मध्यप्रदेश की धरती पर अब बेटियाँ वरदान : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत भूमि पर बेटियों का बहुत आदर और सम्मान था, परंतु एक समय ऐसा आया जब बेटियों को अभिशाप माना जाने लगा। कोख को कत्ल खाना बना दिया गया। प्रदेश में 1000 बेटों के पीछे केवल 900 बेटियाँ जन्म लेती थीं। मेरे मन में शुरू से ही बेटियों का खोया हुआ सम्मान लौटाने की तड़प थी। एक बार मैं एक सभा में कह रहा था कि “भ्रूण हत्या मत करो, बेटियों को आने दो”, तब बूढ़ी अम्मा ने कहा कि बेटियों की दहेज की व्यवस्था क्या तू करेगा। उसी समय मैंने प्रण लिया कि मध्यप्रदेश में बेटियों को वरदान बनाऊँगा। मैं दिन-रात उनके कल्याण में लग गया और मध्यप्रदेश की धरती पर अब बेटियाँ वरदान हैं।

मुख्यमंत्री चौहान खंडवा में लाड़ली बहना महा सम्मेलन में बहनों को संबोधित कर रहे थे। प्रारंभ में लगभग एक लाख बहनों द्वारा शिवराज भैया को लिखी गई पातियाँ उन्हें भेंट की गईं। बहनों ने साफा बांध कर और निमाड़ी पहरावनी द्वारा मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया। मुख्यमंत्री को बहनों ने राखियों से बनाई उनकी तस्वीर भी भेंट की।

मुख्यमंत्री चौहान ने अपने संबोधन की शुरूआत “फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है” गाने से की और समापन भी इसे गाकर किया। बहनों ने भी अपने शिवराज भैया के साथ स्वर में स्वर मिलाया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज बड़ी संख्या में प्रदेश की बहनों ने मुझे पाती लिख और राखी बांध कर, मेरे प्रति जो विश्वास जताया है, उसे मैं टूटने नहीं दूँगा। मैं कच्चे धागे के इस बंधन को उम्र भर निभाऊँगा। मैं जिउँगा तो बहनों के लिए और यदि उनके लिए मरना पड़ा तो उसमें भी पीछे नहीं हटूँगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहन-बेटियों के कल्याण के लिए प्रदेश में अनेक योजनाएँ संचालित हो रही हैं। प्रदेश में सर्वप्रथम लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई गई। बेटियों को जन्म के समय ही बचत पत्र खरीद कर दिया जाता है, जिसके द्वारा उन्हें समय-समय पर राशि मिलती है और 21 वर्ष की आयु पूरी हो जाने पर एक लाख रूपये मिलते हैं। गरीब बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह योजना चल रही है। पंचायत और नगरीय निकायों में आधी से अधिक बहने निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। शिक्षकों की भर्ती में भी बहनों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है। पुलिस की भर्ती में बहनों को 30 प्रतिशत आरक्षण मिलता है। यदि कोई संपत्ति बहन के नाम पर ली जाए तो स्टांप शुल्क में भी छूट रहेगी। प्रधानमंत्री आवास पति-पत्नी दोनों के नाम ही स्वीकृत होते हैं। प्रदेश में हर गरीब को रहने की जमीन दिलाई जा रही है। इसके लिए जो पट्टा होता है उसमें भी पत्नी का नाम अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं प्रदेश की सभी बहनों का सगा भाई हूँ। भाई अपनी बहन को साल में एक बार सावन के महीने में राखी पर उपहार देता है। मैं भी अपनी बहनों को उपहार देना चाहता था, परंतु मेरा भाव यह था कि यह उपहार वर्ष में एक बार नहीं बल्कि हर महीने दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार मैंने सबेरे 4 बजे उठ कर पत्नी को बताया कि मेरे मन में बहनों के लिए एक योजना आई है, जिसमें उन्हें प्रत्येक माह एक हजार रूपये की राशि दी जाकर उन्हें आत्म-निर्भर बनाया जाये। इसी सोच से लाड़ली बहना योजना बन गई।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना बहनों की जिंदगी बदल देगी। योजना का लाभ प्रत्येक ऐसे परिवार को, जिसकी वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से कम हो, 5 एकड़ या उससे अधिक जमीन न हो और 4 पहिया वाहन न हो, मिलेगा। परिवार का अर्थ पति-पत्नी और बच्चे हैं। इसके लिए बहन की उम्र 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक होना चाहिए। योजना में 30 अप्रैल तक फार्म भरे जाएंगे और 10 जून से बहनों के खाते में पैसा आने लगेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहने इस योजना का लाभ लें और दूसरी बहनों को भी दिलवाए। गाँव-गाँव, वार्ड-वार्ड में लाड़ली बहना सेना बना ले और योजना के क्रियान्वयन में अपना पूरा सहयोग दें। मुख्यमंत्री चौहान ने उपस्थित सभी महिलाओं को प्रदेश के विकास में भाई का साथ देने की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिला स्व-सहायता समूह के स्टाल पर चाय और लड्डू का स्वाद भी चखा। महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री स्थानीय कलाकारों के साथ कदम से कदम मिला कर थिरके भी।

जिले की प्रभारी और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुउषा ठाकुर, वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में बहन, बेटी और महिलाएँ उपस्थित रही। स्वागत भाषण विधायक देवेंद्र वर्मा ने दिया।

भोपाल नगर निगम की लापरवाही से लग रही आदमपुर छावनी कचरा खंती में आग- विष्णु विश्वकर्मा

भोपाल। रायसेन रोड के आदमपुर छावनी गांव स्थित कचरा खंती में एक बार फिर से आग लग गई कचरे में लगी आग बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया और रहवासी दहशत में आ गए। कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा ने बार बार हो रही आगजनी पर चिंता जताते हुए इस घटना को भोपाल नगर

निगम की लापरवाही बरतने का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जहां कचरा खंती में आग लगी हो, इसके पहले भी कई बार आग लग चुकी है। यदि समय रहते कोई पुख्ता व्यवस्था ना की गई तो यह आग किसी भी दिन विकराल रूप ले लेगी और क्षेत्र के लिए बड़ी हानि का कारण बन जाएगी। भोपाल नगर निगम को आड़े हाथों लेते हुए विष्णु विश्वकर्मा ने कहा कि रहवासी क्षेत्र के बीच असुरक्षित कचरा खंती एक बड़ी समस्या है, और कचरे में बार बार लगने वाली आग इस खतरे को कई गुना बढ़ा रही है। गर्मी के मौसम में यदि आगजनी हो जाये तो तेज हवाओं के चलते आसपास के बड़े इलाके में आग फैलने का खतरा भी बना हुआ है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा ने निगम को तय समय सीमा में क्षेत्रवासियों की जान माल की सुरक्षा के बंदोबस्त करने की मांग की, ऐसा न होने की स्थिति में हज़ारों ग्रामीणों को साथ लेकर चक्काजाम किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल हिंसा पर भाजपा ने TMC को घेरा

tmc

पश्चिम बंगाल,  रामनवमी (30 मार्च) पर हुई हिंसा को लेकर भाजपा ने टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चौतरफा हमला किया है। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां सड़क पर प्रदर्शन किया, वहीं नेताओं ने जुबानी तीर भी चलाए।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि रिषड़ा में जब शुक्रवार को हिंसा हुई तब पुलिस ने जान-माल की रक्षा के लिए कुछ नहीं किया। जिन लोगों ने तोड़-फोड़ और पत्थरबाजी की उन्हें छोड़ दिया और हिंदू संगठन के 12 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। 100 से ज्यादा घरों में रेड की। इसके अलावा कल पुलिस ने महिलाओं के साथ भी बद्तमीज़ी की।

प्रदेश अध्यक्ष मजूमदार बोले- सिर्फ हमारे लिए धारा 144
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि पुलिस हमारे साथ सहयोग करने को तैयार नहीं है। हम जहां जाना चाहते हैं वहां धारा 144 लागू नहीं है। हम कह रहे हैं कि हम 3 लोग पैदल जाएंगे, लेकिन फिर भी पुलिस हमें जाने नहीं दे रही। पुलिस पूरी तरह से TMC के हाथों में है। इस मामले में CP भी कुछ नहीं कर सकते क्योंकि ममता बनर्जी उनकी मालिक हैं।

मजूमदार ने कहा कि हमने केंद्रीय बल की तैनाती और NIA द्वारा जांच की मांग की है। ऐसी कौन सी धारा 144 है, जिसमें बम चल रहे हैं। यहां के सांसद और चेयरमेन 144 में घूम रहे हैं। उनके लिए धारा 144 नहीं है?

दिलीप घोष ने कहा- ममता में कानून संभालने की क्षमता नहीं
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो सरकार है, उनके पास कानून-व्यवस्था संभालने की क्षमता नहीं है। बंगाल धीरे-धीरे रसातल में जा रहा है। उनसे खुद कुछ संभाला नहीं जा रहा तो वो दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

लॉकेट चटर्जी बोलीं- मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए ममता का ये प्लान

बंगाल में भाजपा महासचिव लॉकेट चटर्जी ने कहा कि मुस्लिम लोगों को खुश करने के लिए ममता बनर्जी ने सबको खुला छोड़ दिया है। सिर्फ रामनवमी पर ही नहीं बल्कि दुर्गा विसर्जन, सरस्वती पूजा शोभायात्रा पर हमाल होता है। हम NIA द्वारा जांच की मांग करते हैं। वोट बैंक की राजनीतिक के चलते पुलिस हिंदूओं को गिरफ्तार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बंगाल की सागरदिघी सीट पर चुनाव हुआ था, जिसमें TMC की हार हुई। मुस्लिम वोट बंट गया, जिसके बाद मुस्लिम वोट को खुश करने के लिए ये पहले से प्लान षड़यंत्र किया गया था।

पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति चल रही है। हालांकि इस विधानसभा चुनाव के दौरान मुसलमानों के साथ-साथ बंगाल के हिंदुओं ने भी वोट दिया था लेकिन उन्हें (ममता बनर्जी) सिर्फ मुसलमानों को ही देखना है।

ममता बनर्जी का पलटवार- सेंट्रल फोर्स ने भड़काया दंगा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यहां सेंट्रल फोर्स आई। फाइव स्टार होटल में ठहरी, दंगा भड़काया फिर भाजपा वालों के साथ मीटिंग की और फिर वापस लौट गई। इनके आने से सबसे पहले इनसे पूछे कि 100 दिन रोजगार का पैसा कहां है? बाद में दंगा भड़काने बंगाल आए। मैं आपके (जनता) लिए सब करूंगी लेकिन आपसे अनुरोध है कि पंचायत चुनाव और 2024 के चुनाव में आप दंगा करने वाली पार्टी भाजपा का समर्थन न करें।

 

 

मुख्यमंत्री चौहान ने छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक, वीरता के प्रतीक, छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्य-तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

जो दूसरों को जीते वह वीर और जो स्वयं को जीते वह महावीर: मुख्यमंत्री शिवराज

bhagvan mahaveer

भोपाल, महावीर स्वामी के 5 महाव्रत शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन कराते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महावीर स्वामी के 5 महाव्रत सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह भौतिकता से दग्ध मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दर्शन कराते हैं। महावीर जयंती पर हम उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लें। महावीर स्वामी ने बताया था कि जो दूसरों को जीते वह वीर और जो स्वयं को जीते वह महावीर होते हैं। स्वयं को जीतने वाले जितेंद्रिय अर्थात जैन है। इस अर्थ में सभी को जैन बनने का प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान अमरकंटक में प्रदेश की श्रेष्ठ गो-शालाओं, गो-भक्तों और पशु सेवकों को आचार्य विद्यासागर जी दया पुरस्कार वितरित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आचार्य विद्यासागर राष्ट्रसंत हैं, जिनके दर्शन का आज मुझे सौभाग्य मिला है। उनमें मुझे महावीर स्वामी की छवि दिखाई देती है। मूक माटी उनका अद्भुत ग्रंथ है। जैन धर्म हमें बिना हथियार के दूसरों को जीतना सिखाता है। हमारी संस्कृति आत्मवत सर्वभूतेषु, सर्वे भवंतु सुखिन: और एकात्म मानवता की है। हम सबमें एक ही चेतना को देखते हैं, हर प्राणी का कल्याण चाहते हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए, जे पीर पराई जाने रे” से सीख ले कर मैंने बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई है। मेरे मन में बहनों की पीड़ा दूर करने की भावना थी। इस योजना से बहने स्वावलंबी बनेगी और उनमें आत्म-विश्वास जागृत होगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने गाय और पशुओं के लिए भी एंबुलेंस सेवा शुरू की है। प्रदेश के हर विकासखंड में एक-एक एंबुलेंस चलाई जा रही है, जिसमें डॉक्टर और कंपाउंडर की व्यवस्था भी की गई है। प्रदेश में 407 पशु एंबुलेंस आ चुकी है। इस सेवा के लिए 1962 पर कॉल करें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 1 अप्रैल से प्रदेश में शराब के अहाते बंद कर दिए गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने पर चालक का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

जीव दया और गो-सेवा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में हुए उत्कृष्ट कार्य: विनय भैया

बाल ब्रह्मचारी विनय भैया ने कहा कि जीव दया और पशु सेवा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार उत्कृष्ट कार्य कर रही है। खेती में आज बैलों की जगह ट्रैक्टर और हार्वेस्टर ने ले ली है। इस कारण से गो-वंश के समक्ष भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने सुझाव दिया कि मध्यप्रदेश सरकार ऐसी व्यवस्था करें कि किसान खेती के बाद नरवाई को जलाये नहीं, बल्कि भूसे को गो-शालाओं को दे दे। भूसा पशुओं का भोजन है, मनुष्य को उसे जलाने का कोई अधिकार नहीं है। राज्य सरकार किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर भूसा निकालने की मशीन दे रही है। भूसा किसी भी हालत में जलाया नहीं जाना चाहिए।

म. प्र. गो-संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने कहा कि प्रदेश में श्रेष्ठ कार्य करने वाली गो-शाला, गो-सेवकों और पशु-सेवकों के लिए आचार्य विद्यासागर जी दया पुरस्कार प्रारंभ किया गया है। प्रदेश में 1758 सक्रिय गो-शालाएँ हैं, जिनमें 2 लाख 87 हजार गो-वंश है। सरकार ने गो-सेवा के लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान किया है। इस वर्ष गो-शालाओं को 202 करोड़ 53 लाख रूपए की राशि वितरित की गई है।

मुख्यमंत्री चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन और कन्या-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद सुश्री हिमाद्री सिंह, राम दास पुरी, जैन समाज के प्रमोद जैन, जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, गो-सेवक और बड़ी संख्या में जन-सामान्य उपस्थित रहा।

मुख्यमंत्री चौहान ने माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री चौहान ने अमरकंटक में मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी, पुण्य-सलिला माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती, जन-प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

भगवान आदिनाथ के किए दर्शन

मुख्यमंत्री चौहान ने अमरकंटक में सर्वोदय तीर्थ पंचकल्याण मंदिर पहुँच कर भगवान आदिनाथ के दर्शन कर प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान को मंदिर परिसर में स्थापित 1000 प्रतिमाओं संबंधी जानकारी दी गई।

आचार्य विद्यासागर महाराज से आशीर्वाद लिया

मुख्यमंत्री चौहान ने अमरकंटक में जैन धर्मशाला पहुँच कर आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दर्शन किये और उनका आशीर्वाद लिया।

लाड़ली बहना योजना कर्मकांड नहीं सामाजिक क्रांति का शंखनाद – मुख्यमंत्री चौहान

betul

 

भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना कर्मकांड नहीं मध्यप्रदेश में सामाजिक क्रांति का शंखनाद है। पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू हुई थी। अब बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। बहने समृद्ध होंगी तो परिवार समृद्ध होगा। मध्यम और गरीब वर्ग की बहनों की आर्थिक समस्याएँ दूर होगी। इस योजना से उनके जीवन में खुशहाली आएगी। जब महिलाओं के पास राशि रहेगी तो घर की हालत बदल जाएगी। मध्यप्रदेश में महिलाओं को उनका हक दिलाया जा रहा है। उनके मान-सम्मान का ध्यान रखा जा रहा है। बुजुर्ग महिलाओं की पेंशन 600 से बढ़ाकर 1000 रूपये की जायेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महिलाएँ स्वाभिमान से जिये, प्रदेश की धरती पर अत्याचार नहीं होने देंगे। महिलाओं को शक्तिशाली बनाने के लिए हर ग्राम में लाडली बहना सेना बनाई जाएगी। इसमें बहने शामिल होंगी, जो महिलाओं की सुरक्षा का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि आवासहीनों को रहने के लिए भूमि दी जाएगी। जल, जंगल, जमीन पर जनजातीय वर्ग का भी हक है। उन्हें पेसा नियम में अधिकार दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को बैतूल पुलिस ग्राउंड पर मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण एवं महिला सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुलताई में माँ ताप्ती कॉरिडोर बनाया जायेगा। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार की जायेगी। उन्होंने संस्थाओं का नाम क्रांतिकारियों के नाम पर रखे जाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने 680 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए मेरा मन सदैव तत्पर रहता है। बहनों के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा कई फैसले लिए गए हैं। राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए पंचायत और नगरीय निकायों के चुनावों में महिलाओं के आरक्षण के साथ शासकीय सेवाओं में अवसर उपलब्ध कराने के लिए शिक्षक भर्ती में 50 तथा पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई। इसमें बेटियों ने भी अपनी प्रतिभा सिद्ध की। राज्य सरकार महिला के नाम से भूमि की रजिस्ट्री कराने पर रजिस्ट्री शुल्क में छूट देती है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना मेरे दिल से निकली योजना हैं। योजना से अब हमारी गरीब, निम्न मध्यमवर्गीय बहनों के खाते में प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी। यह राशि आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। बच्चों के पोषण स्तर में सुधार होगा और सास-बहू के संबंध में भी मधुरता आएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महिलाओं के आवेदन प्रतिपूर्ति का कार्य 30 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने योजना की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में भी बहनों को जागरूक किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना में ई-केवाईसी बहुत जरूरी है, जिससे राशि सीधे बहनों के खाते में जा सके। बहनों की ई-केवाइसी के लिए राज्य सरकार द्वारा राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा पैसे मांगने की जानकारी मिलने पर तत्काल एफआईआर की जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि आवेदन केन्द्रों पर बहनों के बैठने और पेयजल की उचित व्यवस्था की जाये। जिन गाँवों और वार्डों में नेटवर्क के कारण ई-केवाइसी की समस्या है, वहाँ बहनों को अन्य गाँव या वार्ड में ले जाकर ई-केवाइसी कराने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाये।

कोई भी आवासहीन नहीं रहेगा

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में सभी आवासहीन को रहने के लिए नि:शुल्क जमीन दी जाएगी। कोई भी आवासहीन नहीं रहेगा। संसाधनों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। जनजातीय वर्ग को भी जल, जंगल और जमीन का हक दिया जा रहा है। पेसा नियम में पंचायतों में ग्राम सभा में शांति और विवाद निवारण समिति द्वारा गाँव के विवाद गाँव में ही निराकृत किए जा रहे हैं। गरीबों को शोषण से बचाया जाएगा।

अब बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शासकीय सेवाओं में पहले बेटे को ही अनुकंपा नियुक्ति दी जाती थी। अब निर्णय लिया गया है कि बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ग्राम जीन निवासी बेटी संगीता गोहे को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया।

अब अहाता बार नहीं खुलेंगे

मुख्यंमत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में अब अहाते बार नहीं खुलेंगे। सभी अहाते बंद कर दिए गए हैं। कोई सड़क पर या पार्क में शराब नहीं पियेगा। इस व्यवस्था से महिलाओं पर होने वाले अत्याचार रूकेंगे और शराब पर नैतिक अंकुश लगेगा।

शिक्षा के क्षेत्र में सीएम राईज से बदलाव आएगा

मुख्यंमत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को बदलने की कोशिश की जा रही है। शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए अब पूरे प्रदेश में सीएम राईज स्कूल की स्थापना हो रही है, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके। प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई भी अब हिन्दी में कराई जा रही है।

हर घर में नल से जल मिलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बहनों को पानी लाने के लिए अब दूर जाने और हेंडपंप चलाने की जरूरत नहीं है। जल जीवन मिशन से घर में ही नल से जल मिलेगा।

समाज जगाने के लिए सभी को आगे आना होगा

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समाज को बदलना है और एक नया मध्यप्रदेश गढ़ना है। इसके लिए सभी को मिल कर कार्य करना होगा। उन्होंने महिलाओं के साथ सभी का आह्वान किया कि मिल कर अन्याय के खिलाफ खड़े हो जाएं।

विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन

मुख्यमंत्री चौहान ने कन्या-पूजन एवं दीप प्रज्‍ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ वितरित और विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

विकास का प्रकाश चारों दिशाओं में फैल रहा हैं: सांसद उइके

सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास का प्रकाश चारों दिशाओं में फैल रहा है। अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आया हैं। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री चौहान का अभिनंदन किया।

विधायक योगेश पंडाग्रे ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान का प्रदेश के चहुँमुखी विकास में अतुलनीय योगदान हैं। मुख्यमंत्री के प्रयासों से सारणी में 55 करोड़ की लागत से पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए एनटीपीसी द्वारा टेंडर भी किए जा चुके हैं। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बैतूल जिला मुख्यमंत्री चौहान के दिल में बसता है। मुख्यमंत्री चौहान ने जिले को सिंचाई, पेयजल, चिकित्सा एवं शिक्षा में अग्रणी बनाया हैं। उन्होंने जिले की जनता की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

लाड़ली बहनों ने भैया शिवराज को पहनाई 101 फीट लंबी राखी

महिला सम्मेलन में जिले की 500 ग्राम पंचायतों की बहनों ने अपने भैया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 101 फीट लंबी राखी पहना कर लाड़ली बहना योजना शुरू करने के लिए कृतज्ञता प्रकट की। मुख्यमंत्री चौहान को प्रतीक स्वरूप लाड़ली बहना बैच भी लगाए गए। सम्मेलन में जन-प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में महिलाएँ और नागरिक उपस्थित थे।

आग में भुट्टा सेंकते वक्त आप भी फेंक देते हैं इसके रेशे? ये 5 फायदे नहीं उठा पाएंगे आप

bhutta

भुट्टा एक देसी फूड है जिसका स्वाद काफी लोगों को आकर्षित करता है, भारत में ज्यादातर लोग इसे आग में पकाकर खाना पसंद करते हैं, हालांकि बदलते वक्त में इसे उबालकर खाने का चलन भी बढ़ा है. भुट्टे के दानों में फाइबर, विटामिन सी, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, यही वजह है कि इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है और कई हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे रेगुलर खाने की सलाह भी देते हैं. लेकिन भुट्टा पकाते वक्त हम अक्सर इसके बालों को कूड़ेदान में फेंक देते हैं. अगर आप इन रेशों के फायदों के बारे में जान जाएंगे तो कभी भी ऐसी गलती नहीं करेंगे. भारत के मशहूर न्यूट्रिशन एक्सपर्ट निखिल वत्स (Nikhil Vats) ने बताया कि भुट्टे के बालों से हम कौन-कौन से लाभ उठा सकते हैं.

भुट्टे के रेशों के फायदे

1. कोलेस्ट्रॉल
बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल मौजूदा दौर की बड़ी परेशानी बन चुका है, इसे वक्त रहते कंट्रोल करना जरूरी है वरना दिल की बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है. ऐसे में भुट्टे के रेशों के सेवन से ब्लड वेसेल्स में मौजूद कोलेस्ट्रॉल बाहर आने लगते हैं.

2. डायबिटीज
जो लोग डायबिटीज की बीमारी के शिकार हैं उनके लिए भुट्टे के रेशे (Corn Silk) किसी वरदान से कम नहीं हैं. इनमें मधुमेह को नियंत्रित करने के गुण पाए जाते हैं और ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

3. इम्यूनिटी
कोराना काल के बाद से ही इम्यूनिटी को बूस्ट करने की बात की जा रही है, ताकि संक्रमण से बचा जा सके. चूंकि भुट्टे की रेशे में विटामिन सी पाया जाता है, तो इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है.

4. डाइजेशन
जिन लोगों को पेट में गड़बड़ी की शिकायत रहती है उनके लिए भुट्टे के बालों का सेवन जरूरी है, क्योंकि इन रेशों में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिसे डाइजेशन प्रॉसेस में मददगार माना जाता है.

5. प्रेगनेंसी
प्रेग्नेंट महिलाओं को भुट्टे के रेशों का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है, जो गर्भवती मां और पेट में मौजूद बच्चे के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

मानहानि केस में राहुल गांधी को 13 अप्रैल तक मिली जमानत, 3 मई को होगी अगली सुनवाई

राहुल गांधी ने सूरत सेशंस कोर्ट में आज (सोमवार) को दो अर्जी लगाई। एक मानहानि मामले में मिली सजा को रद्द करने और दूसरी अर्जी में रेगुलर बेल मांगी थी। अब अर्जी पर सुनवाई 13 अप्रैल और सजा रद्द करने पर 3 मई को अगली सुनवाई होगी। अपील करने के लिए राहुल के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा सूरत पहुंची।

इससे पहले सुबह करीब 10 बजे सोनिया गांधी राहुल से मिलने उनके घर पहुंची। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष से मिलने के 1 घंटे बाद राहुल गांधी सूरत के लिए रवाना हो गए। राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी सूरत पहुंचे।

टीम इंडिया के बाद आईपीएल में भी कप्तान रोहित के लिए नासूर बना ये खिलाड़ी, कोहली से ज्यादा लेता है सैलरी

rohit

RCB vs MI, IPL 2023: टीम इंडिया के बाद अब आईपीएल 2023 में भी एक खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा के लिए सबसे बड़ा नासूर बन गया है. ये खिलाड़ी आईपीएल में धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली से भी ज्यादा सैलरी लेता है, लेकिन प्रदर्शन के नाम पर इस क्रिकेटर ने निराश किया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए ये खिलाड़ी सबसे बड़ा गुनहगार बन गया है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ रविवार को खेले गए आईपीएल मैच में इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को मैच हरवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ रविवार को खेले गए आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन फिसड्डी साबित हुए हैं. ईशान किशन आईपीएल में विराट कोहली से भी ज्यादा सैलरी लेते हैं. आईपीएल में विराट कोहली एक सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 15 करोड़ रुपये की सैलरी लेते हैं. वहीं, ईशान किशन मुंबई इंडियंस से 15.25 करोड़ रुपये की सैलरी लेते हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ रविवार को खेले गए आईपीएल मैच में ईशान किशन ने कप्तान रोहित शर्मा का भरोसा बुरी तरह तोड़ दिया है.

मुंबई इंडियंस की टीम के लिए बना गया सबसे बड़ा दुश्मन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ रविवार को खेले गए आईपीएल मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन को बड़े भरोसे के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन वह सिर्फ 13 गेंदों पर 10 रन बनाकर चलते बने. ईशान किशन की वजह से मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर ध्वस्त होता नजर आया. मुंबई इंडियंस के 98 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे. वो तो तिलक वर्मा ने नंबर 5 पर 84 रनों की पारी खेलकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 170 रन के पार पहुंचा दिया, नहीं तो उसकी हालत और भी बदतर हो सकती थी. 15.25 करोड़ रुपये की सैलरी लेने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन से मुंबई इंडियंस को ऐसे लचर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी.

सीएम शिवराज पहुंच रहे बैतूल, बड़ी संख्या में महिलाएं और हितग्राही कार्यक्रम में पहुंचे

cm_shivraj_in_betul_mp_news

 

बैतूल। बैतूल के पुलिस परेड मैदान में सोमवार को आयोजित किए जा रहे प्रदेश स्तरीय मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम और महिला सम्मेलन में बैतूल के साथ नर्मदापुरम, हरदा, छिंदवाड़ा जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं और हितग्राही पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन का इंतजार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री दोपहर 2.35 बजे बैतूल पहुंचेंगे। पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण एवं महिला सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करने से साथ कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र एवं जन अभियान परिषद के अमले से चर्चा करने के बाद शाम 5.45 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...