कोलार उपनगर में सबसे चर्चित बहुमंजिला पूजन सामग्री एवं विवाह सामग्री शॉप

श्रीराम नवमी एवं हनुमान जयंती के लिए स्पेशल झंडे, सभी तरह की पूजन सामग्री, वस्त्र एक स्थान उपलब्ध

भोपाल, राजधानी के सबसे तेज विकसित क्षेत्र कोलार उपनगर में है शहर के सबसे बड़े पूजन एवं विवाह सामग्री केंद्र में से एक नाम है अभि पूजन सामग्री की दुकान जो कि उपनगर के सबसे बड़े बाजार ललिता नगर नयापुरा में स्थित है।

जहाँ उचित मूल्य पर उपलब्ध है राम नवमी एवं हनुमान जयंती के लिए स्पेशल झंडे, सभी तरह की पूजन सामग्री, भगवान की पोशाक, सर्टिफाइड राशी रत्न और रुद्राक्ष, पीतल से बनी मंदिर के लिए घंटी सभी साइज में, शालिग्राम, बाल गोपाल, राम दरबार, माँ दुर्गा देवी, माँ काली, राधा किशन एवं मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं की पोशाक एवं श्रृंगार के सामान, मार्बल मंदिर एवं वुडन मंदिर, अष्टधातु मूर्ति एवं मंदिर में स्थापना के लिए सभी साइज में मूर्ति, धार्मिक पुस्तकें, जड़ी बूटियां, श्री हनुमान की पोशाक सभी साइज में, श्रृंगार मुकुट माला एवं चोले का सामान

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 9827319556

Poojan samgri store

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वृहद परियोजना नियंत्रण मण्डल की बैठक

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वृहद परियोजना नियंत्रण मण्डल की बैठक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए प्रयास निरंतर जारी हैं। निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं के साथ जिन क्षेत्रों में नवीन परियोजनाएँ आरंभ हो रही हैं, वहाँ किसानों को नहरों के रख-रखाव और पानी की हर बूँद के सही उपयोग के संबंध में जागरूक करना आवश्यक है, जिससे हम अपने संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग उत्पादन में कर सकें।

मुख्यमंत्री चौहान वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की मंत्रालय में हुई 119वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में 3 जिलों में 3 नवीन तहसीलों के सृजन का निर्णय लेते हुए उनके कुशल संचालन के लिये पदों की स्वीकृति दी गई। खण्डवा जिले में नवीन तहसील छैगांव माखन, सिंगरौली जिले में नवीन तहसील बरगवां और आगर-मालवा जिले में नवीन तहसील सोयतकला के सृजन की स्वीकृति दी गई।

 

जिला खंडवा में नवीन तहसील छैगांव माखन में वर्तमान तहसील खंडवा के राजस्व निरीक्षक मंडल चिचगोहन के पटवारी हल्का क्रमांक 1 से 20 तक एवं राजस्व निरीक्षक मंडल छैगांव माखन के पटवारी हल्का क्रमांक 21 से 40 तक कुल 40 पटवारी हल्के तथा वर्तमान पंधाना तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल (डूल्हार) के पटवारी हल्का क्रमांक 01 से 19 तक कुल 19 पटवारी हल्के इस प्रकार कुल 59 हल्के समाविष्ट होंगे। जिला खण्डवा में तहसील छैगांव माखन के सृजन उपरांत शेष तहसील खण्डवा में राजस्व निरीक्षक मंडल जावर के हल्का क्रमांक 41 से 63 तक राजस्व निरीक्षक मंडल खंडवा 1 के हल्का क्रमांक 64 से 78, 84 से 90 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल खण्डवा 2 के हल्का क्रमांक 91 से 94, 96 से 104 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल सिंगोट के हल्का क्रमांक 105 से 125 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल पिपलोद हल्का क्रमांक 126 से 148 तक, इस प्रकार कुल 108 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे। जिला खंडवा में नवीन तहसील छैगांव माखन के कुशल संचालन के लिये तहसीलदार का एक, नायब तहसीलदार का एक, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 3 सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) के 3, जमादार/दफतरी/बस्तावरदार का एक, वाहन चालक का एक और भृत्य के 5 इस प्रकार कुल 17 पद स्वीकृत किये गए।

 

जिला सिंगरौली में नवीन तहसील बरगवां में तहसील देवसर के राजस्व निरीक्षक मंडल देवसर गिर्द के पटवारी हल्का नंबर 32 व 33 एवं राजस्व निरीक्षक मंडल बरगवां के पटवारी हल्का नंबर 34 से 52 तक, तहसील सरई के राजस्व निरीक्षक मंडल खनुआनया के पटवारी हल्का नंबर 44 से 46 एवं 52 व 53 तक, तहसील सिंगरौली के राजस्व निरीक्षक मंडल परसौना के पटवारी हल्का नंबर 1 से 3 तक, इस प्रकार कुल 29 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे। तहसील बरगवां के गठन के बाद शेष तहसील देवसर में तहसील देवसर के राजस्व निरीक्षक मंडल सरोंधा के पटवारी हल्का नम्बर 1 से 15 तक एवं राजस्व निरीक्षक मंडल देवसर जिले के पटवारी हल्का नंबर 16 से 31 तक, इस प्रकार कुल 31 पटवारी हल्के समाविष्ट होगें तथा तहसील सरई में राजस्व निरीक्षक मंडल निवास के पटवारी हल्का नंबर 01 से 21, राजस्व निरीक्षक मंडल सरई के पटवारी हल्का नं. 22 से 43 एवं राजस्व निरीक्षक मंडल खनुआयना के पटवारी हल्का नं. 47 से 51 व 54 से 62 इस प्रकार कुल 57 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे। नवीन तहसील बरगवां में समाविष्ट किये जाने के लिए प्रस्तावित हल्कों के अपवर्जन करने के बाद तहसील सिंगरौली में तहसील सिंगरौली के राजस्व निरीक्षक मंडल परसौना के पटवारी हल्का नंबर 4 से 13 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल खुटार के पटवारी हल्का 14 से 22 एवं 45 से 48 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल के पटवारी हल्के 42 एवं 44 एवं 49 से 59 तक, इस प्रकार कुल 36 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे। नवीन तहसील बरगवां के कुशल संचालन के लिए तहसीलदार का एक, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 4 सहायक ग्रेड-3. (प्रवाचक) के 2, जमादार / दफतरी /बस्तावरदार का एक, वाहन चालक का एक और भृत्य के 4 इस प्रकार कुल 14 पद स्वीकृत किये गये।

अटल एक्सप्रेस-वे के लिये रि-सर्वे कर ऐसा रास्ता चुनें कि किसानों की कीमती जमीन न जाए : मुख्यमंत्री चौहान

अटल एक्सप्रेस-वे के लिये रि-सर्वे कर ऐसा रास्ता चुनें कि किसानों की कीमती जमीन न जाए : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि चंबल क्षेत्र का विकास और जनता का कल्याण राज्य शासन की प्राथमिकता है। विकास में चंबल क्षेत्र पीछे न रहे, इसलिये अटल एक्सप्रेस-वे श्योपुर, मुरैना, भिण्ड से निकाला जा रहा है। इस पर करीब 8 हजार करोड़ रूपये व्यय होंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस वे के निर्माण के लिए किए गए सर्वे में यह तथ्य सामने आया है कि कई किसानों की कीमती जमीन इसमें आ रही है। इसलिये रि-सर्वे कराया जाए, जिससे किसानों की कीमती जमीन नहीं जाए। उल्लेखनीय है कि 308 किलोमीटर लंबे इस वे के निर्माण से चंबल क्षेत्र का उत्तर प्रदेश और राजस्थान से बेहतर संपर्क हो जाने से विकास में गति आएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिये कि वे में अधिक से अधिक सरकारी जमीन का उपयोग हो। जमीन का पुन: चिन्हांकन करें, जिससे किसानों की जमीन वे में नहीं जाए। अटल एक्सप्रेस- सर्वे कार्य भी इसी दृष्टि से किया जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से अटल एक्सप्रेस-वे के संबंध में चर्चा की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मंडलोई मंत्रालय से और चंबल कमिश्नर सहित मुरैना, भिण्ड एवं श्योपुर कलेक्टर वर्चुअल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के बनने से उद्योगों के साथ किसान भी अपनी खेती कर सकेंगे। साथ ही नए-नए उद्योग प्रारंभ होने से बेटे-बेटियों को रोजगार मिलेगा और विकास के द्वार तेजी से खुलेंगे।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में छोटे किसानों की संख्या ज्यादा है। छोटे किसानों के लिये 2-4 बीघा जमीन अत्यंत उपयोगी है। अटल एक्सप्रेस-वे के बनने में अगर छोटे किसानों की जमीन उसमें जाती है, तो उनके लिये कठिनाई होगी। यह आवश्यक है कि छोटे किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुये अटल एक्सप्रेस-वे का रि-सर्वे कराया जाये। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी मुख्यमंत्री चौहान की पहल से अंचल में अनेक विकास कार्य हुए हैं। अटल एक्सप्रेस-वे भी क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के बनने से छोटे और मध्यम उद्योग लगेंगे, जिससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने बताया कि क्षेत्र में सबलगढ़ से करोली जाने के लिये अटारघाट पुल बन कर तैयार हो गया है। पुल निर्माण से करोली जाने के लिए लोगों को सुविधा होगी। लोगों को अब मुरैना, धौलपुर, बाड़ी होकर करोली नहीं जाना पड़ेगा और वे इस पुल से शिवपुरी से सबलगढ़ और करोली पहुँच सकेंगे। विधायक सूबेदार सिंह रजौधा एवं जौरा क्षेत्र के किसान भी वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान ने “जनजातीय योद्धा” पुस्तक का विमोचन किया

मुख्यमंत्री चौहान ने “जनजातीय योद्धा” पुस्तक का विमोचन किया

मुख्यमंत्री चौहान ने जनजातीय क्रांतिवीरों पर केंद्रित पुस्तक “जनजातीय योद्धा- स्वाभिमान और स्वाधीनता का संघर्ष” का विमोचन किया। स्वाधीनता और राष्ट्र संस्कृति की रक्षा के विविधि कालखंडों में जनजातीय योद्धाओं के पराक्रम पर केन्द्रित पुस्तक में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के 75 जनजातीय नायकों का विवरण शामिल है। पुस्तक का प्रकाशन प्रभात पेपर बैक्स ने किया है। मुख्यमंत्री निवास स्थित कार्यालय भवन समत्व में पुस्तक की लेखिका रंजना चितले, प्रकाशक प्रभात तथा पूर्व आईएएस अधिकारी अजातशत्रु उपस्थित थे।

हुजूर विधानसभा में खड़ी फसल में लगी भीषण आग

 

भोपाल,  हुज़ूर विधानसभा में आने वाले ग्रामीण क्षेत्र लखापुर एवं मुग़लिया छाप में खड़ी फ़सलो में आज दोपहर भीषण आग लग गई जिसकी सूचना पाते ही मौके पर तीव्रता से पहुँचे विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया की आग पर क़ाबू पाया गया है, लगभग 25 एकड़ फसल जलकर राख हुई.

विधायक रामेश्वर शर्मा ने अधिकतम मुआवज़ा राशि देने के निर्देश प्रशासन को दिए है. विधायक शर्मा ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि चूंकि ग्राम पंचायत क्षेत्र में आग बुझाने के कोई संसाधन उपलब्ध नहीं होते हैं इसलिए फसल कटने तक हुज़ूर विधानसभा के थाना खजूरी, थाना सुखीसेवनीया, थाना मिसरोद, थाना रातीबड़ में एक एक फ़ायर ब्रिगेड नगर निगम द्वारा खड़े किए जाने के सम्बंध में निगम आयुक्त से चर्चा की.आज से इन थानों पर फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ी किसी भी आपात स्थिति के लिए खड़ी रहेगी.

इन किसानों की फसल जलकर राख हुई.

कालूराम दोहरे, छोटेराम मीना, संतोष राजवंश, शिव प्रसाद पाटीदार

 

मुख्यमंत्री चौहान ने की मिशन की समीक्षा

मुख्यमंत्री चौहान ने की मिशन की समीक्षा

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि जल जीवन मिशन महत्वाकांक्षी योजना है। केन्द्र और राज्य शासन के संसाधनों से क्रियान्वित होने वाले इस मिशन से हर घर में नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। योजना का सफल क्रियान्वयन सभी जन-प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। योजना में हो रहे निर्माण कार्यों के प्रति सजग रहना और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करना आवश्यक है। जल-स्त्रोतों को इस प्रकार चिन्हित किया जाए कि ग्रीष्म ऋतु में निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। मिशन में पाइप लाइन डालने के लिए की गई खुदाई का रेस्टोरेशन कार्य प्राथमिकता से तत्काल पूर्ण किया जाए। जिला तथा राज्य स्तर के अधिकारी निरंतर भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा में उन्हें पूर्ण करना सुनिश्चित करें। वर्षा ऋतु से पहले सभी रेस्टोरेशन के कार्य अनिवार्यत: पूर्ण कर लिए जाएं।

सभी जिले वर्चुअली जुड़े

मुख्यमंत्री चौहान मिशन में जारी कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सभी जिले वर्चुअली शामिल हुए। मंत्रालय में हुई बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया, वन मंत्री कुँवर डॉ. विजय शाह, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार, मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैंस सहित अधिकारी तथा निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि मनरेगा योजना, अमृत सरोवरों के निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी विकास और जन-कल्याण की गतिविधियों के क्रियान्वयन तथा प्रभावशीलता की निगरानी में जन-भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसमें जन-प्रतिनिधियों को भी अपना दायित्व निभाना होगा। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न योजनाओं की निगरानी और समीक्षा के लिए राज्य तथा जिला स्तर पर गठित दिशा समितियों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, सांसद डॉ. के.पी.एस. यादव, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उपलब्ध बजट पर ही सड़क निर्माण आरंभ करें, अधूरी सड़कों से लोगों को परेशानी न हो

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मनरेगा में सृजित मानव दिवसों की संख्या में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास किए जाएँ। सामुदायिक कार्यों के क्रियान्वयन तथा भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है। प्रयास यह हो कि शत-प्रतिशत भुगतान आधार आधारित हो। सड़क निर्माण के कार्य बजट उपलब्धता के आधार पर ही आरंभ किए जाएँ। यह सुनिश्चित करें कि जो सड़क निर्माण आरंभ हों, उसे अधूरा न छोड़ा जाए, अधूरी सड़कों के कारण लोगों को परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेतों तक सड़कों का विस्तार करना हमारा लक्ष्य है। इसी उद्देश्य से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण की योजना है। सूखे क्षेत्रों में वर्षा जल सहेजने के उद्देश्य से तालाबों के निर्माण को प्राथमिकता पर लिया जाए। अमृत सरोवरों के निर्माण में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा दिए गए मापदण्डों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मुख्यमंत्री, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के इंदौर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में दग्ध मानवता को न केवल भारत अपितु वैश्विक स्तर पर मार्गदर्शन और सम्बल उपलब्ध करा रहे हैं। वे सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ के समान हैं। पूज्य गुरूदेव द्वारा वैज्ञानिक आधार पर विकसित योग की सुदर्शन क्रिया मानवता के लिए बड़ी सौगात है। इससे हम शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी सबल बन सकते हैं। इंदौर नगर निगम द्वारा “स्वच्छ इंदौर-स्वस्थ इंदौर” के लिए शुरू योग मित्र अभियान अनुपम पहल है।

मुख्यमंत्री चौहान श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में इंदौर में आयोजित योग मित्र तथा महारूद्र पूजा कार्यक्रम को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने श्री श्री रविशंकर द्वारा आयोजन को सान्निध्य प्रदान करने के लिए उनका आभार माना। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन के बाद बाल योग मित्रों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच योग पर आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर देश का स्वच्छतम नगर होने के साथ संस्कार और संस्कृति का भी केंद्र है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं इंदौर के स्वाद की सराहना की है। विधायक मालिनी गौड, महापौर इंदौर पुष्यमित्र भार्गव तथा जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य होने के बाद अब सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य होने के बाद अब सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद अब लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया है। यह खबर समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्र के हवाले से दी है। लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया है। राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक लुटियंस दिल्ली में अपना आधिकारिक बंगला खाली करने के लिए कहा गया है। राहुल गांधी को 2004 में लोकसभा सांसद के रूप में चुने जाने के बाद 12, तुगलक लेन बंगला आवंटित किया गया था। पिछले हफ्ते लोकसभा सचिवालय ने उन्हें 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद, 23 मार्च को एक सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया। कोर्ट ने तत्काल जमानत देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को ऊपरी अदालत में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया। लेकिन राहुल गांधी आठ साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, जब तक कि कोई उच्च न्यायालय उनकी दोषसिद्धि और सजा पर रोक नहीं लगाता।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...