मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासियों के हाथ से बने भोजन का लुफ्त उठाया, लाडली बहना को लेकर सीधी में करमा गीत गाया गया

sidhi me shivraj

सीधी, शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधी जिले के गोतरा में 125 लोगों भू अधिकार पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आदिवासियों के हाथ बने भोजन को भी ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं खुद जमीन को देखने आया हूं ताकि मुझे पता चल सके कि हमारे आदिवासी लोगों कहां पर किस तरह की जमीन दी गई है। इस मौके पर लाडली बहना को लेकर स्थानीय कलाकारों ने करमा गीत गाया । मंच में सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, शरदेंदु तिवारी विधायक चुरहट, कुंवर सिंह टेकाम विधायक धौहनी,देवकरण में भाजपा जिला अध्यक्ष सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महखोर हिनौता में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना महासम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री गोंड माइक्रो सिंचाई परियोजना अंतर्गत गोतरा बैराज सहित 470 करोड़ रुपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया।
सीधी-सिंगरौली जिले में प्रस्तावित गोंड सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के अंतर्गत गोपद नदी पर दो बैराज सोनगढ़ बैराज एवं गोतरा बैराज, दो पंप हाउस का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, जिससे सीधी एवं सिंगरौली जिले के कुल 130 ग्रामों की कुल 33000 हे. कृषि क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। परियोजना की कुल अनुबंधित लागत 745 करोड़ रुपये है। योजना को पूर्ण करने का लक्ष्य 2025 है। गोतरा बैराज का निर्माण सीधी जिले में गोपद नदी पर ग्राम हरदी के निकट किया जाना है जिसकी लागत रुपये 387 करोड़ रुपये है। बैराज की लंबाई 3180 मीटर, ऊंचाई 16 मीटर, उक्त बैराज से 107 ग्रामों (सीधी के 75 गांव एवं सिंगरौली के 32 गांव) की कुल 19615 हेक्टेयर कृषि भूमि में लगभग 55 हजार किसानों को आधुनिक सिंचाई पद्धति (फब्बारा सिंचाई) उपलब्ध कराई जाएगी जिससे कृषक अपनी भूमि पर दोहरी फसल लेकर उत्पादन में वृद्धि कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगे और जिले का सिंचाई प्रतिशत भी बढ़ेगा। इस परियोजना से 19 मेगावाट विद्युत उत्पादन एवं नल जल योजना के तहत 11.40 मिलियन घन मीटर पीने का पानी भी आस-पास के ग्रामों को उपलब्ध होगा। इन ग्रामों में मुख्य रूप से गोतरा, हडवार, हिनौता, जोवा, जुनार, मड़वास, महखोर, मझगंवा, कमछड़ पैपखरा, कोलगढ़ शामिल है। इसके साथ 58.42 करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री 432.40 लाख रूपये लागत के सिरौला से जोवा रेल्वे स्टेशन पहुंच मार्ग, 609.52 लाख रूपये लागत के नेबूहा कोठार से जमुआ नंम्बर 2 पहुंच मार्ग, 272.90 लाख रूपये लागत के सुलखान से सिलवार से गिजवार व्हाया बड़ेरा टोला पहुंच मार्ग, 284.01 लाख रूपये लागत के मुख्य मार्ग से ताल विद्यालय तक पहुंच मार्ग, 277.05 लाख रूपये लागत के मुख्य मार्ग ठोगा मैरहा टोला जमुआ नम्बर 2 पहुंच मार्ग, 125 लाख रूपये लागत के बेलहा बांध हेतु नहर निर्माण पार्ट-4, 306.8 लाख रूपये लागत के ग्राम उमरिया ब्लाक कुसमी में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन मय 01 जी एवं 01 एच टाइप आवास गृह का निर्माण, 306.8 लाख रूपये लागत के ग्राम पतुलखी ब्लाक सिहावल में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन मय 01 जी एवं 01 एच टाइप आवास गृह निर्माण, 426.98 लाख रूपये लागत के शासकीय महाविद्यालय सिहावल में 06 अध्ययन कक्षों का निर्माण, 402.78 लाख रूपये लागत के अमहवा से सतनरा पहुंच मार्ग, 455.83 लाख रूपये लागत के बढ़ौरा राष्ट्रीय राजमार्ग-39 बनिया टोला से करगिल पहुंच मार्ग, 194.96 लाख रूपये लागत के करौदिया उत्तर टोला सीएमआईटी कालेज से करौदिया दक्षिण टोला मोरीसन स्कूल पहुंच मार्ग, 294.39 लाख रूपये लागत के राष्ट्रीय राजमार्ग-39 उपनी से उत्तर टोला पहुंच मार्ग, 306.8 लाख रूपये लागत के ग्राम गांधीग्राम ब्लाक सीधी में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन मय 01 जी एवं 01 एच निर्माण एवं 48.68 लाख रूपये लागत के आजीविका भवन निर्माण रघुनाथपुर का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री 24.39 करोड़ रुपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का किया। मुख्यमंत्री 1436.36 लाख रूपये लागत के जिला सीधी अस्पताल में 100 बिस्तरीय एम.सी.एच. विंग के भवन का निर्माण कार्य, 175 लाख रूपये के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल चमराडोल के नवीन भवन, 73.87 लाख रूपये लागत के हायर सेकेंडरी स्कूल चकडौर में लैब भवन निर्माण, 38.81 लाख रूपये लागत के ग्राम पंचायत ददरी से नगन्ना रोड, 194.33 लाख रूपये लागत के ग्राम पंचायत बड़ागांव हनुमान मंदिर डिहुली खास मेन रोड़, 117.17 लाख रूपये लागत के ग्राम पंचायत माटा में केरही रोड़ तक, 44.44 लाख रूपये लागत के चौहानन टोला से शेर मार्ग के चौनेज क्र. 980 एवं 1200 मीटर पर क्रस डैनेज कार्य, 63.96 लाख रूपये लागत के एप्रोच रोड निर्माण करमाई जंगल चौकी से रामलखन के घर तक, 48 लाख रूपये लागत के कोल्हुआ मुख्य मार्ग से जमतिहवा टोला पहुंच मार्ग एवं पुल पुलिया निर्माण, 51.72 लाख रूपये लागत के सुदूर सड़क निर्माण प्रधानमंत्री सड़क मुख्य नहर से हरिजन बस्ती मड़वा, 51.16 लाख रूपये लागत के ग्रेवल रोड बोकरो से चौहानी लम्बाई 3 कि.मी. ग्राम पंचायत कोबरो, 63.87 लाख रूपये लागत के पड़खुरी 588 में यू.पी. नहर से सार्वजनिक गौशाला तक एप्रोच रोड, 17.55 लाख रूपये लागत के पड़खुरी 587 भमरहा टोला से खोटौहा पहुंच मार्ग निर्माण, 24.86 लाख रूपये लागत के मौरा माध्यमिक शाला से गडिया टोला आदिवासी बस्ती पहुंच मार्ग एवं 38.047 लाख रूपये लागत के गौशाला निर्माण बघउ ग्राम पंचायत बघउ का लोकार्पण किया।

पाकिस्तान ड्रोन से गिराई तीन किलो से अधिक हेरोइन बरामद

droun

जालंधर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अमृतसर के सीमावर्ती गांव बछिविंड के खेतों में पाकिस्तान ड्रोन द्वारा गिराई तीन किलो दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है।बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने शनिवार को बताया कि तड़के 0321 बजे सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मुल्लाकोट, जिला-अमृतसर के पास के क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु (ड्रोन) के प्रवेश की आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि निर्धारित अभ्यास के अनुसार, सैनिकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घुसपैठ करने वाले ड्रोन पर गोलीबारी की।अधिकारी ने बताया कि बाद में सीमा के नजदीकी क्षेत्र में तैनात सैनिकों ने गांव बछिविंड, जिला-अमृतसर के गेहूं के खेतों में ड्रोन और कुछ गिरने की आवाज भी सुनी। क्षेत्र की प्रारंभिक तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने गेहूँ के खेतों से एक बड़ा बैग बरामद किया जिसमें नशीले पदार्थों हेरोइन के तीन पैकेट (वजन 3.2 किलोग्राम) बरामद हुआ। खेप के साथ एक लोहे की अंगूठी और एक चमकदार पट्टी भी जुड़ी हुई पाई गई। इलाके की तलाश अभी जारी है।

कर्मचारी चयन आयोग, केंद्रीय पुलिस बलों में कांस्टेबल की भर्ती की परीक्षा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी

amit-shah

 

दिल्ली, गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा आयोजित करने को मंज़ूरी दे दी है।यह ऐतिहासिक निर्णय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की पहल पर सीएपीएफ में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिए लिया गया है।हिन्दी और अंग्रेज़ी के अलावा प्रश्न पत्र निम्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार किया जाएगा:असमिया , बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, ओडिया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी।इस निर्णय के परिणामस्वरूप लाखों उम्मीदवार अपनी मातृभाषा अथवा क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा में भाग ले सकेंगे जिससे उनके चयन की संभावनाएं बढ़ेंगी।गृह मंत्रालय और कर्मचारी चयन आयोग कई भारतीय भाषाओं में परीक्षा के संचालन की सुविधा के लिए मौजूदा समझौता ज्ञापन से संबंधित एक परिशिष्ट पर हस्ताक्षर करेंगे।कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रमुख परीक्षाओं में से एक है, जिसमें देशभर से लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं। हिन्दी और अंग्रेज़ी के अतिरिक्त 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा का आयोजन 01 जनवरी, 2024 से होगा। इस निर्णय के बाद यह उम्मीद है कि राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारें स्थानीय युवाओं को अपनी मातृभाषा में परीक्षा देने के इस अवसर का उपयोग करने और देश की सेवा में करियर बनाने के लिए बड़ी संख्या में आगे आने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करेंगी। सरकार का कहना है कि गृह मंत्रालय, क्षेत्रीय भाषाओं के उपयोग और विकास के प्रोत्साहन के लिए कटिबद्ध है।

बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, 25 गंभीर रूप से घायल

mumbai-pune

पुणे, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हो गये, जिनमें से 25 की हालत गंभीर है।रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि यह घटना मुंबई-पुणे राजमार्ग पर बोरघाट में शिंग्रोबा मंदिर के पास हुई जब करीब 45 यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों का इलाज खोपोली के ग्रामीण अस्पतालों में चल रहा है।उन्होंने कहा कि हाइकर्स ग्रुप, आईआरबी की टीमें पीड़ितों को राहत कार्य प्रदान कर रही हैं और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को मदद के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि बस में सवार यात्री पुणे में कार्यक्रम में शामिल होकर गोरेगांव मुंबई लौट रहे थे।पुलिस ने बताया कि अब भी कई यात्रियों के खाई में फंसे होने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है। उसने बताया कि दुर्घटना के सही कारण का अब तक पता नहीं चला है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे 12 से अधिक यात्रियों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये

21 की मौत, 24 घंटे में कोरोना के 10,763 नये मामले

corona-update

 

दिल्ली, देश में कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस महामारी के मामलों के बीच पिछले 24 घंटे में 10,763 नये मामले सामने आये है और इस दौरान संक्रमण से 21 लोगों की मौत हुई हैं।इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 397 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,25,517 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,48,08,022 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,091 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 6,628 बढ़कर 4,42,23,211 पर पहुंच गया है।देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 1,167 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, उत्तरप्रदेश में 485, हरियाणा में 398, दिल्ली में 349, राजस्थान में 290, महाराष्ट्र में 228, तमिलनाडु में 192, छत्तीसगढ़ में 135, गुजरात में 133, ओडिशा में 109, पंजाब में 106, पुड्डुचेरी में 99, पश्चिम बंगाल में 72, बिहार में 62, आंध्रप्रदेश में 61, जम्मू-कश्मीर में 60, कनार्टक में 58, उत्तराखंड में 28, झारखंड में 19, तेलंगाना में 14, चंड़ीगढ़ में 11, गोवा में 10, असम में पांच, त्रिपुरा और लद्दाख में तीन-तीन, मिजोरम में दो, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला बढ़ा है।

कांग्रेस खत्‍म हुई, भाजपा भी हो जाएगी, विपक्षी गठबंधन के प्रयास जारी: अखिलेश यादव

akhilesh yadav at indore

 

इंदौर। समाजवादी पार्टी के नेता और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को इंदौर में मीडिया से रूबरू हुए। उन्‍होंने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि समय के साथ कांग्रेस खत्‍म हो गई, भाजपा भी हो जाएगी। देश में विपक्षी गठबंधन के प्रयास जारी हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि वे किसी अपराधी का पक्ष नहीं ले रहे हैं, लेकिन यह सवाल उठा रहे हैं कि फर्जी एनकाउंटर न हो।
इंदौर। समाजवादी पार्टी के नेता और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को इंदौर में मीडिया से रूबरू हुए। उन्‍होंने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि समय के साथ कांग्रेस खत्‍म हो गई, भाजपा भी हो जाएगी। देश में विपक्षी गठबंधन के प्रयास जारी हैं।

इंदौर प्रेस क्‍लब में मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि देश में विपक्षी गठबंधन बने उसके प्रयास जारी हैं। इसके लिए विभिन्न मुख्यमंत्री मिलकर जुटे हुए हैं। सवालों के जवाब में उन्‍होंने कहा कि आगे राहुल गांधी की क्या भूमिका होगी ये कांग्रेस को तय करना है। कांग्रेस बड़ी पार्टी है। हम सलाह नहीं दे सकते।

अखिलेश ने कहा कि ईडी और सीबीआई पर भाजपा वही रास्ता अपना रही जो कांग्रेस ने अपनाया था। कांग्रेस खत्म हुई। भाजपा भी हो जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश भेदभाव नहीं करता, जो भी आता है अपना लेते हैं। इसलिए पड़ोसी प्रदेश के मुख्यमंत्री उप्र आते हैं क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री बनना होता है। यादव ने कहा कि एनकाउंटर में धर्म और जाति देखी जा रही है। हम किसी अपराधी का पक्ष नहीं ले रहे हैं सवाल उठा रहे हैं कि फर्जी एनकाउंटर न हो। मुरैना के लड़के का जो अग्निवीर भर्ती में आया उसे पुलिस ने मार दिया। यादव के अनुसार कोर्ट ऐसे एनकाउंटर में अधिकारियों पर एफआईआर का आदेश दे चुकी है।

अखिलेश बोले योगीजी कहते हैं चुनाव विकास से नहीं जीते जाते। उन्‍होंने अपने कार्यकाल के एक्सप्रेस वे और मेट्रो का उदाहरण देते हुए कहा कि योगीजी गोरखपुर और पीएम के क्षेत्र में भी मेट्रो नहीं ले जा सके। सपा ने लखनऊ तक मेट्रो चलाई वहां से आगे नहीं बढ़ा सके।

 

अंबेडकर जयंती पर शेयर बाजार बंद

ambekar jyanti

मुंबई, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज शेयर बाजार और मुद्रा बाजार में अवकाश रहा, जिसके कारण कोई कामकाज नहीं हो सका।देश के प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के साथ ही अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार भी बंद रहा है।कारोबारियो का कहना है कि अब सोमवार को सामान्य कामकाज होगा क्योंकि आज शुक्रवार है जो कारोबार का अंतिम साप्ताहिक दिन होता है।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ वरिष्ठ पत्रकार कल्याण संघ के सदस्यों ने पौधे रोपे

cm-cm-mp

 

भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में वरिष्ठ पत्रकार कल्याण संघ के सदस्यों के साथ मौलश्री,पीपल, नीम और जामुन के पौधे लगाए। संघ के सर्वआत्मदीप, हरिमोहन मोदी, वीरेन्द्र सिन्हा, चन्द्रहास शुक्ला, दिनेश जोशी, प्रेम नारायण प्रेमी तथा पुरूषोत्तम सोढानी ने पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री चौहान को चंद्रहास शुक्ला ने “पुण्य स्मरण-पत्रकार” पुस्तक भेंट की। यह पुस्तक भोपाल के 123 दिवंगत पत्रकारों पर लेखों का संकलन है। मुख्यमंत्री चौहान ने हरिमोहन मोदी द्वारा संपादित “प्रेरणा विकास डायरी-2023” का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री के साथ पवन पाण्डेय, बालक गौतम गुर्जर और श्रीकांत पाटिल ने अपने जन्म-दिवस पर परिजन सहित पौध-रोपण किया। योगेश चौहान और श्रीमती तरूणा चौहान अपनी विवाह वर्षगाँठ पर परिवार सहित पौध-रोपण में शामिल हुए।मुख्यमंत्री चौहान के साथ वरिष्ठ पत्रकार कल्याण संघ के सदस्यों ने पौधे रोपे

बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म-भूमि महू, शिक्षा-भूमि लंदन, दीक्षा-भूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण-भूमि दिल्ली,चैत्य-भूमि मुम्बई तीर्थ-दर्शन योजना में शामिल, पंच तीर्थों के संबंध में राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

tulsi-silawat

महू, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंच तीर्थों, उनकी जन्म-भूमि महू, शिक्षा-भूमि लंदन, दीक्षा-भूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण-भूमि दिल्ली तथा चैत्य भूमि मुंबई को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना से जोड़ा जा रहा है। बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जन्म-भूमि महू आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महू में सर्व सुविधा युक्त धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर नमन किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन द्वारा महू में डॉ. अंबेडकर का स्मारक निर्मित कराया गया है। महू में धर्मशाला निर्माण की मांग लम्बे समय से थी। बाबा साहब के अनुयाई बड़ी संख्या में महू पहुँचते हैं। यहाँ उनके रूकने की कोई व्यवस्था नहीं थी। राज्य शासन भूमि की व्यवस्था के लिए प्रयासरत थी। अब सेना से साढ़े तीन एकड़ भूमि के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त हो गया है। यह भूमि डॉ. बाबा साहब मेमोरियल समिति को लीज पर देकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएगी।

डॉ. अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को जारी हुई अधिसूचना

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पंचतीर्थों को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में शामिल करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग द्वारा 14 अप्रैल को जारी अधिसूचना से अम्बेडकर जन्मस्थली महू, शिक्षा-भूमि लंदन में 10 किंग हेनरीज रोड स्थित स्मारक, दीक्षा-भूमि-डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ग्रंथालय एवं शोध केन्द्र नागपुर, महापरिनिर्माण भूमि- डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक नई दिल्ली, चैत्य-भूमि डॉ. अम्बेडकर स्मारक मुम्बई को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना नियम 2012 में जोड़ा गया है। अधिसूचना में संत रविदास मंदिर वाराणसी को भी तीर्थ-दर्शन योजना में शामिल किया गया है।

ईरान में अचानक आई बाढ़ में कम से कम तीन लोगों की मौत

iran

तेहरान, ईरान के पश्चिमी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण अचानक आई बाढ़ से पिछले 24 घंटों के दौरान कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी। ईरानियन स्टूडेंट्स न्यूज एजेंसी (आईएसएनए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।ईरान के राहत एवं बचाव संगठन के उप प्रमुख मोर्तेज़ा मोरादिपोर ने बताया कि यहां कई दिनों से लगातार हो रही बारिश होने के कारण अचानक बाढ़ आ गयी, जिसमें करीब तीन लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि यहां पर बचाव कार्य जारी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बने अस्थायी शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।मोरादिपोर ने बताया कि पश्चिमी क्षेत्र में आयी अचानक बाढ़ में मारे गए लोग पश्चिमी अजरबैजान, इलम और काज़्विन प्रांतों से थे।उन्होंने बताया कि बचाव कर्मियों ने अभी तक बाढ़ से प्रभावित 11 शहरों और 21 गांवों में 861 लोगों को बचाया।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...