केकड़िया भानपुर में भगोरिया पर्व मनाया गया

हज़ूर विधानसभा के केकड़िया भानपुर में भगोरिया पर्व में शामिल हुए विधायक रामेश्वर शर्मा, आदिवासी भाई बहनो के बीच विधायक रामेश्वर शर्मा ने परंपरागत नृत्य भी किया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने हज़ारों की संख्या में उपस्थित नागरिक बंधुओ को पावन पर्व भगोरिया की बधाई शुभकामनाएं दी।

 

विधायक शर्मा ने कहा की यह पर्व आनंद और उत्साह का पर्व है सात दिवस तक चलने वाले इस पर्व में अमूल्य आदिवासी कला संस्कृति के रंग पूरा विश्व देखता है.

कोलार में नगर सुरक्षा समिति एवं शांति समिति की बैठक

भोपाल, उपनगर कोलार में थाना परिसर में होली एवं रंगपंचमी जुलूस को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में मीटिंग हुई। मीटिंग में नगर सुरक्षा समिति एवं शांति समिति के गणमान्य सदस्य उपस्थित हुए।
कोलार थाने के सब इंस्पेक्टर जय कुमार सिंह ने मीटिंग की अध्यक्षता की, संचालन थाना संयोजक महेश चन्द्र भटनागर ने किया। हेडसाहब रिषी तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Kolar police bhopal

बचपन संस्था की भी टीम ने बच्चों पर बढ़ते अपराध के बारे बताया। संस्था की ओर से निहारिका मेडम, सुनिल गावंडे उपस्थित हुए।

नगर सुरक्षा समिति के थाना संयोजक महेश चन्द्र भटनागर ने सभी से अपील की है

(1) जबरन चन्दा वसूल न करें (2) शराब पीकर हुडदंग न करें।(3) लाइट के तारों के नीचे होली दहन न करें।
(4) अधिक साउंड से डी जे न बजाए
(5) शासन की गाइड लाइन का पालन करें। सभी लोग शान्तिपूर्ण मिलकर होली का त्योहार मनाएं।

लोकसभा की पूर्व स्‍पीकर सुमित्रा महाजन मुख्‍यमंत्री श‍िवराज से मिली

लोकसभा की पूर्व स्‍पीकर सुमित्रा महाजन मुख्‍यमंत्री श‍िवराज से मिली

गुरुवार को भोपाल में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से विशेष भेंट की। महाजन ने इस मौके पर इंदौर में हुए महिला प्राचार्य को जलाने के जघन्य कांड तथा शहर में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति एवं पब की बढ़ती जा रही अपसंस्कृति पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया।

 

महाजन ने मुख्यमंत्री विभिन्न विषयों पर एक घंटे तक बातचीत की और दो पत्र सौंपे। एक पत्र में उन्होंने महिला प्राचार्य को जिंदा जलाए जाने वाले प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए ना केवल अपना दुख जताया अपितु पुलिस प्रशासन एवं कालेज संचालकों को भी कटघरे में खड़ा किया।

उन्होंने कहा कि यह घटना इंदौर की संस्कृति के खिलाफ है तथा मैं इससे इंदौर के मान पर काला धब्बा मानती हूं। पुलिस प्रशासन समय रहते चेत जाता तो शायद यह घटना नहीं होती। मैंने स्वयं जाकर कॉलेज कैंपस का निरीक्षण किया तथा वहां कुछ महत्वपूर्ण बातें भी नोट की। वहां बहुत बड़ा एरिया है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल नहीं है। बाउंड्री वाल भी टूटी हुई है। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाना चाहिए। शिक्षा के नए संकुल जहां भी खुलें वहां भी नियमों का कठोरता से पालन करवाया जाना जरूरी है।

महाजन ने कहा कि इस मामले में पुलिस अधिकारी का सस्पेंशन ही पर्याप्त नहीं है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसलिए समूचे प्रशासन को सचेत रहना होगा।

 

महाजन ने अपने दूसरे पत्र में शिक्षा के बढ़ते प्रसार के साथ बढ़ रहे होस्टल कल्चर पर चर्चा करते हुए कहा कि इसके साथ ही शहर में अपराध भी बढ़ने लगे हैं। युवक-युवतियों में नशे की संस्कृति, पब कल्चर का बढ़ता हुआ चलन शहर में अनायास अपराधों में वृद्धि कर रहा है। अपराध की प्रवृत्ति भी ऐसी है कि ऐसी घटनाएं पहले शहर में कभी नहीं घटी। शहर की संस्कृति प्रदूषित न हो इसलिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे।

अदाणी समूह ने 4 कंपनियों में बेची हिस्‍सेदारी

अदाणी समूह ने 4 कंपनियों में बेची हिस्‍सेदारी

अदानी समूह गुरुवार को कहा कि उसने समूह की चार सूचीबद्ध्‌ कंपनियों में अल्पांश हिस्सेदारी अमेरिकी संपत्ति प्रबंधक कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स को 15,446 करोड़ रुपये में बेची है। समूह ने एक बयान में कहा कि अदाणी पोट््‌र्स एंड स्पेशल इकोनमिक जोन लिमिटेड (एपीसेज), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल), अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड (एटीएल) और अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के शेयर बाजार में बेचे। बयान के मुताबिक इस निवेश के साथ जीक्यूजी भारतीय बुनियादी ढांचे के विकास और वृद्धि में एक प्रमुख निवेशक बन गया है। जीक्यूजी पार्टनर्स के चेयरमैन और मुख्य निवेश अधिकारी राजीव जैन ने कहा, हमारा मानना है कि इन कंपनियों में दीर्घकालिक विकास की पर्याप्त संभावनाएं मौजूद हैं।

 

गौतम अदाणी के समर्थन में आए आस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम

आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबाट गुरुवार को अदाणी समूह के समर्थन में आगे आए। उन्होंने कहा कि समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनकी कंपनी के लिए उनके मन में बहुत अधिक सम्मान है। एबाट को उनके देश में अदाणी समूह की कोयला खदान परियोजनाओं का समर्थक माना जाता है। उन्होंने 2015 में आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में अदाणी समूह की कारमाइकल कोयला खदान परियोजना के खिलाफ एक अदालत के फैसले की निंदा की थी।

कांग्रेस के दिल में भारत जोड़ने की भावना नहीं-पी एम मोदी

कांग्रेस के दिल में भारत जोड़ने की भावना नहीं-पी एम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्‍यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि आज पूर्वोत्‍तर की जीत ने यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में अभी जनता की आस्‍था कायम है। मैं त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के लोगों को विनम्रतापूर्वक धन्यवाद देता हूं। इन लोगों ने बीजेपी और उसके सहयोगियों को आशीर्वाद दिया है। साथ ही मैं इन तीनों राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। पूर्वोत्तर में काम करना आसान नहीं है और इसलिए उनके लिए एक विशेष धन्यवाद है। पूर्वोत्तर क्षेत्र से नतीजे आने पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में ज्यादा चर्चा नहीं हुई। चर्चा चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर थी। यहां पढ़ें पीएम मोदी का संपूर्ण संबोधन।

 

बीते वर्षों में भाजपा मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है। आज हमारे लिए जनता जनार्दन को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है। मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सर झुकाकर वंदन करता हूं, उनका आभार व्यक्त करता हूं।

आज के नतीजे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं। आज के चुनाव और इन चुनाव परिणामों में देश के लिए, दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश हैं। आज जब भी मैं टीवी देखता था तो हर तरफ नॉर्थईस्ट के परिणाम देखता था। यह दिलों के बीच कम हुई दूरियों का नतीजा नहीं है बल्कि एक नई विचारधारा का प्रतिबिंब है। अब नॉर्थईस्ट न तो दिल्ली से दूर है और न ही दिलों से।

 

यह नया इतिहास रचने का समय है। मैं पूर्वोत्तर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और विकास का समय देखता हूं। हाल ही में जब मैंने पूर्वोत्तर का दौरा किया, तो किसी ने मुझे अर्धशतक की बधाई दी। जब मैंने इसके बारे में पूछताछ की, तो मुझे बताया गया कि मैं 50 बार पूर्वोत्तर का दौरा कर चुका हूं।

मध्‍य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना पर पांच साल में 61,890 करोड़ रुपये खर्च करेगी

मध्‍य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना पर पांच साल में 61,890 करोड़ रुपये खर्च करेगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्राथमिकता वाली लाड़ली बहना योजना पर राज्य सरकार आने वाले पांच साल में 61 हजार 890 करोड़ रुपये खर्च करेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसका खाका खींच लिया है।

 

पहले साल योजना पर 10 हजार 166 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में योजना के लिए आठ हजार करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। पांच मार्च अपने जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान योजना का विधिवत शुभारंभ करेंगे। यहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सवा लाख महिलाओं को बुलाया जा रहा है।

राष्ट्रपति करेंगी धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ

राष्ट्रपति करेंगी धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ

सातवां धर्म-धम्म सम्मेलन शुक्रवार से यहां कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। पांच मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में भूटान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल और भारत के संस्कृति मंत्री भाग लेंगे। सम्मेलन ‘नए युग में मानववाद का सिद्धांत” विषय पर हो रहा है।

 

इसका शुभारंभ दोपहर 12.20 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी। वह शुक्रवार को ही दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगी। 11: 50 बजे कार्यक्रम स्थल में आने के बाद वहीं से दिल्ली रवाना होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।

धर्म-धम्म के वैश्विक विचारों को एक मंच प्रदान करने वाले इस सम्मेलन में 15 देशों से 350 से अधिक विद्वान शामिल हो रहे हैं। इसमें भूटान, मंगोलिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, नेपाल, दक्षिण कोरिया, मॉरिशस, रूस, स्पेन, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन की सहभागिता रहेगी।

महंगाई को लेकर कोलार कांग्रेस का प्रदर्शन

 

भोपाल, चुनावी वर्ष में प्रदेश कांग्रेस सक्रियता बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उपनगर में नगर निगम चुनाव में कड़ी हार के बाद भी कोलार क्षेत्र में कांग्रेस किसी भी जन समस्या एक जुटता के साथ नहीं उठा पा रही है। कोलार में कांग्रेस द्वारा होने वाले आयोजन क्षेत्र की जनता के बीच चर्चित नहीं हो पा रहे है। गुरुवार शाम बीमा कुंज पर हुआ महंगाई को लेकर प्रदर्शन भी कोई खास प्रभाव नही छोड़ पाया। कुछ गिने चुने कार्यकर्ताओं के साथ ही ये सांकेतिक प्रदर्शन हुआ।

क्षेत्र में जिन्हें पार्षद के टिकट दिए गए थे वे अब पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल नही होते है, उम्मीदवार रही महिला नेत्री का कहना है उन्हें तो किसी भी कार्यक्रम की जानकारी ही नहीं दी जाती है। वही जिम्मेदार पदों पर बैठे पदाधिकारी भी क्षेत्र में होने वाले गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर मौन रहते है। वर्तमान में विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रहे दावेदार कांग्रेस के कार्यक्रमों में अपने व्यक्ति के आयोजनों में आते है।

त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय में BJP सफल 

त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय में BJP सफल

 

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनावों के लिए आज परिणाम का दिन है। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है।

त्रिपुरा और नगालैंड में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है। भाजपा गठबंधन सरकार बना रही है। वहीं मेघायल में भाजपा ने सरकार बनाने के लिए एक बार फिर NPP से बातचीत शुरू कर दी है। कुल मिलकार तीनों राज्यों में 3-0 से भाजपा सत्ता में लौटती दिख रही है।

अब तक के परिणाम की बड़ी बात यह है कि भाजपा पूर्वोत्तर में भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां कांग्रेस ने लेफ्ट के साथ गठबंधन किया है, जिसे मतदाताओं ने खारिज कर दिया है। 2024 के आम चुनावों में इसका असर दिखेगा। तीनों राज्यों में कांग्रेस को सबसे बड़ा नुकसान हुआ. है।

इंदौर टेस्‍ट में आस्‍ट्रेलिया को मिला जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्‍य

इंदौर टेस्‍ट में आस्‍ट्रेलिया को मिला जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्‍य

भारत और ऑस्ट्रेलिया बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट इंदौर में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का दूसरा दिन था। पहले दिन टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। बल्लेबाज नाकाम रहे थे और पूरी टीम 109 पर आउट हो गई थी। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक कंगारुओं ने 4 विकेट खोकर 156 रन बना लिए थे और उनको पहली पारी में 47 की बढ़त मिल गई थी। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम 197 रन पर सिमट गई। भारत को 75 रनों की बढ़त मिली। अब आस्‍ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रन चाहिये।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...