सूडान में सशस्त्र संघर्ष में 25 की मौत, 183 घायल

sudan

 

खार्तूम, सूडानी नेशनल आर्मी और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच संघर्ष में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 183 अन्य घायल हो गए।रायटर्स ने सूडानी डाक्टरों की यूनियन के हवाले से यह जानकारी दी।हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि यूनियन यह निर्धारित नहीं कर सकी कि सभी हताहत नागरिक थे या नहीं।सूडान में शनिवार को सबसे अधिक आबादी वाले शहर ओमडुरमैन के एक अस्पताल के निदेशक ने ‘स्पुतनिक’ को बताया कि आरएसएफ और राष्ट्रीय सेना के बीच लड़ाई में छह नागरिक मारे गए।सूडान की नियमित सेना और आरएसएफ के बीच शनिवार को राजधानी खार्तूम और देश के अन्य हिस्सों में झड़पें हुईं। सरकारी बलों ने आरएसएफ पर विद्रोह का आरोप लगाया और उनके ठिकानों के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए। आरएसएफ ने खार्तूम में राष्ट्रपति महल और खार्तूम और मेरोवे में हवाई अड्डों पर नियंत्रण का दावा किया।राष्ट्रीय सेना ने राष्ट्रपति महल के अधिग्रहण से इनकार किया और कहा कि वह खार्तूम के पास आरएसएफ के ठिकानों पर बमबारी कर रही है।

सिल्वर स्क्रीन:- कभी प्रेमी, कभी पति-पत्नी, कभी भाई-बहन

sexy actress hot-bathing-scene

 

बॉलीवुड में एक्टर्स का काम ही है अलग-अलग रोल निभाना फिर चाहे सामने कोई भी कलाकार हो. तभी तो एक ही एक्टर और एक्ट्रेस किसी फिल्म में जहां प्रेमी-प्रेमिका का रोल निभाते नजर आते तो वहीं दूसरी फिल्मों में वो भाई-बहन नजर आते हैं. एक बार फिर ऐसा ही होने जा रही है. किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan) फिल्म में भूमिका चावला भी हैं जो पहले सलमान खान (Salman Khan) की प्रेमिका का रोल निभा चुकी हैं फिल्म तेरे नाम में. लेकिन अब वो उनकी भाभी का रोल निभाती दिखेंगी.

वैसे पहले भी ऐसा कई एक्टर्स के बीच हो चुका है. जो कभी प्रेमी, कभी पति-पत्नी तो कभी भाई बहन या मां बेटे के किरदार में दिखे. अमिताभ बच्चन और वहीदा रहमान
कभी कभी फिल्म में ये जोड़ी पति-पत्नी के रोल में खूब जमी लेकिन कुछ सालों के बाद जब वहीदा को फिल्मों में मां और बेटी के रोल मिलने लगे तो वो अमिताभ बच्चन की मां का रोल निभाते दिखी थीं. फिल्म का नाम था शक्ति.

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय
देवदास हो या फिर मोहब्बतें दोनों ही फिल्मो में शाहरुख और ऐश्वर्या के बीच लव एंगल देखने को मिला था. दोनों फिल्मों में एक दूसरे के प्रेमी-प्रेमिका के रोल में थे. लेकिन जब जोश रिलीज हुई तो ये फिल्म में एक दूसरे के भाई-बहन का रोल निभाते दिखे.

श्रीदेवी और रजनीकांत
जब श्रीदेवी ने साउथ की फिल्मों से डेब्यू किया तो उसमें वो रजनीकांत की सौतेली मां के रोल में दिखीं लेकिन सालों बाद वो चालबाज फिल्म में रजनीकांत की प्रेमिका के किरदार में दिखाई दी थीं और पर्दे पर इनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद भी किया.

प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह
प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की जोड़ी गुंडे में भी दिखी तो वहीं बाजीराव मस्तानी में वो पति-पत्नी के रोल में थे. लेकिन दिल धड़कने दो में वो भाई बहन का किरदार निभाते हुए भी काफी पसंद किए गए

अर्जुन रामपाल और दीपिका पादुकोण
दीपिका की पहली फिल्म में अर्जुन रामपाल उनके पति के किरदार में थे लेकिन कुछ साल बाद रिलीज हाउसफुल फिल्म में दोनों भाई-बहन का रोल निभाते हुए नजर आए थे.

अतीक अहमद और अशरफ अहमद की प्रयागराज में मीडिया के कैमरों के सामने गोली मारकर हत्या

प्रयागराज, गैंगस्टर अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उनके भाई अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) की आज शनिवार रात को प्रयागराज (Prayagraj) में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई. शूटिंग मीडियाकर्मियों के कैमरों के कैद हो गई, क्योंकि तब मेडिकल चेकअप के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाया जा रहा था , उस वक्त अतीक पत्रकारों से बात कर रहे थे. कम से कम दो लोगों को अहमद और उनके भाई पर करीब से गोली चलाते देखा गया, जो जमीन पर गिर गए थे. पुलिस ने जल्द ही हमलावरों को काबू कर लिया. सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में तनाव के कारण अहमद और अशरफ के गोलियों से छलनी शवों को मौके से हटा लिया गया.

अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की शनिवार रात मेडिकल कॉलेज के पास अज्ञात हमलावरों ने तब मीडिया से बातचीत के दौरान अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली मारकर हत्या कर दी.

आदिवासी समाज का अपमान करने पर कांग्रेस नेता ग़ोविन्द सिंह को रामेश्वर शर्मा की दो टूक कहा माफ़ी मांगे ग़ोविन्द सिंह

भोपाल, रानी कमलापति पर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह का विवादित बयान देने का मामला सामने आया है। गोविंद सिंह ने कहा कि रानी कमलापति को कोई नहीं जानता, ढूंढ-ढूंढकर भाजपा नाम रख रही है। इसे भाजपा ने आदिवासी समाज का अपमान बताया है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अंबेडकर जयंती के दिन भिंड में किसी कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इसे भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए उनके इतिहास के तथ्यों पर सवाल उठाए हैं। वीडियो नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह मंच से कह रहे है कि यह लोग दोबारा राजा-महाराजा का राज लाना चाहते है। भोपाल का रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति। जो नाम हमने सुने नहीं। उनको ढूंढ ढूंढ कर उनका नाम स्थापित कर रहे है। इसलिए कर रहे है कि राजा-रानी जिन्होंने दलितों, शोषितों पर लगातार अत्याचार किए, उनका महिमांडन का काम कर रहे।

 

 

सिंधिया ने लाइन में खड़ा करके गोली मारी

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सिंधिया परिवार पर भी बड़ा आरोप लगाया। गोविंद सिंह ने कहा कि जाटव समाज के लोग, जिन्होंने अंग्रेजों का खजाना इटावा में लूट लिया था। उनको सिंधिया ने एक लाइन में खड़ा करके अनुसूचित जाति के भाई थे, उनको गोली मारकर हत्या कर दी।

रामेश्वर शर्मा की दो टूक

शर्मा ने कहा धिक्कार है कांग्रेस पर, जनजातीय योद्धाओं का बलिदान अविस्मरणीय है, कांग्रेस उनका अपमान कर रही है, रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और दुर्भावना से ग्रसित, गोविंद सिंह माफी मांगें

विधायक शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा, क्या कांग्रेस की राजा दिग्विजय सिंह के लिए भी यही मानसिकता??विधायक ने कहा – भोपाल की पहचान रानी कमलापति के कारण है।

दिल्ली की लगातार पांचवीं हार

delhi

बेंगलुरु, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने विराट कोहली (50) के अर्द्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से मात दी।आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 151 रन तक ही पहुंच सकी।

सारा अली खान ने शेयर की सिडनी ट्रिप की वीडियो शेयर की

saara

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी सिडनी ट्रिप की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।वीडियो की शुरुआत में सारा कहती हैं, ‘नमस्ते दर्शको’। इसके बाद सारा सिडनी घूमने निकल पड़ीं। वहां उन्होंने देसी लुक भी कैरी किया है। इसके अलावा सारा विदेश में अपने देसी अंदाज में ‘चाका चक’ गाने पर डांस करती हुई भी नजर आईं। सारा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हारने का समय नहीं, हमेशा गतिमान। स्विम, वर्कआउट। यात्रा करें, अनुभव करें, सुधार करें’।सारा अली खान जल्द ही लक्ष्मण उटेकर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘जरा हटके जरा बच के’ में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।

शिवराज ने मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया

shivraj

रीवा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 24 अप्रैल को रीवा आगमन पर सभा स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।चौहान के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा उपस्थित थे। इन नेताओं ने रीवा में एसएएफ ग्राउंड पर पहुंचे एवं प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने व्यवस्था में लगे प्रशासनिक अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

प्रयागराज में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच असद सुपुर्द-ए खाक

asad

प्रयागराज, उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और माफिया अतीक अहमद के पुत्र असद को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच यहां पुश्तैनी कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। असद झांसी में पिछले मंगलवार को एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।
पुलिस अधीक्षक (अपराध) सतीश चंद्र ने बताया कि कब्रिस्तान के बाहर पुलिस के कड़े बंदोबस्त किए गए है, जो भी कब्रिस्तान के अंदर दाखिल हो रहा था उसकी आईडी और फोन नंबर दर्ज किया जा रहा था। सुरक्षा को लेकर आरएएफ और पीएसी की कई कंपनियां मौके पर तैनात किए गयी थी।
उन्होने बताया कि पुलिस ने अपनी निगरानी में असद के शव को शांतिपूर्वक सुपुर्द-ए-खाक कराया। सुरक्षा के तहत असद के शव को सीधा कब्रिस्तान लाया गया। कब्रिस्तान के ऊपर ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। पुलिस के कैमरा मैन भी अपने कैमरों में लोगों को कैदकर रहे थे। आरएएफ और पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी। करीब पांच बैरीकेडिंग एन्ट्री प्वाइंट बनाया गये थे। इस दौरान सड़क पर केवल सन्नाटा पसरा रहा। उनके बहुत ही नजदीकी को अंदर जाने की इजाजत दी गयी।
पूरे क्षेत्र की वीडियोग्राफी करायी जा रही थी ताकि कुछ संदिग्ध दिखलाई पडे तो उस पर तत्काल एक्शन लिया जा सके। आसमान में ड्रोन अपना काम कर रहा था। सूत्रों ने बताया कि शाइस्ता परवीन के पहुंचने की आशंका को लेकर महिला कमांडो भी क्षेत्र में तैनात किये गये थे। महिला पुलिस पैनी नजर रखे हुए थी जबकि सिविल ड्रेस और पर्दानसीं भी महिला पुलिस तैनात की गयी। कसारी मसारी क्षेत्र में कडाई इस कदर देखने को मिली कि घर के बाहर निकलने वालों को सुरक्षा में लगे जवान घर के अंदर रहने के निर्देश दे रहे थे।
झांसी में यूपी एसटीएफ के साथ गुरूवार को हुई मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसको सुपुर्द-ए-खाक के लिए प्रयागराज उसके फूफा डॉ़ अहमद नौ बजकर 20 मिनट पर यहां पहुंचे। असद के नाना ने बताया कि दुर्भाग्य है कि उसकी मां यहां नहीं है। उसको पहले नहलाया जाएगा उसके बाद उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सुपुर्द-ए-खाक के दौरान अतीक के वकील, असद के फूफा अखलाक, मामा, मौसा और दूर के कुछ रिश्तेदार कब्रिस्तान में सुपुर्द -ए-खाक में शामिल हुए । पर्दानशीं पांच से छह महिलाओं की पूरी जांच के बाद अंदर पहुंच सकी।

 

सैन्य कमांडरों का सम्मेलन सोमवार से, चीन की चुनौती पर भी होगी बात

rajnaath

 

दिल्ली, सेना के शीर्ष कमांडर सोमवार से पांच दिन तक सैन्य संचालन तैयारियों तथा सीमा पर चीन की चुनौती सहित विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार विमर्श करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी 21 अप्रैल तक चलने वाले सम्मेलन को बुधवार को संबोधित करेंगे जो पहली बार हाइब्रिड मोड में हो रहा है। शीर्ष कमांडरों का सम्मेलन वर्ष में दो बार होता है और इसमें सेना की जरूरतों से लेकर सैन्य तैयारियों और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर स्थिति की समीक्षा के साथ साथ नीतिगत निर्णय लिये जाते हैं।

सम्मेलन के पहले दिन सैन्य कमांडर और वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक करेंगे और फिर व्यक्तिगत रूप से बैठक के लिए अगले दिन यहां मुलाकात करेंगे। सम्मेलन के दौरान कमान मुख्यालयों की ओर से विभिन्न बिन्दुओं को रखा जायेगा जिसके बाद अंडमान और निकोबार कमान के प्रमुख तथा सेना मुख्यालयों के प्रधान स्टाफ अधिकारी स्थिति की जानकारी देंगे। सम्मेलन में सेना में किये जा रहे सुधारों तथा बदलावों विशेष रूप से अग्निपथ योजना की प्रगति की भी समीक्षा की जायेगी। इसके अलावा डिजीटलीकरण, कॉबेट इंजीनियर टास्क तथा बजट प्रबंधन जैसे विषयों पर भी चर्चा की जायेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सम्मेलन को बुधवार को संबोधित करेंगे। वह अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर आधारित उपकरणों , नवाचार , निगरानी तंत्र, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ट्रेनिंग रोबोटिक्स, वर्चुअल रिएलटी तथा संचालन लाजिस्टिक्स जैसे विषयों की भी समीक्षा करेंगे।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष, सेना प्रमुख , नौसेना प्रमुख और वायु सेना प्रमुख भी सैन्य कमांडरों को संबोधित करेंगे। चीन में भारत के राजदूत रहे विजय गोखले भी भारत- चीन संबंधों के भविष्य के पहलुओं पर अपने विचार रखेंगे।

भ्रष्टाचार में डूबने वाले के लिए भ्रष्टाचार मुद्दा कैसे हो सकता : केजरीवाल

kejriwaal

दिल्ली, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जो सख्श सिर से पांव तक भ्रष्टाचार के अंदर डूबा हुआ है उसके लिए भ्रष्टाचार मुद्दा कैसे हो सकता है? केजरीवाल ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले करीब एक साल से भारतीय जनता पार्टी चिल्ला-चिल्ला कर कह रही है कि दिल्ली में शराब घोटाला हो गया। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसियां अपना सारा काम छोड़कर इसकी जांच में लगी हुई हैं। ईडी-सीबीआई ने अपनी सारी जांच पूरी करने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर 14 फोन तोड़ कर सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया है। ईडी का कहना है कि सभी 14 फोन मनीष सिसोदिया के थे और उन्होंने इन 14 फोन को नष्ट कर दिया। यह बात ईडी के दस्तावेज में है। इस दस्तावेज के बाद ईडी के कुछ सीजर मेमो भी अटैच है। इस सीजर मेमो में ईडी खुद ही कह रही है कि इन 14 फोन में से चार फोन उसके पास है। उन्होंने कहा कि हमारी जांच में पता चला है कि 14 मोबाइल फोन में से पांच तो सीबीआई-ईडी के पास है और बाकी नौ मोबाइल में से अधिकांश चालू हैं। इन मोबाइल को कोई न कोई इस्तेमाल कर रहा है। ये सारे मोबाइल फोन मनीष सिसोदिया के नहीं हैं। यह बिल्कुल सत्य है कि ये सारे फोन इस्तेमाल में हैं, यह बात ईडी और सीबीआई को पता है। ईडी-सीबीआई ने एफिडेविट पर झूठ बोलकर कोर्ट को गुमराह किया और कोर्ट के सामने झूठा सबूत पेश किया।

उन्होंने कहा कहा कि जांच एजेंसियां रोज किसी न किसी को पकड़ लेती हैं और उनको टॉर्चर कर, धमकी देकर और मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न कर व थर्ड डिग्री देकर उनसे केजरीवाल, मनीष सिसोदिया का नाम लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब नीति बहुत ही पारदर्शी नीति थी। इस पॉलिसी को सही लागू होने के बाद पूरे शराब सेक्टर से भ्रष्टाचार खत्म कर देती। यह इस बात से साबित होता है कि यही नीति जब पंजाब में लागू की गई तो इससे एक साल के अंदर 50 फीस राजस्व बढ़ गया। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल भ्रष्टचारी है तो फिर इस दुनिया के अंदर कोई ईमानदार नहीं है। यहां मुद्दा शराब घोटाला, भ्रष्टाचार और उसकी जांच है ही नहीं। ऐसा सख्श देश का प्रधानमंत्री जो सिर से पांव तक भ्रष्टाचार के अंदर डूबा हुआ है, उसके लिए भ्रष्टाचार मुद्दा कैसे हो सकता है?उन्होंने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के एक साक्षात्कार का जिक्र करते हुए कहा कि सत्यपाल मलिक ने कहा कि मोदी को भ्रष्टाचार से कोई परहेज नहीं है। मलिक प्रधानमंत्री के बहुत खास लोगों में गिने जाते थे। उसी इंटरव्यू में मलिक ने यह भी कहा है कि कुछ ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो भ्रष्टाचार करके खूब पैसे इकट्ठे करते हैं, लेकिन सारा पैसा मुख्यमंत्री अपने पास नहीं रखते हैं। वह उपर भी पैसा भेजते हैं और वहां से वो पैसा उनके दोस्त की कंपनियों में निवेश होता है। उन्होंने कहा कि वह भी तो विधानसभा में कुछ इसी तरह कहा था।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...