जावद जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण को 50 हजार की रिश्‍वत लेते पकड़ा

जावद जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण को 50 हजार की रिश्‍वत लेते पकड़ा

नीमच। जावद जनपद पंचायत अध्‍यक्ष गोपाल चारण को 50 हजार की रिश्‍वत लेते पकड़ा गया है।जानकारी के अनुसार आवेदक बलराम जाट पिता रामनारायण जाट निवासी ग्राम पंचायत खोर तहसील जावद जिला नीमच से ग्राम पंचायत खेड़ा राठौड़ में ई कक्ष भवन निर्माण की राशि 500000 स्वीकृत करने के लिए 10 परसेंट के हिसाब से 50000 रिश्वत मांगी गई थी। यह राश‍ि लेते हुए जावद जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण को गिरफ्तार कर लिया गया। लोकायुक्‍त निरीक्षक बसंत श्रीवास्‍तव और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

बताया गया है कि नीमच जिले में पहली बार रिश्‍वत मामले में यह बड़ी कार्रवाई हुई है। कमीशन की राश‍ि देने के लिए जैसे ही सरपंच बलराम जाट जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे और जनपद अध्‍यक्ष को नोट दिए तभी लोकायुक्‍त टीम ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्‍त अधिकारियों के अनुसार इस मामले में 21 मार्च को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्‍त को श‍िकायत की गई थी। इसके बाद जनपद अध्‍यक्ष को पकड़ने की योजना बनाई गई। आरोपित के खिलाफ भ्रष्‍टाचार अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। अभी जनपद अध्‍यक्ष को नोटिस देकर छोड़ द‍िया जाएगा। इसके बाद अभियोग प्रस्‍तुत किया जाएगा, तब चारण को न्‍यायालय में जमानत करवानी होगी।

Mallikarjun Kharge के आवास पर कांग्रेस की बैठक जारी

Mallikarjun Kharge के आवास पर कांग्रेस की बैठक जारी

दिल्ली में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर समान विचारधारा वाले दलों के विपक्षी नेताओं की बैठक चल रही है।

नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा

नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा

चैत्र मास में पड़ने वाली नवरात्रि के सातवें दिन देवी दुर्गा के सातवें स्वरूप यानि मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। हिंदू ग्रंथों के अनुसार नवरात्रि के दौरान मां कालरात्रि की पूजा से भक्तों के सभी प्रकार के भय दूर होते हैं। मां कालरात्रि के आशीर्वाद से भक्त हमेशा भयमुक्त रहता है। उसे अग्नि, जल, शत्रु, रात्रि आदि किसी प्रकार का भय कभी नहीं होता। भगवती के इस भव्य स्वरूप के शुभ प्रभाव से साधक के पास भूल से भी नकारात्मक शक्तियां या बलाएं नहीं फटकती हैं।

मां के इस स्वरूप को वीरता और साहस का प्रतीक माना जाता है। मां कालरात्रि की पूजा करने से भय दूर होता है, संकटों से रक्षा होती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। शुभफल प्रदान करने के कारण इनका एक नाम शुभंकरी भी है। इस देवी की आराधना से अकाल मृत्यु का डर भी भाग जाता है, रोग और दोष भी दूर होते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार देवी कालरात्रि शनि ग्रह को नियंत्रित करती हैं। इसलिए इस देवी की पूजा से शनि के बुरे प्रभाव भी कम होते हैं।

कोरोना का XBB.1.16 वेरिएंट बढ़ा सकता है देश की चिंता

कोरोना का XBB.1.16 वेरिएंट बढ़ा सकता है देश की चिंता

देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। INSACOG के आंकड़ों के अनुसार देश भर में कोविड के XBB.1.16 वैरिएंट के कुल 610 मामले पाए गए हैं। इसके चलते फिर से एक बार यह चिंता का विषय हो सकता है कि यदि यह संक्रमण फैल गया तो क्‍या होगा। इस वेरिएंट के कारण सबसे ज्यादा कोविड-19 मामले महाराष्ट्र और गुजरात में पाए गए हैं। दोनों राज्यों में 164 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद तेलंगाना में 93 और कर्नाटक में 86 मामले पाए गए हैं। XBB 1.16 वैरिएंट पहली बार जनवरी में पाया गया था, जब दो नमूनों का परीक्षण सकारात्मक आया था। हाल ही में भारत में COVID-19 मामलों में तेजी देख रहा है। मंत्रालय के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 10,300 हो गई है।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1805 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद देश में 134 दिन के बाद उपचाराधीन मरी.जों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

व्हिसिल ब्लोअर डा. आनंद राय सरकारी सेवा से बर्खास्त

व्हिसिल ब्लोअर डा. आनंद राय सरकारी सेवा से बर्खास्त

व्यावसायिक परीक्षा मंडल(व्यापम) में हुए पीएमटी फर्जीवाड़े में व्हिसिल ब्लोअर की भूमिका निभाने वाले इंदौर के चिकित्सक डा. आनंद राय को राज्य शासन ने सोमवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। अभी वह निलंबित चल रहे थे। बीते वर्ष मार्च में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक होने के मामले में मप्र पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

डा. राय ने अपने फेसबुक पेज पर पेपर लीक का एक स्क्रीन शाट लगाया था। इसमें मुख्यमंत्री के ओएसडी लक्ष्मण सिंह का नाम लिखा था। इस मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जमकर वार-पलटवार हुए थे। निलंबन अवधि में उन्हें संयुक्त संचालक कार्यालय रीवा में पदस्थ किया गया था, पर उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया।

महावीर जयंती पर्व पर मंगलवार 4 अप्रैल का अवकाश निरस्त, 3 अप्रैल को रहेगा अवकाश

 

भोपाल, मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन द्वारा 27 मार्च को जारी अधिसूचना के बाद अब 3 अप्रैल 2023 को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा।

Mahaveer jayanti

 

अधिसूचना

राज्य शासन द्वारा इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 19 दिसम्बर, 2022 में आंशिक संशोधन करते हुए सोमवार दिनांक 03 अप्रैल 2023 को महावीर जयन्ती के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश का दिन घोषित करता है। राज्य शासन इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 19 दिसम्बर 2022 के द्वारा महावीर जयन्ती पर्व पर मंगलवार दिनांक 04 अप्रैल 2023 को पूर्व घोषित अवकाश को निरस्त करता है।

गौसेवक वीरेंद्र सोनी ने गौ मां और नवजात बछिया को बचाया

भोपाल, उपनगर कोलार में सर्वधर्म बी सेक्टर क्षेत्र में गौ सेवकों की टीम से नवजात बछिया और गौ माँ को बचाया। बचाव दल का नेतृत्व करने वाले विश्व हिंदू परिषद के कोलार क्षेत्र के गौरक्षा प्रमुख वीरेंद्र सोनी ने बताया रविवार रात को 10:30 बजे गौसेवी गुलशन प्रजापति ने सूचना दी की सर्वधर्म बी सेक्टर पास गौ माता के पेट में बच्चा गया है बहुत ज्यादा तकलीफ में है तो तत्काल वहां साथियों के साथ जाकर देखा और तुरंत गौ माता के पेट में से बच्चा बाहर निकाला गया।

14 अप्रैल से 23 अप्रैल तक शिर्डी पुरम में होगी श्रीराम कथा

भोपाल, उपनगर कोलार में भक्तिमय माहौल बना रहता है अभी चैत्र नवरात्र में हवन पूजन भंडारे जागरण जगह जगह हो रहे है। आने वाली 5 अप्रैल और 6 मार्च को श्री हनुमान महाराज जन्मोत्सव पर भगवा यात्रा और भंडारे होने वाले है। अब जानकारी है की शिर्डी पुरम कालोनी में 14 अप्रेल से 23 अप्रेल तक होने जा रही श्री राम कथा, आयोजन के लिए भूमि पूजन हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने रविवार को किया। इस अवसर पर पार्षद ज्योति मिश्रा, गुड्डू भदौरिया, एल के त्रिपाठी, आर सी मालवीय, अतुल सक्सेना, आशीष पांडे, विशाल पाठक, सुनील भाटी, अरुण तिवारी, संदीप सिंह, हनी विश्वकर्मा और रहवासी उपस्थित रहे।

कोलार में हनुमान महाराज जन्मोत्सव पर भगवा यात्रा और भंडारा

भोपाल, कोलार उपनगर में श्री हनुमान गणेश एवं दुर्गा सेवा उत्सव समिति द्वारा विशाल भव्य भगवा यात्रा 5 अप्रैल 2023 हनुमानजी महाराज जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी। 6 अप्रैल को खाटूश्याम मंदिर ए सेक्टर सर्वधर्म कोलार रोड में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

सोमवार के दिन ये खास उपाय करने से सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

सोमवार के दिन ये खास उपाय करने से सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

सनातन धर्म में सोमवार भगवान शिव को समर्पित दिन होता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन करना लाभकारी होता है। भगवान शिव की कृपा से आपके जीवन में सुख-समृद्धि, धन-दौलत की प्राप्ति होती है। सोमवार को व्रत रखना भी लाभप्रद माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार को पूजा करने के साथ ही यदि कुछ उपाय भी अपनाएं जाएं तो जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। माना जाता है कि भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। अगर आप चाहते हैं, कि भगवान शिव आप पर मेहरबान हों तो आप सोमवार के दिन ये कुछ खास उपाय कर लें।

सोमवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। इसके बाद शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ की पूजा करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करें। साथ ही शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ करें। इससे जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे।

 

– धन प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर में किसी शांत जगह पर बैठकर ओम नमो धनदाय स्वाहा मंत्र का 11 माला जाप करें। इससे तेजी धन-दौलत बढ़ती है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

दांपत्य जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर जाकर रुद्राक्ष का दान करें। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

 

 

– सोमवार के दिन भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करें। इस दौरान ध्यान रहे कि दुग्धाभिषेक के लिए तांबे के बर्तन का उपयोग करें। साथ ही ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में खुशियां आती हैं।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...