मुख्यमंत्री गढ़ाकोटा में कन्या विवाह समारोह में हुए शामि
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि कोविड सक्रमंण के दौरान माता-पिता की मृत्यु होने से अनाथ बच्चों के लिए लागू पेंशन योजना के दायरे में अब ऐसे अन्य अनाथ बच्चों को भी शामिल किया जायेगा, जिनके माता-पिता नहीं है। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्री गोपाल भार्गव की पहल पर सागर जिले के गढ़ाकोटा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में आज हुए 2100 गरीब कन्याओं के विवाह को सामाजिक समरसता का महायज्ञ बताया। मुख्यमंत्री सागर जिले के गढ़ाकोटा स्थित रहस मेला मैदान में योजना के 20वें पुण्य विवाह समारोह में शामिल हुए। विवाह समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी वर-वधु को आर्शीवाद दिया।
मुख्यमंत्री गढ़ाकोटा में कन्या विवाह समारोह में हुए शामिल
शराब पीने पर नैतिक प्रतिबंध नई आबकारी नीति से लगाया है : मुख्यमंत्री चौहान
शराब पीने पर नैतिक प्रतिबंध नई आबकारी नीति से लगाया है : मुख्यमंत्री चौहान
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि जन-कल्याण और विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। नई आबकारी नीति में शराब पीने पर नैतिक प्रतिबंध लगाया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर रोक लगाई गई है। दुर्घटनाएँ रोकने और समाज-सुधार की दृष्टि से यह बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि उमा भारती को मैं माँ, बहन, बेटी और मित्र के रूप में देखता हूँ। दीदी को कभी निराश नहीं करूँगा। माता-बहनों और बेटियों पर अत्याचार के खिलाफ मैंने और दीदी ने मिल कर कार्य किया है। इसी का परिणाम लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना है। मुख्यमंत्री चौहान रवीन्द्र भवन में प्रदेश की मातृ शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं हितों के अनुरूप आबकारी नीति लाने पर अपने अभिनंदन समारोह’ में शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री चौहान का पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अंगवस्त्र पहना, पुष्प-वर्षा और अभिनंदन-पत्र भेंट कर स्वागत किया। समारोह माता, बेटी, बाई स्मृति शिक्षण समिति द्वारा किया गया।
पहली पारी में टीम इंडिया की मजबूत बल्लेबाजी
पहली पारी में टीम इंडिया की मजबूत बल्लेबाज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का तीसरा दिन है। टीम इंडिया की पहली पारी की बल्लेबाजी जारी है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलि ने टॉस जीतकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अब तक बल्लेबाजी में कमजोर रही कंगारू टीम ने यहां दम दिखाया और दो शतकों की बदौलत 480 रनों का स्कोर खड़ा किया।
अहमदाबाद की पिच पर रविचंद्रन अश्विन के अलावा अन्य गेंदबाज फीके साबित हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 180 रन बनाए। वहीं कैमरून ग्रीन भी 114 रन की पारी खेलने में कामयाब रहे। भारत की ओर से अश्विन ने 47.2 ओवर में 91 रन देकर 6 विकेट लिए।
राशिफल :वृषभ राशि के लोगों का परिवार के साथ बीतेगा अच्छा समय बीतेगा
राशिफल :वृषभ राशि के लोगों का परिवार के साथ बीतेगा अच्छा समय बीतेगा
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि आज रात 10 बजकर 5 मिनट तक है। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही आज चित्रा, स्वाति नक्षत्र के साथ धुव्र और सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा है। ऐसे में कई राशियों को विशेष लाभ मिलेगा।
मेष
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
वृषभ
यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
मिथुन
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।
कर्क
गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की संभावना है।
सिंह
किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या
धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
तुला
मंगल का परिवर्तन सुखद होगा। दांपत्य जीवन में सुखद परिवर्तन होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
वृश्चिक
मंगल का परिवर्तन स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन या व्यर्थ के वाद-विवाद में फंसा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
धनु
मंगल का परिवर्तन आर्थिक रूप से उत्तम होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। चली आ रही परेशानी दूर होगी।
मकर
मंगल का परिवर्तन कुछ पारिवारिक समस्या देगा। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। कोई ऐसा कार्य न करें जो आपके लिए कष्टदायक हो।
कुंभ
मंगल का परिवर्तन संतान के प्रति सहायक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन
मंगल का परिवर्तन चल या अचल संपत्ति में वृद्धि कराएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है।
यूपी वॉरियर्स ने RCB को 10 विकेट से रौंदा
यूपी वॉरियर्स ने RCB को 10 विकेट से रौंदा
महिला प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) के आठवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स का आमना-सामना हुआ। इस मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने अपनी दूसरी जीत हासिल करते हुए आरसीबी को 10 विकेट से हराया। वहीं, आरसीबी टीम को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।
स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला उनके किसी काम नहीं आया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी टीम 19.3 ओवरों में 138 रन बनाकर ढेर हुई।
इसके जवाब में यूपी ने सलामी जोड़ी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 139 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।
Uorfi Javed के पीछे पड़ा क्रेजी स्टॉकर
Uorfi Javed के पीछे पड़ा क्रेजी स्टॉकर
फैशनिस्टा उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई है। उन्होंने इसमें एक घटना का जिक्र किया है। इसके साथ उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी है कि राणा नायडू नामक एक व्यक्ति ने उनकी सहायता की है।
उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है
उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘मेरी प्रॉब्लम तो राणा ने सॉर्ट किया है। अब और क्या-क्या सॉर्ट करेगा राणा। यह जानने के लिए आपको राणा नायडू जोकि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। उसे देखना होगा और अगर आप नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम स्टोरी पर आना चाहते हैं तो आप अपनी समस्याओं को साझा करें, जिन्हें राणा नायडू सॉर्ट कर सकता है।
शी जिनपिंग तीसरी बार चुने गए चीन के राष्ट्रपति
शी जिनपिंग तीसरी बार चुने गए चीन के राष्ट्रपति
शी जिनपिंग लगातार तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। लगातार तीसरी बार इस पद पर बने रहने वाले वे देश के पहले राष्ट्रपति हैं। शुक्रवार को चीन की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के लगभग 3,000 सदस्यों ने सर्वसम्मति से शी जिनपिंग को राष्ट्रपति बनाने के लिए मतदान किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, शी जिनपिंग का एक बार फिर राष्ट्रपति बनना तय था, क्योंकि चुनाव में उनके सामने कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ था। शी को चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए भी चुना गया था।
मनीष सिसोदिया 17 मार्च तक ईडी रिमांड पर
मनीष सिसोदिया 17 मार्च तक ईडी रिमांड पर
: दिल्ली शराब नीति कांड में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदियो को 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने याचिका दायर कर मनीष सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी। आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई दिल्ली की अदालत ने 21 मार्च तक स्थगित की है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 17 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।
ईडी ने तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 1 में मनीष सिसोदिया से पूछताछ की थी और गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने मनीष सिसोदिया के पेशी वारंट के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में आवेदन दिया।
भारत का डिजिटल भुगतान का बाजार 2026 तक 10 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा
भारत का डिजिटल भुगतान का बाजार 2026 तक 10 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा
भारत में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते फिनटेक बाजारों में से एक है। फोनपे और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की एक हालिया रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया है कि भारत का डिजिटल भुगतान बाजार 2026 तक 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से तीन गुना से अधिक बढ़कर 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो जाएगा।
ग्रुप की स्टडी में कहा गया है कि 2015 में केंद्र सरकार ने जमीनी स्तर पर वित्तीय लेनदेन के लिए “फेसलेस, पेपरलेस और कैशलेस” उद्देश्यों के लिए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम शुरू किया गया। यूपीआई की सफलता ने नए प्रतिमान गढ़े हैं। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भारत की फिनटेक क्रांति की अगुवाई कर रहा है। इसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा 2016 में लॉन्च किया गया था।
UPI एक रीयल-टाइम भुगतान प्रणाली है, जो मोबाइल के माध्यम से बैंकों के बीच पीयर-टू-पीयर और पर्सन-टू-पर्सन लेनदेन को तत्काल प्रोसेस करती है। केवल छह वर्षों की अवधि में भारत ने नकद र्थव्यवस्था से खुद को डिजिटल इकोनॉमी में तब्दील कर दिया है। भारत अब रियल टाइम डिजिटल पेमेंट में दुनिया का नेतृत्व करता है।
स्कूल की छात्राएं *चलो आइसक्रीम खाने’ सुनकर दहशत से कांप उठती थीं
स्कूल की छात्राएं *चलो आइसक्रीम खाने’ सुनकर दहशत से कांप उठती थीं
आइसक्रीम और साफ्टी जैसे शब्दों से बच्चों की आंखों में चमक आ जाती है, वहीं ये शब्द उन कुछ बच्चियों के लिए नारकीय यातना और असहनीय प्रताड़ना का संकेत होते थे, जो डिंडोरी के मिशनरी स्कूल में पढ़ती हैं।
छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद इस स्कूल की पीड़ित बच्चियों से जब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बात की, तो बेहद चौंकाने और शर्मसार करने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस स्कूल के प्राचार्य को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।














