सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के नतीजे भी जारी किए, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत घटकर 87.33 प्रतिशत रह गया। छात्राओं ने 90.68 प्रतिशत के साथ छात्रों को पीछे छोड़ दिया। उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 84.67 प्रतिशत रहा है। बारहवीं कक्षा के परिणामों में त्रिवेंद्रम 99.91 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा जबकि बेंगलुरु 98.64 प्रतिशत और चेन्नई 97.40 प्रतिशत के साथ दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। दिल्ली वेस्ट 93.24 फीसदी के साथ चौथे स्थान पर रहा। बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।














