जापान के चिबा प्रान्त में 5.2 तीव्रता का भूकंप

ja

टोक्यो, 12 मई/ जापान की राजधानी टोक्यो के समीप चिबा प्रान्त में गुरुवार सुबह 5.2 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके
महसूस किये गये और आठ लोग घायल हो गये। जापान के प्रसाणकर्ता एनएचके की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। रिपोर्ट के अनुससार भूकंप गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 04:16 बजे आया। भूकंप का केंद्र 40 किलोमीटर (25 मील) की गहराई में था। इस संबंध में सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप के कारण रेलों की आवाजाही को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था और इमारतों में लिफ्ट बंद कर दी गई थी।

ईरानी प्रतिनिधि के मानवाधिकार फोरम की अध्यक्षता करने से अमेरिका नाखुश

irani


वाशिंगटन, 12 मई/ अमेरिका के विदेश विभाग ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के सोशल फोरम की अध्यक्षता के लिए एक ईरानी प्रतिनिधि को नियुक्त किये जाने को निराशाजनक बताया है। विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, “ इस पद पर ईरानी राजदूत की नियुक्ति, यह स्पष्ट रूप से बहुत परेशान करने वाला है। इस तरह के एक समूह की अध्यक्षता करने के लिए एक अहंकारी, लगातार मानवाधिकार उल्लंघनकर्ता के प्रतिनिधि की नियुक्ति, जिस फोरम की पहले से ही सीमित उपयोगिता है उसे और को कम करती है। ” “हम निराश हैं कि परिषद के अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया और ईरान का ऐसे निकाय के नेतृत्व के रूप में काम करना उचित नहीं है जिसे मानवाधिकारों के प्रचार और संरक्षण से जुड़ा माना जाता है।”

02 जून को रिलीज होगी खेसारीलाल यादव की अवधी फिल्म ‘मेरे नैना तेरे नैना’

khesari

मुंबई, 12 मई/ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की अवधी फिल्म ‘मेरे नैना तेरे नैना’ 02 जून को रिलीज
होगी.। ‘मेरे नैना तेरे नैना’ के निर्देशक लाल विजय शाहदेव हैं जबकि निर्माता राकेश डांग और दीपक सिम्हल हैं। रवि
भाटिया, इस फिल्म में स्पेशल एपीयरेंस में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने बताया कि फिल्म ‘मेरे नैना तेरे नैना’ की कहानी के बारे में पहले से बताना सही नहीं होगा। लेकिन इतना तय है कि यह फिल्म मनोरंजन के एक अलग ही लेवल पर ले जाने वाली फिल्म है, जिसमें दर्शक अंत तक एक रहस्य से जुड़े रहेंगे। फिल्म की पूरी जर्नी रोमांचक होने वाली है और फिल्म में खेसारीलाल यादव का अभिनय भी मुख्य आकर्षण होने वाला है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म भी 2 जून से सिनेमाघरों में होगी। इसलिए दर्शकों से अपील होगी कि वे हमारी फिल्मों को अपने परिजनों के साथ सिनेमाघरों में जाकर देखेंगे। गौरतलब है कि फिल्म ‘मेरे नैना तेरे नैना’ में खेसारी लाल यादव के साथ खुशबू शर्मा, कामाक्षी ठाकुर, नीना चीमा, रितु शर्मा, निशिकांत दीक्षित और चुन्नू मेहरा मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म की सह निर्माता अमृता शाहदेव एवं मधुकर वर्मा, लेखक लाल विजय शाहदेव एवं केदार धारवाडकर हैं। छायांकन अजीत सिंह ने किया है। संगीत सुरज, कृष्णा बेदर्दी एवं ओम झा का है। संकलन नुरेन अंसारी-अखिलेश सिंह और गीत प्यारे लाल यादव व कृष्णा बेदर्दी का का है। नृत्य कानू मुखर्जी, कला डी. के. राहुल, तकनीक निर्देशक कामाक्षी ठाकुर हैं।

ब्रसेल्स में 15-16 जून से मिलेंगे नाटो के रक्षा मंत्री

मॉस्को,12 मई/ उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो )सदस्य देशों के रक्षा मंत्री गठबंधन के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग की अध्यक्षता में 15 से 16 जून तक ब्रसेल्स में एक बैठक करेंगे। नाटो प्रेस कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नाटो ने एक बयान में कहा, “रक्षा मंत्रियों के स्तर पर उत्तरी अटलांटिक परिषद (एनएसी) की बैठक 15-16 जून 2023 को ब्रसेल्स में नाटो मुख्यालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग करेंगे।” बयान में कहा गया कि बैठक के कार्यक्रम का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है और यह “ बैठक के करीब” उपलब्ध हो जाएगा। नाटो सैन्य समिति के अध्यक्ष रॉब बाउर ने बुधवार को कहा कि नाटो के रक्षा प्रमुखों ने गठबंधन के सदस्य-राज्यों की योजना के साथ नाटो सैन्य योजना के एकीकरण को मजबूत करने की योजना पर चर्चा की।

सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए एमबीबीएस में आरक्षण स्वागतयोग्य कदम : शर्मा

vishnu

भोपाल, 12 मई/ भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि
शासकीय स्कूलों के बच्चों का एमबीबीएस पाठ्यक्रम में पांच फीसदी आरक्षण का प्रदेश सरकार का निर्णय ऐतिहासिक
कदम है। श्री शर्मा ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश सरकार ने ये ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सरकारी स्कूल में पढ़कर
योग्य बन करके इस स्थान पर पहुंचने की जिनकी क्षमता है, ऐसे विद्यार्थियों को पांच फीसदी सीटों का आरक्षण मेडिकल कीपढ़ाई में दिया गया है, इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन है।

CBSE 10th result 2023 के नतीजे घोषित, यहां ऐसे करें चेक

CBSE 10th result 2023: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 12 मई को सीबीएसई 10वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. जिन छात्रों ने इस साल सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दी है, वे बोर्ड रजिल्ट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से चेक कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद सीबीएसई 10वीं नतीजों की घोषणा की.

कोलार सिक्स लेन सड़क: फुटपाथ के लिए डेढ़ फुट जगह #kolar

 

भोपाल. उपनगर कोलार के सबसे बड़ी योजन सिक्स लेन सड़क का निर्माण कार्य जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे जनता के बीच कई सवाल खड़े हो रहे है।

कोलार क्षेत्र में आबादी का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा जो की मुख्य मार्ग पर रोड साइड में पैदल मार्ग का उपयोग करता है। वर्तमान में बन रही सिक्स लेन को लेकर रहवासी बोल रहे है बताया गया था कि पैदल यात्रियों को सुविधा युक्त पैदल मार्ग मिलेगा। जैसे जैसे निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है तो साफ हो रहा है कि जमीन की कमी के कारण सड़क किनारे बन रही डेढ़ मीटर नाली पर सैलब डालकर फुटपाथ तैयार हो रहा है। निर्माण के बाद केवल लगभग डेढ़ फीट हिस्सा ही सहूलियत पूर्ण पैदल मार्ग बचेगा।

मीडिया सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद कोलार सिक्सलेन प्रोजेक्ट में पैदल यात्रियों और सायकिल सवारों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। 30 से 35 मीटर चौड़ाई सड़क में महज डेढ़ मीटर फुटपाथ है। सायकिल लेन, सर्विस रोड का कोई प्रावधान नहीं है। यह रोड कांग्रेस के नियमों का भी सरासर उल्लंघन है। आम आदमी के राइट टू वॉक के हक की बात दूर की कौड़ी है।

इनका कहना है

मॉर्निंग वर्क पर रोजाना जाने वाले वरिष्ठ नागरिक अनिल शर्मा का कहना है फुटपाथ के लिए बेहद काम जगह रखी गई है, सड़क तैयार होने के बाद वाहनों की स्पीड बढ़ जाएगी तब फुटपाथ पर जगह कम होने के कारण सड़क का पैदल उपयोग करना नुकसान दायक साबित हो सकता है।

वही वरिष्ठ नागरिक मोहन चंदेल का कहना है सड़क के निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में बताया गया था सड़क के दोनों तरह फुटपाथ होगा और साइकिल मार्ग होगा। अब सब नदारद है। हमे नाली पर फुटपाथ दिया जा रहा है।

——–

रोड पर फुटपाथ तो हैं, लेकिन सायकिल ट्रैक व सर्विस रोड नहीं है। मुख्यमार्ग के लिए ही जगह निकालना काफी दिक्कत भरा साबित हो रहा है।

संजय मस्के, सीई, पीडब्ल्यूडी

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर रही मेघा परमार ने मुख्यमंत्री से पूछे सवाल क्या, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ भाजपा की निगाह में बेटी हटाओ बन गया?

megha Parmar

भोपाल, पर्वतारोही मेघा परमार और पूर्व मंत्री एवं विधायक पी.सी. शर्मा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। पत्रकार वार्ता के दौरान मेघा परमार ने कहा कि मैं किसान की बेटी हूं, मप्र की बेटी हूं। मैं सपने में भी नहीं सोच सकती थी कि कभी संसार की सबसे ऊंची एवरेस्ट की चोटी को फतह कर पाऊंगी। लेकिन कमलनाथ ने मेरी बहुत मदद की, मुझे आर्थिक सहायता भी दी और परिणाम आपके सामने हैं कि मैं विश्व की सबसे ऊंची चोटी फतह कर पाई। कमलनाथ ने फिल्मी अभिनेत्रियों की जगह मुझ जैसी एक किसान की बेटी को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाया। लेकिन नारी सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार ने उसी किसान की बेटी को ब्रांड एंबेसडर से हटा दिया।
मेरे कुछ वाजिब सवाल हैं जो मैं मप्र की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मीडिया के माध्यम से पूछना चाहती हूं:-

1. क्या देश के लिये पर्वतारोही होना अपराध है? पर्वतारोही होने के नाते दो दिन पहले तक मैं राष्ट्रभक्त व प्रदेश का गौरव थी। कल अचानक प्रदेशद्रोही कैसे हो गई? क्यों बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ भाजपा की निगाह में अब बेटी हटाओ नारा बन गया?
2. क्या एक पर्वतारोही के रूप में देश का सम्मान बढ़ाकर गुनाह किया या फिर देश को आजादी दिलाने वाली पार्टी में प्रवेश करने के बाद क्या, मैं राष्ट्रद्रोही हो गई हूं?
3. शिवराज सरकार ने इस कृत्य से मेरा ही नहीं, समूची नारी शक्ति का अपमान किया है, बल्कि प्रदेश में राजनैतिक फसल काटने के लिये जो लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना व महिला सशक्तिकरण को लेकर जो सियासी दावे किये जा रहे हैं, उसकी पोल स्वतः ही खुल गई है। भाजपा के महिला सशक्तिकरण का सियासी नारा इस घटना के बाद स्वतः जमीदोज हो गया है।
4. मुझे यदि यह पहले मालूम होता कि 27000 फीट ऊंची विशालकाय पर्वत की चोटी को छूना मेरे लिये राष्ट्र का गौरव नहीं, बल्कि भाजपा की निगाह में अपमान साबित होगा, तो मेरा यह साहस उन भविष्य के पर्वतारोहियों के समक्ष एक चुनौती होगा, जो राष्ट्र के प्रति अपना साहसिक समर्पण समय-समय पर प्रदर्शित करते आये हैं।
5. मैं गौरवान्वित हूं कि मैंने 27000 फीट की ऊंचाई को एक पर्वतारोही के रूप में छूने के बाद वैश्विक नेता के रूप में प्रसिद्ध कमलनाथ के समक्ष विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी कांग्रेस में शामिल होकर एक सच्चे, साहसिक, राष्ट्रभक्त होने का सम्मान प्राप्त किया है। मैं इस पार्टी में रहकर महिला विरोधी उन सियासी चेहरों को बेनकाव करूंगी, जो देश और प्रदेश को झूठे राजनैतिक प्रलोभनों से भ्रमित कर महज राजनैतिक सत्ता प्राप्त करने के लिए उन्हें इस्तेमाल करते हैं।
6. मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से प्रति प्रश्न करना चाहती हूं कि सतना के रत्नेश पांडे जिन्हें शिवराज सरकार ने सतना स्मार्ट सिटी का ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है, वे भाजपा से संबद्ध है, उन्हें कब हटाया जायेगा?
क्या राजनैतिक आधार पर महात्मा गांधी का राष्ट्रपिता, रामधारी सिंह दिनकर, मैथलीशरण गुप्त और पंडित माखनलाल चतुर्वेदी के राष्ट्रकवि होने का दर्जा भी इसलिये समाप्त होगा कि वे कांग्रेस विचारधारा के थे और ये कविगण कांग्रेस की ओर से संसद सदस्य भी थे?

कमलनाथ कांग्रेस सिर्फ वादा करने में विश्वास करते है और भाजपा काम करने में – विवेक बंटी साहू

banti sahu chhindwara

छिंदवाड़ा :- भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने आज छिंदवाड़ा विधानसभा के ग्राम भूला पुनर्वास (जमुनिया) में सीमेंट कांक्रीट सड़क का भूमिपूजन किया साथ ही ग्राम जम्होड़ी पंडा से भुतेरा होते हुए माचागोरा तक बनने वाली 10 कि.मी. प्रथम श्रेणी मार्ग का भी भूमिपूजन किया जिसमें भुतेरा 1, भुतेरा 2 में आंतरिक सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण ग्राम जमुनिया के भूला पुनर्वास में सीमेंट क्राक्रीट सड़क भी बनेगी साथ ही कर्वे पिपरिया में भी सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि विगत कुछ माह पहले ग्रामवासीयों ने सड़क मार्ग निर्माण कार्य करवाने का अनुरोध किया था कि हमारे ग्राम में पक्की सड़क की नितांत आवश्यकता है प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बिछुआ दौरे के समय मैंने डूब क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के बारे में चर्चा की संवेदनशील मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य के लिए 20 करोड़ रूपए आवंटित किए । आगे उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश को सुरक्षित रख सकती है तथा प्रदेश एवं जिला में विकास कार्य करवा सकती है कांग्रेस तो सिर्फ वादा करने में विश्वास करती है पिछले विधानसभा चुनाव में भी इन्होंने किसानों की 2 लाख रूपये तक का कर्जमाफ करने, बेरोजगारों को 4 हजार रूपये पेंशन देने, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन को 1 हजार रूपये करने का वादा किया था परन्तु सरकार बनते ही खाली खजाना होने का रोना रोते रहे न किसानों को बोनस की राशि दी गई, न ही भावांतर मिला, मुख्यमंत्री ट्रांसफार्मर योजना भी बंद कर दी गई तथा गरीबों के लिए कल्याणकारी संबल योजना, तीर्थदर्शन योजना भी बंद कर दी गई थी सिर्फ प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चालू था उनके झूठे वादे में आकर किसान डिफाल्टर हो गए उन्होंने किसानों को कर्जदार बनाया परन्तु प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही तथा किसान का बेटा मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश के 11 लाख किसान का 21 सौ 23 करोड़ की ब्याज की राशि माफ कर दी है तथा जिले करीब 10 हजार से उपर किसानों को इसका लाभ मिलेगा । छिंदवाड़ा जिले में 2 लाख 52 हजार किसानों को 10 हजार रूपये किसान सम्मान निधि के तहत मिल रहे है हमने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय का निर्माण करवाया, उज्ज्वला योजना के तहत गैस के सिलेंडर दिए, आवास योजना के तहत करोड़ों मकानों का निर्माण कार्य अनवरत चालू है हर घर में स्वच्छ जल देने का काम भी उत्तरोत्तर प्रगति पर है हमारी सरकार ने चुनाव के वक्त कोई वादा नहीं किया था लेकिन सरकार बनते ही जनहितैषी कार्य बिना भेदभाव के किए गए जबकि कमलनाथ कांग्रेस सिर्फ वादा करते है और भाजपा जनहितैषी काम करके दिखाती है । इस अवसर पर किसान मोर्चे के प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना ने कहा कि किसान के बेटे शिवराज सिंह चौहान के कारण प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ा है किसानों को भी बिजली पर्याप्त मात्रा में मिल रही है हमने बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य पर बेहतर कार्य किया है । इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने कहा कि कमलनाथ कांग्रेस के कारण जो किसान डिफाल्टर हो गए थे उनका ब्याज देने का काम भाजपा सरकार कर रही है आगामी 13 मई से किसान ब्याज मुक्ति के फार्म भरने आरंभ हो जाएंगे तथा बची हुई मूलधन की राशि भी किसानों को किस्तों में जमा करना होगा तथा नगदी में किसानों को 10 बोरी यूरिया भी मिलना आरंभ हो जाएगा तथा सेवा सहकारी समिति के डिफाल्टर किसान भी शीघ्र ही सहकारी समिति से रासायनिक खाद ले सकेंगे तथा बहनों को आगामी 10 जून से 1 हजार रुपये महिना मिलना आरंभ हो जाएगा । किसान भाई कांग्रेस के झूठे बहकावे न आए नही ंतो गांव में कहावत है कि तवा की भी गई और हाथ की भी गई । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओम पटेल ने मंच संचालन किया तथा आभार प्रदर्शन शक्ति केन्द्र प्रभारी निमेश चौधरी ने किया साथ ही शक्ति केन्द्र के संयोजक संतू हरिराम कुशवाहा, किसान मार्चे के महामंत्री कृपाल लाम्बा, उद्यानिकी के विभाग संयोजक भगत सिंह सूर्यवशी, पूर्व जनपद सदस्य टीकाराम विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चे के जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील यादव, गर्जनलाल मसराम, करन रघुवंशी, आत्माराम चन्द्रवंशी, शंकर चंन्द्रवंशी, शिवनंदन पटल, पूर्व सरपंच संजय यादव, राधेलाल वर्मा, ध्रुव डेहरिया, राकेश बुनकर सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शिंदे सरकार को राहत

sinde

दिल्ली, 11 मई/ महाराष्ट्र में पिछले साल के राजनीतिक संकट पर उच्चतम न्यायालय के गुरुवार के फैसले से भारतीय
जनता पार्टी(भाजपा) के सहयोग से मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बनी सरकार पर मंडराते संकट के बादल
फिलहाल छंट गए। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम. आर. शाह, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी,
न्यायमूर्ति हिमा कोहली और पी. एस. नरसिम्हा की संविधान पीठ ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में तत्कालीन राज्यपाल द्वारा
सदन में शक्ति परीक्षण कराने और विधानसभा अध्यक्ष का व्हिप की नियुक्ति का फैसला गलत था। पीठ ने‌ कहा कि चूंकि
तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विधान सभा सदन में शक्ति परीक्षण का सामना किए बगैर खुद ही इस्तीफा दे दिया था, इस वजह से उनके नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार को अब वह बहाल नहीं कर सकती। शीर्ष अदालत ने 16 मार्च को इस मामले में आठ दिनों तक चली सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शिवसेना में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद श्री ठाकरे ने अपने पद से सदन में शक्ति परीक्षण से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद श्री शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से राज्य में सरकार बनाई थी।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...