जेल अधीक्षक उषा राज पीएफ घोटाले के आरोप में हिरासत में

जेल अधीक्षक उषा राज पीएफ घोटाले के आरोप में हिरासत में

15 करोड़ के पीएफ घोटाले के मामले में हटाई गई सेंट्रल जेल अधीक्षक उषा राज को महिला पुलिस की मौजूदगी में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। इस मामले में भैरवगढ़ पुलिस पूछताछ कर रही है। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के 100 कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से जेल के सहायक लेखा अधिकारी रिपुदमनसिंह व शैलेंद्रसिंह सिकरवार ने 13 करोड़ रुपये से अधिक की राशि निकाल ली।

 

आरोपितों ने जेल के लैंडलाइन नंबर खातों में जोड़ दिए थे। इससे गड़बड़ी का पता नहीं चले। करीब तीन साल से गबन किया जा रहा था। मामला सामने आने के बाद कोषालय के अधिकारियों ने रिपुदमनसिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। जांच के बाद पुलिस ने शैलेंद्रसिंह सिकरवार को भी आरोपित बनाया है।

रेलवे की तीरंदाज मधु वेदवान को राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक

रेलवे की तीरंदाज मधु वेदवान को राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक
गुजरात के एकता नगर में नौ मार्च से चल रही 42 वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे की ओर से खेलते हुए तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 18 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में रेलवे की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है।
भारतीय राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की 22 महिला खिलाड़ियों में तीरंदाज मधु वेदवान ने कांस्य पदकर हासिल किया है। मधु वेदवान बिलासपुर में मुख्यालय भंडार विभाग में जूनियर क्लर्क के पद कार्यरत हैं। भारतीय रेलवे के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हमेशा से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है।
महिला खिलाड़ियों ने देश के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम रोशन किया है। इसके साथ ही साथ दक्षिण पूर्व रेलवे की अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्ना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ी है।

नवरात्री मे मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आएंगी

नवरात्री मे मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आएंग

सनातन धर्म में नवरात्रि को देवी आराधना का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इन दिनों माता के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस वर्ष नवरात्रि का त्योहार 22 मार्च 2023 बुधवार से शुरू होगा। इस त्योहार का समापन 30 मार्च को होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर नवरात्रि में देवी दुर्गा अलग-अलग वाहन पर सवार होकर आती हैं। माता का वाहन शुभ एवं अशुभ फल का सूचक माना जाता है। इसका प्रभाव मानव जीवन पर भी देखने को मिलता है। बता दें कि प्रतिपदा तिथि यानि नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा, गणेश जी, भगवान कार्तिकेय समेत अपने परिवार के साथ पृथ्वी लोक पर पधारती हैं। आइये जानते हैं इस बार मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर आने वाली हैं।

वाहनों के अनुसार देवी दुर्गा क्या फल देती

गजे च जलदा देवी क्षत्र भंग स्तुरंगमे।

 

नौकायां सर्वसिद्धिस्या दोलायां मरणंधुवम्।।

 

अर्थात – देवी जब हाथी पर सवार होकर आती हैं तो वर्षा ज्यादा होती है। घोड़े पर आती हैं तो पड़ोसी देशों से युद्ध की आशंका बढ़ जाती है। देवी नौका पर आती हैं तो सभी के लिए सर्वसिद्धिदायक होता है और डोली पर आती हैं तो किसी महामारी से मृत्यु का भय बना रहता हैं।

राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

1.मेष, वृष, मकर, तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों को ये नवदुर्गा शुभ साबित होंगी

2.मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मीन और सिंह राशि वालों के लिए मध्यम फलकारी रहेंगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए पीपल, अमरूद और शहतूत के पौधे

मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए पीपल, अमरूद और शहतूत के पौधे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के साथ पीपल, अमरूद और शहतूत के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ टी.वी. न्यूज चैनल स्वराज के संजय डोंगर और प्रतीक कुमार ने भी पौध-रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता सरगम चौहान ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। मुख्यमंत्री जन-सेवा मित्र सौरभ चौहान भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

70,000 करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा सौदों को मिली मंजूरी

70,000 करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा सौदों को मिली मंजूरी

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सुरक्षा बलों को अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में 70, 584 क.. से अधिक के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सेना को विभिन्न हथियार प्रणालियों खरीद के कआ प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई। रक्षा अधिकारी ने कहा कि इस सौदे में भारतीय नौसेना के लिए एचएएल से 60 यूएच समुद्री हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए 32,000 करोड़ रुपये का मेगा ऑर्डर शामिल है।

रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में भारतीय नौसेना के लिए 60 मेड इन इंडिया यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, और मरीन ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को मंजूरी मिली है। वहीं भारतीय सेना के लिए 307 एटीएजीएस हॉवित्जर तोपें और भारतीय तट रक्षा दल के लिए 9 एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है।

चैत्र नवरात्र के लिए सजने लगे देवी मंदिर

चैत्र नवरात्र के लिए सजने लगे देवी मंदि

चैत्र नवरात्र को एक सप्ताह शेष होने से देवी मंदिरों में तैयारियां जोरशोर से शुरू हो चुकी है। मंदिरों में रंग रोगन किया जा रहा है। महामाया मंदिर में जहां तांबे के कलशों की साफ-सफाई करके चमकाया जा रहा है, जिन्हें एक-दो दिनों बाद क्रमवार सजाया जाएगा। अन्य देवी मंदिरों में भी मिट्टी के कलशों में जोत प्रज्वलित करने तैयारी चल रही है।

जोत प्रज्वलन करने के लिए श्रद्धालु पंजीयन करवाने मंदिर पहुंचरहे हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस साल ज्यादा जोत प्रज्वलन का लक्ष्य रखा गया है। पुरानी बस्ती के ऐतिहासिक महामाया मंदिर के ट्रस्टी व्यासनारायण तिवारी बताते हैं कि मनोकामना जोत के लिए पंजीयन 21 मार्च की रात्रि आठ बजे तक किया जाएगा। गत वर्षों की तरह इस साल भी पंजीयन राशि 701 रुपए रखी गई है। पिछले साल 10 हजार के लगभग जोत प्रज्वलित की गई थी। इस साल 11 हजार जोत प्रज्वलन का लक्ष्य रखा गया है।

कांग्रेस में विश्वकर्मा समाज के लिए लौह एवं काष्ठ कला प्रकोष्ठ, कमलनाथ ने विष्णु विश्वकर्मा को बनाया प्रदेशाध्यक्ष

 

भोपाल, राजधानी में गुरुवार को विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ से भेंट की। 51 व्यक्तियों के प्रतिनिधि मंडल ने पुष्पगुच्छ से कमलनाथ का सम्मान कर समाज की मांगों से अवगत कराया। जिनमे विश्वकर्मा समाज को पार्टी में राजनीतिक भागीदारी देने तथा लौह एवं काष्ठ कला प्रकोष्ठ के गठन जैसी मांग रखी। कमलनाथ ने तुरंत लौह एवं काष्ठ कला प्रकोष्ठ का गठन कर विष्णु विश्वकर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

इसके साथ ही विश्वकर्मा समाज के जो लोग पार्टी में जनाधार रखते है, उनको विधानसभा टिकिट देने पर विचार करने का आश्वासन भी कमलनाथ ने दिया। तत्पश्चात सर्व विश्वकर्मा समाज समिति के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा ने उपस्थित सभी समाज बंधुओ का आभार व्यक्त किया, मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिवराज ओझा, जे पी विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, सत्यनारायण विश्वकर्मा, नवनीत विश्वकर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा, हरीश विश्वकर्मा, बलराम विश्वकर्मा, गोवर्धन विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र, जितेंद्र, आनंद विश्वकर्मा, विजय, शिवराज पिपरोदिया, एम एल लहरिया, नीलेश विश्वकर्मा, हरिसिंह विश्वकर्मा, सुदामा विश्वकर्मा, कन्हैया विश्वकर्मा, मोहन विश्वकर्मा, भारत भूषण विश्वकर्मा, दुर्गेश विश्वकर्मा, वर्षा विश्वकर्मा एवं सभी सामाजिक लोगों ने विष्णु विश्वकर्मा के “लौह एवं काष्ठ कला प्रकोष्ठ” के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी।

भाजपा का बूथ विस्तारक अभियान-2 प्रदेश भर में शुरू

भाजपा का बूथ विस्तारक अभियान-2 प्रदेश भर में शुरू

विधानसभा चुनाव में प्रदेश के सभी 64 हजार बूथों में 51 प्रतिशत मत का लक्ष्य पाने के लिए भाजपा ने बूथ विस्तारक योजना-2 शुरू की है। इसका उद्देश्य हर बूथ को डिजिटल और सशक्त बनाना, नए मतदाताओं को जोड़ना और सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाना है। भोपाल में उत्तर विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ जनता को बताएं, उनके मन में भाजपा के प्रति प्रेम जगाएं। केजरीवाल के भोपाल दौरे पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस समय तो उनसे यह कहें कि वह स्वर्ग उतार लाएं तो वह कहेंगे कि अभी लेकर आता हूं।

कुछ भी कह देंगे, लेकिन मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के साथ रही है। शिवराज ने कहा कि इस बात की खुशी है कि सभी कार्यकर्ता सक्रिय हैं। सब मिलकर प्रयास करें कि लोगों को योजनाओं का लाभ मिले। बता दें कि बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सभी 57 संगठनात्मक जिलों में प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में बूथ समिति का सत्यापन किया। इसी तरह अन्य जिलों में जन प्रतिनिधियों ने अलग-अलग बूथ से अभियान का शुभारंभ किया।

सलमान खान को lawrence bishnoi ने फिर दी जान से मारने की धमकी

सलमान खान को lawrence bishnoi ने फिर दी जान से मारने की धमकी

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में जेल में बंध आरोपी लॉरेंस बिश्नोई ने हाल ही में केस को नया मोड़ देते हुए सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनको जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही लॉरेंस बिश्नोई ने एक्टर को लेकर यह भी साफ कर दिया है कि बदला जरुर लिया जाएगा, अभी बदला लिया नहीं हैं। इसके बाद फिर से सिंगर के मर्डर केस लाइफ लाइट में आ गया है।

मुंबई की WPL में लगातार पांचवी जीत

मुंबई की WPL में लगातार पांचवी जीत

मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को महिला प्रीमियर लीग 2023 के 12वें मुकाबले में 55 रनों से मात देकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। शनिवार 14 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला। इसी के साथ एमआई की डब्ल्यूपीएल में लगातार यह पांचवी जीत थी।

गुजरात जायंट्स की कप्तान स्नेह राणा ने टॉस जीतकर पहले मैच में गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके चलते मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 162 रन बोर्ड पर लगा दिए। मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महज 30 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा यास्तिका भाटिया ने 44 तो नेट साइवर ब्रंट ने भी 36 रन बनाए। इसके अलावा जायंट्स की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज एश्ले गार्डनर रहीं जिन्होनें चार ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं किम गार्थ, स्नेह राणा और तनूजा कंवर को भी 1-1 सफलता मिली।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...